एक नई सोच, एक नई धारा

जमशेदपुर : “भारत हिन्दुओं का देश ” पुस्तक का किया गया विमोचन

जमशेदपुर : टाटा स्टील से 37 वर्षों की सेवा के बाद अवकाश प्राप्त अधिकारी एवं सामाजिक न्याय संघर्ष मोर्चा के संस्थापक 85 वर्षीय राम भगवान राय “भारत हिन्दुओं का देश” विषय पर एक पुस्तक लिखी है.इस पुस्तक का बुधवार को लोकार्पण किया गया. समारोह का आयोजन साकची बारी मैदान क्लब हाउस में किया गया था. (जारी…)

IMG 20231001 WA0000

पुस्तक का विमोचन मुख्य अतिथि दुमका में पदस्थापित झारखंड सरकार के बंदोबस्त पदाधिकारी सुनील कुमार ने किया. समारोह में उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म समभाव व सामाजिक सद्भाव के साथ सदैव ‘वसुधैवकुटुम्बकम’ का ध्वज वाहक रहा है. यही वजह है कि सभी धर्मों के प्रति आदर रखते हुए सृष्टि में सभी प्राणियों के प्रति दया, करुणा और प्रेम का भाव सनातन की परंपरा रही है. हिन्दू धर्म पूरी दुनिया को अपना परिवार मानता है. (जारी…)

IMG 20230708 WA00573

इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन के राष्ट्रीय परिषद सदस्य विजय सिंह ने कहा कि हिन्दू धर्म जीवन पूरी तरह से वैज्ञानिकता पर आधारित है. इसी वजह से हमारे जन्म संस्कार, विवाह संस्कार, पूजा पद्धति, आचरण, सभ्यता संस्कृति, पहनावा, खान-पान को आज पश्चिमी देश आत्मसात कर रहे हैं.”भारत हिन्दुओं का देश” पुस्तक की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि राम भगवान राय द्वारा लिखित इस पुस्तक में हिन्दू धर्म के व्यापक सार्वभौम ध्येय ‘वसुधैवकुटुम्बकम’ को उद्धृत करते हुए सर्वधर्म समभाव समादर का भाव लेखक ने प्रस्तुत किया है. (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44
IMG 20230802 WA00752

समारोह का संचालन करते हुए जमशेदपुर (पूर्वी सिहभूम ) से लोकदल के टिकट पर संसदीय चुनाव लड़ चुके, पुस्तक के वयोवृद्ध रचनाकार राम भगवान राय ने कहा कि इस पुस्तक के माध्यम से उन्होंने हिन्दू धर्म की व्यापक उदार विचारधारा व शाश्वत वैश्विक दृष्टिकोण को पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास किया है. बारिश के बावजूद काफी संख्या में पुस्तक प्रेमी समारोह में उपस्थित थे. समारोह में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के राजकिशोर यादव, उषा यादव, समाजसेवी बीरेंद्र सिंह, न्यायिक सेवा अधिकारी जगदीश व रमन चौधरी ने भी संबोधित किया तथा धन्यवाद ज्ञापन उजागर यादव ने किया.

दिल्ली : एसीपी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

दिल्ली : दिल्ली पुलिस के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अनिल कुमार सिसोदिया (55) ने बुधवार शाम सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। एसीपी पत्नी की मौत से दुखी थे। उनकी पत्नी माया की दो दिन पहले मौत हुई थी। हालांकि, बुधवार देर शाम तक खुदकुशी के स्पष्ट कारणों का पता नहीं लगा था। निजामुद्दीन थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। (जारी…)

IMG 20231001 WA0000

दक्षिण-पूर्व के सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। निजामुद्दीन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अनिल कुमार सिसोदिया दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस मुख्यालय में बतौर एसीपी तैनात थे। वह हजरत निजामुद्दीन इलाके में जंगपुरा के भोगल में 25 मस्जिद लेन की चौथी मंजिल के फ्लैट में रहते थे। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एसीपी ने अपने आवास में बुधवार शाम खुद को गोली मार ली। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। जब काफी समय तक दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को संदेह हुआ। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़ा तो एसीपी लहूलुहान पड़े थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दो दिन पहले उनकी पत्नी माया की मौत हुई थी, तभी से वह दुखी थे।

