एक नई सोच, एक नई धारा

तीसरी धारा न्यूज एक्सक्लूसिव: साकची फायरिंग कांड का 48 घंटे में खुलासा; रंगदारी के लिए दहशत फैलाने वाला मुख्य आरोपी विपिन शुक्ला पिस्टल के साथ गिरफ्तार

IMG 20260622 163258

जमशेदपुर:

जमशेदपुर की साकची पुलिस ने बंगाल क्लब रोड में हुई सनसनीखेज फायरिंग की घटना का महज 48 घंटे के भीतर उद्भेदन कर दिया है। दुकानदारों में दहशत फैलाकर रंगदारी वसूलने की साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी विपिन शुक्ला को पुलिस ने अवैध हथियार के साथ धर दबोचा है। सोमवार को सिटी डीएसपी संजीव कुमार ने अपने गोलमुरी स्थित कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में इस पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया।IMG 20260622 WA0033

दुकानदारों को डराकर रंगदारी वसूलने की थी बड़ी साजिश

​सिटी डीएसपी संजीव कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि बीते 19 जून की रात करीब 10 बजे साकची थाना क्षेत्र के बंगाल क्लब रोड स्थित ‘अभिषेक जुबली चाय दुकान’ के पास एक अज्ञात अपराधी द्वारा हवाई फायरिंग की गई थी। इस घटना से पूरे इलाके के व्यापारियों में खौफ का माहौल बन गया था।

​मामला दर्ज होने के बाद जब पुलिस ने कड़ाई से अनुसंधान शुरू किया, तो गोलमुरी टुइलाडुंगरी निवासी विपिन शुक्ला का नाम सामने आया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी विपिन ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उसका मुख्य उद्देश्य बंगाल क्लब रोड के दुकानदारों को डराना-धमकाना और उनसे मोटी रंगदारी वसूलना था।b 1

यूी भागने की फिराक में था अपराधी, मानगो के पास दबोचा गया

​घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। रविवार को वह अपने पैतृक गांव सेवापुर (जिला भदोही, उत्तर प्रदेश) भागने की फिराक में था और इसके लिए मानगो बस स्टैंड जा रहा था। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने घेराबंदी कर उसे हाथीघोड़ा मंदिर के पास से धर दबोचा।

झाड़ियों से बरामद हुई पिस्टल: गिरफ्तार आरोपी विपिन शुक्ला की निशानदेही पर पुलिस ने स्वर्णरेखा नदी के किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखी गई एक अवैध देशी पिस्टल और मैगजीन बरामद की है। पुलिस ने घटनास्थल से पहले ही एक खोखा (कारतूस का खोखा) बरामद कर लिया था।

  • a 2

एसएसपी के निर्देश पर बनी स्पेशल टीम ने दी दबिश

​वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) एवं पुलिस अधीक्षक (नगर) के सख्त निर्देश पर सिटी डीएसपी संजीव कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधी को सलाखों के पीछे पहुंचाया।

सफल छापेमारी टीम में ये रहे शामिल:

कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में साकची थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव के साथ-साथ एसआई हरि महतो, जितेन्द्र कुमार वर्मा, अमित कुमार सिंह, अमित चौधरी, राजीव कुमार तथा साकची थाना रिजर्व गार्ड के मुस्तैद जवान शामिल थे। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी तफ्तीश जारी है।

रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज डेस्क, जमशेदपुर।

error: Content is protected !!