एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20240630 WA0015
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत शिव शंकर सिंह ने की पौधरोपण
IMG 20240630 WA0015

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत रविवार को बाराद्वारी के देवनगर में कोशिश संस्था के संरक्षक सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। वहीं पौधे के बड़े होने तक संरक्षण की व्यवस्था की गई। पौधरोपण हूल क्रांति के महानायकों सिदो-कान्हो, चांद-भैरव व फुल-झानो और बलिदानियों को समर्पित किया गया।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने कहा कि “पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन हेतु प्रत्येक व्यक्ति को अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक पेड़ लगानी चाहिए। धरती पर पेड़ पौधे होंगे तो हर साल बढ़ते तापमान, पर्यावरण प्रदूषण, ओजोन परत जैसे गंभीर मुद्दे का आसानी से हल हो सकेगा।”
मौके पर क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री राजीव कुमार, ग्रीन कैप्स व कोशिश संस्था के सदस्यगण और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

IMG 20240309 WA00261
IMG 20240630 WA0014
भाजपा नेता शिव शंकर सिंह के नेतृत्व में हूल दिवस पर सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि
IMG 20240630 WA0014

जमशेदपुर : अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह का प्रतीक हुल दिवस के अवसर पर बिरसानगर जोन नंबर-1 के गुड़िया मैदान पर स्थापित सिद्धो–कान्हो के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और उन्होंने सिद्धो–कान्हो, चांद– भैरव व फूलो–झानो सहित समस्त वीरों को याद किया।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

शिव शंकर सिंह ने कहा “हूल दिवस आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों के खिलाफ जम के लड़ने वाले आदिवासियों की संघर्ष गाथा और उनके बलिदान को याद करने का खास दिन है।”
इस अवसर पर त्रिदेव सिंह, जित्तू सिंह, जॉनी मसीह, कोशिश संस्था के सदस्य और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

IMG 20240309 WA00261
IMG 20240630 WA0013
केबुल मुखी समाज की हुई बैठक, 10वीं और 12वीं के उतीर्ण विद्यार्थियों को किया जाएगा सम्मानित, सम्पर्क करने के लिए नम्बर हुआ जारी
IMG 20240630 WA0013

जमशेदपुर : आज रविवार को केबुल मुखी समाज गोलमुरी की एक बैठक सचिव गुरुचरण मुखी के अध्यक्षता में CWA क्लब में संपन्न हुई l इस बैठक में वर्तमान समय में समाज में होने वाली समस्याओं एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही साथ शिक्षा पर भी चर्चा करते हुए इस वर्ष JAC, CBSE, ICSE बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए आगामी 28 जुलाई को “प्रतिभा सम्मान समारोह -2024” का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

इस समारोह में अन्य क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस विषय पर अधिक जानकारी हेतु 9279248503 एवं 8521754768 नम्बर पर संपर्क कर सकते हैं। इस बैठक के माध्यम से समाज के लोगों से भी अपील किया गया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपना पूर्ण योगदान दें। बैठक का संचालन सुमंत मुखी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन संजय मुखी ने दिया।

IMG 20240309 WA00261

इस बैठक में निम्नलिखित लोग उपस्थित थे – गोपाल मुखी, हेमसागर कुमार, चीकू मुखी, रिकू मुखी, मंगल मुखी, विकाश मुखी, देवेश मुखी, सुमित मुखी, नीलकंठ मुखी, आकाश मुखी, शिवू मुखी, टिंकू मुखी, आर्यन मुखी, निखिल महानन्द, रुपेश मुखी, कार्तिक मुखी आदि सभी सदस्य उपस्थित थे।

IMG 20240630 WA0005
हुल क्रांति दिवस पर भुइयांडीह स्थित सिद्धू – कानू की प्रतिमा पर भाजपा नेता अभय सिंह ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी
IMG 20240630 WA0008

जमशेदपुर : 30 जून 1855 भोगनाडीह जिला साहेबगंज में हुए हुल क्रांति दिवस की याद में आज भुइयांडीह स्थित देश के महान क्रांतिकारी, अंग्रेजी सरकार के चूल हिला देनेवाले आंदोलन के जनक सिद्धू – कानू के आदमकद प्रतिमा में भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में एकत्रित होकर सभी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

