सरायकेला खरसावां: सरायकेला खरसावां जिले के चौका थाना अंतर्गत एनएच 33 स्थित भादो फ्यूल स्टेशन के मालिक ने तेल कम देने का आरोप लगाते हुए चालक जितेंद्र कुमार को नंगा कर पीट दिया। घटना के बाद जितेंद्र किसी तरह जान बचाकर वहां से भागा और अपने साथियों को इसकी जानकारी दी। जितेंद्र को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
जितेंद्र ने बताया कि वह शनिवार को टैंकर लेकर चौका के भादो फ्यूल स्टेशन गया था, उसके साथ फ्यूल स्टेशन का एक स्टाफ भी था। फ्यूल स्टेशन में टैंकर से तेल देने के बाद स्टेशन का मालिक नारायण पहुंचा और टैंकर से 389 लीटर कम तेल दिया गया है इस बात का आरोप लगाते हुए उन्होंने मारपीट शुरू कर दी और जेब से एटीएम कार्ड निकालकर मारपीट करते हुए एटीएम का पिन कोड लेकर 21 हजार रूपये निकाल लिए। वह किसी तरह जान बचाकर पास के गांव पहुंचा, जहां पंप के कुछ स्टाफ पहुंचे और चोर कहते हुए उसे फिर से पम्प ले गए। वहाँ उन्होंने नंगा कर फिर से उसकी पिटाई की।
झारखंड: लातेहार, बरवाडीह के पप्पू, संतोष राम, छोटू, प्रभुराम, रमेश भुईयां, सरायकेला-खरसावां के प्रकाश कालिंदी, श्याम सभी प्रवासी श्रमिक तमिलनाडु के कोयंबटूर एवं तिरुपुर के विभिन्न फैक्ट्रीज और कंस्ट्रक्शन साइट्स में सुरक्षित अपने कार्य में लगे हैं। इसी तरह दुमका और रांची के भी प्रवासी श्रमिक अपने कार्य में अन्य दिनों की तरह काम कर रहे हैं। इन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। किसी ने इनके साथ मारपीट नहीं की और ना ही हिंदी भाषी होने पर अपमान का सामना करना पड़ रहा है। परिवार वाले और शुभचिंतक निश्चिंत रहें। हम सुरक्षित हैं। उक्त बातें मुख्यमंत्री के निर्देश पर तमिलनाडु गए श्रम विभाग के प्रतिनिधिमंडल से तिरुपुर, कोयम्बटूर, चेंगुलपेट, कांचीपुरम आदि जगहों में बातचीत के बाद प्रवासी श्रमिकों ने साझा की। प्रतिनिधिमंडल ने सुनिश्चित किया कि सभी श्रमिक सुरक्षित हैं एवं सभी को पारिश्रमिक समय से प्राप्त हो रहा है। तमिलनाडु सरकार द्वारा झारखण्ड एवं अन्य राज्यों के प्रवासी श्रमिकों को हर संभव सहायता प्रदान किया जा रहा है।
निराधार है मारपीट और हत्या की बात
तमिलनाडु में प्रवासी श्रमिक अधिकतर पलामू, गढ़वा, लातेहार, दुमका, चाईबासा, बोकारो और रांची जिला के हैं। श्रमिकों से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाई हुई बात की कि हिंदी भाषियों को यहां के स्थानीय निवासी मार रहे हैं, तथा उनको अपने गृह राज्य वापस जाने की धमकी दे रहे हैं, जिसका अनुसरण नहीं करने पर उनकी हत्या की जा रही है। इस मामले की भी जांच की गई, जिसे निराधार पाया गया।
सरकार की अपील
झारखण्ड सरकार राज्यवासियों से अपील करती है कि सोशल मीडिया में फैलाए जा रहे अफवाहों पर ध्यान ना दें। जिस प्रकार की सोशल मीडिया और सूचना के अन्य माध्यमों से खबरें आईं हैं, उसका चेन्नई, इरोड, तिरुपुर, कोयंबटूर जिलों का दौरा कर सत्यापन किया गया। वो निराधार पाया गया। तामिलनाडु में कार्यरत सभी प्रवासी श्रमिक सकुशल हैं। जिनके रिश्तेदार तामिलनाडु में काम करते है, उनसे भी अपील है। घबराएं नहीं। झारखण्ड सरकार सभी प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। और राज्य के प्रवासी कंट्रोल कक्ष के माध्यम से उन्हें मदद और जानकारी पहुंचाई जा रही है।
आग्रह, खबर प्रकाशित करने में सावधानी बरतें
