एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20240610 WA0033
गुरु अर्जन देव की शहादत को याद कर चना शरबत का वितरण
IMG 20240610 WA0032

जमशेदपुर:- सिखों के पांचवे गुरु अर्जन देव जी की शहादत को याद कर सोमवार को सोनारी गुरुद्वारा के तत्वावधान में सोनारी एयरपोर्ट चौक पर चना एवम ठंडे शरबत का वितरण किया गया।सिख समाज के महिला पुरुषों के अलावा सोनारी थाना प्रभारी कुमार सरजू आनंद, सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सह अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू , सोनारी शांति समिति के सदस्य प्रदीप लाल,सोनारी शांति समिति के सदस्य राहुल भट्टाचार्जी ने भी सेवा दी और आयोजनकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किये।

IMG 20240309 WA00281 1


16 जून रविवार को सोनारी राम मंदिर के समीप चना शरबत प्रसाद वितरण शिविर लगाने का भी निर्णय लिया गया।
सिख समाज के सरदार सुखविंदर सिंह ने कहा कि साहस, त्याग और बलिदान के प्रतिरुप सिख समाज के गुरुओ और उनके सिखों ने बलिदान देकर भारतवर्ष का गौरव बचाते रहे। पूरा भारत जनता है कि गुरु गोबिंद सिंह ने अपने चार सपूतों को मातृभूमि के लिए निछावर कर दिया था। उनके पितामह और पांचवे गुरु गुरु अर्जुनदेव जी ने भी मुगल शासको के अत्याचार के विरुद्ध अपने धर्म की लड़ाई में काफी प्रताड़ना और यातनाएं सहन करने के बावजूद भी अपने धर्म को नहीं छोड़ा और अपने धर्म के लिए अपने प्राण का बलिदान दिया। मुगल शासक जहांगीर ने गुरु अर्जुनदेव जी को भीषण गर्मी मे भूखे प्यासे खोलते पानी की कढ़ाई में डालकर धर्म परिवर्तन की चेष्टा की थी, पर नाकाम हुए थे। तभी से सिख समुदाय के लोग इस जेठ की चिलचिलाती गर्मी और धूप में राहगीरों को ठंडा मीठा पानी और चना शरबत वितरण करके अपने पांचवे गुरु अर्जुनदेव जी की शहादत दिवस को पालन करते हैं।आजके इस महान सेवा कार्यक्रम को मुख्य रूपसे सरबजीत सिंह बॉबी,सोनू भटिया,चरणजीत सिंह,सुखबिंदर सिंह,दलबीर,उपकार, सतनाम के मौजूदगी में संपन्न हुया।

IMG 20240309 WA00271 1
IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240610 WA0024
जेम्को गुरुद्वारा में श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सजा दीवान, बंटा लंगर
IMG 20240610 WA0026

जमशेदपुर सिखों के पांचवे गुरु अर्जन देव जी के शहीदी पर्व पर आज जम्को गुरुद्वारा में श्रद्धा पूर्वक से मनाया गया।
बता दें 8 जून को गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहब का शुभारंभ हुआ था और आज सुबह श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति हुई उसके बाद कीर्तन दरबार सजाया गया।
भाई जसवीर सिंह ने रूहानी कीर्तन से संगत को जोड़ा। उसके बाद अरदास हुई और गुरु का अटूट लंगर बरताया गया सभी समाज के लोगों ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया
गुरुद्वारा के बाहर रोड में मीठे पानी की छबील लगाई गई तथा चना प्रसाद वितरित किया गया।

IMG 20240610 WA0029
IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

वही गुरुद्वारा नौजवान सभा के मेंबर करनदीप सिंह ने बताया कि गुरु अर्जन देव जी की शहीदी पर्व बड़े ही श्रद्धापूर्वक मनाया गया सिख मर्यादा कहती है कि चढ़दी कला में रहकर जीना है इसलिए चढ़दी कला में प्रकाश पर्व और शहीदी पर्व मनाते हैं।
उन्होंने कहा कि गुरु अर्जन देव जी की शहादत अतुलनीय है. मानवता के सच्चे सेवक, धर्म के रक्षक, शांत और गंभीर स्वभाव के स्वामी गुरु अर्जन देव सेवामान्य लोकनायक थे।