इस ऐतिहासिक दिन में अभय सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन भारत के लिए बहुत ही ऐतिहासिक दिन है। आज के ही दिन वर्षों पहले 30 जून 1855 को अंग्रेजों के विरोध में जमींदारी, सामंतवादी एवं आदिवासियों के ऊपर अत्याचार असहनीय पीड़ा करने वाले लोगों के खिलाफ में भोगनाडीह के इलाके में आदिवासियों ने अंग्रेजों का विरोध हुआ था।

IMG 20240309 WA00281

साथ ही इस आंदोलन का मुख्य विषय यह था कि अंग्रेज संथाल परगना इलाके में आदिवासियों के अस्मिता संस्कृति को खतरे में डाला था, इससे आजिज़ होकर आदिवासियों ने कड़ा प्रतिकार एवं प्रतिशोध के शंखनाद किए थे और बिहार, बंगाल, उड़ीसा से 10000 से भी अधिक आदिवासी जिसमें अधिकतर संथाली थे अपने परंपरागत हथियार तांगा, फरसा बरछी, तीर ,धनुष, तलवार लेकर वे अंग्रेजों के विरोध में उलगुलान किया और उसके बाद ठीक 2 वर्ष के बाद 1857 की क्रांति भी इसका एक स्रोत बना।

IMG 20240309 WA00271

सिद्धू कानू आदिवासी संस्कृति के लिए लड़े साथ ही अंग्रेजों के विरुद्ध में जिस प्रकार सभी लोगों ने हथियार उठाया था वह एकीकृत बंगाल में इसका व्यापक असर पड़ा था। पूरे देश के जनमानस में अंग्रेजों के होश हवास उड़ गए थे। उस समय तक आदिबासी समाज को एक कमजोर समाज समझा जाता था पर यह आंदोलन ने अंग्रेजों के छक्के उड़ा दिए थे।

IMG 20240309 WA00261

क्या कमजोर व्यक्ति लोग भी एकत्रित होकर अंग्रेजों का विरोध कर सकते हैं ? यह केवल विरोध नहीं था बल्कि देश की आजादी का एक संकल्प भी था कि जिसे सिद्धू ,कानू, चंद, भैरव ने पूरा किया उसके बाद आदिवासी माता के कोख से कई ऐसे शूरवीर जन्म लिए। तिलका मांझी, बिरसा मुंडा जैसे लोग जो बाद में सिद्धू कानू को अपना आदर्श मानते हुए अपनी अस्मिता की लड़ाई लड़ी और अंग्रेजों के विरोध उन्होंने अभियान छेड़ा। आज उन्हीं की याद में भुइयाडीह स्थित प्रतिमा में कार्यकर्ताओं के द्वारा माल्यार्पण किया गया।

आज के कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के सारे कार्यकर्ता जिसमें प्रमुख रूप से शशि मिश्रा, राहुल सिंह ,घनश्याम पांडे, ललन चौहान, अमरिंदर मलिक, सूर्यकांत झा, किशोर ओझा, भूषण दीक्षित, शेखर राव, सुमित श्रीवास्तव, लोकनाथ त्रिपाठी, बबलू नायक, सरदार सरदार रविंद्र सिंह रिंकू, शंकर सिंह, मनमोहन राय, देव भंडारी,अंकित शुक्ला, बिक्की सिंह, सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

IMG 20240630 WA0003
के.सी.हेंब्रम के सपनों को साकार करने के लिए उलगुलान होगा : बुधराम लागुरी
IMG 20240630 WA0004

चाईबासा : के सी हेंब्रम के सपनों को साकार करने के लिए उलगुलान की जरूरत है। इसके लिए कोल्हान रक्षा संघ किसी भी हद तक जा सकता है। यह बातें आज टोन्टो प्रखंड के ग्राम टेंसरा में कोल्हान रक्षा संघ के संस्थापक सह महासचिव दिवंगत श्री के सी हेंब्रम के पुण्यतिथि समारोह में आयोजित सभा में मानकी मुंडा संघ कोल्हान पोड़ाहाट के पूर्व केंद्रीय प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने कही। श्री लागुरी ने कहा कि कोल्हान ऑटोनॉमस काउंसिल के बिना कोल्हान एरिया की जनता असुरक्षित है।

