एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20240506 WA0090
भारत स्काउट्स एंड गाइड द्वारा एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेनों के यात्रियों को निःशुल्क शीतल पेय जल पिलाया जा रहा
IMG 20240506 WA0090

सीनी : दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर मंडल अन्तर्गत सीनी शाखा के भारत स्काउट्स एंड गाइड के द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर आने – जाने वाले एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों के यात्री गणों को एवं आने जाने वाले राहगीरों को निःशुल्क शीतल पेय जल पिलायें जा रहे हैं।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

इस कार्य में करण गोराईं, एस एम, सौमित्रा सान्याल सिनियर रोवर्स, पीयूष, अरमान, प्रशांत, महेश हर्ष, आकाश, करण, स्काउट्स बुद्ध जायती, गाइड्स प्रीति, राखी, सुरिति, दिव्या, बंदना, रेंजर्स सुमित्रा, गीता, हीना, लक्ष्मी, दीपा, जल पिला रहे हैं।

IMG 20240309 WA00261

इस कार्य के लिए मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के सरायकेला खरसावां जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सुमन कारूवा ने द भारत स्काउट्स & गाइड्स सीनी के प्रशंसा करते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में प्यासों को शीतल पेय जल पिलाया जाना जनहित कार्य के लिए बधाई के पात्र हैं। इस दौरान किसी भी तरह के असुविधा होने पर पूर्ण सहयोग प्रदान करने की बात कही।

7e958fd5b6933ab0d03ce1c9efa5ea2d349caab56858d56c94848a560735985c.0
रैफ 106 बटालियन में मेरी लाइफ के तहत की गई सफाई
6f974ebdaa988bb527b3f5aba52c415b91855950db0dba8476544ead284d45b0.0

जमशेदपुर : 106 बीएन रैपिड एक्शन फोर्स सुंदरनगर में उच्च कार्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे मासिक कार्यक्रम “मेरी लाइफ” के तहत, पर्यावरणिक व प्राकृतिक समस्याओं के निदान के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। इस कार्यक्रम में, वाहिनी के सभी कार्मिकों ने मिलकर कैंप एरिया में साफ सफाई का काम किया। इसके माध्यम से, सामाजिक जागरूकता और सहभागिता को बढ़ावा दिया गया और वर्तमान की चुनौतियों को समझने और उनका समाधान करने के लिए एक मार्गदर्शन प्राप्त किया।

IMG 20240309 WA00281

वाहिनी में जवानों के मेंटल हेल्थ तथा खुशी को ध्यान में रखते हुए एमआईटी पुणे से मास्टर इन आर्ट ,अनुश्री भारगवा ( आर्ट थेरेपिस्ट, विजुअल आर्टिस्ट तथा ऑथर) द्वारा एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मानसिक स्थिति को बनाए रखते हुए खुशी से जीने की तरकीबों को साझा किया गया।

dc4f71582e8a1c54a3ea3cc3885becd8324f022084555c2e7768be27cadc9395.0
IMG 20240309 WA00271

हम सभी एक स्वच्छ, स्वस्थ, और सुरक्षित पर्यावरण का समर्थन करते हुए एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा रहे हैं। हम भविष्य के लिए एक बेहतर विश्व बनाने की दिशा में साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

IMG 20240309 WA00261
n6062486901714985471153209f98033591caab32da3b8e5a4a7a3dba1fe3c933ab8d374a7146a62aa1031e
झारखंड में इडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री के पीए के नौकर के घर से मिले 30 करोड़ रुपये नगद
n6062486901714985471153209f98033591caab32da3b8e5a4a7a3dba1fe3c933ab8d374a7146a62aa1031e

रांची : झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार की अहले सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य के मंत्री और कांग्रेस के विधायक दल के नेता आलमगीर आलम के पीए संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर के ठिकानों पर बड़े पैमाने पर नगद बरामद किया है. अब तक की हुई गिनती में करीब 30 करोड़ रुपये मिले है. कैश की गिनती की जा रही है और अन्य जगहों पर भी छापामारी की जा रही है.

