एक नई सोच, एक नई धारा

n5273861681691898156512bdd441bc636c900e99c5064e2c634a84b5b1a05ad00c164c5b4ed1df9face7cf
झामुमो और बीजेपी में श्रेय लेने की होड़, विधायक ने आठ लेन सड़क का उद्घाटन किया; तिलका मांझी रखा नाम

धनबाद में आठ लेन सड़क के निर्माण का श्रेय लेने के लिए झामुमो और भाजपा में होड़ मची है। सड़क का निर्माण अभी पूरा भी नहीं हुआ है लेकिन उससे पहले ही टुंडी विधायक मथुरा महतो ने इसका नामकरण स्वतंत्रता सेनानी तिलका मांझी के नाम पर कर दिया।

दूसरी ओर भाजपा नेता और पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि तिलका मांझी के नाम पर आठ लेन सड़क का नाम रखने से उन्हें कोई एतराज नहीं है, लेकिन झामुमो नेता अपनी सरकार में एक सड़क बनवा कर उसका नाम रखते तो अच्छा लगता।

AddText 08 12 06.16.03

कतरास के काको मोड़ से धनबाद गोल बिल्डिंग तक झारखंड की पहली आठ लेन सड़क का नाम बाबा तिलका मांझी के नाम पर रखते हुए बोर्ड का उदघाटन शुक्रवार को टुंडी विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक मथुरा प्रसाद महतो ने किया। मौके पर विधायक मथुरा ने आठ लेन सड़क के नामकरण की घोषणा करते हुए कहा कि अब बाबा तिलका मांझी के नाम से यह सड़क जानी जाएगी। इस सड़क में कोई भी काम होगा तो अब बाबा तिलका मांझी के नाम से होगा। इससे पूर्व विधायक ने बाबा तिलका मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

मौके पर झामुमो नेता अमितेश सहाय, झारखंड आवास बोर्ड के सदस्य पवन महतो, राजेन्द्र प्रसाद राजा, कंचन महतो, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष विकास तिवारी, प्रेमा पांडे, नवल किशोर केवट, बसंत महतो, विनय तिवारी, प्रफुल्ल मंडल, परवेज इकबाल, नरेश मंडल, साधु मंडल, गोपाल महतो, धर्मेंद्र सिंह, दिलीप महतो, नंदलाल रवानी, सुरेश महतो, शिबू मांझी, सूरज चौहान, शंकर रजवार, प्रभु दयाल महतो, नुनूचंद्र महतो, भरत महतो, राजू तिवारी, राजेश महतो आदि थे।

AddText 08 02 01.40.24

कैबिनेट ही बदल सकता है सड़क का नाम चंद्रशेखर

पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि आठ लेन सड़क का नाम रघुवर दास की सरकार में कैबिनेट ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने का निर्णय लिया था। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी तिलका मांझी के नाम पर सड़क का नाम रखने से उन्हें कोई एतराज नहीं है। वह भी झारखंड के एक वीर योद्धा थे, लेकिन कैबिनेट के निर्णय को कैबिनेट बदल सकता है। विधायक मथुरा महतो अभी सरकार में शामिल हैं, उन्हें चाहिए कि कैबिनेट से इसका नाम तिलका मांझी के नाम पर करा दें। पूर्व मेयर ने झामुमो नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा कि रघुवर दास की सरकार द्वारा बनाई गई सड़क का नाम रखकर झामुमो नेता इसका श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं।

n52741383616918964109106aaed0670f962954f945035565c1c39c0cdf761359f095727169aa2215435fe5
‘कमजोर मंत्री समझते हैं हमको? 82 KG वजन है हमारा, भारी कार्रवाई होगी’, ‘मुर्दों’ के इलाज पर बोले हेल्थ मिनिस्टर

झारखंड में मुर्दों का इलाज हो जाता है, मुर्दे राशन खा जाते हैं और तो और गूंगे गाना गाते हैं और लंगड़े यानी दिव्यांग साइकिल चला लेते हैं. आप समझ सकते हैं कि कैसे यहां फर्जीवाड़ा और भ्रष्टचार का खुला खेल होता है.

ताजा मामला स्वास्थ्य विभाग से आया है, जहां सीएजी के रिपोर्ट के मुताबिक 2020-21में कुल 250 मुर्दों का इलाज आयुष्मान भारत स्कीम के तहत करके 30 लाख से ज्यादा रुपयों का भुगतान भी अस्पतालों को कर दिया गया.

