एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20230325 WA0037
राहुल गाँधी ने पत्रकार के सवाल पर तिलमिला कर कहा- हवा निकल गयी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद सदस्या खत्म होने के बाद पहली बार शनिवार को प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और पीएम मोदी-अदाणी के रिश्ते पर सवाल उठाए।

‘हवा निकल गई”

एक जर्नलिस्ट ने प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने पूछा कि उनके द्वारा ‘मोदी सरनेम’ पर की गई टिप्पणी को भाजपा ने ओबीसी का अपमान बताया है, जिस पर राहुल ने कहा- आप भाजपा के लिए इतना डायरेक्टरी क्यों काम कर रहे हैं। थोड़ा घूमघाम कर सवाल पूछिए। इतना दबाव में काम मत करो। हवा निकल गई।

गांधी माफी नहीं मांगता”

एक अन्य पत्रकार के द्वारा यह पूछने पर ”भाजपा के लोग बार-बार कहते हैं कि आपने विदेश में जाकर जो भाषण दिया, उसके लिए आप माफी क्यों नहीं मांग लेते? कोर्ट ने भी आपसे माफी मांगने के लिए कहा था। इस पर आप क्या सोचते हैं?” पर राहुल ने कहा, ”राहुल गांधी सोचता है कि मेरा नाम सावरकर नहीं है। मेरा नाम गांधी है और गांधी किसी से माफी नहीं मांगता।”

मुझे लोकसभा में बोलने नहीं दिया गया”

कांग्रेस नेता ने कहा, ”मैने लोकसभा में कहा कि मुझे बोलते दीजिए। एक बार तो बोलने दीजिए। मैंने स्पीकर को दो बार चिट्ठी लिखी, उनसे मिला भी। मैंने कहा कि मुझे बोलने दीजिए। इस पर उन्होंने कहा कि मैं कुछ नहीं कर सकता। जब आप नहीं कर सकते तो कौन करेगा? शायद मुझे जाकर मोदी जी से पूछना पड़ेगा, जो वो करने नहीं देंगे?”

dd45303ecfbc1cba775f420c1a823d1c83796195ee3134cb50c953c92ff3fa0a.0
लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश

जमशेदपुर : भाजपा झारखंड में लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में शनिवार को बिष्टुपुर के तुलसी भवन में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी के सभी मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मीटिंग में बूथ समिति को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। गणना समिति भी बनाई जाएगी। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके बाद विधानसभा चुनाव होंगे। पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। सभी जगह बूथ समिति की बैठक की जाए और उसको मजबूत बनाया जाए।

इसके अलावा जिला स्तर पर भी बूथ सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। बैठक को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में आगामी लोकसभा चुनाव में सभी 24 सीटें भाजपा को जितानी होंगी। उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में जी जान से जुट जाएं। ताकि, अगली सरकार भाजपा की बने।

IMG 20230325 WA0034
जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने की केन्द्रीय शांति समिति व रामनवमी अखाड़ा समिति के साथ बैठक