IMG 20240309 WA00281

लोकसभा चुनाव के बीच प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. नोटों की गड्डियां बरामद की गयी है. एक कमरे में बंद कर सारे नोटों को रखा गया था. इतने बड़े पैमाने पर कैश देखकर सारे लोग हैरत में पड़ गये. अधिकारियों को नोटों की गिनती में परेशानी हो गयी. इडी के अधिकारियों की ओर से जारी किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि घर में किस तरह से नोटों को रखा गया था. बैग, सूटकेस और पॉलिथीन में भरकर नोटों की गड्डियां रखी गई थीं.

n6062003261714985484510ab5bcc50b800063ff803e12f0624d38cc5cf9345132005c55e5e916f5b78c6c4
IMG 20240309 WA00271

अधिकारी घर का कोना-कोना छान रहे हैं. बताया जाता है कि झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर बीरेंद्र राम को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. उनसे लबंबी पूछताछ के आधार पर बड़े पैमाने पर कैश बरामद किये गये थे. इसी कनेक्शन में यह छापामारी की गयी है. वैसे भाजपा यह आरोप लगा रही है कि चुनावों में नोट बांटने के लिए यह कैश रखा गया था.

IMG 20240309 WA00261
IMG 20240505 WA0063
भाजपा सांसद प्रत्याशी विद्युत महतो ने साकची गुरुद्वारा में टेका माथा, सिखों से माँगा सहयोग
IMG 20240505 WA0061
IMG 20240309 WA00281

जमशेदपुर : जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के सांसद प्रत्याशी विद्युत वरण महतो रविवार की शाम साकची गुरुद्वारा पहुंचे। यहां चल रहे विशेष “सिरजनहारी” समागम में गुरु के उपदेश श्रवण भी किया। इस दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहेब के संमुख माथा टेका और जीत का आशीर्वाद मांगा।

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240505 WA0062

इसके बाद गुरुद्वारा कमेटी के कार्यालय में उम्मीदवार महतो को प्रधान निशान सिंह ने शॉल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। विद्युत बरन महतो ने भरोसा दिया कि जीत के आने के बाद वे पुनः भी पूर्व की तरह समाज के हर दुख सुख में खड़े रहेंगे।

IMG 20240309 WA00261

इस मौक़े पर प्रधान निशान सिंह, महासचिव परमजीत सिंह काले, सलाहकार गुरदीप सिंह पप्पू,बीजेपी सिख नेता सतबीर सिंह सोमू, चंचल भाटिया, लोकसभा चुनाव के सहप्रभारी रविंदर सिंह ‘रिंकू’ जसवंत सिंह भोमा, गोलमुरी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल, सुरजीत सिंह छिते, बलजीत सिंह संसोआ (प्रवक्ता), त्रिलोचन सिंह तोची, अवतार सिंह, जसपाल सिंह जस्से, बलबीर सिंह, अजैब सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

IMG 20240506 WA0000
गोलमुरी में भाजपा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन विद्युत वरण महतो द्वारा किया गया
IMG 20240506 WA0001

जमशेदपुर : लोकसभा चुनाव के निमित्त पूर्वी विधानसभा जमशेदपुर के गोलमुरी में आज चुनावी कार्यालय का उद्घाटन वर्तमान सांसद सह प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के द्वारा किया गया।
कार्यालय उद्घाटन के उल्लेखनीय अवसर पर माननीय सांसद के साथ मिथलेश सिंह यादव, देवेन्द्र सिंह, नंदजी प्रसाद, सुधांशु ओझा, संजीव सिंह, रामबाबू तिवारी, अनिल सिंह, दिनेश कुमार, गुंजन यादव आदि जैसे गणमान्य मंचासीन विभूतियों के सहित जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से जुड़े अनेकों नामचीन हस्तियों सहित कई मंडलों के अध्यक्ष और उनकी टीम के महिला और पुरुष कार्यकर्त्ताओं की भागीदारी रही।