मुर्दों का हुआ इलाज

यह फर्जीवाड़ा ऐसे समय में हुआ है जब अक्सर सुनने को मिलता है कि गरीब अस्पतालों के चक्कर काटते रहते हैं और कोई ना कोई बहाना बनाकर कई बार उनका इलाज आयुष्मान स्कीम के तहत करने से मना कर दिया जाता है. लेकिन सीएजी रिपोर्ट चौंकाने वाली है, अस्पतालो ने 323 क्लेम में 250 मरीजों की मौत दिखाई फिर उनका इलाज करके भुगतान भी ले लिया. मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है.

AddText 08 12 06.16.03

स्वास्थ्य मंत्री का अजब बयान

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता इस विषय पर करवाई करने की बात कह रहे हैं. जब उनसे कहा गया की आपके विभाग में कभी मर चुके डॉक्टर का ट्रांसफर कर दिया जाता है, तो कभी मुर्दों का इलाज हो जाता है और आप विषय की हल्के में ले रहे हैं? इस पर बन्ना गुप्ता ने जवाब दिया, ‘हमारा वजन 80 से 82किलो है और हम न तो हल्के हैं और न ही करवाई हल्की होगी और न ही मामले को हल्के में लिया गया है. कमज़ोर मंत्री समझते हैं क्या हमको?’ उन्होंने कहा कि दोषियों पर भारी करवाई होगी.

पहले भी आ चुके हैं हैरान करने वाले मामले

हालांकि अजब झारखंड की गजब दास्तान समय समय पर आती रही है तो वो सुर्खियां बन जाती है. इसके पहले भी राज्य के गढ़वा समेत कई जिलों से ऐसे मामले आ चुके हैं जहां व्यक्ति की मौत हो चुकी है उनके नाम को राशन कार्ड से कटवाया नहीं जाता हैं. उनके नाम से बेरोक टोक 2021में राशन उठाने का मामला सामने आया था. हालांकि उस पर खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर ओरण ने करवाई की थी हजारों राशन कार्ड भी कैंसल किए थे.

AddText 08 02 01.40.24

उसी तरह से धनबाद से एक मामला 2021-22में सामने आया था. यहां जो गाना गा सकते हैं उन्हें गूंगो का फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर दे दिया गया और बोलने वालों ने इस सर्टिफिकेट के जरिए दिव्यांग योजनाओं का लाभ लिया. इसी तरह जो कार और साइकिल चला सकते थे उन्होंने चलने में असमर्थता का सर्टिफिकेट बनवाया हुआ था. ये सब इसलिए ताकि लाभ और मिलने वाले दिव्यांग पेंशन को डकारा जा सके.

n52748175816918960567464735304f5fcff9876aa4dcff6dcb19eea0a7464f8b84a804b6e5b02df878f948
जल्द ही झारखंड आएंगे बागेश्वर धाम वाले बाबा! धीरेन्द्र शास्त्री के दरबार पहुंचे विधायक ढुलू महतो, मुलाकात कर दिया न्योता

बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जल्द ही झारखंड दौरे पर आएंगे। आध्यात्मिक यात्रा पर निकले बाघमारा विधायक ढुलू महतो ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात कर उन्हें झारखंड आने का न्योता दिया है।

AddText 08 12 06.16.03

झारखंड आने के लिए उन्होंने हामी भी भर दी है लेकिन झारखंड में उनका आगमन कब होगा, इसकी तारीख अभी तय नहीं है।

दरअसल, बाघमारा विधायक ढुलू महतो इन दिनों अपनी पत्नी और परिवार के लोगों के साथ यात्रा पर निकले हैं। इस दौरान उन्होंने बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात की और झारखंड आने का न्योता दिया। ढुलू महतो ने कहा कि जल्द ही बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री को वे झारखंड लेकर आयेंगे और उनके विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम एक महीने के भीतर हो इसकी कोशिश की जा रही है।

n52748175816918961314330faff4a3cf44a520f8796a24958bd876d7c23ad1ba1af42130d19d91240e8f5c

बता दें कि हाल ही में पंडित धीरेंद्र शास्त्री पड़ोसी राज्य बिहार की धरती पर आए थे। पटना के नौबतपुर स्थित तरेत पाली गांव में आयोजित हनुमंत कथा के दौरान उन्हों ने दिव्य दरबार लगाया था और लोगों की पर्चियां निकाली थी। लाखों की संख्या में लोग हनुमंत कथा सुनने के लिए तरेत गांव में दिन रात मौजूद रहे थे। धीरेंद्र शास्त्री के पटना आगमन को लेकर सियासत भी खूब हुई थी। बीजेपी खुलकर बाबा के समर्थन में उतर गई थी जबकि सत्ताधारी दल धीरेंद्र शास्त्री का खुलकर विरोध कर रहे थे लेकिन लोगों की श्रद्धा के आगे विरोधी पस्त हो गए थे।

