एक नई सोच, एक नई धारा

n6055099241714745900055fa5024afee15e2c599f065e8ec6d832e79649223578ebee80b07538dbb71eee7
नॉमिनेशन, जनसभा और शक्ति प्रदर्शन : समीर मोहंती ने जमशेदपुर सीट से किया नामांकन, सीएम चंपाई सोरेन समेत कई नेता रहे मौजूद
n6055099241714745900055fa5024afee15e2c599f065e8ec6d832e79649223578ebee80b07538dbb71eee7

जमशेदपुर लोकसभा सीट से इंडी गठबंधन प्रत्याशी समीर मोहंती ने आज नॉमिनेशन दाखिल किया. जमशेदपुर समाहरणालय में नामांकन पर्चा भरा. इस दौरान मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, मंत्री बन्ना गुप्ता, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, समेत इंडिया अलायंस के कई नेता मौजूद रहे.

IMG 20240309 WA00281

नॉमिनेशन दाखिल करने से पहले नामांकन सभा का आयोजन किया गया. इस सभा में भी इंडिया अलायंस के कई नेता शामिल हुए और जनता से समीर मोहंती के पक्ष में वोट करने की अपील की। मुख्य चेहरा के रूप में राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता, JMM के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक मंगल कालिंदी समेत कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में इंडिया अलायंस के प्रत्याशी समीर मोहंती को जीताने की अपली की।

n6055099241714746007659b96709e6e8556ffc45d0f1073a9f7bdb8a9071f57e79bab89ee462bbad948ded
IMG 20240309 WA00271

नॉमिनेश सभा में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने समीर मोहंती की जीत का दावा किया और कहा कि झारखंड में सभी सीटों पर इंडिया अलायंस के प्रत्याशियों की जीत होगी. उन्होंने कहा कि झारखंड में एनडीए का खाता भी नहीं खुलेगा। मुख्यमंत्री ने बीजेपी नेताओं पर जनता को ठगने और झूठ बोलने का आरोप लगाया. साथ ही महंगाई को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा. मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी ने कभी मजदूरों के हीत में नहीं सोचा, जनता अब समझ चुकी है. इस बार समीर मोहंती को भारी मतों से विजयी बनाना है.

जमशेदपुर से इंडिया अलायंस के प्रत्याशी समीर मोहंती ने भी बीजेपी और केन्द्र सरकार पर निशाना साधा. देश के कई ज्वलंत मुद्दों को उठाते हुए कहा कि केन्द्र सरकार से जनता त्रस्त है। वहीं विधायक मंगल कालिंदी ने हेमंत सोरेन के मसले को राज्य का सबसे बड़ा मुद्दा बताया और बीजेपी पर सरकार को अस्थिर करने के लिये प्रयास करने का आरोप लगाया. मंगल कालिंदी ने कहा कि हेमंत सोरेन को साजिश के तहत जेल भेजा गया है, लेकिन इसके बाद भी हमलोग हार नहीं मानेंगे, लड़ेंगे और जीत भी दर्ज करेंगे.

IMG 20240309 WA00261
n60549774217147324431904cd9c782de543dc87149e4d1fd36579d9c8e6feda90ec5b6d6807f100a17b8c5
पटना के बांस घाट में लगी भीषण आग, सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी
n60549774217147324431904cd9c782de543dc87149e4d1fd36579d9c8e6feda90ec5b6d6807f100a17b8c5

राजधानी पटना के बांस घाट में झोपड़ पट्टी में शुक्रवार को भीषण आग लग गई. दो दर्जन से अधिक घर आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गए. मौके पर सिलेंडर ब्लास्ट की सूचना मिल रही है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई. दमकल की एक दर्जन गाड़ियां पहुंची हुई हैं. आग पर काबू पा लिया गया है. आग लगते ही झोपड़ी से सभी लोग निकल कर भाग गए. किसी तरह कोई हताहत होने की सूचना नहीं है. कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं.

