एक नई सोच, एक नई धारा

कदमा थानांतर्गत नौकरानी पर लाखों के जेवरात चोरी का आरोप,जांच में जुटी पुलिस

कदमा थाना क्षेत्र के उलियान रोड स्थित कृष्णा कॉम्पलेक्स की रहने वाली बबली गोराई ने अपनी नौकरानी पर लाखों रुपये के जेवरात चोरी करने का आरोप लगाते हुए कदमा थाना में मामला दर्ज कराया है। आरोपित नौकरानी का नाम बॉबी बताया गया है, लेकिन वह कहां की रहने वाली है, इस बारे में किसी को भी जानकारी नहीं है।

1001910891

घटना 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर के बीच की बताई जा रही है, जबकि मामला 15 अक्टूबर को थाने पहुंचा। बबली गोराई के अनुसार, घर के अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर अचानक गायब हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी जेवर नहीं मिले तो शक नौकरानी बॉबी पर गया, जो घटना के बाद से फरार है।

सूचना मिलने के बाद कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घर के अन्य सदस्यों से पूछताछ की और आस-पड़ोस के लोगों से भी जानकारी जुटाई। जांच के दौरान पता चला कि बॉबी कुछ महीने पहले ही उक्त मकान में काम करने आई थी और इस दौरान उसने घरवालों का भरोसा जीत लिया था।

थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस नौकरानी बॉबी की तलाश में जुटी है। चोरी गए जेवरात की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस नौकरानी के पुराने पते और संपर्क सूत्रों का पता लगाने का प्रयास कर रही है ताकि उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

फिलहाल पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में उसकी तस्वीर और हुलिया साझा कर खोज तेज कर दी है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है।

टेल्को वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस के धक्के से महिला घायल, लोगों ने किया हंगामा

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत जी हॉस्टल के पास गोलमुरी ट्रैफिक थाना की पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान लगाया गया, जिसमें स्कूटी सवार महिला घायल हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक महिला स्कूटी से अपनी छोटी बच्ची के साथ जा रही थी. वाहन चेकिंग के दौरान महिला पुलिस को देखकर घबरा गयी और स्कूटी मोड़कर वापस जाने लगी. तभी गोलमुरी ट्रैफिक थाना के सिपाही कमलेश राय ने उसे रोकने के प्रयास में दौड़कर धक्का दे दिया, जिससे महिला सड़क पर गिर गयी. महिला के गिरते ही सिपाही घबरा गए और मौके से भाग निकले. बाद में जब महिला उठकर फिर से जाने लगी, तब दोबारा कुछ सिपाही उसके पास पहुंचे और पीछे से उसकी स्कूटी को धक्का दे दिया.

1001894455

इस घटना में महिला घायल हो गयी. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घटना का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया. स्थिति बिगड़ते देख ट्रैफिक पुलिसकर्मी वहां से भाग निकले. महिला को स्थानीय लोगों ने अस्पताल लेकर गए.

रामदास भट्टा से आठ वर्षीय मासूम लापता, परिजनों को अपहरण का शक

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के रामदास भट्टा से एक आठ वर्षीय बच्चे के लापता होने का मामला सामने आया है. फिरदौस गद्दी का पुत्र आरिश गद्दी गुरुवार शाम रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार, आरिश शाम करीब छह बजे अपने घर के पास खेल रहा था. कुछ देर बाद जब वह नजर नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. इस दौरान एक मजदूर ने बताया कि उसने आरिश को एक अज्ञात युवक के साथ जाते हुए देखा था. परिजनों ने पास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें एक युवक बच्चे को अपने साथ ले जाता हुआ दिखा. यह घटना शाम करीब 7:45 बजे की बताई जा रही है.

1001889673

फुटेज सामने आने के बाद अपहरण की आशंका और गहराने लगी. परिजनों ने तलाश के दौरान गालूडीह टोल प्लाजा तक पहुंचकर कर्मियों से जानकारी ली, जहां बताया गया कि एक कार में बच्चे को ले जाते हुए देखा गया था. इससे परिजनों की चिंता बढ़ गई. आरिश के पिता फिरदौस गद्दी, जो इलेक्ट्रिशियन हैं, ने पुलिस से बेटे की सुरक्षित बरामदगी की गुहार लगाई है. आरिश नरभेराम हंसराज पब्लिक स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र है. घटना की जानकारी मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस सक्रिय हो गई है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर संदिग्ध युवक और वाहन की पहचान शुरू कर दी है तथा आसपास के जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. मासूम के लापता होने से पूरे इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजन आरिश की सलामती की दुआ कर रहे हैं. बयान के आधार पर जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. स्थानीय लोगों की तत्परता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक संभावित बड़ी घटना टल गई.

