एक नई सोच, एक नई धारा

चाय पे चर्चा ग्रुप ने मनाया शहादत दिवस, दिनेश कुमार ने कहा- अखण्ड भारत की सोच को आगे तक ले जाना है

जमशेदपुर : भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहिद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के सम्मान में चाय पे चर्चा ग्रुप के अध्यक्ष नौशाद खान के नेतृत्व में गोलमुरी में कार्यकर्ताओ ने इस दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाया। शहीदों के चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर एवं द्वीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया गया एवं इंक़लाब ज़िंदाबाद और शाहिद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु अमर रहे के नारे भी लगाए गए। कार्यक्रम में जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिस तरह से भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु ने देश की आज़ादी के लिए कम उम्र में ही अपना सर्वस्व न्योछावर करके देश की खातिर अपने प्राणों की आहुति दी, उन्हें याद करते हुए हम सभी उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहें हैं और यह प्रण ले रहे हैं कि जिस प्रकार हमारे शहीदों ने देश की सुरक्षा की खातिर अपने आप को लगाया हम सब भी देश की सेवा में उसी प्रकार से लगे और अखण्ड भारत अभियान जो देश में चल रहा है, उस सोच को प्रगति के मार्ग में आगे तक ले जाएं।

e24bf35e58722507c1b6c25d2e4c221d62c50cf847165b72672566fef24e1183.0

इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार के साथ साथ अमरजीत सिंह राजा, प्रोबीर चटर्जी राणा, कुमार अभिषेक, अशोक सामंत, पप्पू उपाध्याय, गणेश बिहारी, नौशाद खान, रंजीत सिंह, कुमार आशुतोष, दीपक मुखर्जी, अनिकेत रॉय , रवि भगत, संदीप चौरसिया, निकेत सिंह आदि उपस्थित थे।

आज का राशिफल : 23 मार्च 2023, जाने कैसा रहेगा आपका आज का दिन
3919d5454a6ea4ddd8a7b4097a2b30a4ed2e0b3dbe5d593fd0b7551808affe78.0 7

मेष

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चों से भरा रहने वाला है। आपके खर्चे बढे़ रहेंगे और काम के लिए आप नीति बनाकर आगे बढ़ें, लेकिन उसमें आप पूरी सूझबूझ दिखाएं। यदि आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उस पर विराम लग सकता है। अपनों की खुशी में आप खुश रहेंगे, लेकिन आपको बजट बनाकर चलने से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आप दिखावे के चक्कर में अत्यधिक धन व्यय ना करें, नहीं तो बाद में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आपको किसी कानून संबंधित मामले में आज ढील देने से बचना होगा।

वृष

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा लाभ लेकर आने वाला है, लेकिन आप यदि किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आज माहौल खुशनुमा रहेगा। आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको किसी से भी अपने मन में चल रही बातों को नहीं बताना है। किसी काम को लेकर यदि आप लंबे समय से परेशान थे, आज वह पूरा हो सकता है। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। माता-पिता की सेहत के प्रति सचेत रहें।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको सावधानी बरतनी होगी। आप अपने जूनियर्स की गलतियों के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे और आप अपनी सुख सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको चुप रहना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। वरिष्ठ सदस्यों के सहयोग से आपका कोई काम पूरा होता दिख रहा है।

कर्क

आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। कुछ दीर्घ कालीन योजनाओं को गति मिलेगी। किसी पर अति विश्वास करना आपको समस्या दे सकता है। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपके अधिकारी भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। संतान आपसे किसी वस्तु के लिए जिद कर सकती है और दान धर्म के कार्य में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप आजकल घर परिवार में सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे।

सिंह

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना होगा और संतान के विवाह में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह किसी मित्र की मदद से दूर होगी। आपने यदि पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है, लेकिन कुछ शारीरिक कष्टों के कारण आप परेशान रहेंगे। करीबियों के साथ विश्वास में सहयोग बना रहेगा। आपको अक्समात धन लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी संपत्ति का सौदा करते समय उसके चल और अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो समस्या हो सकती है।

