टाटानगर स्टेशन के सेकेंड एंट्री गेट के पास सब्जी बिक्रेता सड़क पार कर रहा था इस बीच ही एक तेल टैंकर ने उन्हें रौंद दिया. घटना के बाद सब्जी बिक्रेता को ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
जहानाबाद के रहनेवाले थे विनेश्वर प्रसाद
सब्जी बिक्रेता की पहचान जहानाबाद निवासी विनेश्वर प्रसाद (73) के रूप में हुई है. सब्जी बिक्रेताओं ने बताया कि वे पिछले कई सालों से स्टेशन सेकेंड एंट्री गेट के पास वे सड़क किनारे सब्जी बेचा करते थे. घटना के समय वे सड़क को पार कर रहे थे. इस बीच ही टैंकर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.
टैंकरचालक गिरफ्तार घटना के बाद पुलिस ने टैंकर चालक विश्वजीत साव को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि आवेदन के हिसाब से मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा है.
अजमेर में देर रात्रि में एक बड़ा रेल हादसा हो गया. अजमेर रेलवे स्टेशन से 12:50 पर रवाना हुई ट्रेन संख्या 12548 साबरमती आगरा कैंट सुपर फ़ास्ट ट्रेन मदार स्टेशन से पहले उसी ट्रैक पर चल रही मालगाड़ी से टकरा गई और इंजन ओर 4 डिब्बे बेपटरी हो गए.
पटरी के पास खड़े खम्भों से टकरा गए..हादसा इतना भीषण हुआ कि ट्रैक के भी परखच्चे उड़ गए लेकिन गनीमत रही की हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ.
देर रात्रि में मदार स्टेशन से पहले सुपर फ़ास्ट ट्रेन और मालगाड़ी की भिड़ंत हो गई. भिड़ंत होने के तुरंत बाद ही अजमेर रेलवे स्टेशन सहित आसपास के सभी स्टेशन पर इमरजेंसी हूटर बजाया गया और भिड़ंत की जानकारी सभी अधिकारीयों को दी गई. इसके बाद बचाव राहत दल मौके पर पंहुचा और रेस्क्यू में लग गया.
मौके पर पहुचे एडिआरएम बलदेव राम ने बताया कि अजमेर स्टेशन से समय पर निकली साबरमती आगरा कैंट सुपर फ़ास्ट गाड़ी की भिड़ंत मदार स्टेशन से पहले उसी ट्रैक पर चल रही माल गाड़ी से होना प्रतीत होता है हलाकि ट्रैक पूरी तरह से बिगड़ने के कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि ये पूरा हादसा कैसे हुआ. हादसे को लेकर जांच की जाएगी कि ये पूरा हादसा क्यों हुआ है?
सुरक्षित हैं यात्री भीषण भिड़ंत में ये गनीमत रही कि किसी भी यात्री या लोको पायलट की जान नहीं गई. कुछ यात्री के हल्की-फुल्की चोटें आई हैं और सभी यात्रियों को अजमेर रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया. ट्रैक क्लियर होने के बाद उन्हें अपने अपने गंतव्यों तक पहुंचाया जाएगा.
हेल्पलाइन नंबर भी जारी साथ ही रेलवे के द्वारा इस हादसे को लेकर एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया गया है. वहीं, मेन लाइन पर हुए हादसे मे पटरी पूरी तरह से तहस-नहस हो गई, जिसके चलते कई गाड़ियों को नजदीकी स्टेशन पर ही रोक दिया गया है और इस रूट से गुजरने वाली सभी ट्रेनों का टाइम रीशेडूल किया गया है, जिसके चलते गाड़ियां अब करीब 3 या 4 घंटे की देरी से चलेंगी. साथ ही ट्रैक को दुरुस्त करने में करीब 7 से 8 घंटे का समय लगेगा.
