जमशेदपुर : भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए पूर्व आईपीएस सह भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल से मिलकर जिला के अंतर्गत आने वाली शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी के दिनों में होने वाली पेयजल एवं भूजल स्तर के समस्याओं पर ध्यान आकर्षित कराते हुए एक सुझाव पत्र दिए।
उन्होंने अपने पत्र में सुझाव देते हुए कहा कि भूजल स्तर की जाँच के लिए जे एन ए सी, एम एन ए सी एवं अन्य तत्काल समिति गठित करनी चाहिए। जिससे क्षेत्र में खराब पड़े बोरवेल पंप की जानकारी गर्मी आने से पूर्व ही पता कर उन सभी को ठीक कराया जा सकता है।
जमशेदपुर : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मानगो के शंकोसाई रामनगर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में 1001 महिलाओं ने स्वर्णरेखा नदी से पैदल कलश में जल लाकर मंदिर में स्थित शंकर भगवान के शिवलिंग में जलार्पण किया। प्रातः बेला पीली साड़ी में 1001 की संख्या में महिलाएं मंदिर प्रांगण में एकत्रित होकर कलश और नारियल लेकर स्वर्णरेखा नदी के तट पर पहुंचकर कलश में जल लेकर पैदल संकोसाई रामनगर से रोड नंबर पांच, डिमना मुख्य सड़क होते हुए होते हुए शंकोसाई रोड नंबर एक हुए पुनःरामनगर पहुंचकर शंकर भगवान के शिवलिंग में जलाभिषेक किया। रास्ते में पांच शिव मंदिरों में महिलाओं के द्वारा पूजा अर्चना कर भोलेनाथ की आरती की गई। कलश यात्रा के दौरान ढोल नगाड़ों के बीच शिव तांडव का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। महिलाएं बोल बम का जयकारे लगाकर थिरकते हुए माथे में कलश लेकर चल रहीं थीं।
कार्यक्रम में बाबा बैधनाथ सेवा संघ के संस्थापक विकास सिंह महिलाओं के साथ पूरे यात्रा में शामिल रहे । कलश यात्रा के बाद रुद्राभिषेक का कार्यक्रम आयोजन किया गया उसके बाद सामूहिक भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें हजारों की संख्या में बस्ती वासियों ने प्रसाद ग्रहण किया । कार्यक्रम में मुख्य रूप में विकास सिंह ,मुन्ना कुमार झा, सुशीला शर्मा, दिब्यांसु झा, अजय साव, मल्लु यादव, आशा देवी, मुख्य रुप से शामिल थे।
इजरायल में लेबनान के मिसाइल हमले में मारे गए भारतीय श्रमिक पी.मैक्सवेल के शव को 7 मार्च (गुरूवार) की शाम को भारत भेजा गया. 30 वर्षीय मैक्सवेल केरल के कोल्लम के रहने वाले थे.
मैक्सवेल के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में इजरायल के गृह मंत्री मोशे अर्बेल, जनसंख्या एवं आव्रजन प्राधिकरण (पीआईबीए) के महानिदेशक, इजरायली विदेश मंत्रालय के अधिकारी और भारतीय दूतावास के वरिष्ठ राजनयिक मौजूद रहे.
मैक्सवेल को इजराइली गृह मंत्री ने दी श्रद्धांजलि
भारत के लिए इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘गृह मंत्री मोशे अर्बेल और उनकी टीम के वरिष्ठ सदस्यों के नेतृत्व में कृषि मंत्रालय का एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भारतीय नागरिक मैक्सवेल के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में गया. मैक्सवेल एक खेत में काम कर रहे थे तभी हिजबुल्ला के रॉकेट हमले में उनकी मौत हो गई. ओम शांति.’’
कैसे हुई मैक्सवेल की मौत
एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 140 के जरिए शव दिल्ली ले जाया गया और वहां से उसे शुक्रवार को भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 801 से तिरुवनंतपुरम भेजा जाएगा. इस हमले में सात अन्य कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें केरल के मूल निवासी दो भारतीय भी शामिल हैं. हमले में वाजाथोप के निवासी 31 वर्षीय बुश जोसेफ जॉर्ज और वागामोन के रहने वाले 28 वर्षीय पॉल मेल्विन घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया.