साकची गुरुद्वारा गुरु रामदास जी का प्रकाशोत्सव 11 व 12 अक्टूबर को, कार्यक्रम में लुधियाना के भाई गुरुशरण सिंह होंगे शामिल
1001889250

जमशेदपुर : साकची स्थित गुरु रामदास सेवक जत्था की ओर से साकची गुरुद्वारा मैदान में आगामी 11 एवं 12 अक्टूबर को गुरु रामदास जी का दो दिवसीय प्रकाशोत्सव आयोजित किया जा रहा है. जत्था की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में उक्त जानकारी देते हुए बताया गया है कि इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए लुधियाना से प्रसिद्ध कीर्तनिया एवं कथा वाचक भाई गुरुशरण सिंह जी पधार रहे हैं.

1001888073

जारी विज्ञप्ति के अनुसार भाई गुरुशरण सिंह के स्वागत के लिए एक स्वागत यात्रा निकाली जाएगी, जो डोबो ब्रिज से आरंभ होकर साकची गुरुद्वारा मैदान तक पहुंचेगी. जत्था के पदाधिकारियों ने शहर के सारे सिख भाइयों से इस स्वागत यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया है. जत्था की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 11 अक्टूबर को रात के दीवान सजेंगे, जबकि संध्या 6 बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक गुरु का अटूट लंगर बरतेगा. इसी तरह 12 अक्टूबर को सुबह अमृतवेला का समागम रखा गया है, जो 3:30 बजे से प्रातः 6 बजे तक चलेगा जिसमें सिमरन साधना एवं कथा का आयोजन होगा.

1001889289

जत्था के पदाधिकारियों ने बताया कि सुबह संगत को अमृतवेला समागम में लाने के लिए बसों का इंतजाम किया गया है. ये बसें सोनारी, मानगो, टेल्को एवं जुगसलाई गुरुद्वारा के पास सुबह 3 बजे से खड़ी रहेंगी एवं 3:30 बजे साकची के लिए प्रस्थान करेंगी. जत्था ने नगर के सारे सिख भाइयों को इस आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है.

बागबेड़ा में भीषण आग से 7 दुकानें जलकर राख, लाखों की क्षति, संजीव सरदार ने हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन

जमशेदपुर : बागबेड़ा रेलवे लाल बिल्डिंग स्थित सब्जी बाजार के समीप  देर रात लगभग 1:30 बजे भीषण आग लगने से लगभग 6 से 7 दुकानें जलकर राख हो गईं। वही दो-तीन दुकाने आग के लपेटे में आ गई थी। आग इतनी तेजी से फैली कि स्थानीय लोग जब तक कुछ समझ पाते, दुकानों में रखा सारा सामान जल चुका था।
   घटना की सूचना मिलते ही तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल किसी को हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस हादसे में लगभग 10 से 12 लाख रुपये तक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना पाकर बागबेड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

1001884514

विधायक संजीव सरदार ने किया निरीक्षण, दिया हरसंभव मदद का भरोसा

घटना की जानकारी पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव ने पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार को दी। सूचना मिलते ही विधायक सरदार तत्काल सुबह घटनास्थल पहुंचे और पीड़ित दुकानदारों से मिलकर ढांढस बंधाया। उन्होंने जले हुए दुकानों का निरीक्षण कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
   वहीं, पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव ने जमशेदपुर प्रखंड के अंचल पदाधिकारी मनोज कुमार से मुलाकात कर पीड़ितों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

जली हुई दुकानों की सूची

आग में  दुकानों का नुकसान होने वालों में कृष्णा (साइकिल रिपेयरिंग),अंजलि (अंडा दुकान),गोपाल (खाना बनाने का दुकान),राजेश प्रसाद (मां भवानी सीसा दुकान),जितेंद्र (आलू-प्याज दुकान),हसन (गाड़ी पंचर दुकान),
राजेश (खाना बनाने वाला होटल),
मनोज (भुंजा दुकान),
अखिलेश वर्मा (मोटरसाइकिल गैरेज), महेश (डीसी तार ) शामिल है।
*स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी*
इस मौके पर पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव, मुखिया मायावती टुडू, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य राजू ठाकुर, अजीत सिंहा, संजय महतो सहित कई स्थानीय दुकानदार मौजूद रहे।

1001884754
गुरु रामदास सेवक जत्था ने साकची गुरुद्वारा मैदान में अरदास करके समागम की तैयारियां शुरू की, भाई गुरशरण सिंह जी का होगा आगमन
1000911290

जमशेदपुर : सिखों के चौथे गुरु श्री गुरु रामदास साहेब जी के प्रकाश दिहाड़े को समर्पित साकची गुरुद्वारा मैदान में भव्य धार्मिक समागम का आयोजन 11 और 12 अक्टूबर को होना है. इस दूसरे समागम की तैयारियों में गुरु रामदास सेवक जत्था साकची जी जान से लगा हुआ है. शनिवार को साकची गुरुद्वारा मैदान में गुरु का ओट आसरा लेते हुए अरदास कर जत्था की ओर से संगत के लिए भव्य पंडाल निर्माण कार्य शुरू किया गया.