कन्या

आज का दिन आपके लिए कोई नई उपलब्धि लेकर आने वाला है। आप टीमवर्क के जरिए काम करके लोगों को हैरान करेंगे और आपकी साख और सम्मान बढ़ेगा, लेकिन आप अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यापार में आपको किसी बात के लिए बिना सोचे समझे हां नहीं करनी है। आप जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपके घर दावत पर आ सकता है।

तुला

आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आपको किसी की सुनी सुनाई बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। आप अपने उधार के लेन-देन में सावधानी बरतें और कामकाज में गतिविधियां सक्रिय रहेंगी। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों ने यदि किसी नौकरी से संबंधित परीक्षा दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आपको किसी कानूनी मामले में सावधानी बरतनी होगी।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आपको किसी लक्ष्य को बनाकर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। आर्थिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी काम को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी, लेकिन आपके खर्चे आज आपके ऊपर हावी रहेंगे। आप परिवार में किसी सदस्य से अपने मन की इच्छा को जाहिर कर सकते हैं। किसी बाहरी व्यक्ति के काम में आप दखलअंदाजी ना करें।

धनु

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे और किसी मकान, दुकान, वाहन आदि की खरीदारी के लिए आप योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपकी सुख सुविधाएं बढ़ने से आपके खर्चों में भी वृद्धि होगी। कैरियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई अच्छा मुकाम मिल सकता है। आप भावुकता में कोई निर्णय ना ले, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे।

मकर

आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है, लेकिन आप बिजनेस के मामलों में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। संतान से आपकी किसी बात को लेकर बहस बाजी हो सकती है। मित्रों के साथ आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे और वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समयह वाणी की मधुरता को बनाए रखें। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई बड़ा पद मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

कुंभ

आज का दिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज बचत की योजना पर पूरा ध्यान लगाएंगे और अपने धन को भविष्य के लिए संचय करेंगे। परिवार में माहौल उत्सव जैसा रहेगा, क्योंकि किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आप संस्कारों व परंपराओं को आगे बढ़ाएंगे। यदि आपने किसी से कोई वादा या वचन भरा है, तो आपको उसे पूरा करना होगा।

मीन

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आप अपने कुछ महत्वपूर्ण कामों को आज पूरा करने के लिए पूरी जी जान लगाएंगे और लंबे समय से रुके हुए कार्यों में भी तेजी आएगी। रचनात्मक विषयों से आप जुड़े रहेंगे। आपकी सुख व समृद्धि बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करके अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। साझेदारी में किसी काम को करने से आपको थोड़ा नुकसान हो सकता है, इसलिए उसमें सावधानी बरतें। संतान के लिए आप कोई उपहार लेकर आएंगे, जिससे आप दोनों के बीच आपसी प्रेम और गहरा होगा।

चैत्र नवरात्रि 2023 : नवरात्रि का आज दूसरा दिन, जाने माँ ब्रह्मचारिणी के बारे में

चैत्र नवरात्रि का 22 मार्च से शुंभारंभ हो गया है। आज नवरात्रि का दूसरा दिन है। आज के दिन माता ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। देवी मां ब्रह्मचारिणी को गुड़हल एवं कमल का फूल बेहद पसंद है एवं इसलिए इनकी पूजा के चलते इन्हीं फूलों को देवी मां के चरणों में चढ़ाएं।
चूंकि मां को चीनी और मिश्री काफी पसंद है इसलिए मां को भोग में चीनी, मिश्री एवं पंचामृत का भोग लगाएं। मां ब्रह्मचारिणी को दूध और दूध से बने व्‍यंजन अति प्रिय होते हैं। इसलिए आप उन्‍हें दूध से बने व्‍यंजनों का भोग लगा सकते हैं। इस भोग से देवी ब्रह्मचारिणी खुश हो जाएंगी। इन्हीं चीजों का दान करने से लंबी आयु का सौभाग्य भी पाया जा सकता है।

441134682b8043450d71d3c7576559c20242fd4cad909af2da25832d8f7f6c17.0

मां ब्रह्मचारिणी व्रत कथा:-

मां ब्रह्मचारिणी ने राजा हिमालय के घर जन्म लिया था। नारदजी की सलाह पर उन्होंने कठोर तप किया, जिससे वे भगवान महादेव को पति स्वरूप में प्राप्त कर सकें। कठोर तप की वजह से उनका ब्रह्मचारिणी या तपश्चारिणी नाम पड़ा। भगवान महादेव की आराधना के चलते उन्होंने 1000 वर्ष तक केवल फल-फूल खाए तथा 100 वर्ष तक शाक खाकर जीवित रहीं। कठोर तप से उनका शरीर क्षीण हो गया। उनक तप देखकर सभी देवता, ऋषि-मुनि अत्यंत प्रभावित हुए। उन्होंने बोला कि आपके जैसा तक कोई नहीं कर सकता है। आपकी मनोकामना जरूर पूर्ण होगा। महादेव आपको पति स्वरूप में प्राप्त होंगे।

मंत्र:-


श्लोक
दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमण्डलु| देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा ||

ध्यान मंत्र
वन्दे वांछित लाभायचन्द्रार्घकृतशेखराम्।
जपमालाकमण्डलु धराब्रह्मचारिणी शुभाम्॥

गौरवर्णा स्वाधिष्ठानस्थिता द्वितीय दुर्गा त्रिनेत्राम।
धवल परिधाना ब्रह्मरूपा पुष्पालंकार भूषिताम्॥

परम वंदना पल्लवराधरां कांत कपोला पीन।
पयोधराम् कमनीया लावणयं स्मेरमुखी निम्ननाभि नितम्बनीम्॥

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 21 रन से हराया, जीती सीरीज

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को चेन्नई वनडे में हरा दिया है. इसके साथ ही मेहमान टीम ने 3 वनडे की सीरीज 2-1 से जीत ली. मुंबई में हुआ पहला वनडे भारत ने जीता था. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने विशाखापट्टनम और फिर चेन्नई वनडे जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली. चेन्नई में भारत को 270 रन का टारगेट मिला था. इसका पीछा करते हुए भारतीय टीम 248 रन ही बना सकी. विराट कोहली ने अर्धशतक ठोका. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एडम जाम्पा सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 विकेट लिए. इससे पहले, हार्दिक पंड्या ने तीन और कुलदीप यादव ने भी इतने ही विकेट झटके.

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में वनडे सीरीज 1-2 से गंवा दी है. भारत को चेन्नई में हुए तीसरे और निर्णायक वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने 21 से हराया. 2019 के बाद ऑस्ट्रेलिया ने तीसरी बार भारत को उसके घर में हराया है. इस दौरान भारत ने घर में 7 सीरीज जीती है. इस सीरीज जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया भारत को नीचे धकेलकर वनडे की नंबर-1 टीम बन गई है. चेन्नई वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 270 रन का टारगेट दिया था. इसका पीछा करते हुए भारतीय टीम 248 रन ही बना सकी. विराट कोहली ने अर्धशतक ठोका. लेकिन, उनकी ये पारी भी भारत की हार नहीं टाल पाई. एडम जाम्पा ने 4 विकेट लिए.

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की थी. अच्छी शुरुआत के बाद हार्दिक पंड्या ने ऑस्ट्रेलिया को तीन लगातार झटके दिए थे. इसके बाद कुलदीप ने 3 और अक्षर पटेल ने 2 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 269 रन पर ढेर कर दिया था. ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल मार्श ने सबसे अधिक 47 रन की पारी खेली थी.उन्हें हार्दिक ने आउट किया. इससे पहले, ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श ने पहले 10 ओवर में 60 रन जोड़े थे. इस साझेदारी को हार्दिक ने तोड़ा था. इसके बाद उन्होंने स्टीवन स्मिथ और मार्श को आउट किया था. कुलदीप यादव ने डेविड वार्नर और मार्नस लाबुशेन के रूप में दो सफलता भारत को दिलाई थी.

भारतीय साल 2019 के बाद से अभी तक अपने घर में कोई वनडे सीरीज नहीं हारी थी. तब ऑस्ट्रेलिया ने ही उसे 3-2 से हराया था. भारत ने मुंबई में खेले गए पहले वनडे में कंगारुओं को 5 विकेट से मात दी थी जबकि विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हराया था.

सीतारामडेरा से 24 को निकलेगी सरहुल शोभायात्रा

पुराना सीतारामडेरा स्थित सरना भवन में केन्द्रीय सरहुल पूजा समिति 24 मार्च को प्रकृति का महापर्व सरहुल का आयोजन करेगी। यह जानकारी समिति ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में राकेश उरांव ने दी।उन्होंने कहा कि प्रकृति का महापर्व सरहुल पूजा 24 मार्च को पूरे झारखंड में की जाएगी। उसी क्रम में केन्द्रीय सरहुल पूजा समिति पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें आदिवासी मूलवासी समुदाय के महिला, पुरुष, बच्चे पारंपरिक परिधान एवं वाद्य यंत्रों के साथ आदिवासी एकता एवं प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए शोभायात्रा में शामिल होंगे। शोभायात्रा में उरांव, हो, मुंडा, संथाल, मुखी, भुइयां, तुरी समाज समेत जमशेदपुर के समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं राजनीतिक दल के जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। राकेश ने कहा कि सरहुल पूजा को देखते हुए सभी सरना स्थलों का रंगरोगन किया जा रहा है। 24 मार्च को सभी सरना स्थलों में पाहन द्वारा सुबह पूजा की जाएगी। शोभायात्रा से पूर्व केन्द्रीय सरहुल पूजा समिति द्वारा विभिन्न समाज के अगुवाओं, बुद्धजीवियों एवं जनप्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया जायेगा। इससे पूर्व 22 मार्च को सीतारामडेरा कम्युनिटी सेन्टर मैदान में सरहुल की पूर्व संध्या पर उरांव समाज सीतारामडेरा एवं टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में रांची के नागपुरी ऑर्केस्ट्रा एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा आदिवासी नृत्य की प्रस्तुति की जायेगी एवं समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जायेगा। शोभायात्रा शाम 4 बजे से पुराना सीतारामडेरा से प्रारम्भ होकर एग्रिको लाइट सिग्नल, भालूबासा, बाराद्वारी, रामलीला मैदान, साकची मुख्य गोलचक्कर, बसंत टॉकीज, कालीमाटी रोड, टुइलाडुंगरी गोलचक्कर, गोलमुरी आकाशदीप प्लाजा होते हुए पुनः सीतारामडेरा में समाप्त होगी। संवाददाता सम्मेलन में नन्दलाल पातर, गोमिया सुंडी, शम्भु मुखी, बुधु खलखो, जुगल बारहा, बुधराम खलखो, गंगाराम तिरकी, रामु तिरकी, रवि सेविया, दुर्गा बोइपाई, संगीता सामड, प्रेम आनन्द सामड, लाल मोहन जामुदा, राजू सिंह, लाडू देवगम, प्रियंका बिरवा, गणेश हेम्ब्रम, राजेन कुजूर, सोनू हेम्ब्रम, सुरा बिरुली, सावन लुगुन समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेपेश किया 6G विजन डॉक्यूमेंट

भले ही आपके फोन में 4G या 5G ढंग से काम ना कर रहा हो, लेकिन देश 6G की तरफ बढ़ रहा है. भारत में 5G पिछले साल के आखिर में लॉन्च हो गया था और अब बारी 6G की है. 5G लॉन्चिंग में भले ही देश में देरी हुई, लेकिन 6G को लेकर तैयारी अभी से शुरू हो गई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारत 6G विजन डॉक्यूमेंट पेश किया है. इसके साथ ही उन्होंने 6G रिसर्च और डेवलपमेंट टेस्ट बेड लॉन्च किया है.

देश में 6G टेक्नोलॉजी को लॉन्च करने और एडॉप्टेशन में ये डॉक्यूमेंट मददगार होंगे. 5G लॉन्च के वक्त भी PM मोदी ने 6G को लेकर तैयारी शुरू करने की बात कही थी. आइए जानते हैं 6G के विजन डॉक्यूमेंट से जुड़ी कुछ खास बातें.

6G विजन डॉक्यूमेंट पेश करते हुए PM मोदी ने कहा, ‘ये Decade भारत का Tech-ade है. भारत का टेलीकॉम और डिजिटल मॉडल स्मूथ है, सिक्योर है, ट्रांसपैरेंट है, ट्रस्टेड और टेस्टेड है.’ पीएम मोदी ने ITU (इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन) एरिया ऑफिस और इनोवेशन सेंटर के उद्घाटन के मौके पर ये बातें कही हैं.

किसने तैयार किया है 6G विजन डॉक्यूमेंट?

भारत 6G विजन डॉक्यूमेंट को टेक्नोलॉजी इनोवेशन ग्रुप ने 6G पर तैयार किया है. इस ग्रुप की शुरुआत नवंबर 2021 में हुई थी. इस ग्रुप में विभिन्न मिनिस्ट्री व डिपार्टमेंट, रिसर्च और डेवलपमेंट इंस्टीट्यूशन, एकेडमिक, टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स और इंडस्ट्री के लोग शामिल हैं. इस ग्रुप का काम भारत में 6G लॉन्च के रोडमैप को तैयार करना है.

टेस्ट बेड का क्या है फायदा?

6G विजन डॉक्यूमेंट के साथ ही पीएम मोदी ने 6G टेस्ट बेड भी लॉन्च किया है. इसकी मदद से इंडस्ट्री, एकेडमिक इंस्टीट्यूट्स और दूसरे प्लेटफॉर्म्स विकसित हो रही टेक्नोलॉजी को टेस्ट कर सकेंगे.

क्या है सरकार का कहना?

सरकार का कहना है कि भारत 6G विजन डॉक्यूमेंट और 6G टेस्ट बेड देश को इनोवेशन इनेबल करने, कैपेसिटी बिल्ड करने और तेजी से नई टेक्नोलॉजी को एडॉप्ट करने में मदद करेंगे.

2022 में ही 6G विजन का दिया था संकेत

पिछले साल अगस्त में PM मोदी ने स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन के खत्म होने पर कहा था कि सरकार 6G लॉन्च की तैयारी में जुट गई है, जो इस दशक के अंत तक लॉन्च हो जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने युवाओं और इनोवेटर्स को इस मौके का फायदा उठाने के लिए कहा और नए सॉल्यूशन्स खोजने की अपील की थी.

पिछले साल लॉन्च हुई थी 5G सर्विस

भारत में 5G सर्विस पिछले साल 1 अक्टूबर को लॉन्च हुई थी. डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन को 5G स्पेक्ट्रम नीलामी में 1.50 लाख करोड़ रुपये की बोली मिली थी.

50 लाख की अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार, मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन

जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने एक बार फिर अवैध मिनी शराब की फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सोपोडेरा निवासी पिंटू प्रसाद, एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा निवासी आकाश महतो और बारीडीह निवासी योगेंद्र यादव शामिल है। हालांकि, मुख्य विक्रेता गोविंदा कैवर्ता और गौतम कैवर्ता पुलिस की गिरफ्तार से बाहर है। पुलिस दोनो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने कुल 5541 लीटर शराब ( 9512 बोतल) बरामद की है जिसका अनुमानित मूल्य 50 लाख रुपए बताई जा रही है।

पिंटू के पकड़ाने के बाद हुआ खुलासा

डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि परसुडीह सोपोडेरा निवासी पिंटू प्रसाद अपने ससुराल में रहकर अवैध शराब बेच रहा है। 21 मार्च को पुलिस ने उसके ससुराल में छापेमारी की। पुलिस ने पिंटू के ससुराल में सीढ़ी के नीचे छुपाकर रखे 10 पेटी शराब बरामद किया। पूछताछ में पिंटू ने बताया कि वह सरायकेला खरसावां जिले के गम्हारिया थाना अंतर्गत कमलपुर निवासी गोविंदा और गौतम के पास से शराब खरीदकर लाता है। पुलिस ने गोविंदा के गोदाम में छापेमारी की जहां से दो मिनी ट्रक में लदे शराब को बरामद किया गया। मौके से दो ट्रक चालक आकाश और योगेंद्र को भी गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा दो कार भी जब्त की गई है। मौके से कुल 621 पेटी जिसमे कुल 9512 बोतल शराब, 6,500 पीस ढक्कन, 1350 खाली बोतल और विभिन्न कंपनी के स्टीकर बरामद किए गए।

तमिलनाडु : पटाखा गोदाम में हुआ विस्फोट, 6 की मौत

तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में कुरुविमलाई गांव में एक पटाखा गोदाम में विस्फोट हुआ है। कांचीपुरम जिले के कलेक्टर एम आरथी ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई और कुछ लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बारे में पुलिस जांच जारी है।

पुलिस के पैरों तले कुचला जाने से हुई नवजात की मौत ! गिरफ्तारी के लिए गयी थी पुलिस

झारखंड : गिरिडीह जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पुलिसकर्मी की पैर से कुचलकर नवजात की मौत हो गई। पूरा मामला गिरिडीह जिला के देवरी थानाक्षेत्र अंतर्गत कोशोगोंदोदिखी गांव का है। घटना के संबध में मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम एक आरोपी को पकड़ने गांव गई थी तभी एक पुलिसकर्मी के पैर से नवजात बच्चा कुचल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। लोगों में काफी आक्रोश है।

91287ee10791eda109a6c62073c77070300f10c4d6e26bf0936d2b96190deb27.0

स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। थाना प्रभारी संगम पाठक दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने नवजात के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

मृत नवजात की मां ने लगाया गंभीर आरोप

घटना की जानकारी देते हुए मृत नवजात की मां नेहा देवी ने बताया कि बुधवार को तड़के देवरी थाने की पुलिस उनके घर पहुंची। पुलिसकर्मी उनके ससुर भूषण पांडेय को तलाश रहे थे। पुलिस घर के अंदर घुसी तो घरवाले बाहर निकल गए। अंदर चौकी पर केवल 4 दिन का नवजात सो रहा था। नेहा का कहना है कि पुलिसकर्मियों के जाने के बाद जब अंदर जाकर देखा तो बच्चे के शरीर में कोई हरकत नहीं थी। वो मर चुका था। परिजनों का आरोप है कि किसी पुलिसकर्मी के पैर से दबकर बच्चे की मौत हो गई।
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इधर, नवजात बच्चे की मौत के बाद मां नेहा देवी और पिता सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वोटर कार्ड को आधार से लिंक कराने की तारीख बढ़ी, देखिए कब है आख़िरी तारीख

केंद्र सरकार ने बताया कि मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से जोड़ने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2023 से बढ़ाकर 31 मार्च 2024 कर दी गई है। इसके साथ ही यूजर्स 31 मार्च 2024 तक अपने आधार को वोटर आईडी से ऑनलाइन या एसएमएस के जरिए लिंक कर सकते हैं।

n482704676167947321334999347645bfd52b0853fb3ba690bc67d2390b7ed56c91c4aa261cec67c383117a

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव आयोग ने कहा, “लिंकिंग प्रक्रिया प्रकृति में अनिवार्य नहीं है, लेकिन एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्र में या एक से अधिक बार एक ही निर्वाचन क्षेत्र में एक ही व्यक्ति के नाम के पंजीकरण की पहचान करने में मदद करती है।” दिसंबर 2021 में लोकसभा में चुनाव कानून (संशोधन) विधेयक पारित होने के बाद आधार को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ने को अधिकृत किया गया था।

-राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (एनवीएसपी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

-पोर्टल में लॉग इन करें।
-“मतदाता सूची में खोजें” विकल्प पर जाएं।
-विवरण भरें और फिर आधार संख्या दर्ज करें।
-उपयोगकर्ता प्रमाणीकरण के उद्देश्य से पंजीकृत मोबाइल नंबर या ईमेल पर एक ओटीपी प्राप्त करेंगे।
-ओटीपी दर्ज करें। इससे आपका वोटर आईडी कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा।

error: Content is protected !!