IMG 20240309 WA0028

काम में लगातार जुटी है रेस्क्यू टीम

अग्निशमन के डीआईजी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि जो आग लगी है उसका एक कारण भीषण गर्मी भी हो सकता है. काफी गर्मी है और गर्मी ज्यादा होने की वजह से खुद भी आग लग जाती है. हम लोग पूरी तरह से मुस्तैद हैं और लगातार इस तरीके के घटना से बचने के लिए जागरूकता अभियान भी चला रहे हैं. अब तक जो जानकारी मिली है किसी की जान नहीं गई है. आग पर काबू पा लिया गया है. एक बार पूरी तरीके से आग बुझ जाए. उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. रेस्क्यू टीम लगातार काम में जुटी हुई है. एम्बुलेंस की गाड़ियां मंगवा ली गई हैं.

IMG 20240309 WA0027
IMG 20240309 WA0026

आग को लेकर प्रशासन अलर्ट- एसएसपी

पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि बांस घाट पर आग लगने की घटना सामने आई है. उसके बाद अग्निशमन की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची. काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया है. जिन घरों में आग लगी उसमें कई जो समान थे उसकी क्षति हुई है. किसी की जान नहीं गई है. आगे यह आग न फैले इसको लेकर भी तैयारी कर दी गई है.

n60549773617147321566042802d2f4fd3fa6b97443801829b936b8b183c74c653d2149cb78db765e0271a3
मां-बहन ने दूसरों के घर बर्तन धोकर किया गुजारा, अब बेटी बनी ‘टीम इंडिया’ की कप्तान
n60549773617147321566042802d2f4fd3fa6b97443801829b936b8b183c74c653d2149cb78db765e0271a3

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को 24 सदस्यीय भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी है. जो बेल्जियम और इंग्लैंड में FIH pro League 2023-24 सीजन में भाग लेगी. 22 मई से शुरू होने वाली इस लीग में झारखंड की बेटी सलीमा टेटे महिला हॉकी टीम की कप्तानी करेंगी. इस लीग में झारखंड की तीन और बेटियों को मौका मिला है.

IMG 20240309 WA0028

सलीमा टेटे के लिए दूसरों के घरों में काम करती थीं मां और बहन
22 साल की सलीमा टेटे का जन्म झारखंड के सिमडेगा जिले के एक छोटे से गांव बड़की छापर में हुआ था. सलीमा के पिता किसानी का काम करते हैं. इसके साथ ही उनके पिता भी स्थानीय हॉकी खिलाड़ी थे. अपने पिता को देखकर सलीमा के मन में हॉकी के प्रति जुनून पैदा हुआ. सलीमा अपने गांव में बांस की खपच्चियों से बनी स्टिक से हॉकी खेलती थी. उनकी मां दूसरों के घरों में खाना बनाती थीं और उनकी बड़ी बहन भी दूसरों के घरों में बर्तन मांजती थीं.

सलीमा टेटे की बड़ी बहन अनिमा भी हॉकी खेलती थीं. लेकिन अपनी छोटी बहनों की खातिर उन्होंने अपना सपना त्याग दिया और दूसरों के घरों में काम करना शुरू कर दिया. अनिमा सिमडेगा से बेंगलुरु तक दूसरों के घरों में बर्तन साफ करती थीं. अनिमा और सलीमा की छोटी बहन महिमा टेटे भी झारखंड की जूनियर महिला हॉकी टीम में खेलती हैं.

IMG 20240309 WA0027

सिमडेगा से नेशनल और नेशनल से इंटरनेशनल तक का सफर
साल 2013 में सलीमा टेटे को पहली बार उनकी टैलेंट को पहचान मिली. उस समय उनका चयन झारखंड सरकार द्वारा सिमडेगा में संचालित आवासीय हॉकी सेंटर के लिए हुआ था. इसके बाद उन्हें स्टेट टीम में मौका मिला और फिर उन्होंने नेशनल टीम में अपनी जगह बनाई.