यह देखा गया है कि कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म, प्रिंट, ऑडियो-विजुअल जमीनी स्तर के तथ्यों को सत्यापित किए बगैर रिपोर्ट दिखा रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल द्वारा श्रमिकों के साथ फील्ड विजिट में बातचीत के दौरान मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिखाई गईं खबरों को भ्रामक पाया गया है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सभी समाचार पत्रों और पोर्टलों से आग्रह करता है। वे खबर प्रकाशित या दिखाने में पूरी सावधानी बरतें। इस मामले पर जारी किए जा रहे आधिकारिक बयानों को भी शामिल करें। ताकि गलत सूचना को फैलने से रोका जा सके।
जामताड़ा: जामताड़ा के विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने बुधवार को सतसाल के कोलाडाबर पहुंचकर हनुमान मंदिर नवनिर्माण के लिए भूमि पूजन की। फिर आधारशिला रखी। इस दौरान विधायक ने कहा कि हनुमान जी में मेरी गहरी आस्था है। मैं भरोसा दिलाता हूं कि बहुत जल्द यह मंदिर बनकर तैयार होगा। इसके भव्य निर्माण के लिए जितने भी राशि खर्च होगी, वह मैं करूंगा। इरफान ने कहा कि अपने जीवन काल में ऐसे धार्मिक कार्य का भागीदार बनना बहुत ही पुण्य का काम है। मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं। यही कारण है कि मैंने सैकड़ों मंदिर, मस्जिद और जाहेरथान का निर्माण कराया है।
हर दुख सुख में करते हैं विधायक को याद
ग्रामीणों ने कहा कि विधायक हर काम में आगे आ कर हम लोगों की मदद करते हैं। वे सभी धर्मों को एक साथ लेकर चलते हैं। यही कारण है कि हम लोग भी अपने हर सुख दुख में विधायक जी को याद करते हैं। इस मौके पर मुखिया सरोज हेम्ब्रम, प्रधान निरंजन महतो, मोहन महतो, पंडित विकास ठाकुर, चंद्रशेखर महतो, महेंद्र महतो, संजय महतो, गोपाल महतो व परिमल मंडल सहित अन्य उपस्थित थे।
जमशेदपुर। टीनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के पूर्व प्रधान एवं उम्मीदवार सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुर ने गलत बयानी करने वाले सरदार मंजीत सिंह गिल एवं सरदार कुलवंत सिंह खलेरा को संगत से माफी मांगने को कहा है। सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुर ने कहा है कि सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगने पर वे कानूनी कार्रवाई करेंगे। सुरजीत सिंह के अनुसार यदि वे गुरुघर के देनदार होते तो साल 2017 में सरदार तरसेम सिंह सेम्मे उनका नाम सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के डेलीगेट के तौर पर क्यों भेजते। वास्तव में अपनी संभावित हार देख विरोधी बौखला गए हैं और मनजीत सिंह गिल और कुलवंत सिंह खलेरा को मोहरा बनाकर बदनाम करने की साजिश रचे हैं। सरदार सुरजीत सिंह के अनुसार उन्होंने अपना चार्ज साल 2008 में तब के नए प्रधान सरदार जोगिंदर सिंह को सौंप दिया था और कोई देनदारी नहीं रही और लगातार वहां महासचिव पद पर रहा और वर्तमान में भी तरसेम सिंह सेम्मे की कमेटी में महासचिव हूं। तरसेम सिंह से मतभेद होने के बावजूद उसने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के डेलीगेट के तौर पर मेरा नाम भी भेजा। बैंक खाते में भी मेरा ही नाम दर्ज है।
