जमशेदपुर : एक्सएलआरआई जमशेदपुर में बुधवार को झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन पहुंचे। मौका था एक्सएलआरआई के प्लेटिनम जुबली समारोह का। 75 के लंबे सफरनामे को इस दौरान याद किया गया और राष्ट्र निर्माण के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को दोहराया गया। (जारी…)
बुधवार को सुबह 11 बजे इस प्लेटिनम जुबली समारोह का आगाज किया गया। एक्सएलआरआई स्थित टाटा ऑडिटोरियम में होने वाले इस आयोजन में संस्थान के पिछले 74 साल के सफर, उपलब्धियों और सफलताओं को याद किया गया।
जमशेदपुर : संकल्प यात्रा की निमित्त जमशेदपुर पधारने पर झारखंड राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री सह झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री बाबूलाल मरांडी जी से परिसदन भवन मे मुलाकात कर भारतीय जनता युवा मोर्चा गोलमुरी मण्डल अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल ने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुछ देकर उनका स्वागत एवम अभिनंदन किया।
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश के संयोजक विकास सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में युवा मोटरसाइकिल रैली निकालकर संकल्प यात्रा में शामिल हुए। मानगो के तिलका मांझी चौक से सैकड़ो की संख्या में युवा भाजपा नेता विकास सिंह के नेतृत्व में मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर मानगो डिमना मुख्य सड़क होते हुए साकची के बोधी टेंपल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के संकल्प यात्रा की रैली में शामिल हुए।
रैली में मुख्य रूप से शामिल कार्यकर्ता
मोटरसाइकिल रैली में मुख्य रूप से विकास सिंह, राजेश साहू, सूरज नारायण, संतोष चौहान, छोटेलाल सिंह,उमाशंकर मंडल, संजीव पांडा, जितेंद्र यादव, प्रमोद मिश्रा ,श्यामल प्रसाद, शिव शंकर साहू, विकेश दुबे ,राम सिंह कुशवाहा, राजा सिंह,राहुल मालाकार, मनोज राय,संदीप शर्मा, राहुल सिंह, मुन्ना झा, चुन्नू पांडे, भरत साह, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जमशेदपुर : भाई अनन्तवीर (एलए वाले) के अलौकिक कीर्तन दरबार में जमशेदपुर के सिख श्रद्धालु गुरु चरणों से जुड़कर निहाल हुई। मंगलवार को साकची गुरुद्वारा परिसर में ‘हम बैठे तुम देहो आशीसा, तुम राजा राजन के एइसा …….’ सबद गायन कर भाई अनन्तवीर ने संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। (जारी…)
अपने भारत प्रवास के दौरान विशेष रूप से पंथ प्रसिद्ध भाई साहब भाई अनंतवीर सिंह (एलए वाले) जमशेदपुर पहुंचे थे जहां साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने उनको सम्मानित किया। अलौकिक गुरमत समागम साकची गुरुद्वारा साहिब प्रबंधक कमेटी के सहयोग से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी रिफ्यूजी कालोनी, स्त्री सत्संग सभा, रिफ्यूजी कालोनी एवं गुरु तेगबहादुर ट्रस्ट रिफ्यूजी कालोनी के सदस्यों द्वारा साकची गुरुद्वारा साहिब के नवनिर्मित दरबार हाल में बड़े पैमाने पर बहुत ही श्रद्धापूर्वक आयोजित करवाया गया। (जारी….)
कार्यक्रम ठीक 6:30 बजे रहिरास साहिब जी के पाठ एवं आरती साहिब से आरम्भ किया गया। उपरांत स्त्री सत्संग सभा रिफ्यूजी कालोनी की बीबियों ने कीर्तन गायन कर संगत को गुरबाणी से जोड़ा। रिफ्यूजी कालोनी की बीबी रविंदर कौर के ढाढी जत्थे द्वारा वीर रस गुरबाणी किर्तन गायन भी किया गया। भाई साहब भाई जसपाल सिंह जमशेदपुर वाले एवं हजूरी सिख प्रचारक भाई विवेक सिंह अपनी विशेष हाजरी लगाकर गुरबाणी से संगत को जोड़े रखा।
हम बैठे तुम देहो आशीसा, तुम राजा राजन के एइसा…
भाई अनन्तवीर (एलए वाले) अपने कीर्तन ‘हम बैठे तुम देहो आशीसा’ और ‘माधो हम ऐसे तु ऐसा’ शब्द गायन कर माहौल भक्तिमय बना दिया श्रद्धालु आँखे मीचे शब्दों को भाई अनंतवीर सिंह (एलए वाले) के पीछे-पीछे दोहराते रहे।
सफल बनाने में इन लोगों का विशेष योगदान….
