जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू के एग्रिको स्थित कार्यालय में आज भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी रविंदर सिंह रिंकू ने मुलाकात कर, पुष्पगुच्छ देते हुए शुभकामनाएं दी। उन्होंने पूर्वी सिंहभूम की जनता से पूर्णिमा साहू को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील भी की।
रविंदर सिंह रिंकू ने अपील करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम से भाजपा की प्रत्याशी पूर्णिमा साहू जी को जनता अपना प्रेम और साथ देकर भारी मतों से विजयी बनाये। भाजपा ने देश की मिट्टी और देश की बेटी को सम्मान देने का कार्य किया है और यही वजह है कि आज झारखंड में भाजपा अकेली इंडी गठबंधन से ज्यादा महिलाओं को प्रत्याशी के रूप में टिकट दी है। जहाँ इंडी गठबंधन ने कुल 10 महिलाओं को टिकट दिया है वहीं अकेली भाजपा 12 महिलाओं को टिकट दी है।
रविंदर सिंह ने यकीन के साथ यह कहा है कि वह जानते हैं कि पूर्वी सिंहभूम की जनता माटी और बेटी दोनों का सम्मान करना बखूबी जानती है और 13 नवम्बर को पूर्वी की जनता अपनी बेटी को सर आँखों पर बैठाते हुए कमल के निशान पर अपना मत देगी। पूर्णिमा साहू जी की सरलता की वजह से महिलाओं का बहुत समर्थन उन्हें मिल रहा है, जिसका परिणाम हमें 23 नवम्बर को दिखेगा।
जमशेदपुर : लोक आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर कांग्रेस के प्रत्याशी डा. अजय ने गुरुवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया एवं जमशेदपुर वासियों की सुख समृद्धि की कामना की. इस दौरान उन्होंने विभिन्न छठ घाटों को दौरा कर छठ व्रतियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी. मौके पर डा. अजय ने कहा कि छठ आस्था, विश्वास एवं प्रकृति के प्रति समर्पण का प्रतिक है. यह पर्व सभी वर्ग के लोग आपसी भेदभाव भूला कर एक ही घाट पर भगवान सूर्य को अर्घ्य देते है.
उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक एवं धार्मिक जड़े बहुत गहरी है जो हमें विपरित परिस्थितियों में संबल प्रदान करते है. यह हमारी भारतीय परंपरा की खुशसूरती है. यह हमारी आस्था ओर विश्वास है कि हम पहले अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देते है फिर दूसरे दिन नई ऊर्जा एवं उम्मीद के साथ उद्दीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देते है. हमारा विश्वास है कि जो अस्त होता है, पुनः एक नई ऊर्जा के उसका उदय होता है यही प्रकृति का नियम भी है. छठ पूजा से हमें यही सीख मिलती है कि जीवन में जब कभी उतार चढ़ाव आए तो घबरना नहीं चाहिए. बल्कि दृढ़ता के साथ उसका सामना करना चाहिए. डा. अजय ने कहा कि छठी मईंया सभी जमशेदपुर वासियों का कल्याण करे उन्हें सुख समृद्धि एवं सद्बुद्धि प्रदान करें.
जमशेदपुर। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय ने जमशेदपुर की सभी छठ व्रर्तियों एवं आम लोगों को छठ पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ आस्था, विश्वास एवं प्रकृति के प्रति समर्पण का प्रतिक है. यह पर्व सभी वर्ग के लोग आपसी भेदभाव भूला कर एक ही घाट पर भगवाल सूर्य को अर्घ्य देते है. उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक धार्मिक जड़े बहुत गहरी है जो हमें विपरित परिस्थितियों में संबल प्रदान करते है. यह हमारी भारतीय परंपरा की खुशसूरती है कि हम पहले डुबते हुए सूर्य को अर्घ्य देते है फिर नई ऊर्जा के उदय होते भगवान भास्कर को अर्घ्य देते है. हमारा विश्वास है कि जो अस्त होता है, पुनः एक नई ऊर्जा के उसका उदय होता है यही प्रकृति का नियम है. छठ पूजा से हमे सीख मिलती है कि जीवन में जब कभी उतार चढ़ाव आए तो घबरना नहीं चाहिए.
डा.अजय ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद
डा. अजय ने बुधवार को कई कार्यकर्ताओं के घर जाकर आस्था का महापर्व छठ का खरना ग्रहण किया. सबसे पहले अजय कुमार ने भुईंयाडीह के कांग्रेसी कार्यकर्ता नीरज साहू के घर प्रसाद ग्रहण किया. इससे पूर्व छठी व्रर्तियों ने डा. अजय कुमार को तिलक लगाकर जीत की अग्रिम बधाई दी. व्रर्तियों ने कहा कि छठी मईंया का आशीर्वाद आपके साथ है. आपकी जीत सुनिश्चित है. इसके अलावा कई कार्यकर्ताओं के घर पर डा. अजय ने प्रसाद ग्रहण किया. इस अवसर काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.
जमशेदपुर : कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अजय कुमार ने बुधवार को प्रेस बयान जारी कर भोजपुरी लोक संगीत क्षेत्र की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे लोक संगीत के लिए बड़ा नुकसान बताया। उन्होंने कहा कि शारदा सिन्हा ने लोक संगीत को अंतर्राष्ट्रीय फलक पर पहुंचाया था. उनके द्वारा गाये भोजपुरी लोक गीत आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है।
भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर की ठेट भोजपुरी लोक गीत को आगे बढ़ाने का श्रेय शारदा सिन्हा को जाता है। उनके द्वारा गाये भोजपुरी के पारंपरिक गीत आज भी लोगों द्वारा विभिन्न समारोह में बजाया जाता है। लोक आस्था का महापर्व छठ की गीत ने शारदा सिन्हा को अमर कर दिया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। दुख के इस घड़ी में उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें, यही ईश्वर के प्रार्थना करता हूं.
जमशेदपुर : कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय कुमार ने बुधवार को टिनप्लेट,भुईंयाडीह और भालूबासा में जनसम्पर्क अभियान चलाया गया. इस दौरान लोगों ने कहा कि इस बार अजय कुमार को बोट करेंगे. लोगों डा. अजय का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. 25 वर्षों के कुशासन का जिक्र करते हुए लोगों ने इससे मुक्ति दिलाने की डा. अजय से की.
मौके पर डा. अजय ने कहा कि जमशेदपुर से गुंडागर्दी हटाने के साथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं स्वास्थ्य उपलब्ध कराने के लिए प्रयास करुंगा. सीएम मॉडल स्कूल औऱ नियमित रुप से मेडिकल कैंप का आयोजन मेरी पहली प्राथमिकता है. वहीं महिलाओं की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा. महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सभी सामुदायिक केंद्र में रोजगार अधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा.
सुरक्षित एवं विकसित जमशेदपुर बनाना मेरा सपना है जो आपके समर्थन और सहयोग से ही पूरा होगा. बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता है. बस्तियों में उच्च स्तरीय नागरिक सुविधा उपलब्ध कराउंगा. आप लोगों ने मेरे संसदीय कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों को देखा है. 24 घंटे विधायक कार्यालय का संचालन किया जाएगा ताकि किसी भी आपात स्थिति में आपकी समस्याओं का समाधान किया जा सके.