सुरजीत सिंह खुशीपुर के अनुसार सरदार गुरुचरण सिंह बिल्ला से मतभेद हुए थे और उन्होंने मेरे नाम पर गबन का आरोप लगाया था जो पुलिस जांच में झूठा पाया गया और पुलिस ने मुझे क्लीनचिट दी। वास्तव में खालसा गुरुद्वारा स्कूल की क्लर्क सुरजीत कौर ने ₹ एक लाख पैंसठ हजार का गबन किया था और वह पैसा वसूलने की जिम्मेदारी मुझे कमेटी ने सर्वसम्मति से दी थी। पैसा नहीं दी तो सुरजीत कौर पर मुकदमा हुआ और उसने दस हजार रुपए माहवार किस्त के रूप में कमेटी को लिखित देने का करार किया । जमानत लेने के बाद वह फरार हो गई और बाद में उसकी मृत्यु हो गई। सुरजीत कौर की बहन उस मामले में गवाह थी और वह अभी भी जीवित है। करारनामा में उसके दस्तखत भी है। यह तथ्य टीनप्लेट गुरुद्वारा की कमेटी तथा संगत को मालूम है परंतु मनजीत सिंह गिल और कुलवंत सिंह खलेरा जानबूझकर चुनाव को प्रभावित करने के लिए इस तरह के अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। यह दोनों ही पहले जाति का वास्ता देकर मनाने की कोशिश करते रहे और जब नहीं माना तो इस नीचे स्तर पर उतर आए हैं। यदि दोनों सच्चे हैं तो अपने बेटों को लेकर गुरु घर में आए और अरदास करवा कर कहे कि उक्त रकम का गबन सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुर के द्वारा किया गया है तो मैं सारी रकम वापस कर दूंगा।
झारखण्ड से गोवा जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब रांची से गोवा के लिए डायरेक्ट हवाई सेवा शुरू होने वाली है। 26 मार्च से रांची से गोवा के बीच इंडिगो की विमान उड़ान भरेगी। काफी लम्बे समय से रांची और गोवा के बीच हवाई सेवा की मांग की जा रही थी।
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 26 मार्च को गोवा के लिए इंडिगो की विमान संख्या 6E 2054 नॉन स्टॉप उड़ान भरेगी। रांची एयरपोर्ट से इंडिगो की विमान 18:45 बजे उड़ान भरेगी और गोवा 21:10 बजे पहुंचेगी। रांची से गोवा जाने में ढाई घंटे का समय लगेगा। इसके लिए किराया 5,453 रूपये रखा गया है।
वही गोवा से इंडिगो की विमान संख्या 6E 232 15:50 बजे उड़ान भरेगी और रांची 18:15 बजे पहुंचेगी। इसके लिए किराया 5,755 रूपये रखा गया है।
रांची और गोवा के बीच विमान सेवा शुरू होने से यात्रिओं का समय और पैसा दोनों की बचत होगी।
Jamshedpur : गुरु ग्रंथ साहिब के शब्द “लख खुशियां पातसाहियां”… के साथ ही साकची गुरुद्वारा साहिब में सौर ऊर्जा प्लांट का विधिवत शुभारंभ हुआ. रविवार को तख्त श्री पटना साहिब के महासचिव सरदार इंदरजीत सिंह ने फीता काटकर सोलर बिजली प्लांट का उद्घाटन किया. इससे पूर्व गुरुद्वारा प्रांगण में शब्द-कीर्तन के बाद ग्रंथी ने अरदास कर गुरु महाराज से आज्ञा लेकर उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत की. लगभग सभी गुरुद्वारों के प्रधान, अकाली दल, स्त्री सत्संग सभा व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि अरदास में शामिल होकर इस पुनीत पहल के शुभारंभ के साक्षी बने.
साकची गुरुद्वारा ने मिसाल पेश किया है – शैलेन्द्र सिंह
मौके पर मुख्य अतिथि पटना साहिब गुरुद्वारा के महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह ने कहा कि धार्मिक आस्था के साथ-साथ बिजली और पर्यावरण संरक्षण को लेकर साकची गुरुद्वारा प्रबंधन ने जिस प्रकार गंभीरता दिखाई है वह वाकई सराहनीय है. उन्होंने संगत से कहा कि प्रदूषण से मुक्ति और बिजली की हर तरह से बचत प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है. साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह ने कहा की वाहेगुरु की कृपा, संगत की सेवा और टीम के अथक प्रयास का परिणाम है यह उपलब्धि. उन्होंने इसे एक कीर्तिमान बताया. गुरमीत सिंह तोते एवं सरदार शैलेन्द्र सिंह का कहा कि साकची गुरुद्वारा ने एक मिसाल पेश की है जो और गुरुद्वारा कमेटियों को भी प्रेरित करेगी.