मौके पर जगदीश सिंह, अमनदीप सिंह, जसवीर सिंह, गुरमनप्रीत सिंह, जसवीर सिंह, करनदीप सिंह, सोनू, मोनू वह अन्य उपस्थित थे।

IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240609 WA0051
प्रधानमामंत्री नरेंद्र मोदी की शपत ग्रहण पर भाजपा नेता ने दी बधाई
IMG 20240609 WA0051

नरेंद्र मोदी जी को तीसरे बार प्रधानमन्त्री बनने भाजपा नेता देवाशीष झा ने बधाई दिया, एवम उनके साथ सभी मंत्रियों को शुभकामनाएँ दिया, साथ ही उन्हे एक सफल नेतृत्वकर्ता के रूप मे भारत को ऊंचाइयों पर ले जाएंगे एवं भारत देश को और सशक्त बनाएंगे।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1
IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240610 WA0017
नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर भाजपा नेता ने दी बधाई
IMG 20240610 WA0018

भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने की खुशी में सुन्दरनगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष सह भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनमोल वर्मा “पप्पु” ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रच दिया है। यह पल जमशेदपुर की जनता और समस्त झारखंडवासियों के लिए गौरव और हर्ष का पल है। आजादी के बाद पहली बार कोई गैर-कांग्रेसी नेता ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है।

IMG 20240610 WA0019
IMG 20240309 WA00281 1

उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता ने ‘कांग्रेस और इंडी गठबंधन को पूरी तरह से नकार दिया है, और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर तीसरी बार विश्वास प्रकट किया है। भाजपा नेताओं ने जमशेदपुरवासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।अनमोल वर्मा ने कोडरमा लोकसभा की सांसद अन्नपूर्णा देवी को भारत सरकार की केबिनेट मंत्री एवं रांची लोकसभा के सांसद संजय सेठ को केंद्रीय राज्य मंत्री बनने पर बधाई एवं शुभकामनायें दिये,उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जनता ने अपना जवाब दे दिया है.।

IMG 20240309 WA00271 1
IMG 20240309 WA00261 1
n61600037417179502768442aa542e3c546bea5679521181a16d156999ad7adf1c63d6363eb0be532cd5dd4
इधर PM मोदी की शपथ, उधर श्रद्धालुओं की बस पर आतंकी हमला, 10 की मौत
IMG 20240609 WA0050

जम्मु और कश्‍मीर: इधर दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केबिनट का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा था, उधर जम्‍मू में आतंकियों ने माता वैष्‍णो देवी दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकियों ने हमला बोल दिया.इस आतंकी हमले में 10 श्रद्धालुओं की मौत की खबर है. मौके पर सुरक्षाबलों के पहुंचने के बाद राहत और बचाव का कार्य जारी है. हादसे में हताहत हुए कई श्रद्धालुओं को समीप के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

IMG 20240309 WA00281 1

जानकारी के अनुसार, यह आतंकी वारदात जम्‍मू और कश्‍मीर के रियासी इलाके की है. शिवखोड़ी मंदिर में दर्शन के बाद श्रद्धालु बस से माता वैष्‍णो देवी के दर्शन के लिए कटरा जा रहे थे. बस जैसे ही जंगल के इलाके में पहुंचे घात लगाकर बैठे आतंकियों ने बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. आतंकियों की गोलीबारी से घबराए बस के ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और बस खाई में जा गिरी. बताया जा रहा है कि बस में करीब 50 श्रद्धालु थे. इस आतंकी वारदात में अब तक दस श्रद्धालुओं की मृत्‍यु की खबर है.

