एक नई सोच, एक नई धारा

हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ हेट स्पीच को लेकर बाबर खान ने जमशेदपुर न्यायालय में किया मुकदमा
IMG 20241106 WA0021

जमशेदपुर : असम के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हेमंत विश्व शर्मा के खिलाफ स्थानीय अदालत में परिवार दाखिल हुआ है। एआइएमआइएम नेता एवं जमशेदपुर पश्चिम के प्रत्याशी बाबर खान की ओर से वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने धार्मिक भावना को चोट पहुंचाने तथा सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने की धारा के तहत परिवाद दाखिल कर आजाद नगर पुलिस को कार्रवाई करने का आदेश देने का आग्रह किया है।

IMG 20240309 WA00271

राशिद हुसैन उर्फ बाबर खान के अनुसार 25 अक्टूबर के दैनिक जागरण में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार 24 अक्टूबर को साकची बोधि टेंपल मैदान में अपने भाषण में असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के हर कोने में जहां बाबर बसे हैं उन्हें ढूंढ ढूंढ कर लात मार कर देश से भगाया जाएगा। झारखंड में हेमंत सोरेन का बन्ना गुप्ता की सरकार ने संथालपरगना से बांग्लादेशी घुसपैठियों को भगाने के लिए कुछ नहीं किया है। हमारी सरकार बनेगी तो हम घुसपैठियों को लात मार मार कर झारखंड से बाहर निकालेंगे। झारखंड में हिंदुओं और आदिवासियों की सरकार बनेगी तभी यह संभव है। झारखंड में वर्तमान में घुसपैठियों माफिया व दलालों की सरकार चल रही है।

IMG 20240309 WA0028

इन शब्दों का प्रयोग कर उन्होंने धार्मिक भावनाओं को आहत किया है और सांप्रदायिक विद्वेष को बढ़ाने का काम किया है। उनका मकसद मुसलमान की धार्मिक भावनाओं को जान बूझकर चोट पहुंचाना रहा है। बाबर खान के अनुसार उन्होंने इस घटना के खिलाफ आजाद नगर थाना में लिखित शिकायत दी परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में उन्हें अपने वकील की मदद से अदालत की शरण लेनी पड़ी है। इस मामले में अधिवक्ता जाहिद इकबाल, अधिवक्ता कुलविंदर सिंह, अधिवक्ता कुलसुम नाज ओरिया अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के साथ अदालत में थे।

झारखंड में एनडीए-इंडिया गठबंधन की मुसीबत बने बागी, किसका बिगाड़ेंगे खेल?

झारखंड के चुनाव में बागियों ने एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों की नाक में दम कर रखा है. बीजेपी के बड़े नेता ऑपरेशन बागी क्लीन के जरिए नाराज नेताओं को मनाने मैदान में उतरे, लेकिन हिमंता सहित शिवराज सिंह चौहान और बीएल संतोष सरीखे नेता भी सबको समझाने में कामयाब नहीं हो सके.

यही वजह है कि नॉमिनेशन से नाम वापस करने की तारीख बीत जाने के बाद बीजेपी को तकरीबन तीस नेताओं को पार्टी के खिलाफ काम करने को लेकर पार्टी से बाहर करना पड़ा है. यही हाल इंडिया ब्लॉक का भी है 12 सीटों पर बागियों ने अपने गठबंधन के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है. ऐसे में सवाल उठता है कि बागी किसको ज्यादा नुकसान पहुंचाएंगे ये सोचकर झारखंड की मुख्य राजनीतिक पार्टियों के हौसले पस्त हो रहे हैं.

एनडीए को बागी से कितना बड़ा खतरा ?