IMG 20230802 WA00752
बेवफ़ाई : कर्ज़ लेकर डिलीवरी बॉय पति ने पढ़ाया, नर्स बनते प्रेमी संग भागी पत्नी

झारखंड : गोड्डा से भी यूपी की चर्चित ज्योति मौर्य प्रकरण से मिलता-जुलता मामला सामने आया है. डिलीवरी बॉय का काम करने वाले पति ने ढाई लाख रुपए कर्ज लेकर अपनी पत्नी को नर्सिंग का कोर्स कराया लेकिन पत्नी दगा देकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. पत्नी की खुदगर्जी और बेवफाई का मामला चर्चा में है. इस संबंध में पीड़ित पति टिंकू यादव ने नगर थाना में मामला को लेकर अपनी पत्नी और उसके आशिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

पढ़ने में तेज थी पत्नी

IMG 20231001 WA0000

गोड्डा नगर थाना इलाके के कठौन गांव निवासी पीड़ित टिंकू यादव ने बताया कि उसकी शादी शहर के ही बढ़ौना मोहल्ले की रहने वाली प्रिया कुमारी के साथ हुई थी. शादी के बाद पत्नी आगे पढ़ना चाहती थी और पढ़ने में तेज भी थी. इस वजह से टिंकू ने आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद यह सोचकर उसका यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया कि आगे भविष्य सुधर जाएगा. पत्नी का दाखिला शकुंतला नर्सिंग स्कूल में नर्सिंग कोर्स के लिए करवा दिया. करीब 2.5 लाख रुपए कर्ज लेकर उसकी पढ़ाई पूरी करवाई. शादी के डेढ़ साल बाद पढ़ाई के दौरान ही टिंकू की पत्नी अपने पड़ोसी दिलखुश राउत के प्रेम के जाल में फंस गई.

मेहनत कर चुकाई फीस

IMG 20230708 WA00573

प्रेम परवान चढ़ा और कोर्स पूरा होते ही टिंकू की पत्नी उसे छोड़कर अपने प्रेमी संग फरार हो गई. टिंकू को जब इसकी जानकारी हुई, तबतक बहुत देर हो चुकी थी. टिंकू कुमार ने बताया कि उसने कर्ज लेकर पत्नी को ANM की डिग्री दिलाने के लिए नर्सिंग कॉलेज में एडमिशन कराया था. दिन-रात मेहनत कर उसके कॉलेज की फीस चुकाई. फिर, एक दिन ऐसा हुआ जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी.

प्रेमी के साथ भागकर दिल्ली चली गई पत्नी

AddText 09 19 03.49.44
IMG 20230802 WA00752

पत्नी प्रिया कुमारी 17 सितंबर को कॉलेज की छुट्टी होने के बाद प्रेमी के साथ भागकर दिल्ली चली गई और वहां कोर्ट मैरेज कर शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर डाल दी. टिंकू को जिसकी खबर पिछले 24 सितंबर को हुई. इस खबर से टिंकू के दिल और दिमाग पर गहरा असर पड़ा और वह अंदर से टूट गया. पत्नी की बेवफाई से आहत टिंकू ने नगर थाना पहुंचकर पत्नी और उसके आशिक के खिलाफ आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. इधर, खबर फैलते ही दोनों परिवारों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया है.