जमशेदपुर : जमशेदपुर बार एसोसिएशन वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने इसे दुर्भाग्यजनक बताया कि जो काम राज्य सरकार और उसकी मशीनरी को करना चाहिए वह कार्य अपने मुवक्किल की ओर से न्यायालय में करना पड़ रहा है।
सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय की युगल खंडपीठ ने हेट स्पीच भड़काऊ भाषण को लेकर राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकार को आदेश जारी किया था कि ऐसे तत्वों के खिलाफ स्वतः संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज करनी है। ऐसे मामलों में केस दर्ज करने में देरी होने पर इसे अदालत की ओर से अवमानना माना जाएगा लेकिन अफसोस है कि झारखण्ड सरकार ने इस मामले में उदासीनता बरती है।
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस केएम जोसेफ एवं जस्टिस बीवी नागरत्ना की खंडपीठ में यह भी आदेश दिया था की कार्रवाई करते समय बयान देने वाले के धर्म की परवाह नहीं करनी है। झारखंड में पिछले दो-तीन महीने से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय राजनीतिक दल के आला नेताओं के द्वारा वोटो का ध्रुवीकरण अपने पक्ष में करने के लिए लगातार हेट स्पीच दिए जा रहे हैं। प्रशासन खामोश बैठा हुआ है। अभी चुनावी आदर्श आचार संहिता लगी हुई है और ऐसे में प्रशासन को अपनी सक्रियता दिखाते हुए आम जनता का विश्वास जीतना चाहिए।
जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय उम्मीदवार सौरभ विष्णु ने बुधवार को बारीडीह, सिदगोड़ा, गोलमुरी आदि इलाके में जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क अभियान के दौरान सौरभ विष्णु को जमकर जन समर्थन मिला। सौरभ विष्णु ने बताया कि लोग काफी प्रसन्न नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस बार वह युवा चेहरे को चांस देंगे। जो उनकी समस्याओं को हल कर सके।
सौरभ विष्णु ने ही जनता से वादा किया है कि वह क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत करेंगे। इलाके में मोहल्ला क्लीनिक खोलेंगे। रोजगार का इंतजाम करना उनकी प्राथमिकता है। इसके अलावा महिला सुरक्षा पर भी ध्यान दे रहे हैं। सौरभ विष्णु का कहना है कि महिला सुरक्षा के लिए वह एक ऐसी प्रक्रिया अपनाएंगे। जिसके तहत उनके विधायक कार्यालय में सूचना आते ही प्रशासनिक तंत्र सक्रिय हो जाएगा और महिला को फौरन मदद पहुंचाई जाएगी।
गौरतलब है कि सौरभ विष्णु ने क्षेत्र के मालिकाना हक के लिए भी संघर्ष शुरू कर दिया है। इसके लिए उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया है। कोर्ट में केस किया है। सौरभ विष्णु का कहना है कि क्षेत्र को टाटा मोटर्स और अन्य कंपनियों से वह काफी सुविधा दिलाएंगे। क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को मजबूत करेंगे। लोगों को शुद्ध पेयजल मिलेगा और जिन बस्तियों में अभी जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। वहां भी पाइपलाइन के जरिए जलापूर्ति होगी।
दिल्ली हाईकोर्ट को बुधवार को जानकारी दी कि इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा सुनवाई की जा रही एक जनहित याचिका पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नागरिकता की सीबीआई जांच शुरू की गई है.
याचिकाकर्ता कर्नाटक के बीजेपी कार्यकर्ता ने कहा कि उसने इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की है तो मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने कहा कि वह नहीं चाहता कि कोई विरोधाभासी आदेश पारित किया जाए.
पीठ ने एस विग्नेश शिशिर को इलाहाबाद हाईकोर्ट में उनकी जनहित याचिका के बाद प्रासंगिक घटनाक्रम पर एक हलफनामा दायर करने की अनुमति देते हुए कहा, कार्रवाई के एक ही कारण पर दो समानांतर याचिकाएं नहीं हो सकतीं.
दिल्ली हाईकोर्ट के समक्ष मामला भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर था, जिन्होंने राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता रद्द करने की मांग करने वाले उनके प्रतिनिधित्व पर निर्णय लेने के लिए गृह मंत्रालय (एमएचए) को निर्देश देने की मांग की थी.
बीजेपी नेता ने अपनी याचिका में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल के खिलाफ उनके द्वारा दायर अभ्यावेदन पर स्थिति रिपोर्ट पेश करने के लिए गृह मंत्रालय को निर्देश देने की भी मांग की. जबकि स्वामी ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के समक्ष मामले का उनके मामले से कोई लेना-देना नहीं है और दोनों अदालतों में दाखिल अर्जियां पूरी तरह से अलग हैं. एस. विग्नेश शिशिर ने दावा किया कि स्वामी की याचिका के कारण बहुलता और समानांतर कार्यवाही हुई.
6 दिसंबर को होगी सुनवाई
अदालत ने शिशिर को उसके समक्ष याचिका में पक्षकार बनने के लिए आवेदन दायर करने को कहा और मामले को 6 दिसंबर के लिए सूचीबद्ध कर दिया.
सुनवाई के दौरान, शिशिर ने कहा कि उनकी याचिका पर आखिरी बार 24 अक्टूबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनवाई की थी और मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है. चूंकि इलाहाबाद हाईकोर्ट के समक्ष मामला “बहुत उन्नत चरण” पर था.
उन्होंने कहा, “मैं इस मामले में सीबीआई के सामने भी पेश हुआ और इस मामले के संबंध में अपने बेहद गोपनीय सबूत पेश किए. फिलहाल मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है.”
