एक नई सोच, एक नई धारा

n54566052416968657052955760cc2d415f53050ab7738c9fc899f0f6f3ae1a58789be013803889931a5ec3
झारखंड: सीएम हेमंत सोरेन ने मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का किया शिलान्यास, टांड़ में भी सालोंभर लहलहाएंगी फसलें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देवघर के सारठ की सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का सोमवार को शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि हर खेत को पानी मिले और सिंचाई को लेकर किसानों को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसी प्रतिबद्धता के साथ वे आगे बढ़ रहे हैं.

आने वाले दिनों में गंगा नदी का पानी भी पाइपलाइन के जरिए खेतों तक पहुंचाया जाएगा. लोगों की भावनाओं, उम्मीदों और जरूरतों को ध्यान में रखकर सरकार कार्य योजना बना रही है. किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार संकल्पित है. सभी योजनाएं समय पर पूरी हों. ये सरकार की प्राथमिकता है. तमाम चुनौतियों के बीच वे विकास की गति को रफ्तार दे रहे हैं. हर खेत को पानी मिले. इसी प्रतिबद्धता के साथ वे तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. इसी कड़ी का हिस्सा बनने जा रही है सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना. इस सिंचाई योजना में भूमिगत पाइपलाइन के जरिए खेतों में पटवन का पानी पहुंचेगा और फसलें लहलहाएंगी. उन्होंने कहा कि आनेवाले दिनों में किसान टांड़ में भी सालोंभर खेती कर सकेंगे, क्योंकि सरकार यहां भी सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सिंचाई परियोजनाओं के लिए नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल करने पर विशेष जोर दे रही है, ताकि पानी का बेहतर और समुचित इस्तेमाल होने के साथ खेत-खलियान डूब क्षेत्र में ना आएं. सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना के तहत अजय नदी बराज से भूमिगत पाइप लाइन के माध्यम से सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी. इस योजना पर 484 करोड़ 35 लाख रुपए खर्च होंगे. निर्माण कार्य तीन वर्ष में पूरा होगा.

IMG 20231008 WA0000

पहले योजनाएं बनती थीं, लेकिन पूरा होने में कई वर्ष लग जाते थे

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पहले भी सिंचाई के लिए कई योजनाएं बनीं. उसका क्रियान्वयन भी हुआ, लेकिन उसके पूर्ण होने में 30 से 40 साल लग गए. कई योजनाएं तो आज भी अधूरी हैं. योजनाओं के पूरा होने में ज्यादा समय लगने से उसकी लागत बढ़ जाती थी. सबसे बड़ी बात है कि जिन लोगों की जमीन, खेत-खलिहान इन परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित किए गए थे, उनका लाभ लेने के लिए वे लंबे समय तक इंतजार करते रहे पर उन्हें निराशा हाथ लगी, लेकिन हमारी सरकार सिंचाई समेत तमाम परियोजनाओं को समय पर पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही है, ताकि लोगों को उसका ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके.

IMG 20230708 WA00573 1

पानी का समुचित इस्तेमाल हो सकेगा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार सिंचाई परियोजनाओं के लिए नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल करने पर विशेष जोर दे रही है, ताकि पानी का बेहतर और समुचित इस्तेमाल होने के साथ खेत-खलियान डूब क्षेत्र में ना आएं, इसलिए मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना के तहत भूमिगत पाइपलाइन के जरिए नदी, डैम और बराज का पानी खेतों में पहुंचाया जा रहा है. इस कड़ी में राज्य के पहले मेगालिफ्ट सिंचाई परियोजना की आधारशिला दुमका के मसलिया में रखी गई थी और आज देवघर के सारठ में सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का शिलान्यास करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है. मुझे इस बात की खुशी है कि इसी स्थान पर वर्ष 2013-14 में मैंने अजय बराज का उद्घाटन किया था.

