एक नई सोच, एक नई धारा

लैंड स्कैम: पूर्व DC छवि की जमानत अर्जी पर हुई सुनवाई, ED ने दाखिल किया जवाब

लैंड स्कैम के आरोपी रांची के पूर्व DC छवि रंजन की जमानत याचिका पर रांची प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई. सस्पेंड हो चुके आइएएस छवि रंजन के अधिवक्ता अभिषेक चौधरी और अभिषेक सिंह में अपनी बहस के दौरान अदालत को बताया कि उन्हें सिर्फ मौखिक बयान के आधार पर आरोपी बनाया गया है.

इसलिए छवि रंजन को जमानत दी जानी चाहिए. वहीं ED की ओर से उपस्थित विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार ऊर्फ काका जी ने अपनी बहस में कहा कि लैंड स्कैम के प्रमुख अभियुक्त छवि रंजन ही हैं, इसलिए इन्हें बेल नहीं दी जानी चाहिए. वहीं ईडी की ओर से जवाब भी दाखिल किया गया. इसके बाद कोर्ट ने छवि रंजन की जमानत पर अगली सुनवाई के लिए 5 अगस्त की तारीख तय की है.

IMG 20230625 WA0000 2

बता दें कि रांची के बड़गाईं अंचल के बरियातु स्थित सेना के कब्जे वाली जमीन की खरीद बिक्री से जुड़े इस केस में ED रांची के पूर्व उपायुक्त आइएएस छवि रंजन, बड़गाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, सेना के कब्जे वाली जमीन का फर्जी रैयत प्रदीप बागची, जमीन कारोबारी अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान व मोहम्मद सद्दाम, अमित अग्रवाल और दिलीप घोष के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है. वहीं IAS छवि रंजन पिछले 85 दिनों से जेल में बंद हैं.

शिक्षा की बेहतरी के लिए गंभीर नहीं झारखंड सरकार, बोलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी

केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड सरकार पर गंभीर आरोप लगाये हैं. कोडरमा की बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने प्रभात खबर संवाद में कहा कि झारखंड सरकार शिक्षा की बेहतरी के लिए गंभीर नहीं है.

IMG 20230625 WA0000

उन्होंने कहा कि शिक्षा के लिए जो पैसे केंद्र से भेजे जाते हैं, उसका राज्य सरकार बेहतर इस्तेमाल नहीं करती. उन्होंने कहा कि अक्टूबर में जब समीक्षा बैठक हुई थी, तो झारखंड के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में शिक्षकों के 80 हजार पद रिक्त पड़े हैं. लेकिन, बाद में राज्य के तत्कालीन शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने इसे सिरे से खारिज कर दिया. इससे पता चलता है कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए गंभीर नहीं है. केंद्र सरकार के खिलाफ झूठा प्रचार करती है.

माकपा नेता की हत्या : भाजपा ने झारखंड विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर सोरेन के इस्तीफे की मांग की

रांची 28 जुलाई झारखंड में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा के मुख्य द्वार के बाहर प्रदर्शन किया और राज्य में एक माकपा नेता की हत्या की सीबीआई जांच कराने एवं कथित तौर पर बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने दावा किया कि झारखंड में कानून-व्यवस्था की स्थिति ”बद से बदतर” हो गई है। उन्होंने कहा, ‘पुलिस का काम अपराधियों को पकड़ना है, लेकिन सरकार इसे अपने उद्देश्यों के लिए एक औजार के तौर पर इस्तेमाल कर रही है।’

IMG 20230625 WA0000 2

प्रदर्शन में शामिल नेताओं और समर्थकों ने सोरेन के इस्तीफे तथा हत्या की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की मांग करते हुए तख्तियां लहराईं।

सरकार ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

भाजपा के एक अन्य नेता अमर बाउरी ने दावा किया कि ज्यादातर अपराध जमीन पर कब्जे के लिए हो रहे हैं और ये सोरेन के संरक्षण में किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हम मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग करते हैं।’

भाजपा के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने कहा कि पहले महिलाओं के खिलाफ अपराध के कारण संथाल परगना क्षेत्र नागरिकों के लिए असुरक्षित था लेकिन ”अब राजधानी रांची भी सुरक्षित नहीं है।”