भारत मंडपम में सोमवार से शुरू हो रहे स्टार्टअप महाकुंभ में सफलता की कहानियां देखने को मिलेंगी। दो हजार स्टार्टअप इसमें शामिल हो रहे हैं।
इसमें 10 थीम पवेलियन, एक हजार से अधिक निवेशक, 300 इनक्यूबेटर और एक्सेलेरेटर, तीन हजार सम्मेलन प्रतिनिधि, 20 से अधिक देश के प्रतिनिधिमंडल, सभी भारतीय राज्यों के तीन हजार भावी उद्यमी, 50 से अधिक यूनिकार्न और 50,000 से अधिक व्यावसायिक आगंतुक शामिल होंगे।
उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआइआइटी) के सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार से शुरू हो रहे तीन दिवसीय स्टार्टअप महाकुंभ का दौरा कर सकते हैं।
ये दिग्गज कंपनियां करा रही हैं आयोजन
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम एसोचैम, नैसकाम, बूटस्ट्रैप इनक्यूबेशन एंड एडवाइजरी फाउंडेशन, टीआइई और इंडियन वेंचर एंड अल्टरनेट कैपिटल एसोसिएशन (आइवीसीए) के सहयोगात्मक प्रयासों से संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है।
इस आयोजन को डीपीआइआइटी, इलेक्ट्रोनिक्स और इंफार्मेशन टेक्नोलाजी मंत्रालय स्टार्टअप हब (एमएसएच) और इन्वेस्ट इंडिया का भी समर्थन प्राप्त है। डीपीआइआइटी के संयुक्त सचिव संजीव ने कहा कि इस आयोजन में 23 राज्य भाग ले रहे हैं।
नीट यूजी 2024 एग्जाम के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 मार्च 2024 निर्धारित थी। जिन छात्रों ने निर्धारित डेट्स में आवेदन किया है और एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय किसी प्रकार की त्रुटि हो गयी है उनके लिए महत्वपूर्ण खबर है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यूजी 2024 आवेदन में संशोधन के लिए करेक्शन विंडो आज, 18 मार्च 2024 से ओपन हो गई। इसलिए छात्र कल से ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर जाकर करेक्शन कर सकते हैं।
इस तरीके से करें आवेदन में संशोधन
आवेदन में करेक्शन करने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर विजिट करें।
इसके बाद करेक्शन विंडो लिंक पर क्लिक करें।
अब लॉग इन करें और जिन फील्ड में गलती हुई है उसमें सुधार करें।
इसके बाद करेक्शन चार्ज यानी कि फीस जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।
अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे त्रुटि-सुधार करने के साथ निर्धारित शुल्क अवश्य जमा करें, बिना आवेदन शुल्क के किये गए संशोधन को मान्य नहीं किया जायेगा। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।
20 मार्च तक किया जा सकता है सुधार
आपको बता देन कि करेक्शन विंडो कल से ओपन हो जाएगी जिसके बाद आप उसमें 20 मार्च 2024 रात 11 बजकर 50 मिनट तक संशोधन कर सकेंगे। इसके बाद करेक्शन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।
5 मई को आयोजित होगा एग्जाम
एनटीए की ओर से नीट यूजी 2024 परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 5 मई 2024 को करवाया जाएगा। यूजीसी सचिव की जानकारी के अनुसार नीट यूजी एग्जाम निर्धारित तिथि पर आयोजित किया जायेगा, लोकसभा चुनाव के चलते इस एग्जाम डेट में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा।
जमशेदपुर : आज जन चेतना समिति द्वारा तमुलिया के आस्था भैली स्थित क्लब हाउस में 14वाँ रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस रक्तदान शिविर में कुल 55 यूनिट रक्त संग्रह किया गया एवं 45 लोगों का निःशुल्क नेत्र जाँच किया गया। गौरतलब हो कि जन चेतना समिति द्वारा कम्बल बैंक, कपड़ा बैंक, स्वास्थ्य जाँच शिविर इत्यादि जैसे जन सेवा कार्य विगत कई वर्षों से करते रहे हैं।
इस आयोजन को संयोजक अजय कुमार, सचिव संतोष कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष नवीन सिंह, संतोष शर्मा, नागेश्वर शर्मा, सुधीर शर्मा, सुबीर सरकार, रासबिहारी मंडल, मधुसूदन राव इत्यादि सदस्यों ने अपनी उपस्थिति और बहुमूल्य समय देकर इसे सफल बनाया।
आगामी 23 मार्च को जन चेतना समिति द्वारा होली मिलन समारोह का भी आयोजन आस्था भैली, तमुलिया में आयोजित किया जाएगा। जिसमें बिहार के गायकों की टोली अपने मनोहर गीत से आयोजन को सुशोभित करेंगे।
देवघर : विश्व हिन्दू परिषद झारखंड प्राँत की 15 से 17 मार्च को देवघर में तीन दिवसीय बैठक मे केंद्र, प्रांतीय, विभाग और 28 जिलों से विहिप अधिकारीगण शामिल हुये। बैठक में आगामी छः महीनों के कार्यक्रम की रूपरेखा रखी गयी। इसके लिए सिंहभूम विभाग और जमशेदपुर महानगर स्तर पर कुछ बदलाव कर नये दायित्व की घोषणा की गई।
सिंहभूम विभाग के सहमंत्री जनार्दन पांडेय, सेवा प्रमुख अरूण सिंह, विभाग संपर्क प्रमुख हरेराम ओझा, मिथिलेश महतो सिंहभूम संगठन मंत्री, जमशेदपुर महानगर के लिए जिला सहमंत्री उतम कुमार दास, बजरंगदल सहसंयोजक चंदन दास, प्रचार प्रसार प्रमुख प्रदीप सिंह, सामाजिक समरसता सह-प्रमुख आलोक कुमार सिंह, धर्म प्रसार प्रशासनिक संपर्क प्रमुख मनीष कुमार, धर्म प्रसार संत संपर्क प्रमुख राकेश गिरि जी महाराज, धर्म प्रसार निधि प्रमुख उमा महेश्वरी राव सभी की नवीन दायित्व में घोषणा की गई। झारखंड प्रांत के विहिप अध्यक्ष माननीय चंद्रकांत राय जी को सिंहभूम विभाग और जमशेदपुर महानगर का पालक नियुक्त किया गया।
जमशेदपुर : ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन की आपात बैठक ऐसोसिएशन के शहरी जिला सचिव अरूप मजूमदार द्वारा बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में आयोजित हुई. इस आपात बैठक का उद्देश्य लातेहार में पत्रकार राजीव उरांव को हाजत में बंद करने की निंदा और जमशेदपुर जिला कमेटी में मामूली फेरबदल के साथ संगठन की भावी रणनीति को लेकर था. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया उपस्थित थे.
उन्होने लातेहार में पत्रकार राजीव उरांव को हाजत में बंद करने और पुलिस द्वारा मारपीट करने की निंदा करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है .श्री भाटिया ने पत्रकारों की बीमा और पहचान पत्र संबंधित मांगों को अगले माह तक पूरा करने की बात कही है.उन्होने कहा कि संगठन में बहुत से नये परिवर्तन जल्द देखने को मिलेंगे.उन्होने कहा कि जमशेदपुर सहित कोल्हान में संगठन की मजबूती जिला प्रभारी,अध्यक्ष और महासचिव की जिम्मेदारी है.
लातेहार में पत्रकार राजीव उरांव को हाजत में बंद करना निंदनीय – मो.सईद
एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद सईद विशेष रूप से रांची से चलकर इस आपात बैठक में बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे. उन्होने कहा कि झारखंड में पत्रकारों की समस्याओं पर सबसे पहले अगर कोई संगठन मजबूती के साथ पत्रकारों की लड़ाई लड़ता है तो वह AISMJWA है. वे बोले यह एक ऐसा संगठन है जो दूसरे संगठनों से जुड़े पत्रकारों की लड़ाई भी बिना किसी भेदभाव के लड़ने को तैयार रहता है. वे बोले राजीव उरांव को न्याय नहीं मिला तो हमलोग आंदोलन को बाध्य होंगे.
एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष नागेंद्र शर्मा ने कहा कि इस संगठन में पदाधिकारियों को पूरी स्वतंत्रता है कि आप अपने जिले में किसी भी तरह से कार्यक्रम करें या संगठन विस्तार करें. उन्होने कहा कि राष्ट्रीय या प्रदेश कमेटी जिला कमेटी के साथ सदैव समन्वय बनाकर आगे बढ़ रही है.
एसोसिएशन के राज्य सदस्यता प्रभारी नागेंद्र कुमार ने कहा कि अगले माह से पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और छूटे हुए सभी सदस्यों को आईडी कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होने कहा कि जिनके आईडी कार्ड पुराने हो चुके हैं उन्हें भी नये कार्ड अगले माह से जारी हो जाएंगे. ऐसोसिएशन के कोल्हान प्रभारी अजय महतो और महासचिव सुदेश कुमार ने अपने विचार रखते हुए कहा कि इस माह दो जिला में होली मिलन समारोह की तैयारी की जा रही है जिसकी आप सभी को जल्द सूचना दी जाएगी.
गौतम ओझा जिला प्रभारी,विनोद नये जिला अध्यक्ष
एसोसिएशन के जमशेदपुर शहरी जिला कमेटी में मामूली फेरबदल कर जिला अध्यक्ष गौतम ओझा को पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी जबकि शहरी जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह को जमशेदपुर शहरी जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. नवमनोनित प्रभारी और अध्यक्ष ने पत्रकारों के हित में 24 घंटे तत्पर रहते हुए कार्य करने की बात कही है.
मौके पर ऐसोसिएशन के शहरी जिला महासचिव आशीष गुप्ता, सचिव अरूप मजूमदार, अमिताभ वर्मा, देवेन्द्र कुमार, संजय मिश्रा, नवीन प्रधान, मंटू शर्मा, कुमार गौरव, परमेश्वर साव,दिनेश श्रीवास्तव,रॉबिन भुल्लर,मनोज शर्मा, रविंदर सिंह रिंकू सहित कोल्हान के विभिन्न क्षेत्रों से पत्रकार उपस्थित थे.
मौके पर ऐसोसिएशन द्वारा कल रात लातेहार में पत्रकार राजीव उरांव पर डीएसपी के बॉडीगार्ड द्वारा हुए मारपीट और हाजत में बंद करने की घटना की निंदा की गई. सभी पत्रकारों ने कहा कि राजीव उरांव को न्याय नहीं मिला तो पत्रकार आंदोलन करने को बाध्य होंगे.
साल 2024 लोकतांत्रिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय बनने की ओर बढ़ रहा है। दरअसल, इस साल दुनिया के 60 देशों में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करके एक नया रिकॉर्ड बनाने वाले हैं।
कहा जा सकता है कि दुनिया की आधी से अधिक आबादी इस बार मतदान करने वाली है।
संभावना जताई जा रही है कि 4 बिलियन यानी 400 करोड़ मतदाताओं के शामिल होने की उम्मीद है। अलग-अलग देशों में राष्ट्रपति से लेकर विधायी और स्थानीय चुनाव शामिल होंगे। 2024 का चुनावी कैलेंडर विविध प्रकार के मील के पत्थर प्रस्तुत करता है।
कहां-कब और कितने मतदाता डालेंगे वोट
यहां होंगे मतदान
वोटर्स
भारत (India)
96 करोड़ 9 लाख
अमेरिका (United States)
26 करोड़ 9 लाख
बांग्लादेश (Bangladesh)
12 करोड़13 लाख
पुर्तगाल (Portugal)
86 लाख
साउथ अफ्रीका (Suth Africa)
4 करोड़ 7 लाख
ब्रिटेन (UK)
5 करोड़ 39 लाख
बेल्जियम (Belgium)
94 लाख
वेनजुएला (Venezuela)
2 करोड़ 1 लाख
घाना (Ghana)
2 करोड़
उज्बेकिस्तान (Uzbekistan)
2 करोड़ 32 लाख
श्रीलंका (Sri Lanka)
1 करोड़ 6 लाख
ट्यूनेशिया (Tunisia)
9 लाख
मेक्सिको (Mexico)
9 करोड़ 25 लाख
टोगो (Togo)
5 लाख
ईरान (Iran)
6 करोड़ 55 लाख
इंडोनेशिया (Indonesia)
19 करोड़ 71 लाख
रोमानिया (Romania)
1 करोड़ 59 लाख
रूस (Russia)
11 करोड़ 4 लाख
साउथ कोरिया (South Korea)
4 करोड़ 47 लाख
ताइवान (Taiwan)
20 करोड़ 4 लाख
चाड (Chad)
87 लाख
अल्जीरिया (Algeria)
3 करोड़
सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में तैयारियां पूरी
दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत ने भी लोकसभा चुनाव 2024 की पूरी तैयारी कर ली है। मुख्य चुनाव आयोग ने 16 मार्च को चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। 18वीं लोकसभा चुनाव का आयोजन 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में किया जाएगा। वहीं, मतगणना 4 जून को किया जाएगा।
चुनाव आयोग के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारत में कुल मतदाताओं की संख्या 96.8 करोड़ है। बता दें कि 2019 में देश में मतदाताओं की संख्या 89 करोड़ 78 लाख के करीब थी। कुल मतदाताओं में से महिला मतदाताओं की संख्या 47.1 करोड़ है, पुरुष मतदाताओं 49.7 करोड़ और लगभग 48,000 ट्रांसजेंडर मतदाता है। वहीं, फर्स्ट टाइम वोटर्स की संख्या 1.82 करोड़ है।
मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग की तैयारी
मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग ने खास तैयारियां की हैं। इस साल चुनाव के लिए 1.48 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इन सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं रखी गई हैं।
