जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बाबूडीह लाल भट्टा के पास स्वर्णरेखा नदी से रविवार सुबह एक शव पाया गया. शव देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला.
पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम हाउस से शीत गृह में रखवा दिया है. पुलिस मृतक की पहचान में जुट गई है. जानकारी के अनुसार रविवार सुबह स्थानीय लोग नदी किनारे गए थे. तभी उनकी नजर शव पर पड़. शव सड़ी-गली अवस्था में पाया गया. मृतक ने काले रंग की टीशर्ट और काले रंग का हाफ पैंट पहना हुआ है. मृतक की उम्र 35-40 वर्ष बताई जा रही है.
जमशेदपुर : सेंट्रल सिख नौजवान सभा के बैनर तले शनिवार को साकची गुरुद्वारा मैदान में हुए वैसाखी की शाम गुरु के नाल सांस्कृतिक कार्यक्रम में पंजाब के विश्व प्रसिद्ध सूफी गायक कंवर ग्रेवाल ने लौहनगरी में बसते सिख समाज को मस्ताना बना दिया. सिख युवा पीढ़ी में वह अपने कार्यक्रम के माध्यम से जोश भर गए. सारे युवा उनके विचारों और गायकी के मुरीद हो गए.
रविवार को कंवर ग्रेवाल को नौजवान सभा ने विदाई दी. प्रधान अमरीक सिंह, पूर्व प्रधान सतबीर सिंह सोमू, चेयरमैन दमनप्रीत सिंह, चंचल भाटिया, कार्यकारी प्रधान इंद्रजीत सिंह इन्दर, एवं अन्य उनसे मिले. चंचल भाटिया ने उनसे शीघ्र पंजाब जाकर मिलने की बात कही और जमशेदपुर में बहुत जल्द बड़ा समागम कराने की घोषणा की, जिसके लिए कंवर ग्रेवाल को शामिल होने की गुजारिश की.
कंवर ग्रेवाल ने भी भरोसा दिया कि जमशेदपुर मिनी पंजाब है और यहां के लोगों से मिले प्यार को वह कभी भुला नहीं सकते. जब कभी भी उन्हें जमशेदपुर बुलाया जायेगा वह जरूर यहां के संगत के दर्शन करेंगे. सोमू ने कहा कि कंवर ग्रेवाल की बेटियों के प्रति काफ़ी बेहतर सोच है. गुरु के उपदेशों को वह लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं गायकी के द्वारा. दमनप्रीत ने भी उनकी तारीफ की. इसके बाद सभी पदाधिकारी उन्हें रांची एयरपोर्ट तक ड्राप करने के लिए रवाना हुए. इस दौरान कंवर ग्रेवाल ने सभी के साथ फोटो भी खिंचवाई.
पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
शनिवार के कार्यक्रम में कंवर ग्रेवाल ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी लोगों को संदेश दिया. कार्यक्रम के दौरान डिस्पोजल में जूस पिने के बाद उन्होंने अपने डिस्पोजल को फेंकने के बजाय जेब में रख लिया और फिर लोगों को यह संदेश दिया कि समाज ही पर्यावरण को संजो कर रख सकता है.