इस अवसर पर ये लोग हुए शामिल
साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह, सरदार इंदरजीत सिंह, टेल्को गुरुद्वारा के प्रधान गुरमीत सिंह तोते समेत झारखंड राज्य गुरुद्वारा कमिटी के अध्यक्ष सरदार शैलेन्द्र सिंह, सीजीपीसी के संरक्षक गुरदीप सिंह पप्पू, साकची के ट्रस्टी अवतार सिंह फुर्ती, सतनाम सिंह, जगजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, सीजीपीसी के महासचिव अमरजीत सिंह, परविंदर सिंह सोहल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकु, सुरेन्द्र सिंह छिंदे, कृतजीत सिंह रॉकी, परमजीत सिंह काले, सतनाम सिंह घुम्मन, सुरजीत सिंह खुशीपुर, जोगिंदर सिंह जोगी, सरदार महेंदर सिंह, सुखविंदर सिंह निक्कू, गुरपाल सिंह, जगमिंदर सिंह, चंचल भाटिया और कुल्विंदर सिंह पन्नू ने भी उद्घाटन मौके पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.
0 किलोवाट सौर बिजली उत्पादन का लगा है प्लांट
बताते चलें कि साकची गुरुद्वारा साहिब में 195 सोलर पैनल की मदद से 50 किलोवाट सौर बिजली उत्पादन का प्लांट लगाया है जो गुरुद्वारा साहिब की कुल बिजली खपत के लिए पर्याप्त है. 50 किलोवाट बिजली पैदा होने से कार्बन डाई ऑक्साइड से वातावरण को मुक्ति मिलेगी. इस प्रोजेक्ट को स्थापित करने के लिए लगभग चार माह का समय लगा है. सोलर प्लांट के उद्घाटन मौके पर आमंत्रित सिख संगत, साकची गुरुद्वारा के कमिटी सदस्य व सिख धर्म के अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन सुरजीत सिंह छीते ने किया.
होली पर्व के शुभ अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के बारीडीह मंडल के अध्यक्ष कंचन दत्ता के नेतृत्व में आज लुपुंगडीह स्थित सवर बस्ती में छोटे बच्चों के बीच रंग, गुलाल, पिचकारी, बिस्कुट इत्यादि का वितरण किया गया और हँसी खुशी होली पर्व मनाने शुभकामनाएं दी। भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष ने यह अपील भी की है कि जिनसे जो सम्भव हो वह शहर से दूर दराज़ में रहने वाले बच्चों के बीच थोड़ी खुशियाँ बांटने का कार्य करें, जिससे इन बच्चों के होंठों पर एक प्यारी सी मुस्कान आ सके।
होली से पूर्व रंग और पिचकारी पाकर बच्चों में एक खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान क्षेत्र की मुखिया लीना मुंडा भी मौजूद रहीं। इस अवसर पर भाजयुमो बारीडीह मंडल के उपाध्यक्ष मुकेश दास, मंत्री अजितेश सेन, सह मीडिया प्रभारी अमित कुमार(माही),कार्यालय प्रभारी रोहित कुमार सहित मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।
झारखंड सरकार ने आठ आइपीएस अधिकारियों का तबादला व पदस्थापन किया है। अधिसूचना जारी कर दी गयी है। रेल डीजी अनिल पाल्टा को होमगार्ड का डीजी सह अग्निशमन का महासमादेष्टा बनाया गया है। जबकि, ट्रेनिंग डीजी अनुराग गुप्ता को सीआइडी डीजी बनाया गया है। इसके लिए सीआइडी एडीजी के पद को डीजी रैंक का बनाया गया है।
वहीं, जैप एडीजी प्रशांत सिंह को झारखंड पुलिस हाउसिंग निगम का अध्यक्ष सह एमडी बनाया गया है। तीन साल बाद रांची को नया ट्रैफिक एसपी मिल गया है. 2017 बैच के हारिस बिन जमां को ट्रैफिक एसपी बनाया गया है। जबकि, अनूप बिरथरे को राँची डीआईजी और शुभांशु जैन को रांची का नया सिटी एसपी बनाया गया है।
जाने पहले कहाँ थे और अब कहाँ
अनिल पाल्टा, रेल डीजी – डीजी होमगार्ड सह अग्निशमन
अनुराग गुप्ता, डीजी ट्रेनिंग – डीजी सीआइडी