IMG 20240309 WA00281

मंचासीन वक्ताओं ने अपने संबोधन में भाजपा प्रत्याशी श्री विद्युत वरण महतो जी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान किया। वहीं लोकप्रिय सांसद तथा इस 2024 के लोकसभा चुनाव में अपनी जीत की हैट्रिक लगाने वाले विद्युत वरण महतो ने अपने संबोधन में मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए उपस्थित जनसमुदाय को यह संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया कि “अबकी बार 400 पार”, “फिर तीसरी बार मोदी सरकार” और इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को उल्लेखनीय विजय हासिल हो।

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
n6058469061714832622648e731eebb505b8443107dd966466353f46f49d30b564d814feb90522fdc2d6b98
जयशंकर ने जो बाइडेन की ‘जेनोफोबिक’ कमेंट का किया खंडन, बोले- भारत खुले तौर पर विदेशियों का स्वागत करता है
n6058469061714832622648e731eebb505b8443107dd966466353f46f49d30b564d814feb90522fdc2d6b98

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के हालिया दावों का खंडन किया कि जिसमें बाइडेन ने ‘जेनोफोबिया’ का जिक्र किया था. बाइडेन ने कहा था कि ‘ज़ेनोफोबिया’ भारत की आर्थिक प्रगति में बाधा बन रहा है. क्योंकि भारत आप्रवासियों का स्वागत नहीं करता है. एस जयशंकर ने ‘जेनोफोबिक’ कमेंट का खंडन किया. द इकोनॉमिक टाइम्स से बात करते हुए एस जयशंकर ने कहा कि भारत हमेशा विविध समाजों के लोगों का खुले तौर पर स्वागत करता है.

IMG 20240309 WA00281

भारत की अर्थव्यवस्था नहीं लड़खड़ा रही है: एस जयशंकर
जयशंकर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अधिनियमित नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) ‘मुसीबत में फंसे लोगों के लिए’ एक अवसर है. जयशंकर ने कहा कि इसलिए हमारे पास सीएए है, जो मुसीबत में फंसे लोगों के लिए दरवाजे खोलने के लिए है. मुझे लगता है कि हमें उन लोगों के लिए खुले रहना चाहिए, जिन्हें भारत आने की जरूरत है, जो भारत आना चाहते हैं. एस जयशंकर ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था लड़खड़ा नहीं रही है.

IMG 20240309 WA00271

उन्होंने कहा, ‘भारत हमेशा से एक अनोखा देश रहा है. मैं वास्तव में दुनिया के इतिहास में कहूंगा कि यह एक ऐसा समाज रहा है जो बहुत खुला रहा है. विभिन्न समाजों से अलग-अलग लोग भारत आते हैं.’ विदेश मंत्री ने CAA की आलोचना करने वालों को भी आड़े हाथों लिया.

उन्होंने कहा, CAA कानून के कारण किसी भी व्यक्ति की नागरिकता नहीं गई है. ‘ऐसे लोग हैं जिन्होंने सार्वजनिक रूप से रिकॉर्ड पर कहा कि सीएए के कारण दस लाख मुसलमान इस देश में अपनी नागरिकता खो देंगे. उन्हें जिम्मेदार क्यों नहीं ठहराया जा रहा है?’

बाइडेन ने इन देशों का किया था जिक्र
दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने कुछ दिनों पहले कहा था कि भारत, रूस, चीन ‘जेनोफोबिया’ राष्ट्र हैं. बाइडेन ने कहा था कि चीन, जापान और भारत में ‘जेनोफोबिया’ के चलते यहां की अर्थव्यवस्थाओं बाधित हो रही है. जो बाइडेन ने कहा था कि जापान, रूस, चीन आर भारत जेनोफोबिक हैं वे आप्रवासियों को नहीं चाहते.