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता सुभाष मुंडा की बुधवार को यहां दलदली चौक स्थित उनके कार्यालय में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

नारायण ने मांग की कि यह मामला सीबीआई को सौंपा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजसू नेता अजय मुंडा को भी एक दिन पहले ही गोली मार दी गई थी और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

कांग्रेस के नेता एवं मंत्री बन्ना गुप्ता ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि पुलिस अपना काम कुशलता से कर रही है। उन्होंने कहा, ”विपक्ष बिना किसी वजह के, हंगामा कर रहा है।”

सुभाष मुंडा हत्या मामले में अब तक हुई जांच के बारे में पूछे जाने पर रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘मामले में जांच की जा रही है और हम जल्द ही निष्कर्ष पर पहुंचेंगे। कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।’

खत्म हुआ इंतजार! लो आ गई नई इलेक्ट्रिक ‘बुलेट’Gasoline… जानें खासियत

गई नई इलेक्ट्रिक बुलेट! ऑटो जगत में आज का दौर बड़े बदलाव का है, जिसमें चाहे कार हो, बाइक हो या फिर साइकिल ही क्यों न हो, सब इलेक्ट्रिफाइड हो रहा है. ये हमारी प्रकृति के साथ-साथ तमाम तरह से हमारे लिए भी फायदेमंद है.

ऐसे में इस इलेक्ट्रिकफिकेशन के दौर में हम सभी को इंतजार है, हमारी फेवरेट बाइक बुलेटे के इलेक्ट्रिफाइड होने का, जिसे लेकर कंपनी खुद भी अपने इराजे जाहिर कर चुकी है, हालांकि अभी इसबर काम जारी है. मगर क्या हो अगर आपको मालूम चले कि बुलेट का इलेक्ट्रिक सेगमेंट पहले भी भारतीय ऑटो बजार में मौजूद है? जी हां… बेंगलुरू एक बेस्ड बाइक कस्टम्स कंपनी ने दिलचस्प इलेक्ट्रिक बुलेट तैयार की गई है, जिसका नाम है ‘Gasoline’.

IMG 20230625 WA0000 2

दरअसल इस फर्म का नाम है बुलेटियर कस्टम्स, जो पिछले करीब 16 साल से रॉयल एनफील्ड की बाइक्स को कस्टमाइजेशन मॉडिफिकेशन का काम कर रहे हैं. ये फर्म खासतौर पर रॉयल एनफील्ड की बाइक्स पर अपने अनोखे क्रिएटिव अंदाज में न सिर्फ कलाकारी करती है, बल्कि उसे एडवांस फीचर्स के साथ लैस कर एक बेहतीन गाड़ी बनाती है. इसी के मद्देनजर हाल ही में इस फर्म ने 1984 मॉडल रॉयल एनफील्ड बुलेट को अनोखे लुक्स फीचर्स के साथ तैयार किया है, फर्म ने इसे एक नया इलेक्ट्रिक कलेवर दिया है, जो न सिर्फ देखेने में शानदार है, बल्कि परफॉर्मेंस के मामले में भी उम्दा होने का दावा किया जा रहा है. तो चलिए इसके बारे में जानें…

ऐसी है नई इलेक्ट्रिक बुलेट…

हासिल जानकारी के मुताबिक ये नई इलेक्ट्रिक बुलेट, डिजाइन परफॉर्मेंस दोनों ही मामलों में ओरिजनल बुलेट से काफी ज्यादा अलग है. अगर पहले डिजाइन की बात करें, तो इस बाइक में 3 इंच लंबे चेचिस के साथ, नए लुक्स का फ्यूल टैंक दिया गया है. वहीं इसे बिल्कुल ठीक नीचे एक बड़े इंजन जैसा दिखने वाला कवर भी तैयार किया गया है, जिसके अंदर बैटरी लगाई गई है. इसमें अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स मौजूद हैं, साथ ही बाइक की मोटर को पावरफुल बनाने के लिए नाइट्रो बूस्ट सिस्टम भी है.