झारखंड जीतना एनडीए के लिए बेहद अहम है. इसलिए पार्टी ने विनेबलिटी को प्रमुख आधार बनाकर सबकुझ झोंक दिया है. बीजेपी में ही इस बात को लेकर गहरा असंतोष है कि बीजेपी के तरफ से 68 उम्मीदवार मैदान में उतारे गए हैं जिनमें 35 आयातित उम्मीदवार हैं. ज़ाहिर है ऐसे में बीजेपी के लिए सालों से काम करने वाले कार्यकर्ताओं में निराशा का भाव है. इसलिए कई सीटों पर कार्यकर्ता और नेता अपनी ही पार्टी के खिलाफ मैदान में उतरकर बीजेपी के खिलाफ प्रचार करने मैदान में उतर गए हैं.

IMG 20240309 WA0028

इन नाराज नेताओं में रविन्दर राय का नाम भी आ रहा था जो गिरिडिड जिले के एक विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी बनने की चाहत में बगावत करने की तैयारी में थे. रविन्दर राय पूर्व सांसद हैं और बीजेपी के बड़े नेताओं ने उन्हें पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर समझा बुझा लिया है, लेकिन लुईस मरांडी,केदार हाजरा सरीखे कई नेता जेएमएम से टिकट पाकर अब बीजेपी का खेल खराब करने में जुट गए हैं. ये कहानी यहीं खत्म नहीं होती है.

नॉमिनेशन वापस करने का अंतिम दिन बीत जाने के बाद बीजेपी के कार्यकर्ता और उम्मीदवारों को 30 की संख्या में बाहर कर बीजेपी सीधा पैगाम देने के प्रयास में है. जमशेदपुर पूर्वी का सीट हो या फिर रांची ग्रामीण, पूर्वी सिंहभूम, लोहरदगा, खूंटी, हजारीबाग, गढ़वा, चतरा, जमशेदपुर महानगर, पलामू सहित तीस सीटे हैं जहां से बीजेपी के ही कार्यकर्ता निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतर गए थे. इन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है.

पार्टी के लिए चुनौती बने ये नेता

कई सीटों पर परिवारवाद के खिलाफ बीजेपी से ताल्लुक रखने वाले नेता ही मैदान में उतरे हैं जो कह रहे हैं कि उनकी लड़ाई पार्टी से नहीं बल्कि उस व्यक्ति से है जो परिवारवाद के नाम पर टिकट पाने में कामयाब हुई हैं. ऐसे नेताओं में नाम शिवशंकर सिंह का आ रहा है जो जमशेदपुर पुर्वी से रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास के खिलाफ मैदान में उतरकर पार्टी के लिए चुनौती बन गए हैं.

इसी तरह पोटका सीट से अर्जुन मुंडा की पत्नी मैदान में हैं लेकिन वो बीजेपी से निर्दलीय उम्मीदवार बनने वाले कैंडिडेट को मनाने में सफल रही हैं. लेकिन बीजेपी शिमोन मालतो का समझाने में विफल रही है जो अब जेएमएम के पाले में जा चुके हैं. शिमोन मालतो बरहेट से टिकट चाहते थे लेकिन नहीं मिलने पर वो अपने समर्थकों के साथ जेएमएम में शामिल हो गए हैं. परिवारवाद और वंशवाद का विरोध करने वाली पार्टी परिवारवाद और वंशवाद की चपेट में पूरी तरह फंसती दिख रही है. यही वजह है कि बीजेपी में अंसतुष्टों की संख्या दूसरे दलों से कहीं ज्यादा है.

राजनीतिक विश्लेषक डॉ संजय कुमार कहते हैं कि परिवारवाद झारखंड में हावी हर दल में है. इसलिए ये मुद्दा बीजेपी के लिए कारगर रहेगा इसकी उम्मीद दूर दूर तक नहीं दिख रही है. दरअसल बीजेपी हर हाल में झारखंड जीतकर केन्द्र सरकार की मजबूती को बरकरार रखना चाह रही है. इसलिए टिकट बांटने के पीछे विनेबलिटी को देखते हुए पार्टी ने अपने उसूलों के साथ जोरदार समझौता किया है.

बीजेपी के घटक दल आजसू में भी बगावत है चरम पर

गठबंधन के तहत आजसू को दस टिकट एनडीए में मिली हैं. लेकिन आजसू के विरोध में 16 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं ऐसा दावा राजनीतिक विश्लेषकों द्वारा किया जा रहा है. कहा जा रहा है कि सुदेश महतो की पार्टी में बगावत सबसे ज्यादा है जो घटक दल के तौर पर एनडीए के लिए सबसे बड़ी चुनौती है. जाहिर है साल 2019 में आजसू के साथ बीजेपी का तालमेल नहीं हो सका था. इसलिए बीजेपी अकेले चुनाव में उतरकर सरकार बनाने में नाकामयाब रही थी. इसबार आजसू गठबंधन की हिस्सा है. लेकिन पार्टी के भीतर भयानक बगावत एनडीए के लिए सिरदर्द बनता दिख रहा है.

IMG 20240309 WA00271

इंडिया ब्लॉक में भी है भयानक बिखराव, कैसे सामना करेगी हेमंत सरकार ?

इंडिया ब्लॉक में सपा झारखंड में इंडिया अलायंस की हिस्सा नहीं है. गौरतलब है कि हरियाणा में दर्जन भर से ज्यादा सीटों पर सपा और आप ने मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया था. इसलिए कांग्रेस वहां सरकार बना पाने में असफल रही थी. झारखंड में भी सपा इंडिया से अलग चुनाव लड़ रही है. वहीं तीन सीटों पर आरजेडी,जेएमएम और सीपीआई एम के साथ फ्रेंडली फाइट हो रही है. कहा जा रहा है कि इंडिया ब्लॉक भी तकरीबन 20सीटों पर निर्दलीय और घटक दल के बगावती तेवर से परेशान है. इसलिए ऊंट किस करवट बैठेगा इसको लेकर राजनीतिक पंडित सहित सियासी पार्टियां साफ साफ दावा करने से बचने लगी है.

कांग्रेस को भी निकालने पड़े हैं अपने तीन नेता

कांग्रेस पार्टी ने तीन नेताओं को पार्टी विरोधी कार्रवाई के लिए बाहर का रास्ता दिखाया है. इनमें देवेंद्र सिंह पांकी से, मुनेश्वर उरांव लातेहार से और इसराफिल अंसारी को गोमियां से बाहर किया गया है. कांग्रेस पहले से ही चुनाव प्रचार में शिथिलता बरतती दिख रही है. वैसे में बाबू लाल मरांडी सरीखे नेताओं के खिलाफ जेएमएम और सीपीआई एमएल ने अपने अपने कैंडिडेट उतारकर इंडिया ब्लॉक के भीतर की कड़वाहट को जाहिर कर दिया है.

भाजपा से बगावत करने वाले 4 नेताओं को पार्टी ने 6 साल के लिए किया निष्कासित
AddText 11 06 12.30.32

जमशेदपुर : झारखंड भाजपा ने बड़ी कार्रवाई की है. पार्टी से बागी बनकर चुनाव लड़ने वाले जमशेदपुर महानगर के चार नेताओं को पार्टी की सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है. जमशेदपुर पश्चिम से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले विकास सिंह को निष्कासित कर दिया गया है. वे एनडीए के जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी सरयू राय के खिलाफ नामांकन भरा और अब चुनाव लड़ रहे है. इसको देखते हुए उनको पार्टी ने निष्कासित कर दिया है. अब उनका भाजपा के साथ कोई ताल्लुकात नहीं रहा है.

