Dhanbad News:धनबाद जिले के जोगता थाना क्षेत्र की टाटा सिजुआ न्यू कॉलोनी रूसी विहार में विवाहिता सरिता देवी (20) ने अपने दुपट्टे से पंखा में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना के बारे में पति आदित्य का कहना है कि वह दोस्तों के साथ अपने जन्मदिन मनाने मोदीडीह श्याम बाजार गया हुआ था, जहां से उसे लौटने में काफी देर हो गयी. (जारी…)
जब घर लौटा तो देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है. आवाज लगाने के बावजूद जब पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला तो अनहोनी की आशंका हुई. इसके बाद खिड़की तोड़कर अंदर झांका तो देखा कि सरिता दुपट्टे से झूल रही थी.
दो साल पहले घर से भाग कर दोनों ने की थी शादी
परिजनों के सहयोग से घर का दरवाजा तोडकर उसे टाटा भेलाटांड हॉस्पिटल ले गये, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. जोगता पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. मृतका टाटा सिजुआ एक नंबर काॅलोनी निवासी राम रतन राम की पुत्री थी. आदित्य नोनिया से घर से भाग कर वर्ष 2021 में प्रेम-विवाह किया था.
पुलिस कर रह है छानबीन
इधर, पिता रामरतन राम ने पुलिस को शिकायत देकर दहेज के लिए हत्या कर देने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है. उसमें दामाद आदित्य नोनिया, ससुर कृष्णा नोनिया तथा सास सीमा देवी पर आरोप लगाया है. कहा है कि हत्या कर उसे फांसी में झुलाया गया है, ताकि उसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके. कहा कि उसकी बेटी पहले ही हत्या की आशंका जता चुकी थी. जोगता पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है.
जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन को ओडिशा, यूपी और बिहार मार्ग में कई ट्रेनों की सौगात जल्द मिलेगी। लखनऊ के गोमतीनगर स्टेशन से टाटानगर होकर पूरी के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन चलेगी। गोरखपुर और बनारस होकर प्रस्तावित नई ट्रेन के चलने से उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल, बिहार एवं झारखंड के विभिन्न जिला के निवासियों को आवागमन में सहूलियत होगी। (जारी…)
जानकारी के अनुसार लखनऊ की योजना को रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी है। कोच की व्यवस्था होने पर ट्रेन को गोमतीनगर से पुरी के लिए सिग्नल मिलेगा। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, इनमें कुछ ट्रेनों का परिचालन अगले माह से शुरू हो सकता है। दूसरी और ईस्ट कोस्ट रेलवे जोन भुवनेश्वर में पुरी से टाटानगर होकर मुंबई के लिए नई ट्रेन चलाने की तैयारी में है।में मुजफ्फरपुर से टाटानगर एवं जयनगर तक नई ट्रेन चलाने की योजना पर पहले से काम हो रहा है क्योंकि कोल्हान के मिथिला निवासी टाटानगर से जयनगर ट्रेन की मांग वर्षों से उठा रहे हैं। पूर्व में दरभंगा-पुरी ट्रेन को टाटानगर होकर चलाने का सर्वे हुआ था लेकिन सिग्नल नहीं मिला। (जारी…)
टाटानगर में पांच दिन खड़ी रहने वाली गोड्डा ट्रेन की बोगियों को हैदराबाद या भाया गया होकर पटना तक चलाने का प्रस्ताव चक्रधरपुर मंडल से रेलवे बोर्ड में भेजा गया है, जबकि बेंगलुरु आईआरटीटीसी की बैठक में टाटानगर विशाखापट्टनम का मुद्दा उठा था। रेलवे की योजना सफल होने पर झारखंड, बिहार, यूपी, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के हजारों यात्रियों को आवागमन की एक नई सुविधा मिलेगी।
