एक नई सोच, एक नई धारा

रविंदर सिंह रिंकू बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, झारखंड के प्रदेश मीडिया प्रभारी

IMG 20210513 WA0001 removebg preview 1
Screenshot 2024 0808 005155 1
IMG 20240815 WA0005
AddText 08 15 01.31.36

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात के दिशा निर्देश में आज अल्पसंख्यक मोर्चा का विस्तार एवं उसमें परिवर्तन किया गया। जिसमें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।

AddText 08 15 08.59.56
AddText 08 15 01.52.10
AddText 08 15 01.40.22

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोनीत किये जाने के उपरांत रविंदर सिंह रिंकू ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्च के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात, महामंत्री ताजदार आलम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह इत्यादि का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने जो विश्वास मुझ पर दिखाया है उसका मैं शुक्रगुज़ार हूँ और यह यकीन दिलाता हूं कि पार्टी हित में मैं जिस तरह से अभी तक कार्य करते आया हूँ उसे और बेहतरीन तरीके से कर सकूं। प्रदेश अध्यक्ष जी के भरोसे पर खड़ा उतरना और संगठन को आगे बढ़ाना ही मेरा लक्ष्य है और इसी लक्ष्य को लेकर आगे कार्य करूँगा।

AddText 08 15 01.45.10
IMG 20240309 WA00281

गौरतलब हो कि रविंदर सिंह रिंकू विगत 25 साल से भाजपा में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और भारतीय जनता पार्टी के लिए लगातार कार्य करते रहे हैं और यही वजह है कि पार्टी स्तर में उनका कद और पद बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश प्रवक्ता से पूर्व वह अल्पसंख्यक मोर्चा में प्रदेश कार्यसमिति के पद पर नियुक्त थे और अभी 2024 के लोकसभा चुनाव में भी उन्हें संगठन की तरफ से जमशेदपुर लोकसभा के लिए अल्पसंख्यक मोर्चा के सहप्रभारी भी बनाया गया था और रविंदर सिंह ने सहप्रभारी के रूप में कठिन परिश्रम करते हुए अल्पसंख्यकों को एकत्रित करके अपने दायित्वों को पूरा किया। शायद यही कारण है कि प्रदेश कमेटी इनके कार्यों को देखते हुए इन्हें प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाने का निर्णय लिया।

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261

प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाये जाने की खबर मिलते ही उनके समर्थकों, शुभचिंतकों, साथियों और पार्टी के सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। रविंदर सिंह रिंकू ने सभी का धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी के स्नेह, प्रेम और अपनत्व से काफी प्रसन्नता हो रही है और इसके लिए मैं सभी का दिल से धन्यवाद देता हूँ।