जल जंगल जमीन पर हक के लिए के. सी. हेंब्रम ने लड़ाई लड़ी: माईकल तिरिया

IMG 20240309 WA00281

इसके लिए गांव गांव में बैठक आयोजित कर लोगों को जागरूक कर जोरदार आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर कोल्हान रक्षा संघ के केंद्रीय अध्यक्ष माईकल तिरिया ने कहा कि कोल्हान के लोगों को जल जंगल जमीन में हक और अधिकार दिलाने के नाम पर पूर्व केंद्रीय महासचिव दिवंगत नेता श्री के सी हेंब्रम ने अपनी सारी जिंदगी गवां दी। उनकी सपनों को साकार करने के लिए कोल्हान में फिर एक उलगुलान की अवशयकता है।

IMG 20240309 WA00271

इस मौके पर के सी हेंब्रम के भतीजा मानसिंह हेंब्रम, संघ के केंद्रीय सचिव नूनाराम माझी, ब्रजमोहन मिश्रा, राजू पान, संगठन सचिव जयसिंह सुंडी, के सी हेंब्रम की पुत्री सरस्वती हेंब्रम, विक्रम बोइपाई, कानू हाईबुरु, बुधराम पूर्ति ने भी संबोधित किया। इस मौके पर के सी हेंब्रम के पुजारी बुधराम पूर्ति ने ग्राम देसाउली में पूजा अर्चना करने के बाद के सी हेंब्रम के समाधि पर माल्यार्पण किया गया।

IMG 20240309 WA00261

इस मौके पर कोल्हान व सारंडा एरिया के मानकी मुंडा और संघ के सेक्रेटरी समेत जगदीश केराई, इंदू शेखर तिवारी, करण चांपिया, नरसिंह चंपिया, कानूराम केराई, पाली पूर्ति, किशोर मुंगिया, चंबरा लागुरी समेत काफी संख्या में लोग शामिल हुए।

ind vs sa final 1719646653
टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप जीतकर रचा इतिहास, 17 साल बाद बनी चैंपियन

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला बारबडोस के केंसिग्टन ओवल मैदान पर खेला जा रहा है. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता है और पहले बैटिंग का फैसला किया है.

IMG 20240309 WA00281

भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है. दोनों ही टीमें इस फाइनल में बिना कोई मैच हारे पहुंची हैं और आज जो जीता वो टूर्नामेंट में बिना एक भी मैच हारे टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी. भारत को जहां 13 साल से वर्ल्ड कप ट्रॉफी का इंतजार है, वहीं साउथ अफ्रीका अपने पहले वर्ल्ड कप खिताब की उम्मीद कर रही है.

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
IMG 20240629 WA0010
युवा बुद्धिजीवी सेवा समिति साकची गुरुद्वारा पहुंची, स्कूली बच्चों की शिक्षा के लिए दो कंप्यूटर और एक सिलाई मशीन देने की घोषणा की
IMG 20240629 WA0011

जमशेदपुर:- युवा बुद्धिजीवी सेवा समिति बेहतर समाज के निर्माण को लेकर जमशेदपुर में कार्य कर रही है. युवाओं को नशे की लत छुड़ाना, उन्हें बेहतर शिक्षा देना, स्वास्थ्य और महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के उद्देश्य से संस्था के अध्यक्ष सह समाजसेवी तरुण डे ने बीड़ा उठाया है. इसी क्रम में वे शुक्रवार को साकची गुरुद्वारा पहुंचे. वहां उन्होंने संस्था के क्रियाक्लापों के बारे जानकारी दी. उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट करना उनका उद्देश्य है.

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240629 WA0012

इसी दौरान तरुण डे ने साकची गुरुद्वारा के तत्वाधान में संचालित विद्यालय के लिए बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा मुहैया कराने के लिए दो कंप्यूटर देने की घोषणा की. साथ ही एक सिलाई मशीन देने का भी वादा किया. संस्था की महिला सदस्य अपर्णा गुहा ने भी यहां महिलाओं को सशक्त होने पर जोर दिया. संचालन गुरुद्वारा के महासचिव परमजीत सिंह काले ने किया और गुरुद्वारा कमेटी के कार्यों के बारे बताया. तरुण डे इससे काफी प्रभावित हुए. मुख्य सलाहकार सुरजीत सिंह छित्ते ने संस्था के सहयोग के लिए धन्यवाद किया और कमेटी की ओर से समाजसेवा के कार्यों में भी सहयोग करने का आश्वासन दिया. साकची में आयोजित बैठक में प्रधान निशान सिंह, अजायब सिंह समेत सुखमणि सेवक जत्था, सिख स्त्री सत्संग सभा के अलावा संस्था के अनुभव कुमार, अनुपम सिंह, मानो सिंह, सुभाष प्रामाणिक, प्रसनजीत सरकार आदि उपस्थित थे.

