जमशेदपुर : प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्देशित युवा चौपाल कार्यक्रम के निमित्त भाजयुमो बारीडीह मंडल द्वारा मंडल के अध्यक्ष कंचन दत्ता की अध्यक्षता में बागुनहातू बारा भट्टा मे युवा चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से मंडल के अध्यक्ष संतोष ठाकुर, युवा मोर्चा के जिला के महामंत्री अभिमन्यु चौहान, उपाध्यछ सुमित श्रीवास्तव, जीवन साहू, राजेश गोस्वामी, अरुण, सुभाष प्रमाणिक, पोरेश कालिंदी, पुष्पेंद्र सिंह एवं भारी संख्या में युवा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
सरायकेला – खरसावां : मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के सरायकेला खरसावां जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सुमन कारूवा एवं संघ मित्र रंजन कारूवा के द्वारा सूचना प्राप्त के अनुसार सरायकेला खरसावां जिला आदित्यपुर निवासी राजेश मोहंती के पुत्री अराध्य मोहंती उर्फ प्रियंका को अमित कुमार दम्पति ने घरेलू काम के लिए बैंगलोर स्थित के आर पुरम थाना अन्तर्गत फ्लैट न० J – 11 – 04 श्रीराम ब्लू एस आईं , 123 मेदेहाली, कार्डगुडी ले गए थे। जंहा वह एक माह से लगातार यातना का शिकार हो रही थी। उसे रात के 2 बजे सोने दिया जाता था और सुबह 4 बजे जबरन उठा दिया जाता था। इसके अलावे और भी प्रताड़ना का शिकार हो रही थी।
इस संदर्भ में अराध्य मोहंती उर्फ प्रियंका ने सरायकेला खरसावां जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सुमन कारूवा से संपर्क स्थापित किया। उक्त मामले को प्रदेश अध्यक्ष श्री देवराज हेसा एवं संगठन मंत्री राजा प्रसाद उर्फ पप्पू भैया को सूचना दी। उक्त मामले में त्वरित संज्ञान लेकर बैंगलोर पुलिस कमिश्नर से समन्वय स्थापित किया व हरसंभव युवती को मुक्त करवाने का आश्वासन दिया।
पुलिस कमिश्नर द्वारा के आर पुरम थाना अन्तर्गत बैंगलोर पुलिस को जांच पड़ताल करने को कहा और खोजबीन करते हुए पीड़ित युवती तक पहुंच कर संपर्क स्थापित किया और एयर इंडिगो एयरलाइंस से वापस भेजा गया। मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के प्रदेश महासचिव एवं रिटायर्ड डीएसपी डी सी सोरेन एवं उसके रिश्तेदारों ने रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सुरक्षित रिसिव किया। इस कार्रवाई में मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय द्वारा मानवहित जनहित कार्य निरंतर जारी है,जब कोई न सुने तब मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय सुने।
संदेशखाली : लोकसभा चुनाव के बीच पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में एक बार फिर तनाव जैसी स्थिति देखने को मिली. महिलाओं ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर जमकर पीटा. इतना ही नहीं इन महिलाओं ने कार्यकर्ताओं के कपड़े भी फाड़ दिए. घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है.
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ये हमला टीएमसी विधायक सुकुमार महतो के सहयोगी तातन गायेन पर हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ महिलाएं और भीड़ एक शख्स के पीछे भागते हैं और उसे जब पकड़ लेते हैं तो पहले तो उसे जमकर कूटते हैं फिर उसके कपड़े भी फाड़ दिए जाते हैं. आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ता फर्जी वीडियो बना रहे थे. इसके बाद संदेशखाली थाने का घेराव भी किया गया. इस दौरान महिलाओं की पुलिस के साथ झड़प भी हुई.
#WATCH | West Bengal: A clash broke out between TMC and BJP workers in Sandeshkhali, more details awaited. pic.twitter.com/4Cnh3F9RNM
दरअसल, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आज रविवार को उत्तर 24 परगना जिले में संदेशखाली पलिस थाने के सामने प्रदर्शन किया था. ये कार्यकर्ता डकैती के झूठे मामले में गिरफ्तार किए गए पार्टी कार्यकर्ता की रिहाई की मांग कर रहे थे. इस दौरान पुलिस से झड़प हो गई. साथ ही महिलाओं ने टीएमसी नेता के घर पर भी हमला कर दिया.