एर्नाकुलम व अमृतसर ट्रेन का बढ़ेगा फेरा
दक्षिण पूर्व जोन में टाटानगर एर्नाकुलम, जम्मूतवी और अमृतसर जलियांवाला बाग ट्रेन का फेरा बढ़ाने की तैयारी शुरू है। जम्मूतवी व जलियांवाला बाग ट्रेन का फेरा विस्तार का प्रस्ताव चक्रधरपुर मंडल ने दिया है, जबकि एर्नाकुलम ट्रेन का फेरा बढ़ाने का सर्व पहले हो चुका है। इससे एर्नाकुलम ट्रेन को सप्ताह में चार दिन जलियांवाला बाग ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन और जम्मूतवी एक्सप्रेस को सप्ताह में चार दिन चलाने की तैयारी है।
एक अक्तूबर से बदलेगा ट्रेनों का समय
रेलवे में एक अक्तूबर से टाटानगर से विभिन्न मार्ग की ट्रेनों के परिचालन समय में फेरबदल हो सकता है। इस दौरान ट्रेनों का फेर बढ़ाने और नई ट्रेन चलने की घोषणा होने की उम्मीद है। ट्रेनों के समय में बदलाव को लेकर चक्रधरपुर मंडल के सभी स्टेशनों से रेलवे ने प्रस्ताव मांगा था। जानकारी के अनुसार मुंबई और बिहार मार्ग की ट्रेनों के परिचालन समय में फेरबदल हो सकता है।
जमशेदपुर : बप्पा बॉयज क्लब, न्यू बारीडीह, जमशेदपुर के सौजन्य से श्री गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा बारीडीह मंडल के अध्यक्ष संतोष ठाकुर, स्थानीय प्रसिद्ध समाचार पत्र “चमकता आईना” के प्रमुख विनोद शुक्ला के संग विजय सिंह, अमलेश सिंह, अजय सिंह आदि जैसे कई गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। (जारी…)
इस अवसर पर पूजा पंडाल के समीप निवास करने वाले श्रद्धालु सनातनी महिला और पुरुष वर्ग भी शामिल होकर शहर में बाहर से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सुमधुर भजनों का आनंद लिए। इस कार्यक्रम में पिंटू सिंह,सावन कुमार, हरेराम राय, उदय सिंह, कुमार विश्वजीत जी की सक्रिय भागीदारी रही।
जमशेदपुर : महिला आरक्षण बिल पारित होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू ने मातृशक्ति को बधाई देते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक फैसला है और देश मे नारी शक्ति के विषय में जिस तरह केंद्र की मोदी सरकार वचनबद्ध है यह उसी का प्रतिफल है। इस बिल का फैसला इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि इसमें भाजपा के साथ साथ सारे विपक्ष का भी साथ मोदी जी को मिला। (जारी…)
रविंदर सिंह रिंकू ने मोदी सरकार के कार्यकाल में महिलाओं के लिए किए गए कार्य की चर्चा करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सुरक्षित मातृत्व, आश्वासन सुमन योजना, फ्री सिलाई मशीन योजना, प्रधानमंत्री समर्थ योजना और हर घर शौचालय जैसी योजनाओं से नारी शक्ति को सशक्त बनाने का कार्य किया है। केंद्र की मोदी सरकार ने सदा मातृशक्ति को प्राथमिकता दी है और यह बिल भी उसी का एक रूप है। आज देश की जनता मोदी सरकार के इस साहसिक फैसलों से बहुत खुश है।
लोकसभा में दो दिन तक चली लंबी बहस के बाद महिला आरक्षण विधेयक पर मुहर लग गई है. दो तिहाई बहुमत से इस बिल को पारित कर दिया गया है. विधेयक के पक्ष में 454 वोट पड़े, जबकि इसके विरोध में 2 मत पड़े.