उत्‍तर प्रदेश के रहने वाले हैं श्रद्धालु
इस आतंकी घटना को लेकर एसएसपी मोहिता शर्मा ने बताया कि घात लगाए आतंकियों ने शिवखोड़ी से कटरा जा रही श्रद्धालुओं की बस पर हमला कर दिया. चालक के नियंत्रण खोलने की वजह से बस खाई में जा गिरी. इस वारदात में अब तक दस श्रद्धालुओं की मौत हुई है और 32 श्रद्धालु के गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्‍हें रियासी के नारायणा हॉस्पिटल और डिस्ट्रिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. बस में सवार सभी श्रद्धालु मूल रूप से उत्‍तर प्रदेश के रहने वाले हैं.

IMG 20240309 WA00271 1

आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी
वहीं, मौके की जानकारी मिलने के बाद स्‍थानीय प्रशासन, सीआरपीएफ, जम्‍मू और कश्‍मीर पुलिस राहत और बचाव के कार्य में जुट गई है. आतंकी वादरात में हताहत हुए सभी श्रद्धालुओं को समीपवर्ती अस्‍पतालों में भेजा जा रहा है. खबर यह भी है कि श्रद्धालुओं की बस में हमला करने वाला आतंकियों का वही ग्रुप है जो राजौरी, पुंछ और‍ रियासी के ऊपरी इलाकों में छिपा हुआ है. आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों की संयुक्‍त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240609 WA0007
गुरु अर्जुन देव जी की शहादत पर एनएच 33 में छबील लगाई गई
IMG 20240609 WA0004

जमशेदपुर : जमशेदपुर फ़ादलूगोड़ा रवि ट्रांसपोर्ट एवम् चंचल भाटिया के सहयोग से NH33 पर सिखों के पांचवें गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील लगाई गई। श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहीदी को नमन करते हुए अरदास उपरांत आयोजन में शरबत, चना का वितरण किया गया. भीषण गर्मी में इससे राहगीरों सह ट्रक ड्राइवरों को जहां राहत मिली, वहीं गुरवाणी से स्थानीय इलाका भक्तिमय हो गया. स्थानीय लोगों के अलावा सिख भाटिया परिवार की महिलाओं ने भी सेवा निभाई.

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

सन 1606 ईस्वी में मुगल बादशाह जहांगीर के आदेश पर यशा कानून के तहत गुरु अर्जन देव जी को गरम तवे पर बैठाकर तथा उनके शरीर पर उबलता हुआ पानी तथा गर्म रेत डालकर शहीद कर दिया गया था. उन्होंने ईश्वर की रजा को स्वीकार किया था और शिष्यों को यही संदेश दिया कि अडिग रहकर राष्ट्र धर्म स्वाभिमान की रक्षा करनी है.
इस आयोजन को सफल बनाने में चंचल भाटिया, रविंदर सिंह, मनजोत सिंह, सुखराज सिंह, चाँद सिंह विल्ख़ू, मनमीत कौर, अमरदीप कौर, बेबी कौर और कई पारिवारिक सदस्यों का सहयोग रहा ।

IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240608 WA0020
गोलमुरी मंडल के भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री मोदी और विधुत वरण महतो को दिया बधाई

भाजपा नेता देबाशिष् झा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके तीसरे कार्यकाल की बधाई दी एवम उनके नेतृत्व मे मजबूत सरकार बनेगी और आने वाले समय मे विकास की तरफ और आगे अग्रसर रहेंगे, साथ ही उन्होंने जमशेदपुर के भाजपा के जनशेदपुर से प्रात्यशी विद्युत वरन महतो को भारी मतों से विजय होने पर बधाई दी एवम उन्हे जमशेदपुर के जनता की तरफ से उम्मीद जताई है की जल्द ही उन्हे एक बड़ा दायित्य के लिए भी शुभकामनाएँ दी।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1
IMG 20240309 WA00261 1
n6156802921717846075376ea54f07224723222796339c60d86d5c8ec6ea9b0ba769ed6e9b5bf9fbc94e1b7
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव हुआ पारित तो क्या बोले राहुल गांधी?

कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) और पार्टी संसदीय दल की बैठकें शनिवार को हुईं. इस दौरान राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव पास हुआ है. सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्यों ने प्रस्ताव पारित किया है कि राहुल गांधी को लोकसभा में पार्टी का नेता नियुक्त किया जाना चाहिए.

IMG 20240309 WA00281 1

हालांकि, इस प्रस्ताव पर राहुल गांधी ने कहा कि वो विचार करेंगे.

वहीं, सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि निश्चित रूप से राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता बनना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह हमारी कार्यसमिति का अनुरोध था. वह निडर और साहसी नेता हैं. वो आंख में आंख मिला कर बात कर सकते हैं. प्रमोद तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी मुद्दों की जानकारी रखते हैं. ये हमारी कार्यसमिति का सर्वसम्मत अनुरोध था.

देश की जनता की आवाज बने राहुल गांधी- नाना पटोले

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि हमारे कार्यसमिति की यही इच्छा है कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बने और देश की जनता की आवाज बने. जिस आधार पर उन्हें जनता के सामने सच्चाई लाने में ताकत मिलेगी.

IMG 20240309 WA00271 1

अब कांग्रेस पार्टी का पुनरुद्धार शुरू- के.सी. वेणुगोपाल

इसके साथ ही कांग्रेस की कांग्रेस कार्य समिति बैठक के बाद कांग्रेस पार्टी नेता के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी का पुनरुद्धार शुरू हो गया है. यह सीडब्ल्यूसी की भावना है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति ने सर्वसम्मति से राहुल गांधी से लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद संभालने का अनुरोध किया है. राहुल गांधी संसद के अंदर इस अभियान का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं.

देश की भावना आज विपक्ष के साथ- दीपेंद्र हुड्डा

इस बीच हरियाणा से नवनिर्वाचित कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि देश का जो जनादेश आया है उसमें बीजेपी को संख्या बल भले मिला हो, लेकिन नैतिक बल देशवासियों ने विपक्ष को देने का काम किया है. देश की भावना आज विपक्ष के साथ है. इसके लिए कांग्रेस का नेतृत्व विशेष रूप से बधाई का पात्र है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जिस रूप से निर्भीकता से हर वर्ग की लड़ाई लड़ी मैं समझता हूं वे बधाई के पात्र हैं. हम सबने आग्रह किया कि राहुल गांधी नेता विपक्ष की जिम्मेदारी लें.

IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240608 WA0014
बर्मामाइंस गुरुद्वारा : 31 दिवसीय सुखमणि साहेब के पाठ का समापन, बंटा लंगर

श्री दरबार साहेब में हुए सिख शहीदों के नरसंहार और कविशर जसबीर सिंह की याद में हुई विशेष अरदास

IMG 20240608 WA0013

जमशेदपुर : बर्मामाइंस गुरुद्वारा में सिख स्त्री सत्संग सभा द्वारा किये जा रहे 31 दिवासीय सुखमणि साहेब के पाठ का शनिवार को समापन हो गया. शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस को समर्पित यह पाठ किये जा रहे थे. शनिवार को 31वें दिन पाठ के साथ गुरबाणी कीर्तन गायन किया गया. इसके बाद ग्रंथी बाबा इकबाल सिंह ने अरदास की और संगत के बीच गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया.

