एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20240729 WA0013
विहिप बजरंगदल सोनारी नगर समिति द्वारा कागलनगर पार्क मे वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ
IMG 20240729 WA0012

जमशेदपुर : विहिप बजरंगदल सोनारी नगर समिति द्वारा कागलनगर पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम तहत आम के दर्जनों वृक्ष लगाये गये। लगातार कटते हुए वृक्षों के कारण पर्यावरण पर गहरा नकारात्मक प्रभाव पडा है, जिस कारण ग्लोबल वार्मिंग, क्लाइमेट चेंज का लगातार असर देखने को मिल रहा है।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

पर्यावरण को बचाने के उद्देश्य से जीवन देने वाले वृक्षों की संख्या बढे इस अभियान में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा भी भारतवर्ष में वृक्षारोपण कार्यक्रम अभियान चलाया जा रहा है। वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिला सहमंत्री उत्तम कुमार दास, सोनारी प्रखंड मंत्री राजेश ठाकुर, बजरंगदल संयोजक ललित कुमार, सहमंत्री नवीन साहू स्थानीय बच्चे संग कई कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

IMG 20240309 WA00261
IMG 20240729 WA0011
चंचल भाटिया बने प्रदेश उपाध्यक्ष – अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल
IMG 20240729 WA0011

जमशेदपुर : राष्ट्रीय स्तर की संस्था अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के रास्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजीव जयसवाल के निर्देश में पवन साव को प्रदेश अध्यक्ष एवम् लौहनगरी के युवा सिख नेता सरदार चंचल सिंह भाटिया प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

IMG 20240309 WA00281

राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर राष्ट्रीय सचिव राजकुमार जयसवाल ने इस आशय का नियुक्ति पत्र दिया है।
इस पत्र में उल्लेखित है कि झारखंड राज्य में सामाजिक हित में उठाए गए कदम एवं व्यापार से जुड़े बिंदुओं पर कार्य करने के कारण उन्हें इस पद से नवाजा गया है।
सरदार चंचल सिंह भाटिया भारतीय जनता पार्टी के साथ ही विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं व्यवसायिक समूह के साथ जुड़े हुए हैं। रचनात्मक तथा सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उनकी एक विशिष्ट पहचान है।

IMG 20240309 WA00271

गुरु गोविंद सिंह जी की जन्मस्थली तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी के महासचिव इंद्रजीत सिंह, झारखंड सिख विकास मंच के गुरदीप सिंह पप्पू, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के पूर्व प्रधान सरदार सतबीर सिंह सोमू, अधिवक्ता कुलविंदर सिंह व अन्य कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

IMG 20240309 WA00261
IMG 20240729 WA0037
जेम्को गुरुद्वारा में मनाया गया गुरु हरकृष्ण साहिब जी का प्रकाश पर्व , कीर्तन गुरबाणी का हुआ गायन
IMG 20240729 WA0036

जमशेदपुर:- सिख धर्म के आठवें पातशाही साहब श्री गुरु हरकिशन महाराज का प्रकाश पर सोमवार को बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ जेम्को गुरुद्वारा में मनाया गया। इस अवसर पर कीर्तन गुरबाणी का गायन हुआ सजे दीवान के समक्ष सामूहिक रूप से गुरबाणी शब्द कीर्तन की बाहर चली।

IMG 20240309 WA00281

वहीं कीर्तनी जत्था भाई संदीप सिंह (लुधियाने वाले) ने कीर्तन गायन किया “श्री हरि कृष्ण ध्याइए जिस दिठे सब दुख जाए” के सामूहिक शब्द कीर्तन के आगाज के साथ भाई संदीप ने “दुख भंजन तेरा नाम जी दुख भंजन तेरा नाम, आठ पहर आराधिए पुरण सद्गुरु ज्ञान” शबद कीर्तन गाकर गुरु हरकिशन महाराज से सभी संगत के लिए दे आरोग्यता के दांत मांगी।
अंत में सुख शांति व सरबत के भले की अरदास के पश्चात गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।