IMG 20240309 WA00271

इसी तरह जुगसलाई से निर्दलीय उम्मीदवार बने विमल बैठा, जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय प्रत्याशी शिवशंकर सिंह और राजकुमार सिंह को भी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है. ये दोनों नेता भी जमशेदपुर पूर्वी से बागी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं. इन चारों को लेकर अलग-अलग लेटर भी जारी कर दिया गया है. भाजपा अभी और ऐसे नेताओं की पहचान कर रहा है, जो पार्टी के खिलाफ काम कर रहे है. ऐसे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की गयी है. बता दें कि गत विस चुनाव में भी पार्टी से बगावत करने वाले बड़े चेहरों को निष्कासित किया गया था. पांच साल बाद आज वे फिर अपनी जगह में बन गए हैं।

IMG 20240309 WA0028
पूर्वी जमशेदपुर से निर्दलीय प्रत्याशी शिवशंकर सिंह के समर्थन में पूर्व डीआईजी राजीव सिंह ने सभाएं किए
IMG 20241106 WA0005

जमशेदपुर : पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह पूर्वी जमशेदपुर से निर्दलीय प्रत्याशी शिव शंकर सिंह के पक्ष नीलगिरी अपार्टमेंट एवं जोजोबेड़ा में सभाएं में सम्मिलित हुए।
श्री सिंह ने शिवशंकर सिंह के विषय में कहा कि यह लड़ाई भाजपा से नहीं है,सिर्फ और सिर्फ परिवारवाद के खिलाफ है। जनता ऐसे प्रत्याशी को चुनेगी जो उनके बीच का हो और 5 सालों से उनके लिए कार्य कर रहा है।

IMG 20240309 WA00271

उन्होंने आगे कहा कि वे भाजपा के विरोधी नहीं है, बस परिवारवाद से जो पार्टी की नितियां खराब हो गई है, उसके खिलाफ है लड़ रहे है,उनकी विचारधारा भी संघ की ही है।पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने अभी अपनी किताब में लिखा है कि अगर शीर्ष नेतृत्व अगर विचारधारा से भटक जाए तो कार्यकर्ताओं को सही रास्ता दिखाना जरूरी है।

IMG 20240309 WA0028
झारखंड में वादों की भरमार अपने राज्य में लागू करने से कतरा रही भाजपा सरकार : सुप्रिया श्रीनेत

जमशेदपुर : कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत में कहा कि भाजपा जो कहती है वह कभी करती नहीं। झूठे वादे कर राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में सत्ता हासिल करने वाली भाजपा ने चुनाव से पूर्व किए गए वादे कभी पूरे नहीं किया। वैसी ही वादों की बौछार अब पार्टी झारखंड में कर रही है, लेकिन यहां की जनता भाजपा के झूठ, फरेब एवं बहकावे की राजनीति में आने वाली नहीं है।

Screenshot 2024 1106 001503

सुप्रिया श्रीनेत मंगलवार को साकची स्थित एक होटल में मीडिया से बात कर रही थी। उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा बड़े-बड़े वादे कर रही है। लेकिन जिन वादों एवं झूठ के दम पर वह राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात में सत्ता हासिल की वहां उसे लागू नहीं कर पाई। उल्टे कांग्रेस की योजनाओं को बंद कर दिया। झारखंड के चुनाव में भाजपा के 500 रुपया में गैस सिलेंडर, मईंया सम्मान योजना के जवाब में गोगो दीदी योजना को चुनावी जुमला बताया।

केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि झारखंड का बकाया 1 लाख 76 हजार करोड़ रुपया केंद्र नहीं दे रहा है। अगर यह राशि मिल जाए तो 42000 से ज्यादा बच्चों को कई वर्षों तक स्कॉलरशिप दी जा सकती है। उक्त पैसे से 68 लाख किसानों का कर्ज माफ किया जा सकता है। उक्त पैसे से कई जनहित के कार्य एवं कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित हो सकती हैं। लेकिन जान बुझकर केंद्र सरकार झारखंड का हक दबाए बैठा है।

IMG 20240309 WA00271

झारखंड सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि झारखंड में 26 लाख लोगों के लिए आबुआ आवास का निर्माण कराया जा रहा है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास एवं उनके परिवार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि उस परिवार के नाम गुंडागर्दी के कई कृतिमान स्थापित है। बेटे ललित दास ने ओड़िशा राजभवन के कर्मचारी के साथ मारपीट किया।, रघुवर दास के भतीजे कमलेश साहू ने महिला को प्रताड़ित किया उसकी जमीन हड़पने की कोशिश की। उनके भाई मूलचंद ने गुंडागर्दी की हदें पार कर दी। मारपीट एवं डराना धमकाना उस परिवार की उपलब्धियां रही है। पूर्णिमा साहू के प्रत्याशी बनने पर उन्होंने खुशी जाहिर की। लेकिन कहा कि उनके पति ललित दास ओड़िशा राजभवन के कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हैं वैसी स्थिति कर्मचारी की पत्नी एवं उस परिवार को न्याय दिलाने के लिए पूर्णिमा दास ने क्या किया। उनके देवर कमलेश साहू ने घर में घुस कर महिलाओं के साथ मारपीट किया तब पूर्णिमा साहू ने उन महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए क्या किया। इतना ही नहीं ऱघुवर दास ने मुख्यमंत्री रहते न्याय मांगने गए एक बेटी के पिता को सार्वजनिक मंच से बेइज्जत कर भगा दिया था तब उस बेटी को न्याय दिलाने के लिए पूर्णिमा साहू ने क्या किया था।

भाजपा के 18 वर्षों के शासनकाल पर प्रहार करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि इन वर्षों में भाजपा ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए क्या किया यह उन्हें बताना चाहिए. आज जब इंडिया गठबंधन की सरकार महिलाओं को मईंया सम्मान योजना के तहत प्रतिमाह एक हजार रुपया दे रही है जो दिसंबर से 2500 हो जाएगा. तब बीजेपी के पेट में मरोड़ उठने लगा है और बीजेपी ने अपने चहेते के माध्यम से रांची हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर करा दी. यही है बीजेपी का महिलाओं के प्रति आदर औऱ सम्मान की भावना. 25 वर्षों से एक परिवार के आंतक को झेल रही जमशेदपुर पूर्वी की जनता के लिए मौका है कि वो डा. अजय कुमार को भारी मतों से जीत दिलाएं और सुरक्षित एवं विकसित जमशेदपुर बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे. चुनाव जीतने के बाद डॉक्टर अजय कुमार यहां की बरसों पुरानी समस्या 86 बस्ती का मामला हल कराने का काम करेंगे, 15 सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस की स्थापना कराएंगे। धार्मिक स्थलों के जन आधार एवं पुनरुत्थान के लिए काम करेंगे। चिकित्सा सेवा बेहतर करने एवं कॉलेज खोलने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाएंगे। भाजपा के घुसपैठ के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह केवल उन्हें चुनाव में ही दिखता है। यह मुद्दा उठाने वाले असम के मुख्यमंत्री खुद यहां घुसपैठिए बनकर यहां का अमन चैन खराब कर रहे हैं। असम में 19 लाख लोग एनआरसी से बाहर हुए उसपर वह कुछ नहीं बोलते हैं।

पीएम पर साधा निशाना

IMG 20240309 WA0028

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के बारे में की गई टिप्पणी पर निशाना साधते हुए कहा कि मंगलसूत्र और मुजरा के बाद अब भाजपा बेटियों को खरीदने की बात कह रही है। यह कितना शर्मनाक है। प्रधानमंत्री ने अपनी मुंह से ऐसी बात कहकर अपने पद की गरिमा गिराई है. जिस देश में बेटिंया पूजी जाती है. वहां प्रधानमंत्री द्वारा इस प्रकार के बयान उनकी घटिया मानसिकता का परिचायक है. प्रधानमंत्री के इस शर्मनाक बयान के लिए झारखंड बहने इन्हें कभी माफ नहीं करेगी.