IMG 20240309 WA00261

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था के बढ़ने का एक कारण आप और कई अन्य लोग हैं. क्यों? क्योंकि हम अप्रवासियों का स्वागत करते हैं. बाइडेन की इस टिप्पणी के बाद व्हाइट हाउस ने सफाई देते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति का बयान गलत नहीं था. वे सहयोगी और साझेदार देशों का सम्मान करते हैं.

n60583712417148319982077519f4abe1607f5214031b985694dbe977554f606f1d22814f93e0d95d212c33
पीने के पानी के लिये त्राहिमाम : जमशेदपुर के पोटका में पानी की किल्लत, शोभा की वस्तु बनकर रह गई जलमीनार
n60583712417148319982077519f4abe1607f5214031b985694dbe977554f606f1d22814f93e0d95d212c33

देश में लोकसभा का चुनाव चल रहा है. ऐसे में जनप्रतिनिधि लोकसभा चुनाव में व्यस्त हैं और सरकारी महकमा चुनाव प्रतिशत बढ़ाने में पसीना बहा रही है. लेकिन आम लोगों की समस्या से सब बेखबर हैं.

IMG 20240309 WA00281

जिन्हे खबर है भी वो अपने आप में मस्त हैं. मामला पोटका विधानसभा क्षेत्र में पड़नेवाले परसुडीह का है. यहां किताडीह मस्जिद रोड में पानी की भारी किल्लत है. बड़ी आबादी को हर दिन पानी के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है. डीएमएफटी मद से करीब 6 लख रुपए की लागत से एक जल मीनार का निर्माण कराया गया था मगर वह जल मीनार अब शोभा की वस्तु बनकर रह गई है. विधायक संजीव सरदार ने बड़े तामझाम से इस जल मीनार का उद्घाटन किया था. उन्होंने दावा किया था कि अब क्षेत्र के लोगों को पानी की कोई समस्या नहीं होगी, मगर एक साल बीतते- बीतते जल मीनार ने दम तोड़ दिया है. उद्घाटन होने के कुछ दिनों के बाद बीतते जल मीनार ने दम तोड़ दिया है. उद्घाटन होने के कुछ दिनों के बाद से ही समस्याओं का सिलसिला शुरू हो गया. आए दिन इस जलमीनार में कुछ ना कुछ समस्या देखने को मिलती है.

IMG 20240309 WA00271

स्थानीय लोगों ने बताया कि मोटर जलने से जलमीनार पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ था. स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर सरकारी बाबुओं तक गुहार लगाई मगर किसी ने सुध नहीं ली. आपस में चंदा इकट्ठा कर किसी तरह मोटर मरम्मत कराया है मगर इतनी बड़ी आबादी के लिए यह व्यवस्था पर्याप्त नहीं है. यदि पानी की समस्या दूर नहीं हुई तो आगामी लोकसभा चुनाव में इसका बदला लेंगे. हम उसी जनप्रतिनिधि का चयन करेंगे जो हमारे लिए पानी की मुकम्मल व्यवस्था करेगा. वैसे चुनाव में यह मुद्दा कितना हावी रहेगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा, क्योंकि हाल के दिनों में हुए चुनाव में मुद्दों की बात नहीं होती है. सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की बात नहीं होती है. अब देखना यह दिलचस्प होगा कि क्या वाकई क्षेत्र की जनता पानी की समस्या को लेकर आगामी चुनाव में कोई बड़ा कदम उठाते हैं या हर चुनाव की तरह जनता अपने दुख- तकलीफ को भूल जनप्रतिनिधि से सवाल करने के बजाय उनके जुमले पर भरोसा करेंगे।

IMG 20240309 WA00261
n6057978701714831642719d88cd3ab553fa8e7334b54b92c0b24cf2ef26085f7a644fab9c4f44b76220067
बालू के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, एक चालक गिरफ्तार, दो होमगार्ड जवानो पर एफआईआर
n6057978701714831642719d88cd3ab553fa8e7334b54b92c0b24cf2ef26085f7a644fab9c4f44b76220067