मौके पर गुरुद्वारा के प्रधान जोरावर सिंह , बलदेव सिंह, जसवीर सिंह, करनदीप सिंह, अवतार सिंह , राजेंद्र सिंह , बलविंदर सिंह व अन्य उपस्थित थे।

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
IMG 20240729 WA0031 1 scaled
प्राकृतिक संतुलन के लिए गोविंदपुर थीम पार्क सड़क किनारे लोगों ने लगाऐ 100 पौधे , नियमित संरक्षण का लिया संकल्प
IMG 20240729 WA0031

जमशेदपुर:- विश्व प्राकृतिक संरक्षण दिवस के अवसर पर रविवार को छोटा गोविंदपुर थीम पार्क स्थित काली मंदिर को जाने वाली सड़क के किनारे लोगों ने लगभग 100 छायादार और फलदार पौधों का पौधा रोपण किया।
जिसमें बरगद , पीपल , नीम , क्रंच और सिल्वर हुक, जामुन, आम जैसे लगभग 100 वृक्ष सड़क के किनारे लगाए गए।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240729 WA0032

वही गोविंदपुर निवासी तरुण कुमार ने बताया की प्राकृतिक की स्वच्छता के लिए हर साल की तरह इस साल भी हमारी टीम के द्वारा 100 वृक्षों का पौधा रोपण किया गया। इस अवसर पर छोटे बच्चे, महिलाओं के साथ-साथ तमाम सज्जनों ने उपस्थित होकर प्राकृतिक की स्वच्छता बरकरार रखने के लिए अपनी-अपनी भागीदारी निभाई।

जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता राजकिशोर यादव, भूषण प्रसाद, विजय सिंह ,मनीषा कुमारी, प्रियंका कुमारी , तरुण श्रीवास्तव वह अन्य सज्जनों का योगदान रहा।

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
IMG 20240727 WA0023
समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने खिलाड़ियों के बीच वितरित किए खेल सामग्री
IMG 20240727 WA0023

जमशेदपुर : सामाजिक संस्था कोशिश एक मुस्कान लाने की के संरक्षक सह सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह द्वारा खेल प्रतिभाओं के प्रोत्साहन हेतु सीतारामडेरा के कम्युनिटी सेंटर के समीप मैदान में खिलाड़ियों के बीच जर्सी सेट और फुटबॉल का वितरण किया गया।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने कहा इससे खेल प्रतिभाओं को फलने-फूलने का मौका मिलेगा और उनके सपनों को पंख लगेगा। खेल सामग्री पाकर खिलाड़ी हर्षित और उत्साहित हो उठे।
इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री राजीव कुमार, अनूप सिंह, बादल एवं स्थानीय कई लोग उपस्थित रहे।

IMG 20240309 WA00261
IMG 20240727 WA0021
बर्मामाइंस केपीएस के छात्रों को स्वतंत्रता सेनानियों के बारे दी गई जानकारी , बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन इतिहास को प्रस्तुत किया
IMG 20240727 WA0022

जमशेदपुर : केपीएस बर्मामाइंस स्कूल के छात्रों को शनिवार को स्कूल परिसर में स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया की हम स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं पर क्यों मनाते हैं इसका क्या उद्देश्य है कौन-कौन उसमें स्वतंत्रता सेनानी थे उनका क्या भागीदारी था।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

वही स्कूल के शिक्षक सुमन सरकार ने बताया की बच्चों के द्वारा कविताओं, नाटक , फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता , पेंटिंग और कोलाज के माध्यम से स्वतंत्रता के जीवन इतिहास को प्रस्तुत किया गया।

IMG 20240309 WA00261

इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य प्रियंका बरुआ ने बताया की हम सभी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं लेकिन हम स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को नहीं जानते, जिन्होंने हमारी स्वतंत्रता के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया।
मौके पर स्कूल की प्राचार्य प्रियंका बरुआ , सुमन सरकार , सतनाम कौर, अंगना घोष , रोशेले एंथोनी वह छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

IMG 20240727 WA0015
“गावहो सच्ची बाणी” कीर्तन मुकाबला का ऑडिशन और सिख इतिहास की लिखित परीक्षा रविवार को बिष्टुपुर जी टाउन गुरुद्वारा में, तैयारी पूरी