गुरमत समागम को सफल बनाने में मुख्यरूप से साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह, रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा के प्रधान हरमिंदर सिंह मिंदी समेत महासचिव परमजीत सिंह काले, शरणपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, सतपाल सिंह, गुरचरण सिंह, पलविंदर सिंह, अमरदीप सिंह, सरबजीत सिंह, मनदीप सिंह, इश्विंदर सिंह, सुखमीत सिंह, रौनक सचदेव, मनमोहन सिंह, जसबीर सिंह गाँधी और दमनप्रीत सिंह का विशेष सहयोग रहा।
जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर स्थित बोधि विहार नामक सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल के परिसर में झारखंड प्रदेश के गठन के पश्चात् प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में अपनी सेवा देने वाले तथा वर्त्तमान में झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी की आमसभा का आयोजन हुआ जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक आभा महतो, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल साडंगी, बारी मुर्मू , भरत सिंह, नीरज सिंह , आदि के अलावा जमशेदपुर महानगर भाजपा के अनेकों गणमान्य पदाधिकारी और पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम के कई मंडलों से जुड़े अनेक महिला और पुरुष कार्यकर्त्ताओं की सक्रिय उपस्थिति रही। (जारी…)
भाजपा जमशेदपुर के जिलाध्यक्ष गुंजन यादव के स्वागत भाषण के उपरांत अपने संबोधन में सांसद विद्युत वरण महतो ने केंद्र सरकार की नीति द्वारा आमजन के कल्याण की बातें बताईं वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने प्रदेश की हेमंत सरकार की नीयत पर सवाल उठाए। मुख्य अतिथि और वक्ता बाबूलाल मरांडी ने विश्व प्रसिद्ध भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र को सराहा तथा उपस्थित श्रोताओं से अपील की कि इस “संकल्प यात्रा” के मुख्य उद्देश्य प्रदेश से वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने और आगामी 2024 के चुनाव में झारखंड में पुनः भाजपा की ही सरकार बनाने का संकल्प लें।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देवघर के सारठ की सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का सोमवार को शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि हर खेत को पानी मिले और सिंचाई को लेकर किसानों को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसी प्रतिबद्धता के साथ वे आगे बढ़ रहे हैं.
आने वाले दिनों में गंगा नदी का पानी भी पाइपलाइन के जरिए खेतों तक पहुंचाया जाएगा. लोगों की भावनाओं, उम्मीदों और जरूरतों को ध्यान में रखकर सरकार कार्य योजना बना रही है. किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार संकल्पित है. सभी योजनाएं समय पर पूरी हों. ये सरकार की प्राथमिकता है. तमाम चुनौतियों के बीच वे विकास की गति को रफ्तार दे रहे हैं. हर खेत को पानी मिले. इसी प्रतिबद्धता के साथ वे तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. इसी कड़ी का हिस्सा बनने जा रही है सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना. इस सिंचाई योजना में भूमिगत पाइपलाइन के जरिए खेतों में पटवन का पानी पहुंचेगा और फसलें लहलहाएंगी. उन्होंने कहा कि आनेवाले दिनों में किसान टांड़ में भी सालोंभर खेती कर सकेंगे, क्योंकि सरकार यहां भी सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सिंचाई परियोजनाओं के लिए नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल करने पर विशेष जोर दे रही है, ताकि पानी का बेहतर और समुचित इस्तेमाल होने के साथ खेत-खलियान डूब क्षेत्र में ना आएं. सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना के तहत अजय नदी बराज से भूमिगत पाइप लाइन के माध्यम से सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी. इस योजना पर 484 करोड़ 35 लाख रुपए खर्च होंगे. निर्माण कार्य तीन वर्ष में पूरा होगा.
पहले योजनाएं बनती थीं, लेकिन पूरा होने में कई वर्ष लग जाते थे
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पहले भी सिंचाई के लिए कई योजनाएं बनीं. उसका क्रियान्वयन भी हुआ, लेकिन उसके पूर्ण होने में 30 से 40 साल लग गए. कई योजनाएं तो आज भी अधूरी हैं. योजनाओं के पूरा होने में ज्यादा समय लगने से उसकी लागत बढ़ जाती थी. सबसे बड़ी बात है कि जिन लोगों की जमीन, खेत-खलिहान इन परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित किए गए थे, उनका लाभ लेने के लिए वे लंबे समय तक इंतजार करते रहे पर उन्हें निराशा हाथ लगी, लेकिन हमारी सरकार सिंचाई समेत तमाम परियोजनाओं को समय पर पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही है, ताकि लोगों को उसका ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके.
पानी का समुचित इस्तेमाल हो सकेगा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार सिंचाई परियोजनाओं के लिए नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल करने पर विशेष जोर दे रही है, ताकि पानी का बेहतर और समुचित इस्तेमाल होने के साथ खेत-खलियान डूब क्षेत्र में ना आएं, इसलिए मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना के तहत भूमिगत पाइपलाइन के जरिए नदी, डैम और बराज का पानी खेतों में पहुंचाया जा रहा है. इस कड़ी में राज्य के पहले मेगालिफ्ट सिंचाई परियोजना की आधारशिला दुमका के मसलिया में रखी गई थी और आज देवघर के सारठ में सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का शिलान्यास करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है. मुझे इस बात की खुशी है कि इसी स्थान पर वर्ष 2013-14 में मैंने अजय बराज का उद्घाटन किया था.
गंगा का पानी भी पाइपलाइन से खेतों में पहुंचाएंगे
झारखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि हमेशा यह बात सुनने को मिलती थी कि झारखंड के डैम, बराज और वॉटर रिजरवॉयर के पानी का इस्तेमाल झारखंड के किसान नहीं बल्कि दूसरे राज्यों के द्वारा किया जा रहा है. ऐसे में यहां के पानी का इस्तेमाल यहां के लोग करें. इस दिशा में कार्य योजना बनाकर उसके क्रियान्वयन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. आने वाले दिनों में गंगा नदी का पानी भी पाइपलाइन के जरिए खेतों में पहुंचेगा. इस दिशा में भी सरकार कार्य योजना बनाने की तैयारी में लग गई है.
लोगों की भावनाओं और जरूरत के हिसाब से बना रहे हैं कार्य योजना
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोगों के भावनाओं को समझते हैं. उनकी जरूरत को जानते हैं और उनकी समस्याओं से भी वाकिफ हैं. ऐसे में हमारी सरकार लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य योजना बनाकर काम कर रही है.
सरकार बनाते ही चुनौतियों से सामना
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि वर्ष 2019 में जैसे ही हमारी सरकार बनी तो चुनौतियों से सामना शुरू हो गया. सबसे पहले वैश्विक महामारी कोरोना ने हमें अपनी गिरफ्त में ले लिया. कोरोना से निकले तो सुखाड़ का सामना करना पड़ा. लेकिन इन तमाम चुनौतियों के बीच हमारी सरकार विकास की गति को रफ्तार देने का काम कर रही है.
सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना को जानिए
सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना के तहत अजय नदी बराज से भूमिगत पाइप लाइन के माध्यम से सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी. इस योजना पर 484 करोड़ 35 लाख रुपए खर्च होंगे. निर्माण कार्य तीन वर्ष में पूरा होगा. देवघर जिले के सारठ और करों तथा जामताड़ा जिला के विद्यासागर और जामताड़ा प्रखंड की 27 पंचायतों के 1 लाख 11 हज़ार 174 किसान इस योजना से लाभान्वित होंगे. 13 हज़ार 164 हेक्टेयर कृषि भूमि में पटवन की सुविधा उपलब्ध होगी. धान के अतिरिक्त दलहन और तिलहन के साथ रागी, ज्वार -मक्का जैसे फसलों की खेती के लिए सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी. अगर कभी भारी वर्षा हो और खेतों को उतनी पानी की जरूरत नहीं है तो उस पानी को अगल-बगल के जलाशयों में डाइवर्ट कर भरा जाएगा, ताकि उसका अन्य कार्यों में इस्तेमाल हो सके.