सचिन पायलेट औऱ सुप्रिया श्रीनेथ के रोड शो में हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग,लगे अजय कुमार जिंदाबाद के नारे
FB IMG 1730831344019

जमशेदपुर : पूर्वी से कांग्रेस के प्रत्याशी डा. अजय कुमार के प्रचार के कांग्रेस के स्टार प्रचारक सब पार्टी के महासचिव सचिन पायलेट और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेथ ने रोड शो कर लोगों से डा. अजय कुमार के पक्ष में वोट करने की अपील की. सबसे पहले सचिन पायलेट, सुप्रिया श्रीनेथ और डा. अजय कुमार ने धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर झारखंड से बीजेपी का सफाया करने का संकल्प लिया. रोड शो साकची गोलचक्कर से गुजरते हुए स्टेट माइल रोड के रास्ते
रामलील मैदान,भालूबासा चौक,एग्रीको चौक, गोलमुरी हो कर आर.डी.टाटा चौक फिर काशीडीह चौक से गुजरते हुए जेएनएसी चौक पर रोड शो सभा मे तब्दील हो गया.

IMG 20240309 WA00271

इस दौरान आगे आगे हजारी की संख्या में बाइक सवार चल रहे थे. पूरे रास्ते में लोगों ने सचिन पायलेट,सुप्रिया श्रीनेथ औऱ डा. अजय का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया वहीं नेताओं ने लोगों का अभिवादन स्वीकार कर डा. अजय के पक्ष में वोट करने की अपील करते रहे. इस दौरान राहूल गांधी जिंदाबाद,सचिन पायलट जिंदाबाद, सुप्रिया श्रीनेथ सा, डा.अजय जिंदाबाद, कांग्रेस प्राटी जिंदाबाद का नारे लगते रहे. रोड शो के दौरान कई जगहों मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का स्वागत व अभिनन्दन किया।

रोड शो के दौरान सचिन पायलट, सुप्रिया श्रीनेथ औऱ डा. अजय ने दरबार साहिब में माथा टेका. इस दौरान सिख समाज द्वारा नेताओ को अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया.

डा. अजय ने जो काम खाकी में किया था अब वो काम खादी में करेंगे -सुप्रिया

IMG 20240309 WA0028

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेथ ने मंगलवार को रोड शो के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय ने जमसेदपुर के एसपी रहते जिस प्रकार अपराधझ को खत्म किया था अगर आपने समर्थन दिया तो अब वो खादी में जमशेदपुर से एक परिवार के आंतक और भय को समाप्त कर सुरक्षित एवं विकसित जमशेदपुर का आपके सपने के पूरा करेंगे. उन्होने कहा की जमशेदपुर पूर्वी की जनता को डर और आतंक के साये से बाहर निकालनेके लिए डॉ अजय कुमार चुनावी मैदान मे है, एक तरफ पूर्व मुख्यमंत्री सह ओड़िशा के राज्यपाल रघुवर दास के परिवार का आतंक है तो दूसरी और इसपर लगाम लगाने वाले प्रत्याशी डॉ अजय कुमार है, वो निडर है निर्भिक है.

जहां खाकी वर्दी मे रहकर उन्होने जनता को आतंक से मुक्ति दिलाई थी वहीँ अब खादी मे वें जनसेवा कर रहें हैँ, उन्होने कहा की डॉ अजय कुमार विधायक बनकर नहीं बल्कि जनसेवक बनकर जनसेवा की भाव रखते हैँ, वें शिक्षा, स्वास्थ और चहुमुखी विकास के मुद्दे को लेकर चुनाव मे उतरे हैँ, उनके पास विजन भी है और मिशन भी, साथ ही कहा की आईपीएस के पद पर रहकर उन्होंने जमशेदपुर मे काम किया है, और जमशेदपुर पूर्वी से भय और आतंक को दूर करने मे डॉ अजय कुमार सक्षम हैँ.