AddText 08 02 01.40.24
n52757156016918957381747e38e081c7dd547d78f2926549b63b04ffc85b0dd89862d15b4893779edaa874
आपकी एक गलती और ठगों के कंट्रोल में आपका मोबाइल, खाते से 4.21 लाख उड़ाने वाले 2 शातिर गिरफ्तार

झारखंड के रांची में CID के अधीन संचालित साइबर अपराध थाने की पुलिस ने रांची के धुर्वा निवासी सूरज बैठा के खाते से 4.21 लाख रुपये की निकासी मामले में दो आरोपितों को देवघर से गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपितों में देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर एक लखना निवासी मोहम्मद शादाब अख्तर व देवघर के ही सत्संग चौक बेलाबगान निवासी राकेश कुमार शामिल हैं।

आरोपी राकेश कुमार मूल रूप से बिहार के जमुई जिले के सिमुलतल्ला थाना क्षेत्र के तेलवा बाजार का रहने वाला है। इनके पास से दो मोबाइल, दो सिमकार्ड, एक आधार कार्ड, एक पासबुक व एक एटीएम कार्ड की बरामदगी हुई है।

2 जून को करवाया था मामला दर्ज

शिकायतकर्ता सूरज बैठा ने सीआइडी के अधीन संचालित साइबर अपराध थाने में गत दो जून को अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

AddText 08 12 06.16.03

उन्होंने दर्ज प्राथमिकी में बताया था कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने एसबीआइ व ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड के कस्टमर केयर का प्रतिनिधि बनकर उसे झांसे में लिया था।

इसके बाद मोबाइल पर एनी डेस्क एप डाउनलोड करवाकर उसके खाते से 4 लाख 21 हजार 495 रुपये विभिन्न खातों में अवैध तरीके से हस्तांतरित कर लिये।

ऐसे ठगी करते हैं साइबर अपराधी

साइबर अपराधी विभिन्न बैंकों के क्रेडिट कार्ड कस्टमर केयर नंबर के रूप में गूगल पर अपना नंबर डाल देते हैं। जब लोग आम सहायता के लिए गूगल पर उक्त नंबर को सर्च करते हैं तो ये अपराधी उन्हें रस्ट डेस्क, एनी डेस्क, एल्पेमिक्स स्क्रीन शेयरिंग एप डाउनलोड करवाकर पूरा डिटेल्स लेकर ट्रांजेक्शन करवाते हैं। इसके बाद इंटरनेट बैंकिंग तथा UPI डिटेल्स लेकर पैसों की अवैध रूप से निकासी करते हैं।

इस अपराध शैली से बचने का तरीका

किसी भी अज्ञात मोबाइल नंबर से काल आने पर अपनी कोई निजी जानकारी साझा न करें। इंटरनेट सर्च इंजन, गूगल एड्स व अन्य इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिए गए कस्टमर केयर, हेल्पलाइन नंबर पर भरोसा न करें।

AddText 08 02 01.40.24

कस्टमर केयर नंबर के लिए हमेशा ऑफिशियल वेबसाइट पर संपर्क करें। किसी भी अज्ञात व्यक्ति के भेजे गए अज्ञात लिंक या यूआरएल पर न क्लिक करें और न हीं किसी अन्य नंबर पर फॉरवर्ड करें। बैंक के यूपीआइ एप्लिकेशन से संबंधित रजिस्ट्रेशन के लिए बैंक के अधिकृत नंबर से ही मैसेज आता है।

किसी भी अज्ञात व्यक्ति के कहने पर एनी डेस्क, क्विक सपोर्ट, टीम व्यूवर, रस्ट डेस्क, एल्पेमिक्स आदि एप अपने मोबाइल में इंस्टाल न करें। इन एप के माध्यम से साइबर अपराधी आपके फोन का रिमोट एक्सेस प्राप्त कर लेते हैं और ठगी करते हैं।

साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा आनलाइन डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट साइबरक्राइम डाट जीओवी डाट इन पर रिपोर्ट करें।

n5275831641691895444661dbb392b2cf3cf6e38fee5bd20ecb3afe519e12b93b2635acc53030e8e7065ddd
झारखंड के लातेहार में बदमाशों ने भाजपा नेता पर गोलियां बरसाईं, हालत नाजुक
n5275831641691895444661dbb392b2cf3cf6e38fee5bd20ecb3afe519e12b93b2635acc53030e8e7065ddd

रांची, 12 अगस्त . झारखंड के लातेहार जिले के बालूमाथ में कोयला व्यवसायी सह भाजपा के कद्दावर नेता राजेन्द्र प्रसाद साहू पर शनिवार की शाम गोलियां बरसाईं. वह बुरी तरह जख्मी हो गए हैं.