“जन मुद्दा, जन विचार” “कैसी चाहिए अब की सरकार” के स्लोगन के जरिए जमशेदपुर शहर के लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क “तीसरी धारा” द्वारा संचालित कॉलम में कुमार विश्वजीत के व्यक्तिगत विचार।
जमशेदपुर : समस्त देशवासियों को ज्ञात है कि वो सभी इस 2024 के लोकसभा चुनाव के माहौल से गुजर रहे हैं। सम्पूर्ण देश को प्रभावित करने वाले इस आम चुनाव के बारे में मैं समस्त देशवासियों से अपील करता हूं कि आप सभी अपने क्षेत्र में निर्धारित तिथि को अपने अपने मतदान केंद्र पर जाकर अपना बहुमूल्य वोट जरूर दें, जिससे आपकी लोकसभा के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हो।
अब इस कॉलम के जरिए सभी से निवेदन करूंगा कि आप इस चुनाव को देशहित के नजरिए से देखें और विचार करें कि जिस राजनीतिक दल ने अपनी नीति और नीयत से भारत का नाम रौशन किया है, जिसने अपनी नीतियों से जनहित हेतु कार्य किए हैं उनके प्रत्याशी को ही अपना मत प्रदान करें। स्पष्ट तौर पर कहना चाहूंगा कि खुद को जनता का “प्रधान सेवक” मानने वाले माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अगुआई में भाजपा की केंद्र सरकार ने राष्ट्रहित, जनहित का समन्वय स्थापित कर अपना राजधर्म निभाया है और भारत को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दिलाई है।
भारत की सैन्य शक्ति की मजबूती हो या कृषि क्षेत्र का कायाकल्प हो या फिर देश की महिला शक्ति, युवा शक्ति, समाज के हरेक वर्ग का उत्तरोत्तर विकास हो, हरेक मुद्दे पर देश को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयत्नशील रहने वाले प्रधानमंत्री जी की अगुआई वाली भाजपा को ही अपना बहुमूल्य वोट दें और “विकसित भारत” के संकल्प को पूरा करने में सहायक बनें। विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक व्यवस्था वाले देश को पुरातन सनातन संस्कृति के संवर्धन के साथ एक नवीन पहचान दिलाने वाली भाजपा के प्रत्याशी को मतदान द्वारा चुनकर संसद में अपनी आवाज पहुंचाएं।
याद रखें :: “कमल है तो कल है” “भाजपा है तो भरोसा है” “मोदीजी हैं तो सब मुमकिन है” इसलिए संकल्प लें:: “फिर तीसरी बार मोदी सरकार” “अबकी बार 400 पार”
जमशेदपुर : खालसा साजना दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार की शाम साकची गुरुद्वारा के विशाल मैदान में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया. सेंट्रल सिख नौजवान सभा के बैनर तले “वैसाखी दी शाम गुरु दे नाल” आयोजित कार्यक्रम रंगारंग रहा. विश्व प्रसिद्ध पंजाब के सूफी गायक कंवर ग्रेवाल कार्यक्रम में उपस्थित संगत को देखकर खूब प्रफ्फुलित हुए. खासकर युवा नौजवानों के सिर पर सजी पगड़ी को देखकर उन्होंने खूब तारीफ की.
उन्होंने कहा कि एक पंजाब से कहानी शुरू हुई थी और आज जगह-जगह पंजाब बसा हुआ है. यह गुरु की ही आपार कृपा है. इससे पूर्व मंच पर पहुंचने पर कंवर ग्रेवाल का कोल्ड फायर जलाकर स्वागत हुआ. उपस्थित संगत का उन्होंने अभिवादन किया. उसके बाद शुरू हुआ कंवर ग्रेवाल के सूफी गीतों का दौर. अपने गीतों से देर रात तक वह दर्शकों को झूमाते रहे. उनका एक प्रसिद्ध गीत साहमने बैठा होवे यार, ते मिलना पेंदा हे… पर दर्शकों ने खूब गोते लगाए.
इसके बाद जपले राम नू, धयाले राम नू…. जिहने दुनिया प्रकट कीती…, वेख मर्दान्या रंग करतार दे…, टिकटान दो लै लीं… खालसा सदा आजाद है…, आदि गीतों पर संगत को सिख धर्म के उंचे इतिहास से अवगत कराया. जातपात से ऊपर उठकर एक करतार का सिमरन करने की अपील की. इससे पूर्व शाम साढ़े छह बजे सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत साकची गुरुद्वारा के ग्रंथी जत्थेदार जरनैल सिंह ने गुरु चरणों में अरदास कर की. उसके बाद हरमन गिल के ड्रीम भंगड़ा ग्रुप के बच्चों ने सभ्याचारिक प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमाया. साकची के बहादुर खालसा दल ने सिख मार्शल आर्ट (गतका) की प्रस्तुति दी.