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
n6195334431719422102396d38365ad0e50a08bb420e42186c0f99ca40bc883d08f214ab8a9f70da8ef9d57
‘गांधी परिवार की सत्ता की भूख से सदन में डगमगाया I.N.D.I.A’, भाजपा ने निंदा प्रस्ताव पर विपक्ष पर कसा तंज

आपातकाल को याद करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा लाए गए ‘निंदा प्रस्ताव’ को लेकर जो माहौल बना, उसे आधार बनाकर भाजपा ने विपक्षी गठबंधन में दरारें देखने और दिखाने का प्रयास किया है।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद डा. संबित पात्रा ने दावा किया है कि निंदा प्रस्ताव और संवेदना के लिए रखे गए दो मिनट के मौन के दौरान कांग्रेस के सदस्य तो हंगामा कर रहे थे, जबकि आईएनडीआईए के घटक दल सपा, टीएमसी और डीएमके सदस्य शांत थे।

डगमगाया इंडी गठबंधनः संबित पात्रा

उन्होंने तंज कसा कि राहुल गांधी और गांधी परिवार की सत्ता की भूख से सदन में आईएनडीआईए डगमगा गया। भाजपा मुख्यालय में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में डा. संबित पात्रा ने कहा कि आज से 50 साल पहले 26 जून को जब भारत सोकर उठा तो पता चला था कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगा दिया था। उन्होंने अपनी कैबिनेट तक से सहमति नहीं ली थी। राष्ट्रपति से चुपचाप हस्ताक्षर कराने के बाद अगले दिन कैबिनेट को बताया था।

IMG 20240309 WA00281

इमरजेंसी के दौरान कई नेता गए थे जेल

भाजपा सांसद ने याद दिलाया कि इमरजेंसी के दौरान सिर्फ जनसंघ के नेता ही नहीं, चौधरी चरण सिंह, मुलायम सिंह यादव, लालू प्रसाद यादव, देवीलाल, एम. करुणानिधि, एमके स्टालिन और शरद यादव सहित आज सदन में मौजूद रहे टीआर बालू भी जेल गए थे।

कांग्रेस ने सदन में मचाया हंगामा

लोकसभा अध्यक्ष द्वारा लाए गए निंदा प्रस्ताव का दृश्यांकन डा. पात्रा ने कुछ इस तरह किया- ‘विडंबना देखिए कि निंदा प्रस्ताव जैसे ही बिरला ने रखा, वैसे ही कांग्रेस सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। वेल की तरफ कांग्रेस के सांसद भागे, लेकिन सपा के लोग बैठे रहे। राहुल गांधी सोच रहे थे कि उठें या न उठें, शोर मचाएं या न मचाएं। वह अखिलेश यादव और टीआर बालू को देख रहे थे।’ तंज तीखा करते हुए बोले- ऐसी परिस्थिति तभी होती है, जब आप अन्यायी होते हैं और न्यायवान दिखने का प्रयास करते हैं। कांग्रेस ऐसा ही कर रही थी।

IMG 20240309 WA00271

कांग्रेस का साथ नहीं दे रहे सपा और TMC के नेता

भाजपा सांसद ने कहा कि जो कल संविधान की प्रति हाथ में लेकर शपथ ले रहे थे, वह आज असमंजस में दिख रहे थे। सपा और टीएमसी के सदस्य कांग्रेस का साथ नहीं दे रहे थे। आपातकाल पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताने के लिए जब स्पीकर ने मौन के लिए कहा तो कांग्रेस के सदस्य वेल में हल्ला मचा रहे थे। सपा, टीएमसी और डीएमके सदस्य शांति से खड़े थे। उन्हें देखकर अंततोगत्वा राहुल गांधी को भी शांति से खड़ा होना पड़ा।

उन्होंने कहा कि सत्ता की भूख में इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया था और आज राहुल गांधी और गांधी परिवार की वही सत्ता की भूख आईएनडीआईए अलायंस को डगमगा रही है।

IMG 20240309 WA00261
IMG 20240626 WA0016
बारा फ्लैट कॉलोनी वासी और हिन्दू जागरण मंच द्वारा महाआरती का किया गया आयोजन
IMG 20240626 WA0017