सुबह 9.30 बजे प्रतिभागियों का रिपोर्टिंग टाइम, यहां भी भर सकेंगे फार्म, टेंशन नहीं लें, केवल और केवल अकाल तख्त की मर्यादा से संबंधित होंगे आसान से सवाल

IMG 20240727 WA0015

जमशेदपुर : सिख युवा पीढ़ी को गुरु के उपदेशों और सिख इतिहास से जोड़े रखने के उद्देश्य से जमशेदपुर में “गावहो सच्ची बाणी” कीर्तन और सिख इतिहास मुकाबला-2024 की तैयारी पूरी कर ली गई है. 28 जुलाई दिन रविवार को बिष्टुपुर जी टाउन गुरुद्वारा में कीर्तन मुताबले का ऑडिशन एवं सिख इतिहास से संबंधित लिखित परीक्षा ली जाएगी. दोनों ही प्रतियोगिता परीक्षा सुबह ठीक 10 बजे शुरु हो जाएगी. उससे पहले प्रतिभागियों को 9.30 बजे बिष्टुपुर गुरुद्वारा पहुंचना अनिवार्य किया गया है, ताकि फार्म की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाए. आयोजनकर्ताओं ने जमशेदपुर की सिख संगत के साथ-साथ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों से भी अपील की है कि इस आयोजन से अपने क्षेत्र के बच्चों को जोड़ने में भूमिका निभाएं ताकि आने वाली पीढ़ी में सिख इतिहास का ज्ञान बना रहे.

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

आयोजनकर्ताओं के मुताबिक लिखित परीक्षा में केवल और केवल अकाल रहित की मर्यादा के अनुसार ही आसान से प्रश्न पूछे जाएंगे. दोनों ही ग्रुप के लिए प्रश्नपत्र 60 मार्कस का रहेगा. इसके साथ ही अगर कोई प्रतिभागी किसी कारण वश फार्म नहीं भर सके हैं तो बिष्टुपुर गुरुद्वारा में समय से पहुंचकर अपना फार्म भर सकते हैं. कीर्तन मुकाबले के लिए 100 रुपये, जबकि लिखित परीक्षा के लिए 50 रूपये रजिस्ट्रेशन शुल्क रखा गया है.

IMG 20240309 WA00261

इस प्रतियोगिता को सफल करने में बिष्टुपुर जी टाउन गुरुद्वारा प्रधान प्रकाश सिंह एंड टीम अपना बहूमूल्य सहयोग दे रही है. परीक्षा के बाद प्रतिभागियों और उपस्थित संगत के बीच गुरु का अटूट लंगर भी वितरित किया जाएगा. कार्यक्रम की सफलता को लेकर चरणजीत सिंह, इंदरजीत सिंह इंदर, बलजीत संसोआ, रंजीत सिंह मोनू, हरविंदर सिंह, ज्ञानी मनप्रीत सिंह, बीबी सुरजीत कौर, बीबी परमजीत कौर, बीबी जसविंदर कौर आदि भूमिका निभा रहे हैं.

IMG 20240727 WA0009
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सरायकेला – खरसावां ने डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य जाँच शिविर का हुआ आयोजन
IMG 20240727 WA0008

सरायकेला – खरसावां : भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा सरायकेला – खरसावां जिला अंतर्गत कपाली स्थित अल हयात नर्सिंग होम में भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इलाज के दौरान लोगों में मुफ्त दवाइयों का वितरण भी किया गया एवं उचित परामर्श भी दिया गया। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश एवं जिला कमेटी द्वारा लोगों के बीच डॉ ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी के पुस्तक का वितरण भी किया गया, जिसके माध्यम से लोग मिसाइल मैन डॉ ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के व्यक्तित्व और उनके विचारों को समझ सके और अपने जीवन मे उनका अनुसरण कर सके।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात साहब शामिल हुए। साथ में महामंत्री ताजदार आलम, प्रदेश मंत्री डॉ आरिफ नासिर भट्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी नययर आजम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंद्र सिंह रिंकू, सरायकेला खरसावां जिला वरीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हयात, जिला मंत्री मोहम्मद मुख्तार अंसारी इत्यादि अपने पदाधिकारी के संग शामिल हुए।
इस जांच शिविर में 56 लोगों ने अपने स्वास्थ्य का जांच करवाते हुए लाभ उठाया।