वहीं अगर इसकी रेंज परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें मुख्यत: तो मोड दिए गए हैं, पहला रेगुलर मोड, जिसमें बाइक करीब 90 किमी चल सकती है. दूसरा इकोनॉमी मोड, जिसमें बाइक 100 किमी से ज्यादा चल सकती है. इसमें मुंबई बेस्ड गोगो ए1 फर्म से 5kW की क्षमता का BLDC हब मोटर दिया गया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं ये 15 टीमें, यहां देखें पूरी लिस्ट

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप का 9वां एडिशन अगले साल वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेला जाना है। इस वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लेना है जिसमें से 15 टीमें क्वालीफाई कर चुकी है, वहीं 5 टीमों की जगह अभी भी खाली है।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 आगाज जून में होगा। टी20 वर्ल्ड कप 2022 की टॉप-8 टीमों समेत, आईसीसी रैंकिंग के टॉप-10 में मौजूद दो टीमों ने डायरेक्ट क्वालीफाई किया, वहीं मेजबान होने के नाते वेस्टइंडीज और अमेरिका को भी सीधा टिकट मिला। इसके अलावा क्वालीफायर्स राउंड खेलकर 3 और टीमों ने इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।

IMG 20230625 WA0000 2

इन 12 टीमों के अलावा अभी तक आयरलैंड, स्कॉटलैंड और पपुआ न्यू गिनी ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

अब अन्य 5 टीमों का फैसला अमेरिका क्वालीफायर, एशिया क्वालीफायर और अफ्रीका क्वालीफायर के जरिए होगा। अमेरिका से 1 और एशिया व अफ्रीका से 2-2 टीमें वर्ल्ड कप का टिकट हासिल कर सकती है। 1 दिसंबर तक टी20 वर्ल्ड कप 2024 की सभी 20 टीमों का नाम साफ हो जाएगा।

बात अभी तक क्वालीफाई कर चुकी टीमों की करें तो वेस्टइंडीज, अमेरिका, आयरलैंड, पपुआ न्यू गिनी और स्कॉटलैंड के अलावा भारत, इंग्लैंड, बांग्लादेश, अफगाानिस्तान, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड्स ने डायरेक्ट क्वालीफाई किया है।

पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में होगी 20 टीमें

टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार मुख्य दौर में 20 टीमें देखने को मिलेंगी, जिनको 4 ग्रुप में बांटा जाएगा। 5-5 टीमों वाले ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली 2-2 टीमों को सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करने का मौका मिलेगा, जबकि सुपर 8 में चार-चार टीमों के दो ग्रुप बनाए जाएंगे और इन ग्रुपों में शीर्ष पर रहने वाली 2-2 टीमों को सीधे सेमीफाइनल में मौका मिलेगा और इसके बाद फाइनल खेला जाएगा।

टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल तो अभी तक सामने नहीं आया है, मगर खबरों के मुताबिक टी20 विश्व कप 2024 में कुल 50 मैच होंगे, जिनमें से एक तिहाई मैच अमेरिका के अलग-अलग शहरों में आयोजित होंगे। अमेरिका पहली बार किसी आईसीसी इवेंट की मेजबानी करेगा। कुल 17 मैच यूएसए में खेले जा सकते हैं।

मानगो के अपराधी अमरनाथ सिंह की बासुकीनाथ में गोली मारकर हत्या

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो निवासी अमरनाथ सिंह की देवघर में गोली मारकर अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी। यह घटना बासुकीनाथ मंदिर से आगे नंदिनी चौक के पास घटी। बताया जाता है कि अमरनाथ सिंह अपने परिवार और कुछ साथियों के साथ बाबा धाम में देवघर गया था। जल अर्पण करने के बाद वह अपने परिवार के साथ बासुकीनाथ गया और उसके बाद एक सरकारी ठहराव के स्थान पर रुका। उसके साथ के लोग गाड़ी लेने चले गए थे। इसी बीच अमरनाथ सिंह बाहर टहल रहा था। (जारी…)

