एक नई सोच, एक नई धारा

बुनकर प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र पुड़ीहासा में 90% अनुदानित दर पर 50 विद्युत चाक का वितरण, लाभुकों ने जतायी खुशी

जमशेदपुर : सदर प्रखंड के पुड़ीहासा स्थित बुनकर प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र में उद्योग विभाग द्वारा झारखण्ड माटी कला बोर्ड एवं मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के तत्वाधान में 90% अनुदान पर 50 विद्युत चाक का वितरण किया गया।

1001741306


कार्यक्रम में महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र चाईबासा एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, जमशेदपुर की उपस्थिति में लाभुकों के बीच विद्युत चाक का वितरण किया गया। अनुदानित दर पर विद्युत चाक मिलने से लाभुकों में काफी उत्साह देखा गया। लाभुकों ने कहा कि इससे उनकी आय में वृद्धि होगी तथा स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर स्थानीय मुखिया, जिला उद्यमी समन्वयक, प्रखण्ड समन्वयक मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड, ग्रामीण एवं लाभुक उपस्थित थे।

अमर बॉयज क्लब ने शांतिपूर्वक सम्पन्न किया गणेश पूजा

जमशेदपुर : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अमर बॉयज क्लब की ओर से तीन दिवसीय गणेश पूजा का आयोजन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन के पहले दिन विधिपूर्वक पूजा पाठ के बाद संध्या आरती संपन्न हुआ। उस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, जिला परिषद सदस्य डॉक्टर कविता परमार ,भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, भाजयुमो जिला अध्यक्ष नीतीश कुमार, जंबु अखाड़ा के संरक्षक बंटी सिंह, अर्पण संस्था के अध्यक्ष जुगुन पाण्डे, श्रीमन क्लासेस के डायरेक्टर श्रीमान त्रिगुण आदि उपस्थित रहे।

1001740417


वहीं कार्यक्रम के अंतिम दिन भव्य जागरण का आयोजन किया गया। जिसके उपरांत भक्तजनों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से देवाशीष झा ,सुरेश दास, रमेश, धनंजय,गौरव कुमार ,गुंजन कुमार , रक्षित, गौरव साहू, कृष्णा, अमन, आयुष, सोनू, पीयूष, रजत आदि सदस्यों का अहम योगदान रहा। ज्ञात हो कि अमर बॉयज क्लब द्वारा यह पूजा 1980 से की जा रही है।

IMG 20250901 WA0010 scaled
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई ईद उल मिलाद के मौके पर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर बैठक

जुलूस के शांतिपूर्ण संचालन एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाये जाने को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

जमशेदपुर : ईद उल मिलाद के अवसर पर शहर में निकलने वाले जुलूस के शांतिपूर्ण संचालन एवं विधि व्यवस्था के बेहतर संधारण को लेकर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में प्रशासन एवं पुलिस के पदाधिकारियों, आवश्यक सेवा प्रदाताओं के साथ समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में आवश्यक नागरिक सुविधाएं, आवश्यकतानुरूप बेरिकेडिंग हेतु नगर निकायों तथा जुलूस की निगरानी एवं असामाजिक तत्वों पर त्वरित कार्रवाई को लेकर थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि नागरिक सुविधा जैसे पेयजल, बिजली, साफ-सफाई आदि की समस्या का संज्ञान लेते हुए नगर निकाय प्रशासन यथोचित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

IMG 20250901 WA0012

अंचल अधिकारी-थाना प्रभारी संबंधित आयोजन समिति के साथ थाना स्तर पर बैठक कर जिला प्रशासन की भावनाओं से अवगत करायें। एहतियातन कदम उठाते हुए संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखें, मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की पर्याप्त नियुक्ति के साथ-साथ सीसीटीवी, ड्रोन आदि से भी मॉनिटरिंग करें। निर्धारित रूट में ही जुलूस निकालें, इसमें किसी भी प्रकार से डायवर्जन की अनुमति नहीं होगी। असामाजिक तत्वों के कृत्य से किसी की धार्मिक आस्था एवं भावनायें आहत नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखें । सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखें। उन्होने कहा कि जिले में सभी त्यौहार सोहार्द्रपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो इसमें सभी नागरिकों, प्रबुद्धजनों तथा समाज की नुमाइंदगी करने वाले लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। कोई भी त्योहार या जुलूस इस तरह मनायें या निकालें कि हमारा जिला दूसरे जिलों के लिए मिसाल बनें। प्रशासनिक दृष्टिकोण से भी इस जिले की अच्छी छवि है।

