एक नई सोच, एक नई धारा

नाली की साफ सफाई नहीं होने से परेशान महानंद बस्ती की महिलाओं ने किया प्रदर्शन , नारे लगाए जेएनएसी मुर्दाबाद

IMG 20240717 WA0061
IMG 20240717 WA0059

जमशेदपुर:- टेल्को क्षेत्र के महानंद बस्ती में नाली की साफ सफाई नहीं होने के कारण बुधवार को महिलाओं ने किया प्रदर्शन वहीं स्थान निवासी मीना देवी ने बताया की एक महीना से कचरा निकाल कर नाली के बाहर रखा गया है पर इसको उठाकर नहीं ले जाया जा रहा है उन्होंने बताया की नाली जाम होने की वजह से गंदा पानी घरों में घुस रहा है।

IMG 20240309 WA00281

बस्ती वासियों का कहना है सूचना देने के बावजूद भी कोई साफ – सफाई नहीं होती है और अगर ऐसे ही नाली जाम रहेगी तो बरसात में डेंगू के मच्छर का खतरा अधिकतर बना रहेगा।

बस्ती वासियों की मांग है की नाली के साफ सफाई जल्द से जल्द की जाए। मौके मे उपस्थित क्षेत्रीय अध्यक्ष मुन्ना देवी, सुमन साहू, वंदना, सीमा नायक, सुभारती, माला देवी , मीना देवी आदि उपस्थित थीं।

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261