शासक(राजा) बनाम जनसेवक की लड़ाई है,जनताको तय करना है – सचिन

FB IMG 1730831330718

आल इंडिया कांग्रेस कमिटी के महासचिव सचिन पायलट ने कहा की यह लड़ाई शासक(राजा) बनाम जनसेवक के बीच है. एख परिवार जो जमशेदपुर की जनता को अपनी प्रजा समझता है. उसका मानना है कि वो जो आदेश जनता के पूर्वी को देगी व हीं जनता मानेगी. जैसा की राजकीय शासन में होता है. एक परिवार जो लगातार 25 वर्षों जनता का शोषण करता रहा है. वहीं दूसरी ओर डा. अजय कुमार है जो आम लोगों के दुख सुख में हमेशा खड़े रहते है उन्होंने लोगों का हमेशा साथ निभाया है. जनता को तयकरना है कि उन्हें एक शिक्षित ईमानदार नेता चाहिए या आतंक भय फेलाने वाला परिवार. उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार के भेद भाव की नीति पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र री मोदी सरकार ने झारखण्ड केसाथ अन्यायकिया है. लगभग 1.72 लाख करोड़ रुपये झारखंड सरकार का केंद्र के पास बकाया है. यदि वो फंड राज्य को मिलता को निश्चित रुप से विकास के काम होते. केंद्र सरकार द्वारा जिस प्रकार की सरकारी एंजेसियों का दूरुपयोग कर रही है. वो जगजाहिर है.

सचिन ने कहा कि इंडिया गठबंधन के प्रति झारखंड की जनता का विश्वास और बढ़ा है, विगत पांच वर्षो मे इंडिया गठबंधन ने जनता के हित मे कई एक कार्य किये हैँ, वहीँ भाजपा के ऊपर टिप्पणी करते हुए कहा की चुनाव के वक्त भाजपा को एनआरसी, मंदिर और गौ माता याद आती है, इनको किसान, खाद, शिक्षा, गरीबी, मेहँगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दे याद नहीं रहते हैँ, भाजपा के घमंड को देश की जनता ने विगत लोकसभा चुनाव मे ही चकनाचूर कर दिया था, राज्य की जनता केंद्र सरकार और भाजपा से नाराज है और इसका जवाब जनता इवीएम मे बटन दबाकर देगी.

हिमंता बिस्व सरमा को झारखंड में प्रचार से रोके चुनाव आयोग-शहज़ाद कुरैशी
IMG 20241105 WA0044

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के सचिव ने चुनाव आयोग से मांग की है के असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा को झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार करने पर प्रतिबंध लगाए। श्री सरमा लगातार एक समुदाय विशेष को टारगेट करते हुए ज़हरीली भाषा का उपयोग कर रहे हैं।

IMG 20240309 WA00271

हिमंता बिस्व सरमा घुसपैठ के बारे में बेतुका और तथ्यहीन बयान दे रहे हैं। 2011 के बाद कोई जनगणना हुआ नही है, वो जाली आंकड़ा दिखा कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
चुनाव जीतने के लिए असम के मुख्यमंत्री साम्प्रदायिकता फैला रहे हैं। उनके बयान अचार संहिता का खुला उलंघन है। अतः निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए आग्रह है कि चुनाव आयोग श्री सरमा को चुनाव प्रचार करने से प्रतिबंधित करे और नियम संगत करवाई करें।

IMG 20240309 WA0028
जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय उम्मीदवार सौरभ विष्णु ने क्षेत्र में चलाया जनसंपर्क अभियान, कहा – मालिकाना हक को लेकर संघर्ष करूँगा
IMG 20241105 WA0042

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय उम्मीदवार सौरभ विष्णु ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस जनसंपर्क अभियान के तहत वह एग्रिको, गोलमुरी, सिदगोड़ा, बारीडीह, बिरसा नगर आदि इलाके में गए। सौरभ विष्णु अपनी बाल्टी लेकर गए और लोगों को दिखाकर बताया कि यह उनका चुनाव निशान है। इसी पर मोहर लगाकर उनको जिताना है।

IMG 20240309 WA00271

जिधर जिधर सौरभ विष्णु गए जनता ने उन्हें काफी प्यार दिया और कहा कि वह सौरभ विष्णु को ही जिताएंगे। सौरभ विष्णु ने लोगों को बताया कि रोजगार उनका अहम मुद्दा है। क्षेत्र में जाते हैं तो कई लोग मिलते हैं और बताते हैं कि उन्हें रोजगार नहीं मिला है। वह परेशान रहते हैं। इसलिए सौरभ विष्णु ने कहा कि वह विधायक बनने के बाद रोजगार के मुद्दे को लेकर प्राथमिकता के आधार पर समस्या को हल करने में जुड़ेंगे।

