“बप्पा बॉयज क्लब” द्वारा आयोजित श्री गणेश पूजा हेतु न्यू बारीडीह पेट्रोल पंप के समीप आकर्षक पंडाल का निर्माण किया गया है। उस पंडाल में 12 फीट की मूर्ति सुशोभित हुई। इस पंडाल का उद्घाटन समारोह कल 18 सितंबर की शाम में किया गया था। बप्पा बॉयज क्लब, श्री श्री गणेश पूजा कमिटी के युवाओं द्वारा बारीडीह मंडल के वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह, भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, भाजयुमो बारीडीह मंडल के अध्यक्ष कंचन दत्ता सहित अन्य भाजपा कार्यकर्त्ताओं को आमंत्रित किया गया था। (जारी…)
इस अवसर पर गुड्डू सिंह, प्रसेनजीत चौधरी, कर्फ्यू पोद्दार, कुमार विश्वजीत आदि अनेक भाजपा कार्यकर्त्ता भी उपस्थित थे। पूजा कमिटी के संरक्षक, भाजपा किसान मोर्चा बारीडीह मंडल के अध्यक्ष पिंटू सिंह उर्फ राजेश कुमार के दिशा निर्देश पर संपन्न हुए इस कार्यक्रम में नव निर्मित पंडाल का फीता काटने के बाद उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया तथा गणमान्य अतिथियों द्वारा पूजा के निमित्त प्रेरक उद्बोधन भी दिया गया।
जमशेदपुर : छत्तीसगढ़ राज्य में भिलाई के खुर्सीपार में एक 30 वर्षीय सिख युवक मलकीत सिंह उर्फ़ वीरू की निर्ममता से पीट-पीट कर हत्या किये जाने पर सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने रोषपूर्ण तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अब इंडियन के लिए हिंदुस्तान में रहकर हिंदुस्तान जिंदाबाद कहना बड़ा गुनाह हो गया।
पुलिस-प्रशासन और सरकार की शिथिलता पर सिखों ने गहरा रोष जताया
मंगलवार को बयान जारी करते हुए भगवान सिंह ने कहा की सीजीपीसी इस दुःखद घटना की भर्त्सना करती है और सरकार से मांग करती है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और इस हत्याकांड के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दे। उन्होंने छत्तीसगढ़ पुलिस-प्रशासन और सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि प्रशासनिक अधिकारीयों की शिथिलता के कारण जमशेदपुर के सिखों में गहरा रोष है। (जारी…)
गौरतलब है कि दरअसल खुर्सीपार गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान कुलवंत सिंह का बेटा मलकीत सिंह उर्फ़ वीरू अपने दोस्त के साथ गदर 2 फिल्म देख रहा था बताया जा रहा है कि फिल्म देखते समय वीरू उत्साहित होकर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगा। ये सुनकर आरोपितों ने उसकी बेतहाशा पिटाई कर दी। रात में ही उसे रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल रेफर किया गया था जहां उसकी मौत हो गई। सभी आरोपित खुर्सीपार के निवासी हैं और एक समुदाय विशेष के बताये जा रहे हैं
जमशेदपुर : मानगो शंकोसाई के श्याम नगर में इक्कीस महिलाओं के समुह ने अपने परिश्रम से गणेश पूजा का आयोजन किया है महिलाओं ने कहा कि धर्म को मजबूत करने के लिए देवी देवताओं की पूजा पाठ करना आवश्यक है। हर पुरुष आगे बढ़कर पूजा करते हैं इसलिए महिलाओं ने श्याम नगर में तय किया कि महिलाएं इस बार गणेश पूजा करेगी। इक्कीस महिलाओं के समूह ने आपस में धन संग्रह कर पूजा की सारी तैयारी किया। तीन दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद सभी ने मिलकर पंडाल का निर्माण स्वयं किया। महिलाएं ही बाजार से गणेश जी की प्रतिमा एवं पूजा सामग्री को खरीद कर लाने का कार्य किया।
