एक नई सोच, एक नई धारा

तेजस्वी का दावा: 18 नवंबर को लूंगा शपथ, भाजपा ने किया पलटवार

68d8fd108121a tejashwi yadav accuses nitish government 281659105 16x9 1

तेजस्वी यादव ने कहा कि 14 नवंबर को परिणाम आयेगा और 18 नवंबर को शपथ ग्रहण होगा. यह निश्चित रूप से होने जा रहा है. तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें जो फीडबैक मिल रहा है उसके मुताबिक भाजपा और एनडीए के पसीने छूट रहे हैं. वे बैचेन और बौखलाहट में हैं. जिस हिसाब से मतदान हुआ. पोलिंग बूथ में लोगों की लंबी कतार लगी थी. 7 बजे तक लोग वोट डालने के लिए खड़े थे और एग्जिट पोल जारी कर दिया गया.

तेजस्वी यादव ने कहा कि हम सर्वे में खुशफहमी और गलतफहमी में नहीं रहते हैं. सर्वे केवल मनोवैज्ञानिक तौर पर चुनाव में लगे अधिकारियों के दबाव में सर्वेक्षण लाया गया. पहले मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करन के सर्वे पर रिपोर्ट आते थे. एनडीए ने आधिकारिक रूप से सीएम का चेहरा घोषित नहीं किया गया है.

68d8fd108121a tejashwi yadav accuses nitish government 281659105 16x9 1

यही वही गोदी मीडिया है जिसने दिखाया कि लाहौर, इस्लामाबाद में कब्जा हो गया. बिहार में घुसपैठिया घुसा दिया गया. प्रोपगेंडा चलाया जा रहा है.

अजय आलोक ने किया पलटवार
बीजेपी नेता अजय आलोक ने तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अंग्रेजी में एक शब्द होता है डिल्यूजन. जब यह हो जाता है तो व्यक्ति 99 सीटों पर जीत दर्ज करने का भ्रम हो जाता है और खुद को मुख्यमंत्री घोषित करके सरकार भी बना लेता है.

अजय आलोक ने कहा कि 18 नववंबर को तेजस्वी यादव को यह शपथ लेनी चाहिए कि उन्होंने जीवन में आज तक जितनी भी चोरी की है जितनी गलतियां की हैं या जितने पैसे कमाए हैं वो सब लौटा देंगे. उनको शपथ लेनी चाहिए को दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगे.

बिहार में फिर से नीतीश सरकार!
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण की वोटिंग के बाद तमाम एग्जिट पोल में एनडीए सरकार की वापसी होती दिख रही है. हालांकि, सबसे बड़ी पार्टी के रूप में आरजेडी का उभार दिखाया जा रहा है.

पिछले चुनाव में भी आरजेडी 75 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी लेकिन कांग्रेस के खराब प्रदर्शन का खामियाजा महागठबंधन को भुगतना पड़ा था. एग्जिट पोल में प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज बेअसर दिख रही है.

error: Content is protected !!