कौन थे पी.मैक्सवेल
पी.मैक्सवेल एक भारतीरय नागरिक थे जो इजरायल में काम करते थे. जिस समय मैक्सवेल पर हमला हुआ उस समय वह उत्तरी इजरायल के एक बगीचे में थे. मैक्सवेल दो महीने पहले ही वर्क कांट्रेक्ट पर केरल से इजरायल आए थे. मैक्सवेल के परिवार में उनकी एक पांच साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी हैं.
पटना: बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बाइक सवार अपराधियों ने दिल्ली से आए कारोबारी से तीन करोड़ का सोना लूट लिया। फ्रेजर रोड में हुई वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच या। बैग नहीं देने पर अपराधियों ने कारोबारी के बेटे को गोली मार दी। घायल अवस्था में युवक को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। बैग लूटकर गली से बदमाश भाग निकले। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली से आए कारोबारी और उनका बेटा बैग लिए डाक बंगला की ओर जा रहा था। इस दौरान बाइक सवार दो अपराधी पहुंचे और कारोबारी के हाथ से बैग छिनने लगे। विरोध करने पर कारोबारी के बेटे को गोली मार दी। गोली लगते ही कारोबाी के हाथ से बैग छूट कर नीचे गिर गया। इसके बाद बदमाशों बैग उठाकर फरार हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि अपराधी दो की संख्या में एक बाइक पर सवार थे। लूट का विरोध करने पर युवक के ऊपर गोली चला दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली थाने की पुलिस इस पूरे मामले की पड़ताल में जुड़ गई है और घटनास्थल पर लगे तमाम सीसीटीवी कैमरा को जुट गई है।
राँची : सिल्ली – मुरी को नई ट्रेन के रूप में पुरी- दिल्ली आनंद विहार एक्सप्रेस (18427/18428) का तोहफा मिला है। नौ मार्च को इस ट्रेन का मुरी स्टेशन पर ठहराव होगा। यह ट्रेन चाईबासा व डोंगोपोसी रूट से होकर गंतव्य स्थान तक चलेगी। पुरी दिल्ली आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन साप्ताहिक होगी। यह ट्रेन पुरी से प्रत्येक शनिवार को मुरी स्टेशन शाम 03:53 बजे पहुंचेगी तथा 03:55 में दिल्ली आनंद विहार के लिए खुलेगी तथा दिल्ली आनंद विहार से वापस रविवार को खुलेगी और सोमवार को सुबह 11:08 बजे मुरी स्टेशन पहुंचेगी तथा 11:10 बजे पुरी के लिए रवाना होगी।
इस ट्रेन की शुरुआत होने से सिल्ली समेत पुरूलिया एवं रांची वासियों के लिए दिल्ली एवं पुरी जाने के लिए काफी सुविधा होगी। ज्ञात हो कि इस ट्रेन के परिचालन तथा मुरी एवं चांडिल स्टेशन में ठहराव को लेकर सांसद संजय सेठ ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से पहल की थी, जो अब पूरा हो गया है। वहीं सांसद संजय सेठ के प्रयास से रांची से बनारस के लिए एक और नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिली है। यह रांची की तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी जिसका उदघाटन 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।उक्त जानकारी भाजपा ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष एवं सिल्ली रेलवे स्टेशन परामर्शदातृ सलाहकार समिति सदस्य विनय महतो धीरज ने दी। श्री महतो ने क्षेत्रवासियों की ओर से इस कार्य लिए सांसद संजय सेठ का आभार व्यक्त किया है।
सरायकेला: अनुमंडल के नए एसडीओ के रूप में सुनील कुमार प्रजापति ने पदभार ग्रहण कर लिया है. उन्होंने निवर्तमान एसडीओ पारुल सिंह से गुरुवार देर शाम पदभार ग्रहण किया. श्री प्रजापति इससे पूर्व रामगढ़ के दुलमी बीडीओ थे. उन्होंने बताया कि विधि- व्यवस्था संधारण उनकी प्राथमिकता रहेगी. फिलहाल आगामी लोकसभा चुनाव शांति एवं निष्पक्ष सुनिश्चित करना प्राथमिकता रहेगी.