2016 में सलीमा को जूनियर भारतीय महिला टीम के लिए चुना गया। यह उनका इंटरनेशनल डेब्यू था. उन्हें कई इंटरनेशनल हॉकी कम्पटीशन में शानदार खेलते हुए देखा गया है. सलीमा टेटे अब तक टोक्यो ओलिंपिक, वर्ल्ड कप और कॉमनवेल्थ गेम्स में खेल चुकी हैं.

सलीमा टेटे के साथ-साथ झारखंड से तीन और खिलाड़ियों का चयन हुआ है, उनके नाम हैं निक्की प्रधान, संगीता कुमारी और दीपिका सोरेंग. इन खिलाड़ियों का स्ट्रगल भी कमोबेश एक जैसा ही है.

IMG 20240309 WA0026
n6055012361714731892074ac374139dc15fdfbf39b2e6280d889c007e37eb23bce8a97965889db7cc9ed9a
‘मुझे अपना इंटर्न बना लो’, सुप्रीम कोर्ट में SG तुषार मेहता ने अभिषेक मनु सिंघवी से की गुजारिश
n6055012361714731892074ac374139dc15fdfbf39b2e6280d889c007e37eb23bce8a97965889db7cc9ed9a

सुप्रीम कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी से कहा कि वह उनके अंडर में तीन महीने की इंटर्नशिप करना चाहते हैं. कोर्ट में पश्चिम बंगाल सरकार की उस याचिका पर सुनवाई चल रही थी, जिसमें राज्य सरकार ने सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (CBI) पर राज्य सरकार के अप्रूवल के बगैर कई मामलों में बंगाल में जांच करने का आरोप लगाया है.

IMG 20240309 WA0028

मामले की सुनवाई जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई और जस्टिस संदीप मेहता कर रहे थे.

सुनवाई के दौरान जैसे ही अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट में प्रवेश किया तो जस्टिस गवई ने कहा कि अभिषेक मनु सिंघवी से पूछना चाहिए कि हर कोर्ट में कैसे सही समय पर उपस्थित हों. इस पर एसजी तुषार मेहता बोले, ‘मैं उनसे (अभिषेक मनु सिंघवी) आग्रह करता हूं कि वह मुझे तीन महीने के लिए इंटर्न बना लें ताकि मैं भी उनसे यह सीख सकूं.’ तब अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि ‘मैं शायद इतने योग्य वकील को इंटर्न न रख पाऊं.’

IMG 20240309 WA0027

पश्चिम बंगाल सरकार ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि सीबीआई राज्य सरकार से अप्रूवल लिए बिना ही कई मामलों की जांच कर रही है. राज्य सरकार ने कहा कि उसने पहले ही सीबीआई को दी गई आम सहमति वापस ले ली है इसलिए उसके पास अनुमति के बिना जांच का अधिकार नहीं रह गया है.

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट में दलील देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से जो याचिका दाखिल की गई है, उसमें जिन मामलों का जिक्र है वो केंद्र सरकार ने दर्ज नहीं किए हैं. इसके बाद तुषार मेहता संविधान के अनुच्छेद 131 के तहत सुप्रीम कोर्ट को दी गई शक्तियों की चर्चा करने लगते हैं तो कपिल सिब्बल उन्हें रोक कर कुछ कहने की कोशिश करते हैं और सॉलिसिटर जनरल नें उन्हें टोक देते हैं.

IMG 20240309 WA0026

इस पर जस्टिस संदीप मेहता ने तुषार मेहता से कहा कि नाराज मत होइए. जस्टिस गवई ने उनसे कहा कि हमारी तरफ देखिए मामले को 9 मई तक निपटाना है. इस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, ‘जी मैं जानता हूं कि मिस्टर कपिल सिब्बल को कैसे इग्नोर करना है.’ तभी कोर्ट में अभिषेक मनु सिंघवी आ गए और कोर्ट का माहौल खुशनुमा हो गया.

n6030333821713965356373eba939a8ccb0de657eec5285533d9973a3e34017ab1872b6bb2a5352445c55ac
क्या वायनाड और देश में मुसलमानों के साथ चुनाव का सौदा हुआ है? ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
n6030333821713965356373eba939a8ccb0de657eec5285533d9973a3e34017ab1872b6bb2a5352445c55ac

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्म के आधार पर कर्नाटक में मुस्लिमों को आरक्षण देने के मामले पर लगातार कांग्रेस पर हमलावर हैं.गुरुवार (2 मई) को एक टीवी साक्षात्कार में पीएम मोदी ने एक बड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि ओबीसी , एससी और एसटी का आरक्षण खत्म करने की साजिश हो रही है.