गंगा का पानी भी पाइपलाइन से खेतों में पहुंचाएंगे

झारखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि हमेशा यह बात सुनने को मिलती थी कि झारखंड के डैम, बराज और वॉटर रिजरवॉयर के पानी का इस्तेमाल झारखंड के किसान नहीं बल्कि दूसरे राज्यों के द्वारा किया जा रहा है. ऐसे में यहां के पानी का इस्तेमाल यहां के लोग करें. इस दिशा में कार्य योजना बनाकर उसके क्रियान्वयन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. आने वाले दिनों में गंगा नदी का पानी भी पाइपलाइन के जरिए खेतों में पहुंचेगा. इस दिशा में भी सरकार कार्य योजना बनाने की तैयारी में लग गई है.

AddText 09 19 03.49.44 1

लोगों की भावनाओं और जरूरत के हिसाब से बना रहे हैं कार्य योजना

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोगों के भावनाओं को समझते हैं. उनकी जरूरत को जानते हैं और उनकी समस्याओं से भी वाकिफ हैं. ऐसे में हमारी सरकार लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य योजना बनाकर काम कर रही है.

सरकार बनाते ही चुनौतियों से सामना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि वर्ष 2019 में जैसे ही हमारी सरकार बनी तो चुनौतियों से सामना शुरू हो गया. सबसे पहले वैश्विक महामारी कोरोना ने हमें अपनी गिरफ्त में ले लिया. कोरोना से निकले तो सुखाड़ का सामना करना पड़ा. लेकिन इन तमाम चुनौतियों के बीच हमारी सरकार विकास की गति को रफ्तार देने का काम कर रही है.

IMG 20230802 WA00752 1

सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना को जानिए

सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना के तहत अजय नदी बराज से भूमिगत पाइप लाइन के माध्यम से सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी. इस योजना पर 484 करोड़ 35 लाख रुपए खर्च होंगे. निर्माण कार्य तीन वर्ष में पूरा होगा. देवघर जिले के सारठ और करों तथा जामताड़ा जिला के विद्यासागर और जामताड़ा प्रखंड की 27 पंचायतों के 1 लाख 11 हज़ार 174 किसान इस योजना से लाभान्वित होंगे. 13 हज़ार 164 हेक्टेयर कृषि भूमि में पटवन की सुविधा उपलब्ध होगी. धान के अतिरिक्त दलहन और तिलहन के साथ रागी, ज्वार -मक्का जैसे फसलों की खेती के लिए सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी. अगर कभी भारी वर्षा हो और खेतों को उतनी पानी की जरूरत नहीं है तो उस पानी को अगल-बगल के जलाशयों में डाइवर्ट कर भरा जाएगा, ताकि उसका अन्य कार्यों में इस्तेमाल हो सके.

मौके पर ये थे मौजूद

इस अवसर पर कृषि मंत्री बादल, पर्यटन, कला-संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री हफीजुल हसन, विधायक इरफान अंसारी, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, जल संसाधन सचिव प्रशांत कुमार और देवघर तथा जामताड़ा जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारी मौजूद थे.

n54556469216968633942022b6ead05627f6e56fb55314250ad6232ae2eaddaa3770156c35f4aca85e82486
सुरक्षित हैं सभी इंडियन.इजराइल में रहने वाले भारतीयों के परिवारों के लिए सरकार ने दी राहत भरी खबर

इजराइल और फिलिस्तीन के बीच चल रही जंग के बीच भारतीयों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। दरअसल, इजराइल में रह रहे सभी 18 हजार से अधिक भारतीय सुरक्षित हैं और वे इंडियन एम्बेसी के संपर्क में हैं।

भारतीय दूतावास ने भी सभी भारतीयों से सतर्क रहने की अपील की है। इजराइल में इस समय करीब 900 स्टूडेंट हैं। वहीं काफी संख्या में IT प्रोफेशनल भी हैं। करीब 85 हजार भारतीय मूल के यहूदी रहते हैं।

IMG 20231008 WA0000

गाजा पट्टी में 500 ठिकानों पर हमला किया गया

इजराइली सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने कहा कि शनिवार से लेकर सोमवार तक आतंकियों ने गाजा पट्टी में 500 से अधिक हमास और इस्लामिक जिहाद के ठिकानों पर अटैक किया। गाजा बॉर्डर पर करीब 6 जगह लड़ाई जारी है। रविवार रात को 70 आतंकवादियों ने बेरी में घुसपैठ की। इजराइल में गाजा स्थित किबुत्ज रीम के पास एक पार्टी में चल रही थी। जश्न का माहौल था कि हमास के लड़ाकों ने हमला कर दिया। मिसाइलों और बंदूकों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी।

