एक नई सोच, एक नई धारा

4cb8044b 9c93 477a 994c aadb88da1ea5
भाजपा नेता अभय सिंह को हाइकोर्ट से मिली जमानत, समर्थकों ने जाहिर की अपनी अपनी खुशी

जमशेदपुर : भाजपा नेता अभय सिंह को आज उच्च न्यायालय द्वारा जमानत मिल गयी है। राँची उच्च न्यायालय के अनूप चौधरी की अदालत ने मानगो मामले में अभय सिंह को जमानत दी गयी। उम्मीद की जा रही है सोमवार को अभय सिंह जेल से बाहर आ जाएंगे। जिसके बाद उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी देखने को मिली।

ज्ञात हो कि विगत 6 महीने से अभय सिंह को अलग अलग मामलों में केस दर्ज करके जेल में बंद रखा गया था। रामनवमी के दौरान कदमा हिंसा मामले में अभय सिंह की उपस्थिति दिखाते हुए प्रशासन ने उन्हें 10 अप्रैल को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिसमें उन्हें हाइकोर्ट से 21 जुलाई को जमानत मिली लेकिन प्रशासन द्वारा जुगसलाई हिंसा मामले में प्रोडक्शन लगा कर उन्हें रिहा नहीं होने दिया, किन्तु अगले 4 दिन बाद 24 जुलाई को उन्हें फिर से जमानत मिली लेकिन भाजपा नेता अभय सिंह को मानगो थाना में एक बिल्डर मो. सगीर द्वारा रंगदारी और मारपीट का केस दर्ज कराकर उनपर फिर से प्रोडक्शन लगाया गया। जिसमें निचली अदालत ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। जिसके बाद राँची उच्च न्यायालय में जमानत याचिका डाली गई और अंततः उन्हें आज जमानत मिल गयी।

“शेर तो शेर है, भले आज जेल में बंद है” – बाबुलाल मरांडी

IMG 20231008 WA0000

गौरतलब हो कि कुछ दिन पहले अपने जनसभा अभियान के दौरे के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी घाघीडीह जेल में अभय सिंह से मिलने पहुंचे थे। वो भी बिना किसी कार्यकर्ताओं के साथ और मुलाकात के बाद उन्होंने कहा था “शेर तो शेर है, भले आज जेल में बंद है” लेकिन शेर जल्द जंगल में आएगा और समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपने कार्यों को पुनः करेगा। बाबूलाल मरांडी की कही यह बात बहुत जल्द साबित हो गयी।

न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा था और आज उसकी जीत हुई – रविंदर सिंह रिंकू

भाजपा नेता अभय सिंह के जमानत की खबर मिलने के बाद उनके समर्थकों ने अपार खुशी जाहिर की। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज सच की जीत हुई है। आज भोर 2 बजे शीशगंज गुरुद्वारा साहिब में अभय सिंह के हक़ में फैसला आये इसके लिए माथा टेक कर अरदास किये और गुरु ने अरदास स्वीकार की। उन्होंने कहा कि शेर को ज्यादा दिन तक कोई कैद नहीं कर सकता है। न्यायिक प्रक्रिया पर हमें भरोसा था और आज यह भरोसा जीत गया है। अभय सिंह की जमानत से आज हर हिन्दू का दिल हर्षोल्लास में झूम रहा है। नवरात्रि के सुअवसर पर इससे बढ़कर कोई चीज़ नहीं हो सकती कि माता रानी के भक्त हम सबों के साथ होंगे।

अभय सिंह की जमानत हिंदुत्व की जीत – आलोक वाजपेयी

IMG 20230708 WA00573 1

भाजपा के वरिष्ठ नेता आलोक वाजपेयी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह हर हिंदूवादी दिलों में उत्साह भरने वाली खबर है। अभय सिंह जी हिदुत्व के लिए खड़े होने वाले नेता हैं और अभय सिंह जी की जमानत हिंदुत्व की जीत है। दुर्गा पूजा जैसी विशाल पूजा वो अपने यहाँ करवाते हैं और माँ दुर्गा का आशीर्वाद उनपर सदा बना रहता है, यही कारण है कि पूजा से पहले वह सबों के बीच होंगे।

