जमशेदपुर : परसुडीह के कीताडीह स्थित एक घर में घुसकर चोरी की घटना के असफल प्रयास के बाद चोरों ने रेलवे अस्पताल के पास एक व्यक्ति से उसकी स्कूटी और मोबाइल लूट ली. इस मामले में परसुडीह पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में राज उर्फ मो तौसिफ, शेख इरशाद उर्फ बल्लू और लूट की स्कूटी खरीदने वाला फिरोज शामिल है. सभी कीताडीह के ही रहने वाले है. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दो मोबाइल और स्कूटी बरामद कर ली है.
शनिवार को मामले का खुसाला करते हुए डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर तौकीर आलम ने बताया कि 2-3 अप्रैल की रात 1 बजे कुछ चोरों ने कीताडीह निवासी हरीश कुमार चौहान के घर चोरी की. हालांकि हरीश की नींद खुल गई और उन्होंने चोरों को देख लिया. भागते हुए चोरों ने एक मोबाइल की चोरी की. इसके बाद सभी रेलवे अस्पताल पहुंचे और वहां से गुजर रहे शिव शंकर कुमार पर लाठी से हमला कर घायल कर दिया और उनकी स्कूटी और मोबाइल लूट ली.
सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े शिव शंकर को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया था. शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. घटना को अंजाम देने में मो तौसिफ, शेख इरशाद और उसका साला शामिल थे. सभी ने लूट की स्कूटी फिरोज को सात हजार रुपये में बेची थी जिसे बरामद कर लिया गया है. इस घटना में एक और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
जमशेदपुर : विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को अपना 45वां स्थापना दिवस मनाया। दिल्ली से लेकर रांची एवं जमशेदपुर महानगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर पार्टी का ध्वज लगाकर एवं विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी का स्थापना दिवस मनाया और जनसेवा का संकल्प लिया। साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर पार्टी के स्थापना दिवस को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रभारी राज्यसभा के सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर महानगर जिला प्रभारी एवं कांके के पूर्व विधायक डॉ जीतू चरण राम, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री सह जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक नंदजी प्रसाद, सह संयोजक एवं पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू समेत पार्टी के वरीय नेताओं के संग सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने पार्टी के नेताओं के संग पार्टी के ध्वज का सम्मानपूर्वक ध्वजारोहण किया।
इस दौरान पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भारत माता के चित्र एवं पार्टी के पितृपुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया एवं उनके बताये राष्ट्र प्रथम एवं अंत्योदय के पथ पर चलने का संकल्प लिया। वहीं, अपने समर्पण, त्याग, तपस्या एवं बलिदान की भावना से भाजपा को राजनीति के शिखर तक पहुँचाने वाले सभी कार्यकर्ताओं को स्मरण कर संगठन मजबूती का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के अंतिम कड़ी में कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के बीच लड्डू वितरण कर स्थापना दिवस की खुशियां साझा की गई।
जनसंघ काल के कार्यकर्ता हुए सम्मानित: स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान जनसंघ काल से पार्टी को अपने त्याग, समर्पण और परिश्रम से सींचकर भाजपा के रूप में विशाल वटवृक्ष बनाने वाले दर्जनों कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। विपरीत समय में संगठन को सींचने और सुविधा विहीन परिस्थिति में दधिचि की भांति त्याग कर संगठन को मजबूत बनाने वाले सभी विभूतियों के प्रति भाजपा जमशेदपुर महानगर ने आभार जताया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए भाजपा झारखंड प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने पार्टी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं ने अथक संघर्ष किया है। जिसके परिणामस्वरूप आज भारतीय जनता पार्टी की पहचान देश ही नही बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनी है। डॉ वाजपेयी ने कहा कि भाजपा इस बात का प्रमाण है कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और संकल्प को पूरा करने की मानसिकता किसी भी विचार को विशाल वट वृक्ष बना सकती है।
उन्होंने कहा कि तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी और जब नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तो पूरे विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय और सर्वमान्य नेता बने। डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि इंडी अलायंस की पार्टियां सनातन संस्कृति और धर्म पर आये दिन हमला करती है। परंतु कांग्रेस एवं उनके नेतागण इसके विरोध में एक शब्द नही बोलती है। सनातन धर्म की निंदा और अपमान करने वालों की मानसिकता इस लोकसभा चुनाव में धराशायी हो जाएगी। डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि आज हम युद्ध के मैदान में भाजपा का स्थापना दिवस मना रहे हैं। हमारा एक प्रत्याशी सिर्फ नरेंद्र मोदी और कमल का फूल है। हम अपने कार्यकर्ताओं के परिश्रम और निष्ठा के बल पर ही चुनाव जीतते हैं। जमशेदपुर लोकसभा सीट से सांसद विद्युत वरण महतो इस बार भी रिकॉर्ड मतों से विजयी होंगे।
जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि आज भाजपा सरकार की नीति और नियत के प्रति समाज के सभी वर्गों में विश्वास गहराया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल जितना मर्जी प्रयास कर लें पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और जनता में बढ़ते विश्वास को कम नहीं कर सकते हैं। जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की सैकड़ों योजनाएं जन-जन से जुड़ी है उससे जनता में पीएम मोदी की स्वीकार्यता बढ़ी है। भाजपा कार्यकर्ताओं की शक्ति से साफ दिखता है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर देश में भाजपा की सशक्त सरकार बनने जा रही है।
वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने स्थापना दिवस की बधाई देते हुए जमशेदपुर महानगर में पार्टी को सींचने वाले सभी नेताओं के परिश्रम और समर्पण भावना के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ काम कर रही है। सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण को पार्टी ने हमेशा अपने विचारों और कार्यशैली में सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। लोकसभा चुनाव में जमशेदपुर महानगर का एक-एक कार्यकर्ता 400 पार के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्धता से जुटा है।
विभिन्न मंडलों में मनाया गया पार्टी स्थापना दिवस: भाजपा के स्थापना दिवस को भाजपा जमशेदपुर महानगर के सभी 28 मंडलों में पूरे उत्साह से मनाया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंडल स्तर पर एवं बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में बूथ सदस्यों ने विभिन्न बूथों पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया।
कार्यक्रम के समाप्ति के उपरांत प्रदेश डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सांसद विद्युत वरण महतो एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा की उपस्थिति में पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं लोकसभा चुनाव संयोजक सहसंयोजक एवं विभिन्न विधानसभा के प्रभारी संयोजक एवं सहसंयोजकों से के संग चुनावी तैयारियों एवं रणनीति पर बैठक की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अरविंद सिंह, देवेंद्र सिंह, ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, राजकुमार श्रीवास्तव, रामबाबू तिवारी, बिनोद सिंह, नंदजी प्रसाद, दिनेश कुमार, गुँजन यादव, पंकज सिन्हा, रीता मिश्रा, मिथिलेश सिंह यादव, कल्याणी शरण, योगेश मल्होत्रा, मनोज कुमार सिंह, अनिल सिंह, राजन सिंह, नीरज सिंह, डॉ राजीव, विकास सिंह, कुसुम पूर्ति, संजीव कुमार, संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, नीलू मछुआ, मनोज राम, विजय तिवारी, राजीव सिंह, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, ज्योति अधिकारी, मुचिराम बाउरी, बिनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, सुबोध झा, राजीव रंजन सिंह, विजय सिंह, राजेश सिंह बम, चितरंजन वर्मा, कमल किशोर, हलदर नारायण साह, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, दीपक झा, संजय तिवारी, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, राजेश सिंह, बरजंगी पांडेय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बॉबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन हन्नु, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो, निशांत कुमार, अमिताभ सेनापति, तन्मय झा, अभिमन्यु सिंह, शशि यादव, प्रकाश दुबे, मिथिलेश साव, कुमार अभिषेक, अमित सिंह, संतोष कुमार, कुमार अभिषेक, अभिषेक श्रीवास्तव, दिलीप पासवान, मंजीत सिंह, गणेश मुंडा, एस कार्तिक समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में राउज ऐवन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 18 अप्रैल तक बढ़ा दी है. अब इस मामले की सुनवाई 18 अप्रैल को होगी. इसके साथ ही उनकी जमानत याचिका पर भी आज सुनवाई हुई.
दिल्ली की अदालत में ईडी और सीबीआई दोनों मामलों में आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया की दूसरी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. ई़डी ने कहा, “सिसोदिया के वकील का मुख्य तर्क मुकदमे में देरी और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार जमानत का आधार है. ऐसा नहीं है कि केवल इस आधार पर जमानत याचिका की अनुमति दी जानी चाहिए कि मुकदमा अभी शुरू होना बाकी है. अदालत को पहले जमानत अर्जी खारिज होने के आदेश से प्रभावित हुए बिना इस जमानत अर्जी की मैरिट्स पर सुनवाई करना चाहिए.”
