एक नई सोच, एक नई धारा

सर्वसम्मति से अरुण शर्मा को लोकसभा चुनाव का उम्मीदवार बनाया गया
IMG 20240321 WA0050

जमशेदपुर : आज गुरुवार को एक बैठक अखिल भारतीय जन संघर्ष समिति एवं राष्ट्रीय नाई क्रांति सेना के नेतृत्व में अध्यक्ष सदन ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें लोकसभा चुनाव में सर्वसम्मति से अरुण शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया। रितु शर्मा ने बताया कि अरुण शर्मा हर समय गरीबों के बीच खड़े होकर साथ देते हैं।

IMG 20240309 WA0028 1

संगीता कुमारी कुशवाह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के विचार को इन्होंने जमीन पर लाने की पहल हर समय करते रहते हैं। संस्थापक ‌भाई अरुण शर्मा ने कहा आज तक हमलोग गरीबों की शादी हो या किसी गरीब परिवार को मदद की जरूरत पड़ी तो हर समय उनके साथ खड़ा रहा हूं। आज आपकी बारी है बैठक में अखिल भारतीय जन संघर्ष समिति एवं राष्ट्रीय नाई क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने एक स्वर में भाई अरुण शर्मा को साथ देने का वचन दिया।

IMG 20240309 WA0027 1

जिसमें मुख्य रूप से महिला अध्यक्ष रितु शर्मा सचिव संगीत कुमारी नगेन्द्र कुमार कुशवाह, जितेंद्र, अजय, प्रदिप, मुकेश, पप्पु, ‌जयबिर, बलबीर, नन्दु सिंह, फन्टुस, धर्मेन्द्र, अर्बिन्द ठाकुर, संतोष ठाकुर, निरज ठाकुर, उमेश कुमार, शशीभुषन ठाकुर, पवन शर्मा, अनुज शर्मा, कमलेश्वर ठाकुर, सुनील बारीक, बिशेश्वर प्रसाद, अनिल यादव, मुरारी ठाकुर, अर्जुन प्रसाद, सुरेन्द्र शर्मा, रामबिलास ठाकुर, अजय, पंकज, संजय, शंकर, बिजय, उमेश ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, अन्य सैकड़ों लोगों उपस्थित हुए।

IMG 20240309 WA0026 1
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पूछताछ के लिए पहुंची ईडी की टीम
n5936267441711030641885be20eae3cfa7e9ff6c9860ff8f2f6de9f41729c01857decbd2f2d3ee6fee501d

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर ईडी टीम पहुंच गई है. माना जा रहा है कि टीम यहां सीएम अरविंंद केजरीवाल से पूछताछ करेगी. इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से केजरीवाल की गिरफ्तारी पर रोक लगाने की याचिका खारिज कर दी गई थी.

बताया जा रहा है कि टीम सर्च वारंट लेकर पहुंची है. वह बंगले की तलाशी भी ले सकती है. वहीं मंत्री सौरभ भारद्वाज का कहना है कि ये सीएम की गिरफ्तारी की तैयारी है.

IMG 20240309 WA0028 1

दिल्ली के शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट से फौरी राहत की मांग की थी. कोर्ट ने फिलहाल दिल्ली सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था. इसके अलावा दो सप्ताह में ईडी से जवाब देने को कहा था.

सौरभ भारद्वाज को गेट पर रोका

सीएम अरविंंद केजरीवाल के घर ईडी टीम पहुंचने के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज भी सीएम आवास पर पहुंचे, हालांकि अधिकारियों ने उन्हें घर के अंदर नहीं जाने दिया. सौरभ भारद्वाज को सीएम आवास के बाहर ही रोक लिया गया है.