सत्य की हुई जीत -भूषण दीक्षित

AddText 09 19 03.49.44 1

भाजपा नेता भूषण दीक्षित ने जमानत की खबर मिलने के बाद पूरे जमशेदपुर को बधाई देते हुए कहा कि आज सत्य की जीत हुई है और षडयंत्र करने वालों की मिट्टी पलित हो गयी है। माँ दुर्गा का पाठ करने वाले अभय सिंह जी पर माँ की कृपादृष्टि है और माँ दुर्गा उनके न्याय के लिए सदा साथ हैं। आज का दिन हम सबों के लिए एक उत्साह का दिन है और आज हर हिन्दू दिल से खुश है।

षड्यंत्रकारियों के मंसूबों पर जीत हुई है – लोकनाथ त्रिपाठी

अभय सिंह के समर्थक लोकनाथ त्रिपाठी ने न्यायालय के फैसले जे बाद खुशी जताते हुए पूरे जमशेदपुर को बधाई दिए और कहा कि हिन्दू हृदय सम्राट अभय सिंह की जमानत उन सभी षड्यंत्रकारियों के मंसूबों पर जीत हुई है जो अभय सिंह को जेल से निकलने देने के लिए अपनी नापाक कोशिशें कर रहे थे। आज उच्च न्यायालय द्वारा सत्य की जीत हुई है और यह एक उत्सव जैसा है।

सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं – कन्हैया पुष्टि

IMG 20230802 WA00752 1

अभय सिंह के समर्थक कन्हैया पुष्टि ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि एक लंबे समय के बाद शेर वापस आ रहे हैं और हम सब शेर के स्वागत को तैयार हैं। उनके खिलाफ साजिश करने वालों ने उन्हें झुकाने की बहुत कोशिश की लेकिन अभय सिंह जी सत्य के साथ थे और आज न्यायालय के फैसले के बाद सत्य की जीत हुई है। कुछ दिनों तक सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं और यह अभय सिंह ने दिखा दिया।

n5463916421697057645336963eeab1aafdbe05d0f47dea3f0a5af984f5c14271ec885165fe2cdd92dc5b65
ट्रेन दुर्घटना : नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस की 5 बोगी पटरी से उतरी, 4 की मौत

बक्सर : बिहार के बक्सर में ट्रेन दुर्घटना हुई। जहां नई दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन से कामाख्या धाम जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के हादसे में चार लोगों की मौत की खबर है. हादसे में चार लोगों जो कि ट्रेन के पैसेंजर बताए जा रहे हैं कि मौत की खबर की पुष्टि बक्सर के डीएम अंशुल अग्रवाल ने की है. (जारी…)

IMG 20231008 WA0000

जानकारी के मुताबिक ट्रेन की कई बोगियां बुरी तरीके से डिरेल हो गई हैं. इन बोगियों में कई यात्री अभी भी फंसे हैं. इस कारण का यात्रियों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है. हादसे के बाद घटनास्थल पर राहत और बचाव का काम जारी है. हादसे में करीब 80-90 लोगों के घायल होने की खबर बताई जा रही है. (जारी…)

IMG 20230708 WA00573 1

पटना से भी NDRF की टीम घटनास्थल पर रवाना हुई है. बक्सर के अलावा आरा और पटना से भी डॉक्टरों की टीम एंबुलेंस के साथ रवाना हुई हैं. इस बीच बक्सर के सांसद अश्विनी चौबे भी घटनास्थल पर रवान हुए हैं. केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने पटना एम्स डायरेक्टर से फोन पर बातचीत की. उन्होंने बताया कि गंभीर मरीजों को सीधे पटना एम्स ले जाया जाएगा.