इसके बाद मुख्य अतिथि और अन्य सम्मानित अतिथियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं उधमी अमरप्रीत सिंह काले ने अपने सम्बोधन में सिख पंथ को मजबूत होने के लिए आपस में गले लगने की गुजारिश की. उन्होंने कहा की हमें गुरवाणी के उपदेशों के अनुसार मन निवां मत ऊँची रखने की जरूरत है. तब गुरु महाराज अपने बख्शीश करेंगे.
इस कार्यक्रम में पहली पंक्ति लाइन में हमारे समाज के वैसे प्रबुद्ध लोग हैं, जिनपर गुरु महाराज की कृपा है. उन्हें चाहिये की समाज में जरूरत मंद लोगों की मदद करें. इसके लिए विशाल संस्था सीजीपीसी जो समाज का छाता है. उसकी छाँव में एक होकर बैठकर समाज को आगे ले जाने के विचार होने चाहिए. उन्होंने वर्तमान में सीजीपीसी में चल रहे शिक्षा, स्वास्थ्य के कामों की भी खूब सराहना की.
इस मौक़े पर अन्य अतिथि तख़्त हरिमंदिर जी, पटना साहेब के महासचिव इंदरजीर सिंह, सेंट्रल के प्रधान भगवान सिंह, झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा के प्रधान सरदार शैलेन्द्र सिंह, टेलको वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह ने भी सभी का धन्यवाद किया. नौजवान सभा की ओर से सभी को मोमेंटो, पगड़ी और शॉल देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में पहुंचे कंवर ग्रेवाल को भी झारखंड की संस्कृति का प्रतीक चिन्ह, किरपान आदि देकर जोरदार स्वागत किया गया. कार्यक्रम का संचालन साकची गुरुद्वारा के महासचिव परमजीत सिंह काले ने किया.
शहर में इन दिनों तेज धूप के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। अधिकतम तापमान 40 के पार रह रहा है। ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। अप्रैल में ही शहर तपने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, 6 अप्रैल को झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश और कुछ में लू को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
राज्य के उत्तरी भाग गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहेबगंज में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज में लू चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बारिश के बाद गर्मी से मिलेगी राहत
24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया है। 3 दिन के दौरान अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री वृद्धि होने की संभावना है। वहीं, राज्य में बारिश के बाद इसमें 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। इससे कुछ दिनों के लिए गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 6 से 9 अप्रैल तक राज्य में बारिश होने की संभावना है। 6 अप्रैल को राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, 7 अप्रैल को भी बारिश की संभावना है। इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जन और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ वज्रपात की आशंका रहेगी। वहीं, 8 अप्रैल को राज्य के दक्षिण-पूर्वी तथा मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश, गर्जन और 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवा के साथ वज्रपात होने की आशंका है।
राज्य में डिजिटल पंचायत योजना पारित हो गयी है. पंचायत स्तर पर डिजिटल पंचायत केंद्र को सुदृढ़ करने का कार्य हो रहा है. सीएससी जमशेदपुर प्रखंड कॉ-ऑर्डिनेटर रूपा ने बताया कि पंचायत सचिवालय में प्रज्ञा केंद्र के जरिये सेवाएं मिलेंगी.
प्रज्ञा केंद्र के वीएलई से पंचायत को डिजिटल कौशल की सेवाएं मिलेंगी. इससे पूर्व वीएलई को सेवाओं से संबंधित विशेष ट्रेनिंग दी जायेगी. हर पंचायत में एक ही डिजिटल पंचायत केंद्र होगा. इसके लिए वीएलई का रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है. आवेदकों से मुखिया व पंचायत सचिव का हस्ताक्षर युक्त प्रपत्र जमा करने को कहा गया है. चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जल्द डिजिटल पंचायत केंद्र हर पंचायत सचिवालय में दिखना शुरू हो जायेगा.