IMG 20240309 WA0027 1

8 से 10 अधिकारियों की टीम

हाईकोर्ट की ओर से केजरीवाल को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दिए जाने के इनकार के बाद देर शाम ईडी की टीम उनके आवास पर पहुंची. टीम से ईडी के 8 से 10 अधिकारी हैं, माना जा रहा है कि टीम पहले सीएम अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करेगी. टीम के पहुंचने के बाद से केजरीवाल के आवास के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है. पुलिस के कई बड़े अधिकारी भी दिल्ली सीएम आवास के बाहर मौजूद हैं.

IMG 20240309 WA0026 1
तुपुदाना थाना प्रभारी मीरा सिंह और कांग्रेस नेता लाल मोहित नाथ शाहदेव के ठिकानों पर ईडी की रेड
IMG 20240321 WA0014 504x450 1

ईडी की कार्रवाई झारखंड में लगातार जारी है. गुरुवार को झारखंड पुलिस की चर्चित सब इंस्पेक्टर मीरा सिंह के आवास पर ईडी की टीम ने दबिश दी है. गुरुवार की सुबह से ही रांची के तुपुदाना स्थित मीरा सिंह के आवास पर ईडी की टीम की दबिश देखने को मिल रही है तो वहीं ईडी के द्वारा एक कांग्रेसी नेता लाल मोहित नाथ शाहदेव के यहां भी छापेमारी की जा रही है. मीरा सिंह वर्तमान में रांची के तुपुदाना ओपी की प्रभारी है.

IMG 20240309 WA0028 1

झारखंड पुलिस की चर्चित सब इंस्पेक्टर मीरा सिंह के यहां ईडी ने अपनी दबिश दी है. मीरा सिंह के अलावा रांची के कांग्रेस नेता लाल मोहित नाथ शाहदेव के यहां भी ईडी छापेमारी कर रही है. लाल मोहित नाथ शाहदेव मीरा सिंह के करीबी बताए जा रहे हैं. ईडी की टीम लाल मोहित नाथ शाहदेव और मीरा सिंह के तुपुदाना स्थित आवास पर पहुंची है. जानकारी के अनुसार मोहित के आवास पर ईडी को नकद और व्हाट्सएप्प चैट भी बरामद हुआ है. जानकारी के अनुसार ईडी की टीम गुरुवार की सुबह छह बजे ही सब इंस्पेक्टर मीरा सिंह के तुपुदाना स्थित आवास पहुंची थी.

IMG 20240309 WA0027 1

खूंटी महिला थाना की प्रभारी रहते हुए मीरा सिंह को 25 फरवरी 2021 को एसीबी ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था. बाद में मीरा का तबादला रांची हो गया जिसके बाद उन्हें तुपुदाना ओपी प्रभारी बना दिया गया. तुपुदाना में कई विवाद में पड़ने के बाद मीरा का तबादला हजारीबाग कर दिया गया था लेकिन बाद में मुख्यालय के आदेश पर ही उसे रद्द भी कर दिया गया. बताया जाता है कि मीरा सिंह के वर्तमान सत्ताधारी दल से अच्छे ताल्लुकात हैं. ईडी की रेड में मीरा सिंह के घर से क्या मिल रहा है, इस पर सभी की निगाहें हैं.

ताजा जानकारी के मुताबिक मोहित शाहदेव के घर से 14 लाख के करीब कैश और अवैध हथियार बदमद होने की सूचना है, हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है.

IMG 20240309 WA0026 1
गम्हरिया बाजार में तेंदुआ के आने की खबर, हड़कंप
56220ba7fc15abe941395891fcb17e4c373d255d08a94ac041f59855b43664d0.0

गम्हारिया: बीते रविवार से सरायकेला जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में निकला तेंदुआ पांच दिनों बाद भी वन विभाग और जिला प्रशासन के पकड़ में नहीं आया है. तेंदुआ को पकड़ने के लिए कोलकाता से एक्सपर्ट को बुलाया गया है. बावजूद इसके तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है. अंतिम बार तेंदुआ मंगलवार को बेबको और इंडिगो कंपनी के सीसीटीवी कैमरे में नजर आया उसके बाद से अफवाहों का बाजार गर्म है.