इसके अलावा, लोकसभा चुनाव 2024 में मतदाताओं के लिए 55 लाख ईवीएम (Electronic Voting Machine) का इस्तेमाल करेंगे। इसके साथ ही, इस साल पोस्टल बैलेट के जरिए 19.1 लाख सेवा कार्मिक और अन्य मतदाता वोट करेंगे, जो चुनावी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।
घर जाकर लिए जाएंगे वोट
मालूम हो कि मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने खास व्यवस्था की है। पहली बार ऐसा होगा कि मतदाताओं का वोट लेने के लिए चुनावी ड्यूटी पर तैनात कर्मी घर भी जाएंगे। दरअसल, 85 साल से अधिक उम्र वाले बुजुर्ग और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं के लिए ड्यूटी पर तैनात कर्मी उनके घर जाकर वोट लेंगे।
सुरक्षा के होंगे खास इंतजाम
चुनाव संबंधी कार्यों के लिए राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारियों सहित कुल 4.5 लाख कर्मियों को तैनात किया जाएगा। इनमें से 1.67 लाख से अधिक मतदान अधिकारी हैं। इसके अलावा, चुनाव के दौरान 1.2 लाख से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जायेंगे।
राँची : कांके थाना क्षेत्र स्थित बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में एक छात्र की मौत के बाद भारी हंगामा हुआ. यह घटना शनिवार की देर रात हुई है. जहां एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के छात्र की हार्ट अटैक के मौत के उसके साथी छात्रों ने हंगामा किया. छात्रों का आरोप है कि समय पर एम्बुलेंस नहीं मिला, जिससे तड़पते-तड़पते छात्र रूपेश कुमार की जान चली गई.
छात्रों का आरोप है कि प्रबंधन को सूचना देने के बाद भी तीन घंटे लेट से पहुंचे. इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश है. छात्रों का कहना है कि इतने बड़े कैंपस में कोई सुविधा नहीं है. एंबुलेंस भी नहीं है और ना रात में डॉक्टर और ना ही प्रबंधन को इसकी कोई ध्यान है. दरअसल एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के छात्र रूपेश कुमार की मौत हार्ट अटैक से हो गई. बताया जा रहा है कि रूपेश कुमार को जब हार्ट अटैक का दौरा पड़ा, तब प्रबंधन एवं एंबुलेंस दोनों को सूचना दी गई, लेकिन दोनों समय पर नहीं पहुंचे.
एंबुलेंस तकरीबन तीन घंटे बाद पहुंचा, तब तक रूपेश कुमार की मौत हो चुकी थी. वहीं प्रबंधन रूपेश कुमार की मौत होने के दो घंटे बाद पहुंचे. छात्रों में भारी आक्रोश देखने को मिला, छात्र प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे, छात्रों का कहना है कि इतने बड़े कैंपस में एक एंबुलेंस तक नहीं है ऐसे में स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल समझ जा सकता है. वहीं उन्होंने छात्रों से कहा कि डीन को सबसे पहले सूचना दी गई थी, समय रहते अगर रूपेश कुमार का इलाज हो जाता तो आज उसकी जान बच जाती. ऐसे में सभी छात्र डरे हुए हैं, उनका कहना है कि अगर उनकी तबीयत बिगड़ जाए तो वह क्या करेंगे. भगवान भरोसे इतना बड़ा विश्वविद्यालय चल रहा है.
राँची : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से सात मार्च को दो बहनें लापता हो गईं. दोनों को खोजते हुए उनके परिजन रांची पहुंचे है. दोनों का अंतिम लोकेशन रांची रेलवे स्टेशन बताया जा रहा है. परिजनों को आशंका है कि दोनों लापता बहनें रांची में ही कहीं हैं.
चुटिया थाना में परिजनों ने दोनों के बारे में जानकारी दी है. परिजनों के अनुसार, घर जाने के रास्ते से दोनों गायब हुई थी. साथ ही परिजनों का कहना है कि दोनों रांची रेलवे स्टेशन में लगे सीसीटीवी में 8 मार्च देखी गयी हैं. परिजनों ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि दोनों के बारे में किन्हीं को जानकारी मिले तो इस नम्बर पर 8670611530 या स्थानीय थाना को सूचित करें.