जमशेदपुर शहर में पुलिस के संरक्षण में बालू के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ धालभूम की अनुमंडल पदाधिकारी पारुल सिंह ने शुक्रवार की देर रात किया। इस कार्य में एमजीएम थाना प्रभारी ने भी अपनी टीम के साथ सहयोग किया।

IMG 20240309 WA00281

यह छापेमारी न 33 पर बड़ाबांकी के पास चांदनी चौक पर की गई इस दौरान दो बालू लोड हाईवे को जब्त किया गया। इसमें संलिप्त एक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया जिसकी होमगार्ड जवान दो भाइयों के खिलाफ एमजीएम थाने में फिर दर्ज कराई गई है। इनमें से एक गोपाल सिंह गोलमुरी पुलिस लाइन जबकि दूसरा दीपक सिंह कदमा थाना में चालक के रूप में काम कर रहा है। दोनों हाईवा इन्हीं दोनों भाइयों की बताई जाती है।

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
n60558124617147475178639c26ec16b8c05d7a3ad3ff19331dbfa07bdf6b222957efc03624429fdcb41db8
प्रधानमंत्री मोदी ने रांची में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
n60558124617147475178639c26ec16b8c05d7a3ad3ff19331dbfa07bdf6b222957efc03624429fdcb41db8

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार शाम चाईबासा में जनसभा को संबोधित करने के बाद राजधानी रांची पहुंचे। यहां बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से निकलने के बाद उन्होंने बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही प्रतिमा की परिक्रमा कर लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद उनका काफिला आगे बढ़ गया।

IMG 20240309 WA00281

मोदी के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह रहा। उनकी एक झलक पाने के लिए सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में समर्थक और भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रहा। बिरसा चौक से लेकर रातू रोड तक सड़क किनारे लोग प्रधानमंत्री मोदी के आने का इंतजार करते रहे। जगह-जगह मोदी के स्वागत की तैयारी की गई थी। भाजपा के साथ आजसू के नेता और कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री के स्वागत में जुटे थे। पीएम मोदी ने हरमू के भारत माता चौक से रोड शो भी किया। इस दौरान सुरक्षा के भी चाक-चौबंद इंतजाम किये गये थे। पुलिस प्रशासन के लोग पूरी तरह से मुस्तैद रहे।

उल्लेखनीय है कि रांची में आज प्रधानमंत्री मोदी ने तीसरी बार रोड शो किया। पहली बार वर्ष 2019 में उन्होंने रोड शो किया था। दूसरी बार वर्ष 2023 में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर रोड शो किया था।

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
Screenshot 2024 0503 200837
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे चाईबासा, पीएम मोदी ने कहा – झारखंड के साथ भाजपा का दिल का रिश्ता, देश को बचाने के लिए आर्शीवाद दें
n60557862817147471649966ebb25115deebcf5dec7a9dd540678a1000287562a9c700f2a946a39dfa77f65

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर चाईबासा पहुंचे। उन्होंने चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि कांग्रेस संविधान में बदलाव कर ओबीसी, आदिवासी और पिछड़े का हक छीन लेगी और मुसलमानों को दे देगी। कर्नाटक में रातों-रात एक फतवा निकाला गया, जिसमें ये कहा गया कि कर्नाटक में जितने भी मुसलमान हैं वह सब ओबीसी हैं। इसके बाद उन्हें ओबीसी आरक्षण दे दिया गया और पूरा देश देखता रह गया। उन्होंने कहा कि ये मेरी गारंटी है कि उनके रहते कोई भी संविधान को हाथ भी नहीं लगा सकता।

