जमशेदपुर : सामाजिक सरोकार के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए मशहूर संस्था “कोशिश एक मुस्कान लाने की” द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यस्मृति में कल 13 अगस्त 2023 रविवार को सिदगोड़ा सूर्य मंदिर सोन मंडप में स्वैच्छिक महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इसकी शुरूआत प्रातः 8 बजे से शाम 6 बजे तक सिदगोड़ा में होगी। संस्था पिछले 6 वर्षों से रक्तदान शिविर का आयोजन कर लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक कर रही है और मानवता के हित में लगातार रक्तदान के लिए प्रेरित कर रही है। साथ ही जरूरतमंद मरीजों के रक्त की तत्काल आवश्यकता को पूरा करने के लिए सदैव तत्पर रहती है। यही वजह है कि शहरवासियों की उम्मीद देश के किसी कोने पर होने पर भी रक्त की आवश्यकता होने पर – कोशिश संस्था से होती है। (जारी…)
संस्था के माध्यम से नए रक्तदाताओं को जोड़ा एवं हजारों जरूरतमंद लोगों को लाभान्वित किया जाता रहा है। आगामी 13 अगस्त को आयोजित रक्तदान शिविर में एक हजार से ज्यादा यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है और इस शिविर में लोगों के बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की प्रबल संभावना है। इसलिए रक्तदाताओं व व्यवस्था में सहयोगी सभी बंधुओं के लिए भोजन, शुद्ध पेयजल के साथ उनके स्वास्थ्य की देखभाल की व्यवस्था है। संस्था के संरक्षक समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने शहर के लोगों से मानवता हित में अधिक से अधिक संख्या में महादानी बनने की अपील की है।
नई दिल्ली : हाल ही में लोकसभा में पेश नए विधेयक की वजह फर्जी खबरें फैलाने वालों के लिए कड़े प्रावधान तय किए गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को लोकसभा में भारतीय न्याय संहिता विधेयक, 2023 पेश किया।
प्रस्तावित विधेयक को समीक्षा के लिए स्थायी समिति को भेजा गया है। विधेयक की धारा 195 के तहत एक प्रावधान है जो भारत की संप्रभुता और सुरक्षा को खतरे में डालने वाली ‘फर्जी खबर या भ्रामक जानकारी’ फैलाने वालों से संबंधित है। ऐसा करने वालों को तीन साल तक की कैद की सजा दी जाएगी।
जाने क्या लिखा है विधेयक की धारा में
विधेयक की धारा 195 (1) डी में लिखा है, “यदि कोई भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता या सुरक्षा को खतरे में डालने वाली झूठी या भ्रामक जानकारी बनाता है या प्रकाशित करता है, तो कारावास से दंडित किया जाएगा, जिसे तीन साल तक बढ़ाया जा सकता है, या जुर्माना, या दोनों से दंडित किया जाएगा।”
यह अनुभाग नए प्रस्तावित बिल के अध्याय 11 के तहत ‘सार्वजनिक शांति के खिलाफ अपराधों’ के तहत ‘राष्ट्रीय एकता के लिए प्रतिकूल आरोप, दावे’ विषय के तहत शामिल है। ‘राष्ट्रीय एकता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले आरोप, दावे’ से संबंधित प्रावधान भारतीय दंड संहिता की धारा 153बी के तहत थे। (जारी…)
गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को लोकसभा में तीन विधेयक पेश किए जिनका उद्देश्य भारतीय नागरिकों को न्याय देना और संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों की रक्षा करना है। बिल पेश करते हुए अमित शाह ने कहा कि इन तीन नए कानूनों की आत्मा नागरिकों को संविधान द्वारा दिए गए सभी अधिकारों की रक्षा करना होगा।
में इंग्लिश स्पेलिंग में यू के स्थान पर छात्र की ओर से ब्लैकबोर्ड पर आई लिखे जाने के कारण शिक्षक ने छात्र के प्राइवेट पार्ट पर छड़ी से वार कर घायल कर दिया। इस पिटाई से उसे गहरी चोट लगी है।
घटना गुरुवार को पेटरवार स्थित पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज ज्योति सरस्वती शिशु- विद्या मंदिर में घटी।