जमशेदपुर : सिदगोड़ा टाउन हॉल में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्रीमती विजया जाधव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने केन्द्रीय शांति समिति एवं रामनवमी अखाड़ा समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर जन समस्याओं/ शिकायतों को सुना एवं विधि व्यवस्था के संधारण पर चर्चा कर सहयोग की अपील की । सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति के साथ बैठक कर फीडबैक ली जा रही है वहीं कुछ जगहों में अगले 2-3 दिनों में बैठक प्रस्तावित है। प्रशासन के स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियों को मूर्त रूप दिया जा रहा है । उपायुक्त ने कहा कि वैसे अखाड़ा समिति जिन्होने अबतक जुलूस निकाले जाने की अनुमति नहीं लिया है तो एसडीएम कार्यालय में अवश्य निबंधन करा लें तथा जुलूस लाइसेंस पुलिस प्रशासन से प्राप्त कर ही जुलूस निकालें । लाइसेंस के लिए थाना में आवेदन करें । आवेदन के साथ संबंधित अखाड़ा समिति के 10 जिम्मेदार व्यक्तियों का फोन नंबर, नाम सहित उपलब्ध करायें। उन्होने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार से पुराने रूट चार्ट में विचलन की अनुमति नहीं दी जाएगी। आप सभी से भी आग्रह है कि असामाजिक तत्वों को चिन्हित करने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। डीजे या प्री रिकॉर्डेड गानों की जगह पारंपरिक वाद्य यंत्रों का प्रयोग करते हुए हर्षोल्लास से त्यौहार मनायें । साफ-सफाई, पेयजल, सड़क मरम्मतीकरण, जर्जर बिजली पोल मरम्मतीकरण, पेड़ों के टहनी की छंटाई जैसे कुछ सुझाव को लेकर संबंधित पदाधिकारी को तत्काल आवश्यक कार्रवाई हेतु निदेशित किया गया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सोशल मीडिया पर 24X7 निगरानी रहेगी, किसी भी संवेदनशील समाचार पर गहराई से विचार करते हुए दूसरे तक प्रेषित करें। आपके उत्सव के माहौल में कोई बाधा नहीं पहुंचाये इस उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा सभी एहतियाती कदम उठाये जा रहे हैं। लोगों तक मैसेज फॉर्वर्ड करने से पहले प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों के संज्ञान में जरूर लायें। आप किसी भी वक्त नि:संकोच पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं । जुलूस को संध्या 8 बजे तक विसर्जित करना सुनिश्चित करेंगे। जुलूस लाईसेंस के अनुसार समय सीमा के अन्दर लाईसेंस में दिये गये रूट के अनुसार ही चलें। सभी थाना प्रभारी को निदेश दिए कि 27 मार्च से सघन वाहन जांच चलायें तथा ब्रेथ एनालाइजर से जांच कर ड्रंक एवं ड्राइव में कार्रवाई करें।

बैठक में उपस्थित केन्द्रीय शांति समिति सदस्यों से अपील किया गया कि जुलूस में चलते समय शराब या किसी अन्य मादक पदार्थ का सेवन कर के कोई व्यक्ति शामिल नहीं हों इसका ध्यान रखेंगे । प्रत्येक अखाड़े के अध्यक्ष / सचिव अपने सहयोग के लिए दो नवयुवकों को जिम्मेदारी दें, जो शराब पर नियंत्रण रखने के लिए उत्तरदायी होगें। उन दो सदस्यों का नाम जिला प्रशासन / थाना को देंगे । जुलूस के साथ गाड़ियों में शराब इत्यादि न रखें। लाउडस्पीकर या ध्वनि उत्सर्जित करने वाले अन्य उपकरण का उपयोग मानक के अनुसार आवासीय क्षेत्र में 10 डीबी (ए) या 65 डीबी (ए) (जो भी कम हो) से अधिक नही होगा। अधिक शोर होने के कारण महिल / बुजुर्गों / बच्चों / बीमार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसकी अवहेलना करना बिहार कण्ट्रोल ऑफ द यूज एण्ड प्ले ऑफ लाउडस्पीकर एक्ट-1955 के तहत दण्डनीय अपराध है। अपने जुलूस में किसी ऐसे गाने को न बजने दें, जो अश्लील हो या धार्मिक उन्माद फैलाये, जिससे शांति का माहौल खराब हो । धार्मिक विद्वेष फैलाने वाले गाने बजाने पर भा0द0वि0 की धारा 295 (ए) एवं 153 (ए) के तहत कानूनी कार्रवाई की जायेगी ।

जुलूस में भारी वाहन, ट्रेलर के शामिल किए जाने की अनुमति नहीं होगी। लाठी, तलवार या अन्य प्रकार की कलाबाजी जुलूस में वे लोग ही करें, जिन्हें कलाबाजी ठीक तरीके से आती है। जबरन चन्दा वसूली न करें। यह कानूनन अपराध है। ऐसी सूचना मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। जुलूस में गाड़ी के आगे जुलूस का नाम एवं साउंड सिस्टम वाले का नाम, स्थान एवं मोबाईल नम्बर बड़े एवं स्पष्ट रूप में एवं प्रशासन द्वारा दिये जुलूस क्रमांक अवश्य लिखें। जुलूस में शामिल प्रत्येक सदस्य को फोटोयुक्त पहचान पत्र जारी करें। सम्भव हो तो विशेष पहचान हेतु विशेष रंग का या अखाड़ा का नाम अंकित टी-शर्ट उपलब्ध करायें ताकि अलग पहचान बन सके। किसी भी परिस्थिति में कानून अपने हाथ में न लें। अगर कोई अप्रिय घटना घटती है, तो समय रहते प्रशासन को सूचित करें। निश्चित रूप से कार्रवाई एवं निराकरण किया जायेगा ।

