जमशेदपुर : परसुडीह थाना अंतर्गत बाहागढ़ की रहने वाली तुलसी मार्डी 31 दिसंबर से लापता है. इस संबंध में पति अदान मार्डी ने थाना में लिखित शिकयत की है. पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर महिला के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है. (जारी…)
अदान मार्डी के अनुसार उनकी पत्नी 31 दिसंबर की सुबह लगभग 5 बजे के कचरा फेंकने के लिए घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं आई. काफी देर तक खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया. रिश्तेदारों के यहां भी उन्होंने पूछताछ की परंतु कोई सफलता नहीं मिली. इसके बाद वे थाना पहुंचे और पुलिस को गुमशुदगी की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पत्नी के लापता होने के बाद से उनके दो छोटे बच्चे काफी परेशान हैं. कुछ जानकारी मिलने पर मोबाइल नंबर 7488752722 नंबर पर संपर्क करने की अपील की है.
महाराष्ट्र : अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले राजनीति तेज हो गई है। विपक्षी नेता राम मंदिर उद्घाटन समारोह को लेकर लगातार विवादित और शर्मनाक बयान दे रहे हैं।
इस क्रम में अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) ने अपनी टिप्पणी से विवाद खड़ा कर दिया है कि “भगवान राम मांसाहारी थे”। NCP के शरद पवार गुट से आने वाले आव्हाड ने बुधवार को महाराष्ट्र के शिरडी में एक कार्यक्रम में यह विवादित टिप्पणी की।BJP हरियाणा के सोशल मीडिया प्रमुख अरुण यादव द्वारा X पर साझा की गई एक क्लिप में, आव्हाड को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि भगवान राम क्षत्रिय थे और वे मांस खाते हैं। उन्होंने आगे कहा, “भारत की 80 प्रतिशत आबादी मांसाहारी है। वे भगवान राम के भी भक्त हैं।” (जारी…)
वायरल वीडियो में NCP नेता कह रहे हैं कि भगवान राम ने अपने 14 साल के वनवास के दौरान जंगल में रहे। जंगल में उन्होंने जानवरों का शिकार किया, क्योंकि वहां शाकाहारी भोजन मिलना मुश्किल था। भगवान राम को मांसाहारी बताने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पलटवार करते हुए पूछा है कि क्या आव्हाड त्रेतायुग में देखने गए थे? (जारी…)
आव्हाड ने हिंदू महाकाव्य रामायण में भगवान राम द्वारा जंगलों में बिताए गए 14 वर्षों का जिक्र करते हुए कहा, “भगवान राम हम बहुजनों के हैं। वह जानवरों का शिकार करते हैं और खाते (मांस) थे। वह एक बहुजन हैं। जब आप लोग हम सबको शाकाहारी बनाने जाते हैं, तो हम राम के आदर्शों पर चलते हैं और आज हम मटन खाते हैं। यही राम का आदर्श है। राम शाकाहारी नहीं थे, मांसाहारी थे।” (जारी…)
भाजपा नेता राम कदम ने भगवान राम को “मांसाहारी” बताने वाले बयान के लिए NCP-शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए गुरुवार को शिकायत दर्ज कराई। राम कदम ने कहा, “…पुलिस ने हमें आश्वस्त किया है कि वीडियो फुटेज की जांच करके उनके (जितेंद्र आव्हाड) खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी… ये प्रभु राम चंद्र जी के दिए गए आदर्शों पर चलने वाली सरकार है… महाराष्ट्र की भूमि पर हम किसी को भी देवी-देवताओं का अपमान नहीं करने देंगे…” (जारी…)
