जमशेदपुर : सच्चे मन से की गयी प्राथना अवश्य पूरी होती है।ऐसी ही एक घटना जमशेदपुर के सीतारामडेरा स्थित गुरुद्वारा साहिब शहीद बाबा दीप सिंह जी के गुरुद्वारा साहिब में हुई।जहां कैंसर जैसी बीमारी से एक श्रद्धालु ठीक हुआ।
बताया जाता है कि मुकुंद कुमार उलीडीह मानगो निवासी जो की कोरोना काल में कैंसर से पीड़ित थे। और जिन्दगी से हार मान चुके थे।काफी इलाज करवाने पर भी कोई फर्क नहीं पड़ रहा था।इस बीच किसी ने उन्हें सीताराम डेरा स्थित शहीद बाबा दीप सिंह जी के स्थान के बारे मे बताया।और मुकुंद कुमार जी ने गुरुद्वारा साहिब आकर सच्चे दिल से अरदास करते हुए गुरु चरणों मे माथा टेक कर अपने परेशानी से निजात दिलाने की अरदास की। और वाहेगुरु जी ने उन्हें आशीर्वाद दिया और बाबा जी की किरपा हुई और मुकुन्द कुमार जी कैंसरमुक्त हो गये। वह इसे शहीद बाबा दीप सिंह जी का ही चमत्कार मानते हैं।
मुकुंद कुमार जी कैंसर मुक्त होने उपरान्त आज दिनांक 10 मार्च 2024 रविवार को गुरुद्वारा साहिब शहीद बाबा दीप सिंह सीता राम डेरा में साध संगत में चौपहरे के लंगर की सेवा करवाई और बाबा दीप सिंह जी का लख लख शुकराना किया। इस मौके पर प्रधान सरदार हरजिंदर सिंह ने गुरुकिरपा होने का शुकराना करते हुए मुकुंद कुमार जी को साध संगत के बीच सम्मानित किया।
जांच एजेंसी ED ने 8 घंटे के मैराथन रेड और विभिन्न ठिकानों से 2 करोड़ कैश के साथ बेनामी संपत्ति के सबूत मिलने के बाद बालू कारोबारी और आरजेडी नेता सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी सुभाष यादव को राजद सुप्रीमो लालू यादव का करीबी बताया जाता है। अहले सुबह कोर्ट में पेश करने के बाद उसे बेऊर जेल भेज दिया गया है। शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय ने सुभाष यादव के ठिकानों पर छापेमारी की थी। उससे पहले आयकर विभाग की ओर से छापेमारी की गई थी। आरजेडी और लालू प्रसाद यादव के लिए इसे बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के ऐलान के बाद हुई ईडी की इस कार्रवाई से सियासत भी तेज होती दिख रही है। सुभाष यादव के पार्टनर अशोक कुमार और अजय राय के ठिकानों पर छापेमारी जारी है।
बालू खनन की कंपनी ब्रॉडसन प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य निदेशक सुभाष यादव की गिरफ्तारी शनिवार की देर रात उनके पटना स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया। रात के अंधेरे में सुभाष यादव को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद सोमवार को ई़डी ने राजद नेता को पटना के बेउर जेल में भेज दिय। सुभाष यादव लालू प्रसाद के बेहद करीबी नेता माने जाते हैं और बिहार में उनको बालू किंग के नाम से भी जाना जाता है। इससे पहले ईडी ने शनिवार को बिहार के सबसे बड़े बालू कारोबारी सुभाष यादव के 8 ठिकानों पर छापेमारी की। वे अवैध बालू खनन के लिए राज्य में कुख्यात कंपनी ब्रॉडसॉन्स लिमिटेड के एक प्रमुख निदेशक हैं।
ब्रॉडसन कंपनी के सभी निदेशकों पर पहले ही ईडी का शिकंजा कसा जा चुका है। सुभाष यादव और उनके कुछ करीबी रिश्तेदारों से जुड़े इन सभी ठिकानों पर शनिवार सुबह से शुरू हुई यह कार्रवाई देर शाम तक चलती रही। इन ठिकानों में दानापुर के नारियल घाट स्थित उसका घर के अलावा दानापुर में ही नासरीगंज, शाहपुर, यदुवंशी नगर, मनेर में हल्दी छपरा तथा पटना के गोल रोड, बोरिंग कैनाल रोड स्थित उनका कार्यालय समेत अन्य स्थान शामिल हैं। दानापुर इलाके में मौजूद उनके दो घरों से अब तक दो करोड़ रुपये कैश का अलावा पटना, रांची समेत अन्य स्थानों पर जमीन-जायदाद से संबंधित बड़ी संख्या में कागजात तथा अनेक माध्यमों में निवेश से जुड़े काफी संख्या में दस्तावेज बरामद किए जा चुके हैं। फिलहाल सभी दस्तावेजों की सघन जांच चल रही है।