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752 1
4fe828a54119d6a5a8212e7518e061b9449f4aadc35d9db8f3eea8825ecde425.0
झारखंड में त्योहारों को देखते हुए तीन स्पेशल ट्रेनें शुरू, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

जमशेदपुर : दुर्गा पूजा, दीपावाली व छठ पर्व को देखते हुए झारखंड में अभी तीन स्पेशल ट्रेन शुरू की गयी है. टाटा एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन 24 अक्तूबर से 28 नवंबर के बीच साप्ताहिक चलायी जायेगी. यह टाटानगर स्टेशन से हर रविवार को खुलेगी. वहीं, हटिया मैंगलोर ट्रेन 23 अक्तूबर से 27 नवंबर तक चलेगी. हटिया पुणे हटिया ट्रेन का परिचालन 25 अक्तूबर से 29 नवंबर तक होगा. तीनों ट्रेनें साप्ताहिक होगी. (जारी…)

IMG 20231008 WA0000

टाटा-एर्नाकुलम पूजा स्पेशल ट्रेन की रूट और टाइमिंग

IMG 20230708 WA00573 1

दशहरा, दीपावली व छठ पूजा को लेकर टाटानगर से एर्नाकुलम के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी. रेलवे बोर्ड ने पूजा स्पेशल ट्रेन को मंजूरी दे दी है. यह ट्रेन 24 अक्तूबर से 28 नवंबर तक छह ट्रिप टाटानगर से प्रत्येक मंगलवार को चलेगी, जबकि 27 अक्तूबर से 1 दिसंबर तक एर्नाकुलम से प्रत्येक शुक्रवार को छह ट्रिप चलेगी. पूजा स्पेशल ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी गयी है. इसके मुताबिक प्रत्येक मंगलवार को 5.15 बजे टाटानगर से खुलेगी और गुरुवार को रात 1.55 बजे एर्नाकुलम पहुंचेगी. वहीं एर्नाकुलम से प्रत्येक शुक्रवार को 7.15 बजे खुलेगी और रविवार सुबह 4.20 बजे टाटानगर पहुंचेगी. इस ट्रेन का ठहराव झारसुगुड़ा समेत 5 स्टेशनों में होगा. यह ट्रेन राउरकेला-एर्नाकुलम रुट पर चलेगी. इसके अलावे 23 अक्तूबर से 27 नवंबर तक हटिया-एमएक्यू व 25 अक्तूबर से 29 नवंबर तक हटिया -पुणे के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी. (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1

टाटा-एर्नाकुलम — स्टेशन — एर्नाकुलम-टाटा

IMG 20230802 WA00752 1

मंगलवार-5.15 — टाटानगर — 4.20-रविवार

9.50-9.55 — झारसुगुड़ा — 23.40-23.45

20.50-20.52 — दुवाधा — 12.13-12.15

11.03-11.05 — गुदूर — 22.55-22.57

15.25-15.45 — काटपाढ़ी — 18.28-18.33

17.12-17.17 — जोलारपेट्टई — 16.55-17.15

गुरुवार-1.55 — एर्नाकुलम — 7.15

Screenshot 2023 1012 004325
सिविल सर्जन के आश्वासन के बाद होमगार्ड जवानों का अनशन खत्म

जमशेदपुर : वेतन नहीं मिलने से नाराज सदर अस्पताल में तैनात होमगार्ड जवान सोमवार से हड़ताल पर चले गए थे। जवानों ने सिविल सर्जन ऑफिस के समक्ष अनशन भी शुरू कर दिया था। मंगलवार को सिविल सर्जन के आश्वासन के बाद जवानों का अनशन खत्म हो गया। झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरे कृष्णा सिंह ने जूस पिलाकर जवानों का अनशन खत्म कराया। (जारी…)

IMG 20231008 WA0000
IMG 20230708 WA00573 1

जिलाध्यक्ष ने बताया कि पांच माह के बकाए वेतन की मांग को लेकर जवान हड़ताल पर थे। सिविल सर्जन ने दो माह का वेतन देने पर सहमति जताई है और चार माह का बकाया वेतन कालीपूजा के बाद देने की बात कही है। हड़ताल खत्म करने की घोषणा के बाद सदर अस्पताल में तैनात 42 होमगार्ड जवानों को ड्यूटी पर वापस बुलाए जाने की मांग रखी, जिस पर सिविल सर्जन ने सहमति दी है।