IMG 20240309 WA0028 1

कोई तेंदुआ को कहीं देखे जाने की बात सोशल मीडिया पर फैलाता है तो कोई तेंदुए को रिहायशी इलाकों देखे जाने का विडियो शेयर कर भ्रम फैला रहा है जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है. वन विभाग की पांच टीम तेंदुआ को ढूंढने में लगी है मगर तेंदुआ का सुराग नहीं लगा है. इधर गुरुवार की सुबह गम्हरिया बाजार में मुर्गा मरा हुआ मिला जिसके बाद इस बात का अफवाह फैला कि तेंदुआ गम्हरिया बाजार में पहुंचा था.

इसकी जांच करने पहुंची वन विभाग की टीम ने इसे सिरे से खारिज करते हुए इसे बिल्ली या कुत्ते द्वारा किया गया हरकत बताया. कुल मिलाकर कहें तो रविवार और सोमवार के बाद तेंदुआ को किसी ने नहीं देखा है, मगर इलाके में अफवाहों की वजह से लोग दहशत के साए में जी रहे हैं.

IMG 20240309 WA0027 1
IMG 20240309 WA0026 1
‘देशभर से हटाए सियासी दलों के अवैध पोस्टर-बैनर और होर्डिंग’, चुनाव आयोग सख्त, 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

देशभर में लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू करवाने के लिए चुनाव आयोग लगातार निर्देश जारी कर रहा है. इस बीच चुनाव आयोग ने बुधवार (20 मार्च) को वोटरों को लुभाने के लिए लगाए गए तमाम पार्टियों के होर्डिंग, बैनर और पोस्टर 24 घंटे में के भीतर हटाने का आदेश दिया है.

निर्वाचन आयोग ने सख्त कदम उठाते हुए राज्यों को सरकारी और निजी संपत्तियों से अनधिकृत विज्ञापनों को हटाने के निर्देश को लेकर गुरुवार (21 मार्च) शाम तक अमल की रिपोर्ट भी दाखिल करने को कहा है. चुनाव आयोग ने कैबिनेट सचिव के साथ देश के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर रेलवे स्टेशन से लेकर एयरपोर्ट, सरकारी बसों से लेकर सरकारी भवनों पर लगे सभी सियासी विज्ञापनों को तत्काल हटवाने के निर्देश जारी किए हैं.

IMG 20240309 WA0028 1

शोभा करंदलाजे पर होगी कार्रवाई
चुनाव आयोग ने केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे के खिलाफ बयान के खिलाफ डीएमके की शिकायत का संज्ञान लेते हुए राज चुनाव आयुक्त से नियमों के तहत उचित कार्रवाई करने का निर्देश भी जारी किया. केंद्रीय चुनाव आयोग ने राज्य चुनाव आयुक्त से कहा कि नियमों के हिसाब से उचित कार्रवाई कर 48 घंटे के भीतर केंद्रीय चुनाव आयोग को जानकारी दें. शोभा करंदलाजे ने कहा था कि बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में हुए ब्लास्ट में तमिलनाडु के लोगों का हाथ था. उनके इस बयान पर काफी राजनीतिक बवाल भी हुआ था. हालांकि, बाद में शोभा करंदलाजे ने अपने बयान को लेकर माफी भी मांगी थी.

हिमाचल प्रदेश में नहीं मिलेगी सरकारी योजनाओं को नई मंजूरी
केंद्रीय चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश में सरकारी योजनाओं के लिए नई मंजूरी रोकने का भी आदेश जारी किया. इस आदेश में कहा गया है, ”आयोग की पूर्व अनुमति के बिना राज्य के किसी भी हिस्से में जहां चुनाव चल रहा है, कल्याणकारी योजनाओं और कार्यों पर कोई नई धनराशि जारी नहीं की जानी चाहिए या कार्यों के अनुबंध नहीं दिए जाने चाहिए.”