पोटका : पोटका प्रखंड अंतर्गत गोयलकाटा पंचायत के सारंगडीह टोला के ट्रांसफार्मर का फ्यूज विगत एक हफ्ते से खराब पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने विभागीय पदाधिकारी को इसकी जानकारी दी. जानकारी देने के एक सप्ताह पश्चात भी विभाग की तरफ से कोई पहल नही किया गया। विभाग की उदासीनता को देखकर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी टीम कुणाल के सदस्यों को दी। टीम कुणाल के सदस्यों ने पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी को इस विषय पर हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। कुणाल षाडंगी ने इस पर त्वरित पहल करते हुए 12 घण्टे के अंदर ग्रामवासियों को खराब पड़े ट्रांसफार्मर के फ्यूज को बदलने में मदद की। इस मौके पर बिक्रम सिंह, हिमांशु सरदार, गणेश सरदार, जगदीश सरदार, सुखीराम सरदार एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
गम्हरिया : विश्व हिंदू परिषद के गम्हरिया सह आदित्यपुर प्रखण्ड की बैठक सम्पन्न हुई। यह बैठक लाल बिल्डिंग के शिव पार्वती मन्दिर में हुई । जिसमें हिन्दू नववर्ष, राम जनमोत्स्व एवं राम नवमी को लेकर हर मुद्दों पर विचार विमर्श एवं चर्चा हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस बार हर वार्ड एवं पंचयत में मौजूद लगभग 500 मंदिरों में कार्यक्रम की जायेगी। बैठक में उपस्थित विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों का मार्गदर्शन विभाग के मंत्री श्री मिथिलेश महतो एवं जिला अध्यक्ष राजू चौधरी द्वारा किया गया।
राँची : झारखंड उच्च न्यायालय ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पर 1.25 लाख का जुर्माना लगाया है. यह जुर्माना याचिका में बिना त्रुटि दूर किए उच्च न्यायालय में इस मामले को सुनवाई के लिए मेंशन करने को लेकर लगाया गया है. कोर्ट ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा 11 अप्रैल 2023 को रांची में सचिवालय मार्च के दौरान धुर्वा थाना में दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने का आग्रह करने वाली याचिका की सुनवाई के दौरान पाया कि याचिका में त्रुटि अब तक दूर नहीं की गई है.
इसके बाद भी मामले को कोर्ट में सुनवाई के लिए मेंशन किया गया, बाद में मामले की सुनवाई भी हाइकोर्ट में हुई थी. कोर्ट ने याचिका में त्रुटि दूर किए बिना इस याचिका को कोर्ट के समक्ष सुनवाई के लिए मेंशन करने को गंभीरता से लेते हुए अर्जुन मुंडा पर 125000 रुपए का जुर्माना लगाया. कोर्ट ने जुर्माना की इस राशि को एडवोकेट क्लर्क एसोसिएशन, झारखंड उच्च न्यायालय के पास जमा करने का निर्देश दिया है. हालांकि कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए मंत्री अर्जुन मुंडा को तत्काल राहत देते हुए उनके खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक लगाई थी. मामले की अगली सुनवाई 8 मई को होनी है.
घाटशिला : गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रंकनी मंदिर के समीप एनएच 18 फोरलेन पर शनिवार को कर व बाइक की टक्कर में महिला समेत 7 युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल घाटशिला पहुंचाया गया. अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर महिला समेत तीन लोगों को एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया.
घटना के संबंध में कार चला रहे चंचल भगत ने बताया कि कर में पांच लोग सवार होकर राखामाइंन से घाटशिला जा रहे थे. अचानक रंकणी मंदिर के समीप एक बैल दौड़ता हुआ सड़क पर आ गया बैल को बचाने के क्रम में कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई. उन्होंने बताया कि किसी बाइक के साथ दुर्घटना नहीं हुई है. इस दुर्घटना में संजय भगत, प्रसनजीत भगत, राकेश भगत, मुकेश भगत एवं चंचल भगत घायल है. गालूडीह थाना क्षेत्र के उल्दा गांव निवासी बाइक सवार सपन सिंह एवं उनकी पत्नी परमा सिंह गंभीर रूप से घायल है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की चपेट में आने से बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. घटनास्थल पर ही बाइक व कार खड़ी है. कार चालक डर से झूठ बोल रहा है. घायल महिला परमा सिंह, सपन सिंह एवं मुकेश सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है.