बहरागोड़ा: बड़शोल थाना क्षेत्र स्थित सांडरा पंचायत के छोटा धोडांगरी गांव में 17 वर्षीय पुत्र ने अपनी मां बैसागी मुंडा (55 वर्ष) की हत्या कर दी. घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है. सूचना पाकर शुक्रवार की सुबह पुलिस पहुंची और हत्या के आरोपी नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने लाश को कब्जे में कर लिया है. हत्या के आरोपी बेटे से पुलिस पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि किसी बात को लेकर हुए विवाद में बेटे ने धारदार हथियार से अपनी मां की हत्या कर दी. थाना प्रभारी रामदयाल उरांव ने बताया कि आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है. युवक नाबालिग है. मामले की छानबीन जारी है.
पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी प्रभात कुमार ने गुरुवार देर रात साकची थाना का औचक निरीक्षण करने पहुंच गये. इससे थाना पदाधिकारियों व पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया. निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना में दर्ज मामलों की समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान थाना अभिलेखों की गहनता से जांच करते हुए उन्होंने लंबित मामलों का निपटारा करने के आवश्यक निर्देश थाना प्रभारी संजय कुमार को दिये. इस दौरान उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्र में लगातार गश्ती बढ़ाने, बदमाशों पर नजर रखने के टिप्स भी दिये. थाना के निरीक्षण से एसएसपी कुल मिलाकर संतुष्ट दिखाई दिये.
जिला के आर आई टी थाना क्षेत्र के आदित्यपुर बाबाकुटी से गुरुवार की रात तिलक समारोह में शिरकत कर हाईवे पर घूमने निकले ट्रांसपोर्ट कॉलोनी रोड नंबर 26 के पांच युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए. इनमें 22 वर्षीय प्रिंस चौबे की इस दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्यपुर ट्रांसपोर्ट कॉलोनी रोड नंबर 26 के पांच युवक बाबा कुटी में एक तिलक समारोह में शामिल होने के बाद मौज मस्ती करने के लिए निकले थे. जिसमें रात करीब 12 बजे तमाड़ थाना के देवड़ी मंदिर आसपास सड़क पर खड़े कंटेनर में कार की टक्कर हो गई, जिससे यह घटना घटी. घटना की सूचना मिलते ही ट्रांसपोर्ट कॉलोनी में मातम छा गया. प्रिंस चौबे के पिता उमेश चौबे कारोबारी हैं. घटना की सूचना मिलते ही परिजन एवं कॉलोनीवासी घटनास्थल पहुंचे इधर तमाड़ पुलिस द्वारा मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं पुलिस ने कार और कंटेनर को भी जब्त कर आगे मामले की कार्रवाई में जुट गई है।
खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देते हुए कहा कि उन्होंने खालिस्तान आंदोलन को रोकने की कोशिश की तो उनका भी वही हश्र होगा, जो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का हुआ था। वहीं, इसके बाद अमृतपाल सिंह ने धमकी वाले बयान पर यू टर्न ले लिया। अमृतपाल ने कहा, मैंने गृह मंत्री को किसी तरह की धमकी नहीं दी। अमित शाह ने मुझे धमकी दी है। एजेंसियां मेरा कत्ल करवाना चाहती हैं। बता दें कि वारिस पंजाब दे कट्टरपंथियों का एक संगठन है जिसकी स्थापना एक्टिविस्ट दीप सिद्धू ने की थी, जिनकी पिछले साल फरवरी में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।
अमृतपाल ने मोगा जिले के बुध सिंह वाला गांव में कहा था कि इंदिरा ने भी हमें दबाने की कोशिश की थी, क्या हश्र हुआ? अब अमित शाह अपनी इच्छा पूरी कर के देख लें। अमृतपाल ने कहा था, अमित शाह को कह दो कि पंजाब का बच्चा-बच्चा खालिस्तान की बात करता है। इंदिरा गांधी ने भी दबाया था, क्या नतीजा निकला सब जानते हैं। अमित शाह भी अपनी इच्छा पूरी कर लें। हम अपना राज मांग रहे हैं, किसी दूसरे का नहीं। गौरतलब है कि हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह ने खालिस्तान समर्थकों को खत्म करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि पंजाब में खालिस्तान समर्थकों पर सरकार की नजर है।
बता दें कि 15 फरवरी को चमकौर साहिब के एक युवक बरिंदर सिंह को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया था। आरोप है कि सोशल मीडिया पर उसने अमृतपाल के खिलाफ टिप्पणी की थी। आरोप है कि बरिंदर को किडनैप करके बुरी तरह पीटा गया था। युवक की शिकायत के बाद अमृतपाल उसके साथी लवप्रीत उर्फ तूफानी समेत 30 समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। इसी केस में तूफानी को अरेस्ट किया गया है। (साभार)
कदमा थाना में प्रदर्शन करते भाजपा नेता अभय सिंह एवं हिन्दू संगठन
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत भाटिया बस्ती में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है. भाटिया बस्ती की रहने वाली एक छात्रा को शादी करने के लिए धमकी दी जा रही है. धतकीडीह का युवक शब्बीर खान ने अपना नाम समीर कुमार बता कर छात्रा के साथ दोस्ती की. बाद में उसके साथ अनैतिक हरकत की और उसका वीडियो बना लिया. छात्रा ने जब उसका असली नाम शब्बीर खान जानने के बाद शादी से इनकार किया तो अब वीडियो वायरल कर शादी करने की धमकी दे रहा है. शादी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी छात्रा को मिल रही है. इस मामले में हिंदू संगठन आगे आए हैं. विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता और भाजपा के नेता अभय सिंह परिजनों के साथ बुधवार को कदमा थाने पहुंचे. उनके साथ भाजपा के कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह भी थे. थाना प्रभारी से मामले में कार्रवाई की मांग की गई है. इसके बाद कदमा थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है. शब्बीर खान को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने का आश्वासन दिया है. हिंदू संगठनों ने इस मामले में कदमा थाने में प्रदर्शन भी किया.वहीं इस मामले को लेकर भाजपा नेता अभय सिंह ने कहा कि जब से झारखंड सरकार बनी है तब से लव जिहाद के मामले मे राज्य में काफी बढे है. साथ ही कई मामले में उनकी हत्या की जा रही है और प्रलोभन देकर उनका धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है. इस मामले में राज्य सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है. जिसके कारण इन लोगों का मनोबल बढ़ गया है. सरकार को इस मामले में ठोस कार्रवाई करनी चाहिए. इसके बाद भाजपा नेता थाना प्रभारी से मिले और 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तार हो और उनके खिलाफ कानून समत कार्रवाई हो.इस अवसर पर अजय गुप्ता,रविंदर सिंह रिंकू, अरुण सिंह, पप्पू सिंह , अजय श्रीवास्तव , ललन चौहान, चितरंजन वर्मा,भूषण दीक्षित, अमरेंद्र मल्लिक, दशरथ चौबे,नीलकमल शेखर, डी विश्वास, विकास जायसवाल, संचित शर्मा , दीपू सिंह, कमल कुमार, रिंकू सरदार, सुमित श्रीवास्तव, सीमा जायसवाल, किशोर ओझा, नितिन त्रिवेदी, अशोक दुबे, गिरधारी सिंह, एस कार्तिक, लोकनाथ त्रिपाठी, पवन सिंह, पहाड़ सिंह, मोंटी अग्रवाल, देव भंडारी, राजू वाजपेयी , नीलकमल शेखर,जितेंद्र पटेल, गुड्डू सिंह, रीना चौधरी सहित सैकड़ों संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.