दहेज हत्या के आरोपी को दो साल बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस, एसएसपी को परिजनों ने दिया ज्ञापन

जमशेदपुर : गोलमुरी टुईलाडुंगरी निवासी सोनम परवीन की दहेज के लिए हत्या कर दी गई थी। इस घटना के दो साल गुजर जाने के बाद भी पुलिस अब तक हत्या के आरोपियों को नही पकड़ पाई है। इसको लेकर बुधवार को सोनम के परिजन एसएसपी से मिलने पहुंचे। परिजनों ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। (जारी…)

IMG 20231001 WA0000

जानकारी देते हुए सोनम के पिता नुरुल हक ने बताया कि 7 मार्च को उनकी बेटी की शादी टुईलाडुंगरी निवासी सफदर खान से हुई थी। शादी के समय ससुराल वालों को दहेज दिया था। बावजूद इसके शादी के बाद भी ससुराल पक्ष दहेज के लिए मारपीट करता था। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44

29 सितंबर 2021 को ससुराल वालों ने फोन कर जानकारी दी कि सोनम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस मामले में उनके द्वारा गोलमुरी थाना में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया था। मामला दर्ज होने के दो साल बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अब उन्हें केस उठाने की धमकी दी जा रही है।

IMG 20230802 WA00752
एनटीटीएफ के छात्रों और बाहरी युवकों के बीच जमकर पत्थरबाजी

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत एनटीटीएफ हॉस्टल परिसर में उस वक्त हंगामा मच गया जब हॉस्टल में पथराव शुरू हो गया। इधर पथराव की सूचना पाकर एनटीटीफ प्रबंधन के लोग मौके पर पहुंचे और थाना प्रभारी को सूचित किया। सूचना पाते ही थाना प्रभारी राजीव रंजन घटनास्थल पहुंचे और जांच की। हालांकि, तब तक मामला शांत हो चुका था। मिली जानकारी के अनुसार हॉस्टल के छात्रों और बाहरी युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में बुधवार शाम दोनो पक्षों के बीच पथराव हुआ. इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है।

IMG 20231001 WA0000
IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44
IMG 20230802 WA00752
डीसी और एसएसपी ने शहर के विभिन्न पूजा पंडाल के निर्माण का लिया जायजा, वॉलंटियरों की सूची सौंपने का थाने को मिला निर्देश

जमशेदपुर: डीसी मंजूनाथ भजन्त्री और एसएसपी किशोर कौशल ने बुधवार की देर रात शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का जायजा लिया। डीसी और एसएसपी मानगो के गांधी मैदान, डिमना रोड के शिव शंकर पूजा पंडाल, सोनारी के कागल नगर सेंट्रल पूजा पंडाल, तरुण संघ पूजा पंडाल, कदमा के रंकिणी मंदिर चौक स्थित पूजा पंडाल, गणेश पूजा पंडाल, रानी कुदर पूजा पंडाल, आजाद हिंद पूजा पंडाल, सर्किट हाउस पूजा पंडाल आदि का निरीक्षण किया और उनके प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि वह अपने-अपने वालंटियर की सूची संबंधित थानों को दें। (जारी…)

IMG 20231001 WA0000
IMG 20230708 WA00573

अधिकारियों ने पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निर्देश दिया कि सीसीटीवी कैमरे सभी पूजा पंडाल में अनिवार्य रूप से होने चाहिए। अग्निशमन यंत्र और अन्य सुरक्षा मानकों को लेकर भी दिशा निर्देश दिए। पूजा पंडाल की समितियों को ताकीद की कि पंडाल परिसर में प्लास्टिक और थर्मोकोल का प्रयोग बिल्कुल ना करें।

पूजा पंडालों में अश्लील गाने बजाने पर रोक

AddText 09 19 03.49.44

रात 10:00 बजे के बाद डीजे या लाउडस्पीकर न बजाएं। अश्लील गानों से परहेज करें। कचरा एक जगह जमा करने के लिए डस्टबिन का इस्तेमाल करें। सभी पूजा पंडालों के प्रतिनिधियों से कहा गया है कि वह अग्निशमन से जुड़ी व्यवस्था का स्वघोषणा पत्र अग्निशमन विभाग में जमा करें। बिजली विभाग के अधिकारियों से कहा गया है कि वह पूजा पंडालों का निरीक्षण करें और देखें कि बिजली का कनेक्शन ठीक है या नहीं। ताकि किसी तरह की अनहोनी ना हो सके। निरीक्षण के दौरान डीसी मनीष कुमार, एसएसपी रूरल ऋषभ गर्ग, एसडीओ पीयूष कुमार सिन्हा, एडीएम दीपू कुमार, डीटीओ धनंजय, डीएसपी ट्रैफिक अनिमेष गुप्ता आदि मौजूद थे।