IMG 20230708 WA00573 1

पार्टी में हमले के बाद लोगों ने भागकर बचाई जान

एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि रविवार रात हुए इस हमले में 260 लोगों को मौत के घाट उतारा गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अरिक नैनी शुक्रवार की रात अपना 26वां जन्मदिन मनाने के लिए दक्षिणी इजराइल में एक डांस पार्टी में गई थी, लेकिन वह पार्टी नरसंहार का स्थान बन गई। 23 वर्षीय जोहर मारीव ने कहा कि हमले के बाद भागने के लिए कई लोगों के साथ एक कार में चढ़ गई। कार कुछ दूर चली तो उसमें आग लग गई। इसके बाद सभी लोग कार से उतर कर अपनी जान बचाने के लिए भागे।

AddText 09 19 03.49.44 1

गाजा पर हमले में करीब 700 इजराइली मारे गए

रिपोर्ट में बताया गया है कि गाजा में कम से कम 700 इजराइली मारे गए हैं और कई लोगों का अपहरण कर लिया गया है। इससे उस देश को गहरा झटका लगा, जो लंबे समय से अपनी अत्यधिक कुशल सैन्य और सुरक्षा के लिए जाना जाता है। इसके बाद अब तक इजराइली पार्टी में एक साथ 260 शव मिल चुके हैं। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमले पर अभूतपूर्व प्रतिक्रिया देने की कसम खाई है और इजरायली जेट विमानों ने गाजा पर लगातार बमबारी की है, जिसमें 400 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए हैं।

IMG 20230802 WA00752 1
n545630582169686270718846bea53d619969df7fec7d38683622a4ecdbb24958c2ba98c422acbed61d8042
स्विट्जरलैंड ने भारत दी को बैंक खातों की डिटेल, नागरिकों, संगठनों और ट्रस्टों का ब्योरा शामिल

भारत को सालाना आधार पर सूचनाओं के ऑटोमैटिक एक्सचेंज सिस्टम के तहत स्विट्जरलैंड से अपने नागरिकों और संगठनों के स्विस बैंक खातों का नया ब्योरा मिला है।

स्विट्जरलैंड ने 104 देशों के साथ करीब 36 लाख फाइनेंशियल अकाउंट की डिटेल शेयर की है।
अधिकारियों ने बताया कि स्विट्जरलैंड और भारत के बीच सूचनाओं का यह पांचवां सालाना एक्सचेंज है। भारतीय अधिकारियों के साथ शेयर की गई नई डिटेल सैकड़ों वित्तीय खातों से संबंधित हैं, जिनमें कुछ लोगों, कॉरपोरेट और ट्रस्ट से जुड़े खातों की जानकारी है।

IMG 20231008 WA0000

कौन-कौन सी है जानकारी

शेयर की गई डिटेल में पहचान, खाता और वित्तीय जानकारी शामिल है, जिसमें नाम, पता, देश और टैक्स आईडी नंबर के अलावा रिपोर्टिंग फाइनेंशियल इंस्टिट्यूश, अकाउंट बैलेंस और कैपिटल इनकम से संबंधित जानकारी शामिल है।

IMG 20230708 WA00573 1

राशि का नहीं हुआ खुलासा

अधिकारियों ने सूचना के आदान-प्रदान की गोपनीयता से जुड़े नियमों और आगे की जांच पर इसके प्रतिकूल प्रभाव का हवाला देते हुए मिली जानकारी या किसी अन्य डिटेल में शामिल राशि का खुलासा नहीं किया। उन्होंने कहा कि इस ब्योरे का इस्तेमाल टैक्स चोरी, मनी लॉन्ड्रिंग और आंतकवाद की फाइनेंसिंग सहित अन्य गलत कामों की जांच के लिए किया जाएगा।

