एक नई सोच, एक नई धारा

प्रधानमंत्री द्वारा देश की महिला शक्ति को यह अनुपम और उल्लेखनीय तोहफ़ा है – कुमार विश्वजीत

जमशेदपुर : हमारा पुरातन सनातन धर्म यह कहता है कि “जहां नारी की पूजा(सम्मान) होती है वहां देवताओं का वास होता है” इस सनातनी कथन को चरितार्थ करते हुए भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अनवरत प्रयास के फलस्वरूप सदन में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” नामक बिल पेश किया गया और सर्वाधिक मतों से पारित भी हो गया। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008
IMG 20230708 WA00573

इस अधिनियम के जरिए मोदी सरकार ने देश की महिला शक्ति के प्रति किए गए अपने वादे को पूर्ण किया जिसकी बदौलत अब भारतीय महिलाओं को 33% आरक्षण का लाभ मिलेगा। समस्त नारी शक्ति के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश की महिला शक्ति को यह अनुपम और उल्लेखनीय तोहफ़ा है। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752

अब हमारे देश की “आधी आबादी” कही गई महिलाएं अपनी योग्यता का परिचय देते हुए, आरक्षण के इस अधिनियम का लाभ उठाकर राष्ट्र के नव निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार होंगी। देश की महिला शक्ति की ओर से मैं माननीय प्रधानमंत्री, भारत की केंद्र सरकार और इस अधिनियम के पक्ष में अपना मत देने वाले समस्त नेतागण का आभार व्यक्त करता हूं।

बुर्का पर लगा प्रतिबंध, कानून तोड़ने पर देना होगा इतना जुर्माना

स्विट्जरलैंड में मुस्लिम समुदाय को बड़ा झटका देते हुए संसद के निचले सदन ने बुधवार को बुर्का प्रतिबंध के पक्ष में मतदान किया। कुछ मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले बुर्के जैसे चेहरे को ढंकने पर प्रतिबंध का बिल था। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008

नियम का उल्लंघन करने पर 1,000 फ़्रैंक (लगभग $1,100) तक का जुर्माना निर्धारित किया गया है। नेशनल काउंसिल ने इस कानून के पक्ष में 151-29 से मतदान किया, जिसे सीनेट ने पहले ही मंजूरी दे दी थी। जनमत संग्रह दक्षिणपंथी, लोकलुभावन स्विस पीपुल्स पार्टी द्वारा पारित किया गया और मध्यमार्गियों और ग्रीन्स की आपत्तियां खारिज हो गईं।

सार्वजनिक स्थानों और निजी इमारतों में प्रतिबंध

IMG 20230708 WA00573

यह स्विस कानून अब लोगों को पूजा स्थलों जैसे कुछ अपवादों को छोड़ दें तो सार्वजनिक स्थानों और निजी इमारतों में नाक, मुंह और आंखों को ढंकने से रोकता है। स्विट्जरलैंड में कुछ महिलाएं बुर्का की तरह पूरा चेहरा ढंकती हैं, जिसे कई मुस्लिम देशों में पहना जाता है।

नारीवादी संगठनों ने किया था विरोध

AddText 09 19 03.49.44 1

2021 में स्विस मतदाताओं ने देश में कुछ मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले नकाब और बुर्के से चेहरे को ढंकने पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसके बाद प्रदर्शनकारी स्की मास्क और बंदना पहनकर सड़कों पर उतर आए थे। कई नारीवादी संगठनों ने प्रतिबंध का विरोध किया था। उनका तर्क था कि इस पर वोट देना जनता पर निर्भर है। पर्पल हेडस्कार्व्स फेमिनिस्ट मुस्लिम वूमेन ग्रुप की प्रवक्ता इनेस एल-शिख ने कहा कि यह बेकार, नस्लवादी और लिंगवादी है। उन्होंने एएफपी को बताया कि 2021 में स्विस संविधान में महिलाओं को उनकी इच्छानुसार कुछ भी पहनने से रोकने अस्वीकार्य माना गया था। (जारी…)

IMG 20230802 WA00752

बुर्के पर प्रतिबंध महिलाओं के लिए नहीं, बल्कि उनके खिलाफ लगाया गया है। चाहे हम मिनी स्कर्ट में हों, बुर्के में हों या टॉपलेस हों, हम जो चाहते हैं वह खुद के लिए चुनने में सक्षम होना है। राष्ट्रीय कानून स्विट्जरलैंड को बेल्जियम और फ्रांस जैसे देशों की कतार में खड़ा कर देगा जिन्होंने इसी तरह के कानून लागू किए हैं।