महिलाओं के आगे आने से सनातन धर्म और मजबूत और सुदृढ़ होगा – विकास सिंह
श्याम नगर में महिलाओं के द्वारा बनाए गए पंडाल का उद्घाटन भाजपा नेता विकास सिंह ने फीता काट एवं नारियल फोड़ कर किया। उद्घाटन करने पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने महिलाओं के द्वारा किए गए गणेश पूजा के आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि महिलाओं के द्वारा आयोजित गणेश पूजा इस बात को संकेत दे रहा है कि आने वाले भविष्य में हिंदू सनातन धर्म और मजबूत होगा। महिलाओं ने बताया कि कल सामूहिक प्रसाद का वितरण होगा, जिसे महिलाओं के द्वारा ही निर्मित कर वितरण करने का कार्य किया जाएगा। संध्या के समय महिलाओं के द्वारा गणेश आरती एवं धुणाची नृत्य का आयोजन किया जाएगा है।
मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह ,राजेश साहू ,सुशील शर्मा, रिंकू शर्मा, बबिता शर्मा, पंचा शर्मा, सुकुमारी शर्मा, कौशल्या देवी, निशा देवी, सीमा देवी, आशा देवी ,टुन्नी देवी, रूबी देवी, ललिता देवी ,पुष्पा शर्मा, सुमित्रा देवी ,निर्मला देवी, पुष्पा देवी उषा देवी आलोक देवी शोभा देवी ,मुख्य रूप से अपना योगदान दिया है ।
कोलकाता : कुड़मी समाज के आंदोलन को बड़ा झटका लगा है. कोलकाता हाईकोर्ट ने कुड़मी आंदोलन को लेकर बड़ा आदेश दिया है. कोलकाता हाईकोर्ट ने कुड़मी आंदोलन पर रोक लगा दी है. 20 सितंबर को रेल रोको आंदोलन की घोषणा कुड़मी समुदाय के लोगों ने की थी.
कुड़मी समुदाय चाहती है कि आदिवासी जाति में उनको शामिल किया जाये. इसको लेकर करीब 172 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था जबकि कई ट्रेनों को डाइवर्ट कर दिया गया था. लेकिन अंतिम समय में कोलकाता हाईकोर्ट ने मामले में हस्तक्षेप किया और कहा कि कुड़मी समुदाय चाहे तो इसको लेकर अपनी आवाज संस्थागत स्थानों पर उठा सकती है. लेकिन इस तरह का आंदोलन, जिससे आम जनमानस परेशान हो, वह करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है. इसको लेकर एक याचिका कोलकाता हाईकोर्ट में दायर की गयी थी. करीब तीन बार कुड़मी समुदाय रेल रोक चुकी थी, जिसको लेकर हजारों लोग परेशान होते थे. कोलकाता हाईकोर्ट के आदेश के बाद जितने भी ट्रेनों को रद्द या डाइवर्ट या शार्ट टर्मिनेट करने की अधिसूचना को रेलवे ने वापस ले ली है. सारी ट्रेनें अब सामान्य तरीके से ही चलेगी. इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गयी है. दूसरी ओर, हाईकोर्ट के आदेश के बाद कुड़मी आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है.
झारखंड के गिरिडीह में बड़ा हादसा हुआ है. पचम्बा थाना इलाके के हंडाडीह में मंगलवार को एक साथ चार बच्चियों की मौत तालाब में डूबने से हो गई. मृतकों में ओमप्रकाश राणा की 17 साल की बेटी संध्या कुमारी और 15 साल की दिव्या कुमारी समेत दो और शामिल हैं.
हालांकि दो और बच्चियों के नाम फिलहाल सामने नही आ पाया है जबकि एक बच्ची पूजा कुमारी खुद को किसी तरह बचाने में सफल रही.