IMG 20240309 WA0028

‘धर्म के आधार पर आरक्षण लागू करना चाहती है कांग्रेस’

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ओबीसी, एसटी और एससी से आरक्षण छीनकर धर्म के आधार पर इसे लागू करना चाहती है. टीवी9 न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि देश जानना चाहता है कि कर्नाटक की ही तरह वायनाड और पूरे देश में चुनाव जिताने के लिए मुस्लिमों के साथ कांग्रेस पार्टी ने आरक्षण का सौदा किया है क्या? कांग्रेस नेता राहुल गांधी वायनाड सीट से दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं और 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने इसी सीट से जीत हासिल की थी.

IMG 20240309 WA0027

‘बाबा साहब भी धर्म के आधार पर आरक्षण के खिलाफ थे’

इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि जब संविधान बना तो इसपर विद्वानों ने महीनों तक चर्चा की और सबने आपसी सहमति से धर्म के आधार आरक्षण नहीं देने का फैसला लिया. प्रधानमंत्री मोदी ने संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर का जिक्र करते हुए कहा कि बाबा साहेब भी धर्म के आधार पर आरक्षण देने के खिलाफ थे.

IMG 20240309 WA0026

कर्नाटक में रातों-रात सर्कुलर जारी कर दिया गया-पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस वोट बैंक पॉलिटिक्स के लिए धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहती है. पीएम ने कहा कि कर्नाटक में रातों-रात कांग्रेस पार्टी की सरकार ने सर्कुलर जारी कर धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण देने का एलान कर दिया, जिसकी वजह से ओबीसी के 27 फीसदी आरक्षण में सबसे बड़े हिस्सेदार मुसलमान गए. पीएम मोदी ने कहा कि संविधान कांग्रेस के लिए बस एक खेल है.

IMG 20240503 154118
राहुल ने रायबरेली से दाखिल किया नामांकन, सोनिया-प्रियंका समेत जुटा पूरा गांधी परिवार
IMG 20240503 154118

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार (3 मई) को उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और उनकी मां सोनिया गांधी भी मौजूद रहीं. राहुल के नामांकन के समय उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद थे. राहुल गांधी का मुकाबला इस सीट से बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह से है. दिनेश प्रताप 2019 में भी इसी सीट से मैदान में उतरे थे.

IMG 20240309 WA0028

कांग्रेस ने शुक्रवार सुबह ही रायबरेली और अमेठी सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया. जहां राहुल रायबरेली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, तो वहीं गांधी परिवार के गढ़ माने जाने वाली अमेठी सीट से किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया गया है. रायबरेली से सोनिया गांधी सांसद रह चुकी हैं. फिलहाल उनके राज्यसभा जाने के बाद ये सीट खाली है. 2019 चुनाव में कांग्रेस को रायबरेली से जीत मिली थी, लेकिन राहुल को बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के हाथों अमेठी से हार का सामना करना पड़ा.

वहीं, नामांकन से पहले कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल से सोनिया गांधी की एक तस्वीर भी शेयर की गई, जिसके कैप्शन में लिखा था- ‘नमस्त रायबरेली’. गांधी परिवार अमेठी के फुरसतगंज में बने एयरपोर्ट पर पहुंचा. यहां पहुंचने की तस्वीर भी शेयर की गई, जिसमें राहुल के साथ प्रियंका और सोनिया नजर आ रही थीं.