IMG 20230625 WA0000 2

टहलने के दौरान ही देवघर के बाबा के धाम वाले गेरुआ वस्त्र पहने दो लड़के आए। उसके बाद उन दोनों लड़कों ने उसको सिर में ही गोली मार दी। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गोली मारने के बाद सारे अपराधी वहां से भाग निकले। अमरनाथ सिंह जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में काफी दिनों से एक अपराधिक गिरोह भी चला रहा था। इसको लेकर उसका कई दिनों से विवाद भी चल रहा था। वह कुछ दिनों पहले ही देवघर में शिव की आराधना करने के लिए बाबा धाम गया। उसके साथ उसकी पत्नी और बच्चे भी थे। इसी बीच अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दे दिया।

आदित्यपुर व गम्हरिया थाना निरीक्षण करने पहुंचे नये एसपी विमल कुमार, पदाधिकारियों में हड़कंप

आदित्यपुर : 19 वें एसपी के रूप में पदभार ग्रहण करते ही एसपी के निर्देशों का असर जिले की सड़कों पर देखने को मिला। जहां गुरुवार शाम से ही जगह- जगह एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में एसपी डॉ विमल कुमार गुरुवार की देर रात आदित्यपुर पहुंचे। वैसे उन्होंने इसे एंटी क्राइम चेकिंग का हिस्सा बताया और कहा यह रूटीन वर्क है जो चलता रहेगा। इस दौरान मिडिया से बातचीत करते हुए श्री कुमार ने बताया कि जगह जगह एंटी क्राइम चेकिंग चलाए जाएंगे। उसका कोई निश्चित टाइम टेबल नहीं होगा। एक बार फिर से उन्होंने अपराधियों को इलाका छोड़ने का संदेश दिया है। (जारी…)

IMG 20230625 WA0000 2

बता दें कि गुरुवार को जिला मुख्यालय में पदभार ग्रहण करने के दौरान भी उन्होंने अपराधियों एवं भ्रष्ट पदाधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा था सुधर जाएं वरना कार्रवाई की जाएगी। यही बात एसपी ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान आदित्यपुर थाने में दोहराई। हालांकि मीडिया द्वारा पूछे गए इस सवाल पर कि क्या अपराधियों के मामले में राजनीतिक हस्तक्षेप स्वीकार करेंगे ? इस पर एसपी ने नपे तुले अंदाज में कहा कि उनका संदेश अपराधियों के लिए है। अपराधी जितना जल्दी हो सके अवैध धंधों को बंद करें, अन्यथा एक्शन का असर दिखेगा। एसपी करीब 1 घंटा थाने में रहे और थाना की कार्यशैली से अवगत हुए। मौके पर थाना प्रभारी राजन कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

आजाद नगर रोड नंबर 16 के पास एक व्यक्ति को मारकर किया जख्मी, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

जमशेदपुर : आजाद नगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 16 के पास समद खान नामक व्यक्ति पर जानलेवा हमला हुआ है। उसके साढू मंजूर हुसैन उर्फ शेरू ने समद खान पर अपने साथियों के साथ लाठी डंडे और रॉड से हमला कर दिया और समद को मारपीट कर जख्मी कर दिया। समद खान को पुलिस ने इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (जारी…)

IMG 20230625 WA0000 2

समद खान ने बताया कि वह आजाद बस्ती रोड नंबर 1 का रहने वाला है। हमलावर मंजूर हुसैन रोड नंबर 17 का रहने वाला है। समद खान ने बताया कि उसका बेटा रोड नंबर 16 में आयशा रेसीडेंसी के पास ट्यूशन पढ़ने जाता है। वह अपने बेटे को ट्यूशन से घर लाने गए थे तभी घटना घटी।