उन्हें बेहद गंभीर हालत में इलाज के लिए रांची लाया गया है.

उन्हें जेल में बंद गैंगस्टर अमन साव के गैंग ने धमकी दी थी. राजेंद्र प्रसाद साहू लातेहार के पूर्व जिला परिषद् उपाध्यक्ष रहे हैं. वह चतरा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके हैं. इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

AddText 08 12 06.16.03

पुलिस अपराधियों की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है. वारदात बालूमाथ थाना क्षेत्र के झरिवा टोला के पास हुई . बताया जा रहा है कि राजेंद्र साहू अपने दफ्तर से घर तेली टोला लौट रहे थे. उनका दफ्तर पुराना कस्तूरबा विद्यालय के पास है. रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोका और उन पर गोलियां चला दीं. गोली की आवाज सुनते ही लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े तो उन्‍हें देखकर अपराधी भी फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.

राजेंद्र साहू की इलाके में बड़ी पहचान रही है. पहले भी उन्हें कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. सुरक्षा के लिहाज से उन्हें एक बॉडीगार्ड भी दिया गया था. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इलाके के दूसरे व्यवसायी भी खौफ में है. लोगों ने अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

AddText 08 02 01.40.24

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने वारदात पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है, 90 के दशक का लालू राज जैसे हालात हैं. हेमंत सरकार में पुलिस, पुलिस का काम छोड़कर जमीन कब्जा करने में और वसूली करने में लगी है. यहां ट्रांसफर-पोस्टिंग में पैसा लिया जा रहा है.

n52759209216918948947630726e6321dc72fb61d5b94138c4fbdfead2e1b701f678ffb2cb3eec18a4490bc
झारखंड के तीन बदमाशों को आरपीएफ ने दबोचा

आरपीएफ भागलपुर की टीम ने झारखंड के तीन बदमाशों को स्टेशन पर शनिवार की दोपहर दबोचा है। वे तीनों रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। आरपीएफ ने तीनों के विरुद्ध जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

AddText 08 12 06.16.03

उनके पास से तीन मोबाइल बरामद किया गया है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर रणधीर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान झारखंड के साहेबगंज जिला के रामपुर दियारा निवासी अभय कुमार, साहेबगंज जिला के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सकरीगली, पीहर टोला निवासी मुकेश कुमार चौधरी और सकरीगली गोपालपुर निवासी राजेश कुमार चौधरी उर्फ लड्डू सिंह के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोपहर को एसआई पूर्णेंदू कुमार, एचसी उत्तम सरकार, राज कुमार गश्ती पर थे। स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज पर आरपीएफ दबोचा। सख्ती से पूछताछ में कबूल किया कि वे ट्रेन और प्लेटफार्म पर यात्रियों की मोबाइल चोरी करते हैं। इस लेकर ही वे लोग साहेबगंज से हर दिन ट्रेन से अलग-अलग स्टेशनों पर घटनाओं को अंजाम देते हैं। जीआरपी थानेदार ने बताया कि तीनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

AddText 08 02 01.40.24
n527568180169186608962305d92f2b35e6d59ed8ce4e042bfc4c60e139e8f34d3669483119fd8105ea27e3
टीम इंडिया ने रचा इतिहास, मलेशिया को हरा चौथी बार जीती एशियन हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी

चेन्नई : भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी 2023 जीत लिया है। शनिवार (12 अगस्त) को चेन्नई में खेले गए फाइनल मैच में भारत ने मलेशिया को 4-3 से हरा दिया। भारत की ओर से जुगराज सिंह (19वें मिनट), हरमनप्रीत सिंह (45वें मिनट), गुरजंत सिंह (45वें मिनट) और आकाशदीप सिंह (56वें मिनट) ने गोल दागे। उधर मलेशिया के लिए अजराई अबू कमाल, रजी रहीम और एम. अमीनुद्दीन ने गोल किए। (जारी…)