मनीष सिसोदिया की जमानत का ईडी ने किया विरोध
ईडी ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका का विरोध करते हुए आगे कहा, “न तो जांच कछुए की गति से चल रही है और न ही एजेंसी की ओर से कोई देरी हुई है. कोर्ट पहले ही एक सह आरोपियों की जमानत अर्जी पर विचार कर चुकी है और उनकी जमानत अस्वीकार कर दी गई थी.”
ईडी की तरफ से वकील जोएब हुसैन ने कहा कि सिसोदिया का मुख्य तर्क मुकदमे में देरी पर है और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार ये जमानत के लिए आधार है लेकिन आरोपी की तरफ से इस मामले में मेरिट और अपराध की गंभीरता पर ज़्यादा बात नहीं की गई है. ऐसा नहीं है कि अगर मुकदमे में सुनवाई आगे नहीं बढ़ी है तो जमानत याचिका स्वीकार कर ली जानी चाहिए. पूरे मामले को मेरिट के आधार पर देखना होगा. सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि सम्पूर्ण तथ्य पर विचार किया जाना चाहिए.
ईडी ने आगे कहा कि मुकदमा धीमी गति से चला है या नहीं चला है इसके लिए अभियोजन पक्ष जिम्मेदार नही है. अभियोजन पक्ष की और से कोई देरी नहीं हुई है. सुनवाई में 31 आरोपियों की और से 95 अर्जियां लगाईं गई हैं. अगर किसी भी तरह की देरी हुई है तो ये आरोपी की वजह से हुई है. अभियोजन पक्ष के कहने पर नहीं. इस मुद्दे पर भी कोर्ट को ध्यान देना होगा.
इडी ने अपना तर्क पेश करते हुए कहा, “अगर मैं ये साबित करूं कि मुकदमे में देरी कुछ आरोपी की वजह से और कुछ सह-आरोपियों की वजह से हुई है तो उस पर भी विचार करना होगा लेकिन इसके बावजूद इस मामले में PMLA की धारा 45 का वजूद कायम है जमानत की सुनवाई में इसको भी देखना होगा.”
मनीष सिसोदिया और संजय सिंह दोनों रहे कोर्ट में मौजूद
इससे पहले मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद आज शनिवार (06 अप्रैल) को राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. इस मामले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की जमानत हो चुकी है लेकिन केस की सुनवाई में आना जरूरी है. वहीं मनीष सिसोदिया की आज न्यायिक हिरासत खत्म हो रही है. बहुत महीनों बाद दोनों एक साथ कोर्ट रूम में मौजूद रहे.
कैंसर वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ती गंभीर बीमारी है, जिसका जोखिम साल-दर साल बढ़ता देखा जा रहा है। कैंसर का मृत्युदर भी अधिक है जिसको लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अलर्ट करते हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, कैंसर का मृत्यु अधिक होने का एक प्रमुख कारण समय पर इसका निदान और उपचार न हो पाना माना जाता है। देश में ज्यादातर लोगों में कैंसर का निदान आखिरी चरणों में हो पाता है, जहां से इलाज करना और रोगी की जान बचाना काफी कठिन हो जाता है।
भारत में भी कैंसर रोग एक बड़ा खतरा रहा है। पवई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को कैंसर के इलाज के लिए स्वदेशी रूप से विकसित सीएआर टी-सेल थेरेपी की शुरुआत की। आईआईटी बॉम्बे और टाटा मेमोरियल सेंटर द्वारा विकसित यह जीन-आधारित थेरेपी विभिन्न प्रकार के कैंसर को ठीक करने में मदद करेगी।
द लैंसेट रीजनल हेल्थ साउथईस्ट एशिया जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, भारत में साल 2019 में लगभग 12 लाख नए कैंसर के मामले और 9.3 लाख मौतें दर्ज की गई थीं। भारत, एशिया में इस बीमारी के बोझ वाल दूसरा सबसे बड़ा देश है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने उम्मीद जताई है कि सीएआर टी-सेल थेरेपी से कैंसर के उपचार में मदद मिल सकती है।