आज तीसरी धारा न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा धनबाद प्रभारी अभय सिंह के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। उन्होंने ने न्यूज़ पोर्टल को मोबाइल के माध्यम से खोलकर इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मीडिया का कार्य निर्भीक होकर सच को जनता के सामने प्रस्तुत करने का दायित्व होता है और मैं तीसरी धारा के सम्पादक एवं पूरी टीम से उम्मीद करता हूँ कि वह निर्भीक होकर निष्पक्ष ख़बर को प्रसारित करेंगे और जनता के समक्ष सच को प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू, तीसरी धारा के सम्पादक कुमार गौरव एवं तीसरी धारा के सदस्य मौजूद थे।
पैकेजिंग एंड सॉल्यूशन से जुड़ी कंपनी यूफ्लेक्स के शेयरों में आज भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयर आज मंगलवार के इंट्रा डे ट्रेड में बीएसई पर 4.4 प्रतिशत गिरकर 52-सप्ताह के निचले स्तर 466 रुपये पर पहुंच गया था। यूफ्लेक्स के नोएडा कार्यालय में आज आयकर विभाग के छापे की ख़बर मिलते ही कंपनी के शेयर में गिरावट आनी शुरू हुई। कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आयकर विभाग नोएडा में यूफ्लेक्स के कार्यालय पर छापा मार रहा था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कंपनी ने हाल के दिनों में कई फर्जी बिल जारी किए हैं जो जांच के दायरे में थे।
आपको बता दें कि वित्तीय वर्ष 2022-23 (FY23) की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही (Q3) में कंपनी ने साल-दर-साल 0.6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,496 करोड़ रुपये की कुल आय दर्ज की। वित्त वर्ष 2022 की इसी तिमाही में 599 करोड़ रुपये की तुलना में ब्याज, मूल्यह्रास और परिशोधन, कर और विदेशी मुद्रा लाभ से पहले कंपनी की कमाई 429 करोड़ रुपये पर आ गई। तिमाही के दौरान टैक्स के बाद कुल घाटा 85 करोड़ रुपये था। आपको बता दें कि यूफ्लेक्स भारत की सबसे बड़ी मल्टीनेशनल फ्लेसिबल पैकेजिंग और सॉल्यूशन कंपनी है। इसने पैकेजिंग वैल्यू चेन के सभी वर्टिकल – फ्लेक्सिबल पैकेजिंग, पैकेजिंग फिल्म्स, एसेप्टिक लिक्विड पैकेजिंग, होलोग्राफी, प्रिंटिंग सिलेंडर, इंजीनियरिंग और केमिकल्स में उपस्थिति दर्ज कराई है।
केंद्र ने पंजाब सरकार पर आयुष्मान भारत केंद्रों की ब्रांडिंग मोहल्ला क्लीनिक के रूप में करने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि पंजाब सरकार आयुष्मान भारत स्वास्थ्य केंद्रों को मोहल्ला क्लीनिक में बदल रही है।
साथ ही इस मुद्दे पर मंत्रालय ने पंजाब सरकार को योजना के लिए धन रोकने की चेतावनी दी है। गौरतलब है कि मोहल्ला क्लीनिक आम आदमी पार्टी का पसंदीदा प्रोजेक्ट है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार ने इस मुद्दे पर पंजाब सरकार को छह फरवरी को एक पत्र भी लिखा था। इसमें मंत्रालय ने कहा कि राज्य ने योजना की भावना को खत्म कर दिया है। साथ ही एबी-एचडब्ल्यूसी की ब्रांडिंग आम आदमी क्लीनिक के रूप में करके अपनी प्रतिबद्धता का उल्ंलघन किया है। पत्र में यह भी कहा गया है कि पंजाब योजना के कार्यान्वयन संबंधी प्रावधानों का पालन नहीं कर रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पंजाब में लगभग 3029 उप-स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और शहरी स्वास्थ्य केंद्रों को मोहला