मौके पर ये थे मौजूद
इस अवसर पर कृषि मंत्री बादल, पर्यटन, कला-संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री हफीजुल हसन, विधायक इरफान अंसारी, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, जल संसाधन सचिव प्रशांत कुमार और देवघर तथा जामताड़ा जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारी मौजूद थे.
इजराइल और फिलिस्तीन के बीच चल रही जंग के बीच भारतीयों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। दरअसल, इजराइल में रह रहे सभी 18 हजार से अधिक भारतीय सुरक्षित हैं और वे इंडियन एम्बेसी के संपर्क में हैं।
भारतीय दूतावास ने भी सभी भारतीयों से सतर्क रहने की अपील की है। इजराइल में इस समय करीब 900 स्टूडेंट हैं। वहीं काफी संख्या में IT प्रोफेशनल भी हैं। करीब 85 हजार भारतीय मूल के यहूदी रहते हैं।
गाजा पट्टी में 500 ठिकानों पर हमला किया गया
इजराइली सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने कहा कि शनिवार से लेकर सोमवार तक आतंकियों ने गाजा पट्टी में 500 से अधिक हमास और इस्लामिक जिहाद के ठिकानों पर अटैक किया। गाजा बॉर्डर पर करीब 6 जगह लड़ाई जारी है। रविवार रात को 70 आतंकवादियों ने बेरी में घुसपैठ की। इजराइल में गाजा स्थित किबुत्ज रीम के पास एक पार्टी में चल रही थी। जश्न का माहौल था कि हमास के लड़ाकों ने हमला कर दिया। मिसाइलों और बंदूकों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी।
पार्टी में हमले के बाद लोगों ने भागकर बचाई जान
एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि रविवार रात हुए इस हमले में 260 लोगों को मौत के घाट उतारा गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अरिक नैनी शुक्रवार की रात अपना 26वां जन्मदिन मनाने के लिए दक्षिणी इजराइल में एक डांस पार्टी में गई थी, लेकिन वह पार्टी नरसंहार का स्थान बन गई। 23 वर्षीय जोहर मारीव ने कहा कि हमले के बाद भागने के लिए कई लोगों के साथ एक कार में चढ़ गई। कार कुछ दूर चली तो उसमें आग लग गई। इसके बाद सभी लोग कार से उतर कर अपनी जान बचाने के लिए भागे।
गाजा पर हमले में करीब 700 इजराइली मारे गए
रिपोर्ट में बताया गया है कि गाजा में कम से कम 700 इजराइली मारे गए हैं और कई लोगों का अपहरण कर लिया गया है। इससे उस देश को गहरा झटका लगा, जो लंबे समय से अपनी अत्यधिक कुशल सैन्य और सुरक्षा के लिए जाना जाता है। इसके बाद अब तक इजराइली पार्टी में एक साथ 260 शव मिल चुके हैं। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमले पर अभूतपूर्व प्रतिक्रिया देने की कसम खाई है और इजरायली जेट विमानों ने गाजा पर लगातार बमबारी की है, जिसमें 400 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए हैं।
भारत को सालाना आधार पर सूचनाओं के ऑटोमैटिक एक्सचेंज सिस्टम के तहत स्विट्जरलैंड से अपने नागरिकों और संगठनों के स्विस बैंक खातों का नया ब्योरा मिला है।
स्विट्जरलैंड ने 104 देशों के साथ करीब 36 लाख फाइनेंशियल अकाउंट की डिटेल शेयर की है। अधिकारियों ने बताया कि स्विट्जरलैंड और भारत के बीच सूचनाओं का यह पांचवां सालाना एक्सचेंज है। भारतीय अधिकारियों के साथ शेयर की गई नई डिटेल सैकड़ों वित्तीय खातों से संबंधित हैं, जिनमें कुछ लोगों, कॉरपोरेट और ट्रस्ट से जुड़े खातों की जानकारी है।
कौन-कौन सी है जानकारी
शेयर की गई डिटेल में पहचान, खाता और वित्तीय जानकारी शामिल है, जिसमें नाम, पता, देश और टैक्स आईडी नंबर के अलावा रिपोर्टिंग फाइनेंशियल इंस्टिट्यूश, अकाउंट बैलेंस और कैपिटल इनकम से संबंधित जानकारी शामिल है।