मेड इन इंडिया थेरेपी से कैंसर का इलाज
NexCAR19 CAR T-सेल थेरेपी भारत की पहली ‘मेड इन इंडिया’ CAR T-सेल थेरेपी है, जिससे इलाज की लागत में काफी कमी आने की उम्मीद जताई गई है।
पिछले कुछ वर्षों में तकनीक विकास और एआई के चलते कैंसर के इलाज में बड़ी सफलता मिली है, हालांकि आम लोगों तक इसकी पहुंच अधिक लागत के कारण मुश्किल रही है। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि इन नई थेरेपी की मदद से कैंसर का इलाज आसान हो सकेगा।
90 प्रतिशत कम दाम में उपलब्ध होगी थेरेपी
थेरेपी के उद्घाटन के दौरान महामहिम ने कहा, हमारे पास अपने-अपने क्षेत्रों में भारत के दो अग्रणी अनुसंधान संस्थान हैं, जो मानवीय उद्देश्य के लिए उद्योग के साथ हाथ मिलाकर काम रहे हैं।
इस स्वदेशी थेरेपी के बारे में नई बात यह है कि इसकी लागत अन्य जगहों पर उपलब्ध थेरेपी की तुलना में 90 प्रतिशत कम है। यह दुनिया की सबसे सस्ती सीएआर-टी सेल थेरेपी है। इसके अलावा, यह ‘मेक इन इंडिया’ पहल का भी एक उदाहरण है जो आत्मनिर्भर भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमें उम्मीद है कि इस थेरेपी की मदद से आने वाले समय में कैंसर से मुकाबले के लिए देश को मजबूती मिलेगी।
सीएआर-टी सेल थेरेपी के बारे में जानिए
सीएआर-टी सेल थेरेपी या काइमेरिक एंटीजन रिसेप्टर टी-सेल थेरेपी इम्यूनोथेरेपी और जीन थेरेपी का एक रूप है। रोगी की प्रतिरक्षा कोशिकाओं, विशेष रूप से टी कोशिकाओं को संशोधित करने और उन्हें कैंसर से लड़ने के लिए तैयार करने के लिए जटिल आनुवंशिक इंजीनियरिंग की आवश्यकता होती है। सीएआर-टी सेल थेरेपी को चिकित्सा विज्ञान में सबसे अभूतपूर्व प्रगति में से एक माना जाता है। भारत ने इस दिशा में प्रगति करते हुए स्वदेशी थेरेपी को विकसित किया है।
प्रमुख कैंसर अस्पतालों में होगी उपलब्ध
कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा, मुझे बताया गया है कि यह थेरेपी देश भर के प्रमुख कैंसर अस्पतालों में उपलब्ध होगी, जिससे रोगियों और उनके परिवारों को नई आशा मिलेगी। इसके अलावा, यह किफायती उपचार दुनियाभर के सभी रोगियों के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। यह हमारे “वसुधैव कुटुंबकम” के दृष्टिकोण के अनुरूप होगा। कैंसर से मुकाबले के लिए हमें एकजुटता और दृढ़ संकल्प की जरूरत है, हमें उम्मीद है कि इस तरह के नवाचार से हमारे लक्ष्य में मदद मिल सकेगी
जमशेदपुर : झारखन्ड विधि आयोग के अध्यक्ष के रूप में अधिवक्ता राहुल गोस्वामी का नाम चर्चा पर बना हुआ है। सूत्रों के हवाले से पता चला है की राहुल राजनीतिक तौर पर हमेशा से सक्रिय रहे हैं। युवा कांग्रेस से सफर शुरू कर के प्रखण्ड कांग्रेस के अध्यक्ष से लेकर आनंन्द बिहारी दुबे अध्यक्ष की कमिटी में वर्तमान में महासचिव के पद पर आसीन सह अधिवक्ता राहुल गोस्वामी लोकसभा चुनाव के पश्चात बन सकते हैं झारखंड विधि आयोग के अध्यक्ष। लोगों के बीच मृदुभाषी एवं लोकप्रिय रही है इनकी छवि।
पूर्वोत्तर के असम राज्य की 14 लोकसभा सीटों पर 3 चरणों में वोटिंग होगी. पहले चरण में 5 सीटों पर आगामी 19 अप्रैल को मतदान होगा. दूसरे और तीसरे चरण का मतदान क्रमश: 26 अप्रैल और 7 मई को होगा. चुनावों से पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा का बड़ा बयान आया है जिसमें उन्होंने दावा किया है कि सूबे में बीजेपी को सबसे ज्यादा वोट मुस्लिम लोग करेंगे.