IMG 20240309 WA0027 1

इससे पहले 19 मार्च को बीजेपी ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए राज्य चुनाव आयोग में कांग्रेस के खिलाफ दो शिकायतें दर्ज कराई थीं. बीजेपी की ओर से आरोप लगाया गया था कि कांग्रेस की ओर से मतदाताओं को लुभाने के लिए इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के तहत 1,500 रुपये प्रति माह पाने के लिए फॉर्म भरे जा रहे हैं.

बीजेपी ने लगाए गंभीर आरोप
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर ने बीजेपी प्रतिनिधिमंडल के साथ शिमला में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास दो शिकायतें दर्ज कराईं. जय राम ठाकुर ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री पर महिलाओं को 1500 रुपये मानदेय का लाभ देने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारी एजेंसियां ​​योजनाओं के लिए फॉर्म भर रही हैं और उनका उपयोग कर रही हैं, जिनमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तस्वीरें हैं.

IMG 20240309 WA0026 1
भाजपा के पक्ष में अभियान चलाएंगे सिख
पांच लाख से ज्यादा मतों के अंतर से जीतेंगे विद्युत : सोमू

जमशेदपुर:- भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में लौहनगरी के युवा सिख नेता जन अभियान चलाएंगे। इस आशय की पूर्ति के लिए सामाजिक एवं धार्मिक संगठन से जुड़े लोगों तक पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कार्यों को उनके समक्ष रखेंगे।
युवा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू, चंचल सिंह भाटिया, रविंद्र सिंह रिंकू सरीखे नेताओं ने कहा कि केवल जमशेदपुर नहीं बल्कि रांची हजारीबाग बोकारो के साथ उड़ीसा के राउरकेला भुनेश्वर कटक पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, आसनसोल, बर्नपुर में रहने वाले सिख परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मिलेंगे और उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे।

IMG 20240309 WA0028 1


सतवीर सिंह सोमू के अनुसार जमशेदपुर में होनहार साथी विद्युत वरण महतो को पार्टी नेतृत्व ने तीसरी बार मैदान में उतारा है और उनकी जीत का रिकॉर्ड पूरे देश में बनेगा। पिछली बार में 3 लाख से ज्यादा मतों से जीते थे और इस बार अंतर का आंकड़ा 5 लाख से पार होगा।
इस सिख नेता के अनुसार कुछ लोग धार्मिक मुद्दों के आधार पर भड़का रहे हैं लेकिन उनका कोई जोर नहीं चलेगा।
नरेंद्र भाई मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जो बिना ताम झाम के एक आम श्रद्धालु की तरह गुरुद्वारों में खामोशी के साथ जाते हैं। नतमस्तक होते हैं और देश दुनिया की खुशहाली मांगते हैं। ऐसा दृश्य अनेकों बार देखा गया है।
गुरु तेग बहादुर की शहादत से पूरे भारत ही नहीं पूरी दुनिया को उन्होंने अवगत कराया है। सरकारी स्तर पर गुरु तेग बहादुर जी की शहादत, गुरु गोबिंद सिंह के चारों शहीद बेटों का शहीद बाल दिवस के तौर पर राष्ट्रीय दिवस, पाकिस्तान के करतारपुर गुरुद्वारा साहब के लिए कॉरिडोर निर्माण, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष पहली बार किसी सिख को बनाना, कई राज्यों में सिख को राज्यपाल बनाना, सिखों के प्रति उनके आदर समर्पण भाव को दिखाता है।
ऐसे में अब सिखों का यह नैतिक दायित्व है कि वह उनके द्वारा किए गए कामों से आम लोगों को अवगत कराए।
सतबीर सिंह सोमू एवं चंचल भाटिया के अनुसार झारखंड उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के स्तर पर सिखों की टीम बन रही है। जो दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा एवं पंजाब भी जाएगी।

