एक नई सोच, एक नई धारा

भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी अन्नू रानी
IMG 20231001 WA0000

एशियन गेम्स 2023 : भारतीय एथलीट अन्नू रानी एशियाई खेलों में भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी। मंगलवार को अन्नू रानी ने जेवलिन थ्रो में 62.92 मीटर के अपने सीजन बेस्ट थ्रो के साथ ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीता। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44

रानी ने महिलाओं की भाला फेंक में अपने चौथे प्रयास में सीजन के सर्वश्रेष्ठ 62.92 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता। श्रीलंका की नदीशा दिलहान ने रजत पदक जीता।

IMG 20230802 WA00752
जमशेदपुर : महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ एटक ने किया प्रदर्शन
IMG 20231001 WA0000

जमशेदपुर : देश में बढ़ते महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उसके पश्चात उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को मांग सौंपा। मौके पर एटक के प्रदेश सचिव अंबुज कुमार ठाकुर ने कहा कि आज देश के भीतर महंगाई चरम सीमा पर है और युवा वर्ग बेरोजगार बैठे है। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44

केंद्र सरकार केवल पूंजीपतियों की सरकार बनकर रह गई है, जिसपर नकेल कसना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 मे आज ही के दिन किसान आंदोलन के तहत आंदोलनरत किसानो कों लखीमपुर खीरी में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के इशारों पर कुचल दिया गया था। इस दुर्घटना में तीन किसान और एक पत्रकार की मौत हो गई थी। जिसमें अब तक कोई करवाई नहीं हुई और मामले को दबाया जा रहा है। जिसका एटक विरोध करता है और दोषियों पर कड़ी करवाई की मांग करता है। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में यूनियन के सदस्य उपस्थित थे।

IMG 20230802 WA00752
परसुडीह : पुलिस ने अवैध जुआ अड्डा पर छापेमारी कर कईयों को लिया हिरासत में
IMG 20231001 WA0000

जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह बाजार में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध जुआ अड्डा का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया है. वहीं मौके से जुआ में इस्तेमाल होने वाले कई समान भी जब्त किए गए हैं. (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44

पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले गई जहां सभी से पूछताछ की जा रही है. मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी लॉ एंड ऑर्डर सुमित अग्रवाल ने बताया कि जुआ अड्डा के संचालन की गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई है. फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है.

IMG 20230802 WA00752
स्वास्थ्य मंत्री पर भाजपा नेता का तीखा प्रहार, आखिर 30 दिनों में 25 बच्चों की मौत का जिम्मेवार कौन है – नीरज सिंह
IMG 20231001 WA0000

जमशेदपुर : डेंगू से आए दिन हो रहे मौत को लेकर जमशेदपुर के भाजपा नेता नीरज सिंह द्वारा स्वास्थ्य मंत्री पर तीखा प्रहार किया गया। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जो स्वयं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के निवासी हैं। उनके खुद के विधानसभा में कुल 10 बच्चे एवं आस – पड़ोस के विधानसभा में 15 बच्चों की जान 30 दिनों के अंदर चली गई। यह आंकड़ा सिर्फ टाटा मेन हॉस्पिटल का है। पिछले दो-तीन महीनों से डेंगू का प्रकोप पूरे शहर में बढ़ा हुआ है, किंतु संवेदनहीन सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कान में जूं तक नहीं रेंगा। स्वास्थ्य मंत्री सिर्फ बड़े – बड़े बातें करते हैं और वादे करते हैं। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य व्यवस्था पूरे शहर में चरमरा गई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से किसी भी प्रकार का कोई व्यवस्था क्षेत्र में नहीं दिख रहा है। एमजीएम में जनता एंबुलेंस और इलाज के अभाव में मर रही है। मंत्री जी शिलान्यास और उद्घाटन करने में व्यस्त हैं। पत्रकारों द्वारा क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य और सरकारी व्यवस्था पर सवाल किया जाता है तो मंत्री जी द्वारा कविता और मुहावरा बोलकर सवाल का सीधा जवाब न देकर टाल दिया जाता है। इतनी बड़ी घटना होने के बाद मंत्री जी को नैतिकता के आधार पर खुद से अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

IMG 20230802 WA00752
राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा गाँधी जी एवं शास्त्री जी के जयंती पर आम का वृक्ष लगाया गया
IMG 20231001 WA0000

पाकुड़ : आज राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार , मनोनीत महिला अध्यक्षा शांति कुमारी, उपाध्यक्षा रीना सिंह ने अपने दुमका दौरे के बाद पाकुड़ के महेशपुर प्रखंड में अवस्थित सुप्रसिद्ध स्वयंभू शिवलिंग वाले बूढ़ा महादेव मंदिर में जाकर दर्शन पूजन किया तथा इसी वर्ष मार्च के महीने में अपने द्वारा वहां रोपित किए गए “रुद्राक्ष वृक्ष” के बढ़ते हुए रूप का भी दर्शन किया। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44

आज महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के सदस्यों द्वारा एक आम का वृक्ष लगाया गया। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार जी ने स्थानीय लोगों से वादा किया कि आगामी कार्यक्रम के दौरान पाकुड़ और दुमका में राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन झारखंड प्रदेश की टीम द्वारा “लाल चंदन” के वृक्ष लगाए जायेंगे। इस अवसर को अपने कैमरे में कैद करने हेतु प्रेस सलाहकार के रूप में कुमार विश्वजीत, सक्रिय सदस्य जीतू सिंह भी उपस्थित थे।

IMG 20231002 WA0075
IMG 20230802 WA00752
मानगो गाँधी मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और संसद विद्युत वरन महतो ने गाँधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया
IMG 20231001 WA0000

जमशेदपुर : गांधी जयंती पूरे देश में मनाई जा रही है। वही बापू के प्रतिमा पर सुबह से ही माल्यार्पण का सिलसिला जारी हैं। हर लोग गांधी जी को याद कर रहें हैं। वहीं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास और जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरन महतो मानगो गांधी मैदान पहुंच बापू की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लोकल फॉर वोकल का नारा देते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार मिले, स्थानीय लोग अपने पैरों पर खड़ा हो यह गांधी जी का सपना था और इस सपने को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा करने के लिए लोकल फॉर वोकल का नारा दिया है। वहीं सांसद विद्युत भरण महतो ने भी माल्यार्पण कर गांधी जी के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की सीख ली।

1eb784b3bacdea11e00ae501fd253d3ca8f121faa22f9e59a11c4eedcd9d19ab.0
IMG 20230802 WA00752
बारिश के दौरान रांची में उफनते नाले में बहा युवक, दो थानों के सीमा विवाद में भटकते रहे परिजन

राँची : रांची में भारी बारिश होने से हातमा सरईटांड़ स्थित नाले में रविवार दोपहर एक युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। युवक का नाम देव प्रसाद राम उर्फ छोटू (28) है और वह हातमा का रहने वाला है। कचहरी रोड स्थित अटल वेंडर मार्केट में देव प्रसाद की 39 नंबर दुकान है। (जारी…)

IMG 20231001 WA0000

बताया जा रहा है कि देव प्रसाद अपनी दुकान से लौट कर घर जा रहा था। घर के समीप पैंट उठाकर नाला पार करने के दौरान वह उसमें गिर गया। नाले में पानी अत्यधिक होने वजह से बह गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद गोंदा, लालपुर और बरियातू थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों थानों की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से देव की खोजबीन भी की। खबर लिखे जाने तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। गोंदा पुलिस की ओर से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। सोमवार को सरईटांड़ से बोड़िया तक एनडीआरएफ की टीम बहे देव की खोजबीन करेगी। पुलिस के अनुसार युवक को रात में भी तलाश की जा रही है। इसमें स्थानीय लोगों से भी सहयोग लिया जा रहा है।

रस्सी फेंक जान बचाने का किया प्रयास

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44

देव जब नाले में गिरा तो कुछ दूर आगे जाकर लोहे का रड पकड़ लिया। इसी बीच आसपास में मौजूद एक महिला ने उसे बचाने के लिए रस्सी भी फेंकी। लेकिन वह रस्सी पकड़ नहीं सका और देव नाले के पानी में बह गया।

परिजनों के अनुसार देव प्रसाद राम की तीन बेटियां हैं। इसमें से दो बेटी स्कूल जाती है, जबकि एक छोटी है। इधर, मुहल्ले में मातम पसर गया है। बारिश के बाद भी मुहल्ले के लोग देर शाम तक सड़क पर ही रहे। वहीं पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सभी देव के सकुशल होने की भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।

दो थानों के सीमा विवाद में भटकते रहे परिजन

IMG 20230802 WA00752

देव की खोजबीन की गुहार लगाते हुए उसके परिजन दिनभर थानों को चक्कर लगाते रहे। देव के बड़े भाई विनय दोपहर दो बजे गोंदा थाना पहुंचे और उसे खोजने की गुहार लगायी। यहां उससे न तो आवेदन लिया गया और न ही खुद खोजने की बात कही। यह कहकर लौटा दिया कि मामला लालपुर थाने का है और वहीं जाएं। परिजन जब लालपुर थाना पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें गोंदा थाने का मामला होने की बात कह लौटा दिया। यह जानकारी जब वरीय पुलिस अधिकारियों को मिली, तब गोंदा पुलिस हरकत में आयी। शाम छह बजे एनडीआरएफ को पत्र भेजकर युवक को खोजने का आग्रह किया है।