जमशेदपुर : जोजोबेड़ा चेचिस यार्ड गेट पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना अंतर्गत टाटा मोटर्स के जोजोबेड़ाचेचीस यार्ड में गुरुवार को ग्रामीणों ने पारंपरिक हथियार के साथ प्रदर्शन किया और मुख्य गेट को जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि जोजोबेड़ा स्थिति खाता नंबर 6 और 27 उनके पूर्वजों की जमीन है। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008

1986-87 में भूमि सुधार उप समाहर्ता के द्वारा ग्रामीणों को दखल दिहानी दिलाई गई थी, तब से ग्रामीण अपनी जमीन पर ही रह रहे हैं। अब लगातार टाटा मोटर्स के द्वारा उनकी जमीन की चहारदीवारी को तोड़ दिया जा रहा है और टाटा मोटर्स द्वारा जमीन को लीज पर लेने की बात कही जा रही है। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44 1

सुरेंद्र भूमिज ने बताया कि उनको खाता नंबर 6 और खाता नंबर 27 में दखल दिहानी दिलाई गई है। जमीन मुंशी भूमिज और आनंद भूमिज के नाम पर है। बावजूद इसके टाटा मोटर्स जोर जबरदस्ती जमीन का अधिग्रहण कर रही है। उन्होंने कहा कि यह मामला उच्च न्यायालय में लंबित भी है, बावजूद इसके टाटा मोटर्स द्वारा ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक ग्रामीणों की जमीन टाटा मोटर्स लौटा नहीं देती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

IMG 20230802 WA00752
आजादनगर में चोरी के आरोप में एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
IMG 20230920 WA0008

जमशेदपुर : आजादनगर के बागानशाही रोड नंबर 11 में 19 अगस्त को दिनदहाड़े हुई चोरी में एक युवक को गिरफ्तार किया है। चोरी अंजुम नामक व्यक्ति के घर में हुइ थी। उस वक्त उसके मकान में केवल दो बच्चे थे। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44 1

बताया गया था कि 2 हजार नगद और 3.30 लाख के जेवर की चोरी हुई थी। स्थानीय लोगों ने जानकारी दी थी कि दो महिलाएं उनके घर के बाहर खड़ी थीं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन महिलाओं ने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची आजादनगर पुलिस ने मामले की जांच की और दो लोगों को पकड़ लिया।

IMG 20230802 WA00752
वर्कर्स कॉलेज में छज्जा गिरा, बाल बाल बचे छात्र, आजसू छात्र संघ ने किया प्रदर्शन

जमशेदपुर : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज भवन की दीवारों के साथ ही छत व छज्जा भी जर्जर हो चुका है। कॉलेज के बाहरी हिस्से में गुरुवार को छज्जा टूट कर गिर गया। इस दौरान वहां मौजूद छात्र बाल-बाल बच गये। इसे लेकर छात्रों ने कॉलेज में प्रदर्शन करते हुए कॉलेज भवन की समुचित मरम्मत कराने की मांग की। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008

बता दें कि आज आजसू छात्र संघ के कार्यकर्ता कॉलेज परिसर में प्राचार्य एसपी महालिक से औपचारिक मुलाकात करने पहुंचे थे। तभी अचानक शोर सुनायी दी। इस पर संघ के सभी कार्यकर्ता बाहर पहुंचे तो देखा कि प्राचार्य कक्ष के बाहर से सट कर शौचालय की तरफ जाने वाले रास्ते में छज्जे का प्लास्टर टूट कर एक छात्र के बगल में गिरा था। छात्र शौचालय की तरफ जा रहा था। यह देख कर आजसू छात्र संघ ने अक्रोश जताते हुए नारेबाजी व प्रदर्शन किया और कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम एक मांग पत्र सौंपा। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573

प्रदर्शन का नेतृत्व कामेश्वर प्रसाद ने किया। इस दौरान संघ के कोल्हान प्रभारी हेमंत पाठक ने कहा कि 1- 2 वर्ष पूर्व की लाखों रुपए लगाकर कॉलेज भवन का जीर्णोद्धार कराया गया था, लेकिन ठेकेदार के द्वारा सिर्फ थूक पॉलिश कर दिया गया, इसका संघ विरोध करता है। अगर यह मालवा छात्र के सिर पर गिर जाता तो क्या स्थिति होती, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752