IMG 20240309 WA0027

रायबरेली के साथ-साथ वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं राहुल

राहुल गांधी रायबरेली के साथ-साथ केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं. ये दूसरा मौका है, जब राहुल एक ही चुनाव में दो सीटों से मैदान में हैं. पिछली बार भी उन्होंने अमेठी के साथ-साथ वायनाड से चुनाव लड़ा था. जहां उन्हें अमेठी से करीब 50 हजार वोटों से हार मिली थी, लेकिन वह वायनाड से बंपर वोटों से जीतकर संसद पहुंचे थे. वायनाड में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में ही वोटिंग पूरी हो चुकी है. उम्मीद जताई गई है कि राहुल आसानी से यहां जीत सकते हैं. हालांकि, 4 जून को नतीजों के बाद ही तस्वीर साफ होगी.

IMG 20240309 WA0026

रायबरेली से प्रियंका के चुनाव लड़ने की थी चर्चा

हालांकि, राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा चल रही थी कि प्रियंका गांधी को रायबरेली से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है, जबकि राहुल एक बार फिर से स्मृति ईरानी से मुकाबला करेंगे. मगर जब प्रत्याशियों की लिस्ट सामने आई तो ये साफ हो गया कि प्रियंका फिलहाल चुनाव नहीं लड़ने वाली हैं. रायबरेली से राहुल चुनाव लड़ेंगे, जबकि गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल के ऊपर अमेठी का किला फिर से जीतकर कांग्रेस को सौंपने का जिम्मा है. वह इस क्षेत्र में पिछले 40 सालों से हैं.

IMG 20240503 WA0018
शिवसेना नेता का हैलीकॉप्टर हुआ क्रैश, पायलट ने कूद कर बचाई जान
IMG 20240503 WA0018

महाराष्ट्र : लोकसभा चुनाव में में तीसरे चरण के मतदान से पहले सरगर्मियां काफी ज्यादा तेज हो गई हैं. बीजेपी- कांग्रेस के साथ सभी पार्टियों ने जनता को लुभाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इसी बीच रायगढ़ से एक बड़ी घटना होती है. बता दें कि यहां पर लैंडिंग करते समय एक हैलीकॉप्टर क्रैश हो गया. हैलीकॉप्टर शिवसेना उद्धव गुट की नेता सुषमा अंधारे के लिए आया था, हालांकि गनीमत ये रही कि हैलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद पायलट और शिवसेना नेता पूरी तरह सुरक्षित हैं.

IMG 20240309 WA0028

जैसे ही हैलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर सामने आई, लोगों ट्वीट करना शुरु कर दिया. चुनावी माहौल होने की वजह से छत्तीसगढ़ के रायगढ़ को लेकर ट्वीट किए जाने लगे. हालांकि हैलीकॉप्टर महाराष्ट्र के रायगढ़ में क्रैश हुआ है.
घटना के बाद अंधारे ने इस घटना का एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि हैलीकॉप्टर एक जगह पर लैंड कर रहा है. लैंडिग के समय ही हैलीकॉप्टर का संतुलन अचानक बिगड़ गया. जिसके बाद तेज आवाजें आई और दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

IMG 20240309 WA0027

घटना के बाद पायलट जान बचाने के लिए हैलीकॉप्टर से कूद गया. गनीमत ये रही की कूदने के वह बच गया. मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि वह घायल हो गया है, लेकिन पूरी तरह से सुरक्षित है. घटना के बाद पुलिस और बचाव दल घटना की जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए और वहां से शिवसेना नेता कार के माध्यम से चुनाव प्रचार के लिए रवाना हुईं.

IMG 20240309 WA0026

इस समय लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के नेता अपना दमखम लगा रहे हैं. इसमें शिवसेना (उद्धव) ठाकरे गुट भी महागठबंधन का साथ दे रहा है. जिसके चलते पार्टी के नेता चुनाव प्रचार करने के लिए जनता के बीच में जा रहे हैं.