रूरल एवं सिटी एसपी ने कहा कि जुलूस के रूट का सीसीटीवी. ड्रोन से निगरानी के साथ साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहेगी, अतिरिक्त बल के प्रतनियुक्ति की भी अगर आवश्यकता होगी तो जरूरी कदम उठाये जाएंगे। थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि डीजे संचालकों से सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करायें। जुलूस मार्ग को सभी थाना प्रभारी सर्विलांस में रखें। बैठक में रूरल एसपी श्री ऋषभ गर्ग, सिटी एसपी श्री कुमार शिवाशीष, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री भगीरथ प्रसाद, उप नगर आयुक्त जेएनएसी श्री कृष्ण कुमार, एसडीओ धालभूम श्री चंद्रजीत सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, सभी डीएसपी व शहरी क्षेत्र के बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

सोनारी थाना शांति समिति में अपराधियों का बोलबाला
1001736991

जमशेदपुर : दिनांक 31 अगस्त 2025 सोनारी थाना परिसर में सोनारी थाना प्रभारी एवं समस्त सोनारी थाना के अधिकारियों को सोनारी थाना शांति समिति के सदस्य द्वारा फूलों का गुलदस्ता देखकर चोरी, लूट, डकैती, हथियार जपती और तरह-तरह के कारनामों को अंजाम तक पहुंचाने के लिए सम्मानित किया गया, पर आश्चर्य यह है की सोनारी थाने में चोर मचाए शोर का कहावत चरितार्थ हो रहा है। यह सबके लिए गर्व की बात है कि सोनारी थाना क्षेत्र में अपराधियों पर नकेल कसा जा रहा है, पर दुर्भाग्य की बात यह है कि जो थाना प्रभारी अपने सूझबूझ से अपराधियों पर नकेल कस रहे हैं वही खुद अपराधियों के साथ खड़े हैं और फूलों का गुलदस्ता ले रहे हैं। शांति समिति में ऐसे सदस्य लोग है जिन लोगों के खिलाफ खुद उन्हीं के थाने में शिकायत दर्ज है। देह व्यापार और रंगदारी के आरोप में आरोपित है और थाना प्रभारी को इस विषय में संपूर्ण जानकारी है। जमशेदपुर के पूर्व एसएसपी कौशल किशोर के द्वारा भी इस विषय में थाना प्रभारी को जांच का आदेश दिया गया था, पर न जाने क्यू वह जांच धरा का धरा रह गया। थाना प्रभारी महोदय के पास उन लोगों के आपराधिक मामले का लेखा-जोखा मौजूद है और उन्हें पूर्ण रूप से ज्ञात भी है, पर पता नहीं किस कारण वश थाना प्रभारी सही निर्णय लेने में संकोच कर रहे हैं और अपने साथ-साथ पूरे सोनारी के लोगों के सामने सोनारी थाना शांति समिति की गरिमा धूमिल कर रहे हैं।अब तो लगता है ईश्वर ही कोई चमत्कार करें जिससे सोनारी थाना शांति समिति फिर से गर्व महसूस करे।

91dd9fa26097a433f6b4538594258ace2cbd9f0f57a3e8fc2932c7ddc4292c60.0
झारखंड-पुलिस मुख्यालय का फरमान, थानों में निजी चालक और मुंशी पर होगी कार्रवाई

रांची। झारखंड पुलिस मुख्यालय से जारी हुए आदेश के बाद थानों में खलबली मच गयी है। पीएचक्यू ने आदेश में कहा है कि अब राज्य के थाना-ओपी में कार्यरत निजी चालक और मुंशी के खिलाफ कार्रवाई होगी। डीजीपी के आदेश के तहत, ऐसे थानेदारों और ओपी प्रभारी पर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी, जो थाने के दैनिक कार्य में निजी चालक और मुंशी का इस्तेमाल करते हैं।