इस बीच रविवार को बीजेपी ने संदेशखाली थाने के सामने विरोध प्रदर्शन के दौरान बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र की उम्मीदवार रेखा पात्रा भी थीं. रेखा पात्रा ने दावा किया कि भ्रष्टाचार का दौर अब भी जारी है. ये लोग हमारे नाम पर केस करने की धमकी दे रहे हैं. तृणमूल साजिश रच रही है. उन्होंने मां-बहनों पर अत्याचार किया है. हमारा आंदोलन राजनीतिक नहीं था. दिलीप मल्लिक, भक्त दास, बाबू मंडल ये सभी लोग बीजेपी को बदनाम करने के लिए कर रहे हैं, क्योंकि वह हमारे साथ खड़ी है.
लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के ग्राम तरवाडी का मजदूर सैमल उरांव (उम्र लगभग 44 वर्ष) शनिवार को सुबह रांची जंक्शन से लापता हो गया. सैमूल के परिजनों ने बताया कि बीते शुक्रवार को वह असम राज्य से अपने दो अन्य साथियों के साथ रांची स्टेशन जाने के लिए रवाना हुए थे.
शनिवार की सुबह सैमल उरांव अपने दोनो साथियों के साथ रांची जंक्शन पहुंचें. लेकिन इसके बाद वे स्टेशन से ही कहीं लापता हो गये. परिजनों ने बताया कि सैमल उरांव के हाथ व पैर में काफी सूजन है और उनकी दिमागी हालत भी कुछ ठीक नहीं है. उनके लापता होने पर उनके परिजन काफी चिंतित व परेशान है. परिजनों ने उनकी जानकारी मिलने पर 8969383919 या 6200330143 नंबर पर संपर्क करने का आग्रह किया है. हालांकि अभी तक इसकी सूचना सदर थाने को नहीं दी गयी है.
देवघर : बाबा नगरी में आज मदर्स डे पर मातृत्व काे कलंकित कर देने वाली घटना हुई है. बाबा मंदिर के महिला शौचालय में एक मां अपने कोख में पल रहे बच्चे को जन्म देकर उसे वहीं लावारिस अवस्था में छोड़ कर चली गयी. इसका पता लोगों को तब चला, जब बाबा मंदिर के सफाई कर्मचारी छोटू राम सफाई के लिए शौचालय में पहुंचा. छोटू ने देखा कि खून से लथपथ कुछ रखा हुआ है.
छोटू ने बताया कि जैसे ही उसकी नजर पड़ी, तो वह चौंक गया. उसने देखा की नवजात हिल रहा है और रोने की भी आवाज आयी. इसके बाद तुरंत उप स्वास्थ्य केंद्र में आकर एएनएम रश्मि कुमारी को बताया. वह दौड़ कर गयी, तब पता चला की नवजात है और पांच से 10 मिनट के अंदर ही इसका जन्म हुआ है. रश्मि ने बताया कि यह घटना शाम के करीब साढ़े छह बजे की है. बच्चे को स्वास्थ्य केंद्र लगाया गया तथा पुलिस को सूचना दी गयी, इसके बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा.
मामले की सूचना मिलते ही बाबा मंदिर के निकास द्वारा पर तैनात एएसआइ प्रेमचंद पांडे एक महिला होमगार्ड के साथ पहुंचे. महिला होमगार्ड ने बच्चे को जैसे ही देखा, तो उसकी ममता उमड़ पड़ी. उन्होंने बच्चे को गोद लेने की इच्छा जतायी है. फिलहाल बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल भेज दिया गया है. वहीं रश्मि ने बताया कि बच्चा देखने से पूरी तरह से स्वस्थ है और उसका वजन भी करीब तीन किलो का होगा.