AddText 09 19 03.49.44 1

कब मिला ये डेटा

अधिकारियों ने बताया कि यह एक्सचेंज पिछले महीने हुआ। स्विट्जरलैंड द्वारा अब सितंबर, 2024 में फिर से ऐसी जानकारियां साझा की जाएंगी। अधिकारी इस जानकारी के आधार पर यह वेरिफाई कर पाएंगे कि क्या टैक्सपेयर्स ने अपने आयकर रिटर्न में अपने फाइनेंशियल अकाउंट की सही घोषणा की है।

IMG 20230802 WA00752 1

104 देशों के साथ फाइनेंशियल अकाउंट का ब्योरा शेयर किया गया

स्विट्जरलैंड की राजधानी बर्न में संघीय कर प्रशासन (एफटीए) की ओर से सोमवार को जारी एक बयान के अनुसार, सूचना के स्वत: आदान-प्रदान (एईओआई) पर वैश्विक मानक के ढांचे के भीतर 104 देशों के साथ फाइनेंशियल अकाउंट का ब्योरा साझा किया गया है।
इस साल कजाकिस्तान, मालदीव और ओमान को 101 देशों की पिछली सूची में जोड़ा गया। फाइनेंशियल अकाउंट की संख्या में करीब दो लाख की वृद्धि हुई है।

IMG 20231009 WA0009
धरने पर बैठे सदर अस्पताल के जवानों से मिले राजीव रंजन, उनके वेतन को लेकर सिविल सर्जन से की बात, देखें वीडियो
IMG 20231008 WA0000

जमशेदपुर : झारखंड होम गार्ड एसोसिएशन के जवानों के अनुरोध पर भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह (सेवानिवृत आई.पी.एस) सादर अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठे जवानों के समस्याओं को जाने। जवानों द्वारा बताया गया की वे सब पूर्वी सिंहभूम के सदर अस्पताल में कार्यरत है और उन्हें विगत पांच महीनों से वेतन नहीं मिला है। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573 1

श्री सिंह के द्वारा सिविल सर्जन से इनके वेतन भुगतान करने की पहल करने की बात कही गई। साथ ही साथ इन्होंने कहा की स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिला होने के बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग में होम गार्ड के जवानों को पांच महीनों से वेतन नहीं मिलना काफी दुर्भाग्य की बात है, उम्मीद है इसपर स्वास्थ्य मंत्री जरूर संज्ञान लेंगे।

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752 1
IMG 20231009 WA0001
जुस्को कमांड एरिया की सड़कों की मरम्मत की मांग सोमू ने की, मुख्यमंत्री, डीसी, जुस्को को किया ट्वीट
IMG 20231009 WA0003

जमशेदपुर : रेलवे स्टेशन की सड़क की मरम्मत होने के बाद उत्साहित भारतीय जनता पार्टी के युवा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू ने अब जूस को कमांड एरिया की टूटी-फूटी सड़कों की मरम्मत की मांग उठाई है। उन्होंने शहर के विभिन्न इलाकों में सड़कों पर बने गड्ढे की फोटो झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, स्थानीय सांसद विद्युत वरण महतो, जुस्को प्रबंधन को ट्वीट की है। (जारी…)

IMG 20231008 WA0000
IMG 20230708 WA00573 1

सतबीर सिंह सोमू के अनुसार शहर की शहर की दुर्गा पूजा धार्मिक सांस्कृतिक तौर पर सामाजिक एकता सद्भावना की मिसाल रही है और हर वर्ग धर्म संप्रदाय के लोग बड़े उत्साह के साथ इसमें अपनी भागीदारी देते हैं। इस मौके पर एक पूजा पंडाल से दूसरे पंडाल में परिवार सगे संबंधी मित्रों के साथ जाना और देवी दर्शन कर पंडाल की अलौकिक छटा को निहारने का चाव हर व्यक्ति में होती है। बारिश के कारण शहर के विभिन्न इलाकों में सड़कों की दैनिक स्थिति है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं और जिससे आए दिन दुर्घटना होती रहती है। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20231009 WA0002

जिला प्रशासन इस मामले में संवेदनशील है परंतु इसमें सक्रियता दिखाने और काम करने की जरूरत है। इस भाजपा नेता के अनुसार बड़े पैमाने पर मरम्मत कार्य करने की जरूरत है और समय रहते इसे पूरा कर लिया जाना चाहिए। उनके अनुसार काम शुरू नहीं होता है तो वह 72 घंटे के बाद आंदोलन की शुरुआत करेंगे।