डीजीपी के आदेश के बाद, अब सभी थाना प्रभारी और ओपी प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने थाने से निजी चालक और मुंशी को हटाकर सरकारी कर्मचारियों को इन कार्यों में नियुक्त करें।राज्य में यह सूचना मिली थी कि कई थानों में निजी चालक और मुंशी अपने-अपने थाने के दैनिक कार्यों को निपटाने में लगे हुए हैं, जो पुलिस विभाग के लिए चिंताजनक स्थिति बन सकती है।

डीजीपी ने इस मामले को गंभीरता से लिया और सभी जिलों के एसएसपी-एसपी को इस आदेश से अवगत कराया। इसके साथ ही, डीजीपी ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में यदि किसी थाना या ओपी में निजी चालक और मुंशी के काम करने की सूचना मिली तो संबंधित थाना प्रभारी या ओपी प्रभारी इसके लिए जिम्मेदार होंगे और उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

एसपी स्तर पर भी इस आदेश के बाद सक्रियता दिखी और सभी एसपी ने अपने सार्जेंट मेजर को आदेश जारी करते हुए थानों और ओपी में सरकारी चालक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीजीपी ने यह भी निर्देश दिया है कि जब तक चालक के पद पर नई बहाली नहीं हो जाती, तब तक रिक्तियों को भरने के लिए सिपाही अधिकारियों को वाहन चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा और उन्हें थाने-ओपी के चालक के रूप में काम पर लगाया जाएगा।

थानों में निजी चालक और मुंशी को हटाने के पीछे एक महत्वपूर्ण तर्क यह है कि थानों में गोपनीय जानकारी, दस्तावेज और महत्वपूर्ण रिकॉर्ड होते हैं जो क्षेत्र की कानून व्यवस्था को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। निजी चालक और मुंशी से इन गोपनीयताओं के लीक होने का खतरा बढ़ सकता है।

इसके अलावा, थानों के निजी चालकों की ओर से आ रही शिकायतें भी इस कार्रवाई की वजह बनी हैं। अक्सर ऐसी शिकायतें सामने आती रही हैं कि निजी चालक खुद को थाना प्रभारी से भी बड़ा समझने लगे हैं, धमकियां देते हैं और पैसों की वसूली करते हैं। कई बार इन निजी चालकों को थानेदारों द्वारा अपनी निजी पसंद के अनुसार काम करने की छूट दी जाती रही है, जिससे वे अपने अवैध कार्यों को अंजाम देने में भी संलिप्त रहते हैं।

यदि सरकारी चालक होगा तो उसे अपनी नौकरी बचाने का डर रहेगा, इसलिए वह किसी भी गलत कार्य में संलिप्त नहीं होगा। वहीं, निजी चालक को न तो नौकरी जाने का डर होता है और न ही वह किसी अनुशासनिक कार्रवाई से प्रभावित होता है, जिससे वह अपने काम में मनमानी करने की स्थिति में होता है।डीजीपी का यह आदेश पुलिस महकमे में एक बदलाव का संकेत है और यह सुनिश्चित करेगा कि थानों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और अनुशासन बना रहे।