IMG 20240309 WA0027 1
IMG 20240309 WA0026 1
अब पावरफुल और भ्रष्‍ट लोग पूछ रहे, उन पर कार्रवाई क्‍यों हो रही है : प्रधानमंत्री मोदी
n59335480217109517449113ab8009464c8fe7bd6ef2377a1dfa3d8ccd69df70d7ffe2df2b27d5aee963514

राइजिंग भारत समिट में शिरकत करने के लिए पहुंचे. राइजिंग भारत समिट के मंच से उन्‍होंने भ्रष्‍टाचार और इसमें शामिल लोगों पर तीखा हमला बोला.

उन्‍होंने कहा कि 2014 के पहले हालात कुछ ऐसे थे कि घर-घर में भ्रष्‍टाचार बड़ा मुद्दा था. देश की साख गिर रही थी. तब की सरकार झूठे तर्कों के आधार पर अपने घोटालों का बचाव करने में जुटी रहती थी. आज देश की स्थिति बिलकुल अलग है. आज सरकार भ्रष्‍टाचार पर कार्रवाई कर रही है. साथ ही जो भी कार्रवाई की जा रही है, उसका पूरा हिसाब भी दे रही है.

IMG 20240309 WA0028 1

पीएम मोदी ने कहा कि इस समय भ्रष्‍टाचारी खुद झूठ बोल-बोलकर बचाव की मुद्रा में हैं. पहले आम लोग पूछते थे कि सत्‍ता में बैठे हुए पावरफुल लोगों पर प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी, केंद्रीय जांच ब्‍यूरो यानी सीबीआई जैसी एजेंसियां कार्रवाई क्‍यों नहीं करती हैं? आज पावरफुल और भ्रष्‍ट लोग पूछ रहे हैं कि एजेंसियां उन पर कार्रवाई क्‍यों कर रही हैं? उन्‍होंने कहा कि बीते 10 साल में देश के अंदर ये बड़ा अंतर आया है. साथ ही कहा कि अगर सरकार की नीयत सही होगी तो काम भी सही ही होगा.

‘हमने सरकारी दफ्तरों को सत्‍ता के बजाय सेवा का केंद्र बनाया’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भ्रष्‍टाचार पर कार्रवाई मेरी प्रतिबद्धता है. इसके अलावा उन्‍होंने कहा, ‘हमारे देश में भ्रष्‍टाचार इसलिए भी अधिक था क्‍योंकि सरकारी दफ्तर सर्विस सेंटर के बजाय पावर सेंटर बन गए थे. हर काम के लिए देशवासियों को सरकारी दफ्तरों के चक्‍कर लगाने पड़ते थे. हमने सरकारी दफ्तरों को सत्‍ता के बजाय सेवा का केंद्र बनाया. इसके लिए हमने ज्‍यादा से ज्‍यादा सरकारी सेवाओं को फेसलेस करने का काम किया. हमने पूरी कोशिश की है कि बिल से लेकर टैक्‍स जमा करने तक की सभी सेवाएं ऑनलाइन हों.

IMG 20240309 WA0027 1

‘टेक्‍नोलॉजी से भी किया जा रहा है भ्रष्‍टाचारियों का इलाज’
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार तिकड़में और दिमाग लगाने वाले भ्रष्‍टाचारियों का इलाज टेक्‍नोलॉजी से भी कर रही है. तकनीक के इस्‍तेमाल से आज भ्रष्‍टाचारियों की धरपकड़ आसान हुई है. आज कैश और मनीट्रेल को छुपाना मुश्किल हो गया है. इसीलिए किसी सरकारी बाबू के घर, बिस्‍तर और दीवारों से नोटों की गड्डियां निकलती हैं. कभी टीएमसी के किसी मंत्री के घर से करोड़ों के नोटों की गड्डियां निकलती हैं. कभी कांग्रेस के किसी सांसद के घर से सैकड़ों रुपये की गड्डियां निकलती हैं. इसलिए अब चारों तरफ भ्रष्‍टाचारियों में बौखलाहट नजर आती है.