न्यूज एजेंसी एएनआई से दरांग-उदलगुरी लोकसभा क्षेत्र में बातचीत करते हुए सीएम सरमा ने कहा कि उनको असम के लोगों को तरफ से जिस तरह का रेस्पांस मिल रहा है, उसका कल्पना नहीं की जा सकती. असम में पूरी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर है. आने वाले समय में आप देखेंगे असम में सबसे ज्यादा वोट बीजेपी को मुस्लिम वोटर्स ने की है. सीएम सरमा ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला. हाल ही में उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर असम में आने का न्यौता भी दिया था.
असम की दरांग-उदलगुरी संसदीय सीट पर चुनाव दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को होंगे. इस सीट के साथ दीफू, करीमगंज, सिलचर और नागांव लोकसभा सीटों पर भी इस दिन मतदान होगा. दरांग-उदलगुरी लोकसभा सीट की बात करें तो यहां पर मुस्लिम वोटर्स की संख्या करीब 30 फीसदी है. वहीं, सिलचर सीट पर मुस्लिम वोटरों की संख्या करीब 40 फीसदी है.
19 अप्रैल को पहले चरण में 5 सीटों पर होगा मतदान
इस बीच देखा जाए तो असम में पहले चरण में 19 अप्रैल को होने वाली वोटिंग के मद्देनजर सरकार की ओर से हाल ही में स्थानीय सार्वजनिक छुट्टियों का भी एलान कर दिया था. चुनाव के मद्देनजर सार्वजनिक छुट्टियों को लेकर अधिसूचना असम राज्यपाल के आदेश पर गत सोमवार (1 अप्रैल, 2024) को जारी कर दी गई थी. असम में पहले चरण में 14 में से जिन 5 सीटों पर 19 अप्रैल को वोटिंग होगी उनमें डिब्रूगढ़, जोरहाट, काजीरंगा, लखीमपुर और सोनितपुर लोकसभा सीट प्रमुख रूप से शामिल हैं.
असम की हॉट सीट डिब्रूगढ़ से चुनाव लड़ रहे पूर्व सीएम सोनोवाल
असम की डिब्रूगढ़ लोकसभा सीट हॉट सीटों में शामिल है जहां से बीजेपी के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल चुनावी समर में उतरे हुए हैं. सोनोवाल मई 2016 से मई 2021 तक असम के मुख्यमंत्री भी रहे हैं. वहीं, उनके सामने ‘इंडिया अलायंस’ ने लुरिनज्योति गोगोई को चुनावी मैदान में उतारा हुआ है.
जमशेदपुर : बुधवार को जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल व वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल के साथ जमशेदपुर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के कार्यकारिणी की बैठक उपायुक्त सभागार में आयोजित हुई। इस बैठक में जमशेदपुर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के मुख्य संरक्षक अभय सिंह ने जिला प्रशासन और रामनवमी अखाड़ा समितियां के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया, ताकि पूरे शहर में शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी महोत्सव का समापन किया जा सके।
बैठक में उपस्थित जमशेदपुर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष अरुण सिंह ने जमशेदपुर शहर में आयोजित होने वाले रामनवमी महोत्सव के तैयारियों के संबंध में जानकारी देते हुए महोत्सव के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं पर बिंदुवार तरीके से जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करवाया। उन्होंने विसर्जन घाट को पहले से बेहतर बनाने, विसर्जन घाट में प्रकाश की व्यवस्था ताकि नदी घाटों में अखाड़ा समितियां को परेशानी ना हो, नदी घाट पर श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था करने, विसर्जन रूट के दौरान पेड़ो की झूलती डालियों को हटाने, विसर्जन रूट को बेहतर बनाने के लिए सड़क की मरम्तिकरण एवं सुरक्षा की दृष्टिकोण से विसर्जन रूट के अगल-बगल बैरिकेटिंग करने का आग्रह किया।
वहीं दूसरी तरफ उपायुक्त महोदय ने कहा कि सभी समस्याओं को समय रहते दूर कर लिया जाएगा और उन्होंने जमशेदपुर केंद्रीय समिति से कहा कि आप लोग सभी रामनवमी अखाड़ा समितियों को आश्वस्त कीजिए कि जिला प्रशासन उनकी सारी बातों को ध्यान में रखकर कार्य करेगी, साथ ही वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चुनाव आचार संहिता लागू है मैसेज जाना चाहिए की सभी अखाड़ा समिति शाम होते ही विसर्जन कर ले और देर रात तक तेज आवाज में साउंड सिस्टम का प्रयोग ना करें। किसी भी अखाड़ा समिति को बेवजह पुलिस परेशान नहीं करेगी साथ ही सभी अखाड़ा समितियों को सकारात्मक सहयोग करेगी।
आज बैठक में जमशेदपुर केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की ओर से अभय सिंह मुख्य संरक्षक, पन्ना सिंह जधेल संरक्षक, उमेश सिंह संरक्षक, ललन द्विवेदी संरक्षक, अरूण सिंह अध्यक्ष, नितिन चंद्र त्रिवेदी कार्यकारी अध्यक्ष, शंकर रेड्डी उपाध्यक्ष, दीपक यादव उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश सिंह उपाध्यक्ष, विजय तिवारी उपाध्यक्ष, मोहन साव उपाध्यक्ष, उतम दास सचिव, प्रवीण सेठी महासचिव, मनोज बाजपेई उपाध्यक्ष, कन्हैया यादव सचिव मुख्य रूप से उपस्थित थे।
जमशेदपुर : मतदान करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, लोकतंत्र की मजबूती इसी में है कि मतदान की महत्ता को समझते हुए सभी आयु वर्ग के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें तथा अपने सगे-संबंधी, दोस्त, पड़ोसी को भी प्रेरित करें… ये बातें उप विकास आयुक्त सह स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी श्री मनीष कुमार ने यूनिवर्सिटी के डीन/ प्रोफेसर, कॉलेज के प्राचार्य, स्कूल के प्रचार्य व शिक्षक के साथ समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में कही।
यूनिवर्सिटी/कॉलेज/स्कूल में बनाएं स्वीप आइकॉन
उप विकास विकास आयुक्त ने कहा कि दिव्यांग, मेधावी, सांस्कृतिक, स्पोर्ट्स आदि गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले छात्रों को स्वीप आइकॉन बनाते हुए यूनिवर्सिटी/कॉलेज/स्कूल परिसर में व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का संचालन करें ताकि हर घर तक मतदान का संदेश पहुंचे। जिला प्रशासन द्वारा मतदान के प्रति शहरी उदासीनता को खत्म करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं, इसमें सहयोग करें ताकि जिले के मतदान प्रतिशत में वृद्धि हो और हम सभी अपने लोकतंत्र की मजबूत में अपना योगदान दे सकें।
उप विकास आयुक्त ने कहा कि माइग्रेशन, मतदान प्रक्रिया में रुचि नहीं लेना, जागरूकता की कमी आदि कारण हो सकते हैं, ऐसे मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया में भाग लेने एवं अपने मतों का प्रयोग अवश्य करने को लेकर जागरूक करने में सभी के सहयोग की आवश्कता है। उन्होने यूनिवर्सिटी, कॉलेज व स्कूल के बच्चों के बीच फॉर्म 6 भरने, चुनाव पाठशाला, मतदाता शपथ, सोशल मीडिया पर रील बनाने, वीडियो मैसेज, पौधरोपण, स्वच्छता अभियान, बाइक स्टीकर, मोबाइल स्टीकर,बैच, रंगोली, मानव श्रृंखला, क्वीज, प्रभातफेरी, वोटर आईडी के साथ सेल्फी, हस्ताक्षर अभियान, निबंध, स्लोगन आदि गतिविधियों के संचालन की बात कही।
इस अवसर पर सभागार में उपस्थित सभी सदस्यों को मतदाता शपथ दिलाया गया तथा मतदान के प्रति जागरूकता को लेकर मनोरंजक गतिविधि भी संचालित किए गए। उप विकास आयुक्त ने कहा कि मतदान के दिन को लोग छुट्टी का दिन समझकर घर पर नहीं बैठें बल्कि बूथ पर जाकर पहले मतदान करें फिर अन्य काम करें। मौके पर स्वीप कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी-सह- जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी समेत स्वीप कोषांग के कर्मी उपस्थित थे।
हेमा मालिनी पर अपनी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला बीजेपी के निशाने पर आ गए. अब कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि बीजेपी के आईटी सेल को तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने और झूठ फैलाने की आदत हो गई है.
