एक नई सोच, एक नई धारा

विधानसभा निर्वाचन को लेकर उड़नदस्ता, चेकनाका टीम, वी.वी.टी को दिया गया प्रशिक्षण, पीडी आईटीडीए एवं एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने किया संबोधित
IMG 20241009 WA0017

जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार आसन्न विधानसभा निर्वाचन-2024 के मद्देनजर उड़नदस्ता, चेकनाका टीम, वी.वी.टी (वीडियो व्यूइंग टीम) का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सत्र को पी.डी आई.टी.डी.ए श्री दीपांकर चौधरी एवं एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान ने संबोधित किया तथा प्रशिक्षणार्थियों को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह उपस्थित रहीं।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA00271

उड़नदस्ता दल (एफएसटी) को व्यय लेखा नियंत्रण के तहत की जाने वाली कार्रवाई के अतिरिक्त आदर्श आचार संहिता के मामले पर भी कैसे नियंत्रण रखना है? इस विषय पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। सी विजिल एप के बारे में भी बताया गया। चेकनाका टीम को चुनाव के दौरान भारी मात्रा में नकद लेन- देन पर पैनी नज़र कैसे रखा जा सकता है? इस विषय पर ट्रेनिंग दी गई। चेक नाका पर जांच के क्रम में अवैध हथियार के साथ आसामाजिक तत्वों की पहचान करना व उनपर कार्रवाई करने से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। वहीं वीडियो व्यूइंग टीम को भी उनके दायित्वों से अवगत कराया गया तथा सफलतापूर्वक चुनाव कार्यों एवं दायित्वों के संपादन के निमित्त आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

IMG 20240309 WA00261
परियोजना निदेशक आईटीडीए की अध्यक्षता में हुई बैठक, निर्वाचन कार्य को लेकर बैंक, पीएसयू व अन्य संस्थाओं से मांगी गई कर्मियों की सूची
IMG 20241009 WA0014

जमशेदपुर : आईटीडीए कार्यालय सभागार, जमशेदपुर में परियोजना निदेशक, आई.टी.डी.ए श्री दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में आसन्न विधानसभा निर्वाचन-2024 के लिए निर्वाचन कार्य में संलग्न कर्मियों की प्रतिनियुक्ति हेतु सभी बैंक के नोडल पदाधिकारी, यूसीआईएल, एचसीएल आदि के प्रतिनिधि के साथ बैठक की गयी। पीडी आईटीडीए द्वारा निदेश दिया गया कि अपने संस्थान में कार्यरत सभी कर्मियों की सूचि विहित प्रपत्र में निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत कार्मिक कोषांग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA00271

बैठक में उपस्थित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए पीडी आईटीडीए ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला अंतर्गत गठित विभिन्न कोषांगों में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति के अलावा उन्हें ससमय प्रशिक्षण भी दिया जाना है। कोषांगों में ससमय प्रतिनियुक्ति से प्रशिक्षण कैलेंडर के अनुसार प्रशिक्षण दिया जा सकेगा जिससे चुनाव कार्यों को संपादित करने में काफी सहूलियत सभी होगी। बैठक में एलआरडीसी श्री गौतम कुमार, एलडीएम व अन्य सम्बंधित उपस्थित रहे।

IMG 20240309 WA00261
भाजपा नेता शिव शंकर सिंह ने किया बागुनहातू बिहारी बस्ती क्षेत्र का भ्रमण, जनसमस्याओं से हुए रूबरू
IMG 20241009 WA0013

जमशेदपुर : भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह और उनकी टीम ने बागुनहातू बिहारी बस्ती क्षेत्र का भ्रमण एवं जनसंपर्क किया। स्थानीय जनसमस्याओं से अवगत हो उनका शीघ्र समाधान हेतु हरसंभव प्रयास करने की बात कही। इस दौरान मोहल्लेवासियों ने वर्षों पुरानी मंदिर के जीर्णोद्धार कराने का आग्रह शिव शंकर सिंह से किया।

IMG 20240309 WA0028

साथ ही, राशन कार्ड बनवाने व पेंशन सुविधा मिलने में हो रही परेशानी को उनके समक्ष रखा। इस दौरान, शिव शंकर सिंह ने उनके द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्य चलित कार्यालय, नागरिक सुविधा केंद्र, निःशुल्क फोगिंग सेवा, स्वच्छता अभियान इत्यादि कार्यों से लोगों को अवगत किया और उन्हें इसका लाभ लेने को कहा।

IMG 20240309 WA00271

साथ ही, हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने की खुशी में लड्डू बांटे। शिव शंकर सिंह ने कहा जनआशीर्वाद हमारे लिए महत्वपूर्ण है सभी के सहयोग से जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र को एक नई दिशा और विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

IMG 20240309 WA00261

क्षेत्र भ्रमण के दौरान उनके साथ कार्तिक कुमार, मछेंद्र निषाद जी, सुभाष प्रमाणिक, सूरज, मुकेश, गोविंदा, दीपक, संदीप, लक्ष्मी, शीला, रेशम, देवंती समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी के मानगो प्रखंड द्वारा किया गया शस्त्र पूजन
IMG 20241009 WA0011
IMG 20240309 WA0028