पीएम मोदी ने पिछली सरकारों के भ्रष्‍टाचार पर बोला हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘देश के एक प्रधानमंत्री ने कहा था कि दिल्‍ली से 1 रुपया भेजता हूं तो सिर्फ 15 पैसा गांव के गरीब तक पहुंचता था. साफ है कि सरकारी खजाने से पैसा निकल तो रहा था, लेकिन जा किसी और की जेब में जा रहा था. ये ऐसा भ्रष्‍टाचार था, जो सीधे सामान्‍य लोगों पर बुरा असर डाल रहा था.’ उन्‍होंने कहा कि मनरेगा का पैसा सरकारी खजाने से निकलता था, लेकिन मजदूर को मजदूरी नहीं मिलती थी. गैस की सब्सिडी किसी और के खाते में पहुंच जाती थी. अपनी स्‍कॉलरशिप पाने के लिए भी रिश्‍वत देनी पड़ती थी.

‘हमने त्रिशक्ति बनाकर सरकारी खजाने की लूट को बंद किया’
पीएम मोदी ने कहा कि 10 साल पहले तक जो सरकार में थे, उनकी राजनीति को ये भ्रष्‍टाचार सूट करता था. लेकिन, हमने सरकारी खजाने की लूट को पूरी तरह से बंद कर दिया. हमने जनधन, आधार और मोबाइल की त्रिशक्ति बनाई. वहीं, डायरेक्‍ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी डीबीटी के जरिये 34 लाख करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में पहुंचाए. अगर पहले वाला हाल होता तो 27 से 28 लाख करोड़ रुपये लाभार्थियों तक पहुंचते ही नहीं. हमने 10 करोड़ फर्जी लाभार्थियों के नाम सूचियों से हटाए हैं. उसका लाभ लेने वाले कभी मोदी की जय-जयकार नहीं करेंगे

IMG 20240309 WA0026 1
भारत को दुनिया की तीसरी आर्थिक ताकत बनाना मोदी की गारंटी: अमित शाह
1692264334 amit shah 6

‘राइजिंग भारत 2024’ के मंच से बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जब भी देश का इतिहास लिखा जाएगा, मोदी सरकार के इन 10 साल को स्वर्णिम अक्षर में लिखा जाएगा.

अमित शाह ने कहा कि भारत को दुनिया की तीसरी आर्थिक ताकत बनाना मोदी की गारंटी है और तीसरे कार्यकाल में यह पूरा किया जाएगा. अमित शाह ने कहा, ‘मोदी जी के शासन के ये 10 साल स्वर्णिम अक्षरों से अंकित होने वाले हैं. 10 साल में भारत की जनता अनुभव कर रही है कि देश की नई पहचान पूरी दुनिया के सामने खड़ी हुई है. देश का हर नागरिक सम्मान और गर्व के साथ कहता है कि हां मैं भारतीय हूं. दुनिया में जहां-जहां भी भारतीय पास्टपोर्ट के साथ कोई भी जाता है, इसका बड़ा सम्मान होता है.’

IMG 20240309 WA0028 1

राइजिंग अमित शाह ने कहा, ’10 सालों में 60 करोड़ गरीब, जिनको 70 साल की आजादी के बाद भी बैंक अकाउंट नसीब नहीं हुआ था, घर में टॉयलेट-गैस नहीं था, बिजली नहीं मिली थी, नल से पानी नहीं आता था, खाने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ती थी, स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं थीं…10 साल के अंदर हर एक को बैंक अकाउंट, हर एक घर में नल से जल, हर एक घर में शौचालय और हर एक घर में गैस और 60 करोड़ लोगों को 5 लाख तक की स्वास्थ्य की सारी सुविधाएं पूरी की है और हर गरीब को प्रति व्यक्ति प्रति माह पांच किलो मुफ्त में मिल रहा है. एक तरह से इन 60 करोड़ लोगों को भारत के अर्थतंत्र के साथ जोड़ने का काम नरेंद्र मोदी जी ने किया है.’