उन्होंने कहा कि निवर्तमान एसडीओ द्वारा किए जा रहे कार्यों को प्राथमिकता के तौर पर आगे बढ़ाना और क्षेत्र के लोगों को हर संभव न्याय मिले इसपर काम किया जाएगा. बता दें कि छोटे से कार्यकाल में निवर्तमान एसडीओ पारुल सिंह ने दुर्गा पूजा और छठ को जहां शांतिपूर्वक संपन्न कराया वहीं आदित्यपुर के जमना ऑटो, नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल को लेकर ग्रामीणों के साथ हुए विवाद को आगे बढ़कर सख़्ती से निपटाया. वहीं प्रदूषण के मामले में कांड्रा वासियों की शिकायत पर नीलांचल, अमलगम और आधुनिक पावर पर नकेल कसने का काम किया.
इतना ही नहीं फर्जी तरीके से सरकारी जमीन की घेराबंदी कर टाऊनशिप निर्माण कार्य करा रहे वॉटर मार्क प्रोजेक्ट की जांच कर फर्जीवाड़े का खुलासा किया है. इस बीच चुनाव आयोग के सख़्ती के बाद सरकार ने उनका ट्रांसफर कर दिया. श्रीमती सिंह ने भरोसा जताया कि नए एसडीओ लोकहित में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों को आगे ले जाएंगे. इस दौरान सभी ने नए एसडीओ का गुलदस्ता देकर स्वागत किया.
जमशेदपुर : सोनारी दुमुहानी घाट पर आस्था का महासंगम की शुरुआत स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी ने कलश यात्रा को विदा कर की, इस अवसर पर हजारों की संख्या में उपस्थित महिलाएं हाथ में कलश लेकर भगवान भोले की आराधना और जयकारा लगाते हुए स्वर्णरेखा नदी से निकले जो सोनारी और कदमा के विभिन्न मार्गो से गुजरता हुए मंदिरों और शिवालयों में जाकर समाप्त होगा।
भगवान भोले की आराधना और जयकारा लगाते हुए स्वर्णरेखा नदी से निकले जो सोनारी और कदमा के विभिन्न मार्गो से गुजरता हुए मंदिरों और शिवालयों में जाकर समाप्त होगा। इस अवसर पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि धर्म और आस्था का सोनारी दुमुहानी अद्भुत संगम स्थल बन चूका हैं इसे वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने का बीड़ा मैंने उठाया हैं जिसके कड़ी में स्वर्णरेखा का सौंदर्यकरण हो रहा है, सीढ़ी का निर्माण किया जा रहा है, साफ सफाई किया जा रहा हैं।
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने पीएम उज्ज्वला योजना के तहत दी जाने वाली सब्सिडी की समय सीमा को एक साल के लिए बढ़ा दिया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस संबंध में प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि उज्जवला योजना के तहत दी जाने वाली 300 रुपये की सब्सिडी की समय सीमा को 31 मार्च 2025 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है।
पीयूष गोयल ने बताया कि आज कैबिनेट बैठक में छह फैसलों पर मुहर लगी है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि आज कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 300 रुपए प्रति सिलेंडर की सब्सिडी दी जाती है, जिसकी अवधि 31 मार्च 2024 तक तक थी उसे 1 वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। अब 300 रुपए प्रति सिलेंडर सब्सिडी का लाभ एक वर्ष में 12 सिलेंडर की सीमा तक 10 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को मिलेगा।
किसानों को तोहफा इसके साथ ही कच्चे जूट का न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढ़ाया गया है। इसमें 285 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। चालू सीजन 2023-24 में सरकार ने 524.32 करोड़ रुपये की लागत से 6.24 लाख गांठ से अधिक कच्चे जूट की रिकॉर्ड मात्रा में खरीद की है, जिससे लगभग 1.65 लाख किसानों को लाभ हुआ है। 2024-25 के लिए एमएसपी अखिल भारतीय भारित औसत उत्पादन लागत पर 64.8 प्रतिशत का रिटर्न सुनिश्चित करेगा।
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए चार फीसदी डीए बढ़ा केंद्र सरकार के कर्मचारियों के डियरनेस एलोवेंस (DA) को और पेंशनधारकों के डियरनेस रिलीफ(DR) में 1 जनवरी 2024 से चार फीसदी की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि 49.18 लाख कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। चार फीसदी डीए बढ़ाने से सरकारी खजाने पर प्रति वर्ष 12,868.72 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा।
उन्नति योजना से पूर्वोत्तर राज्यों में होगा औद्योगिक विकास मंत्रिमंडल ने पूर्वोत्तर राज्यों के लिए 10037 करोड़ रुपये की नई औद्योगिक विकास योजना उन्नति पर भी मुहर लगा दी। कैबिनेट ने उत्तर पूर्व परिवर्तनकारी औद्योगीकरण योजना, 2024 को मंजूरी दी। इससे उत्तर पूर्वी क्षेत्र में उद्योग लगाने और रोजगार पैदा करने में मदद होगी। योजना का मुख्य उद्देश्य लाभकारी रोजगार उत्पन्न करना है, जिससे क्षेत्र का समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास होगा। यह योजना विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों में उत्पादक आर्थिक गतिविधि तैयार करेगी। योजना के तहत निवेशकों को नई इकाइयां स्थापित करने या मौजूदा इकाइयों का महत्वपूर्ण विस्तार करने के लिए प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। यह योजना आठ साल की प्रतिबद्ध देनदारियों के साथ अधिसूचना की तारीख से 31 मार्च, 2034 तक प्रभावी रहेगी।
गोवा विधानसभा में एसटी कोटा देने वाले विधेयक को मंजूरी मंत्रिमंडल ने गोवा विधानसभा में अनुसूचित जनजातियों को आरक्षण प्रदान करने वाले विधेयक को भी मंजूरी दे दी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अभी एसटी समुदाय के लिए गोवा विधानसभा में कोई सीट आरक्षित नहीं है। समुदाय की मांगों के बीच, कैबिनेट ने अनुसूचित जनजातियों के प्रतिनिधित्व का पुनर्समायोजन विधेयक, 2024 को मंजूरी दे दी। यह जनगणना आयुक्त को गोवा में एसटी की आबादी को अधिसूचित करने का अधिकार देगा। इसके आधार पर, निर्वाचन आयोग 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में एसटी आरक्षण के लिए संसदीय और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन आदेश, 2008 में संशोधन करेगा। यह बिल अब आगामी आम चुनाव के बाद बनने वाली अगली लोकसभा में लाया जा सकता है।
भारत एआई मिशन पर मुहर वहीं, AI मिशन के तहत 10,372 करोड़ रुपए के व्यय से इंडिया AI मिशन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मंत्रिमंडल की बैठक में स्वीकृत किया गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि इस पैसे का इस्तेमाल सार्वजनिक-निजी भागीदारी मोड में एक उच्च-स्तरीय स्केलेबल एआई पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के लिए किया जाएगा। इस मिशन को डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन (डीआईसी) के तहत इंडियाएआई इंडिपेंडेंट बिजनेस डिवीजन (आईबीडी) के माध्यम से लागू किया जाएगा। इसमें विभिन्न हितधारकों को एआई इकोसिस्टम बनाने के लिए 10,000 से अधिक जीपीयू (ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट) वाली सुपरकंप्यूटिंग क्षमता उपलब्ध कराई जाएगी।
पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट प्रोजेक्ट डिजाइन और विकसित करने की परियोजना को मंजूरी सुरक्षा पर मंत्रिमंडल समिति ने डीआरडीओ की ओर से एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट प्रोजेक्ट को डिजाइन और विकसित करने की परियोजना को मंजूरी दे दी। लगभग 15,000 करोड़ रुपये की परियोजना के तहत, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन की एयरोनॉटिकल विकास एजेंसी विभिन्न निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की एजेंसियों के साथ साझेदारी में स्टील्थ फाइटर जेट और इसकी प्रौद्योगिकियों का विकास करेगी और पांच वर्षों में लगभग पांच प्रोटोटाइप बनाएगी।
लोकसभा चुनाव के लिए यूपी की घोसी सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने गुरुवार को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया.