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752 1
74b5bf5d1eefadbde227a4544e98668fd5b5274031be6814ace670298a658e25.0
मानगो के सहारा सिटी सामूहिक दुष्कर्म मामले में 22 आरोपियों को बड़ी राहत, सीबीआइ जांच की मांग हाईकोर्ट में खारिज

जमशेदपुर : जमशेदपुर के चर्चित मानगो के सहारा सिटी सामूहिक दुष्कर्म के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने सारे आरोपियों को बड़ी रांहत दी है. इस मामले की सीबीआइ जांच को लेकर दायर याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है. बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान इस याचिका को खारिज कर दिया. इस कांड में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के भाई गुड्डू गुप्ता, पुलिस इंस्पेक्टर इमदाद अंसारी, डीएसपी अजय केरकेट्टा, व्यापारी दिनेश अग्रवाल समेत अन्य लोग मौजूद थे. (जारी…)

IMG 20231008 WA0000
IMG 20230708 WA00573 1

इस मामले में पुलिस की ओर से पहले केस से सारे नाम हटा दिये गये थे, लेकिन बाद में कोर्ट के आदेश पर सारे 22 आरोपियों के खिलाफ केस चलाने की इजाजत दी गयी थी. इस मामले में एक अन्य याचिका झारखंड हाईकोर्ट में दायर की गयी थी, जिसमें यह मांग की गयी थी कि इस कांड की सीबीआइ जांच की जाये, लेकिन इस मांग को खारिज कर दिया गया है.

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752 1
n546320946169705028401049ea93b4cebb2bc0bd16c8adb84931cda229652f46fcf8f422444574423ffdd7
बारीडीह स्त्री सत्संग सभा का पुनर्गठन, दलजीत कौर बनीं महासचिव

जमशेदपुर : जमशेदपुर की बारीडीह स्त्री सत्संग सभा का पुनर्गठन किया गया है. इसमें सर्वसम्मति से प्रधान बीबी दविंदर कौर देबा ने बीबी दलजीत कौर रानी को महासचिव मनोनीत किया है. इसके साथ ही अन्य पदधारियों के मनोनयन का अधिकार भी दे दिया गया है. कमेटी की उपस्थिति में बीबी दलजीत कौर, दविंदर कौर, सतनाम कौर को गुरु घर की ओर से सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया. (जारी…)

IMG 20231008 WA0000
IMG 20230708 WA00573 1

इस अवसर पर महासचिव सुखविंदर सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि वे सभी को जोड़ कर गुरु घर की सेवा अच्छे ढंग से करेंगी. इस दौरान बीबी निर्मल कौर, बीबी निर्मल कौर निम्मो, सतपाल कौर, नरेंद्र कौर, मनप्रीत कौर, बलविंदर कौर, राजेंद्र कौर, कमेटी के चेयरमैन सरदार करतार सिंह, प्रधान कुलविंदर सिंह, मार्गदर्शक बलविंदर सिंह, डेपुटी प्रेसिडेंट ज्ञानी कुलदीप सिंह खुशीपुर, ज्वाइंट सेक्रेटरी जसवंत सिंह, साधु सिंह, अमृत सिंह, पूर्व प्रधान जसपाल सिंह, सविंदर सिंह, एएसआई गुरुचरण सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752 1
n546347624169704967652876b53d3c39d1772241d48db0c1321bcaca7a54d20ab16d99eefdbf83c0c5449f
रेलवे मेंस कांग्रेस व मेंस यूनियन ने जीएम को विभिन्न समस्या से कराया अवगत

जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस यूनियन के एक प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को रेल जीएम अनिल कुमार मिश्रा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. इनकी मांगो में ट्रेन एस्कॉर्टिंग स्टाफ के बकाए टीए-ओटी का भुगतान करने, रंनिंग कर्मचारियों के कार्य घंटे में हो रही कटौती पर रोक लगाने, रेलवे कॉलोनियों का समय-समय पर दौरा करने, गंभीर रोगियों को स्थानीय संबद्ध निजी अस्पताल में रेफर करने, यूएमआईडी कार्ड का पूर्ण कार्यान्वयन, ईएलटीसी परिसर में ओपन जिम का निर्माण, टाटानगर रेलवे स्टेशन का उचित रख-रखाव समेत कई अन्य मांगे शामिल थी. (जारी…)