जमशेदपुर : विश्व हिंदू परिषद – दुर्गावाहिनी के मानगो प्रखंड द्वारा मानगो प्रखंड स्थित शंकोसाई, डिमना रोड, तुरियाबेरा ग्रामीण क्षेत्र के काली मंदिर में स्थानीय माताओं व बहनों के बीच वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दुर्गा चालीसा का पाठ कर दुर्गाष्टमी व शस्त्रपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महानगर मातृशक्ति सह प्रमुख सविता सिंह जी, महानगर दूर्गावाहिनी सह संयोजिका शोभा पाठक जी उपस्थित रहे।

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
मानगो डिमना रोड स्थित राजेंद्र दुर्गा पूजा समिति का उद्घाटन भाजपा नेता राजीव रंजन ने किया
IMG 20241008 WA0029
IMG 20240309 WA0028

जमशेदपुर : मानगो डिमना रोड स्थित राजेंद्र दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा के पंडाल उद्घाटन षष्ठी के अवसर पर संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप भाजपा नेता सह पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह सह विशिष्ठ अतिथि के रूप मुख्यालय 1 डीएसपी भोला प्रसाद सिंह सम्मिलित हुए।

IMG 20240309 WA00271

श्री सिंह अपने उद्बोधन में कहा की भारत देश युवाओं का देश है। मां दुर्गा सद्बुद्धि एवं शक्ति दे ताकि भारत देश विश्व गुरु बने।

IMG 20240309 WA00261
गोगो योजना जुमला के अलावा कुछ नहीं : सुधीर कुमार पप्पू
Screenshot 2024 1008 233134

जमशेदपुर : सामाजिक चिंतक एवं अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने भारतीय जनता पार्टी की झारखंड के लिए प्रस्तावित गोगो योजना को जुमला बताया है।
उनके अनुसार झारखंड की हेमंत सरकार बेटियों एवं मां बहनों के लिए योजनाएं लेकर आई है और उसके काउंटर में यह प्रलोभन देने की कोशिश है।

IMG 20240309 WA0028

झारखंडी स्वाभिमानी होते हैं और उनके प्रलोभन में आने वाले नहीं हैं। सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार सत्ता पाने के लोभ में भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा बेनकाब हो चुका है। जिस पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को यूपीए की उपज बताती थी और भ्रष्टाचार की जननी बताते नहीं थकती रही है, भाजपा ने उसे गले लगाने में देरी नहीं की।
झामुमो के परिवारवाद पर प्रश्न उठाने वाले भाजपा नेताओं को सीता सोरेन को अपनी पार्टी में लेते हुए जरा भी शर्म नहीं आई।

IMG 20240309 WA00271

अब इनका यह आलम है कि जिस कमलेश सिंह पर आरोप लगाते थे उसे भी गले लगा बैठे हैं। पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही पर दवा घोटाले का मामला चल रहा है और वे पिछले कई सालों से भारतीय जनता पार्टी में है और उन्हें टिकट भी दे रही है।
भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि हम फ्री की रबड़ी नहीं बांटेंगे। फ्री राशन योजना क्या है, मुफ्त आवास योजना क्या है, लोगों को फ्री बिजली देने का वायदा क्या है।

2014 का साल लोगों को अच्छी तरह याद है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी भाषण में 15 लाख अकाउंट में देने, काला धन लाने, एक करोड़ लोगों को रोजगार देने, किसान का मुनाफा दुगना करने, वन रैंक वन पेंशन जैसी योजनाओं की घोषणा की। बाद में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, वह तो चुनावी जुमला था।

IMG 20240309 WA00261

झारखंड में सबसे ज्यादा भारतीय जनता पार्टी का शासन रहा है उसे समय इन्हें मैया योजना गोगो योजना याद नहीं आया।
अभी फॉर्म बंटवां कर ड्रामा कर रहे हैं। फार्म भी बीजेपी, आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनी, जैसे धार्मिक संगठनों से जुड़े परिवार की महिलाएं ही लाइन में लगकर फॉर्म लेने का ड्रामा कर रही है और आम लोगों को भ्रमित करना चाहते हैं।

भारतीय जनता पार्टी झारखंड में सत्ता पाने के लिए जितनी भी योजना लेकर आए, उनकी कोई भी कोशिश यहां की जनता कामयाब नहीं होने देगी। जमीन के फर्जी मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेजा गया, झारखंड मुक्ति मोर्चा को तोड़ने की कोशिश हुई, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और सीता सोरेन को जेएमएम से तोड़ा गया, झारखंडी जनता नहीं भूली है और आने वाले चुनाव में भाजपा और उसके गठबंधन आजसू पार्टी और जनता दल यू को सबक सिखाएंगे ।

विश्व हिन्दू परिषद – दुर्गावाहिनी टेल्को प्रखण्ड ने मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम
IMG 20241008 WA0025