IMG 20230802 WA00752
भाजपा नेता को उन्मादी बताने वाले टेल्को थाना प्रभारी और एसआई पर गंभीर धाराओं के तहत न्यायालय ने लिया संज्ञान

जमशेदपुर : भाजपा महानगर के पूर्व प्रवक्ता अंकित आनंद को उन्मादी बताने वाले टेल्को थाना प्रभारी और एसआई के विरुद्ध बुधवार को जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में आपराधिक शिकायतवाद स्वयं भाजपा नेता ने दर्ज कराया। शिकायतकर्ता की ओर से पक्षकार अधिवक्ता रविशंकर पांडेय ने न्यायालय को अवगत कराया की किसी भी आम नागरिक को धार्मिक उन्मादी बताकर उसके विरुद्ध बनावटी आपराधिक मामला चलाना एक गंभीर अपराध है और जिस प्रकार से इस मामले में बीजेपी नेता अंकित आनंद को जबरन बिना किसी आधार के धार्मिक उन्मादी बताकर 107 के मामले में घसिटा गया है, यह ना केवल मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाला कृत्य है बल्कि मानहानि का भी गंभीर अपराध कारित करता है। (जारी…)

IMG 20231001 WA0000
IMG 20230708 WA00573

विदित हो कि बीते 27 सितंबर 2023 को टेल्को थाना द्वारा दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 107 के तहत प्रतिबंधित करने की अनुशंसा की गई थी और भाजपा नेता को धार्मिक उन्मादी एवं उद्दंड और झगड़ालू प्रवृत्ति का बताते हुए सब इंस्पेक्टर रंजन कुमार पासवान द्वारा जाँच प्रतिवेदन अनुमंडल दंडाधिकारी को समर्पित किया गया था जिसे थाना प्रभारी नरेश प्रसाद सिन्हा द्वारा सत्यापित करते हुए अग्रसारित किया गया था। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44

इस मामले में भाजपा नेता अंकित आनंद द्वारा दायर शिकायतवाद पर न्यायालय ने संज्ञान लिया। मामले में शिकायतकर्ता भाजपा नेता अंकित आनंद ने बताया की रूल ऑफ़ लॉ कायम रहे इसके लिए पुलिस की गलत कार्यसंस्कृति का प्रतिकार जरूरी है, विरोध नहीं करने से वह परंपरा बन जाती है। (जारी…)

IMG 20230802 WA00752

इधर मामले की कोर्ट में पैरवी कर रहे अधिवक्ता रविशंकर पांडेय ने कहा की आईपीसी की धारा 166A/167/218/182/211/500/120B के तहत यह एक गंभीर आपराधिक मामला है। हमें आशा है की इस मामले में माननीय न्यायालय आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए वादी को न्याय प्रदान करेगी।

शौर्य जागरण रथ यात्रा का सोनारी श्रीराम मंदिर और कदमा रंकिनी मंदिर में हुआ भव्य स्वागत

जमशेदपुर : बजरंगदल शौर्य जागरण रथ यात्रा पहुंचा सोनारी राम मंदिर और कदमा रंकिनी मंदिर, कदमा मे रामनगर चौक, उलियान मेन रोड राॅयल मेडिकल, उलियान मोड चौक नेताजी पार्क के समीप, गणपति विलास समिति पूजा समिति सभी ने पुष्पवर्षा तथा मिठाई बांटकर किया भव्य स्वागत। कदमा के रथ संचालन का नेतृत्व उत्तम कुमार दास, जीतेंद्र प्रमाणिक, सुभाष चटर्जी जी, प्रदीप सिंह, आकाश राज, शंभू प्रमाणिक, विवेक शर्मा, सुधा जौहरी, लक्की कर्मकार, साबरमल शर्मा, प्रकाश मिश्रा सोनारी से संचालन शंकर राव, आदित्य वर्मा के द्वारा किया। (जारी…)

