एक नई सोच, एक नई धारा

जमशेदपुर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, स्वागत

1002179076

जमशेदपुर : जमशेदपुर के दौरे पर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सोनारी एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया. भारी धुंध के कारण करीब आधे घंटे देर से वह सोनारी एयरपोर्ट पर उतरी.

1002179076

जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और मंत्री दीपक बिरुआ के अलावा तमाम प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से उनका अभिनंदन किया गया.
वे जमशेदपुर के करणडीह में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद एनआइटी जमशेदपुर में आयोजित दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने के बाद शाम को वापस रांची लौटेगी. उनके साथ राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी है. वे लोग सभी कार्यक्रम में उनके साथ रहेंगे.