सीजीपीसी लगायेगी निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर

30 जुलाई को स्वास्थ्य जांच का लाभ लें, रक्तदान कर पुण्य के भागी बने: भगवान सिंह

IMG 20230625 WA0000 2

जमशेदपुर : धार्मिक सरोकार के अलावा सामाजिक दायित्व निर्वहन में भी सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी कभी पीछे नहीं रही है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आगामी 30 जुलाई (रविवार) को बड़े पैमाने पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर का आयोजन सीजीपीसी करेगी।
शिविर के सफल आयोजन को लेकर सरदार भगवान सिंह सभी डॉक्टरों के साथ गुरुवार को बैठक भी की। सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने विस्तारपूर्वक बताया की जांच शिविर में स्वास्थ्य जांच के अलावा नेत्र जांच और विभिन्न प्रकार के रक्त जाँच भी कराये जायेंगे। उन्होंने बताया की स्वास्थ्य जांच और नेत्र जांच निःशुल्क होगी जायेंगे लेकिन रक्त और अन्य जांच तय से आधे मूल्य में किये जायेंगे। एमजीएम अस्पताल के सहयोग से की जाने वाली रक्तदान मुहिम सिख इतिहास ने महान शहीद भाई मनी सिंह की शहादत को समर्पित किया जा रहा है। (जारी…)

IMG 20230517 WA0100 1


शहर के जाने-माने चिकित्सक लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। जिनमें डॉ निशा चौधरी, डॉ स्तुति केडिया, डॉ मीनल खिरिया सुगन्धि, डॉ सौरव बनर्जी एवं डॉ रोहित कुमार झा प्रमुखरूप से सबके स्वास्थ्य की जांच करेंगे। रक्तदान सुबह दस बजे से चार बजे तक आयोजित किया जायेगा जबकि स्वास्थ्य जांच औरअन्य जांच दोपहर दो बजे तक चलेंगे। सरदार भगवान सिंह ने आह्वान किया है कि जरूरतमंद इस शिविर का लाभ अवश्य उठायें और बड़ी संख्या में शामिल होकर इस प्रयास को सफल बनायें।
सीजीपीसी के कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, सुखदेव सिंह बिट्टू, जगतार सिंह नागी और सरबजीत सिंह ग्रेवाल भी उपस्थित रहे।

झारखंड : भाजपा के विधायक दल के नेता फाइनल, मानसून सत्र के एक दिन पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष ने की अहम बैठक

रांची : झारखंड विधानसभा का सत्र शुक्रवार से शुरू होने वाला है। इसको लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष की लगातार बैठक हुई। गुरुवार को रांची के मुख्यमंत्री आवास में जहां सत्ता पक्ष के कांग्रेस, झामुमो और राजद के विधायकों की बैठक हुई वहीं, भाजपा के विधायक दल की बैठक भी हुई। इस बैठक में कई लोग शामिल हुए। (जारी…)

cec99a2d320139fba3f756a921c649e81666cbeee1c62e7c8e2865fd6404dc46.0

सत्ता पक्ष देगा विपक्ष के हर सवाल का जवाब

सत्ता पक्ष की एक बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री के अलावा झामुमो, कांग्रेस और राजद के तमाम विधायक मौजूद थे। इस दौरान तय किया गया कि एक साथ मिलकर विपक्ष को जवाब दिया जायेगा। मानसून सत्र सुचारु रुप से चले, इसकी कोशिश होगी और सारे विधेयकों को किस तरह पारित कराना है, उस पर भी विचार किया गया। इस दौरान तय किया गया कि वे लोग हर सवाल का जवाब देंगे। अधिकारियों के साथ समन्वय बनाने के लिए भी कुछ विधायकों को जिम्मेदारी दी गयी। इस दौरान सत्ता पक्ष के विधायकों को मुखर होकर काम करने को कहा गया। (जारी…)

5b4753cc27e0bc5fadd2ad41c3a2c82e016fa8203376b91a4b04d43b4fc0ad69.0

भाजपा ने विधायक दल के नेता को लेकर चर्चा की, घेरेगा सत्ता पक्ष को

IMG 20230625 WA0000 2

मानसून सत्र के एक दिन पहले भाजपा विधायक दल की बैठक भी हुई। रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे मौजूद रहे। इसके अलावा झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह मौजूद रहें। इस दौरान विधायक दल के तौर पर जय प्रकाश पटेल के नाम पर लगभग सहमति बन गयी। इसके अलावा तय किया गया कि भाजपा अपने सहयोगी पार्टी आजसू के साथ मिलकर सत्ता पक्ष को घेरेगी और मुद्दे को जोरदार तरीके से उठायेगी।

error: Content is protected !!