IMG 20230802 WA00752 1
n5453116741696774516004da9bfcc9ed6a1736c2791a498fc3d7f8892213d5af739b00f2ffe4492ea7f40b
गोविंदपुर में पांच करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का बन्ना गुप्ता और मंगल कालिंदी ने संयुक्त रूप से किया शिलान्यास

जमशेदपुर : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के गोविंदपुर में लगभग पांच करोड़ की लागत से बनने वाली 7.2 किलोमीटर सड़क का शिलान्यास रविवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और विधायक मंगल कालिंदी ने संयुक्त रूप से किया. इन सड़कों के निर्माण की अनुशंसा विधायक मंगल कालिंदी और क्षेत्र के जिला परिषद परितोष सिंह ने की थी. मंत्री बन्ना गुप्ता और विधायक मंगल कालिंदी का कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया. बाइक रैली के माध्यम से मंत्री और विधायक शिलान्यास स्थल पहुंचे. (जारी…)

IMG 20231008 WA0000
IMG 20230708 WA00573 1

मौके पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य में लगातार तेजी से विकास कार्य हो रहा हैं. गोविंदपुर इलाके में एलिवेटेड कॉरिडोर भी बनवाया जाएगा. इसकी डिजाइन नए तरीके से तैयार हो रही है. इस संबंध में उन्होंने पथ निर्माण विभाग से बात की है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बिना एक भी घर तोड़े गोविंदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा. (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1

वहीं विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि इन सड़कों का निर्माण हो जाने से यहां के लोगों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो जाएगा. तेजी से हो रहे विकास कार्यों से जुगसलाई विधानसभा की सूरतबदलरही. इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, रामाश्रय प्रसाद, जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह,नवमी सिंह, समीर दास, मनोज यादव, पंकज गोप, जम्मी भास्कर,रजनी दास, जय किसान आदि इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

IMG 20230802 WA00752 1
n5453197201696774011993df035157ae6c32e485e1dfeea207080b74f86a012e82e937fe181ae8241c88d2
करीम सिटी कॉलेज के एनसीसी कैडेट रोहित एक्का बीएसएफ में नियुक्त
IMG 20231008 WA0000

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज के एनसीसी कैडेट रोहित एक्का की बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) में नियुक्ति हो गयी है. रोहित आगामी 27 अक्टूबर को बीएसएफ हजारीबाग ट्रेनिंग सेंटर में ज्वाइन करेंगे. एक साल के प्रशिक्षण के बाद बीएसएफ का मेन स्ट्रीम ज्वाइन करेंगे, जहां उन्हें देश की सुरक्षा तथा सेवा का सौभाग्य प्राप्त होगा. करीम सिटी कॉलेज के एनसीसी ऑफिसर मेजर डॉ फखरुद्दीन अहमद ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि रोहित एक्का का प्रदर्शन कॉलेज में एनसीसी कैडेट के रूप में काफी सराहनीय रहा है. आज जो कुछ उन्हें मिला है वह उनके परिश्रम और लगन का पुरस्कार है. (जारी…)

IMG 20230708 WA00573 1
AddText 09 19 03.49.44 1

कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने भी प्रसन्नता व्यक्त की और रोहित को बधाइयां दीं. उन्होंने कहा कि रोहित एक्का ने कॉलेज का नाम रोशन किया है और कॉलेज परिवार को गर्व की अनुभूति का अवसर प्रदान किया है. हमारे कॉलेज के दूसरे एनसीसी कैडेट्स तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए एक मिसाल हैं. इनकी कामयाबी को देखकर दूसरे विद्यार्थी भी प्रेरित होंगे और जीवन में सफलताएं प्राप्त करेंगे. इस अवसर पर प्राचार्य ने रोहित एक्वा को सम्मानित किया तथा दुआएं दीं. रोहित के माता-पिता भी इस अवसर पर कॉलेज में उपस्थित थे. उन्हें भी सभी ने बधाई दी.

