एक नई सोच, एक नई धारा

बढ़ते अपराध और हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में जमशेदपुर बंद का व्यापक असर, बर्मामाइंस बाजार रहा पूर्णतः ठप

IMG 20260703 WA0049 scaled

जमशेदपुर, 3 जुलाई। शहर में लगातार बढ़ रही चापड़बाजी, चोरी, छिनतई और हत्या जैसी गंभीर आपराधिक घटनाओं के विरोध में शुक्रवार को पूरे जमशेदपुर में विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के संयुक्त आह्वान पर शांतिपूर्ण बंद का आयोजन किया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह बंद किसी एक राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि शहर के आम नागरिकों और विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों द्वारा ध्वस्त हो चुकी कानून-व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर किया गया स्वतः स्फूर्त आंदोलन है।IMG 20260703 WA0049

​पूरे शहर में दिखा असर, स्वेच्छा से बंद रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठान

​इस बंद का व्यापक असर मानगो, बिस्टुपुर, साकची, आदित्यपुर, कदमा, सोनारी और गोलमुरी सहित शहर के लगभग सभी प्रमुख क्षेत्रों में देखने को मिला। अधिकांश स्थानों पर स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर स्वेच्छा से अपनी दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रखकर इस आंदोलन का समर्थन किया।

​बर्मामाइंस में जदयू और भाजपा कार्यकर्ताओं ने संभाली कमान

​बर्मामाइंस क्षेत्र में जनता दल (यूनाइटेड) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से सड़कों पर उतरकर बंद को पूरी तरह सफल बनाया। इस दौरान जदयू के जिला अध्यक्ष श्री सुबोध श्रीवास्तव, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष श्री बबलू कुमार सिंह और जिला उपाध्यक्ष श्री दुर्गा राव सहित दोनों दलों के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।b 1

​बर्मामाइंस बाजार पूरी तरह रहा ठप

​हिमांशु सिंह हत्याकांड तथा शहर में बेलगाम होते जा रहे अपराध के विरोध में बर्मामाइंस बाजार के सभी छोटे-बड़े व्यापारियों ने एकजुटता दिखाई। बाजार की चाय-नाश्ते की दुकानें, कपड़ा दुकानें, राशन दुकानें, दवा दुकानें, गैरेज, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स सहित लगभग सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूरे दिन शांतिपूर्ण ढंग से बंद रहे।a 2

​प्रशासन से कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

​बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों और स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन के खिलाफ गहरा आक्रोश व्यक्त किया। लोगों ने मांग की है कि:

  • ​शहर में पनप रहे अपराध पर तत्काल और प्रभावी नियंत्रण लगाया जाए।
  • ​हिमांशु सिंह के हत्यारों और अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
  • ​आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए शहर में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जाए।

ब्यूरो रिपोर्ट, तीसरी धारा न्यूज।

error: Content is protected !!