बैठक में सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, एएसपी, एसडीएम धालभूम, निदेशक डीआरडीए, एडीएम ल लॉ एंड ऑर्डर, डीएसओ, डीटीओ, एलआरडीसी, डीपीआरओ समेत सभी वरीय पदाधिकारी समेत बीडीओ, सीओ, डीएसपी, थाना प्रभारी मौजूद रहे।

paema matha 1679647653
कर्नाटक में पीएम मोदी के रोड शो के दौरान सुरक्षा में चूक,प्रधानमंत्री के काफिले के पास पहुंचा युवक

कर्नाटक में पीएम मोदी के रोड शो के दौरान सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला प्रकाश में आया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रोड शो के दौरान एक युवक प्रधानमंत्री मोदी के काफिले के पास पहुंच गया।हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों ने उसे हिरासत में ले लिया है. फिलहाल, शख्स के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

युवक से पूछताछ में जुटी पुलिस

तीन महीने के अंदर दूसरी बार पीएम मोदी की सुरक्षा में गड़बड़ी से हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी की तरफ दौड़ लगाने की कोशिश करते वक्त युवक को मौके पर मुस्तैद पुलिसबल ने पकड़ लिया। शख्स ने भागने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने बीच रास्ते में पकड़ लिया. सुरक्षा एजेंसियों ने उसे हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

दावणगेरे में निकाला जा रहा था पीएम मोदी का रोड शो

दावणगेरे में पीएम मोदी का रोड शो निकाला जा रहा था। सड़क के दोनों तरफ भीड़ जुटी थी। इस दौरान नारेबाजी चल रही थी. इसी बीच, शख्स ने भागकर पीएम तक पहुंचने की कोशिश की। पीएम की गाड़ी के पास ये शख्स पहुंच गया था। बताया गया कि ये शख्स काफिले में घुसने की कोशिश कर रहा था। पीएम के इतने करीब पहुंच जाना गंभीर सवाल माना जा रहा है।

पीएम की कार तक पहुंचा युवक?

बताते चलें कि पीएम मोदी कर्नाटक के दौरे पर हैं। उन्होंने वहां जनसभा की। उसके बाद रोड शो किया. दरअसल, पीएम के रोड शो को लेकर तीन से चार लेयर की सुरक्षा रखी दी गई था रोड के दोनों तरफ बैरिकेड लगाए गए थे. यहां मौजूद लोगों को पहले से बता दिया गया था कि बैरिकेड जंप करके सड़क पर नहीं आना है। सिर्फ अभिवादन करना होगा. इसके बावजूद, आरोपी युवक बैरिकेड जंप करके पीएम की तरफ बढ़ने लगा। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस और होमगार्ड ने उसे पकड़ लिया. एसपीजी ने उसे हिरासत में ले लिया. इसे गंभीर सुरक्षा चूक माना जा रहा है. इससे पहले, जनवरी में कर्नाटक के हुबली में पीएम के रोड शो के दौरान एक बच्चा प्रधानमंत्री के करीब आ गया था।

photo
भारत की नीतू घंघास ने जीता गोल्ड, 48 किग्रा में वर्ल्ड चैंपियन

भारत की नीतू घंघास ने कमाल कर दिया. वो 48 किग्रा वेट कैटेगरी में वर्ल्ड चैंपियन बन गई हैं. उन्होंने मंगोलिया की मुक्केबाज लुतसाइखान अल्तानसेतसेग को एकतरफा मुकाबले में 5- 0 से हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप में पहला गोल्ड जीता. वो वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली छठी भारतीय मुक्केबाज बन गई हैं। इससे पहले एमसी मैरीकॉम, सरिता देवी, जेनी, लेखा केसी, निखत जरीन ये कमाल कर चुकी हैं। भारतीय मुक्केबाज ने सेमीफाइनल मुकाबले में कजाकिस्तान की अलुआ बल्किबेकोवा को 5-2 से हराकर फाइनल में एंट्री की थी, मगर फाइनल तो उन्होंने एकतरफा अंदाज में ही जीत लिया। पहला राउंड- फाइनल मुकाबले की बात करें तो पहले राउंड के शुरुआत में मंगोलिया की मुक्केबाज ने नीतू पर दबाव बनाने की कोशिश की, मगर भारतीय मुक्केबाज ने भी अपने पंच का दिखाया और वापसी करने में ज्यादा देर नहीं लगा। नीतू ने विपक्षी मुक्केबाज को गलती करने पर मजबूर किया।पहले राउंड के आखिरी के 15 सेकेंड में तो भारतीय मुक्केबाज और अधिक आक्रामक हो गई. पहला राउंड नीतू के नाम रहा।

दूसरा राउंड- दूसरे राउंड में दोनों के बीच बराबर की टक्कर दिखी, मगर नीतू मंगोलिया की मुक्केबाज से एक कदम आगे ही थी. मंगोलिया की मुक्केबाज ने नीतू पर क्लीप पंच जड़े, मगर उनके पंच से नीतू का आक्रामकता कम नहीं हुई. हालांकि इस दौरान भारतीय मुक्केबाज ने अपना बैलेंस गंवाया।

मंगोलिया की मुक्केबाज ने नीतू को मुकाबले से बाहर करने की लगातर कोशिश की, मगर भारतीय मुक्केबाज ने हार नहीं मानी. इस दौरान उन्हें येलो कार्ड मिला, जिसने भारतीय फैंस की टेंशन बढ़ा दी थी. येलो कार्ड के सिवाय दूसरे राउंड में नीतू हावी रही और शुरुआती 2 राउंड में ही नीतू ने चैंपियन बनने की कहानी लिख दी थी।

तीसरा राउंड- तीसरा राउंड काफी करीबी रहा. एक समय तो नीतू इस राउंड में पिछड़ गई थी, मगर आखिरी के 56 सेकेंड में मंगोलिया की मुक्केबाज को येलो कार्ड मिल गया, जिसने नीतू का जोश बढ़ा दिया. इसके बाद तो हाथ से निकलते राउंड के आखिरी के 30 सेकेंड में नीतू से क्लीन पंच से अंक बटोरे और मुकाबला अपने नाम किया

ezgif
केंद्रीय मंत्री गडकरी का बडा ऐलान, 6 महीने में हट जाएंगे टोल बूथ

अगर आप भी हाइवे पर अपनी कार से सफर करते हैं तो टोल प्‍लाजा पर लगने वाला समय आपको अच्‍छा नहीं लगता होगा. सरकार की तरफ से लगातार टोल प्‍लाजा पर लगने वाले औसत समय को कम करने की कोश‍िश की जा रही है। इसी क्रम में देश में हाइवे पर मौजूदा टोल प्लाजा को हटाने के लिए सरकार अगले छह महीने में जीपीएस आधारित टोल कलेक्‍शन स‍िस्‍टम समेत अन्य तकनीक पेश करेगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस बारे में जानकारी दी।

राजमार्गों पर वाहनों को जाम से बचाना मकसद
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य राजमार्गों पर वाहनों को जाम से बचाना है. उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के एक कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) का इस समय टोल राजस्व 40,000 करोड़ रुपये है. अगले दो से तीन साल में यह बढ़कर 1.40 लाख करोड़ हो जाएगा. उन्होंने कहा, ‘सरकार देश में राजमार्गों पर स्थित टोल प्लाजा को हटाने के लिए जीपीएस बेस्‍ड टोल स‍िस्‍टम जैसी तकनीक लाने पर विचार कर रही है. हम छह महीने में नई तकनी लेकर आएंगे।

टेस्‍ट‍िंग मोड पर काम चल रहा
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय वाहनों को रोके बिना टोल कलेक्‍शन करने के लिए ऑटोमेट‍िक नंबर प्लेट पहचान प्रणाली (स्वचालित नंबर प्लेट रीडर कैमरा) की परीक्षण योजना पर काम कर रहा है. वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान, टोल प्लाजा पर एक वाहन के रुकने का औसत समय 8 मिनट था. 2020-21 और 2021-22 में फास्टैग आने के बाद टोल प्लाजा पर वाहनों के रुकने का औसत समय घटकर 47 सेकेंड रह गया है।

n4837531841679744713068a909a23b544f46f9ca1286181d6222f055fba330558e06df5f639e3219bbf242
युवा काँग्रेस ने भाजपा कार्यालय के सामने फूँका प्रधानमंत्री का पुतला

झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस ने साकची में भाजपा जिला कार्यालय के सामने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। युवा कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने का विरोध कर रहे थे। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के महासचिव सत्यम सिंह कर रहे थे। पुतला दहन के दौरान सत्यम सिंह ने कहा कि अघोषित-आपातकाल ने अब अपना रंग दिखाना प्रारंभ कर दिया है। जब सूरत की निचली अदालत ने राहुल गांधी को जमानत के साथ 30 दिनों के अंदर अपील करने की मोहलत देकर सजा को निलंबित रखा है तो फिर किस आधार पर मोदी सरकार ने राहुल गांधी की सदस्यता को समाप्त करने की घोषणा की है।

n4837531841679744713068a909a23b544f46f9ca1286181d6222f055fba330558e06df5f639e3219bbf242

मोदी सरकार नियम, कायदे कानून को ताक पर रखकर कानून अपने हाथ में ले रही है। देश के सर्वाेच्च न्यायालय को भारत में लोकतंत्र बचाने के लिए अविलंब हस्तक्षेप करना चाहिए। केंद्र की भाजपा सरकार ने देश में अघोषित आपातकाल जैसा माहौल बना दिया है। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के विरोध मे जमकर नारेबाजी की। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सचिव प्रिंस सिंह ने कहा कि सदन का यह फैसला लोकतंत्र के लिए काला धब्बा है। आज मोदी सरकार के इशारे पर ईडी, सीबीआई, इलेक्शन कमीशन, कार्य कर रही है, जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।

n48375318416797447179700cce76f0e0d2a12db6465ff405a9133d59173b9bad04aea2dc245e3713d7fd9e

कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नीरज सिंह, जिला के महासचिव आशीष चंदेल, नवीन मिश्रा, नीरज साहू, बिष्टुपुर युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनमोहन तिवारी, कुलदीप सिंह, गोलमुरी युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पंकज उपाध्याय, टेल्को बिरसनगर युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंह, धीरज सिंह, अभिषेक अंजान, अनीश सिंह, अवतार सिंह, अमित पासवान, कुश सिंह, शुभम कुमार, साहिल, करण, अभिजीत विकास कुमार, विक्की साहू, रिशु तिवारी एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

IMG 20230325 WA0005
हिन्दू नववर्ष के मौके पर निकले जुलूस में शामिल ट्रेलर को किया गया ब्लैकलिस्ट

हिन्दू नववर्ष के मौके पर शहर में निकाले गए जुलूस के दौरान एक ट्रेलर को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की गई है । कदमा गणेश पूजा मैदान से निकलने वाली जुलूस में शामिल ट्रेलर पर कार्रवाई हुई। वाहन नेशनल परमिट की है, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिनेश रंजन ने कहा कि नेशनल परमिट के वाहन का लोकल में परिचालन नहीं किया जा सकता। परमिट उल्लंघन की धारा 192(A) में ये कार्रवाई की गई। हिन्दू नववर्ष को लेकर प्रशासन के साथ बैठक में आयोजकों को निरोधात्मक आदेशों के अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था, इस सम्बंध में आयोजकों ने आश्वासन दिया था कि दिए गए आदेशों का अनुपालन करेंगे।

IMG 20230325 WA0003
जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त ने की पेश-ए-इमाम के साथ बैठक, एसडीएम धालभूम, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर रहे मौजूद

जमशेदपुर : रामवनवमी एवं माह-ए-रमजान के दौरान विधि व्यवस्था संधारण को लेकर उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने समाहरणालय सभागार में शहर के पेश-ए-इमाम तथा मस्जिदों के अध्यक्ष एवं महासचिव के साथ बैठक की। उपायुक्त ने उपस्थित सदस्यों से विधि व्यवस्था बनाए रखने में अपने स्तर से भी सहयोग करने की अपील की । उन्‍होंने कहा कि आप सभी की बातों का व्यापक असर होता है, ऐसे में मस्जिदों में नमाज के समय भी जिला प्रशासन की भावनाओं से सभी आयु वर्ग के लोगों को अवगत कराएं ताकि सौहार्द्रपूर्ण एवं शांति के वातावरण में त्यौहार मनाया जाए । उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि दूसरों की भावनाओं का सम्मान करते हुए त्योहार मनाएं, रामनवमी विसर्जन जुलूस के दौरान सड़क पर या धार्मिक स्थलों के पास अड्डाबाजी न हो इसे सभी प्रबुद्ध लोग अपने स्तर से सुनिश्चित करें।

IMG 20230325 WA0003

स्टंट करने वालों से सख्ती से निपटेगा प्रशासन

अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री पीयूष सिन्हा ने कहा कि सभी धर्मों के लोग हर्षोल्लास से त्यौहार मनायें, शांति एवं विधि व्यवस्था को बनाये रखें, ऐसी कोई उद्दंडता नहीं करें कि कानूनी प्रक्रिया अपनानी पड़े । बाइक से स्टंट करने वाले तथा हुल्लड़बाज किस्म के युवाओं को चिन्हित कर काउंसिलिंग का सुझाव दिया । उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों पर प्रशासन द्वारा नजर रखी जाएगी एवं सख्ती से निपटा जाएगा।

एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री दीपू कुमार ने कहा कि असामान्य परिस्थितियों में कानून को हाथ में नहीं लेते हुए नजदीकी थाना या प्रशासन के उच्चाधिकारी को सूचना दें। अवांछित तत्व किसी भी धर्म या समुदाय के हों उन्हें चिन्हित करने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

मौके पर मौजूद पेश-ए-इमाम तथा मस्जिदों के अध्यक्ष एवं महासचिव ने प्रशासन को अपनी ओर से आश्वस्त किया कि विधि व्यवस्था संधारण में हर संभव सहयोग मिलेगा। कुछ समस्याओं जैसे बिजली, पानी, साफ-सफाई आदि से उपायुक्त को अवगत कराया, साथ ही कुछ जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति एवं बैरिकेडिंग कराने की मांग की। उपायुक्त ने सभी को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी, साथ ही समस्याओं का निदान जल्द किया जाएगा ।

1679743362590
मशहूर टीवी अभिनेत्री नीलू कोहली के पति का निधन, जाने कैसे हुई मृत्यु

मशहूर टीवी अभिनेत्री नीलू कोहली पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अभिनेत्री के पति हरमिंदर सिंह का निधन हो गया है। नीलू कोहली के पति ने शुक्रवार को अंतिम सांस लेते हुए इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। उनकी मौत से अभिनेत्री को गहरा सदमा लगा है।

कैसे हुई अभिनेत्री के पति की मौत?

जानकारी के मुताबिक, नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह का निधन बाथरूम में गिरने की वजह से हुआ है। बताया जा रहा है कि हरमिंदर सिंह बिल्कुल ठीक थे। बीते दिन दोपहर के समय में वो गुरुद्वारे गए थे। गुरुद्वारे से लौटने के बाद जब वो बाथरूम गए तो वहां उनका पैर फिसल गया और वो गिर गए। बाथरूम में गिरने के बाद उनकी मौत हो गई।
रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि जिस समय अभिनेत्री के पति बाथरूम में फिसले, उस समय घर में केवल हाउस हेल्प ही मौजूद था। गुरुद्वारे से लौटने के बाद हरमिंदर सिंह बाथरूम गए थे, लेकिन जब वो बहुत देर तक बाहर नहीं निकले तो हेल्पर उन्हें चेक करने गया। तब हेल्पर को हरमिंदर बाथरूम के फ्लोर पर गिरे मिले। हॉस्पिटल ले जाने तक उनका निधन हो चुका था।

1679743362590

पति की मौत से सदमे में अभिनेत्री

नीलू कोहली की बेटी साहिबा ने ईटाइम्स संग बातचीत में बताया कि उनके पिता की मौत हादसे की वजह से अचानक हुई है। साहिबा ने बताया कि पिता की मौत के बाद से उनकी मां नीलू कोहली की हालत ठीक नहीं है। उन्हें बड़ा झटका लगा है।

दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं नीलू

नीलू कोहली की बात करें तो वो कई फिल्मों और टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से हमेशा फैंस को इंप्रेस किया है। नीलू कोहली ने हाउसफुल 2, पटियाला हाउस समेत कई बॉलीवुड फिल्में की हैं। कुछ समय पहले उन्हें पीरियड ड्रामा फिल्म जोगी में देखा गया था। टीवी शोज में भी नीलू कोहली ने अपनी गहरी छाप छोड़ी है। अभिनेत्री संगम, मेरे अंगने में, छोटी सरदारनी, मैडम सर जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।
पति की मौत ने अभिनेत्री को तोड़ दिया है। परिवार और करीबी लोग उन्हें संभाल रहे हैं। अभिनेत्री के तमाम फैंस भी उन्हें हिम्मत और हौसला बनाए रखने के लिए कह रहे हैं।

error: Content is protected !!