IMG 20230802 WA00752 1
IMG 20231008 WA0027
रिमांड व जमानत न्यायशास्त्र विषय पर लोयला स्कूल में क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया
IMG 20231008 WA0026

जमशेदपुर : जुडीशियल अकादमी, झारखंड एवं पूर्वी सिंहभूम जजशिप द्वारा “रिमांड और जमानत न्यायशास्त्र” विषय पर आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन में झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, राज्य के विभिन्न जिलों से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायिक पदाधिकारीगण, जिलों के वरीय पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण, लॉ स्टूडेंट्स आदि शामिल हुए। (जारी…)

IMG 20231008 WA0000

उल्लेखनीय है कि क्षेत्रीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायधीश सह संरक्षक प्रमुख जुडीशियल अकादमी झारखंड श्री संजय कुमार मिश्रा वर्चुअल रूप से उपस्थित हुए। वहीं सम्मानित अतिथियों में माननीय न्यायधीश झारखंड उच्च न्यायालय सह प्रभारी जुडीशियल एकैडमी रांची श्री सुजित नारायण प्रसाद, माननीय न्यायधीश हाईकोर्ट श्री रत्नाकर भेंगड़ा, माननीय न्यायधीश हाईकोर्ट श्री दीपक रौशन, माननीय न्यायधीश हाईकोर्ट श्री अम्बुज नाथ, निदेशक जुडीशियल एकैडमी रांची श्री सुधांसू कुमार शशि, माननीय न्यायधीश श्री राजेश कुमार जुडीशियल अकैडमी रांची, माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश जमशेदपुर श्री अनील कुमार मिश्रा शामिल हुए । कार्यक्रम मे जिला प्रशासन से जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल शामिल हुए। (जारी…)

IMG 20231008 WA0024
IMG 20230708 WA00573 1

इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से रिमांड व जमानत को लेकर विभिन्न तरह के कानूनी फहलुओं पर विस्तार रूप से चर्चा किया गया । साथ ही पॉक्सो एक्ट 2012 एवं एनडीपीएस केस के इम्प्लीमेंट मे आने वाले व्यवधानों को कैसे दूर करें, ताकि पीड़िता को शीघ्र एवं त्वरित न्याय मिले, इसके बारे मे मिस कुशी कुशलप्पा एवं डॉक्टर जे एन बारोवालिया ने प्रकाश डाला।

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752 1
IMG 20231008 WA0018
भाई अनंतवीर सिंह (एलए वाले) कीर्तन दरबार में संगत को करेंगे निहाल, भारत दौरे के दौरान साकची गुरुद्वारा में मंगलवार को होगा गुरमत समागम
IMG 20231008 WA0019

जमशेदपुर : पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना चुके सुप्रसिद्ध रागी भाई अनंतवीर सिंह (एलए वाले) 10 अक्टूबर को साकची गुरुद्वारा में आयोजित होने वाले कीर्तन दरबार में संगत को निहाल करेंगे। रविवार को आयोजन सम्बन्धी जानकारी देते हुए साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह और गुरुद्वारा साहिब पंजाबी रिफ्यूजी कॉलोनी के प्रधान हरमिंदर सिंह मिंदी ने बताया कि कीर्तन समागम का आयोजन रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा कमिटी, साकची गुरुद्वारा कमिटी के सहयोग से साकची गुरुद्वारा में कर रही है। (जारी…)

IMG 20231008 WA0000

सिखों के चौथे गुरु श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश पर्व को समर्पित गुरमत समागम में गुरमत प्रचारक भाई विवेक सिंह, भाई जसपाल सिंह कीर्तनी जत्था और बीबी रविंदर कौर ढाढी जत्था भी संगत को गुरबाणी कीर्तन द्वारा निहाल करेंगे। साकची गुरुद्वारा के महासचिव परमजीत सिंह काले और गुरु तेग़ बहादर ट्रस्ट के दमनप्रीत सिंह ने बताया की कीर्तन समागम के दौरान गुरु का अटूट लंगर चलाया जायेगा। कीर्तन समागम 10 अक्टूबर शाम छः बजे से रात गयारह बजे तक चलेगा। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573 1