जानकारी के अनुसार हंडादीह गांव की पांच बच्ची पचम्बा के सोना तलाब में कर्मा पूजा की पूजन मिट्टी के बहाने और स्नान करने गई हुई थी. तलाब पानी से लबाबाब भरा था इसी क्रम में पांचों बच्चियां गहरे पानी में डूबने लगी, और सहयोग के लिए आवाज लगाने लगी तब तक चार बच्चियां डूब चुकी थीं. इस दौरान किसी तरह स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिली, तो स्थानीय लोगों समेत परिजन भी तालाब पहुंचे और पांचों को एक-एक कर तालाब के बाहर निकाला और लेकर सदर अस्पताल पहुंचे.
चार बच्चियों को इलाज के क्रम में मृत घोषित कर दिया गया जबकि पांचवे को लेकर उसके परिजन घर पहुंचे. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी संजय राणा, पचम्बा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह, जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय सिंह समेत कई नेता भी सदर अस्पताल पहुंचे. जानकारी के अनुसार दो मृत बच्चियां दिव्या और संध्या धनवार के लाल बाजार के रहने वाले ओमप्रकाश राणा की बेटी हैं और अपने मामा बजरंगी शर्मा के घर कर्मा पूजा के लिए हंडाडीह आई हुई थी. इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाका मातम में तब्दील हो गया है, वहीं कर्म पूजा का रंग भी फीका पड़ गया, साथ ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
एशियन गेम्स 2023 में भारतीय फुटबॉल टीम को चीन ने 5-1 से करारी शिकस्त दी. सुनील छेत्री की कप्तानी वाली टीम इंडिया चीन के सामने सिर्फ एक ही गोल स्कोर कर सकी.
दोनों के बीच यह मुकाबला हांग्जो के हुआंगलोंग स्पोर्ट्स सेंटर स्टेडियम में खेला गया. भारतीय फुटबॉल टीम 2014 के बाद से एशियन गेम्स के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन सुनील छेत्री की कप्तानी वाली टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही.
भारत के लिए सिर्फ राहुल केपी एक गोल दाग सके. इससे पूर्व एशियन गेम्स में दोनों टीमें 21 साल पहले मिली थीं. वहीं आज मैच की बात करें तो चीन शुरुआत से ही भारत पर अटैकिंग रहा. मुकाबले के 17वें मिनट में चाइना की ओर से पहला गोल दागा गया. टियानी ने चीन का खाता खोला. भारत के राहुल केपी ने चीन के पहले गोल का शानदार जवाब देते हुए पहले हाफ के एक्ट्रा टाइम में टीम इंडिया के लिए पहला गोल करके टीम को मैच में 1-1 की बराबरी पर लेकर आए. इस तरह से पहले हाफ में भारत और चीन 1-1 की बराबरी पर रहा.
चीन ने की गोल की बछौर, बेबस रही टीम इंडिया
दूसरे हाफ की शुरुआत के कुछ देर बाद ही यानी 51वें मिनट पर चाइना की ओर से दूसरा गोल किया गया. चीन के लिए दूसरा गोल दाई वेजुन ने किया. इस गोल के साथ चीन ने 2-1 की बढ़त हासिल की. मैच में पीछे होने के बाद भी सुनील छेत्री वाली टीम इंडिया चीन को नहीं रोक सकी. 72वें मिनट पर चीन के लिए ताओ कियांगलॉन्ग ने तीसरा गोल किया और टीम को 3-1 से बढ़त दिलाई. फिर महज़ तीन मिनट बाद मुकाबले के 75वें मिनट पर ताओ कियांगलॉन्ग ने अपना दूसरा और चीन के लिए चौथा गोल दागा.
फीफा रैंकिंग में 80 नंबर पर मौजूद चीन की टीम 4 गोल करने के बाद भी नहीं रुकी. मैच के आखीर में इंजरी टाइम में चीन की ओर से हाओ फैंग ने टीम के लिए 5वां गोल कर 99 नंबर की फीफा रैंकिंग वाली भारतीय टीम को 5-1 से करारी शिकस्त दी.