IMG 20231001 WA0000
IMG 20230708 WA00573

मुख्य वक्ता सेवा भारती के प्रसेनजीत तिवारी जी ने अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर के आंदोलन में हिंदू समाज के 500 वर्षों के बलिदान और शौर्य को आने वाली पीढ़ी के लिए हिंदू समाज का गौरव बताया। हिंदू समाज एक रहे ताकि भारत देश को राष्ट्र विरोधी ताकतों से बचाया जा सके और हम हर चुनौतियों का सामना एक होकर करे। इसी से राम राज्य की स्थापना की जा सकेगी। (जारी…)

IMG 20231004 WA0016
AddText 09 19 03.49.44

इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधांशू ओझा, आजसू वरिष्ठ नेता व समाजसेवी मुन्ना सिंह, भाजपा नेता शंकर राव, धर्मेंद्र प्रसाद, रंजीत पंडित, राॅयल योगा संचालक जीतू जी, दीपल विश्वास, जमशेदपुर विहिप बजरंगदल महानगर से चंद्रिका भगत, गोपी राव, मनीष सिंह, चंदन दास, भोला लोहार, विभाग से जनार्दन पांडेय, प्रांतीय अधिकारी अवतार सिंह गांधी, बबली सोनम, पूनम रेड्डी, राजेश चौबे, अनिरुद्ध गिरि जी व अन्य कार्यकर्तागण संग समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल रहे।

IMG 20230802 WA00752
स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बनी कमलजीत कौर विलखू

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा स्थित शहीद बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा साहिब की स्त्री सत्संग सभा की प्रधान कमलजीत कौर विलखू को चुना गया। स्त्री सत्संग के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से कमलजीत कौर को चयनित किया गया। (जारी…)

IMG 20231001 WA0000

प्रधान बनाये जाने के बाद कमलजीत कौर ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह अपनी पूरी क्षमता और श्रद्धा के साथ अपने कार्य को करूँगी। उन्होंने बताया कि आगामी 7-8 दिनों में पूरी टीम का चयन कर लिया जाएगा और पूरी टीम गुरु कृपा से अपने कार्य को सुचारू रूप से करने लगेगी। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573

इस मौके पर सरबजीत कौर, रंजीत कौर, बलविंदर कौर, कुलविंदर कौर, नीरा कौर, बलविंदर बेदी, कलवंत कौर, तिरलोचन कौर, रूबी कौर, सतनाम कौर, सरबजीत बेदी सरनप्रीत कौर, बलविंदर कौर रंधावा इत्यादि उपस्थित रहें।

AddText 09 19 03.49.44
IMG 20230802 WA00752
मानगो में व्यापक गंदगी देखकर भाजपा नेता विकास सिंह ने सुरेश यादव जिंदाबाद का नारा लगाकर कसा व्यंग, देखें वीडियो
IMG 20231001 WA0000

जमशेदपुर : मानगो के शंकोसाई रोड नंबर 5 में मानगो नगर निगम के द्वारा डस्टबिन रखा गया था। दो वर्ष हो गया डस्टबिन अभी तक हटाया नहीं गया। स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाकर के नरकीय जीवन की पूरी जानकारी दिया। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44

मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने व्यंग कसते हुए कहा “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अमर रहे”, “मानगो नगर निगम जिंदाबाद”, तबादले के बाद कुर्सी में बने रहने वाले कार्यपालक पदाधिकारी “सुरेश यादव भी जिंदाबाद” रमणीक मानगो का हाल देखिए।
कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव जी को केवल बिल्डिंग नजर आती है माल वसूलने के लिए। स्थानीय लोगों कैसे सुरक्षित रहे उसपर तनिक भी चिंता उन्हें नहीं है।

IMG 20230802 WA00752
error: Content is protected !!