भारतीय टीम ने चौथी बार एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है। अब वह सबसे ज्यादा बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली टीम बन चुकी है। भारत ने इस मामले में पाकिस्तान को पछाड़ दिया है, जिसने तीन मौके पर टाइटल जीता था। भारत-पाकिस्तान के अलावा कोरिया ही एक मौके पर इस टूर्नामेंट को जीत पाया है। कोरिया ने साल 2021 के सीजन में खिताब जीता था। (जारी…)

फाइनल मुकाबले में गोल करने की शुरुआत भारत के तरफ से हुई। खेल के 9वें मिनट में जुगराज सिंह ने पेनल्टी कार्नर पर यह बेहतरीन गोल दागा। फिर खेल के 14वें मिनट में अजराई अबू कमाल ने फील्ड गोल करके स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद खेल का दूसरा क्वार्टर पूरी तरह मलेशिया के नाम रहा, जिसमें मेहमान टीम ने दो गोल किए। 18वें मिनट में अनुभवी खिलाड़ी रजी रहीम ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया। फिर 28वें मिनट में मोहम्मद अमीनुद्दीन ने भी पेनल्टी कॉर्नर पर स्कोर किया। हाफटाइम के समय तक मलेशिया 3-1 से आगे था।

1-3 से पिछड़ने के बाद भारत ने दिखाया दमदार खेल

AddText 08 12 06.16.03

तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने शानदार वापसी की. इस क्वार्टर के आखिरी मिनट में भारत ने दो गोल दागे। सबसे पहले कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक पर दमदार गोल किया। कुछ सेंकेड्स के बाद गुरजंत सिंह ने फील्ड गोल दागकर मुकाबले को बराबरी पर ला खड़ा कर दिया। फिर आखिरी क्वार्टर में आकाशदीप सिंह ने भारत के लिए निर्णायक गोल दागा। (जारी…)

भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत पर पूरे देश में खुशी का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर समेत कई दिग्गज हस्तियों ने भारतीय टीम के दमदार खेल की तारीफ की है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की तरफ से भी टीम इंडिया को शुभकामना दी गई है। (जारी…)

कुल छह टीमों ने लिया भाग

AddText 08 02 01.40.24

इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान समेत कुल 6 टीमों ने भाग लिया। इसमें से पाकिस्तान और चीन की टीमें नॉकआउट में नहीं पहुंच पाई। ग्रुप स्टेज में सभी टीमों ने पांच-पांच मैच खेले। भारतीय टीम 13 पॉइंट्स के साथ टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची। दूसरे नंबर पर मलेशिया रही, जिसके 12 अंक रहे। वहीं कोरिया, जापान और पाकिस्तान के बराबर 5-5 अंक रहे। जबकि चीन एक अंक ही ले सका। बेहतर गोल अंतर के आधार पर कोरिया और जापान भी सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रहा था। सेमीोफाइनल में भारत ने जापान और मलेशिया ने कोरिया को पराजित करके खिताबी मैच में जगह बनाई।

FB IMG 1691864431710
समाजसेवी शिव शंकर सिंह समेत गणमान्य लोगों ने किया साकची में मशहूर ब्रांड वैन हेउसेन का उद्घाटन

जमशेदपुर : शनिवार को कपड़ों के मशहूर ब्रांड वैन हेउसेन और लुइस फिलिप के नये शोरूम का उद्घाटन शैला बिरेणु टावर में किया गया। साकची में इनके नये शोरूम का उद्घाटन फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। (जारी…)

FB IMG 1691864438436

इस दौरान समाजसेवी शिव शंकर सिंह सहित कई गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटे तथा द्वीप प्रज्वलित की। शिव शंकर सिंह ने उद्यमी शैलेंद्र मिश्रा को इस नई शोरूम के लिए बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। (जारी…)

AddText 08 12 06.16.03

बता दें यहाँ वैन हेउसेन के कपड़ों के अलावे तमाम प्रोडक्टस मौजूद हैं, खासकर महिलाओं के लिए यहाँ एक से बढ़कर एक प्रोडक्ट उपलब्ध हैं। वैन हेउसेन कंपनी ने जमशेदपुर में यह पहला शोरूम खोला है और आगे इसकी संख्या बढ़ने की उम्मीद है। वहीं लुईस फिलिप शोरूम का यह एक नई शाखा जमशेदपुर में खुली है।

