एक नई सोच, एक नई धारा

रतन टाटा जी की सादगी, नेतृत्व और दूरदर्शिता हम सभी को प्रेरणा देती रहेगी – नवजोत सिंह सोहल

IMG 20241011 WA0005 1

जमशेदपुर : देश ने एक महान उद्योगपति और प्रेरणादायक व्यक्तित्व को खो दिया। आदरणीय श्री रतन टाटा जी के निधन से गहरा दुख हुआ। प्रसिद्ध उद्योगपति आदरणीय श्री रतन टाटा जी का निधन पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ना सिर्फ़ भारतीय उद्योग जगत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि अपने सामाजिक कार्यों से भी अनगिनत बुलंदियों को छुआ है। उक्त बातें टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीज़न के यूनियन कमेटी मेम्बर नवजोत सिंह सोहल ने कही।

IMG 20240309 WA0028

उन्होंने कहा कि उनकी सादगी, नेतृत्व और दूरदर्शिता हम सभी को प्रेरणा देती रहेगी। मुझे यह गर्व है कि रतन टाटा जी की कंपनी में कार्य करता हूं।
भारत ने अपना सच्चा रतन को खो दिया। एक युग का अंत हो गया। सादगी बेमिसाल और शख्सियत कमाल थे। रतन टाटा जी दयालु भी दानवीर भी थे। सादगी का दूसरा नाम रतन टाटा जी थे। सादगी के कई किस्से उनके सुनने को मिल जाएंगे।

IMG 20240309 WA00271

सोहल ने कहा कि भारत में ईमानदारी के साथ बिजनेस किया जा सकता है यह रतन टाटा जी ने कर के दिखाया। स्टार्टअप के दुनिया के लोगों को उनकी कमी बहुत खलेगी।रतन टाटा जी ने विश्व स्तर पर भारत के नाम को ऊंचा किया। उन्होंने ना सिर्फ़ भारतीय उद्योग जगत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि अपने सामाजिक कार्यों से भी अनगिनत बुलंदियों को छुआ है। उनकी सादगी, नेतृत्व और दूरदर्शिता हम सभी को प्रेरणा देती रहेगी। रतन टाटा जी को भावभीनी श्रद्धांजली देता हूं।

IMG 20240309 WA00261