इसलिए आज एक मांग पत्र सौंप विश्वविद्यालय को अवगत करा दिया गया है कि कैम्पस में आए हर एक छात्र की बीमा विश्वविद्यालय करवाए। क्योंकि इस सरकारी व्यवस्था में हमेशा इस तरह की घटनाएं होते रहती हैं। पिछले दिनों रांची विश्व विद्यालय में भी एक छात्र की मौत हो चुकी है। क्या कोल्हान विश्वविद्यालय भी ऐसी ही किसी अप्रिय घटना का इंतजार कर रहा है। इस दौरान राजेश महतो, कामेश्वर प्रसाद, मौसमी कुमारी, इशिता कुमारी, आइसा कुमारी समेत अन्य उपस्थित थे।

झारखण्ड की लेडी टार्जन पद्मश्री जमुना टुडू का टीआरएफ ने किया अभिनंदन

जमशेदपुर : टीआरएफ लिमिटेड ने प्रकृति के पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने के लिए वन संरक्षण की दिशा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार विजेता और “झारखंड की लेडी टार्ज़न” के रूप में प्रसिद्ध श्रीमती जमुना टुडू को आमंत्रित किया। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008

श्रीमती जमुना टुडू ने झारखंड और उसके आस पास के क्षेत्रों में वनों की कटाई को रोकने के लिए अपने नेतृत्व के प्रयासों और वन भूमि के संरक्षण में अपने सकारात्मक प्रभाव के बारे में अपना अनुभव साझा किया। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573

उन्होंने कुछ समान विचारधारा वाली महिलाओं के साथ मिलकर एक वन सुरक्षा समिति बनाई। इस अवसर पर सीएफओ श्री आनंद चंद, सीएचआरओ श्री अभिजीत सिंह, टाटा रॉबिन्स फ्रेजर लेबर यूनियन के महासचिव श्री एम एच हीरामणिक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और स्वयंसेवक कार्यक्रम में उपस्थित थे और उनके अनुभव से लाभ उठाया। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1

इस अवसर पर सीएफओ श्री आनंद चंद ने श्रीमती टुडू को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और सीएचआरओ श्री अभिजीत सिंह ने उन्हें टीआरएफ परिवार की ओर से एक स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन श्री एम एच उस्मानी ने किया। इस कार्यक्रम की शुरुआत श्री कौशिक दत्ता एवं श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा की गई।

IMG 20230802 WA00752
आजादनगर थाना शांति समिति ने वरीय पुलिस अधिकारी का किया स्वागत
IMG 20230920 WA0008

जमशेदपुर : ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट की टीम एवं आजादनगर थाना शांति समिति के सदस्यों और दुर्गा पूजा समिति के लाइसेंसियों ने वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर से उनके कार्यलय में मिल कर आने वाले त्योहार 12 रबीउल अव्वल जश्न ए ईद मिलाद उन नबी एवं दुर्गा पूजा के त्योहार के बारे में बैठक की और त्योहार शांति पूर्वक मानने की लिए चर्चा की गई। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44 1

इस दौरान ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के पत्रों सैयद आसिफ अख्तर,आजादंगार थाना शांति समिति के अध्यक्ष शेख बदरुद्दीन, मानगो निगम निगम के ब्रांड एंबेसेडर एवं शांति समिति के सचिव मुख्तार आलम खान, दाईगुट्टू दुर्गा पूजा समिति के लाइसेंसी सुरेंद्र शर्मा एवं शाहिद परवेज, समाज सेवी मोइउद्दीन अंसारी, सररोज शर्मा ने वरीय पुलिस अधीक्षक को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया और 12 रबीउल अव्वल के दिन ईद मिलाद उन नबी के अवसर पर जमशेदपुर के सामाजिक संस्था की ओर से शहर में बढ़ते हुए डेंगू मरीजों को देखते हुए मेगा ब्लड डोनेशन कैंप आजादनगर थाना क्षेत्र के आजाद मैरेज हाल में रखा गया है। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया गया के इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आकर और रक्त दाताओं का हौसला बढ़ाए।

IMG 20230802 WA00752
सिंहपुरा पंचायत भवन में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सुश्री स्मिता नगेसिया द्वारा जनता दरबार का हुआ आयोजन

झारखण्ड : सिंहपुरा पंचायत भवन में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सुश्री स्मिता नगेसिया द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जिनमें चिकित्सा, जॉब कार्ड, पेंशन, केसीसी, पशुपालन, जन्म/मृत्यु, मनरेगा व अन्य विभाग शामिल थे। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008
IMG 20230708 WA00573