IMG 20240309 WA0027 1

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आगे कहा, ‘तीसरे कार्यकाल का आशीर्वाद दे दीजिए, मोदी की गारंटी है कि हम दुनिया की तीसरी आर्थिक ताकत बनकर रहेंगे. 10 साल में भारत मैनुफैक्चरिंग का हब बना है, 10 सालों में डिजिटल क्रांति हुई है, 10 सालों में भारत के स्टार्टअप्स दुनिया में धूम मचा रही है. 10 सालों के भीतर भारत सुरक्षित हुआ है. आयदिन बम धमाके कर जाने वाले पड़ोसियों को संदेश दिया है. सर्जिकल स्ट्राइक और एयरस्ट्राइक करके, घर में घुसकर आतंकवाद का सफाया करने का दम भारत में है.’

अमित शाह ने कहा, ’10 साल के अंदर सालों पुराने मसले, जैसे- धारा 370 हटाना, 35ए हटाना, राम मंदिर का निर्माण करना, बाबा विश्वनाथ का कॉरिडोर बनाना, तीन तलाक समाप्त करना, सीएए लाना, यूसीसी लाना, ढेर सारे मसले जिसको छूने की कोई हिम्मत नहीं करता था, मोदी जी ने हिम्मत के साथ उसे निरस्त किया है और सुचारू रूप से शांति पूर्ण तरीके से जमीन पर उतारने का काम किया है. ये 10 साल भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिए भी स्वर्णिण अक्षर से लिखे जाएंगे.’

IMG 20240309 WA0026 1
सभी दल चाहते हैं कि अधिक सीटों पर चुनाव लडे, नाराजगी की खबरों पर बोले उपेंद्र कुशवाहा
IMG 20240320 141235

दिल्ली में बीजेपी के साथ डील फाइनल होने के बाद राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पटना लौट आए हैं और अब वे जल्द ही क्षेत्र की जनता के बीच जाएंगे। कुशवाहा की नाराजगी की खबरों के बीच दिल्ली में बिहार बीजेपी के प्रभारी विनोद तावड़े ने उनके आवास पर जाकर मुलाकात की थी और बीजेपी की तरफ से नया ऑफर देने के बाद कुशवाहा मान गए थे हालांकि उन्होंने कहा है कि नाराजगी की कोई बात ही नहीं थी।

दरअसल, एनडीए में शामिल उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा को लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए सिर्फ एक सीट मिली है। सीटों के बंटवारे के बाद से कुशवाहा ने चुप्पी साध ली थी। माना जा रहा था कि सिर्फ एक सीट मिलने से कुशवाहा नाराज हैं। कुशवाहा की नाराजगी की खबर मीडिया में आने के बाद बिहार बीजेपी के प्रभारी विनोद तावड़े उनके आवास पहुंचे थे और डील पक्की कर दी। इस डील के मुताबिक बीजेपी ने बिहार में एमएलसी की एक सीट कुशवाहा को ऑफर की है।

IMG 20240309 WA0028 1

पटना पहुंचने पर उपेन्द्र कुशवाहा ने अपनी सफाई दी है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि नाराजगी जैसी बात दूर-दूर तक थी ही नहीं। मीडिया के लोग दिखा रहे थे कि नाराज हैं लेकिन कोई नाराजगी नहीं थी। एनडीए के साथ बात चल रही थी और हर पार्टी चाहती है कि अधिक से अधिक सीटें मिलें। बातचीत में जो चीजें तय हुई हैं अब तो पब्लिक डोमेन में है कि किस पार्टी का कितना शेयर तय हुआ है। सारी चीजें तय हो गई हैं, हम लोग बिहार में सभी चालीस सीटों पर कैसे जीतें इस संकल्प को पूरा करने के लिए जनता के बीच में जा रहे हैं।