IMG 20240309 WA00261
IMG 20240727 WA0005
भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर अल्पसंख्यक मोर्चा ने मिसाइल मैन डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम को याद कर नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया
IMG 20240727 WA0003

जमशेदपुर : भाजपा जमशेदपुर महानगर के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद निसार अहमद के द्वारा आजादनगर मंडल में एम्स इंटरनेशनल स्कूल जवाहर नगर रोड नंबर 9 में नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही मोतियाबिंद के मरीजों को चिन्हित कर मुफ्त में इलाज और ऑपरेशन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240727 WA0004 1

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात साहब शामिल हुए। साथ में महामंत्री ताजदार आलम, प्रदेश मंत्री डॉ आरिफ नासिर भट्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी नययर आजम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंद्र सिंह रिंकू, भाजपा मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन, सेख इस्लाम, रेहान, शाहिद, राजू मुंडा, महबूब, धरमपाल सिंह, माधुरी सिंह, अपने पदाधिकारी के संग शामिल हुई।
इस जांच शिविर में 124 लोगों ने जांच शिविर का लाभ उठाया वहीं 27 लोग मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किए गए।

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
IMG 20240725 WA0005 scaled
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई ई-गर्वनेंस सोसाईटी की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
IMG 20240725 WA0007

जमशेदपुर : उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला ई-गवर्नेंस सोसाईटी द्वारा जिला ई-गवर्नेंस सोसाईटी के माध्यम से संचालित परियोजानों की समीक्षा की गयी। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिले में अब तक झारसेवा आईडी हेतु प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई करते हुए निष्पादन करने का निदेश दिया गया, साथ ही वैसे प्रज्ञा केंद्र संचालक है जो पंचायत भवन में बैठते है लेकिन उनके पास झारसेवा आईडी नहीं है, उनको चिह्नित करने का निदेश दिया गया।

IMG 20240309 WA00281

जिले के राशन डीलरों को सीएससी सेंटर में पंजीकृरण के संबंध में सीएससी मैनेजर द्वारा जानकारी दी गई कि अब तक 600 से अधिक राशन डीलरों को सीएससी सेंटर में पंजीकृत कर दिया गया है जिस पर उपायुक्त द्वारा शेष राशन डीलरों को एक माह के अंदर सीएससी में पंजीकृत करने का निर्देश दिया गया ।

IMG 20240309 WA00271

प्रज्ञा केन्द्र के माध्यम से आमलोगों को मिलने वाली सेवाओं की गुणवता सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त द्वारा सीएससी मैनेजर को प्रत्येक माह 60 प्रज्ञा केंद्र का औचक निरीक्षण करने का निदेश दिया गया। ई-ऑफिस परियोजना के समीक्षा में उपायुक्त द्वारा एक माह के अंदर ई-ऑफिस का क्रियान्वयन जिला अंतर्गत सभी कार्यालयों में करने का निर्देश दिया गया।

IMG 20240309 WA00261

उपायुक्त द्वारा झारनेट परियोजना के समीक्षा में जिला स्तर से सभी प्रखण्ड कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग टेस्ट करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध करवाने का निदेश दिया, साथ ही साथ झारनेट में इंटरनेट स्पीड को बढ़ाने हेतु विभागीय पत्राचार करने, जिला ई-गवर्नेस सोसाईटी द्वारा सभी कार्यालयों एवम आम जनता को कंप्यूटर शिक्षा हेतु प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना करने का निदेश दिया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, अपर उपायुक्त श्री योगेन्द्र प्रसाद, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री महेन्द्र कुमार, डीटीओ सह नजारत उप समाहर्ता श्री धनंजय, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री किशोर प्रसाद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, ई डिस्ट्रिक मैनेजर, जिला परियोजना पदाधिकारी UIDAI, सीएससी मैनेजर, नेटवर्क इंजीनियर, झारनेट के कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!