IMG 20240503 141147
राहुल के अमेठी से चुनाव नहीं लड़ने पर बोली स्मृति ईरानी …. मेहमानों का भी करेंगे स्वागत, नहीं छोड़ेंगे कोई कसर
IMG 20240503 141147

लोकसभा चुनाव में इस बार राहुल गांधी अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। पार्टी के तरफ से जारी लिस्ट के अनुसार राहुल गांधी इस बार रायबरेली लोकसभा सीट के चुनावी मैदान में होंगे। वहीं,राहुल के सीट बदलने की खबरों के बीच भाजपा की कैंडिडेट और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि अमेठी में मेहमानों का स्वागत है। हमलोग अतिथियों के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

IMG 20240309 WA0028

केंद्रीय मंत्री और भाजपा कैंडिडेट स्मृति ईरानी ने कहा क, “मेहमानों का स्वागत है। हमलोग अतिथियों के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, इतना ही कह दूं कि अमेठी से गांधी परिवार का ना लड़ना इस बात का संकेत है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव में वोट पड़ने से पहले ही अमेठी से अपना हार स्वीकार कर चुकी है। अगर उन्हें लगता कि यहां जीत की कोई भी गुंजाइश हो तो वे यहां से लड़ते। जनता मोदी के विकास के साथ है और मोदी की गरांटी के आगे कुछ भी नहीं है।

IMG 20240309 WA0027

मालूम हो कि, स्मृति ईरानी काफी समय से यह कहते हुए आ रही थीं कि राहुल को डर है वह अमेठी से चुनाव लड़ेंगे तो हार मिलेगी। इसी डर के चलते वह अमेठी आने से कतरा रहे हैं। ऐसे में अब कांग्रेस के तरफ से जो लिस्ट जारी किया गया है उसमें राहुल गांधी की जगह इस सीट पर दुसरे कैंडिडेट को मैदान में लाया गया है।

IMG 20240309 WA0026

आपको बताते चलें कि, अमेठी सीट पर राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया गया है। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार तेजी से चल रहा है। 7 मई को तीसरे चरण के तहत 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 94 लोकसभा सीटों पर मतदान कराया जाएगा। वहीं पांचवें चरण में 20 मई को अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, अयोध्या और कैसरगंज मे भी मतदान होना है। कांग्रेस ने रायबरेली सीट से राहुल गांधी को उतार दिया है।

Screenshot 2024 0503 115555
कदमा के डाॅली साहू दहेज हत्याकांड में अभियुक्त पति सोनू सिंह को जमशेदपुर कोर्ट ने सुनाई सात साल साल की सजा, ससुरालवालों पर अनुसंधान जारी
IMG 20240503 WA0041

जमशेदपुर : कदमा के डाॅली साहू दहेज हत्याकांड में अभियुक्त पति सोनू सिंह को जमशेदपुर कोर्ट ने सात साल के कारावास और दस हजार जुर्माने की सजा सुनाई है. अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंजू कुमारी ने धारा 304बी के तहत दहेज हत्याकांड का दोषी पाते हुए सात साल के कारावास और 498ए के तहत दहेज प्रताड़ना का दोषी पाते हुए तीन साल के कारावास और दस हजार जुर्माने की सजा सुनाई है.

सितंबर 2020में मृतका का फांसी लटका शव ससुराल में पाया गया था, चोट के थे निशान

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA0027

मृतका डाॅली साहूका फांसी लटका शव 24 सितंबर 2020 को कदमा थाना क्षेत्र के अनिल सुर पथ स्थित ससुराल में पाया गया था. शव पर काफी चोट के निशान थे फिर भी पुलिस दहेज हत्या का केस नहीं करके अस्वाभाविक मौत का केस कर रही थी. छत्तीसगढ के रहनेवाले मृतका के पिता अनिल साहू ने अपनी बेटी की दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया था.उन्होंने कहा था कि 2019 में बेटी की शादी के बाद से ही उसे पति और ससुराल वाले दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रुप से प्रताड़ित करते थे. उनलोगों ने दो लाख रुपये की मांग की थी. अनिल साहू ने बताया कि उनका दामाद शराब पीकर अक्सर बेटी के साथ मारपीट करता था. साहू ने बताया कि उसके भाई ने दामाद को खर्चे के लिए पैसे भी दिए थे और ससुराल वालों को डाॅली के पिता के खराब आर्थिक हालात की जानकारी भी दी थी फिर भी वे लोग डिमांड करते रहे और बेटी के साथ प्रताड़ना जारी रही.