कदम ने कहा कि क्या हो गया है इन्हें? एक ओर शरद पवार की चुप्पी, दूसरी ओर उद्धव ठाकरे की चुप्पी… परिवार को कैसे राजनीति में लाएं उन्हें(उद्धव ठाकरे) बस इसी बात की पड़ी है… ये सोची समझी राजनीति है… बार-बार हिंदू समाज का मजाक उड़ाओ और किसी एक संप्रदाय को खुश करो।” एक दिन पहले बीजेपी विधायक राम कदम ने 22 जनवरी को रामलला अभिषेक समारोह के दिन महाराष्ट्र सरकार से शराब और मांस पर एक दिन का बैन लगाने का आग्रह किया था।
जमशेदपुर : “मिशन मोदी अगेन पीएम” नामक संस्था की एक बैठक जमशेदपुर शहर स्थित बर्मामाइंस कॉलोनी में आयोजित की गई जिसमें आगामी 21 और 22 जनवरी को होने वाले रामचरितमानस पाठ को लेकर विचार विमर्श किया गया। (जारी…)
इस अवसर पर प्रदेश नेतृत्व द्वारा संगठन विस्तार के लिए मिशन मोदी अगेन पीएम झारखंड प्रदेश हेतु कुमार विश्वजीत को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी, पिंटू सिंह को जमशेदपुर जिला सोशल मीडिया प्रभारी, प्रदीप मिश्रा को जिला महामंत्री, रामेश्वर प्रमाणिक को जिला उपाध्यक्ष का पद भार सौपा गया।
जमशेदपुर : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे के लिए 2024 खुशखबरी लेकर आया है। बुधवार को मुखे को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। इसी के साथ ही मुखे का जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। सम्भवता शनिवार को वह जेल से बाहर आ जाएंगे। इधर, मुखे को जमानत मिलने की खबर से उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। सोशल मीडिया पर सभी एक दूसरे को बधाइयाँ दे रहे हैं। वहीं उनके विरोधियों में नाखुशी का माहौल भी देखने को मिल रहा है।
सुप्रीम कोर्ट के दो जजों की बेंच ने सुनाया फैसला
सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को सुनवाई करते हुए जस्टिस ऋषिकेश राज और अभय एस ओका की खंडपीठ ने जमानत मंजूर की। मुखे की ओर से सुप्रीम कोर्ट की वरीय अधिवक्ता पल्ल्वी आनंद, मुस्कान जैन थे, जबकी जमशेदपुर से अधिवक्ता के एम सिंह और बंश सबलोक पैरवी कर रहे थे। वहीं वादी पक्ष से जमानत नामंजूर कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट के पांच अधिवक्ता जयश गौरव, मधु स्मिता बोरा, पवन किशोर सिंह, अनुपम शर्मा, नंदिनी राज, ईश्वर चंद्र राय, दीक्षा ओझा, रंजन निखिल धरनिधर थे। इनमें झारखंड सरकार के भी दो अधिवक्ता शामिल है। मुखे की ओर से खड़े अधिवक्ताओं ने कोर्ट को बताया की यह महिला पूर्व में भी इस प्रकार के तीन चार लोगों पर केस कर चुकी है। महिला का यही काम है की समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति को फंसाकर उनसे रुपये निकालना। कोर्ट ने इस पर तुरंत संज्ञान ले लिया और मुखे को जमानत दे दी गई।
बलात्कार और अप्रकृतिक योनाचार के मामले में हुए थे गिरफ्तार
यह मामला 5 नवंबर 2022 का है, जब कदमा की महिला रेखा देवी उर्फ़ मनदीप कौर ने मुखे पर बलात्कार और अप्रकृतिक योनाचार का केस किया था। उस वक्त मुखे सीजीपीसी के बड़े जिम्मे वाले पद पर थे। कोल्हान के सिख समाज का नेतृत्व कर रहे थे। महिला का आरोप था कि वह अपने पति से गुजारा भत्ता दिलाने की फरियाद लेकर सीजीपीसी में गई थी। उसके बाद मुखे उसके घर आये और काम के बदले खुश करने को कहा। उस समय वह बात मान गई। लेकिन बाद में उसे लगा की समाज के नेतृत्वकर्ता