IMG 20241105 WA0027

इसके अलावा महिला सशक्तिकरण और क्षेत्र में साफ सफाई का भी मुद्दा उठाएंगे। सौरभ विष्णु ने कहा कि अगर वह विधायक बनेंगे तो साफ सफाई का पूरा सेटअप तैयार किया जाएगा। कहीं पर गंदगी होगी तो लोग उनके विधायक कार्यालय में फोन करेंगे। इसके बाद वह नगर निकाय को फोन कर फौरन साफ सफाई कराएंगे। सौरभ विष्णु का कहना है कि क्षेत्र में साफ सफाई होती है तो इसका धनात्मक असर होता है।

IMG 20240309 WA0028

सौरभ विष्णु का कहना है कि वह मालिकाना हक की समस्या को लेकर भी संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कोर्ट में केस किया है और उनके अधिवक्ता इस लड़ाई को लड़ कर अंजाम तक पहुंचाएंगे और लोगों को मालिकाना हक दिलाने का काम किया जाएगा। सौरभ विष्णु ने कहा कि अभी तक जो भी विधायक रहे हैं वह सिर्फ अपनी जेब भरते रहे हैं। जनता से उन्हें कोई मतलब नहीं था।

दिल्ली में शारदा सिन्हा का निधन, कई दिनों से चल रहा था इलाज
images

बिहार स्वर कोकिला शारदा सिन्हा का 72 साल की उम्र में मंगलवार रात दिल्ली एम्स में निधन हो गया. उनका कई दिनों से इलाज चल रहा था. उनकी सलामती के लिए पूरे देश में दुआओं का दौर भी जारी था लेकिन वह जिंदगी की जंग हार गईं.

IMG 20240309 WA0028

उन्होंने रात 09:20 पर अंतिम सांस ली.

छठ गीत की पर्याय शारदा सिन्‍हा की को सोमवार रात वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. उनका ऑक्‍सीजन लेवल गिर रहा था. लोक गायिक के बेटे अंशुमन सिन्‍हा ने अपने एक वीडियो संदेश में बताया था. उनका कहना था कि ‘मल्‍टीपल ऑर्गन डिस्‍फंक्‍शन की हालत के चलते मां बहुत बड़ी लड़ाई में जा चुकी है. अब काफी मुश्किल है. आप सब प्रार्थना कीजिए, कि वो लड़ कर बाहर आ सकें. छठी मां कृपा करें.’

मंगलवार को बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह लोकगायिका शारदा सिन्हा का हालचाल जानने एम्स पहुंचे थे.

शारदा सिन्हा को संगीत में योगदान के लिए 1991 में पद्मश्री और 2018 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था. ‘विवाह गीत’ और ‘छठ गीत’ उनके चर्चित गानों में शुमार हैं.

IMG 20240309 WA00271
पीयूष ठाकुर को सनातन सुरक्षा दल के जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया
IMG 20241105 WA0003
IMG 20240309 WA00271

जमशेदपुर : सनातन सुरक्षा दल, झारखंड के सिंहभूम जिले से सेवा ही लक्ष्य के संस्थापक पीयूष ठाकुर को जिला प्रवक्ता पद के लिए नियुक्त किया गया। सनातन सुरक्षा दल के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश चतुर्वेदी तथा राष्ट्रीय महासचिव धीरज दूबे की सहमति से उन्हें इस पद पर मनोनीत किया गया। उन्होंने इस बाबत कहा कि उन्हें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है, कि समाज के हित में काम करते हुए हिन्दू एकता को मजबूत करने और संगठन को ऊंचे शिखर पर पहुंचाने का कार्य पीयूष ठाकुर करेंगे।

IMG 20240309 WA0028
error: Content is protected !!