IMG 20240309 WA00281 1

इस दौरान 1984 में तत्कालीन केंद्र सरकार द्वारा दरबार साहेब अमृतसर में हुए सिख श्रद्धालुओं के नरसंहार को याद करते हुए सिख शहीदों के लिए विशेष अरदास की गई. वहीं जमशेदपुर के प्रख्यात कविशर जसबीर सिंह, उनके दामाद और एक साथी जिनकी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के पास एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. उनकी आत्मा की शांति के लिए भी विशेष अरदास हुई. गुरुद्वारा कमेटी के सतबीर सिंह सोमू ने बताया कि कविशर जसबीर का शहरवासियों से बहुत लगाव था. वह जब भी जमशेदपुर आते थे उनसे मुलाकात होती थी. उनकी आवाज में एक जोश था जो सिख संगत को इतिहास और गुरबाणी से जोड़े रखती थी. इस तरह उनका असमय चले जाना सिख समाज के लिए बहुत बड़ी क्षति है. वाहेगुरु उनकी रूह को अपने चरणों में निवास बख्शे और परिवार को दुख सहने की हिम्मत दें.

IMG 20240309 WA00271 1

कार्यक्रम को सफल बनाने में नवनिर्वाचित प्रधान सविंदर सिंह, गुरदयाल सिंह, रवींद्र सिंह, जोगा सिंह, हरबजन सिंह, सुखपाल सिंह, चंचल सिंह, सतबीर सिंह सोमू, सुखदेव सिंह, गुरमीत सिंह, जसबीर सिंह, गुरदर्शन सिंह, गुरमीत सिंह, लख़बीर सिंह, सरबजीत सिंह, गुरमीत सिंह, जसपाल सिंह, परविंदर कौर, सुरजीत कौर , राजवंत कौर, प्रकाश कौर, हरजीत कौर, सुरेंद्र कौर, कवलजीत कौर आदि का सहयोग रहा.

IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240301 WA0005
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में नैतिकता नाम की कोई चीज नहीं : सुधीर कुमार पप्पू

जमशेदपुर:- नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार के बारे में क्या-क्या न कहा उनकी डीएनए पर सवाल उठाया बावजूद नीतीश कुमार ने सारे नैतिकता को ताख पर रखकर प्रधानमंत्री पद के लिए ललाहित नरेंद्र मोदी को समर्थन दे दिया। हद तो तब हो गई जब एनडीए की बैठक में नीतीश कुमार ने नरेंद्र मोदी का पैर छूकर प्रणाम किया। इस वाक्य से नीतीश कुमार की चारों तरफ थूं थूं हो रही है जबकि नीतीश और नरेंद्र मोदी की उम्र लगभग एक है। यह दर्शाता है कि नीतीश कुमार कुर्सी पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। समाजवादी चिंतक और अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने उक्त बातें कही है।

IMG 20240309 WA00281 1

उन्होंने कहा कि जब नीतीश कुमार एनडीए से अलग हुए थे तो उन्होंने भी भाजपा और नरेंद्र मोदी के बारे में काफी आपत्तिजनक बातें कही थी यहां तक की उन्होंने आरएसएस और भाजपा मुक्त भारत का नारा एवं मिट्टी में मिल जाएंगे भाजपा में नहीं जाएंगे दिया था। लेकिन दोनों व्यक्ति अपनी नैतिकता को खोकर फिर हाथ मिला रहे हैं इसकी आलोचना बिहार समेत पूरे देश में हो रही है।

IMG 20240309 WA00271 1

नरेंद्र मोदी दो बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं उन्होंने एक जनसभा में कहा था कि बिहार को सवा लाख करोड़ का पैकेज देंगे परन्तु नहीं दिया। नीतीश कुमार पिछले 10 वर्षों से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग करते आ रहे हैं जिसे तत्कालीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खारिज कर चुके हैं। नीतीश कुमार अपने निजी स्वार्थ के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं यह साबित हो गया। एवं इंडिया गठबंधन में प्रधानमंत्री पद के लिए शर्त लगा रखे थे पलटू राम चाचा को देश का सर्वोच्च राजनीतिक शिकारी का सम्मान देना चाहिए।

IMG 20240309 WA00261 1
error: Content is protected !!