का यह मुख़ौटा वह उतारकर रहेगी और दोबारा मुखे के घर आने पर उसकी वीडियो बना ली, जिसमे वह अप्रकृतिक योनाचार कर रहे थे। इस वीडियो को पुलिस को दिया गया था। उसके बाद एक अप्रैल 2023 को मुखे को पुलिस ने बारीडीह मरसी अस्पताल से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। जिला न्यायलय, हाई कोर्ट से जमानत नहीं मिलने पर मुखे सुप्रीम कोर्ट गये थे। जहां कोर्ट ने वादी को अपना पक्ष रखने के लिए अधिवक्ता खड़ा करने का मौका दिया गया।
जाने अधिवक्ता ने क्या कहा
मुखे के अधिवक्ता के एम सिंह ने जमानत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि अब वह जमानत ऑर्डर पेश करेंगे। साथ ही बिल्ला मामले में भी प्रोडेक्शन रिकाल कराएंगे। उम्मीद है कि शनिवार को वह जेल से बाहर आ जाएंगे।
जमशेदपुर : नये साल में शहरवासियों को इलाज से संबंधित सभी सुविधाओं से लैस नया अस्पताल मिलेगा. अस्पताल को 386 करोड़ की लागत से जी प्लस 7 यानी आठ मंजिला बनाया जा रहा है. यह अस्पताल लगभग बनकर तैयार है. नये साल में यह शुरू हो जायेगा.अस्पताल का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची से ऑनलाइन शिलान्यास किया था. नये अस्पताल के बगल में 50 बेड के कैंसर अस्पताल व कैथ लैब का निर्माण कार्य चल रहा है. इससे कैंसर व हार्ट मरीजों का भी इलाज संभव होगा. अस्पताल के हर विभाग का अलग-अलग वार्ड और छह बेड का आइसीयू रहेगा. इसके अलावा सेंट्रलाइज्ड आइसीयू- सीसीयू बनेगा, जहां गंभीर रूप से बीमार मरीजों का इलाज होगा. (जारी…)
एमजीएम अस्पताल परिसर में अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग को तोड़कर नये बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है. इस नये साल में इसका भी आधा भाग बनकर तैयार हो जायेगा. जिसका लाभ मरीजों को मिलने लगेगा. नये साल में जिले में अटल क्लीनिक के साथ हेल्थ वेलनेस सेंटर बनाया जायेगा. इसके लिए जमीन का चयन किया जा रहा है.
शहर को मिलेगा फोरलेन एलिवेटेड कॉरिडोर
झारखंड बंगाल ओडिशा को जोड़ने वाले एनएच 33 में देश का सबसे लंबा 10.2 किलोमीटर का फोरलेन एलिवेटेड कॉरिडोर (डबल डेकर फ्लाईओवर) के वर्ष 2024 में शुरू होने की उम्मीद है. प्रशासनिक व तकनीकी स्वीकृति के बाद राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) प्रशासन की टेंडर प्रक्रियाधीन है. टेंडर के बाद एजेंसी इसका काम शुरू करेगी. अपने तरह के खास एलिवेटेड कॉरिडोर का डीपीआर इस तरह तैयार किया गया है कि छोटे व भारी वाहन भी सुगमता व सरलता से आ-जा सकेंगे.
नये वर्ष शहर को ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति
नये साल 2024 में मानगो में व लिट्टी चौक के समीप से बनने वाला नया पुल शहर को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलायेगा. पथ निर्माण विभाग इसका डीपीआर बना रही है. तीन सदस्यीय इंजीनियरों के दल ने प्रस्तावित स्थल का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट बनाया है. नए साल में प्रोजेक्ट का तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू होगा. इस पुल के बन जाने से कंपनियों के व्यावसायिक व भारी वाहनों का परिचालन शहर के बाहर से ही हो सकेगा. इससे शहर के अंदर ट्रैफिक जाम व दुर्घटना से मुक्ति मिल सकेगी.