खादी भंडार में डीसी व एसएसपी ने महात्मा गांधी के चित्र पर किया माल्यार्पण, जाने क्या बोले डीसी
IMG 20231001 WA0000

जमशेदपुर : बिष्टुपुर में खादी भंडार में डीसी व एसएसपी ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। यह कार्यक्रम गाँधी जयंती के अवसर पर सोमवार को सुबह आयोजित किया गया। चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद दोनों अधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को श्रद्धांजलि अर्पित की। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44

इस मौके पर डीसी ने कहा कि खादी भंडार में अभी ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है। लोगों में खादी को लेकर उत्साह है। लोग खादी के कपड़े खरीदना चाहते हैं। उनमें खादी का क्रेज है। इससे पता चलता है कि लोगों के दिलों में अब भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति कितना प्रेम है।

IMG 20230802 WA00752
गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा की स्त्री सत्संग सभा ने मनाया गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश दिहाड़ा
IMG 20231001 WA0031

जमशेदपुर : जुगसलाई के गौरी शंकर रोड स्थित गुरुद्वारा की स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रजवंत कौर रज्जी के नेतृत्व में गुरु ग्रंथ साहिब श्री का प्रकाश दिहाड़ा मनाया गया। इस मौके पर केंद्रीय गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, महासचिव गुरुचरण सिंह बिल्ला, अमरजीत सिंह, कुलजीत सिंह, चंचल सिंह, भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू, सुरेंद्र सिंह डिंडे एवं केंद्रीय स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रविंदर कौर, चेयरमैन कमलजीत कौर, सुखजीत कौर, गुरमीत कौर, मनजीत कौर, महेंद्रपाल कौर को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। (जारी…)

IMG 20231001 WA0000

इस मौके पर भगवान सिंह और शैलेंद्र सिंह ने अपने – अपने संबोधन में सिख स्त्री सत्संग सभा की भूरि भूरि प्रशंसा की। इस मौके पर स्त्री सत्संग सभा की जोगिंदर कौर और राजवंत कौर ने सेंट्रल गुरुद्वारा समिति के कार्यालय में चल रहे निर्माण कार्य में ₹100000 का सहयोग करने की घोषणा की। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जोगिंदर कौर, बलजीत कौर, चरणजीत कौर, परमजीत कौर, जसवीर कौर, मनदीप कौर, इंद्रजीत कौर, बेबी इंदु, सतपाल कौर, सुनीता गुलाटी, सतवंत कौर, जसपाल कौर, बलवंत कौर, निर्मल कौर और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान अमरजीत सिंह गांधी, महासचिव हरदीप सिंह छनिया, हरजोत सिंह, स्टेशन रोड गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान मोहन सिंह भाटिया, स्वर्ण सिंह गांधी, सोहन सिंह का मुख्य योगदान रहा। मंच का संचालन जोगिंदर कौर ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन राजवंत कौर ने किया।

IMG 20230802 WA00752
राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा संगठनात्मक बैठक की गई, मंदिर परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान
IMG 20231001 WA0000
IMG 20231001 WA0037

दुमका : आज दिनांक 01 अक्तूबर, दिन रविवार को दिन के 11 बजे झारखंड प्रदेश के दुमका जिले में स्थित वीर कुंअर सिंह चौक के समीप श्री पगला बाबा मंदिर के प्रांगण में “राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन” झारखंड प्रदेश की टीम द्वारा दुमका जिले के संयोजक श्री प्रदीप मिश्रा की अगुआई में एक संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें टीम का विस्तार, उसकी कार्यशैली और आगामी कार्यक्रम के बारे में गहन विचार विमर्श किया गया। साथ ही देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान से प्रेरित होकर मंदिर परिसर में ही स्वच्छता अभियान चलाया गया। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44

इस उल्लेखनीय अवसर पर राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार, प्रदेश की महिला संयोजक श्रीमती शीला रानी हेंब्रम, प्रदेश के लिए नव मनोनीत महिला अध्यक्षा श्रीमती शांति कुमारी, उपाध्यक्षा श्रीमती रीना सिंह के साथ प्रेस सलाहकार के रूप में कुमार विश्वजीत की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर दुमका जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए महिला और पुरुष सदस्य भी शामिल थे।

IMG 20230802 WA00752
error: Content is protected !!