सुभाष मूल रूप से दानापुर अनुमंडल में आने वाले हेतनपुर दियारा के रहने वाले हैं। छापेमारी के दौरान सुभाष यादव और उसके एक करीबी रिश्तेदार अशोक यादव से जांच अधिकारियों ने कई पहलुओं पर घंटों पूछताछ की है। जांच में यह बात सामने आई कि उनकी मालिकाना हक वाली कंपनी ब्रॉडसॉन्स ने राज्य के विभिन्न बालू घाटों पर अवैध खनन और बिना चालान या गलत चालान की बिनाह पर 250 करोड़ से अधिक का राजस्व चोरी कर ली थी। इस मामले में धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) और कइयों की काली के निवेश से जुड़े कई तथ्य सामने आने पर ईडी ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
इससे पहले 2022 में आयकर विभाग ने आयकर चोरी के आरोप में उनके ठिकानों पे एक साथ छापेमारी कर चुकी है। इसमें करोड़ों की आयकर चोरी सामने आ चुकी थी। ईडी ब्रॉडसॉन कंपनी के अन्य निदेशकों पर पहले ही कार्रवाई कर चुकी है। उनके ठिकानों पर छापेमारी भी की गई थी। इसी मामले में जदयू एमएलसी राधाचरण सेठ, कंपनी के एमडी अशोक गुप्ता, उनके बेटे कन्हैया कुमार समेत अन्य लोग जेल जा चुके हैं। अभी भी तकरीबन सभी आरोपी जेल में बंद हैं। इस कंपनी के झारखंड के कुछ निदेशक भी जेल में बंद हैं, जो झारखंड में भी कई बालू घाटों पर अवैध खनन के मामले में शामिल हैं। सुभाष यादव इस कंपनी के अंतिम निदेशक हैं, जिन पर ईडी ने कार्रवाई शुरू की है।
सूत्रों के से खबर मिल रही है कि पटना स्थित ईडी की विशेष कोर्ट से रिमांड को लेकर अपील की जाएगी और सुभाष यादव को रिमांड पर लेने की मांग की जाएगी। ईडी सुभाष को न्यायिक हिरासत से अपनी हिरासत में लेने की अपील करेगी ताकि आगे की छानबीन के लिए पूछताछ की जा सके। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सुभाष यादव और उसके नेटवर्क से जुड़े कई राजनीतिक हस्तियों के खिलाफ ईडी जांच की कार्रवाई तेज करेगी।
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. सभी पार्टियां जोर शोर से चुनाव की तैयारियों में जुटी हैं. उम्मीदवारों के नाम पर मंथन किया जा रहा है. बीजेपी और कांग्रेस के बाद अब तृणमूल कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने जा रही है.
पार्टी अध्यक्ष और सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 42 संसदीय क्षेत्रों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा करेंगी.
जानकारी के मुताबिक रविवार को राजधानी कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक जनसभा के दौरान सीएम ममता बनर्जी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करेंगी. इससे साफ हो गया है कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और टीएमसी का गठबंधन पर बात नहीं बन सकी है. जिसके बाद अब टीएमसी अकेले चुनावी मैदान में उतरने जा रही है.
मुख्यमंत्री चंपई सोरेन रविवार को जामताड़ा में बराकर नदी के वीरगांव बरबेंदिया घाट पर बनने वाले पुल का शिलान्यास करेंगे. प्रशासन की ओर से इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है.
लेकिन उससे पहले जामताड़ा से कांग्रेस (Congress) विधायक इरफान अंसारी (Irfan Ansari) ने कहा “मुख्यमंत्री चंपई सोरेन मैं आपका सम्मान करता हूं, लेकिन जिस प्रकार बीरबिंदिया पुल के शिलान्यास कार्यक्रम के सभी अखबारों के विज्ञापन में मेरा नाम नहीं दिया गया. ये सालासर गलत है.”