उक्त जनता दरबार में चिकित्सा विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया था जिसमें कुल 12 लोगों ने अपनी स्वास्थ जांच करवाई। जनता दरबार में लोगों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन भी जमा किए गए। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1

जिसके तहत कूल 02 जॉब कार्ड के आवेदन, मनरेगा अंतर्गत दीदी बड़ी योजना के लिए कुल 01 आवेदन, किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत कुल 01 आवेदन, पशुधन योजना अंतर्गत कुल 02 आवेदन, राजस्व अंतर्गत पंजी 2 में ऑनलाइन एंट्री के लिए कुल 02 आवेदन, जन्म–मृत्यु के कुल 01 आवेदन, सामाजिक सुरक्षा विभाग अंतर्गत कुल 07 लोगों ने पेंशन योजना के लिए आवेदन दिया था। साथ ही 02 लाभुकों द्वारा विद्युत विभाग के स्टॉल में बिजली बिल जमा किया गया।
उक्त मौके पर मुखिया, उप मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, एवं प्रखंड व अंचल कर्मी उपस्तिथ थे।

IMG 20230802 WA00752
उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की बैठक: गोदामों के नियमित निरीक्षण का आदेश
IMG 20230920 WA0008

जमशेदपुर : समहरणालय सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग अंतर्गत किए जा रहे कार्यो की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जिले के धान गोदाम की स्थिति, गोदाम की क्षमता व जिले में अन्य गोदामों की उपलब्धता की जानकारी ली गई। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, विभिन्न राइस मिलर एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे। (जारी…)

IMG 20230921 WA0005
IMG 20230708 WA00573

बैठक में उप विकास आयुक्त द्वारा पोटका, चाकुलिया, बहरागोड़ा और धालभूमगढ़ समेत अन्य गोदामों के नियमित निरीक्षण का निर्देश जिला आपूर्ति पदाधिकारी और जिला सहकारिता पदाधिकारी को दिया गया। निरीक्षण के दौरान गोदामों की सफाई, रखरखाव और खाद्य सामग्री की उपलब्धता और वहां उपलप्ध उपकरणों के सुचारू होने की जांच की जाएगी। उन्होंने पोटका स्तिथ गोदाम के अप्रोच रोड की मरम्मती का भी निर्देश दिया तथा गोदाम में एक अतिरिक्त कर्मी की आवश्यकता की जानकारी मिलने पर वहां एक कर्मी प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने जितने भी गोदामों में लीकेज की समस्या है उसे भी ठीक करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया की पोटका के गोदाम में धर्मकांटा की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752

उप विकास आयुक्त ने मिलर द्वारा ससमय सीएमआर को संबंधित गोदामों में भेजने तथा एजीएम द्वारा हर हाल में सीएमआर प्राप्त करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सितंबर का राशन सभी पीडीएस डीलर को डीएसडी के द्वारा दो दिनों के भीतर भेजने का निर्देश दिया। सीएमआर हेतु नए गोदाम को चिन्हित करने व एफसीआई का गोदाम खाली हो तो विभाग से पत्राचार करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने एफआरके क्रय का भुगतान करने और निजी गोदाम को भाड़े पर लेने की जरूरत पर भी बल दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी एजीएम सीएमआर के लिए गोदाम में जगह बना कर रखें और किसी भी परिस्थिति में सीएमआर की गाड़ी खड़ी नहीं रहनी चाहिए। साथ ही निर्देश दिया कि सभी मिलर सीएमआर की गुणवत्ता सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि गोदामों के रखरखाव व गोदामों में खाद्य सामग्री के संग्रहण में किसी भी तरह की लापारवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगा।

जुबली पार्क : कल सुबह 6 बजे की जगह 7:30 बजे से वाहन का आवागमन शुरू होगा, टाटा स्टील ने चिपकाया नोटिस
IMG 20230920 WA0008
IMG 20230708 WA00573

जमशेदपुर : बिस्टूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जुबली पार्क एक नंबर गेट से कल 22 सितंबर शुक्रवार सुबह 6.00 बजे की जगह 7.30 बजे से आवागमन शुरू हो सकेगा। दौड़ का आयोजन होने की वजह से डेढ़ घंटे तक इस रोड को बंद रखा गया है। इसके लिए इससे संबंधित टाटा स्टील के अधिकारियों ने नोटिस लगाकर इसकी सूचना दी, ताकि आने जाने वाले लोगों को किसी तरह का कोई परेशानी न हो सके। लोग सूचना पढ़ कर अपनी रुट को डेढ़ घंटे के लिए डायवर्ट कर सके।

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752
error: Content is protected !!