IMG 20240309 WA00281

मोदी ने कहा कि झारखंड क्रांतिकारियों की धरती है। कांग्रेस ने झारखंड का कभी सम्मान नहीं किया है। कांग्रेस को आदिवासी विरोधी करार देते हुए कहा कि इंडी गठबंधन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विरोध किया था। साथ ही कहा कि मेरा झारखंड दिल्ली से कम है क्या। उन्होंने कहा कि आपका यह प्यार और आशीर्वाद ही मोदी की ताकत है। भाजपा और झारखंड का रिश्ता दिल का है। झारखंड के लोगों की भावनाओं को यदि कोई समझता और सुलझाता है तो वो सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही है। उन्होंने कहा कि झारखंड को अटल ने बनाया, भाजपा ने बनाया। कांग्रेस ने झारखंड का घोर विरोध किया। ये भाजपा की ताकत थी, अटल की दूरदृष्टि थी कि झारखंड बना।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस को मंजूर नहीं था कि यहां के संसाधन आपके काम आएं। पहले वो एक रुपये देते थे तो उसमें से वो 85 पैसे मार लेते थे। आज मैं एक रुपये भेजता हूं तो पूरा 100 पैसा आपके अकाउंट में जाता है। उन्होंने झामुमो और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ओबीसी और पिछड़ों का हक मुसलमानों को दे देगी और घुसपैठियों के कारण झारखंड बंगाल बन जाएगा।

Screenshot 2024 0503 200858
IMG 20240309 WA00271

कांग्रेस और जेएमएम में लूट की रेस चल रही

मोदी ने कहा कि झारखंड में बालू समेत प्राकृतिक संसाधनों को लूटा जा रहा है। छुटभैये नेता भी इसे लूटने में लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आदिवासियों की जमीन लूटने के बाद झामुमो और कांग्रेस हमारी देश के सेना की जमीन पर भी आंखें गड़ा कर रखीं हैं। वे लगातार झारखंड में घोटाला कर रहे हैं। कांग्रेस और जेएमएम में लूट की रेस चल रही है। उन्होंने कहा कि यहां कांग्रेस सांसद के ठिकाने से 300 करोड़ रुपये नकदी बरामद हुए। बैंकों से नोट गिनने वाली मशीन लगानी पड़ी।

घुसपैठियों के कारण आदिवासियों का हक छीना जा रहा

प्रधानमंत्री ने कहा कि घुसपैठियों के कारण आदिवासियों का हक छीना जा रहा है। ये लोग झारखंड में घुसपैठियों को ठिकाना दे रहे हैं। ये घुसपैठिए आदिवासी भाई बहनों की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। संथाल में घुसपैठ के कारण आदिवासियों की जनसंख्या घट रही है। यही खेल बंगाल में खेला था। आदिवासी इलाके में लोग घुसपैठियों से जूझ रहे हैं। यही हाल झारखंड का बनाना चाहते हैं। साथ ही कहा कि घुसपैठियों की संख्या बढ़ेगी तो झारखंड के आदिवासियों की हक भी उन्हें दे दिया जाएगा।

Screenshot 2024 0503 200803
IMG 20240309 WA00261

मोदी ने झारखंड की धरती से कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता यह लिखकर दें कि वो एसटी-एससी, ओबीसी का आरक्षण काटकर धर्म के आधार पर मुस्लिमों को नहीं देंगे। कांग्रेस का कोई नेता यह बात लिखकर देने को तैयार नहीं है। क्या हम बाबा साहेब द्वारा मिले अधिकार को छीनने देंगे। मोदी आपके लिए लड़ने और मरने को भी तैयार है।

झारखंड की भूमि से आयुष्मान भारत योजना लॉन्च की

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने बाबा साहब की जयंती के दिन आयुष्मान भारत योजना झारखंड की धरती से लांच की। दुमका की धरती से मुद्रा योजना की शुरुआत की गई। उन्होंने कहा कि आज गरीबों को पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त मिल रहा है। मुद्रा योजना की शुरुआत हमने झारखंड के दुमका से की। इसी तरह मोदी की गारंटी की गाड़ी भी हमने झारखंड के खूंटी से शुरू की। इसलिए तो मैं कहता हूं, झारखंड और भाजपा का दिल का नाता है। अब 13 मई को जनता का वोट झारखंड के विकास और सुरक्षा की गारंटी बनने वाला है।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और सिंहभूम प्रत्याशी गीता कोड़ा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

error: Content is protected !!