एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20230918 WA0031
टिनप्लेट कम्पनी और वर्कर्स यूनियन के बीच हुआ समझौता, 5 करोड़ 31 लाख रुपये बोनस के रूप में बंटेंगे कर्मचारियों में
IMG 20230918 WA0030

जमशेदपुर : टिनप्लेट कंपनी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड एवं गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के बीच सालाना बोनस पर समझौता हो गया। इस समझौते के तहत इस बार भी 20% सालाना बोनस पर समझौता हुआ। जिसके तहत कुल 5 करोड़ 31 लाख रुपए, 895 कर्मचारियों के बीच वितरण किया जाएगा। इसमें पुराने कर्मचारियों को अधिकतम 85122 न्यूनतम 53897 रुपए एवं एन एस ग्रेड के कर्मचारियों को अधिकतम 64034 एवं 19728 न्यूनतम बोनस की राशि मिलेगी। कंपनी प्रबंधन बोनस की राशि सितंबर माह की सैलरी के साथ भेज देगी। (जारी…)

IMG 20230625 WA0000
IMG 20230916 WA0000

हस्ताक्षर करने वालों में प्रबंधन की ओर से प्रबंध निदेशक श्री आर एन मूर्ति, वाइस प्रेसिडेंट (एस एंड सी) श्री संतोष एंटोनी (जी एम वर्क्स) डॉक्टर सरोज्योति डे,( सी एफ ओ) राजीव कुमार चौधरी, (डी जी एम,एच आर एम एंड एस एस ) श्री हरजीत सिंह (सी एम एस) (डॉ रेखा सिंह गांगुली)( डी एम ई आर) श्री गुरप्रीत सिंह यूनियन की ओर से यूनियन के अध्यक्ष श्री राकेशवर पांडे, उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल, महामंत्री मनोज कुमार सिंह, वाइस प्रेसिडेंट सतनाम सिंह, गौतम दे, मुन्ना खान,अस्सिटेंट सेक्रेटरी, वकील खान, साईं बाबू राजू, जगजीत सिंह, कोषाध्यक्ष संजय कुमार, सह कोषाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार सिंह ने हस्ताक्षर किए।

IMG 20230802 WA00751
IMG 20230918 WA0036
सीजीपीसी के अभिनन्दन समारोह में मथारू ने कौम को यथा संभव सहयोग का दिया भरोसा

जमशेदपुर : ज्योति सिंह मथारु को राज्य अल्पसंख्यक आयोग का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सीजीपीसी कार्यलय में उनके जोरदार अभिनंदन के दौरान मथारू ने सिखों के लिए सकारत्मक रूप से यथा संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

रविवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने महासचिव अमरजीत सिंह-गुरचरण सिंह बिल्ला, उपाध्यक्ष चंचल सिंह, परबिंदर सिंह सोहल, कुलविंदर सिंह पन्नू और सुरेंद्र सिंह छिंदे ने ज्योति सिंह मथारु, जमशेदपुर के युवा नेता परविंदर सिंह समेत उनके साथ आयी पूरी टीम को सम्मानित किया। (जारी…)

IMG 20230625 WA0000


ज्योति सिंह मथारु ने सीजीपीसी को भरोसा दिलाते हुए कहा कि राज्य अल्पसंख्यक आयोग हर वक़्त मुस्तैद रहेगी और सिख कौम हो या अन्य कोई भी अल्पसंख्यक समुदाय, आयोग सकारत्मक रूप से यथा संभव सहयोग करेगा।

राज्य अल्पसंख्यक आयोग से सिखों को काफी उम्मीद: भगवान सिंह

IMG 20230918 WA0035
IMG 20230916 WA0000

सीजीपीसी के अध्यक्ष सरदार भगवान सिंह का कहना था कि इससे पूर्व सिखों को केवल छला गया है परन्तु अब सीजीपीसी को आशा और उम्मीद है कि आयोग सिखों के विकास के लिए कुछ न कुछ अवश्य करेगा। भगवान सिंह ने मथारू के सामने एक प्रस्ताव रखते हुए कहा कि यदि आयोग चाहे तो सीजीपीसी कार्यलय में उनका कोई एक प्रतिनिधि नियुक्त किया जा सकता है जो आयोग के साथ संपर्क में रहकर समय-समय पर सरकारी नीतियों को लागु करवाने के उद्देश्य से यहाँ की संगत को अवगत कराने के कार्य में सहायता कर सकता है। (जारी…)