AddText 08 02 01.40.24
4905ac365c12d420babbab9bd1a286da9e81351ed19a6fba4b846b9f2ca483bd.0
मानगो : उलीडीह में फायरिंग का आरोपी राशिद गिरफ्तार, निशानदेही पर देसी कट्टा सहित अन्य सामान बरामद

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो उलीडीह थाना की पुलिस ने शंकोसाई निवासी मो अकबर पर शुक्रवार शाम गोली चलानेवाले मो राशिद उर्फ चिकना को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा, फायर किया हुआ खोखा एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया है। आज पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। (जारी…)

Screenshot 2023 0812 232648

बता दें कि मो अकबर शनिवार शाम अपने बहनोई मो वसीम राजा की दुकान पर था। शाम आठ बजे के करीब वहां हयातनगर का ही निवासी मो राशिद उर्फ चिकना वहां आया और उनसे उधारी में दस रुपये का चिप्स देने को कहा, नहीं देने पर वह गाली गलौज करने एवं धमकी देने लगा। आरोप के अनुसार वह दस मिनट में आकर गोली मारने की धमकी देकर चला गया। इसके बाद उसके बहनोई ने उसको फोन किया तो वह उनकी दुकान पर गया। उसने बताया कि उसके पहुंचने के थोड़ी देर बाद वह दोबारा वहां पहुंच गया एवं हथियार दिखाते हुए धमकी देने लगा। उसने समझाने की कोशिश की तो राशिद ने उस पर गोली चला दी, जो संयोग से उसे लगी नहीं। इस बीच वह वहां से फरार हो गया। (जारी…)

AddText 08 12 06.16.03

उसने बताया कि उसने उलीडीह थाना मे इस संबंध में मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार परइस संबंध छापामारी कर राशिद हुसैन उर्फ चिकना को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देसी कट्टा, फायर किया हुआ खोखा व एक मोबाइल फोन बरामद किया। पुलिस की इस कार्रवाई में पटमदा रेंद के डीएसपी सुमित कुमार, पुलिस निरीक्षक राकेश कुमार, ओपी प्रभारी सोनू कुमार, अनुसंधान कर्ता मुकेश शरण सहित अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे।

AddText 08 02 01.40.24
215e2d4ec2768b73b84df11a109a64002e2c5c5fecb8bd99761c009d8bd5e0fd.0
गुरमीत कौर के आतंक से परेशान बस्ती वासियों ने एसएसपी से लगाई गुहार

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर 6 की महिलाएं शनिवार को एसएसपी आफिस पहुंची हुई है। वहीं महिलाओं का कहना है कि बिरसानगर जोन नंबर 6 में गुरमीत कौर अपने भाई अमन सिंह के साथ रहकर बस्तीवासियों को परेशान करती है। उसके घर पर अपराधिक प्रवृति के लोगों का आना जाना लगा रहता है। केवल यही नहीं वे लोग बस्तिवासियों से रंगदारी मांगने का काम भी करते है। वहीं बस्ती की महिला ने बताया कि गुरमीत के भाई का अपराधिक इतिहास रहा है, इसलिए उन्हें डर से कोई कुछ बोलता नहीं है। वहीं वे कुछ दिनों से लगातार बस्ती की महिलाओं और लड़कियों को छेड़ने युवाओं की नशाखोरी में धकेलना, लड़को से जबरन चोरी करवाना, लोगों को बुलाकर बस्तिवासियों से जबरन दारू पीने और मुर्गा खाने के नाम पर पैसा भी मांगा जाता था। (जारी…)

AddText 08 12 06.16.03

एक दिन तंग आकर बस्तिवासियों ने इसका विरोध किया, तो उनके द्वारा गाली गलौज की गयी। वहीं 9 अगस्त को मोहल्ला की एक बुजुर्ग महिला पूनम देवी से हाथापाई भी की गयी। इसकी शिकायत उन्होंने थाना में की जिसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गयी। वहीं घटना के तीन घंटे बाद ही बस्ती में हथियार आर्म्स और तलवार लहराते हुए गाली गलौज कर रहे थे। वहीं इसकी सूचना थाना में की गयी। जब तक पुलिस आयी तब तक अपराधी लड़के वहां से भागने में सफल रहे। इसके बाद से ही बस्ती का माहौल भयक्रांत हो गया है। इसी विषय को लेकर बस्ती के लोग शनिवार को एसएसपी के पास न्याय की गुहार लिये पहुंचे है और उन दोनों पर कार्रवाई की मांग की है।

AddText 08 02 01.40.24
error: Content is protected !!