गणेश चतुर्थी 2023 स्पेशल : धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन सुख-समृद्धि के देवता भगवान श्री गणेश का जन्म हुआ था। इसी उपलक्ष्य में हर साल गणेश उत्सव मनाया जाता है। यह पर्व पूरे दस दिनों तक चलता है। गणेश उत्सव का यह पर्व भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होकर अनंत चतुर्दशी तिथि के दिन तक चलता है। 10 दिन तक चलने वाला यह उत्सव बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दौरान घरों और बड़े-बड़े पूजा पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। इस दिन शुभ मुहूर्त में ही बप्पा का स्वागत किया जाता है। ऐसे में यदि आप भी अपने घर में गणपति स्थापित करने जा रहे हैं शुभ मुहूर्त जरूर देख लें। चलिए जानते हैं गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विधि…
गणेश चतुर्थी तिथि 2023
इस साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 18 सितंबर 2023 को दोपहर 02 बजकर 9 मिनट पर हो रही है। इसका समापन 19 सितंबर 2023 को दोपहर 3 बजकर 13 मिनट पर होगा। उदया तिथि के आधार पर गणेश चतुर्थी 19 सितंबर को मनाई जाएगी। इसी दिन से 10 दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव की शुरुआत भी होगी।
गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त
गणेश प्रतिमा की स्थापना का शुभ मुहूर्त 19 सितंबर को सुबह 11 बजकर 7 मिनट से दोपहर 01 बजकर 34 मिनट तक है। ऐसे में इस शुभ मुहूर्त में आप अपने घर पर गणपति बप्पा का स्वागत कर सकते हैं।
गणेश स्थापना विधि
◆ इस दिन गणपति की स्थापना करने से पहले स्नान करने के बाद साफ वस्त्र पहनें। ◆ इसके बाद अपने माथे पर तिलक लगाएं और पूर्व दिशा की ओर मुख कर आसन पर बैठ जाएं। ◆ ध्यान रहे आसन कटा-फटा नहीं होना चाहिए। ◆ इसके बाद गणेश जी की प्रतिमा को किसी लकड़ी के पटरे या गेहूं, मूंग, ज्वार के ऊपर लाल वस्त्र बिछाकर स्थापित करें। ◆ गणपति की प्रतिमा के दाएं-बाएं रिद्धि-सिद्धि के प्रतीक स्वरूप एक-एक सुपारी रखें।
गणेश चतुर्थी पूजा विधि
◆ गणेश चतुर्थी तिथि पर शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखकर सबसे पहले अपने घर के उत्तर भाग, पूर्व भाग, अथवा पूर्वोत्तर भाग में गणेश जी की प्रतिमा रखें। ◆ फिर पूजन सामग्री लेकर शुद्ध आसन पर बैठें। सर्वप्रथम गणेश जी को चौकी पर विराजमान करें और नवग्रह, षोडश मातृका आदि बनाएं। ◆ चौकी के पूर्व भाग में कलश रखें और दक्षिण पूर्व में दीया जलाएं। ◆ अपने ऊपर जल छिड़कते हुए ॐ पुण्डरीकाक्षाय नमः कहते हुए भगवान गणेश को प्रणाम करें और तीन बार आचमन करें तथा माथे पर तिलक लगाएं। ◆ हाथ में गंध अक्षत और पुष्प लें और दिए गए मंत्र को पढ़कर गणेश जी का ध्यान करें। ◆ इसी मंत्र से उन्हें आवाहन और आसन भी प्रदान करें। पूजा के आरंभ से लेकर अंत तक अपने जिह्वा पर हमेशा ॐ श्रीगणेशाय नमः। ॐ गं गणपतये नमः। मंत्र का जाप अनवरत करते रहें। ◆ आसन के बाद गणेश जी को स्नान कराएं। पंचामृत हो तो और भी अच्छा रहेगा और नहीं हो तो शुद्ध जल से स्नान कराएं। ◆ उसके बाद वस्त्र, जनेऊ, चंदन, अक्षत, धूप, दीप, नैवेद्य, फल आदि जो भी संभव यथाशक्ति उपलब्ध हो उसे चढ़ाएं। ◆ आखिर में गणेश जी की आरती करें और मनोकामना पूर्ति के लिए आशीर्वाद मांगे।
हरियाणा : इंटरनेशनल महिला पहलवान का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वीडिया में वो किसी दूसरे पुरुष पहलवान के साथ आपत्तिजनक हालत में है। इधर महिला पहलवान के पिता ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ IT एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। (जारी…)
गौरतलब है कि उक्त महिला पहलवान ने जनवरी में जंतर मंतर पर WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिए धरने के दौरान बड़े खुलासे और दावे किए थे। महिला पहलवान का दावा था कि बृजभूषण होटल में अपने कमरे का दरवाजा खोलकर रखते थे। इधर महिला पहलवान के पिता का आरोप है कि, वायरल वीडियो में आरोपियों ने एक इंटरनेशनल महिला पहलवान की दूसरे पुरुष पहलवान के साथ फोटो वीडियो वायरल कर दी है। (जारी…)
उन्होंने कहा कि, किसी व्यक्ति ने उनकी बेटी का फोटो उठाकर उसे अश्लील फोटो और वीडियो पर लगा दिया है। इसके बाद अश्लील फोटो-वीडियो को वायरल कर दिया है। इस मामले में महिला खिलाड़ी के पिता ने सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है. उनके पिता का कहना की बेटी को बदनाम करने के लिए ये वीडियो एडिट किया गया है। इस मामले में पिता ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। (जारी…)
नेशनल वुमेन रेसलर से जुड़ा मामला देखते ही पुलिस ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उन सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच में जुट गई है, जहां ये फोटो-वीडियो पोस्ट की गई। पुलिस वीडियो वायल करने वाले सोर्स का पता लगाने में लग गई है। इसके साथ ही वायरल पोस्ट को फॉरवर्ड व शेयर करने वालों की शिनाख्त की जा रही है।
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में 18 सितंबर के सैम्पल जांच में 23 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अबतक कुल 5807 सैम्पल की जांच में 731 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। वर्तमान में 302 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा, जिसमें से 11 आईसीयू में और 291 नॉर्मल वार्ड में भर्ती हैं। सोमवार को 95 लोगों को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया।
चांडिल : टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चौका थाना क्षेत्र के चौका में फ्लाई ओवर शुरू होने वाले स्थान पर डिवाइडर से टकराकर एक कमांडर जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कमांडर जीप पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चार अन्य जख्मी हुए हैं। (जारी…)
दुर्घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति समेत दो अन्य जख्मी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल चांडिल पहुंचा। जानकारी के अनुसार कमांडर जीप पर चौका थाना क्षेत्र के हेंसाकोचा व आसपास स्थित गांव के ग्रामीण सवार थे। सभी छाता मेला घोडानेगी गए थे, वापसी के क्रम में चौका में दुर्घटना घटी। (जारी…)
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति हेंसाकोचा के निकट डुंगरीडीह का रहने वाला सोमा बताया जा रहा है। कमांडर जीप में महिलाएं और बच्चे भी सवार थे। चौका में जहां से फ्लाई ओवर का सर्विस रोड अलग होता है, उस स्थान पर लाइट नहीं जलती है। किसी प्रकार का निशान या जानकारी नहीं रहने के कारण आए दिन उक्त स्थान पर दुर्घटना घटती रहती है। सोमवार को भी कमांडर चालक सर्विस रोड को ठीक से देखा नहीं पाया और डिवाइडर से टकरा गया। डिवाइडर से टकराने के कारण वाहन से उसका नियंत्रण खो गया। इस दौरान जोर का झटका लगने से कमांडर के ऊपर सवार लोग नीचे गिर कर जख्मी हो गए।