उनकी ये प्रतिक्रिया बीजेपी नेता अमित मालवीय द्वारा एक वीडियो साझा करने के बाद आई है. वीडियो में सुरजेवाला एक सभा को संबोधित करते हुए दिखाई दे रहे हैं. जिसमें वो कह रहे हैं कि लोग अपने मुद्दों को उठाने के लिए नेताओं को चुनते हैं.
एक्स पर अपनी पोस्ट में, मालवीय ने कहा कि यह “सबसे घृणित वर्णन है जो कोई भी कर सकता है.” बीजेपी नेता ने कहा, “यह राहुल गांधी की कांग्रेस है, जो कि स्त्रीद्वेषी है और महिलाओं से घृणा करती है.” अमित मालवीय ने कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के सोशल मीडिया प्रोफाइल से अभिनेता और बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर विवाद का भी जिक्र किया. सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinate) ने कहा है कि पोस्ट उनकी जानकारी के बिना की गई थीं. सुरजेवाला ने आज उसी कार्यक्रम से एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह कहते सुने जा रहे हैं, “हम हेमा मालिनी जी का सम्मान करते हैं क्योंकि उन्होंने धर्मेंद्र जी से शादी की है, वह हमारी बहू हैं.”
उन्होंने बीजेपी पर तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने और झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्तारूढ़ दल का उद्देश्य नरेंद्र मोदी सरकार की “युवा विरोधी, किसान विरोधी, गरीब विरोधी नीतियों और संविधान को खत्म करने की साजिश” से ध्यान भटकाना है. ” इन प्यादों ने कभी प्रधानमंत्री से नहीं पूछा कि उन्होंने ’50 करोड़ की गर्लफ्रेंड’, एक महिला सांसद को ‘शूर्पनखा’, ‘कांग्रेस की विधवा’ और ‘जर्सी गाय’ क्यों कहा.”
सुरजेवाला ने कहा कि उनका मतलब केवल यह था कि प्रत्येक निर्वाचित प्रतिनिधि को लोगों के प्रति जवाबदेह होना चाहिए, चाहे वह हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी या फिर मनोहर लाल खट्टर हों. “मेरा इरादा हेमा मालिनी जी का अपमान करना या किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था. इसलिए मैंने स्पष्ट रूप से कहा कि हम हेमा मालिनी जी का सम्मान करते हैं और वह हमारी बहू हैं. बीजेपी तो महिला विरोधी है, इसलिए वह हर चीज को अपने स्त्रीद्वेषी रंग वाले चश्मे से देखती है और आसानी से झूठ फैलाता है.”
हालांकि अभी तक हेमा मालिनी ने सुरजेवाला की टिप्पणी पर उपजे विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. सुरजेवाला पर निशाना साधते हुए, बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस की एकमात्र पहचान ‘नारी शक्ति’ का अपमान करना है.
जमशेदपुर : निबंधित मुद्दे पर निर्दलीय प्रत्याशी सौरव विष्णु को 15 हजार लोग जो कि टाटा स्टील में रजिस्टर्ड किए जा चुके हैं, उनका समर्थन प्राप्त है. विष्णु ने अपने घोषणा पत्र में हर साल 5000 नये रोज़गार देने का वादा किया है. निबंधित कर्मचारी पुत्र के माध्यम से उन्होंने जीतने से पहले ही 5000 लोगों को टाटा स्टील पर दबाव बना कर अपना रोज़गार का वादा पूरा करने की ठानी ही.
सौरभ ने बताया कि इस मुद्दे पर टाटा स्टील के मैनेजमेंट व यूनियन ने उनसे फ़ोन और वार्ता की थी. विष्णु को यूनियन कार्यालय में बुलाया. विष्णु ने ऑफिस जाने से मना कर दिया. उन्होंने रजिस्टर्ड निबंधित लोगों के साथ खुले में वार्ता करने की बात की. विष्णु ने दावा किया है कि टाटा स्टील के साथ काम करके इन लोगों के रोज़गार का समाधान करेंगे. बता दें कि टाटा स्टील ने 4000 लोगों को ओड़िशा से लाकर अप्रेन्टिस की नौकरी दी है. ये लोग बारीडीह में क्वार्टर भी पा चुके हैं. विष्णु ने स्थानीय नीति के स्वरूप जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से नौकरी में सबसे पहले प्राथमिकता की मांग की है.