IMG 20230802 WA00751

सम्मानित होने वाले अन्य सदस्यों में परविंदर सिंह, रणजीत सिंह हैप्पी, अमरजीत सिंह, हरप्रीत सिंह जग्गी, हरजीत सिंह, ऋषि छाबड़ा, जयदीप चड्ढा, प्रितपाल सिंह व गुरदीप सिंह शामिल थे। इस अवसर पर महासचिव अमरजीत सिंह और गुरचरण सिंह बिल्ला ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ज्योति सिंह मथारू राज्य सरकार में सिखों का चेहरा हैं इस हिसाब से राज्य के सिखों को उनसे काफी उम्मीदें हैं।

IMG 20230917 WA0031
राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन का प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, सनातन धर्म को प्रसारित करने का संकल्प लिया गया
IMG 20230917 WA0030

राँची : दिनांक 17 सितंबर, दिन रविवार को देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी के पूजन दिवस पर झारखंड की राजधानी रांची में स्थित सुप्रसिद्ध प्रेस क्लब में राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन, झारखंड प्रदेश के सौजन्य से एक प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोरा एवम राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला) सरिता शर्मा अरोरा की गरीमामयी उपस्थिति मुख्य अतिथि के रूप में रही। (जारी…)

IMG 20230625 WA0000
IMG 20230916 WA0000

प्रदेश के संयोजक धीरेन्द्र अग्रवाल की अगुआई में और प्रदेश अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राष्ट्रीय महासचिव (महिला) मधुलिका मेहता, प्रदेश संयोजक (महिला) शीला रानी हेंब्रम आदि जैसे कई गणमान्य पदाधिकारी यथा रीना सिंह, शांति देवी, रीता देवी, संतोष मिश्रा, शशि अभिषेक, ब्रजेश तिवारी, कुमार विश्वजीत सहित अनेकों महिला और पुरुष सदस्य शामिल हुए।। इस बैठक में मुख्य रूप से देश में सनातन संस्कृति के विरोध में उठ रहे स्वर की कड़ी भर्त्सना की गई और राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के बैनर तले अपने परिवेश, समाज, प्रदेश और देश में सनातन धर्म संस्कृति को प्रबल और प्रखर रूप से प्रचारित, प्रसारित करने का संकल्प लिया गया।

IMG 20230802 WA00751
Screenshot 2023 0917 224113
बर्मामाइंस होटल पर खाना लेने गए किशोर को मारपीट कर किया घायल, मामला दर्ज

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत सिद्धो कानू बस्ती में रविवार को होटल पर खाना लेने गए किशोर श्रीनिवास राव के साथ होटल में काम करने वाले युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया है। किशोर के सर पर डंडे से वार किया गया है. उसका सर फट गया है। इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (जारी…)

IMG 20230625 WA0000
IMG 20230916 WA0000

मामले की शिकायत स्थानीय थाने में कर दी गयी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि किशोर श्रीनिवास राव खाना लेने के लिए एक होटल में गया, जहांपर किसी बात को लेकर होटल के कर्मचारी से विवाद हो गया। इसके बाद होटल के अन्य कर्मियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसे घायल कर दिया है।

IMG 20230802 WA00751
IMG 20230917 WA0023
दिनप्लेट कम्पनी : सीआरएम मैकेनिक विभाग में धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजा
IMG 20230625 WA0000

टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड सीआरएम मैकेनिक मेंटेंस विभाग मे बड़ी ही धूमधाम से विश्वकर्मा पूजा मनाया गया। पूजा के बाद सभी विभाग के बीच प्रसाद बांटा गया। कर्मचारियों ने विश्वकर्मा बाबा का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर विभाग हेड धर्मेंद्र कुमार, कमिटी मेम्बर नवजोत सिंह सोहल ,जयशंकर सिंह, जयप्रकाश सिंह , हितेंद्र सिंह,टुडू, विश्वानाथ मुंडा, संतोष कुमार ,लालजीत कुमार, कृष्णा कुमार, परमजीत सिंह, हरजीत सिंह, निलेश कुमार, मोहन राव, पार्थो, प्रसनजीत , रंजीत सिंह, बीके सिंह, कुलदीप सिंह, केन सिंह कार्तिक मैथी, सेंटू मुखी, कमल महतो, सभी कर्मचारी मौजुद रहे।

IMG 20230916 WA0000
IMG 20230802 WA00751
Screenshot 2023 0917 183530
भारतीय गेंदबाजों की आँधी में उड़ा श्रीलंका, भारत बना 8वीं बार एशिया कप विजेता

एशिया कप 2023 के फाइनल टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और यह फैसला काफी खराब साबित हुआ। (जारी…)