HC को मेल पर भेजे डॉक्टूमेंट्स
शिशिर ने कहा, “देश की विभिन्न जांच एजेंसियां जांच कर रही हैं. मैंने अपनी आपत्तियां दिल्ली हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को एक ईमेल के जरिए भेज दी हैं.”
पीठ ने बाद में टिप्पणी की कि डॉक्यूमेंट्स को अदालत की रजिस्ट्री के जरिए से दाखिल किया जाना आवश्यक है, न कि ईमेल के जरिए से.
स्वामी ने दोनों याचिकाओं के बीच अंतर करते हुए कहा कि शिशिर की याचिका में आपराधिक मुकदमा शुरू करने की मांग की गई थी, जबकि उनकी याचिका में केवल यह कहा गया था कि राहुल गांधी भारत के नागरिक नहीं बल्कि “ब्रिटेन के नागरिक” थे.
बीजेपी नेता ने तर्क किया कि पक्षपाती मत बनो और कहो कि प्रार्थनाएं समान हैं और हम पर टिके रहें. यह स्पष्ट है कि वह दो देशों का नागरिक नहीं हो सकता है. हमने इसे दस्तावेजों के माध्यम से साबित कर दिया है जहां वह ब्रिटेन के साथ-साथ भारत का भी नागरिक होने का दावा करता है. हालांकि, पीठ ने कहा कि उस याचिका में प्रार्थनाएं बहुत व्यापक हैं. इसलिए उन्हें (शिशिर को) वे दस्तावेज़ दाखिल करने दें जो वह चाहते हैं.”
दिल्ली हाईकोर्ट के पिछले आदेश के बाद स्वामी ने राहुल गांधी की नागरिकता के मुद्दे पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के समक्ष लंबित याचिका की एक प्रति दायर की थी.
6 अगस्त 2019 को भेजा मंत्रालय को पत्र
अधिवक्ता सत्य सभरवाल द्वारा दायर स्वामी की याचिका में कहा गया है कि 6 अगस्त, 2019 को मंत्रालय को एक पत्र भेजा गया था. जिसमें आरोप लगाया गया था कि राहुल गांधी ने ब्रिटिश सरकार को “स्वेच्छा से खुलासा” किया था कि वह ब्रिटिश राष्ट्रीयता के नागरिक थे जो ब्रिटिश पासपोर्ट रखने के बराबर था.
इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने केंद्र से पूछा था कि क्या उसने नागरिकता अधिनियम, 1955 के तहत दायर शिशिर के अभ्यावेदन पर कोई निर्णय लिया है. जिसमें आरोपों की जांच करने के लिए कहा गया था.
शिशिर ने दावा किया कि उन्होंने राहुल गांधी के ब्रिटिश नागरिक होने के बारे में “विस्तृत पूछताछ” की थी और कई नए इनपुट प्राप्त किए थे. दूसरी ओर स्वामी ने दावा किया कि कांग्रेस नेता ने एक भारतीय नागरिक होने के नाते, भारतीय नागरिकता अधिनियम के साथ पढ़े जाने वाले संविधान के अनुच्छेद 9 का उल्लंघन किया है और वह भारतीय नागरिक नहीं रहेंगे.
उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी शिकायत की स्थिति के बारे में जानने के लिए मंत्रालय को कई अभ्यावेदन भेजे थे, लेकिन न तो कोई कार्रवाई की गई और न ही उन्हें कोई सूचना मिली.
रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिकी इतिहास में सबसे अविश्वसनीय राजनीतिक वापसी में से एक में सभी स्विंग राज्यों में जीत हासिल करते हुए दूसरे कार्यकाल के लिए व्हाइट हाउस में वापसी करने के लिए तैयार हैं।
डोनाल्ड ट्रम्प की जीत से रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार कई ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल करेंगे।
ग्रोवर क्लीवलैंड के बाद ट्रम्प गैर-लगातार कार्यकाल पूरा करने वाले केवल दूसरे राष्ट्रपति होंगे, यह उपलब्धि आखिरी बार 132 साल पहले हासिल की गई थी। ग्रोवर क्लीवलैंड अमेरिका के 22वें और 24वें राष्ट्रपति थे, जिन्होंने 1885 से 1889 और 1893 से 1897 तक सेवा की। अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में ट्रम्प का पहला कार्यकाल 2016 और 2020 के बीच था। हालांकि, 2020 के चुनावी दौड़ में जो बिडेन से हारने के बाद वह लगातार दूसरा कार्यकाल जीतने में असफल रहे।
78 साल की उम्र में वे अमेरिकी इतिहास में राष्ट्रपति चुने जाने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति होंगे। जो बिडेन, जो 20 नवंबर को 82 साल के हो जाएंगे, सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति हैं। इसके अलावा, न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, ट्रम्प 20 वर्षों में लोकप्रिय वोट जीतने वाले पहले रिपब्लिकन बनेंगे।
दो बार महाभियोग का सामना कर चुके राष्ट्रपति
अगर वे व्हाइट हाउस की दौड़ जीत जाते हैं, तो ट्रंप अमेरिकी इतिहास में अपने कार्यकाल के दौरान दो बार महाभियोग की कार्यवाही का सामना करने वाले एकमात्र राष्ट्रपति बन जाएंगे। हालांकि, दोनों मामलों में सीनेट ने उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया था। पहला महाभियोग 2019 में उन आरोपों पर लगाया गया था कि ट्रम्प ने फिर से चुनाव जीतने की अपनी संभावनाओं को बढ़ाने के लिए यूक्रेन से गुप्त रूप से मदद मांगी थी।
यह आरोप लगाया गया था कि ट्रम्प ने अपने यूक्रेनी समकक्ष ज़ेलेंस्की से 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाले सबसे आगे के उम्मीदवारों में से एक की जांच करने का आग्रह किया था। यह बताया गया कि ट्रम्प ने यूक्रेन को दी जाने वाली 400 मिलियन डॉलर की सैन्य सहायता रोक दी थी, जो रूस के साथ युद्ध में शामिल है।
ट्रम्प पर दूसरी बार 13 जनवरी, 2021 को, उनके कार्यकाल की समाप्ति से एक सप्ताह पहले, यूएस कैपिटल पर 6 जनवरी के हमले को कथित रूप से भड़काने के लिए महाभियोग लगाया गया था।
पद संभालने वाले पहले दोषी अपराधी
ट्रम्प, जिन्हें इस साल की शुरुआत में 34 गंभीर अपराधों के लिए दोषी ठहराया गया था, कानूनी अभियोग का सामना करते हुए पद संभालने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति भी होंगे। ट्रम्प को मई में न्यूयॉर्क में दोषी ठहराया गया था, लेकिन अभी तक उन्हें सज़ा नहीं सुनाई गई है, और 26 नवंबर को सुनवाई होनी है।
ट्रम्प पर 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले वयस्क फिल्म स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को पैसे देने से जुड़े व्यावसायिक रिकॉर्ड में हेराफेरी करने का आरोप है। हालाँकि, ट्रम्प ने आरोपों से इनकार किया है और खुद को निर्दोष बताया है।
जमशेदपुर : नए अस्पताल, बेहतर सरकारी स्कूल और खिलाड़ियों को आधारभूत संरचना प्रदान करने के साथ-साथ 86 बस्तियों में बिजली, पानी और रोजगार के नए अवसर पैदा करना ही प्राथमिकता होगी. य़ह संकल्प है जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय चुनाव लड़े रहे पूर्व बीजेपी नेता शिव शंकर सिंह का. बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव को लेकर अपना संकल्प पत्र जारी करते हुए उन्होंने यह बातें कही. उन्होंने कहा कि बीते 30 सालों में जिन लोगों के हाथों में इस विधानसभा क्षेत्र की कमान थी उन्होंने आज तक यहां एक अदद अस्पताल की स्थापना क्यों नहीं की, बच्चों के लिए एक बेहतर सरकारी स्कूल भी नहीं बनवा सके. गैर टिस्को क्षेत्र में बिजली और पानी के लिए लोग आखिर क्यों तरस रहे हैं.