लोकसभा और राज्यसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले नारी-शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में ज्यादातर दलों का समर्थन मिला. इससे पहले दिन में हुई चर्चा में विपक्षी दलों ने विधेयक में ओबीसी महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान करने और बिना परिसीमन के ही कानून लागू करने की मांग की. कांग्रेस पार्टी ने विधेयक को राजीव गांधी का सपना बताया तो टीएमसी ने ममता बनर्जी को विधेयक की जननी करार दिया. सभी विपक्षी दलों ने विधेयक का स्वागत भी किया. (जारी…)
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा से विधेयक पास होने के बाद ट्वीट किया कि इस अभूतपूर्व समर्थन के साथ लोकसभा में संविधान (128वां संशोधन) विधेयक 2023 पारित होने पर खुशी हुई, मैं सभी पार्टियों के सांसदों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस विधेयक के समर्थन में मतदान किया. (जारी…)
वहीं, महिला आरक्षण कानून तुरंत लागू नहीं करने के आरोप पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संवैधानिक प्रावधानों का हवाला देते हुए सभी दलों से महिला आरक्षण बिल के समर्थन की अपील की. अमित शाह ने कहा कि बिना जनगणना और परिसीमन के किसी सीट को रिज़र्व करना संभव नहीं है. अमित शाह ने संकेत दिए कि प्रक्रिया पूरी होने में इतना समय लगेगा कि कानून 2029 से पहले लागू नहीं हो पाएगा. (जारी…)
महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के सचिव पद पर तैनात अफसरों में अन्य पिछड़ा वर्ग के अफसरों की तैनाती नहीं होने का सवाल उठाया. राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बीजेपी के 85 सांसद ओबीसी, प्रधान मंत्री ओबीसी, 29 केंद्रीय मंत्री ओबीसी और देश भर की विधानसभाओं में करीब 27 प्रतिशत से अधिक बीजेपी विधायक भी ओबीसी समुदाय के हैं.
उधर, महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान AIMIM ने मुस्लिम महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग की. बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने कहा कि महिला आरक्षण कानून में एससी-एसटी वर्ग की महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण में अलग से कोटा दिया जाए.
जमशेदपुर : महिला आरक्षण बिल पारित होने पर समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले ने देश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा कि देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार द्वारा महिला आरक्षण बिल लोक सभा में पारित किया जाना एक ऐतिहासिक कदम है। लोकसभा में प्रचंड मतों के साथ इस बिल को पारित कराकर मोदी सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के मार्ग की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम आगे बढ़ाया है। कल राज्यसभा में भी इसी तरह प्रचंड बहुमत के साथ यह बिल पारित हो जाएगा। (जारी…)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे साहसिक एवं बड़े फैसलों के लिए हमेशा से जाने जाते रहे हैं और आज का दिन इसी कड़ी में शामिल हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदैव महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में प्रयास किया है। शौचालय निर्माण और उज्ज्वला योजना के तहत उन्होंने महिलाओं को बड़ा सम्मान प्रदान किया है। मोदी सरकार, खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरे देश की जनता की ओर से बहुत-बहुत बधाई।
जमशेदपुर : लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश होने के बाद जमशेदपुर के महिलाओं में जश्न का माहौल है। बुधवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के महिला मोर्चा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय के समक्ष इस ऐतिहासिक बिल के लोकसभा में पेश किए जाने पर खुशियां मनाई। भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति अधिकारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जुटे महिला कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर महिला आरक्षण बिल पेश होने पर बधाई दी। (जारी…)
मौके पर जमशेदपुर के पूर्व सांसद आभा महतो, भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के समक्ष आमजनों को लड्डू खिलाकर एवं आतिशबाजी कर खुशियां साझा की। इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने भारतीय राजनीति में इतिहास रचा है। इसके लिए पूरी भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। (जारी…)
वहीं, पूर्व सांसद आभा महतो ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पेश किए जाने से महिलाओं में हर्ष है। लंबे इंतजार के बाद महिलाओं को राजनीति में आरक्षण मिला है। राजनीति में महिलाएं बहुत ही मुश्किल से आगे निकलती हैं। राजनीति में महिलाओं के आने से सम्पूर्ण समाज का फायदा होगा। महिलाओं के अधिकार और उनके हितों से जुड़ी बातों को महिलाएं अब अपने दम पर संसद तक पहुंचा सकते हैं, इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए हम महिला कार्यकर्तागण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद प्रकट करते हैं। (जारी…)
भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा ने गणेश चतुर्थी के दिन लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश किए जाने का स्वागत किया और इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से महिलाओं को दिया गया रक्षा बंधन का उपहार बतया। उन्होंने कहा कि बिल के लागू होने के बाद लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ेगी।
भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने भी महिला आरक्षण बिल को लोकसभा में पेश किये जाने का स्वागत करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में प्रधानमंत्री का युगांतकारी कदम बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कदम से साबित कर दिया कि महिला सशक्तिकरण सिर्फ एक नारा नहीं बल्कि उनका संकल्प है और हमें पूर्ण विश्वास है कि उन्हें इसमें सिद्धि भी अवश्य मिलेगी। जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने विपक्ष को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दुःख कि बात है कि विपक्ष इसे पचा नहीं पा रहा है और झूठा श्रेय लेने की होड़ में लगा हुआ है। कहा कि शर्मनाक बात कांग्रेस कभी भी महिला आरक्षण के बारे में गंभीर नहीं रही है। देश की जनता कांग्रेस के चाल, चरित्र और चेहरे को भलीभांति जान चुकी है। कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष का यह दोहरा मापदंड नहीं चलेगा भले ही वो कितनी भी कोशिश कर लें। (जारी…)
ज्ञात हो कि, मंगलवार को 128वां संविधान संशोधन बिल यानी नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश किया गया। जिसके अनुसार, लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% रिजर्वेंशन लागू किया जाएगा। जिसके मुताबिक, लोकसभा की 543 सीटों में 181 महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी लकी सिंह, भाजपा महिला प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीति सिन्हा, प्रभा देवी,जिला मंत्री लीना चौधरी, अरविंदर कौर, सरिता लाल, मीरा शर्मा समेत कई अन्य महिला मोर्चा के कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में 20 सितंबर के सैम्पल जांच में 12 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए। अबतक कुल 6263 सैम्पल की जांच में 807 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। वर्तमान में 306 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा, 10 आईसीयू में, 296 नॉर्मल वार्ड में भर्ती हैं। वहीं आज 80 लोगों को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया।
जमशेदपुर : राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के तहत जिला स्वास्थ्य समिति पूर्वी सिंहभूम के द्वारा मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के 12वीं कक्षा के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। (जारी…)
कार्यक्रम में जिला परामर्शी द्वारा तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने उपस्थित बच्चों को बताया कि कैसे तंबाकू के सेवन से कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक, फेफड़ों की बीमारी और अन्य कई बीमारियां हो सकती हैं। उन्होंने बच्चों को तंबाकू का सेवन न करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि तंबाकू का सेवन एक सामाजिक बुराई है। साथ ही बच्चों से अपील की कि वे तंबाकू का सेवन न करें और दूसरों को भी इसके सेवन न करने की सलाह दें। (जारी…)
कार्यक्रम में स्कूल के कर्मियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को तंबाकू का सेवन न करने के लिए प्रेरित किया गया। उक्त मौके पर जिला परामर्शी मौसमी चटर्जी, सोशल वर्कर कुंदन कुमार, स्कूल के शिक्षिका चैताली मंडल एवं स्कूल के कर्मी उपस्थित रहे।
योजनाओं को निर्धारित समयावधी में पूर्ण करने तथा योग्य लाभुकों को सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के दिए गए निदेश
सरायकेला-खरसावां : समाहरणालय स्थित सभागार में उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई के अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त नें विभिन्न योजनाओं की कार्य प्रगति का बिंदुवार समीक्षा करते हुए लंबित योजना प्रगति लाने, योजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने तथा शत प्रतिशत सुयोग्य लाभुकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ प्रदान करने का निर्देश दिया। (जारी…)
मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं का प्रखंडवार समीक्षा कर उप विकास आयुक्त ने बिरसा हरित ग्राम योजना के प्रथम एवं द्वितीय चरण अंतर्गत पिट फीडिंग एवं फलदार वृक्षारोपण कार्य में प्रगति लाने, प्रत्येक पंचायत में 5 से अधिक योजनाएं संचालित कर मानव दिवस सृजन में वृद्धि लाने तथा ग्राम सभा के माध्यम से ही विभिन्न योजनाओं के चयन करने के निदेश दिए। (जारी…)
वही आवास प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने “अब ना रहे कोई आवास अधूरा-चलो करें आवाज पूरा” अभियान के तहत कार्य योजना निर्धारित कर अधिक से अधिक लंबित आवास को पूर्ण करने के निदेश दिए। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त के द्वारा जेएसएलपीएस अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा कर SHG की संख्या बढ़ाने तथा विभिन्न योजनाओं के तहत प्रतिशत योग्य लाभुकों को लाभ प्रदान करने के निदेश दिए। (जारी…)
बैठक में उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई के साथ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी BPM, सभी BPO एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें।