एक नई सोच, एक नई धारा

n547537680169739535689415e0b784809d02ebb43bc4638979c4b7fe801d9e9a607f782c61e5fbf8efa932
बास्केटबॉल बालक वर्ग में विद्या भारती चिन्मया व बालिका वर्ग में केपीएस, बर्मामाइंस बना विजेता
n5475376801697395361549df94fec3a38649b48b50c90633acd05f16a29c4b9801668b5bc7b70b756912fc

जमशेदपुर : सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2023 के अंतिम दिन अंडर-19 बालक वर्ग में रविवार को विद्या भारती चिन्मय विद्यालय, टेल्को और संत माइकल्स हाई स्कूल, पटना के बीच फाइनल मैच खेला गया. इसमें विद्या भारती चिन्मया विद्यालय ने संत माइकल्स हाई स्कूल, पटना को हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया. संत माइकल्स हाई स्कूल, पटना उप विजेता बना. (जारी…)

IMG 20231008 WA0000

बालक वर्ग में टूर्नामेंट के श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार सुमित कुमार (संत माइकल्स हाई स्कूल, पटना) को मिला. वहीं लड़कियों में केपीएस, बर्मामाइंस ने जेवीएम श्यामली रांची को फाइनल में हराकर खिताब जीत लिया. नंदिनी राज (केपीएस, बर्मामाइन्स) को श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला. वहीं जेवीएम श्यामली रांची की टीम उप विजेता रही. बालक में एमजीएम, बोकारो और ब्रिजफोर्ड स्कूल टुपुदाना रांची की टीम संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही. (जारी…)

IMG 20230708 WA00573 1

लड़कियों में द महाबोधि ट्री, गया और आर्मी पब्लिक स्कूल, होटवार रांची ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया. इस प्रतियोगिता में लड़कों में 74 टीम के 888 खिलाड़ियों ने और लड़कियों के 49 टीम के 588 खिलाड़ियों ने भाग लिया. चार दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2023 का समापन रविवार को हो गया. समापन समारोह में मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष संजय सिन्हा, सम्मानित अतिथि सचिव विष्णु चंद्र दीक्षित और मानस कुमार मिश्रा ने विजेता विद्यालय की टीम को पुरस्कृत किया. (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1

अंत में मुख्य अतिथि संजय सिन्हा ने सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2023 के औपचारिक समापन की उद्घोषणा की. इस अवसर पर सीबीएसई ऑब्जर्वर संतोष कुमार सिंह एवं तकनीकी समिति अध्यक्ष सुबोध कुमार, प्राचार्य मीना विल्खू सहित विद्यालय प्रबंध समिति के प्रमुख व अन्य विशिष्ट जन, बास्केटबॉल एसोसिएशन के आधिकारिक जन, विभिन्न विद्यालयों के रेफरी, कोच, शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र समूह उपस्थित थे.

IMG 20230802 WA00752 1
n54753194216973947946907f659f7555f6055c04d8a24424e041ea1c02b9b6192c294dd394ac137539dfb7
सामाजिक सहयोग से शुरू हुआ सफाई अभियान दूसरे दिन भी रहा जारी

जमशेदपुर : बागबेड़ा महानगर विकास समिति के द्वारा सामाजिक सहयोग से शुरू किया गया सफाई अभियान लगातार दूसरे दिन रविवार को भी जारी रहा. समिति के अध्यक्ष सुबोध झा के नेतृत्व में बागबेड़ा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से कचरे के अंबर को हटाया गया. (जारी…)

IMG 20231008 WA0000
IMG 20230708 WA00573 1

बागबेड़ा गांधीनगर रामनगर के पास, बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 1 के समीप, बजरंगी खेल मैदान, सिदो-कान्हू मैदान के ऊपरी भाग में जेसीबी के माध्यम से कचरों की सफाई की गई. सुबोध झा ने कहा कि अभी कई स्थानों पर कचरे का अंबार लगा हुआ हैं. उन क्षेत्रों की भी सफाई कराई जायेगी. इधर, रविवार को सफाई अभियान में बागबेड़ा के थाना प्रभारी कौशलेंद्र कुमार ने भी अपना योगदान दिया. उन्होंने जहां-जहां से कचरा उठाव करना था वहां-वहां खुद जेसीबी को लेकर पहुंचे. (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1

दूसरे दिन के कार्यक्रम में बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सह भाजपा नेता सुबोध झा, संजय सिंह, संतोष गुप्ता, रितु सिंह, राम जी ठाकुर, विनय सिंह, उपेंद्र कुमार, राम सिंह एवं अन्य सदस्य गण शामिल थे.

IMG 20230802 WA00752 1
n53971964216952834686259090cbee6adecdb345f3ffc6bdd646a1cc16c193eceaf8b32bc65e6b7ecbcc1d
शिक्षिका की मौत के बाद परिजनों ने टाटा मोटर्स अस्पताल काटा बवाल, डॉक्टरों पर लगा लापरवाही की आरोप

जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर में टाटा मोटर्स अस्पताल में एक शिक्षिका की मौत के बाद उसके परिजन ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इसे लेकर परिजन रविवार को टेल्को थाना भी पहुंचे, लेकिन लिखित शिकायत नहीं की है।

जानकारी के मुताबिक, टेल्को खड़ंगाझाड़ निवासी बबीता राय (42 साल) को पेट दर्द की शिकायत पर सात अक्टूबर को टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान ओवरी में सिस्ट का पता चला। परिजन ने कहा कि मरीज का इलाज डॉ. सोमनाथ घोष और डॉ. शिप्रा सरकार कर रहे थे। (जारी…)

IMG 20231008 WA0000

नौ अक्टूबर को मरीज का ऑपरेशन हुआ। इस दौरान चिकित्सकों ने ऑपरेशन सफल बताया, लेकिन उसके बाद मरीज की स्थिति बिगड़ने लगी तो चिकित्सकों ने कहा कि आंत में छेद हो गया है। इससे इंफेक्शन बढ़ने लगी और मरीज को आनन-फानन में आईसीयू ले जाया गया। जहां 13 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई।

यूएस में रहते हैं मृतक के परिजन

IMG 20230708 WA00573 1

इसके बाद परिजन ने इलाज कर रहे चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। मृतक के परिजन यूएस में रहते हैं। सोमवार को वे आएंगे।
उसके बाद मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृतक के पति का नाम रजनीश कुमार है। वे टाटा कमिंस में काम करते हैं। वहीं, मृतक महिला बिरसानगर स्थित तपरिया मध्य स्कूल की शिक्षिका है।

‘डॉक्टरों की लापरवाही से पत्नी की मौत’

AddText 09 19 03.49.44 1

मृतक के पति रजनीश कुमार का आरोप है कि पत्नी की मौत चिकित्सकों की लापरवाही से हुई है। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन हार्ट अटैक से मौत बता रहा है, जबकि मरीज को ओवरी में परेशानी थी। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से इलाज से संबंधित सभी कागजात देने की मांग की है ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके।

अस्पताल प्रबंधन ने मामले में क्या कहा

IMG 20230802 WA00752 1

वहीं, टाटा मोटर्स अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले में कहा है कि बबीता राय को फरवरी महीने से ही यूटेरस से संबंधित समस्या थी। वह सात अक्टूबर को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुई। 9 अक्टूबर को ऑपरेशन हुआ। 11 अक्टूबर को उल्टी और पेटदर्द की शिकायत मरीज ने की।

12 अक्टूबर को सुबह मरीज की तबीयत बिगड़ने लगी। अत्यधिक पेट दर्द और बीपी कम होने पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। इस दौरान मरीज का समुचित इलाज किया गया, लेकिन 13 अक्टूबर को शाम 6.30 बजे बबीता राय को कार्डियक अरेस्ट हुआ।
इस दौरान उन्हें सीपीआर समेत जरूरी इलाज किया गया पर बचाया नहीं जा सका। इसका अस्पताल प्रबंधन को अफसोस है।

n5475256041697378540027cded67591ac916fd7058b4731efbe388a2fb2884d23b5076bb342e1a8ca8a8d8
टाटा स्टील : हटाये गए मजदूरों का जल्द होगा फुल एंड फाइनल सेटलमेंट

जमशेदपुर : टाटा स्टील के संवेदक मेसर्स अजय एसोसिएट द्वारा लगभग 25-30 कर्मचारियों की छटनी कर दी गई थी. साथ ही उन्हें फुल एंड फाइनल सेटलमेंट (नोटिस पे, छटनी मुआवजा) का भी भुगतान नहीं किया गया था. इस मामले को लेकर जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ ने उप श्रमायुक्त और उप मुख्य कारखाना निरीक्षक (कोल्हान) को एक पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी. (जारी…)

IMG 20231008 WA0000
IMG 20230708 WA00573 1

इस मामले पर संज्ञान लेते हुए उप मुख्य कारखाना निरीक्षक ने संवेदक को हटाये गए मजदूरों का फुल एंड फाइनल सेटलमेंट दिए जाने का आदेश जारी किया है. इस सम्बन्ध में 11 अक्टूबर को एक पत्र जारी करते हुए मेसर्स अजय एसोसिएट को सात दिनों के भीतर भुगतान करने का निर्देश दिया है. जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ ने बताया था कि मेसर्स अजय एसोसिएट द्वारा टाटा स्टील के सीएलएम पोर्टल द्वारा आधारित फुल एंड फाइनल सेटलमेंट में 8 हजार से 10 हजार रुपये कटौती की है. कंपनी नोटिस पेमेंट, छटनी मुआवजा और ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं कर रही है. इस पर संज्ञान लेते हुए इन सभी मजदूरों को उचित फुल एंड फाइनल सेटलमेंट का भुगतान कराने की मांग की गई थी.

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752 1
IMG 20231015 WA0013
अंगूठा लगाने के बाद भी तीन महीनों से नहीं मिला राशन, भाजपा ने विकास सिंह ने कहा – कालाबाजारी किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं
IMG 20231015 WA0012

जमशेदपुर : मानगो उलीडीह के पंडित लाईन स्थिति जय प्रकाश सरकारी राशन स्टोर से विगत तीन महीनों से लाभुकों को राशन नहीं देने की शिकायतें मिली। दर्जनों की संख्या में राशन कार्ड लेकर दुकान पहुंचे लाभुकों जब राशन नहीं दिया गया तो उन लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को मौके में बुलाकर मामले की जानकारी देते हुए बताया कि विगत तीन महीना से राशन कार्डधारियों का बायोमेट्रिक सिस्टम में अंगूठा लगवाने के साथ कॉपी में एंट्री करा कर लाभुकों का हस्ताक्षर ले लिया जाता है लेकिन बदले में राशन नहीं दिया जाता। (जारी….)

IMG 20231008 WA0000

राशन स्टोर के मालिक के द्वारा आश्वासन देते हुए बताया जाता है कि राज्य सरकार ने राशन आवंटित नहीं किया है। लाभुक अगर हस्ताक्षर कर देंगे तो हमें राशन आवंटित कर दिया जाएगा, तब जाकर लाभुकों के बीच राशन वितरण किया जायेगा। राशन मिलने की लालच में गरीब लाभुक अंगूठा लगाकर हस्ताक्षर कर देते हैं लेकिन राशन नहीं दिया जाता। हल्ला हंगामा करने वाले लाभुकों को मुंह बंद करने के एवज में मात्र दो से चार किलो राशन देकर अगले महीने पुरा राशन देने की बात कह कर कार्डधारी से हस्ताक्षर करवा कर उन्हें अपने घर भेजने का कार्य स्टोर मालिक के द्वारा किया जाता रहा हैं। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573 1

मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह को लाभुकों ने बताया की नियमानुसार प्रतिदिन मंगलवार को छोड़कर प्रातः 9:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक राशन स्टोर खुला रहना चाहिए लेकिन महीने में मात्र दो चार दिन स्टोर कुछ घंटे के लिए ही कार्ड धारीयों के लिए खुलता है। तीन महीना बीत जाने के बाद जब कार्डधारियों को खाने के लाले पड़ने लगे तो लोगों का सब्र का बांध टूट गया और कार्ड धारी ने भाजपा नेता विकास सिंह को मौके में बुलाकर उनका राशन दिलवाने की बात कही। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1

मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने मार्केटिंग ऑफिसर संतोष कुमार को दूरभाष में मामले की जानकारी देते हुए कहा कि लाभुकों को अगर राशन नहीं दिया जाएगा तो विकास सिंह अपना डेरा डंडा लाभुकों के साथ डाल देंगे। मार्केटिंग ऑफिसर के आदेश पर लोगों को इस महीना का राशन उपलब्ध कराया जाने लगा साथ ही मार्केटिंग अफसर ने भाजपा नेता विकास सिंह को भरोसा दिलाया बकाया राशन हर हाल में लाभुकों को दिलवाने का कार्य किया जाएगा। (जारी…)

IMG 20230802 WA00752 1

मौके में भाजपा नेता विकास सिंह ने मार्केटिंग ऑफिसर को कहा कि अगर लाभुकों को पीछे का बकाया राशन नहीं मिलेगा तो इसकी शिकायत उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम से की जाएगी। मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह, कालीचरण डे, निर्मल श्रेष्ठ, तापस कुमार, अर्चना महतो,सोना कामिला, प्रकाश कुमार, दिलीप कुमार मालाकार, नेपाल कुमार, गोराचंद मार्डी, लखी कर्मकार मुख्य रूप से मुख्य रूप से उपस्थित थे।

n547406022169735522980079b22793cc2541f4a60c1f4954af3c7da6eedaf1590c6355b4cce20c99247f81
सीतारामडेरा : अमिता अपार्टमेंट में 45 मिनट में भीषण चोरी, गार्ड के सामने से नगद-जेवरात लेकर आराम से निकल गए चोर

जमशेदपुर : सीतारामडेरा के देवनगर स्थित अमिता अपार्टमेंट में शुक्रवार की देर शाम चोरों ने चार फ्लैट्स की कुंडी तोड़ दी. इस दौरान तीसरी मंजिल पर रहने वाले हार्डवेयर कारोबारी अमित जैन के फ्लैट से करीब 19.25 लाख रुपये के आभूषण की चोरी कर ली. बाकी तीन फ्लैट में चोरी नहीं हुई है. घटना शुक्रवार की शाम साढ़े छह बजे से सवा सात बजे के बीच की है. महज 45 मिनट में पूरी घटना को अंजाम दिया गया. (जारी…)

IMG 20231008 WA0000

चोर अमित जैन के घर से 4.5 तोले का सोना का हार, 2 तोले का एक मंगलसूत्र, सोने की सात चेन, 10 पीस अंगूठी और 12 जोड़ा कान का रिंग लेकर गये. इसके अलावा 15 हजार रुपये नकद भी ले गये हैं. प्रारंभिक जांच के आधार पर आशंका जतायी जा रही है कि वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश अपार्टमेंट में तैनात सुरक्षा गार्ड के सामने से सारा सामान प्लास्टिक भरकर पैदल निकल गये. किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी.

रात दस बजे खुला मिला दरवाजा

IMG 20230708 WA00573 1

अमित जैन के अनुसार सारे गहने पुश्तैनी थे. गत 20 जून को परिवार अपार्टमेंट में शिफ्ट हुआ है. अमित की साकची में दुकान है. शुक्रवार की शाम करीब 6.30 बजे वह दुकान गये थे. रात करीब 10 बजे लौटे. इस दौरान गेट की कुंडी टूटी हुई थी. अंदर कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था. चोरों ने दोनों कमरे में रखी आलमारी के लॉकर को तोड़कर कीमती सामान निकाल लिया. बताया कि चोरी हुए गहनों की अनुमानित कीमत करीब 19.25 लाख रुपये होगी. अमित जैन ने घटना की सूचना सीतारामडेरा थाना की पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची. अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच की गयी. सीसीटीवी में शाम करीब 7.10 बजे एक युवक को अपार्टमेंट से मुंह छिपाकर निकलते देखा गया है. पुलिस युवक को संदिग्ध मान रही है. वह अपार्टमेंट में मौजूद सुरक्षा गार्ड भुवनेश्वर दास की मौजूदगी में पैदल जाते दिख रहा है.

तीन और फ्लैट में चोरी का प्रयास

AddText 09 19 03.49.44 1

अपराधियों ने अपार्टमेंट में तीन और फ्लैट में चोरी का प्रयास किया. इसके तहत पहले तल्ला में रहने वाले सॉप्टवेयर इंजीनियर तनीश कुमार, पीएफ कार्यालय के कर्मचारी और एक अन्य फ्लैट की कुंडी तोड़ दी गयी थी. हालांकि इन फ्लैट्स में सामान व गहनों की चोरी नहीं हुई है.

IMG 20230802 WA00752 1
n54728750816973546968187c79318c14d4d55ade46634a9e35c2ff77845aa534e2a280a3e4cd0902f3fa37
अग्निवीर अमृतपाल सिंह को क्यों नहीं दिया गया ‘गार्ड ऑफ ऑनर’? सेना ने बताई वजह

पंजाब : पंजाब के मानसा जिले के गांव कोटली कलां 19 साल के अमृतपाल सिंह अग्निवीर के तौर पर सेना में भर्ती हुए थे. उनकी जम्मू-कश्मीर के राजौरी में तैनाती थी. 11 अक्टूबर को उनको खुद की राइफल से गोली लग गई और मौत हो गई. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अमृतपाल सिंह का शुक्रवार (13 अक्टूबर) को उनके पैतृक गांव कोटली कलां में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. सेना के जवान भी अंतिम संस्कार में शा मिल हुए. हालांकि मामले की वास्तविकता का पता लगाने के लिए ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ गठित की जा चुकी है.

भारतीय सेना ने जताई शोक संवेदना

IMG 20231008 WA0000

भारतीय सेना की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए अग्निवीर अमृतपाल सिंह के शोक संतप्त बहादुर परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है.

प्राइवेट एंबुलेंस से गांव पहुंचा था अमृतपाल का शव

IMG 20230708 WA00573 1

अग्निवीर के पा र्थिव शरीर को उनकी यूनिट की ओर से किराये पर ली गई प्राइवेट एंबुलेंस में गांव लाया गया. एंबुलेंस में एक जूनियर कमीशंड अधिकारी और 4 अन्य रैंकों के साथ जवान शव के साथ गांव पहुंचे थे. सेना ने बताया, ‘वर्तमान नीति के अनुसार अग्निवीर अमृतपाल सिंह को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ प्रदान नहीं किया गया.’

सेना में भर्ती से पहले पिता के साथ करते थे किसानी

AddText 09 19 03.49.44 1

अमृतपाल सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. एक मि डिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखने वाले अमृतपाल सिंह सेना में भर्ती होने से पहले अपने पिता के साथ किसानी में हाथ बंटाने का काम करते थे. वह ट्रैक्टर के शौकीन थे.

अमृतपाल सिंह की बहन कनाडा में रहती हैं

IMG 20230802 WA00752 1

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमृतपाल सिंह 10 दिसंबर 2022 को भारतीय सेना में भर्ती हुए थे. अमृतपाल सिंह की बहन कनाडा में रहती हैं. पिता गुरदीप सिंह का कहना है कि अमृतपाल ने अपनी भतीजी की शादी के लिए छुट्टी ली थी. कनाडा में रहने वाली बहन और अमृतपाल सिंह एक साथ घर आने वाले थे.

IMG 20231015 WA0008
मिशन मोदी अगेन की महिला टीम ने निःशक्त महिला को व्हील चेयर दिया
IMG 20231015 WA0009
IMG 20231008 WA0000

जमशेदपुर : “मिशन मोदी अगेन” टीम से जुड़ीं समाजसेवी, देशभक्त, मानवता प्रेमी महिलाओं की टीम ने प्रदेश महामंत्री घनश्याम पांडे, अल्पसंख्यक मोर्चा की संयोजक बॉबी परवीन की अगुआई में एक निःशक्त महिला को व्हील चेयर प्रदान करने का पुण्यदायक कार्य किया गया। भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष सह भाजपा झारखंड के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, समाजसेवी, दिनेश कुमार की अनुशंसा पर उस गरीब, जरूरतमंद अशक्त महिला को व्हील चेयर देने के लिए “होटल रमाडा” में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में मिशन मोदी अगेन टीम की सक्रिय महिला सदस्यों की भागीदारी रही और इस उल्लेखनीय अवसर पर पुनीत कार्य करने की खुशी सभी के चेहरों पर दिखी।

IMG 20230708 WA00573 1
AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752 1
IMG 20231015 WA0007
“भारतीय गौवंश रक्षण संवर्धन परिषद” की हुई बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
IMG 20231015 WA0005

जमशेदपुर : साकची स्थित धालभूम क्लब में “भारतीय गोवंश रक्षण, संवर्धन परिषद”, विश्व हिंदू परिषद (गौ रक्षा विभाग) के विधि प्रकोष्ठ के द्वारा गौ हत्या प्रतिषेध अधिनियम 2005 तथा पशु क्रूरता अधिनियम पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजू गिरी, स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष राजेंद्र कृष्णन, वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत अम्बसटा, गौ रक्षा विभाग, विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सुजीत साहू तथा गौ रक्षा विधि प्रकोष्ठ के प्रमुख दीपक शर्मा सहित विधि प्रकोष्ठ के विभाग प्रमुख सुशील शर्मा सह प्रमुख लालटु चंद्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद झा, विभाग गोरक्षा प्रमुख अवतार सिंह परमार, सह प्रमुख सुधीर प्रसाद ,महानगर अध्यक्ष गब्बू लाल जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। (जारी…)

IMG 20231008 WA0000
IMG 20230708 WA00573 1

इस अवसर पर कानून पर चर्चा करते हुए झारखंड प्रदेश में बड़े पैमाने पर हत्या के उद्देश्य से हो रही पशु तस्करी तथा गोकशी पर गंभीर चिंता प्रकट की गई। इस अवसर पड़ोसी राज्यों सीमाओं पर विशेष निगरानी व सूचना तंत्र को विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के विहिप सिंहभूम विभाग संगठन मंत्री मिथिलेश महतो, विहिप जमशेदपुर महानगर मंत्री चंद्रिका भगत, महानगर उपाध्यक्ष गोपी राव व मनीष सिंह, महानगर गौरक्षा प्रमुख अनिरुद्ध गिरि, महानगर धर्मप्रसार सहप्रमुख विवेक सिंह, सामाजिक समरसता प्रमुख चंदन दास शामिल हुये।

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752 1
n5473585781697352517685efec70ddc66b79af46be8c1a73adab889d37b98b05184265796b432f43b422a0
17 साल के रौनक बने शतरंज अंडर-20 के विश्व चैंपियन, पीएम मोदी ने दी बधाई

इटली : भारत के ग्रैंडमास्टर 17 वर्षीय रौनक साधवानी इटली में दमदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-20 विश्व जूनियर रैपिड शतरंज चैंपियन बन गए। महाराष्ट्र के नागपुर के रौनक ने 11वें राउंड में 8.5 अंक के साथ विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। खास बात यह है कि रौनक को टूर्नामेंट में खेलने के लिए वीजा हासिल करने में परेशानी आई थी, लेकिन उनकी एकाग्रता भंग नहीं हुई। (जारी…)

IMG 20231008 WA0000
IMG 20230708 WA00573 1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि पर रौनक साधवानी को बधाई दी। उन्होंने कहा, रौनक ने रणनीतिक प्रतिभा, कौशल से विश्व को आश्चर्यचकित किया और देश को गौरवान्वित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, फिडे वर्ल्ड जूनियर रैपिड शतरंज चैंपियनशिप 2023 में ऐतिहासिक जीत के लिए रौनक साधवानी को बधाई। उनकी रणनीतिक प्रतिभा और कौशल ने दुनिया को आश्चर्यचकित किया। साथ ही देश को गौरवान्वित भी किया है। वह अपनी असाधारण उपलब्धियों से हमारे देश के युवाओं को प्रेरित करते रहें। उन्हें भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

हौसला बनाए रखा

AddText 09 19 03.49.44 1

शीर्ष वरीयता प्राप्त रौनक के अभियान की शुरुआत खराब रही। दूसरे और 5वें राउंड में वे बेहद कम रैंक वाले खिलाड़ियों से हार गए थे। पांच राउंड तक सिर्फ तीन अंक हासिल कर पाए थे। हालांकि अंतिम राउंड में जर्मनी के टोबियास कोएले को हराकर विजेता बन गए।

IMG 20230802 WA00752 1
error: Content is protected !!