परमजीत सिंह काले और दमनप्रीत सिंह ने बताया की जानेमाने कीर्तनीये भाई अनंतवीर सिंह (एलए वाले) भारत प्रवास के दौरान जमशेदपुर में समागम करने के लिए हामी भरी है। भाई अनंतवीर सिंह (एलए वाले) अपने कीर्तन ‘हम बैठे तुम देहो आशीसा’ और ‘माधो हम ऐसे तु ऐसा’ शब्द गायन के लिए जाना जाता है। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1

रविवार को कार्यक्रम आयोजन का पोस्टर भी जारी किया गया जिसमे मुख्यरूप से निशान सिंह, हरमिंदर सिंह मिंदी समेत परमजीत सिंह काले, शरणपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, सतपाल सिंह, गुरचरण सिंह, पलविंदर सिंह, अमरदीप सिंह, सरबजीत सिंह, मनदीप सिंह, इश्विंदर सिंह, सुखमीत सिंह, रौनक सचदेव, ,मनमोहन सिंह, जसबीर सिंह गाँधी और दमनप्रीत सिंह मौजूद रहे।

IMG 20230802 WA00752 1
n5453197221696772505863b479f649dff40b5fd3e8938dcaff89c2c87b7bfae605fc9195c08f93c692c99a
सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिकों की सूची में एनआईटी जमशेदपुर के डॉ बलराम अम्बादे शामिल

जमशेदपुर : स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय ने शोध की गुणवत्ता, शोध कार्यों के साइटेशन के आधार पर दुनिया भर के दो प्रतिशत सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिकों सूची जारी की है. इसमें राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर से डॉ बलराम अम्बादे को शामिल किया गया है. एनआईटी जमशेदपुर को प्रौद्योगिकी शिक्षा क क्षेत्र कहा जाता है. संपूर्ण विश्व में विज्ञान प्रौद्योगिकी क्षेत्र में यहां के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. एक बार फिर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर के लिए कुछ ऐसी खबर आई है, जिसने पूरे संस्थान परिवार को गौरवान्वित किया है. (जारी…)

IMG 20231008 WA0000

दरअसल संपूर्ण विश्व के दो प्रतिशत सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिकों की एक सूची जारी की गयी है, जिसमें एनआईटी जमशेदपुर से डॉ बलराम अम्बादे को शामिल किया गया है. जानकारी के अनुसार स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा वैज्ञानिकों के शोध की गुणवत्ता तथा उन शोध कार्यों के साइटेशन के आंकड़ों के आधार पर यह सूची जारी की गई है. डॉ. बलराम अम्बादे एनआईटी जमशेदपुर में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में पर्यावरण विज्ञान, वायुमंडलीय रसायन विज्ञान, उभरते संदूषक और मूल्य वर्धित उत्पादों के पुनर्चक्रण का उपयोग करके दूषित मिट्टी का उपचार शामिल है. (जारी…)

IMG 20230708 WA00573 1

उनका मुख्य शोध मिट्टी, तलछट, पानी, हवा और उनके प्रदूषण (तत्वों और पोषक तत्वों का पता लगाना) और पीएएच और माइक्रोप्लास्टिक्स पर विशेष ध्यान देने के साथ जुड़े जैव-भू-रासायनिक मुद्दों पर है. प्रो अम्बादे को विशेष रूप से पर्यावरण रसायन विज्ञान, वायुमंडलीय रसायन विज्ञान, रासायनिक इंजीनियरिंग और पर्यावरण इंजीनियरिंग के क्षेत्रों में उनके शोध के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त है. प्रमुख अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पत्रिकाओं में उनके कई वैज्ञानिक पत्र प्रकाशित हुए हैं. (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1

स्कोपस के अनुसार प्रो अम्बादे के 77 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हुए हैं. इसके अलावा उन्होंने चार पुस्तकें लिखी हैं, जिसका व्यापक रूप से विश्वविद्यालय और संस्थान में शिक्षाविदों के लिए उपयोग किया जाता है. उनकी किताबें हिंदी, अंग्रेजी, जर्मन, पॉलिश, पुर्तगाली, इतालवी, फ्रेंच आदि भाषाओं में उपलब्ध हैं.

IMG 20230802 WA00752 1
error: Content is protected !!