मंत्री इरफान अंसारी के बिगड़े बोल, भाजपा ने किया पलटवार

रांची : राज्य में राजनीतिक गलियारों की सरगर्मी एक बार फिर तपती हुई नज़र आ रही है. इस बार भी राज्य में चर्चाओं का विषय पक्ष और विपक्ष ही है और अपनी बयानबाज़ियों के कारण अक्सर ही चर्चाओं में रहे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने एक बार फिर कुछ ऐसा कह दिया है जिससे राजनीति गरमा गई है. हाल ही में सूबे के मंत्री ने मीडिया से बात चीत के दौरान यह कहा है कि, “भाजपा की गुंडागर्दी अब हम नहीं चलने देंगे, भाजपा को होश में आना होगा. उन्होंने आगे कहा, बिहार की घटना से हम काफी क्रोधित हैं. मैं नाम नहीं लूँगा, पर भाजपा के एक सांसद ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को गाली दी है. इसपर भी हम चुप थे.”
मामला तब गरमाया जब मंत्री ने कह डाला की, “अगर हिम्मत है तो बिहार जैसी घटना झारखंड में करके दिखाए, हम भाजपा के सारे कार्यालय तोड़ डालेंगे. भाजपा अब ओछी राजनीति पर उतर चुकी है.” उन्होंने भाजपाईयों को चेतावनी तक दी है की, “हम अपने आलाकमान के आदेशों का इंतज़ार कर रहें हैं. भाजपा के लोग अपने कार्यालयों को संभाल कर रख लें.”
अब इस मामले पर भाजपा भी कहाँ चुप बैठने वाली थी. इस मामले पर पलवार करते हुए भाजपा से गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने भी सोशल मीडिया पर अखबार कि एक कटिंग के साथ लिखा है, “इरफ़ान भैया आप तो आदेश के बाद भी भाजपा का एक झंडा भी नहीं छू पाएंगे, मैंने तो देवघर के टॉवर चौक पर आपका पूरा कांग्रेस कार्यालय ही ढहा दिया,बरसने वाले मेघ गरजते नहीं?”

1001736187

वहीं भाजपा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने भी कहा है, “भाजपा कार्यालयों को तोड़ने का विचार, मंत्री जी की जिहादी मानसिकता और लोकतंत्र एवं संविधान पर विश्वास नहीं रखने का परिचायक है. उन्होंने आगे कहा की राहुल गांधी समेत काँग्रेस के सभी नेता न संविधान को मानते हैं, न भारतीय लोकतंत्र को मानते हैं और इरफान अंसारी भी शरीयत को और अपने धर्म को, संविधान से ऊपर मानने वाले लोगों में से हैं. आज जिस तरह का बयान इरफान अंसारी ने दिया है, इससे यह साफ हो गया है की वह अपने मानसिक अवस्था को खो चुके हैं.
अब इस पूरे विवाद ने झारखंड की सियासत को नए मोड़ पर ला खड़ा किया है. सत्ता और विपक्ष के बीच बयानबाज़ी तेज़ हो चुकी है और आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है. ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह राजनीतिक गरमाहट केवल जुबानी जंग तक सीमित रहती है या फिर धरातल पर भी इसका असर दिखता है.

IMG 20250831 WA0041
नकली दवा बनाने व बेचनेवालों को मिले कड़ी सजा : सुमन
IMG 20250831 WA0041

सरायकेला खरसावां : मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के सरायकेला खरसावां जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुमन कारूवा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि झारखंड में उचित मुल्य पर सही गुणवत्तापूर्ण दवा उपलब्ध कराए जाने एवं बिहार – झारखंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स यूनियन सदस्यों के मांग को जायज ठहराया। ज्ञात हो कि यूनियन सदस्यों ने सरकार से नकली दवा बनाने के साथ इसे बेचनेवालों पर कड़ी सजा का प्रावधान लागू करने की मांग की है। इस संबंध में 26 से 31 अगस्त तक राज्य के सभी इकाइयों में आमसभा, नुक्कड़ सभा, आम जनता को दवा संबंधित मुद्दों को लेकर संदेश प्रचार प्रसार, दवा व स्वास्थ्य संबंधी सभी उपकरणों को जीएसटी फ्री करने की मांग का समर्थन करते हुए श्रीमती कारुवा ने कहा कि वर्तमान समय में दवा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर परिचर्चा करना जनहित में ठोस समाधान की दिशा में उचित कदम है। बाजार में उपलब्ध दवाओं का गुणवत्तापूर्ण मानकों की जांच होनी चाहिए।

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, प्रेमी फरार, पत्नी गिरफ्तार

जमशेदपुर: जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के पिपला के पास गांव बाघनंद से एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. बीते दिन शनिवार को 37 वर्षीय परशुराम टुडू की हत्या पत्नी सुमन टुडू ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर कर दी है. दोनों ने कटारी व डंडे से पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने पत्नी सुमन टुडू को गिरफ्तार कर लिया है. और उसके बॉयफ्रेड की तलाश जारी है. पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार को पति और पत्नी एक साथ खेत में काम करने गए थे. लेकिन शाम को पत्नी ही घर पहुंची.