IMG 20240503 WA0038

आरोपी पति सोनू सिंह घटना के बाद से फरार था लेकिन कदमा पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही थी. पुलिस की उदासीनता को देखते हुए अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने जमशेदपुर न्यायालय में शिकायतवाद दायर किया जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर कदमा थाने में दहेज प्रताड़ना और दहेज हत्या का मामला दर्ज हुआ. आगे चलकर आरोपी पति ऑटो चालक सोनू सिंह की गिरफ्तारी हुई. इस मामले में ससुरालवालों के खिलाफ अनुसंधान जारी है.

IMG 20240309 WA0026

तीन साल से ज्यादा समय तक चले इस केस में गवाहों के बयान, घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने पति सोनू सिंह को पिछले दिनों दोषी पाया और आज यह फैसला सुनाया. सूचक सह मृतका के पिता अनिल साहू की तरफ से अपर लोक अभियोजक राकेश कुमार, अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू और सहयोगी अधिवक्ता बबिता जैन ने न्यायालय के समक्ष अपना पक्ष रखा. छत्तीसगढ के रहनेवाले मृतका के पिता अनिल साहू और परिजनों ने न्यायालय के प्रति आभार जताया है. इस मामले में मीडिया के रोल के प्रति भी उन्होंने कृतज्ञता जाहिर की जिस वजह से मामला हाईलाइट हुआ और न्याय मिलने में मदद मिली.

रिपोर्ट : Anni Amrita (अन्नी अमृता)

n6053776661714703963391b232fc9f29d7ba2dcdcde81cf01ef1398cf0ad53fe075ee5e69ecd74518f4836
रायबरेली से राहुल गांधी, अमेठी से केएल शर्मा होंगे उम्मीदवार, कांग्रेस का ऐलान
n6053776661714703963391b232fc9f29d7ba2dcdcde81cf01ef1398cf0ad53fe075ee5e69ecd74518f4836

उत्तर प्रदेश की रायबरेली औऱ अमेठी सीट से कांग्रेस उम्मीदवारों को लेकर संशय शुक्रवार (3 मई, 2024) को खत्म हो गया. पार्टी ने रायबरेली सीट से राहुल गांधी को चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं बीजेपी की उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ अमेठी से किशोरी लाल को टिकट दिया गया है.

IMG 20240309 WA0028

कांग्रेस ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ”केंद्रीय चुनाव समिति’ की बैठक में लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश के रायबरेली से और किशोरी लाल शर्मा को अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार घोषित किया गया है.”

अमेठी सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा की पहचान सोनिया गांधी के करीबी नेता के रूप में रही है. मूल रूप से पंजाब के लुधियाना के रहने वाले केएल शर्मा लंबे समय से रायबरेली में सोनिया गांधी के सांसद प्रतिनिधि के रूप में काम करते आए हैं.

IMG 20240309 WA0027

करीब चार दशक से अमेठी, रायबरेली में संगठन का काम कर रहे केएल शर्मा को इन दो जिलों की एक–एक गली मालूम है और हर कांग्रेसी इन्हें जानता है. राजीव गांधी के जमाने में इन्हें सरकार के काम का प्रचार प्रसार करने यूपी भेजा गया और तब से ये ही के होकर रह गए.

IMG 20240309 WA0026

बीते पच्चीस सालों से अमेठी रायबरेली में गांधी परिवार खास तौर पर सोनिया गांधी के नामांकन से लेकर प्रचार के कमान संभालते आए हैं. 2004 में जब राहुल गांधी ने पहली बार अमेठी से पर्चा भरा था तो केएल वहां मौजूद थे और अब बीस साल बाद उसी अमेठी से राहुल की जगह चुनाव लड़ने जा रहे हैं.

error: Content is protected !!