विधायक इरफान अंसारी ने दी थी जानकारी कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि, जानबूझकर मुझे अपमानित किया गया है. इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करुंगा. मैं सम्मान के साथ समझौता नहीं कर सकता. हमारे क्षेत्र की योजना और मेरा ही नाम नहीं है. अखबार देखकर खुद ही आकलन कर लें. क्या महागठबंधन धर्म का यही पालन हो रहा है. उल्लेखनीय है कि जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी की ओर से ही शनिवार को पुल निर्माण के कार्य के शिलान्यास की जानकारी दी गई थी.
वीरगांव में एक सभा को भी संबोधित करेंगे सीएम चंपई पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किए जाने की जानकारी देते हुए जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि बराकर नदी पर बनने वाला ये पुल झारखंड का सबसे बड़ा पुल होगा. बता दें वीरगांव में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन करोड़ों की लागत से बनने वाले इस पुल के निर्माण कार्य की आधारशिला रखेंगे. पुल निर्माण कार्य के शिलान्यास समारोह के बाद मुख्यमंत्री चंपई सोरेन द्वारा वीरगांव में एक सभा को भी संबोधित किया जाएगा. यहां पर जिला प्रशासन ने भव्य पंडाल बनवाया है. जिला प्रशासन ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने की सारी तैयारियां की हैं. इस फोरलेन पुल के निर्माण में करीब 300 करोड़ रुपये की लागत आएगी.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के केशोपुर मंडी इलाके में स्थित दिल्ली जल बोर्ड के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में बने 40 फुट गहरे बोरवेल में कोई बच्चा गिरा है या व्यस्क… इसे लेकर संशय बरकरार है.
बचाव अधिकारी ने बताया कि बोरवेल में गिरे व्यक्ति की पहचान के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है.
फिलहाल एनडीआरएफ और दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के कर्मी बोरवेल से उसे सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश में जुटे हैं. घटनास्थल पर जेसीबी मशीन भी बुलाई गई, जिसकी मदद से अब उस बोरबेल के बगल में ही एक नया गड्ढा खोदा जा रहा है, जिसकी मदद से उस शख्स को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके.
‘चोरी के चक्कर में बोरवेल में गिरा शख्स’ बचाव अधिकारियों ने बताया कि शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात करीब 1.15 बजे पुलिस को फोन कर जल बोर्ड के कर्मचारियों ने बताया कि उनके ऑफिस में कोई चोरी करने आया था और बोरवेल में गिर गया है. उन्होंने बताया कि उस शख्स के उम्र और लिंग का अभी नहीं चल पाया है.
डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि देर रात करीब एक बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति पश्चिमी दिल्ली के केशोपुर मंडी इलाके में डीजेबी संयंत्र में बने एक बोरवेल में गिर गया है. उन्होंने बताया, ‘सूचना मिलने पर पांच दमकल वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया. बाद में हमें अपने अधिकारियों से सूचना मिली कि एक बच्चा 40 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया है.’
– दिल्ली जल बोर्ड के 40 फुट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा, बुलाई गई JCB, निकालने में जुटी NDRF और पुलिस की टीम
गर्ग ने बताया कि तत्काल बचाव अभियान प्रारंभ किया गया. एनडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर है. उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ की टीम जल्द ही उस बोरवेल के समानांतर एक और बोरवेल खोदना शुरू करेगी, जिसमें बच्चा गिरा है.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही एक टीम को मौके पर भेजा गया. पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने कहा, ‘रात को विकासपुरी पुलिस थाने को सूचना मिली कि एक व्यक्ति पश्चिमी दिल्ली के केशोपुर (दिल्ली) जल बोर्ड कार्यालय में बने एक बोरवेल में गिर गया है. स्थानीय पुलिस के साथ-साथ दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची. एनडीआरएफ की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया. व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है.’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच गए हैं. इससे पहले वो असम और पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे. बंगाल का दौरा खत्म करने के बाद पीएम मोदी सीधे बनारस पहुंचे हैं.
पीएम दो दिनों तक शहर में विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे. बीजेपी की ओर से उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने के बाद यह पहला मौका है जब पीएम मोदी बनारस पहुंचे हैं.
पीएम मोदी के बनारस दौरे की शुरुआत रोड शो हुई है. पीएम एयरपोर्ट से ही रोड शो कर रहे हैं जो कि कपिल चौरा, लहुराबीर होते हुए काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे गए हैं. जहां, पीएम मोदी गर्भगृह में बकायदा पूजा अर्चना भी की. पीएम मोदी में विश्वनाथ कॉरिडोर में मौजूद लोगों का अभिवादन भी किया. पीएम मोदी के साथ-साथ सीएम योगी भी मौजूद रहे.
पीएम मोदी के एयरपोर्ट पहुंचने पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने स्वागत किया. इसके बाद रोड शो शुरू हो गया. बीजेपी की पहली लिस्ट में सबसे पहला नाम पीएम मोदी का ही था. पार्टी ने उन्हें एक बार फिर से वाराणसी से चुनाव मैदान में उतारा है. इससे पहले 2014 और 2019 में पीएम मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से बंपर जीत हासिल की थी.
सिलीगुड़ी में पीएम बोले- टीएमसी को भतीजे की चिंता है
वाराणसी पहुंचने से पहले बंगाल के सिलीगुड़ी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने राज्य की ममता सरकार पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि यहां टीएमसी अपने भतीजे की चिंता है तो दूसरी ओर कांग्रेस वालों को अपने शाही परिवार के बेटे-बेटी को आगे बढ़ाना है, लेफ्ट वालों को इन दोनों के साथ तालमेल बनाए रखना है, ताकि उनकी भी गाड़ी चलती रहे.
‘भविष्य की चिंता करने वाला कोई है तो मोदी है’
उन्होंने कहा, इन लोगों को आपके बच्चों की परिवाह नहीं है, आपके बच्चों के भविष्य की चिंता करने वाला अगर कोई है तो वो मोदी है, बीजेपी है, एनडीए का गठबंधन है. इसलिए आज देश का जन-जन कह रहा है- मैं हूं मोदी का परिवार. इसके साथ-साथ पीएम मोदी ने टीएमसी की सरकार को भ्रष्ट भी बताया. उन्होंने कहा कि यहां की सरकार गरीब, दलित, आदिवासी विरोधी है. यहां की सरकार ने तो आपके लिए शुरू की गई राशन योजना में भी घोटाला कर दिया. घोटाले की वजह से इनके नेता जेल में है.
किसान आंदोलन (Farmers movement) का नेतृत्व कर रहे दो प्रमुख संगठन किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) ने रविवार को देश भर के किसानों से बुधवार को दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया था.
दोनों नेताओं ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price) की कानूनी गारंटी सहित अपनी कई मांगों के समर्थन में 10 मार्च को चार घंटे के देशव्यापी ‘रेल रोको’ आंदोलन का भी आह्वान किया है. संगठन के ऐलान को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. इस बीच बुधवार शाम मीडिया से बात करते हुए किसान नेता सरवन सिंह पंधेर, मनजीत घुम्मन, अमरजीत रारा, सतनाम सिंह ने कहा कि देश के कई राज्यों से किसान दिल्ली के लिए निकल गए हैं. कुछ जगहों पर उन्हें रोकने का प्रयास किया गया है.
किसान मजदूर मोर्चा ने कहा कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर देश भर से बड़ी संख्या में महिलाएं शंभू और खनौरी बॉर्डर पहुंचेंगी और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस में भाग लेंगी. ट्रेन से दिल्ली आने वाले किसानों को रोक रही है पुलिस किसान नेताओं ने बताया कि मंडल आर्मी के किसानों का एक समूह यूपी के फिरोजाबाद से ट्रेन के जरिए दोपहर 3:30 बजे दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचा है. राजस्थान के बाहरा जिले से धर्मा धाकड़ और उनके 50 साथियों को बीजेपी की राजस्थान पुलिस ने कल रात हिरासत में ले लिया और अभी भी पुलिस हिरासत में हैं. कोटा जिले से ट्रेन से दिल्ली जा रहे किसानों को सवाई माधोपुर में बीजेपी की राजस्थान पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. दोपहर 3:30 बजे राजस्थान के दौसा जिले से किसानों का एक जत्था दिल्ली के लिए रवाना हुआ.
देश भर से दिल्ली आ रहे हैं किसान किसान नेताओं ने कहा कि हाल ही में मध्य प्रदेश के रतलाम जिले और दक्षिण भारत से आने वाले किसान संगठनों और नेताओं से कोई संपर्क स्थापित नहीं हो सका है, संपर्क होते ही जानकारी दी जाएगी. पश्चिम बंगाल से किसानों का एक जत्था टिकट नहीं मिलने के कारण नहीं जा सका और टिकट मिलते ही किसानों का एक जत्था पश्चिम बंगाल से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगा.
सरदार सरवन सिंह पंधेर ने सरकार से सवाल किया कि जो किसान ट्रेन से दिल्ली आना चाहते थे, उन्हें बीजेपी सरकार ने अनुमति क्यों नहीं दी? इससे दो बातें साफ हैं एक तो सरकार किसानों को दिल्ली नहीं आने देना चाहती और दूसरा ये कि ये किसान आंदोलन/Kisan Andolan2 सिर्फ पंजाब तक ही सीमित नहीं है बल्कि पूरे भारत में फैला हुआ है. सरकार आम जनता को कर रही है परेशान मोर्चा ने कहा कि जब हमने पहले ही घोषणा कर दी है कि जब तक सरकार रास्ता नहीं खोलती और उन्हें दिल्ली जाने की इजाजत नहीं देती, तब तक किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर पर बैठे रहेंगे, तो फिर बीजेपी सरकार पंजाब-हरियाणा-दिल्ली हाईवे को क्यों रोक रही है? व्यापारी वर्ग और आम जनता को परेशान किया जा रहा है. सरकार की इस कार्रवाई से व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है.
देश भर में चलेगा ट्रेन रोको अभियान उन्होंने कहा कि 10 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा पंजाब समेत देशभर में ट्रेनें रोकेंगे, पंजाब के 22 जिलों में ट्रेनें रोकी जाएंगी. आज हरियाणा के रोहतक में सरब खाप पंचायत हुई, जानकारी देते हुए एडवोकेट अशोक बुलारा ने बताया कि सरब खाप पंचायत ने किसान आंदोलन 2 को पूरा समर्थन देने का फैसला किया है और पंचायत ने सरकार को जल्द से जल्द मुद्दों का समाधान न करने की चेतावनी भी दी है वे कार्रवाई करने के लिए बाध्य होंगे.
जमशेदपुर : मानगो उलीडीह टैंक रोड में रहने वाले घनश्याम शर्मा के घर में पांच छः की संख्या में लड़कों ने जमकर पथराव किया। भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लड़कों ने तब तक पथराव किया जब तक घर के बाहर रखा हुआ कार के साथ साथ घर के दरवाजे और खिड़की पूरी तरह क्षतिग्रस्त नहीं हो गए। पथराव करने के दौरान बगल से पुलिस की गाड़ी पार हो रही थी पुलिस की गाड़ी देख लड़के कुछ सेकेंड के लिए साइड हट गए।
पुलिस के जाते ही पुलिस के नाम से गाली और चुनौती देते हुए दोबारा जमकर पथराव किया। घनश्याम शर्मा ने मामले की जानकारी पथराव के दौरान भाजपा नेता विकास सिंह को दिया। भाजपा नेता विकास सिंह ने स्थानीय थाना को मामले की जानकारी देकर अभिलंब पहुंचने की बात कही। सूचना मिलते ही मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह को घनश्याम शर्मा ने बताया कि वह कुर्सी लगाकर घर के बाहर बैठे हुए थे, उनके दरवाजे के सामने दो लड़के आकर पेशाब करने लगे थे। उन्होंने लड़कों को कहा कि आगे जाकर पेशाब कीजिए घर के आगे पेशाब करना जायज नहीं है।
इस पर दोनों लड़कों ने घनश्याम शर्मा और उनके परिवार को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए पथराव शुरू कर दिया। इस पर घनश्याम शर्मा के परिवार के लोगों ने दोनों लड़के को मौके स्थल पर झगड़ा ना करने की बात करते हुए धक्का देते हुए भगा दिया। कुछ ही मिनट बाद पांच से छः की संख्या में आए लड़कों ने बड़े-बड़े ईट से घनश्याम शर्मा के घर में जमकर पथराव किया। घर के बाहर रखी हुई कार को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घनश्याम शर्मा का पूरा परिवार भयभीत है। स्थानीय थाना की पूरी टीम घनश्याम शर्मा के घर में पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है कैमरे में देखा जा रहा है कैसे लड़के कानून को चुनौती देते हुए जान करने के नियत से पथराव कर रहे हैं।
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों चुनावी मोड में नजर आ रहे हैं. वह अलग-अलग राज्यों का दौरा करके चुनावी रणनीति को अमलीजामा पहनाने की कोशिश में जुटे हैं. इस बीच वह काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान के दर्शन करने भी पहुंचे.
वाराणसी उनका संसदीय क्षेत्र भी है. ऐसे में पीएम मोदी एक भक्त के रूप में काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे थे.
पीएम मोदी के हाथ में त्रिशूल था. माथे पर तिलक लगा हुआ था. गले में माला थी और उनके चेहरे पर थकान के साथ खुशी भी दिख रही है. पीएम मोदी ने खुद अपनी यह तस्वीर शेयर की है. इसके साथ उन्होंने कुल तीन फोटो शेयर किए हैं. अन्य दो फोटो में भी वह महादेव की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं. दूसरी फोटो में पीएम मोदी हाथ जोड़े हुए बैठे हैं और पुजारी उनके माथे पर तिलक लगा रहे हैं. वहीं, तीसरी फोटो में वह मंदिर के बाहर से भगवान को प्रणाम कर रहे हैं.
पीएम मोदी को वाराणसी संसदीय क्षेत्र से तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है. काशी में बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर पहुंचने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के कई प्रमुख नेताओं ने उनका स्वागत किया. काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ भी मौजूद थे. मोदी मंदिर में मुख्य द्वार से ही अंदर तक हाथ जोड़े गये और इस दौरान उनके पीछे आदित्यनाथ चल रहे थे. मंदिर में पुजारियों ने मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना करायी और मोदी ने काशी विश्वनाथ का विधि विधान से पूजन किया. प्रधानमंत्री के ललाट पर पुजारी ने चंदन का लेप भी लगाया. शिवरात्रि के ठीक एक दिन बाद बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे मोदी ने रुद्राभिषेक किया.
भगवान की आरती भी की
घंटियों की गूंज के साथ ही मोदी ने काशी विश्वनाथ की आरती भी उतारी और पुष्प अर्पित किया. उन्होंने काशी विश्वनाथ का श्रृंगार भी किया. पुजारियों ने मोदी को अंगवस्त्र देकर और माला पहनाकर आशीर्वाद प्रदान किया. पुजारी ने मंत्रोच्चार के बीच प्रधानमंत्री मोदी को रक्षा सूत्र भी बांधे. अधिकारियों ने बताया कि मंदिर में पूजा-अर्चना और परिक्रमा कर प्रधानमंत्री ने लोक कल्याण की कामना की. वापसी में मोदी ने त्रिशूल दिखाकर उत्साहित जनता का स्वागत किया. काशी विश्वनाथ मंदिर में जुटे भक्तों ने ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए. मोदी बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे. दौरे के दूसरे दिन 10 मार्च को सुबह करीब 10 बजे बरेका हेलीपैड से आजमगढ़ के लिए रवाना होंगे.
जानी-मानी लेखिका और समाज सेविका सुधा मूर्ति को राज्य सभा के लिए नॉमिनेट किया गया। सुधा मूर्ति मशहूर बिजनेसमैन और इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति की पत्नी हैं।ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक उनके दामाद हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसकी जानकारी भी दी।
I am delighted that the President of India has nominated @SmtSudhaMurty Ji to the Rajya Sabha. Sudha Ji's contributions to diverse fields including social work, philanthropy and education have been immense and inspiring. Her presence in the Rajya Sabha is a powerful testament to… pic.twitter.com/lL2b0nVZ8F
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुधा मूर्ति को राज्य सभा के लिए नॉमिनेट किया है। राज्य सभा में उनकी मौजूदगी नारी शक्ति का शक्तिशाली प्रमाण है। सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान प्रेरणा देने वाला रहा है। राज्य सभा में उनके नॉमिनेट होने के बाद सुधा मूर्ति ने कहा कि वह खुश हैं लेकिन उन्हें लग रहा है कि उनपर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। पीएम मोदी ने पहले भी उनके काम कि तारीफ की और उन्होंने पीएम मोदी का धन्यवाद भी किया। उन्होंने यह भी कहा कि उनके दामाद की राजनीति उनके देश के लिए अलग है और उनका काम अलग है।