1001735924

इसके बाद पति परसुराम की पूछताछ की जाने लगी. पत्नी ने कहा कि वे भी आए थे. लेकिन दूसरे लोगों ने कहा कि सिर्फ सुमन टुडू ही घर आयी. इसके बाद पूछताछ से पता चला कि सुमन टुडू ने अपने बॉयफ्रेड जादूगोड़ा के हेदलजुड़ी निवासी लछू हांसदा के साथ मिलकर परसुराम टुडू की हत्या कर दी. इसके बाद पुलिस ने सुमन टुडू को गिरफ्तार कर लिया है. बॉयफ्रेंड की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. विदित हो कि परसुराम टुडू मजदूरी का काम करता था. सुमन टुडू व परसुराम टुडू के दो बच्चे है. पुलिस ने अभी तक हत्या में प्रयुक्त कटारी व डंडे को भी बरामद नहीं किया है. बॉयफ्रेड की गिरफ्तारी के बाद पता चल पाएगा.

3c7d9bd1bf8c7df53b50e391248ff2066265dfe8dbfdaa89f8f2b91d5db6895f.0
देह व्यापार के लिए दबाव बनाने वाला पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत टुईलाडूंगरी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी. टुईलाडुंगरी की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति आकाश कांत लाल उर्फ पांडू उसे लंबे समय से देह व्यापार में धकेलने का दबाव बना रहा था. जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने बेरहमी से चाकू से उसके चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर प्रहार कर दिया. यहां तक की आरोपी ने हैवानियत की हद पार करते हुए पीड़िता के प्राइवेट पार्ट्स में कांच की बोतल डालकर गंभीर चोटें पहुंचायी. चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी.

3c7d9bd1bf8c7df53b50e391248ff2066265dfe8dbfdaa89f8f2b91d5db6895f.0

गोलमुरी थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा. वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना में कांड संख्या 127/25 दर्ज कर लिया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश कांत लाल उर्फ पांडू को उसके घर लाइन नंबर 6, ए ब्लॉक से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में रविवार को जेल भेज दिया. इस मामले की अनुसंधानकर्ता पुलिस अवर निरीक्षक (पुअनि) सोनी कुमारी बनाया गया हैं. घटना से स्थानीय लोग आक्रोशित हैं और उन्होंने इस कृत्य को समाज को शर्मसार करने वाला बताया. इधर, पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे और अभियुक्त को कठोर सजा दिलाई जाएगी.

जिला पुलिस ने सुशील केराई को किया गिरफ्तार,भेजा जेल, अवैध कारोबार का था बड़ा नेटवर्क

जमशेदपुर: जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत टिल्लू भट्टा बस्ती में अवैध हथियार और नशे के नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के बाद पुलिस ने सरदार गैंग पर कार्रवाई तेज कर दी है. मुख्य आरोपी लखींद्र सरदार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके सहयोगी सुशील केराई को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुशील केराई लंबे समय से इस नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और पूरे धंधे की जानकारी रखता था. जांच के दौरान उसके खिलाफ पुख्ता सबूत मिले, जिसके बाद कार्रवाई की गई. पूछताछ में यह भी सामने आया कि सुशील, लखींद्र सरदार के साथ मिलकर अवैध हथियारों के अलावा नशे और अवैध शराब के कारोबार से भी जुड़ा था. एसएसपी पीयूष पांडे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम गठित की है.

1001735918

यह टीम लगातार गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस का मानना है कि यह नेटवर्क केवल सोनारी तक सीमित नहीं, बल्कि शहर के अन्य हिस्सों में भी फैला हो सकता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सरदार गैंग का लंबे समय से इलाके में दबदबा रहा है और इसके तार कई जगहों से जुड़े हो सकते हैं. पुलिस की सख्त कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चाएं तेज हो गई हैं. अधिकारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं फिलहाल पुलिस ने सुशील केराई को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और नेटवर्क के बाकी सदस्यों की तलाश जारी है. लगातार हो रही कार्रवाई से लोगों में विश्वास बढ़ा है कि इस अवैध कारोबार पर अब पूरी तरह से शिकंजा कसा जाएगा.

error: Content is protected !!