जमशेदपुर : सोनारी वनराज अखाड़ा में प्रभु श्रीराम अक्षत कलश यात्रा भव्य रूप से निकाला गया। अक्षत कलश यात्रा में भारी संख्या में स्थानीय महिलाएं, पुरुष राम भक्तों ने हिस्सा लिया। यह अक्षत कलश यात्रा सबसे पहले वनराज अखाड़ा से निकलकर राम मंदिर सोनारी पहुंचा। सोनारी में अक्षत कलश लेकर पुनः ढोल, नगाड़ा, बाजा के साथ लोग प्रभु राम का जयकारा लगाकर मेन रोड होते हुए बनराज अखाड़ा में पहुंचकर वीर बजरंगबली के समक्ष पूजा अर्चना की गई। (जारी…)
जिसमें मुख्य रूप से मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह शामिल थे। वनराज अखाड़ा में वर्ष के प्रथम मंगलवार के दिन 5100 दीप प्रज्वलित किया गया। इस अवसर पर सारे सोनारी के महिलाएं, बहने उपस्थित थे। साथ ही लोगों में गजब का उत्साह था। (जारी…)
अपने संबोधन में अभय सिंह ने कहा कि आगामी 22 जनवरी 2024 प्रभु राम का भव्य मंदिर में रामलाल प्रतिस्थापित होंगे। उस दिन सारे लोग घर में दीप जलाएं खुशी मनाये और एक दूसरे को खुशी बांटे। यह योजना हमारे हिंदुओं के अंदर होनी चाहिए। सभी ने हाथ उठाकर सहमति दी। यह यात्रा निरंतर 20 दिन चलेगा और आगामी 22 तारीख को भव्य रूप से सारा जमशेदपुर उस दिन दीपावली मनाएगा जिसमें सभी लोगों ने सहमति दी।
जमशेदपुर : विकसित भारत के संकल्प के साथ, जमशेदपुर महानगर के गोलमुरी मंडल अंतर्गत नामदा बस्ती के सामुदायिक भवन में विकसित भारत संकल्प यात्रा 2024 के तहत आयोजित कार्यक्रम में यात्रा रथ का अवलोकन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह, विकसित भारत संकल्प यात्रा के भाजयुमो जिला प्रभारी ऋतुराज, भाजयुमो सोशल मीडिया प्रभारी राकेश कुमार, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल उपस्थित रहें। (जारी…)
इस मौके पर बताया गया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा का एक मात्र उद्देश्य, अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी, योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
जमशेदपुर : यात्रियों की भीड़ के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे जोन झारखंड व बंगाल की तीन जोड़ी ट्रेनों में स्पेशल ट्रेन चला रहा है। इससे सोमवार को हटिया एवं संतरागाछी स्टेशन से स्पेशल ट्रेन का आदेश हुआ है। (जारी…)
रेलवे के अनुसार हटिया से दुर्ग के लिए स्पेशल ट्रेन 28 मार्च और दुर्ग से हटिया की ट्रेन 29 मार्च को रवाना होगी। वहीं, संतरागाछी व तांब्ररम के बीच 30 जनवरी और 1 फरवरी को दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन रवाना होगी। ताकि अन्य ट्रेनों के वेटिंग टिकट यात्रियों को सीट मिल सके।
जमशेदपुर : शहर के सभी क्षेत्रों मे अयोध्या श्रीराम मंदिर दर्शन करने आने का आमंत्रण देने का महाअभियान ने तेजी पकड़ी। विश्व हिन्दू परिषद और RSS के सदस्य घर घर जाकर अयोध्या पूजित मंत्रोअक्षत और श्रीराम मंदिर का चित्र देकर 22 जनवरी को होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा के दिन दीपावली मनाने, मंदिरों मे अनुष्ठान, हवन पूजन करने का आवाह्न कर रहे है। कदमा के मुख्य मंदिर रंकिनी मंदिर में अक्षत कलश पूजन के बाद विश्व हिन्दू परिषद, संघ व भाजपा के सदस्यगण ने घर घर जाने का अभियान प्रारंभ किया। (जारी…)
इस मौके पर विहिप से जीतेंद्र प्रमाणिक, उत्तम कुमार दास, सुधा जौहरी, प्रदीप सिंह, आकाश, संघ नगर से कुणाल, डी एन सिंह, प्रशांत, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, विक्की यादव, भोला प्रसाद, अजय झा, भाजपा प्रदेश से रीता मिश्रा व सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जमशेदपुर : नए वर्ष के शुभ अवसर पर टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड सीआरएम मेकेनिकल मेंटेनेंस में केक कटिंग कर नए वर्ष का स्वागत किया किया गया। केक कटिंग सीआरएम मैकेनिकल मेंटेनेंस के डिपार्टमेंट हेड धर्मेंद्र कुमार ,वरुण कुमार ,एस डी मिश्रा, नवजोत सिंह सोहल, अविक मंडल ने किया । इस मौके पर सीआरएम मैकेनिकल मेंटेनेंस के पदाधिकारी,कर्मचारी उपस्थिति हुए सभी ने एक दूसरे का नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।