इस घटना से आक्रोशित छात्र के पिता मोहन रजवार, कोह मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप रजवार और भीखू मरांडी शुक्रवार को विद्यालय पहुंचे और प्रधानाध्यापक डॉ. अजय पाठक से मिलकर कार्रवाई की मांग की। प्रधानाध्यापक ने आश्वस्त करते हुए कहा कि उक्त शिक्षक पर कार्रवाई की जाएगी। कुछ ही देर बाद प्राधानाध्यापक डॉ. अजय पाठक ने कहा कि मामला सही है। आरोपी शिक्षक को विद्यालय से हटा दिया गया है। प्रधानाध्यापक की कार्रवाई के बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ।
क्या है घटना
प्रखंड की कोह पंचायत के बुढ़न गोड़ा गांव निवासी मोहन रजवार का पुत्र हर्ष कुमार (15 वर्ष) गुरुवार को शिक्षा ग्रहण करने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पेटरवार आया था। तीसरी घंटी के दौरान शिक्षक की ओर से हर्ष को ब्लैकबोर्ड पर कंटिनिवस की स्पेलिंग लिखने के लिए बोला गया। स्पेलिंग लिखने के दौरान छात्र ने यू के स्थान पर आई लिख दिया। छात्र ने शुक्रवार को अपने गांव में आपबीती सुनाते हुए कहा कि इसी बात पर तीसरी घंटी के शिक्षक ने छड़ी से मेरे प्राइवेट पार्ट में तब तक मारते रहे जब तक छड़ी नहीं टूटी। छात्र के पिता ने बताया कि जब वह विद्यालय से लौट रहा था, तब रास्ते में गिरकर बेहोश हो गया।
पटना-गया रेलखंड पर शुक्रवार की दोपहर ट्रेन में यात्रियों के साथ एक शव भी सफर करता रहा। यात्री ट्रेन की बोगी में शव को देख दूसरी बोगी में जाते रहे।यात्री इसका वीडियो भी बनाते रहे।
लेकिन रेलवे के कर्मी शव को ट्रेन से बाहर निकालने की जहमत नहीं उठा सके। इस तरह शव जहानाबाद होते हुए पटना तक पहुंच गया।
जहानाबाद स्टेशन पहुंची थी स्पेशल सवारी ट्रेन
ट्रेन में सवार यात्रियों ने बताया कि सुबह 11:17 बजे गया से पटना की ओर जाने वाली स्पेशल सवारी गाड़ी जहानाबाद स्टेशन पहुंची थी।
उस ट्रेन की एक बोगी में सीट के नीचे आने-जाने के रास्ते पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। पहले तो बोगी को खाली देख लोग उसमें चढ़ गए।
परंतु बोगी में अंदर शव को देख लोगों को पूरा माजरा समझ में आ गया और लोग दूसरी बोगी की ओर चल पड़े। शव से काफी दुर्गंध भी आ रही थी।
गया से ही आ रहा था अज्ञात का शव
ट्रेन में सफर कर रहे अरवल जिले के किंजर निवासी सुशील प्रताप सिंह ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति का शव गया से ही आ रहा था।
रेलवे कर्मी बीच में कहीं भी ट्रेन रोककर शव को उतर सकते थे। परंतु ऐसा नहीं किया गया। यही वजह रही कि ट्रेन के साथ शव 110 किमी सफर कर पटना जंक्शन तक पहुंच गया।
जहां यात्रियों की सूचना पर जीआरपी ने शव को ट्रेन से बाहर निकला। इस बारे में पूछने पर जहानाबाद जीआरपी थानाध्यक्ष मोनू राजा ने कहा कि ट्रेन में शव होने की कोई जानकारी उन्हें नहीं है। अगर ऐसी सूचना मिलती तो तुरंत कार्रवाई की जाती।
गिरिडीह : इस वक्त बड़ी खबर जम्मू कश्मीर के अमरनाथ के पुलवामा से आ रही है, जहां अवंतीपुरा में आज (शनिवार) सुबह आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में गिरिडीह का एक जवान शहीद हो गए हैं। शहीद जवान देवरी थाना इलाके के ढेंगाडीह के रहने वाले अजय कुमार राय हैं।
अजय कुमार राय फिलहाल गिरिडीह के सिरसिया के पटेल नगर में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहे थे। सुबह-सुबह पुलवामा के अवंतीपुरा में अचानक आतंकियों ने गोलीबारी कर दी जिसमें अजय कुमार राय नामक जवान की गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई और वह देश के लिए शहीद हो गए। (जारी…)