IMG 20230625 WA0000

श्रीलंका की टीम 15.2 ओवर में 50 रन पर सिमट गई। मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए। श्रीलंका की खराब बल्लेबाज़ी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 5 बल्लेबाज खाता नहीं खोल पाए। केवल दो बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू पाए। कुसल मेंडिल ने सबसे ज्यादा 17 और दुशन हेमंथा ने 13 रन बनाए। भारत के लिए सिराज के अलावा हार्दिक पांड्या ने 3 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने 1 विकेट लिए। दासुन शनाका ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। महेश तीक्षणा की जगह दुशन हेमंता को आखिरी एकादश में शामिल किया। टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में विराट कोहली,हार्दिक पांड्या,जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज की वापसी हुई। वहीं चोटिल अक्षर पटेल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिला। (जारी…)

IMG 20230916 WA0000
IMG 20230802 WA00751

एशिया कप के फाइनल में 51 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से शुभमन गिल के साथ इशान किशन ने पारी का आगाज किया है। रोहित शर्मा ओपनिंग पर नहीं उतरे। शुभमन गिल और इशान किशन ने भारत को जीत के मुकाम पर मात्र 37 गेंदों पर ही पहुँचा दिया। जिसमें शुभमन गिल ने 19 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 27 रन और इशान किशन ने 18 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 23 रन बना कर आठवीं बार भारत को एशिया कप विजेता बनाया।

n53854637016949428841006a777777ede791452a505e3e747f974364d9da3c5ce2c9f4df99767537b92db1
झारखण्ड उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार सिन्हा का निधन

राँची : झारखंड उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार सिन्हा का देहांत हो गया। पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य काफी अच्छा नहीं था,जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली शिफ्ट किया गया था। दिल्ली के एक निजी अस्पताल वह इलाजरत थे। उन्होंने शनिवार की रात करीब 2 बज कर 20 मिनट पर अंतिम सांस ली। (जारी…)

IMG 20230625 WA0000
IMG 20230916 WA0000

वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार सिन्हा वर्ष 2002 में पहली बार झारखंड के महाधिवक्ता के रूप में नियुक्त हुए थे। उसके बाद वर्ष 2008 में एक बार फिर उन्हें महाधिवक्ता नियुक्त किया गया। वह अब तक सबसे लम्बे समय तक महाधिवक्ता रहे हैं। एक टर्म में उन्होंने 4 वर्ष 2 महीने महाधिवक्ता के रूप में राज्य को सेवा दी है। अनिल सिन्हा ने वर्ष 1976 में वकालत के पेशे को ज्वाइन किया था और शुरुआत के दिनों में पटना हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे। उनकी उम्र 75 वर्ष से ज्यादा थी।

IMG 20230802 WA00751
n5385516321694942001786b6b130d4e4d9c3107dcb2577410d4d465aeb23bfbac350ae765b5ace8e153730
हज़रत निजामुद्दीन दरगाह में पीएम मोदी के लिए पढ़ी गई दुआ, सब बोले- मोदी है तो मुमकिन है

दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर आज देशभर में अलग-अलग जगहों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। राजधानी दिल्ली के हज़रत निज़ामुद्दीन दरगाह पर भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आज सामूहिक दुआ कार्यक्रम का आयोजन किया और प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र की दुआ मांगी। हज़रत निज़ामुद्दीन दरगाह में दुआ पढ़ने वाले मुस्लिम लोगों ने टीवी 9 भारतवर्ष से खास बातचीत के दौरान कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश को ही नहीं, बल्कि विश्व को भी उम्मीदें हैं। इसलिये उन्हें 2024 में भी प्रधानमंत्री बनना चाहिए।

दरगाह पर क़व्वाली गाकर मनाया गया पीएम का बर्थडे

IMG 20230625 WA0000
IMG 20230916 WA0000

पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर हज़रत निज़ामुद्दीन दरगाह परिसर में लोगों ने आपस में लड्डू भी बांटे। इस दौरान कव्वाली गाकर पीएम के जन्मदिन का जश्न मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए दुआएं मांगने आए लोगों ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया है। पीएम मोदी सबको साथ लेकर चलने की बात करते हैं, इसीलिए सभी धर्म के लोग उन्हें मानते हैं।

मुस्लिम समुदाय के हित के बारे में मोदी सरकार ही सोचती है- जमाल सिद्दिकी

IMG 20230802 WA00751

इस दौरान इसरो को चंद्रयान 3 मिशन और दिल्ली में G-20 के सफल आयोजन पर भी हज़रत निज़ामुद्दीन दरगाह में लोगों ने पीएम मोदी को शुभकामनाएं दी। जश्न के बीच बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दिकी भी यहां पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग अब समझ चुके हैं कि उनका असली हित मोदी सरकार ही सोचती है, बाकि विपक्ष केवल तुष्टिकरण और गुमराह करने का काम करता है।

n538510028169494134894089838efff332c3cb85ca68d196abfb358fbdd0d7cf5aeac3bbd93dcad1fba72e
“हिन्दुस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी युवक को, दोस्तों ने ली जान, जाने पूरा मामला