प्रेस कांफ्रेंस में महिलाओं और युवाओं को रोजगार व आय के साधन उपलब्ध नहीं कराने और युवाओं के पलायन करने की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी की जनता यदि उन्हें एक बार अपने प्रतिनिधित्व का मौका देती है तो वह शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वास्थ्य, रोजगार,नागरिक सुविधाएं और खेलों को बढ़ावा देने के लिए काम करेंगे और इसके तहत क्षेत्र की जनता से जुड़कर उनके लिए जरूरी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे. संकल्प पत्र में उन्होंने बिरसा नगर में 11 हजार वोल्ट वाले बिजली तारों को हटाने का भी वादा किया है तो वहीं खिलाड़ियों के लिए नए खेल मैदान व खेल छात्रवृत्ति देने, पटरी दुकानदारों का नियमितीकरण करने, बंद पड़ी केबल कंपनी को पुनः चालू करने और पांच साल में 50 हजार महिलाओं को स्किल ट्रेनिंग उपलब्ध कराने की भी बात कही है. प्रेस कांफ्रेंस में प्रसिद्ध मुम्बई से आये भोजपुरी फिल्म निर्माता एवं बीम्पा के अध्यक्ष अभय सिन्हा, भोजपुरी समाज के महामंत्री प्रदीप सिंह भोजपुरिया, कैलाश झा,राजेश सिंह समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे.
रोड शो में उमड़ी भारी भीड़, सेल्फी लेने को आतुर दिखे लोग
भोजपुरी लोक गायिका देवी ने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार शिव शंकर सिंह के लिए 20 किलोमीटर से अधिक लंबा रोड शो किया और मतदाताओं से शिव शंकर सिंह के पक्ष में गैस चूल्हा निशान पर भारी मतदान कर जिताने की अपील की. इस दौरान पूर्व आईपीएस अधिकारी राजीव रंजन सिंह समेत हजारों कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे. रोड शो क दौरान जगह-जगह महिलाओं के साथ साथ युवाओं ने गायिका देवी व शिव शकंर सिंह का जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया। इस दौरान कई लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया तो कही-कहीं लोग सेल्फी भी लेते नजर आए.
रोड शो गोलमुरी स्थित केबल कंपनी गेट से शुरू होकर बर्मामाइंस ट्यूब कंपनी गेट, मानीफिट, आजाद बस्ती, जेम्को, प्रेम नगर, मिश्रा बागान,रामाधीन बागान, लक्ष्मी नगर, झगरू बागान, नामदा बस्ती, बजरंगी बागान, ग्वाला बस्ती होते हुए नीलडीह, बारीडीह, बागुनहातु, सिदगोड़ा, एग्रीको और गोलमुरी मार्केट के बाद वापस प्रधान चुनावी कार्यालय़ पहुंची। पूरे रोड शो के दौरान सैकड़ों की संख्या में शामिल युवाओं का जोश कम नहीं दिखा और जमकर शिव शंकर सिंह के पक्ष में नारे लगे.
छठ गीतों से बांधा शमां
रोड शो के दौरान जब काफिला लक्ष्मीनगर पहुंचा तो वहां गायिका देवी के आने की सूचना पर उनके पहुंचने से पहले ही बड़ी संख्या में लोग जमा थे. मौजूद लोगों में बड़ी संख्या महिलाओं और युवतियों की भी थी. लोगों ने देवी और निर्दलीय उम्मीदवार शिव शंकर सिंह का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया. भोजपुरी गायिका देवी को देखकर लोग बेहद उत्साहित नजर आए. इस मौके पर पूर्व आईपीएस अधिकारी राजीव रंजन सिंह ने कहा कि परिवारवाद के खिलाफ शिव शंकर सिंह की लड़ाई में वह शामिल होने आए हैं. भाजपा ने जिसे उम्मीदवार बनाया है, आखिर उनकी राजनीतिक य़ोग्यता और समझ कितनी है. वहीं शिव शंकर सिंह ने भी इस मौके पर कहा कि चुनाव लड़ने का फैसला लक्ष्मीनगर की जनता है और इस फैसले का वह सम्मान करते हुए चुनाव मैदान में हैं.
इस दौरान कई महिलाओं ने छठ महापर्व के खरना होने को लेकर छठ गीत की फरमाईश की तो गायिका देवी ने कई छठ गीतों को गुनगुनाया और राजनीति में अच्छे लोगों के आने की बात कहते हुए निर्दलीय उम्मीदवार शिव शंकर सिंह को चुनाव चिह्न गैस चूल्हा छाप पर बटना दबाकर वोट करने व उन्हें जिताने की अपील की। रोड शो के पहले प्रधान चुनावी कार्यालय में सुर साम्राज्ञी स्व. शारदा सिन्हा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई.