एक नई सोच, एक नई धारा

मानगो : एकता नगर में महीने भर से दो सौ घरों में पानी के लिए मचा हाहाकार, उपायुक्त कार्यालय में जल्द होगा प्रदर्शन – विकास सिंह, देखें वीडियो

जमशेदपुर : मानगो के शंकोसाई के एकता नगर में बिगत डेढ़ महीना से पेयजल स्वच्छता विभाग के द्वारा पानी की सप्लाई नहीं की जा रही है। लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। पानी के लिए लोगों का जीना मुहाल हो गया है। स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को मौके में बुलाकर मामले की जानकारी देते हुए बताया की स्थानीय लोगों के द्वारा दर्जनों पत्राचार मानगों नगर निगम एवं पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यालय में जलापूर्ति नहीं होने के संबंध में किया है, लेकिन ऊंची पहुंच और रसूख नहीं रखने के कारण लोगों की सुनवाई आज तक नहीं हुई है। (जारी…)

IMG 20231001 WA0000
IMG 20230708 WA00573

त्यौहार का समय आ गया है पानी के लिए लोग घर की साफ सफाई नहीं कर पा रहे हैं। मोहल्ले में एकमात्र चापाकल है जहां से लोग लंबी कतार लगाकर पानी लेते हैं। पानी ढोने में कई घंटे लोगों का लग जाता है। दैनिक मजदूरी करने वाले लोग सप्ताह में दो दिन पानी की व्यवस्था करने के कारण काम में नहीं जा पाते हैं। जिसके कारण उनके सामने आर्थिक समस्या खड़ी हो जा रही है। मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने पेयजल स्वच्छता विभाग के अधिकारियों को जानकारी देते हुए समस्या का समाधान जल्द करने की बात करते हुए कहा की समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो उपायुक्त कार्यालय में पानी की समस्या को लेकर लोगों के साथ प्रदर्शन किया जाएगा। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44
IMG 20231004 WA0005

मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह, हेमंत गोराई, सूर्य प्रमाणिक, बबलु गोराई, विश्वेश्वर सिंह, विनय प्रसाद, पंकज प्रमाणिक, गुरुपदों गोप, शशि गोराई, दिनेश गोराई, उमेश शर्मा, विष्णु पासवान, दिनेश साहू, रिंकू रंजन, नंदू गोराई ,दुर्गा गोराई, इंदु देवी, सलोनी सिंह, राजु साहु, गीता गोराई, संतरा गोप, राजेंद्र गोराई, प्रकाश साव ,संदीप शर्मा सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।

IMG 20230802 WA00752
अनियंत्रित होकर ढाबे में घुसा डंपर, जलने के कारण खलासी की दर्दनाक मौत, जाने पूरी खबर

इटावा : उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के जसवंतनगर में नेशनल हाईवे पर गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर को बचाने के चलते डंपर अनियंत्रित होकर एक होटल में घुस गया। इससे डंपर का डीजल टैंक फट गया और भीषण आग लग गई। हादसे में खलासी की जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चालक को पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया है। यहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चालक और खलासी दोनों सगे भाई हैं। (जारी…)

IMG 20231001 WA0000

आग से होटल और वहीं पास में खड़ा स्कूटी से लदा कंटेनर चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने करीब एक घंटे बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक डंपर फिरोजाबाद से इटावा की ओर जा रहा था। मलाजनी के पास दुर्गा होटल के सामने पहुंचा, तभी गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर को बचाने के कारण डंपर ट्रैक्टर से टकराता हुआ दुर्गा होटल में घुस गया।

डीजल टैंक फटने से लगी आग

IMG 20230708 WA00573

इससे डंपर का डीजल टैंक फट गया और उसमें भीषण आग लग गई। साथ ही, होटल भी आग की चपेट में आ गया। इस भयानक हादसे से पुलिस प्रशासन ने यातायात को कुछ समय के लिए रोक दिया। इसी बीच डंपर से निकली आग की लपटों से सड़क पर खड़े एक स्कूटी से भरे कंटेनर ने भी आग पकड़ ली।

चालक ने कूदकर बचाई जान

AddText 09 19 03.49.44

कंटेनर में 42 स्कूटी लदी हुई थीं। इसी बीच दमकल की चार गाड़ियां हादसा स्थल पर पहुंच गई और आग बुझाना शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद डंपर, होटल व स्कूटी से भरे कंटेनर पर लगी आग पर काबू पाया जा सका। हादसे में चालक आमोद कुमार (23) पुत्र शेषपाल निवासी फिरोजाबाद कूदकर बच गया।

डंपर में फंसने के कारण खलासी नहीं निकल सका

IMG 20230802 WA00752

वहीं, उसका खलासी भाई बसंत कुमार (22) उसकी डंपर में फंसने के कारण बुरी तरह जलकर मौत हो गई। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस प्रशासन को मिली मौके पर सीओ अतुल प्रधान व प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोलंकी मय फोर्स के पहुंच गए। चालक को अपने पुलिस वाहन में बैठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

झारखंड में 152 बीडीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, जाने कौन कहाँ गए

राँची : झारखंड में 152 बीडीओ (प्रखंड विकास पदाधिकारी) का तबादला मंगलवार को किया गया है। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है। धीरज कुमार को बुढ़मू (रांची) का बीडीओ बनाया गया है। खगेश कुमार को चतरा के कुंदा से स्थानांतरित करते हुए सोनाहातू (रांची) का बीडीओ बनाया गया है। विजय कुमार ओरमांझी (रांची) के बीडीओ बनाए गए हैं। संजीत कुमार सिंह को कांके (रांची) का बीडीओ बनाया गया है। रेणु बाला को सिल्ली (रांची) का बीडीओ बनाया गया है। (जारी…)

IMG 20231001 WA0000

झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग की ओर से 152 प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) का मंगलवार को तबादला कर दिया गया है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी। रेणु बाला को जहां रांची जिले के सिल्ली प्रखंड का नया बीडीओ बनाया गया है, वहीं संजीत कुमार सिंह को रांची जिले के कांके प्रखंड का नया प्रखंड विकास पदाधिकारी बनाया गया है। धीरज कुमार को रांची के बुढ़मू का नया बीडीओ बनाया गया है। खगेश कुमार को चतरा के कुंदा से स्थानांतरित करते हुए रांची के सोनाहातू का नया बीडीओ बनाया गया है। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573

दीपाली भगत को रांची के नगड़ी का नया बीडीओ बनाया गया है। रेणु कुमारी को धनबाद के कलियासोल से रांची के बुंडू में ट्रांसफर किया गया है। ये बुंडू की नयी बीडीओ बनी हैं। अशोक कुमार को पलामू के छतरपुर से रांची के चान्हो में तबादला किया गया है। वे चान्हो के नये बीडीओ बनाए गए हैं। जुहीर आलम को धनबाद के गोविंदपुर का नया बीडीओ बनाया गया है। शैलेंद्र कुमार चौरसिया धनबाद के टुंडी के नये बीडीओ बनाए गए हैं। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44

फनीश्वर रजवार धनबाद के तोपचांची प्रखंड के नए बीडीओ बनाए गए हैं। जयप्रकाश नारायण धनबाद के कलियासोल प्रखंड के बीडीओ बनाए गए हैं। सुषमा आनंद को धनबाद जिले के बाघमारा का प्रखंड विकास पदाधिकारी बनाया गया है। कुमुद कुमार झा को खूंटी के तोरपा का बीडीओ बनाया गया है। प्रशांत डांग को खूंटी के रनिया का बीडीओ बनाया गया है। (जारी…)

IMG 20230802 WA00752

सुलेमान मुंडारी को खूंटी के मुरहू का नया बीडीओ बनाया गया है। गणेश महतो खूंटी जिले के अड़की प्रखंड के बीडीओ बनाए गए हैं। स्मिता नगेशिया खूंटी के कर्रा प्रखंड का नया बीडीओ बनाया गया है। ज्योति कुमारी खूंटी सदर की बीडीओ बनायी गयी हैं। ईश्वर दयाल कुमार महतो को बोकारो जिले के चंद्रपुरा का नया बीडीओ बनाया गया है। महादेव कुमार महतो को बोकारो के गोमिया का नया बीडीओ बनाया गया है।

बजरंग चौक बारीडीह बस्ती में हुआ “शौर्य जागरण रथ यात्रा” का भव्य स्वागत
IMG 20231001 WA0000

जमशेदपुर : श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में भारत की सनातनी आस्था के प्रतिरूप भगवान श्रीराम जी के मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो चला है। जिसका विधिवत लोकार्पण जनवरी 2024 में होने की पूर्ण संभावना है। इसी पुनीत संयोग के अवसर को यादगार बनाने के लिए बजरंग दल, जमशेदपुर महानगर की इकाई द्वारा “शौर्य यात्रा” का आयोजन किया गया है और उस “यात्रा रथ” को देश के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कराकर अयोध्या ले जाना सुनिश्चित किया गया है। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44

इस आयोजन में आज जमशेदपुर बारीडीह बस्ती के बजरंग चौक पर स्थित श्री हनुमान जी और श्री शिवजी के मंदिर परिसर में उस “दिव्य रथ” का अभिनंदन किया गया। लगातार हो रही बारिश के बीच भी स्थानीय सनातनी धर्मावलंबियों ने आरती दिखाकर, पुष्प वर्षा कर शौर्य यात्रा के रथ का स्वागत बड़े उत्साह के साथ किया।

IMG 20231003 WA0019
IMG 20230802 WA00752
जमशेदपुर : विश्व हिन्दू परिषद – बजरंगदल द्वारा “शौर्य जागरण रथ यात्रा” का विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए स्वागत किया गया
IMG 20231001 WA0000

जमशेदपुर : मंगलवार को “शौर्य जागरण रथ यात्रा” जमशेदपुर पहुंचा। जहाँ विहिप एवं बजरंग दल द्वारा जमशेदपुर के जिन विभिन्न स्थानों से होकर रथ यात्रा गुजरी वहाँ काफी भव्य तरीके से उनका स्वागत किया गया। “शौर्य जागरण रथ यात्रा” जमशेदपुर के टेल्को राममंदिर से होते हुए बिरसानगर बाजार और बारीडीह चौक से होते हुए साकची जेएनसी चौक पहुंचा। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44

गौरतलब हो कि कल 4 अक्टूबर की सुबह रथ सोनारी राम मंदिर, कदमा रंकिनी मंदिर, बिष्टुपुर राममंदिर, हिंदूपीठ होते हुए आदित्यपुर सरायकेला जिला में प्रवेश करेगी। विहिप जमशेदपुर – बजरंगदल महानगर से चंद्रिका भगत, शंकर राव, मनीष सिंह, चंदन दास, भोला लोहार, जनार्दन पांडेय, अवतार सिंह गांधी, बबली सोनम, बंटी सिंह, संजय सिंह, जीतेंद्र कुमार, मुन्ना दूबे, तारा बागची, भीम यादव, राजेश चौबे, रितिकेश कुमार, अनिरुद्ध गिरि व अन्य कार्यकर्तागण संग समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने इनका उत्साह के साथ स्वागत किया।

IMG 20231003 WA0012
IMG 20230802 WA00752
जिले के 18 एसआई और 117 एएसआई का ट्रांसफर, जाने किन्हें कहाँ पदस्थापित किया गया
img5
IMG 20231001 WA0000

जमशेदपुर : जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल ने जिले में पदस्थापित 18 अवर निरीक्षक (एसआई) और 117 सहायक अवर निरीक्षकों (एएसआई) का ट्रांसफर किया है। इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है। सभी सहायक अवर निरीक्षकों को जल्द से जल्द पदस्थापन स्थल पर योगदान देने को भी कहा गया है।

img5 1
img21
img34
img47
IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44
IMG 20230802 WA00752
सामाजिक संस्था कोशिश एक मुस्कान लाने की ने अपने नव निर्मित कार्यालय का किया उद्घाटन
IMG 20231001 WA0000

जमशेदपुर : जमशेदपुर की सामाजिक संस्था कोशिश एक मुस्कान लाने की के द्वारा अपने नव निर्मित कार्यालय का उद्घाटन किया गया, मौके पर जरूरतमंद छात्रों के बिच पाठ्य सामग्री का वितरण भी किया गया. इस दौरान संस्था के गोलमुरी मे बने नये कार्यालय का भी उद्घाटन किया गया। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44

मौके पर मुख्य अतिथि के रूप मे पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस उपस्थित रहे, इस दौरान सभी ने संस्था के द्वारा लगातार किये जा रहे कार्यों की प्रसंशा भी की। वहीं मौके पर दर्जनों छात्रों के बिच पाठ्य सामग्री का भी वितरण किया गया। संस्था के संरक्षक शिव शंकर सिंह ने बताया की संस्था लगातार मानव सेवा के दिशा में कार्यरत रहती है और अब नया कार्यालय तैयार हो जाने से संस्था के प्रयासों को और बल मिलेगा।

IMG 20230802 WA00752
टीआरएफ कंपनी में हुआ बोनस समझौता, कर्मचारियों को मिलेगा 18 प्रतिशत बोनस

जमशेदपुर : टाटा स्टील की अनुषंगी कंपनी टीआरएफ कंपनी में मंगलवार को बोनस समझौता हो गया.टीआरएफ कंपनी में 18% बोनस कर्मचारियों को दिया जाएगा. इसके अनुसार कर्मचारियों को अधिकतम 1,18,257 एवं न्यूनतम 34,309 रुपये बोनस की राशि मिलेगी. कर्मचारियों को बोनस की राशी बुधवार को उनके एकाउंट में भेज दी जाएगी. (जारी…)

IMG 20231001 WA0000
IMG 20230708 WA00573

इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने कहा कि टीआरएफ कंपनी में लगभग 12 वर्षों के बाद इतना अच्छा बोनस समझौता हुआ है. कंपनी लगभग 10-12 वर्षों से घाटे में चल रही थी, किन्तु इस वर्ष कंपनी ने लाभ अर्जित किया है. यह बोनस समझौता कर्मचारियों की अपेक्षा अनुसार बेहतर है. उन्होंने इस समझौते के लिए कंपनी प्रबंध निदेशक ऊमेश कुमार सिंह को धन्यवाद दिया. (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44

महामंत्री एमएच हीरा मानेक ने प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के हित में किए जा रहे हैं कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि प्रबंध निदेशक के कुशल नेतृत्व में कंपनी परिसर व टीआरएफ कॉलोनी सहित सभी जगहों पर बेहतर कार्य रही है जिससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा हुआ है. उन्होंने सभी कर्मचारियों को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी. (जारी…)

IMG 20230802 WA00752

बोनस समझौता पर प्रबंधन की ओर से प्रबंध निदेशक उमेश कुमार सिंह, आनंद चांद, अभिजीत सिंह, वीके सिंह, चेतन सिंह राठौर, मनोरंजन चक्र, एमएच उसमानी और आरती अग्रवाल तथा यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, एमएच. हीरामानेक, संजय कुमार, बलभद्र पूर्ति, अंजनी कुमार, नवीन कुमार, मनोरंजन कुमार सिंह, बेबी कुमारी, राजेश शेरपा, जेएस मुंडा और पदमजीत ने हस्ताक्षर किए.

जमशेदपुर : एमजीएम के लिफ्ट में युवक ने किया फांसी लगाने का प्रयास
IMG 20231001 WA0000

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल परिसर में मंगलवार को उस वक्त हंगामा मच गया जब एक युवक अस्पताल के लिफ्ट में फांसी लगाने का प्रयास करने लगा. हालांकि मौके पर मौजूद होमगार्ड के जवानों ने युवक को तत्काल पकड़ लिया. युवक को अस्पताल के पुलिस शिविर ले जाया गया. इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई. इसके बाद साकची पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ ले गई. (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44

पूछताछ में युवक ने अपना नाम पंकज कुमार बताया और बताया कि वह गम्हरिया का रहने वाला है. वह अस्पताल में इलाज के लिया आया था. उसके जीवन में काफी समस्या है, जिसको लेकर वह तनाव में है. इसी से परेशान होकर उसे आत्महत्या करने का खयाल आया. आज वह आत्महत्या करने ही जा रहा था तभी होमगार्ड के जवानों ने उसे बचा लिया.

IMG 20230802 WA00752
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने की डेंगू के मामलों को लेकर की समीक्षा बैठक

जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिले में डेंगू के मामलों की समीक्षा को लेकर माननीय मंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण तथा आपदा प्रबंधन विभाग श्री बन्ना गुप्ता द्वारा जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, अपर उपायुक्त श्री जयदीप तिग्गा, सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी, निजी अस्पतालों के प्रबंधक तथा अन्य बैठक में मौजूद रहे। (जारी…)

IMG 20231001 WA0000
IMG 20231003 WA0009

जिला प्रशासन द्वारा प्रजेंटेशन के माध्यम से बताया गया कि डेंगू रोकथाम को लेकर क्या-क्या एहतियाती कदम उठाये जा रहे हैं, साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या व उपचार की स्थिति, उपलब्ध चिकित्सीय संसाधन व मानव बल, जिले के कौन से क्षेत्र ज्यादा प्रभावित हैं तथा स्कूली बच्चों के बीच जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। मानगो, बारीडीह, गोलमुरी, बागबेड़ा, सिदगोड़ा, बिरसानगर, बिष्टुपुर, कदमा, साक्ची, सोनारी, साक्ची, टेल्को, जुगसलाई व चाकुलिया नगर पंचायत ज्यादा प्रभावित रहे हैं हालांकि पिछले 10 दिनों में मानगो क्षेत्र में डेगू पॉजिटिव की संख्या में काफी कमी आई है। शहरी क्षेत्र के जितने भी प्रभावित क्षेत्र हैं उनमें क्लस्टर में डेंगू पॉजिटिव का मामला नहीं है, जिन घरों में डेंगू पॉजिटिव हैं उनके आसपास के घरों में भी सघन अभियान चलाते हुए एंटी लार्वा छिड़काव, फॉगिंग, लार्वा का जांच के कार्य किए जा रहे हैं। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44

माननीय मंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण तथा आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बच्चों के इलाज हेतु NICU में बेड का इंतजाम, ORS समेत अन्य दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने का निदेश दिया गया। ब्लड बैंक में उपलब्ध खून और प्लेटलेट्स की उपलब्धता की जानकारी ली गई तथा सभी अस्पतालों में ब्लड कैम्प लगाने का निदेश दिया गया। मरीजों का डेंगी जांच के लिए जो दर लागू है उसे मॉनिटरिंग कर लागू कराये जाने, जिला प्रशासन को टीएमएच से समन्वय स्थापित कर गरीब डेंगू मरीजों के इलाज के लिए 50% बिल माफ करने, डिस्चार्ज के बाद भी मरीजों की बीमारी का रिकॉर्ड रख मॉनिटरिंग किए जाने, सभी अस्पतालों में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो तथा सभी नगर निकायों को युद्धस्तर पर साफ-सफाई, फाॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव किए जाने का निदेश दिया गया। (जारी…)

IMG 20231003 WA0008
IMG 20230802 WA00752

माननीय मंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण तथा आपदा प्रबंधन विभाग ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि डेंगू का प्रसार कम हो इसके लिए जिले के सभी नागरिकों को भी जागरूक होते हुए प्रशासन का सहयोग करना होगा। जिला प्रशासन द्वारा रोकथाम को लेकर जो दिशा-निर्देश दिए जा रहे उनका अनुपालन करें। डेंगू से बचने के लिए अपने घर के आसपास पानी जमा नहीं होने दें, पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहने, और हमेशा मच्छरदानी का उपयोग करने की बात कही

बैठक में एमजीएम अधीक्षक, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, नगर निकायों के पदाधिकारी, विभिन्न निजी अस्पतालों के प्रबंधक, जुस्को के प्रतिनिधि व अन्य मौजूद रहें।

error: Content is protected !!