IMG 20231008 WA0000

इस संबंध में दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के मंडल कोऑर्डिनेटर शशि मिश्रा ने बताया कि विभिन्न मांगों से रेल जीएम को अवगत कराया गया है. उनकी तरफ से सकरात्मक पहल करने का आश्वासन भी मिला है. यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने रेलवे इलेक्ट्रिक लोको शेड का दौरा करने के क्रम में बुधवार शाम को जीएम से भेंट की. (जारी…)

IMG 20230708 WA00573 1

वहीं दूसरी ओर दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने भी रेलवे अस्पताल में डॉक्टरों की कमी, टीए-ओटी फंड तथा रनिंग स्टाफ की समस्याओं से रेलवे जीएम को अवगत कराया. यूनियन के कोऑर्डिनेटर एमके सिंह एवं सीओबी शिवजी शर्मा के नेतृत्व में एक मांग पत्र भी जीएम को सौंपा गया. इससे पूर्व जीएम का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया.

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752 1
a29131b24ea79e5c031d504092a19082d28e46bc8d5343b16bdbada45174d8eb.0
टिमकेन इंडिया में 19 से 24 तक ब्लॉक क्लोजर

जमशेदपुर : टिमकेन इंडिया लिमिटेड में एक बार फिर 19 से 24 अगस्त तक शट डाउन (ब्लॉक क्लोजर) रहेगा। इस दौरान कंपनी अपना मेंटेनेंस व इंवेंट्री कार्य करेगी। बीते माह भी उत्पादन को लेकर करीब दस दिन का क्लोजर लिया गया था। (जारी…)

IMG 20231008 WA0000

कंपनी के जीएम राजीव कुमार के द्वारा जारी सर्कुलर में कहा गया कि इस दौरान प्लांट का उत्पादन काम पूरी तरह ठप रहेगा। इसमें कहा गया कि दुर्गापूजा को लेकर इस दौरान इवेंट्री रखा गया है। प्लांट के आवश्यक सेवाएं आंशिक रूप से संचालत होगी। प्रबंधन व यूनियन के बीच पूर्व में हुए समझौते के मुताबिक क्लोजर के दौरान पचास प्रतिशत कर्मचारियों के अवकाश से सामंजस्य होगा तो शेष आधे प्रतिशत का भार कंपनी को वहन करना होगा।

IMG 20230708 WA00573 1
AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752 1
AddText 10 11 11.24.40
शेर तो शेर होता है, भले वह आज जेल में बंद है – बाबूलाल मरांडी

जमशेदपुर : जनसपंर्क अभियान के तहत जमशेदपुर आये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी बुधवार को भाजपा नेता अभय सिंह से मिलने घाघीडीह जेल पहुँचे। जहाँ तकरीबन 45 मिनट तक अभय सिंह के साथ समय बिताया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता मौजूद नहीं थे, जैसा कि हर बार देखने को मिलता था। अभय सिंह से मुलाकात के बाद बाबूलाल मरांडी ने मीडिया से बात की। (जारी…)

IMG 20231008 WA0000

बाबूलाल मरांडी से अभय सिंह मामले के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभय सिंह की जब गिरफ्तारी हुई थी तो पूरे कोल्हान में इसे लेकर आंदोलन चलाया गया था और मैं उस समय भी अभय सिंह से मिला था और आज भी उनसे मिला हूँ। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अभय सिंह को राजनीतिक षडयंत्र के तहत फंसाया गया है और यह कार्य सत्ता पर बैठे लोगों द्वारा जानबूझ कर किया गया है। कदमा मामले का जिक्र करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस जगह पर व्यक्ति मौजूद ही नहीं था उस जगह में उनका नाम जोड़ कर उन्हें जेल में बंद करना और फिर किसी पुराने मामले में नाम जोड़कर प्रोडक्शन लगाना साफ तौर पर राजनीतिक साजिश दिख रही है और जमशेदपुर का बच्चा बच्चा जानता है कि अभय सिंह को फँसाया गया है। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573 1