जमशेदपुर : सिदगोड़ा स्थित बारा फ्लैट में कॉलोनी वासी एवं हिन्दु जागरण मंच (युवा वाहिनी) के द्वारा शिव मंदिर में महाआरती का आयोजन किया गया। इस महाआरती को सफलता पूर्वक आयोजित करने में मुख्य रूप से स्थानीय मातृशक्ति का पूर्ण सहयोग रहा, साथ ही कॉलोनी वासियों ने भी अपना पूर्ण सहयोग और समर्थन देकर इस आयोजन को भव्य बनाने का कार्य किया। इस महाआरती के आयोजन में शिव चर्चा, संध्या आरती और भारत माता की आरती की गयी एवं सभी भक्तगणों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
n6195010721719420199475afe129bda2e54709a9f106e4d7591054ca8e04559a5af57e83cb465c2612f42b
नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई का बड़ा एक्शन, हजारीबाग के ओएसिस स्कूल का प्रिंसिपल गिरफ्तार

नीट-यूजी एग्जाम पेपर लीक मामले में सीबीआई का एक्शन जारी है. हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसानुल हक को सीबीआई ने हिरासत में ले लिया है. एहसानुल हक को लेकर सीबीआई की टीम रांची रवाना हो गई है.

उन्हें सीबीआई टीम रांची से पटना लेकर जा सकती है. TV9 ने पहले ही आज शाम तक संदिग्धों की गिरफ्तारी की आशंका जताई थी. बता दें कि एहसानुल हक सीबीआई के सवालों की संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है. आज सुबह सीबीआई ने एहसानुल हक से पहले उनके घर और फिर उनके स्कूल में कई घंटे तक पूछताछ की थी. एहसानुल के ऑफिस से कुछ दस्तावेज भी सीबीआई सीज कर अपने साथ लेकर गई है.

IMG 20240309 WA00281

सूत्रों के अनुसार, 24 जून सोमवार को आधिकारिक तौर पर जांच एजेंसी को सौंपे जाने के बाद सीबीआई की टीम ने प्रिंसिपल के आवास पर छापेमारी की थी. झारखंड पहुंची आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम पहले एसबीआई बैंक गई थी, जिसके बाद उन्होंने ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल और नीट परीक्षा के जिला समन्वयक डॉ. एहसानुल हक से पूछताछ की थी.

प्रिंसिपल एहसानुल हक ने कहा था कि परीक्षा के दिन 5 मई को प्रश्नपत्रों वाले एक बॉक्स पर लगा डिजिटल लॉक निर्धारित समय पर नहीं खुला था. बॉक्स को कटर से खोलना पड़ा था. एक बॉक्स मैनुअल लॉक के साथ आता है, जबकि दूसरा डिजिटल लॉक के साथ आता है. मैनुअल लॉक वाले बॉक्स के लिए एक चाबी और कटर है.

IMG 20240309 WA00271

कटर से काटा गया था कि डिजिटल लॉक

डिजिटल लॉक वाला बॉक्स परीक्षा से 45 मिनट पहले अपने आप खुल जाना चाहिए. हालांकि, उस दिन यहां ऐसा नहीं हुआ. इसके बाद हक ने सुझाव के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) से संपर्क किया और कथित तौर पर उन्हें बताया गया कि कटर से डिजिटल लॉक को काट दो. दूसरी ओर,हक ने दावा किया था कि उन्हें 5 मई को सुबह 1 बजे प्राप्त एक ईमेल के माध्यम से दो विशिष्ट बैंकों में रखे गए परीक्षा पत्रों वाले नौ बक्सों के बारे में पता चला. उन्होंने कहा था कि सुबह 7.30 बजे, प्रश्न पत्रों वाले एल्यूमीनियम बक्से वाले नौ कार्डबोर्ड बक्से पांच केंद्र अधीक्षकों और पांच पर्यवेक्षकों को दिए गए.

IMG 20240309 WA00261

परिवहन कंपनी भी अब संदेह के घेरे में

इससे पहले हक ने लीक में अपने स्कूल को शामिल करने के दावों का खंडन करते हुए कहा था कि उनकी ओर से सभी प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन किया गया था. उन्होंने एनईईटी परीक्षा सामग्री को सुरक्षित रखने और किसी भी संभावित उल्लंघन को रोकने के लिए उठाए गए कठोर उपायों पर जोर दिया. इन आश्वासनों के बावजूद, परीक्षा के पेपर पहुंचाने के लिए जिम्मेदार परिवहन कंपनी अब संदेह के घेरे में है और उल्लंघन के सटीक बिंदु और तरीके का पता लगाने के लिए जांच चल रही है

error: Content is protected !!