इस सीट पर सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अपने बड़े बेटे अरविंद राजभर को उम्मीदवार बनाया है.
इसकी जानकारी सुभासपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी. राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने सोशल मीडिया पर लिखा, “एनडीए गठबंधन अबकी बार 400 पार, फिर एक बार, मोदी सरकार. डॉ. अरविंद राजभर जी को 70-घोसी से लोकसभा चुनाव प्रत्याशी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.”
सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने मंगलवार को योगी कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली है. उन्होंने कहा है कि भाजपा को प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत दिलाने के लिए प्रयास करेंगे. लेकिन अब अरविंद राजभर को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद स्पष्ट हो गया है कि उन्हें गठबंधन के तहत एक सीट मिली है.
राजभर के फैसले से संकेत अब अरविंद राजभर को उम्मीदवार बनाकर सुभासपा प्रमुख ने अपने फैसले के जरिए स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि वह दिल्ली की सियासत देखेंगे. इससे पहले बीते दिनों ही आरएलडी ने भी अपने दो उम्मीदवार के नामों के एलान कर दिया था. जिसके बाद माना जा रहा है यूपी में एनडीए के दलों के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है.
वहीं बीजेपी ने मंत्री डॉ. संजय निषाद के बेटे को प्रवीण निषाद को संत कबीर नगर सीट से उम्मीदवार बनाया है. वह पहले भी बीजेपी के टिकट पर ही इसी सीट से सांसद रह चुके हैं.
लोकसभा चुनाव उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक रविवार को होगी। पार्टी दूसरी सूची में कम से कम 150 उम्मीदवारों की घोषणा करने की तैयारी कर रही है।
पिछले दो दिनों के दौरान राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा समेत आठ राज्यों के कोर ग्रुप के साथ चर्चा में ज्यादातर सीटों पर नाम तय कर लिए गए हैं। सीईसी बैठक से पहले महाराष्ट्र और बिहार के कोर ग्रुप की बैठक होगी।
एक-एक सीट पर चर्चा के लिए पार्टी का शीर्ष नेतृत्व बुधवार से ही राज्यों के कोरग्रुप के साथ बैठक कर रहा है। अब तक राजस्थान, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, ओडिशा के कोर ग्रुप के साथ बैठक हो चुकी है। इसी क्रम में महाराष्ट्र पर भी प्रारंभिक चर्चा हुई है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इन बैठकों में 150 सीटों पर नाम लगभग तय कर लिए गए हैं।
यूपी के कुछ प्रत्याशियों की भी होगी घोषणा दूसरी सूची में उत्तर प्रदेश की कुछ और सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे। इसके अलावा उत्तराखंड और दिल्ली की बची क्रमश: दो-दो, हिमाचल प्रदेश की सभी चार, हरियाणा की आठ सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि रायबरेली सीट पर बाद में घोषणा की जा सकती है।
बिहार में फंसा पेच सूत्रों ने बताया कि बिहार में सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर सहमति न बन पाने के कारण बृहस्पतिवार को प्रस्तावित कोर ग्रुप की बैठक टाल दी गई। असल में भाजपा यहां पर खुद कम से कम 17 सीटों पर लड़ना चाहती है, जबकि जदयू को अधिकतम 13, उपेंद्र कुशवाहा को दो, जीतन राम मांझी को एक सीट देना चाहती है। लोजपा को पार्टी पांच से अधिक सीटें नहीं देना चाहती। मुश्किल यह है कि लोजपा के दोनों धड़े पहले की तरह छह-छह सीटों पर अपने दावे जता रहे हैं। इसके अलावा भाजपा और जदयू में कुछ सीटों की अदला-बदली भी होनी है।
महाराष्ट्र में सीटें चिहि्नत करने का काम शुरू महाराष्ट्र में सीट बंटवारे में कमोबेश सहमति बनने के बाद सीटें चिहि्नत करने का सिलसिला शुरू हुआ है। यहां शिवसेना शिंदे गुट को 10 और एनसीपी अजीत गुट को पांच सीटें देने की बात कही जा रही है।