जमशेदपुर : जुगसलाई चौक बाजार निवासी लोचन मंगोतिया (36) ने रविवार की सुबह ( आठ से नौ बजे के बीच) अपने आवासीय कार्यालय में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइट नोट बरामद नहीं हुआ है. जानकारी के मुताबिक लोचन मंगोतिया पिछले एक सप्ताह से तनाव में रह रहे थे. घर पर भी किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करते थे. जुगसलाई में वह अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते थे. वे अपने आवास के दूसरे तल्ले पर रहते थे. प्रथम तल्ले पर उनका कार्यालय और ग्राउंड फ्लोर पर उनकी दुकान है.
जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह करीब सात बजे वह नीचे दुकान के पास उतरे थे. कुछ देर वहां रहने के बाद वह अपने कार्यालय खोला. उसके बाद आधा कार्यालय का आधा शटर खोल कर कार्यालय में ही पंखे से फांसी लगा ली. काफी देर तक जब घर नहीं आये, तो परिवार वालों ने उनकी खोजबीन शुरू की गयी. परिजनों ने रिश्तेदारों को फोन कर इसकी जानकारी दी. जब परिवार के कई लोग आये और कार्यालय का शटर खोला तो लोचन मंगोतिया को पंखे से लटका पाया. इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन की और इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेजवाया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.
लोचन मंगोतिया की हार्डवेयर की दुकान है. इसके अलावा पटाखा, रंग समेत अन्य सीजनल कारोबार करते थे. लोचन मंगोतिया मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष रह चुके थे. वह मारवाड़ी युवा मंच, जमशेदपुर शाखा के अध्यक्ष भी रह चुके थे. इसके अलावा वह कांग्रेस और झामुमो से भी जुड़े हुए थे. मारवाड़ी समाज के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते थे.
जमशेदपुर : मानगो थाना अंतर्गत जवाहर नगर रोड नम्बर 8 में गुरुवार को मीटर से छेड़खानी मामले में जब बिजली विभाग के एसडीओ शाहनवाज़ अंसारी जाँच के लिए पहुँचे तो घर के मालिक शेख सफीर ने अपने दोस्त मोहम्मद सागिर को बुला लिया। जिसने बातचीत के दौरान एसडीओ और उनकी टीम से गाली गलौज करते हुए हमला कर दिया। जिसकी खबर तुरन्त मानगो थाना को दी गयी, जिसके बाद पीसीआर ने आकर एसडीओ और उनकी टीम को बचाया। जिसके बाद शेख सफीर और मोहम्मद सागिर के नाम एफआईआर दर्ज किया गया और घर मालिक शेख सफीर को गिरफ्तार कर लिया गया, किन्तु मोहम्मद सागिर थाने में बात पहुँचने पर भाग निकला और अभी भी फरार है।
प्रशासन द्वारा इस मामले में दोनों अभियुक्त के ऊपर धारा 341, 323, 353, 332, 504, 506 एवं 34 लगाया गया है। इन धारा में 341 किसी व्यक्ति को गलत तरीके से रोकने की कोशिश करने को लेकर लगा है। धारा 323 जानबूझकर झगड़ा करने और चोट पहुंचाने के इरादे को लेकर लगाया गया है। धारा 353 एवं 332 लोकसेवक को ड्यूटी करने से रोकने के लिए आपराधिक बल के प्रयोग करने पर लगाया गया है। शांतिभंग करने के आरोप में धारा 504 और झगड़ा करने एवं जानमाल की धमकी देने को लेकर धारा 506 लगाया गया। वहीं एक से अधिक व्यक्ति द्वारा आपराधिक कार्य करने को लेकर धारा 34 भी लगाया गया है। अब इन धाराओं के लगना साफ तौर पर यह इंगित करता है कि शेख सफीर और मोहम्मद सागिर किस मानसिकता के साथ एसडीओ और उनकी टीम पर हमला किया था।