इंडी गठबंधन की तरफ से उम्मीदवारों के चयन के लिए लालू प्रसाद को अधिकृत किए जाने पर कुशवाहा ने कहा है कि विपक्ष के लोगों को भी अच्छी तरह से पता है कि रिजल्ट क्या आने वाला है। उन लोगों को पता है कि नरेंद्र मोदी ही इस बार भी देख के प्रधानमंत्री बनेंगे। देश की जनता के साथ साथ बिहार की जनता ने भी सभी 40 की 40 सीटें एनडीए के खाते में देने का मन बना लिया है। महागठबंधन के लोग क्या करेंगे इसका कोई मतलब नहीं है।

IMG 20240309 WA0027 1

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सुलह के सवाल पर कुशवाहा ने कहा कि हम तो पहले से कह रहे थे कि नीतीश कुमार गलत जगह चले गए हैं और अब जब गलत जगह से वापस लौट आएं हैं तो स्वभाविक रूप से यह खुशी की बात है। अब हम सबलोग एक साथ हैं और जनता के बीच जा रहे हैं। पिछले चुनावों से अधिक मार्जिन से इसबार सभी 40 सीटों पर एनडीए गठबंधन जीतेगा।

IMG 20240309 WA0026 1
झारखंड में भाजपा को बड़ा झटका, मांडू विधायक जेपी पटेल ने थामा कांग्रेस का दामन
990efae4ce475c2b04f04f53f3a4857f464e2e51729cceb0897c45c5c40038ff.0

सीता सोरेन को अपने पाले में लाकर जश्न मना रही भाजपा को कांग्रेस ने बड़ा झटका दिया है, मांडू विधान सभा से भाजपा विधायक जेपी पटेल ने कमल की सवारी छोड़ कर कांग्रेस में शामिल होने का एलान कर दिया है. लोकसभा चुनाव के ठीक पहले जेपी पटेल का कांग्रेस में शामिल होना भाजपा के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. खास कर कुर्मी पॉलिटिक्स के मद्देनजर यह एक बड़ा फैसला है।

IMG 20240309 WA0028 1
IMG 20240309 WA0027 1

लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा को बड़ा झटका?

यहां ध्यान रहे कि जेपी पेटल का झारखंड की सियासत में कुर्मी पॉलिटिक्स का एक बड़ा चेहरा टेकलाल महतो का पुत्र और झामुमो नेता मथुरा महतो के दामाद है. मांडू विधान सभा में टेकलाल महतो की विरासत आज इसी जेपी पटेल के पास है. वर्ष 2009 में टेकलाल महतो के बाद जेपी पेटल लगातार वर्ष 2014 और 2019 में मांडू विधान सभा से विधान सभा पहुंचने में सफल रहे. इधर हाल के दिनों में जेपी पटेल को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने की खबर भी सामने आयी थी, लेकिन दावा किया जाता है कि झारखंड प्रदेश संगठन में काबिज कुछ नेताओं के इसका जबरदस्त विरोध हुआ, जिसके कारण भाजपा आलाकमान को अपना फैसला वापस लेना पड़ा. उसके बाद से ही जेपी पटेल को लेकर सियासी गलियारे में कई तरह की चर्चा थी. जेपी पेटल का लोकसभा चुनाव के ठीक पहले इस तरह भाजपा को अलविदा कहना. एक बड़ा झटका इसलिए भी है, क्योंकि अभी पूरे झारखंड में कुर्मी जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करने की आग भड़की हुई है और खूंटी से लोकसभा सांसद और केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कुर्मी जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करन का विरोध कर इस आग में और भी घी डालने के काम किया है।

IMG 20240309 WA0026 1
error: Content is protected !!