घटना की जानकारी जैसे ही अजय कुमार राय के परिजनों को मिली तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं, शहीद जवान के घर लोगों की भीड़ भी उमड़नी शुरू हो गई है। बताया जाता है कि शहीद जवान अजय कुमार राय की 2017 में सीआरपीएफ में पोस्टिंग हुई थी और हाल ही में उनकी ड्यूटी अमरनाथ में लगाई गई थी। आज सुबह 12 से 3 बजे तक वे ड्यूटी पर मुस्तैद थे। इसी दौरान अचानक आतंकवादियों ने गोलीबारी कर दी जिसमें अजय कुमार राय शहीद हो गए। घटना के बाद अजय कुमार राय के पिता राजू राय व पत्नी स्वाति के आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहा।
भारत सरकार ने अफ्रीकी देश नाइजर में रह रहे भारतीय मूल के लोगों के लिए एजवाइजरी जारी की है। शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि नाइजर में हो रही घटनाओं पर हमारी नजर है। वहां के मौजूदा हालात को देखते नागरिकों को जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी जाती है। नाइजर में तख्तापलट हुए लगभग दो हफ्ते हो गए हैं।
भारत सरकार की एडवाइजरी
अरिंदम बागची ने कहा कि नाइजर में रहने वाले भारतीय नागरिक इसका ध्यान रखें कि नाइजर में फिलहाल हवाई सेवा बंद है। ऐसे में अगर वो सड़क मार्ग से देश छोड़ रहे हैं तो सेफ्टी की ध्यान रखें। भारत सरकार की एडवाइजरी में आगे कहा गया कि जो लोग नाइजर जाने की योजना बना रहे हैं, उन्हें अभी वहां की यात्रा से बचना चाहिए। साथ ही नाइजर की राजधानी नियामी स्थित भारतीय दूतावास में जिन्होंने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उन्हें यह सलाह दी जाती है कि जल्द से जल्द भारतीय दूतावास में अपने को रजिस्ट्रर्ड करवाएं।
आपातकालीन संपर्क के लिए भी सरकार ने नंबर जारी किया है। आपात स्थिति में भारतीय नागरिक नियामी स्थित भारतीय दूतावास के नंबर (+ 227 9975 9975) पर संपर्क कर सकते हैं। अभी फिलहाल नाइजर में लगभग 250 भारतीय नागरिक हैं।
नाइजर में सेना ने किया तख्तापलट
बता दें कि नाइजर में सेना ने तख्तापलट कर दिया है। राष्ट्रपति को हटाकर देश की कमान संभाल ली है। नाइजर के राष्ट्रपति माहम्मद बजौम को हिरासत में लिया गया है। सेना देश के बॉर्डर को सील कर दिया है।
धनबाद : पाथरडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर सेल चासनाला के बी टाइप गेट के समक्ष अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार कांड्रा निवासी संदीप सुमन राय (30 वर्ष) बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसा शुक्रवार की शाम करीब सात बजे हुआ। आनन-फानन में उन्हें चासनाला सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक के सिर पर वाहन के आगे का चक्का चढ़ गया था। सुमन बोकारो के तेलगड़िया वेदांता कंपनी में सहायक प्रबंधक थे। वे मासस (मार्क्सवादी समाजवादी समिति) नेता स्व झगड़ू राय के पोते थे। पाथरडीह पुलिस ने मृतक के मोबाइल से परिजनों को घटना की सूचना दी।
घटना से आक्रोशित लोगों और परिजनों ने अस्पताल में ही हंगामा करना शुरू कर दिया। भारी वाहन की तेज रफ्तार, सड़कों पर गड्ढे और स्ट्रीट लाइट नहीं जलने के विरोध में भड़के लोगों ने झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। कांड्रा के समीप एक ट्रक को तोड़फोड़ कर आग के हवाले कर दिया। तीन और वाहनों में तोड़फोड़ की। सूचना पाकर गौशाला ओपी सहित विभिन्न थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। गुस्साए लोगों को समझाने का प्रयास किया। सामान लदा ट्रक धू-धू कर जल गया, लेकिन लोगों के आक्रोश के सामने बचाव कार्य नहीं हो सका। स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस सीएचसी में डटी हुई थी।
रोड पर तड़पते रहे संदीप वीडियो बनाते रहे लोग
हादसे में मारे गए संदीप सुमन राय बोकारो के तेलगड़िया वेदांता कंपनी में सहायक प्रबंधक थे। वह कार्य समाप्त कर शुक्रवार की शाम अपनी अपाची बाइक से कांड्रा अपने घर लौट रहे थे। तभी चासनाला बी टाइप ऑफिसर कॉलोनी गेट समक्ष झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। घटना के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोग अपने वाहनों को रोक वीडियो और फोटो लेते रहे, परंतु घायल संदीप को छटपटाते देखकर भी अस्पताल नहीं ले गए।
संदीप करीब 20 मिनट तक सड़क पर पड़े रहे। मौके पर स्थानीय पत्रकार व पाथरडीह पुलिस पहुंची तो घायल को उठाकर अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। अगर समय पर संदीप को अस्पताल लाया जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। हादसे के बाद समय पर 108 एंबुलेस भी नहीं मिली। निजी वाहन से संदीप को अस्पताल लाया गया। अगर एंबुलेंस समय पर पहुंच जाती तो इलाज संभव था। लोग 108 डायल करते रहे। मौत होने के बाद 108 एंबुलेंस पहुंची। (जारी…)
हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने भारी बारिश के बीच चासनाला मोड़ व कांड्रा में सड़क जाम कर दी। आरोप लगाया कि सड़कों पर भारी वाहन तेज रफ्तार में चलते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कई बार प्रशासन को कहा गया परंतु वाहनों की रफ्तार पर रोक नहीं लगाया जा सकी। लोगों ने कहा कि वाहनों कि तेज गति पर रोक नहीं लगाई गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। सूचना पाकर पाथरडीह, सुदामडीह, जोड़ापोखर, सिंदरी, गौशाला ओपी, भौरा ओपी सहित विभिन्न थानों की पुलिस सहित अतिरिक्त बल घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।
एक साल पूर्व हुआ था विवाह
संदीप की मौत के बाद मां साधन राय और पत्नी शिवली राय का रो-रोकर बुरा हाल है। संदीप का एक वर्ष पूर्व विवाह हुआ था।
जमशेदपुर : भारतीय जनतंत्र मोर्चा झारखंड प्रदेश कोर कमेटी की बैठक बिष्टूपुर राजस्थान भवन में शुरू हो गई है। इसमें राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से प्रुमख नेता, झारखंड भाजमो के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, विधायक सरयू राय सहित कई नेता शामिल हुए हैं।
बैठक में आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रणनीति पर चर्चा हो रही है। चुनाव में पार्टी की भूमिका क्या होगी, इसपर विचार हो रहा है। बैठक के बाद विधायक सरयू राय मीडिया से मुखातिब होंगे और चुनावों में पार्टी का स्टैंड क्या होगा, इसकी जानकारी देंगे।
जमशेदपुर : एसएसपी प्रभात कुमार ने शनिवार को ही रात्रि गश्ती को लेकर पीसीआर और टाइगर मोबाइल के जवानों को सख्त चेतावनी दी थी। हालांकि, इस चेतावनी का जवानों पर कोई खासा असर नहीं दिखा।
सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह मेन रोड स्थित बल्ले कॉम्प्लेक्स के पास शराब दुकान में चोरी का प्रयास किया गया। चोर द्वारा दुकान के शटर में लगे ताले को काट दिया गया था पर वह दुकान में घुस नही पाया। इसकी जानकारी तब हुई जब संचालक दुकान खोलने पहुंचा। उसने पाया कि दुकान में लगे ताले को काटा गया है। उसने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। हालांकि, चोरी का प्रयास करने वाले की तस्वीर पास ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।
जमशेदपुर : परसुडीह थाना इलाके के कीताडीह मुई गुट्टू तालाब में शनिवार सुबह एक युवक की लाश तैरते हुए मिली। तालाब में रोजाना काम में जब महिलाएं पहुंची तो उन्होंने शव को देखा, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान कीताडीह जीईएल चर्च के पास रहने वाले छुटनू मंडल (35) के रूप में की गई है। (जारी…)
घटना की सूचना पाकर उसके घर वाले मौके पर पहुंचे. शव देखकर रोने बिलखने लगे। इधर, परसुडीह पुलिस भी घटनास्थल आ पहुंची। शव को तालाब से निकालने के बाद उसका पोस्टमार्टम कराने के लिए एमजीएम पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया गया है। जानकारी मिली है कि युवक तीन दिनों से घर से गायब था। उसकी शादी भी नहीं हुई थी और कुछ काम धंधा भी नहीं करता था। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।