छत्तीसगढ़ : दुर्ग जिले में गदर 2 फिल्म देखने के बाद ‘हिन्दुस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाने की कीमत एक युवक को जान देकर चुकानी पड़ी। हिन्दुस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने से गुस्साए दोस्तों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना खुर्सीपार थाना क्षेत्र के आईटीआई मैदान में हुई है।

नारा लगाने से नाराज हो गए थे दोस्त

IMG 20230625 WA0000

दरअसल आईटीआई मैदान में शनिवार की शाम को 2 युवक मोबाइल पर अभिनेता सनी देओल की नई फिल्म गदर-2 देख रहे थे। इसी बीच किसी सीन पर मलकीत सिंह ने अपना रिएक्शन दिया तो बगल में खड़े विशेष समुदाय के लड़कों ने उसकी लात घूसों से पिटाई कर उसे अधमरा कर दिया। जब घटना की खबर परिजनों को लगी तो वह उसे स्थानीय अस्पताल ले गए जहां हालात बिगड़ने पर उसे रायपुर रेफर कर दिया गया, सुबह करीब 4 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

IMG 20230916 WA0000

इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग पुलिस ने तीन टीम बनाकर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की। दोपहर करीब 1 बजे तक सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि युवक की मौत के बाद मुआवजे और नौकरी की मांग पर अड़े लोग हाइवे से उठकर फिर थाने के मुख्य गेट के सामने बैठ गए।

जानकारी के मुताबिक फिल्म देखने के दौरान आईटीआई मैदान में नशे की हालत में बैठे कुछ विशेष समुदाय के युवकों को भारत माता और हिन्दुस्तान जिंदाबाद का नारा लगाना रास नहीं आया। उन्होंने इसके लिए झगड़ा करते हुए मलकीत सिंह की क्रूरता से हत्या कर दी।

धरने पर बैठे परिजन

IMG 20230802 WA00751

मृतक के परिजनों का ये भी आरोप है कि मलकीत की हत्या में शामिल आरोपियों का कांग्रेसी नेताओं से परिचय है, इसी प्रभाव के चलते कुछ लोगों को बचाने का प्रयास भी हो रहा है। इसके बाद मृतक के परिजन न्याय और मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। शाम होते ही दुर्ग के बीजेपी सांसद विजय बघेल और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पुलिस पर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया।

सिख समाज ने दी चेतावनी

वहीं इस हत्या को लेकर छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के साथ सिख समाज के लोगों ने ज्ञापन देकर थाने के सामने 24 घंटे धरना देने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर परिजनों को 50 लाख का मुआवजा नहीं दिया गया तो वे प्रवेश द्वार को बंद कर देंगे।

n53852508016949401878637b20df090794283d3bc25acb4be5d5cd180182ed7612aac8022c1d3df9f7ba19
सरकारी कार्यालयों में हाथ फैलाने की जरूरत नहीं, मैं करूंगा आपका काम – बन्ना गुप्ता

जमशेदपुर: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जमशेदपुर के आवासीय कार्यालय में लगे जनता दरबार में लोगों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने लाभुकों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया और कहा कि किसी को सरकारी कार्यालय में हाथ फैलाने की जरूरत नहीं है, आपका काम मैं करूंगा। (जारी…)

IMG 20230625 WA0000

जमशेदपुर दौरे पर आए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने आवासीय कार्यालय में जनता दरबार लगाया। इस दौरान वो लोगों की विभिन्न समस्याओं से रूबरू हुए। जनता दरबार में महिला और पुरुष भारी संख्या में मौजूद थे। यहां आए लोगों का मंत्री बन्ना गुप्ता ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि किसी भी मां, बहन, बुजुर्ग को सरकारी कार्यालय में जाकर हाथ फैलाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए उनका बेटा बन्ना गुप्ता मौजूद है, वो उनके काम को करवाएगा। (जारी…)

IMG 20230916 WA0000

मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि क्षेत्र में घूम-घूम कर लोगों को चिन्हित करके उन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आम जनता की सरकार है, उनकी सभी समस्याओं का निदान करना हमारी प्राथमिकता है। हमारी पूरी कोशिश है कि आम जनता को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके, उन्हें कोई परेशानी न हो। (जारी…)

IMG 20230802 WA00751

जानकारी के लिए आपको बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश अनुसार पिछले दिनों कार्यकर्ताओं ने उनके विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर शिविर लगाकर जनता से आवेदन प्राप्त किया था। जनता के आवेदन से चिन्हित कुल 935 स्वीकृत वृद्धा-विधवा के बीच स्वास्थ्य मंत्री ने प्रमाण पत्र का वितरण किया है।

error: Content is protected !!