प्रशांत सिंह, एडीजी जैप – अध्यक्ष सह एमडी, झा. पुलिस हाउसिंग निगम
मनोज कौशिक, प्रतीक्षारत – आइजी मुख्यालय
पंकज कंबोज, आइजी रांची प्रक्षेत्र – आइजी एसीबी, (आइजी रांची के प्रभार में रहेंगे)
झारखंड: शनिवार को चतरा जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहाँ एक के बाद एक छात्र अचानक बीमार पड़ने लगे तो परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि छात्रों ने जंगल से कुछ फल खा लिए थे, जिसके बाद उनकी सेहत बिगड़ गई।
जंगली फल खाने से 27 छात्र बीमार पड़ गए। इन छात्रों ने अपने स्कूल के पास स्थित एक जंगल में यह फल खाये थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना राजपुर थाना क्षेत्र के पकरी गांव में हुई। पुलिस ने जब बच्चों के बीमार होने के संबंध में जानकारी जुटाई तो एक बच्चे ने बताया कि वे गांव में अपने प्राथमिक विद्यालय से सटे जंगल में गए थे और कुछ जंगली फल खाए थे, जिसके बाद वे बीमार पड़े।
सिविल सर्जन श्यामनंदन सिंह ने बताया कि बीमार पड़ने वाले बच्चों की उम्र करीब आठ – नौ साल है। उन्होंने कहा कि बच्चों को जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र में भर्ती कराया गया था और बाद में, उनमें से पांच को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिंह ने कहा, सभी छात्रों की हालत स्थिर है। राज्य के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया और बीमार बच्चों से बात की। डॉक्टरों ने बताया कि छात्रों की हालत खतरे से बाहर है। जैसे ही उनकी सेहत में सुधार होने लगेगा, उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। अभी छात्रों को खाने के लिए केवल लिक्विड फूड ही दिया जा रहा है। वहीं, अस्पताल में छात्रों के परिजन भी मौजूद हैं। परिजन अपने बच्चों की ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। परिजनों ने कहा कि उन्हें तो जानकारी ही नहीं थी कि बच्चों ने कुछ ऐसा खाया है, जब उनकी तबीयत खराब होने लगी तब जाकर पूरे मामले के बारे में पता लगा। बच्चों ने परिजनों को बताया कि जंगल में पेड़ के ऊपर फल को देख लालच आ गई थी, जिसके बाद वह फल को तोड़कर खा लिए थे।
राज्य के 28 पुलिसकर्मियों पर एक साथ विभागीय कार्रवाई होगी। इस सम्बन्ध में आईजी ट्रेनिंग ने आदेश जारी किया है। बताया जा रहा है कि टीटीएस जमशेदपुर में 16 फरवरी को आयोजित द्वितीय पाली पीटीएस प्रशिक्षण के पेपर सात (मैनेजमेंट ह्यूमन बिहेवियर एंड एटीट्यूड विषय) के दौरान केंद्र अधीक्षक डीएसपी जयश्री कुजुर ने कुल 28 पुलिसकर्मियों को कदाचार करते हुए पकड़ा था। इसके बाद आईजी ट्रेनिंग ने इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ इनके संबंधित जिला और इकाई में विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने का आदेश दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार चंद्रशेखर तिवारी, अमित कुमार सिंह, पुष्पा कुमारी, अजय कुमार सिंह, मोहम्मद शाहिद हैदर, प्रियंका कुमारी, सुधाकर कुमार, हरिपद महतो, परमेश्वर उरांव, संदीप प्रताप सिंह, रूपसेन प्रमाणिक, चंद्रशेखर राव, हरेन्द्र कुमार, लोदरो हेंब्रम, अनमोल कुमार, विनय कुमार पासवान, शैलेश कुमार, प्रताप साहू, मोहम्मद इरफान खान, सुजीत कुमार चौबे, ओम प्रकाश, विनय रंजन उपाध्याय, मनीष कुमार, संटू कुमार, उषा रानी महतो, मुकेश कुमार झा, सुरेश दांगी और सुधीर कुमार पर विभागीय कार्रवाई होगी।