क्लीनिक में बदल दिया गया है। एनएचएम की अतिरिक्त सचिव और मिशन निदेशक रोली सिंह ने पत्र में कहा कि राज्य ने योजना के एमओयू के खंड 10.3 और 10.10 के प्रावधानों का उल्लंघन किया है। ऐसे में एनएचएम के तहत राज्य को धन जारी करना अधिनियम के खंड 13 के प्रावधानों के अनुसार संभव नहीं लगता है। स्वास्थ्य मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी ने बताया कि आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (HWC) की योजना केंद्र और राज्य के 60:40 के अनुपात के साथ तैयार की गई है। अगर कोई राज्य कार्यान्वयन के दौरान योजना में बदलाव करता है, तो केंद्र से जारी होने वाली धनराशि रोक दी जाएगी। इससे पहले, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने लोकसभा में दावा किया था कि पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) के फंड का दुरुपयोग किया है। पंजाब सरकार ने राज्य के भीतर अलग-अलग नामों से सुविधाएं शुरू की हैं। राज्य में उन्हें मोहल्ला क्लीनिक/आम आदमी क्लीनिक जैसे नाम दिए गए हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति- अब्राहम लिंकन ने यह पत्र अपने बेटे के विद्यालय के प्रधानाध्यापक को लिखा था, जो एक ऐतिहासिक दस्तावेज है।
Abraham Lincoln
सम्माननीय श्रीमान,
मैं जानता हूँ कि इस दुनिया में सारे लोग अच्छे और सच्चे नहीं हैं। यह बात मेरे बेटे को भी सीखनी होगी, पर मैं चाहता हूँ कि आप उसे यह बताएँ कि हर बुरे आदमी के पास भी अच्छा हृदय होता है। हर स्वार्थी नेता के अंदर अच्छा लीडर बनने की क्षमता होती है। मैं चाहता हूँ कि आप उसे सिखाएँ कि हर दुश्मन के अंदर एक दोस्त बनने की संभावना भी होती है। ये बातें सीखने में उसे समय लगेगा, मैं जानता हूँ। पर आप उसे सिखाइए कि मेहनत से कमाया गया एक रुपया, सड़क पर मिलने वाले पाँच रुपए के नोट से ज्यादा कीमती होता है।
आप उसे बताइएगा कि दूसरों से जलन की भावना अपने मन में ना लाएँ। साथ ही यह भी कि खुलकर हँसते हुए भी शालीनता बरतना कितना जरूरी है। मुझे उम्मीद है कि आप उसे बता पाएँगे कि दूसरों को धमकाना और डराना कोई अच्छी बात नहीं है। यह काम करने से उसे दूर रहना चाहिए।
आप उसे किताबें पढ़ने के लिए तो कहिएगा ही, पर साथ ही उसे आकाश में उड़ते पक्षियों को, धूप में हरे-भरे मैदानों में खिले-फूलों पर मँडराती तितलियों को निहारने की याद भी दिलाते रहिएगा। मैं समझता हूँ कि ये बातें उसके लिए ज्यादा काम की हैं।
मैं मानता हूँ कि स्कूल के दिनों में ही उसे यह बात भी सीखनी होगी कि नकल करके पास होने से फेल होना अच्छा है। किसी बात पर चाहे दूसरे उसे गलत कहें, पर अपनी सच्ची बात पर कायम रहने का हुनर उसमें होना चाहिए। दयालु लोगों के साथ नम्रता से पेश आना और बुरे लोगों के साथ सख्ती से पेश आना चाहिए। दूसरों की सारी बातें सुनने के बाद उसमें से काम की चीजों का चुनाव उसे इन्हीं दिनों में सीखना होगा।
आप उसे बताना मत भूलिएगा कि उदासी को किस तरह प्रसन्नता में बदला जा सकता है। और उसे यह भी बताइएगा कि जब कभी रोने का मन करे तो रोने में शर्म बिल्कुल ना करे। मेरा सोचना है कि उसे खुद पर विश्वास होना चाहिए और दूसरों पर भी। तभी तो वह एक अच्छा इंसान बन पाएगा।
ये बातें बड़ी हैं और लंबी भी। पर आप इनमें से जितना भी उसे बता पाएँ उतना उसके लिए अच्छा होगा। फिर अभी मेरा बेटा बहुत छोटा है और बहुत प्यारा भी।