1001873248

जत्था के सक्रिय सदस्य एवं रामदास भट्ठा गुरुद्वारा के सचिव तरनप्रीत सिंह बन्नी ने बताया कि संगत की सुविधा को देखते हुए पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. दो दिवसीय समागम में संगत को निहाल करना जत्था का मकसद है. 11 अक्टूबर को दोपहर दो बजे डोबो ब्रिज से विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी. इसका उद्देश्य संगत को गुरु घर की हाजरियां प्रवान करना होगा. साथ ही भाई गुरशरण सिंह लुधियाना वाले को लौहनगरी की संगत खासकर युवा पीढ़ी के दर्शन कराना है.

1001873232

समागम की सफलता को लेकर जत्था के पिंकल सिंह, हन्नी सिंह, सुरेंद्र सिंह हैप्पी, हरजीत सिंह, रिक्की सिंह, सुखविंदर सिंह साब्बी, बलबीर सिंह काकू, रविंदर सिंह रिंकू, तरनप्रीत सिंह बन्नी, ओंकार सिंह, प्रीतपाल सैली, पवनदीप सिंह, मंदीप सिंह, रौनक सचदेव, जगप्रीत सिंह, रिंकू सिंह जौरा, अमरदीप सिंह, हरदेव सिंह, रामनदीप सिंह जिम्मी, करणदीप सिंह गोल्डी, गोल्डी सबलोक, जसप्रीत सिंह आदि सेवा में लगे हुए हैं.

1001873235
महिलाओं ने सिंदूर खेला के साथ दी मां दुर्गा को विदाई, अखंड सौभाग्य का मांगा वर
1000911290

जमशेदपुर : शारदीय नवरात्रि के दसवें दिन सिंदूर खेला का विशेष महत्व माना जाता है. नौ दिनों तक मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना और आराधना करने के बाद दशमी तिथि को मां को विदाई दी जाती है. मान्यता है कि जिस प्रकार बेटी को ससुराल विदा करने से पहले उसका सोलह श्रृंगार किया जाता है, उसी तरह मां दुर्गा की पूजा के समापन पर सिंदूर अर्पण किया जाता है. इस दिन सुहागिन महिलाएं मां दुर्गा को सिंदूर चढ़ाकर अपनी भावनाओं को व्यक्त करती हैं और अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं.

1001863438

शहर के विभिन्न पंडालों और मंदिरों में भक्तजन बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और शक्ति की देवी मां दुर्गा की आराधना की. महिलाओं ने मां की प्रतिमा पर सिंदूर अर्पित कर श्रद्धा प्रकट की और फिर एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सामूहिक रूप से उत्सव का आनंद लिया. इस अवसर पर वातावरण पूरी तरह भक्ति और आस्था से सराबोर हो गया. सिंदूर खेला के दौरान महिलाएं मां दुर्गा से प्रार्थना करती हैं कि जैसे उन्होंने मां को सिंदूर चढ़ाया है, वैसे ही उनका सुहाग अटूट रहे और परिवार में सुख-समृद्धि और धन की वर्षा होती रहे.

1001865106

दशमी के दिन यह परंपरा केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मानी जाती है. यह महिलाओं के बीच एकता, सौहार्द और आपसी स्नेह को मजबूत करती है. सिंदूर खेला में शामिल होकर महिलाएं न सिर्फ अपने सौभाग्य की मंगल कामना करती हैं, बल्कि पूरे समाज के कल्याण और खुशहाली की कामना भी करती हैं. पूजा-अर्चना और सिंदूर खेला के बाद भक्त भावुक होकर मां को विदा करते हैं और अगले वर्ष पुनः इसी उत्साह और श्रद्धा के साथ आगमन की प्रतीक्षा करते हैं। इस प्रकार चैत्र नवरात्रि की दशमी पर सिंदूर खेला उत्सव आस्था, परंपरा और आनंद का अद्भुत संगम प्रस्तुत करता है.

1001865089
कपाली से मां-बेटी लापता, पुलिस खोजबीन में जुटी
1000911290

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कपाली ओपी गौस नगर फुटबॉल मैदान इलाके से मां-बेटी के लापता होने का मामला सामने आया है. परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए लोगों से मदद की अपील की है. मिली जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय हेना कौसर और उनकी 9 वर्षीय बेटी ईसाल 24 सितंबर से घर से लापता हैं. परिजनों ने बताया कि हेना कौसर की ऊंचाई लगभग 4 फीट 5 इंच है और लापता होने के समय उन्होंने काला नकाब पहन रखा था. उनकी बेटी ईसाल ने ब्लैक एंड वाइट रंग की फ्रॉक पहन रखी थी.

1001865081

परिजनों ने कहा कि मां-बेटी के लापता होने के बाद से उनकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. काफी खोजबीन और रिश्तेदारों से पूछताछ के बाद भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा. इससे परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल है. परिजनों ने आमजन से अपील की है कि अगर किसी को भी हेना कौसर और उनकी बेटी ईसाल के बारे में कोई जानकारी मिले तो कृपया तुरंत 9153002386 पर संपर्क करें स्थानीय पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के इलाकों में खोज अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की विश्वसनीय जानकारी मिलने पर तुरंत सूचित करें ताकि मां-बेटी को सुरक्षित घर लाया जा सके.

प्रसिद्ध गायक पंडित छन्नूलाल मिश्रा का निधन
1000911290

भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध गायक पंडित छन्नूलाल मिश्रा का गुरुवार सुबह 4:15 बजे 91 वर्ष की उम्र में वाराणसी में निधन हो गया. वह पिछले कुछ समय से बीमार थे और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइस में उनका इलाज चल रहा था. उनके निधन से संगीत जगत में शोक में डूब गया है. पंडित छन्नूलाल मिश्रा ने खयाल और पूर्वी ठुमरी शैली के शास्त्रीय गायन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया था.

1001863248

पंडित छन्नूलाल मिश्र का जन्म 3 अगस्त 1936 को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के हरिहरपुर में हुआ था. उन्हें अपने पिता बदरी प्रसाद मिश्र से संगीत की प्रारंभिक शिक्षा मिली. बाद में किराना घराने के उस्ताद अब्दुल घनी खान से उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत का गहन प्रशिक्षण लिया. वह पंडित अनोखेलाल मिश्र के दामाद भी थे, जो प्रसिद्ध तबला वादक थे. काशी की मिट्टी से जुड़े पंडित छन्नूलाल ने गायकी की ‘ठुमरी’ और ‘पुरब अंग’ शैली को अपनी गंभीर, भावपूर्ण और अनूठी आवाज से अमर कर दिया.

संगीत के सफर में उन्होंने कई मील के पत्थर स्थापित किए हैं. पंडित छन्नूलाल मिश्र को 2010 में पद्मभूषण और 2020 में पद्म विभूषण से सम्मान मिला. उन्होंने सुर सिंगार संसद, बॉम्बे का ‘शिरोमणि पुरस्कार’ जीता, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, बिहार संगीत शिरोमणि पुरस्कार और नौशाद अवॉर्ड जैसे सम्मानों से नवाजे गए. भारत सरकार द्वारा उन्हें संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप से नवाजा गया था.

कदमा में आर्थिक तंगी से परेशान दिव्यांग दी जान
1000911290

जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर दो में बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक दिव्यांग युवक ने खुदकुशी कर ली‌ है. युवक की पहचान 28 वर्षीय सद्दाम के रूप में हुई है. बताते हैं कि सद्दाम का एक हाथ छोटा था. इसके चलते उसे काम नहीं मिल पा रहा था. पिछले कुछ दिनों से वह गंभीर आर्थिक संकट से गुज़र रहा था. इसी तनाव के बीच उसने घर का कमरा बंद कर पंखे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.

1001862515

बताया गया कि सद्दाम अपनी बूढ़ी मां के साथ रहता था. बुधवार को जब दोपहर को उसकी मां ने उसे काफी देर तक नहीं देखा तो उसकी खोजबीन शुरू की. तब पता चला कि कमरे का एक दरवाजा अंदर से बंद है. दरवाजा काफी देर तक खटखटाया गया लेकिन किसी ने नहीं खोला. तब पड़ोसियों को बुलाया गया. जब कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर सद्दाम का शव फंदे से लटका मिला. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. युवक ने फांसी लगाने के लिए बाजार से नई नायलॉन की रस्सी खरीदी थी. इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है.

error: Content is protected !!