राशि का नहीं हुआ खुलासा
अधिकारियों ने सूचना के आदान-प्रदान की गोपनीयता से जुड़े नियमों और आगे की जांच पर इसके प्रतिकूल प्रभाव का हवाला देते हुए मिली जानकारी या किसी अन्य डिटेल में शामिल राशि का खुलासा नहीं किया। उन्होंने कहा कि इस ब्योरे का इस्तेमाल टैक्स चोरी, मनी लॉन्ड्रिंग और आंतकवाद की फाइनेंसिंग सहित अन्य गलत कामों की जांच के लिए किया जाएगा।
कब मिला ये डेटा
अधिकारियों ने बताया कि यह एक्सचेंज पिछले महीने हुआ। स्विट्जरलैंड द्वारा अब सितंबर, 2024 में फिर से ऐसी जानकारियां साझा की जाएंगी। अधिकारी इस जानकारी के आधार पर यह वेरिफाई कर पाएंगे कि क्या टैक्सपेयर्स ने अपने आयकर रिटर्न में अपने फाइनेंशियल अकाउंट की सही घोषणा की है।
104 देशों के साथ फाइनेंशियल अकाउंट का ब्योरा शेयर किया गया
स्विट्जरलैंड की राजधानी बर्न में संघीय कर प्रशासन (एफटीए) की ओर से सोमवार को जारी एक बयान के अनुसार, सूचना के स्वत: आदान-प्रदान (एईओआई) पर वैश्विक मानक के ढांचे के भीतर 104 देशों के साथ फाइनेंशियल अकाउंट का ब्योरा साझा किया गया है। इस साल कजाकिस्तान, मालदीव और ओमान को 101 देशों की पिछली सूची में जोड़ा गया। फाइनेंशियल अकाउंट की संख्या में करीब दो लाख की वृद्धि हुई है।
जमशेदपुर : झारखंड होम गार्ड एसोसिएशन के जवानों के अनुरोध पर भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह (सेवानिवृत आई.पी.एस) सादर अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठे जवानों के समस्याओं को जाने। जवानों द्वारा बताया गया की वे सब पूर्वी सिंहभूम के सदर अस्पताल में कार्यरत है और उन्हें विगत पांच महीनों से वेतन नहीं मिला है। (जारी…)
श्री सिंह के द्वारा सिविल सर्जन से इनके वेतन भुगतान करने की पहल करने की बात कही गई। साथ ही साथ इन्होंने कहा की स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिला होने के बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग में होम गार्ड के जवानों को पांच महीनों से वेतन नहीं मिलना काफी दुर्भाग्य की बात है, उम्मीद है इसपर स्वास्थ्य मंत्री जरूर संज्ञान लेंगे।
जमशेदपुर : रेलवे स्टेशन की सड़क की मरम्मत होने के बाद उत्साहित भारतीय जनता पार्टी के युवा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू ने अब जूस को कमांड एरिया की टूटी-फूटी सड़कों की मरम्मत की मांग उठाई है। उन्होंने शहर के विभिन्न इलाकों में सड़कों पर बने गड्ढे की फोटो झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, स्थानीय सांसद विद्युत वरण महतो, जुस्को प्रबंधन को ट्वीट की है। (जारी…)
सतबीर सिंह सोमू के अनुसार शहर की शहर की दुर्गा पूजा धार्मिक सांस्कृतिक तौर पर सामाजिक एकता सद्भावना की मिसाल रही है और हर वर्ग धर्म संप्रदाय के लोग बड़े उत्साह के साथ इसमें अपनी भागीदारी देते हैं। इस मौके पर एक पूजा पंडाल से दूसरे पंडाल में परिवार सगे संबंधी मित्रों के साथ जाना और देवी दर्शन कर पंडाल की अलौकिक छटा को निहारने का चाव हर व्यक्ति में होती है। बारिश के कारण शहर के विभिन्न इलाकों में सड़कों की दैनिक स्थिति है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं और जिससे आए दिन दुर्घटना होती रहती है। (जारी…)
जिला प्रशासन इस मामले में संवेदनशील है परंतु इसमें सक्रियता दिखाने और काम करने की जरूरत है। इस भाजपा नेता के अनुसार बड़े पैमाने पर मरम्मत कार्य करने की जरूरत है और समय रहते इसे पूरा कर लिया जाना चाहिए। उनके अनुसार काम शुरू नहीं होता है तो वह 72 घंटे के बाद आंदोलन की शुरुआत करेंगे।