बताया जाता है कि मोहम्मद सागिर एक बिल्डर है जो ऑप्टिमस कंस्ट्रक्शन से अपना कार्य चलाता है और जिसका कार्यालय 5/1, आलीशान टॉवर, फेज-1, रोड नम्बर-9, आज़ाद नगर, मानगो में ही स्थित है। नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर मो. सागिर के एक नजदीकी साथी से यह भी पता चला है कि वह अनैतिक तरीकों से कई बिल्डिंग को बनाया है और उसके बिल्डिंग में नक्शा विचलन का भी मामला सामने आता है।
उस साथी के अनुसार मो. सागिर के ऊपर राज्य के एक मंत्री का हाथ है और वह उसी के दम पर अपना कार्य करता है। खबर यह भी है कि इस मामले से खुद को बचाने के लिए वह राज्य के इस मंत्री से सम्पर्क में है और अपनी इसी राजनीतिक पहुँच की वजह से वह इससे मामले से बचने की कोशिश कर रहा।
जमशेदपुर : राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा निर्देशित कार्यक्रम युवा चौपाल आज गोलमुरी मंडल अंतर्गत कैलाश नगर शक्ति केंद्र में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल के अध्यक्षता में संपन्न हुई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयूमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह, मंडल महामंत्री पप्पू, उपाध्यक्ष राकेश गिरी, पीयूष पॉल, अर्नब दास मुख्य रूप से उपस्थित थे।
जमशेदपुर : मानगो की 5 वर्षीय स्नेहा जिसके पिता राहुल इटली बेचकर दिनचर्या चलाते हैं आठ महीना पूर्व स्नेहा के आंख में गंभीर चोट लग गई थीं । पूरे आठ महीने तक राज्य के सभी अस्पतालों में पिता ने स्नेहा के आंख का चेकअप करवाया । डाक्टरों का कहना है की आंख में गंभीर चोट लग गई है बच्ची का एक आंख पूरा आंख निकालना पड़ेगा और जल्द अगर एक आंख नहीं निकाला जायेगा तो दिमाग का नश सुख जाएगा और लड़की पुरी तरह अंधी हो जाएगी। दर्द से छटपटाती 5 वर्षीय स्नेहा को पेन किलर दे कर परिजन आठ महीने से दर्द को कम करने का काम कर रहे हैं।
डॉक्टर का कहना है कि पेन किलर अधिक खाने से बच्ची का किडनी खराब हो जाएगी। बच्ची छोटी है इसलिए आंख निकालने का कार्य किसी बड़े अस्पताल में ही संभव है। आठ महीने से लगातार जांच और इलाज करवाने में इटली विक्रेता राहुल का घर के समान सहित सब कुछ बोटी बोटी बिक चुका है। आईए हम सब मिलकर स्नेहा की जिंदगी को बचाएं। विकास सिंह ने सहयोग प्रदान करने हेतु अपना मोबाइल नम्बर भी साझा किया 9334141644।
टाटानगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक स्थित रेस्टोरेंट से यात्रियों को मानक के अनुरूप खाद्य सामग्री नहीं देने का मामला सामने आया है। गुरुवार को रेलवे के फूड सेफ्टी ऑफिसर कमलदेव कुमार ने टाटानगर अस्पताल के डॉ. संतोष कुजूर एवं मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक एच दत्ता के साथ स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया।
उन्होंने डॉक्टर और स्वास्थ्य निरीक्षक के समक्ष स्टेशन के फूड ट्रैक व फूड प्लाजा रेस्टोरेंट से खाद्य सामग्री (समोसा, बिरयानी, पेटीज व मिक्स वैज फ्राई) का सैंपल एकत्र किया, जिसे जांच के लिए शुक्रवार को रांची के स्टेट फूड लैब में भेजा जाएगा। इधर, फूड सेफ्टी ऑफिसर, डॉक्टर व स्वास्थ्य निरीक्षक की औचक जांच से स्टेशन के अन्य स्टॉल संचालकों में हड़कंप है।
यात्री के ट्वीट पर रेलवे अलर्ट
रांची हावड़ा वंदे भारत ट्रेन के यात्री ने 20 अप्रैल को रेलवे में ट्वीट कर घटिया खानपान सामग्री सप्लाई का आरोप लगाया था। इससे चक्रधरपुर मंडल वाणिज्य विभाग चौकन्ना हो गया और सीनियर डीसीएम गजराज सिंह चरण ने रेलवे के फूड सेफ्टी ऑफिसर, डॉक्टर व स्वास्थ्य निरीक्षक को औचक जांच कर रिपोर्ट मांगी है।