उन्होंने कहा कि कुछलोग जानते हैं कि अभय सिंह बाहर आ गए या बाहर रहें तो उनकी राजनीतिक दुकान बंद हो जाएगी और जिन्हें इस तरह का डर होता है वही ऐसे हथकंडे अपनाते है कि झूठे मामले डालकर जेल में बंद कर दो, उन्हें परेशान करो, लेकिन मैं अभी अभी सिंह से मिला हूँ भले वह जेल में आज बंद हैं लेकिन शेर तो शेर ही होता है। जब शेर फिर जंगल में आएगा तो सामान्य रूप से समाज के प्रति अपने कार्यों को करेगा। (जारी….)

AddText 09 19 03.49.44 1

अभय सिंह मामले में पार्टी में एकजुटता नहीं दिखने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है, पूरी पार्टी अभय सिंह के साथ पहले भी थी और आज भी है। अभय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में पूरे कोल्हान भर में आंदोलन हुआ और पूरी पार्टी उसमें सम्मिलित थी। अब कभी कोई किसी कार्य के चलते कहीं रहे और सम्मिलित नहीं हो पाए तो यह एक अलग बात होती है लेकिन पार्टी में एकजुटता है और पूरी पार्टी अभय सिंह के साथ है।
जमशेदपुर में भाजपा के अंदर गुटबाजी की बात पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि गुटबाजी वाली कोई बात नहीं है, हाँ किसी की कोई नाराज़गी हो सकती है और जब घर बड़ा होता है तो थोड़ी बहुत ऐसी बातें होती हैं, इसे गुटबाजी नहीं कहा जाना चाहिए।

IMG 20230802 WA00752 1
n54616009616970104276291913ebb425e19664acaddeccb7c225ef80e365aee3427e83e376f379344b08e7
विसर्जन घाटों को दुरुस्त करने के लिए जन कल्याण मोर्चा ने डीसी और एसडीएम को लिखा पत्र

जमशेदपुर : आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र के 12 पूजा पंडालों की मूर्तियों का विसर्जन रोड नंबर 32 स्थित सूर्य मंदिर घाट पर होता है. इनकी स्थिति बरसात और बाढ़ की वजह से खराब हो गई है. विसर्जन घाट जाने के रास्ते जर्जर और गड्ढानुमा हो गया है. (जारी…)

IMG 20231008 WA0000

खराब हो चुके घाट को दुरुस्त कराने की पहल जन कल्याण मोर्चा ने डीसी और एसडीएम सरायकेला को पत्र लिखकर किया है. लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है. बता दें कि आदित्यपुर में 37 पूजा पंडाल हैं. इनमें से 25 पंडाल की मूर्तियों का विसर्जन बिष्टुपुर स्थित बोधनवाला घाट पर होता है, जबकि 12 पंडालों की मूर्तियों का विसर्जन रोड नंबर 32 स्थित सूर्य मंदिर घाट पर होता है. (जारी…)

IMG 20230708 WA00573 1
AddText 09 19 03.49.44 1

वहां की स्थिति बाढ़ और बरसात से खराब हो चुकी है. यहां व्यापक स्तर पर काम करने की जरूरत है. जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता ओमप्रकाश ने बताया कि 22 सितंबर को ही मोर्चा ने जिले के डीसी और एसडीएम को पत्र सौंपकर समय रहते विसर्जन घाट की मरम्मत कराने की मांग की थी, लेकिन सब तक इस पर ध्यान नहीं दिया गया है. डीसी ने दुर्गा पूजा के लिए नगर निगम आदित्यपुर को नोडल एजेंसी बनाकर यहां की सारी जरूरतों को पूरी करने का जिम्मा सौंपा है. उन्होंने अधिकारियों को रिमाइंडर पत्र भेजे जाने की बात कही है.

IMG 20230802 WA00752 1
error: Content is protected !!