जमशेदपुर : टेल्को प्रखंड स्थित रोड नम्बर 26 दुर्गा पूजा पंडाल में शस्त्र पूजन एवं दुर्गा वाहिनी की स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम दीप प्रज्वलित करके तथा वैदिक मंत्रों से किया गया तत्पश्चात शास्त्रों का पूजन किया गया।
मंच का संचालन दुर्गावाहिनी संयोजिका नीलिमा सरदार द्वारा किया गया। सभा को संबोधन और आशीर्वचन जमशेदपुर जिला मातृशक्ति सहप्रमुख वंदना राव जी ने किया।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA00271

कार्यक्रम में संजीता सेन जी विभाग संयोजिका, तारा बागची जी जिला विद्यार्थीनी प्रमुख, सबिता जी जिला मातृशक्ति सह प्रमुख, मीरा जी मातृशक्ति सह प्रमुख, बबली सोनम जी जिला सह संयोजिका, शोभा पाठक जी जिला सह संयोजिका, उमा शर्मा जी, सुरजीत कौर जी टेल्को प्रखंड मातृशक्ति, जिला बजरंग दल संयोजक मुन्ना दुबे जी एवं टेल्को नगर के मंत्री रितेश ओझा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

IMG 20240309 WA00261
हरियाणा विधान सभा चुनाव में भाजपा की जीत पर भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह ने बधाई दी
IMG 20241006 WA0000

जमशेदपुर : हरियाणा में विधानसभा चुनाव में भाजपा की एतिहासिक जीत के अवसर पर भाजपा सह पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह ने हरियाणा की जनता को बधाई देते हुए कहा की यह जीत इसलिए ऐतिहासिक क्योंकि सारी एग्जिट पोल कांग्रेस की जीत दिखा रही थी। यह जीत माननीय प्रधानमंत्री जी नीतियों एवं हरियाणा की जनता की है।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA00271

लोकसभा चुनाव के 4 महीने के बाद ही भारत की जनता जान चुकी है की राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के पास देश के विकास एवं सशक्त भारत के लिए नीति नही है। सिर्फ और सिर्फ माननीय प्रधानमंत्री जी की नीतियों को गाली देना एवं देश के बाहर भारत के लोकतंत्र व भाजपा के बारे शिकायत करने के अलावा कोई दूसरा नीति नही है।

IMG 20240309 WA00261

इन्होंने आगे कहा की कांग्रेस की गलत कार्यों का जवाब हरियाणा की जनता ने दिया है। इसका सीधा झारखंड में होगा और जो जेएमएम और कांग्रेस पार्टी झारखंड के भोले भाले जनता को बेवकूफ समझ रही है। इसका सीधा जवाब जनता देगी और इस बार झारखंड में भी कमल खिलेगा।

प्रदेश के समुन्नत विकास के आह्वान को हरियाणा की जनता ने किया स्वीकार: भाजपा नेता शिव शंकर सिंह
IMG 20241008 WA0017
IMG 20240309 WA0028

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को लगातार तीसरी बार मिली ऐतिहासिक जीत के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और पार्टी के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जागरूक मतदाताओं को बधाई।
यह विजय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व, राष्ट्रवाद और विकास की नीतियों की आमजन में अपार स्वीकार्यता को प्रमाणित करती है।

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
मंईयां सम्मान योजना : जिले के 2 लाख 71 हजार 100 लाभुकों के बीच हस्तांतरित की गई 27 करोड़ 11 लाख की राशि
IMG 20241008 WA0022

जमशेदपुर : राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ के लाभुकों को तृतीय किश्त की राशि जिले में समारोहपूर्वक हस्ंतांरित की गई। समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल, माननीय विधायक जुगसलाई श्री मंगल कालिंदी, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू, जिला परिषद उपाध्यक्ष श्री पंकज, पीडी आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी शामिल हुए। मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती संध्या रानी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्रीमती नेहा संजना खलखो व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

IMG 20240309 WA0028

10 लाभुकों को मिला स्वीकृति पत्र

IMG 20241008 WA0023

कार्यक्रम में जिले के 2 लाख 71 हजार 100 लाभार्थियों के बीच 27 करोड़ 11 लाख की राशि रिमोट दबाकर माननीय विधायक जुगसलाई द्वारा हस्तांरित की गई। साथ ही 10 लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया एवं उपहार प्रदान किया गया।

IMG 20240309 WA00271

माननीय विधायक जुगसलाई ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक व सामाजिक उत्थान की दिशा में कई योजनायें संचालित कर रही हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में माननीय मुख्यंमंत्री श्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार द्वारा संवेदनशील प्रयास किए जा रहे हैं। इसी का परिणाम है कि राज्य में 50 लाख से ज्यादा महिलाओं को इस योजना से जोड़ा गया है। उन्होने सरकार की अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी देते हुए कहा कि लोग जागरूक हों और योजनाओं का लाभ जरूर उठायें।

IMG 20240309 WA00261

जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि सभी महिलाओं को सरकार की योजनाओं से जुड़ना चाहिए। 18-50 वर्ष की महिलाओं- बेटिओं को आर्थिक सहयोग के रूप में राज्य सरकार द्वारा ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ का लाभ दिया जा रहा है, इसका लाभ लें।

error: Content is protected !!