एक नई सोच, एक नई धारा

2025 4image 12 20 456562358hihihihih
दिवाली पर स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट जारी , मेडिकल स्टाफ को लेकर

दिवाली पर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। डाक्टरों और पारा मेडिकल स्टाफ को अलर्ट जारी किया गया है। दरअसल रोशनी और खुशियों का पर्व दिवाली अपने साथ उत्साह के साथ-साथ सावधानी की भी मांग करता है। पटाखों और दीयों की चमक के बीच जरा सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए रांची प्रशासन ने शहर के प्रमुख अस्पतालों—रिम्स और सदर—को हाई अलर्ट पर रखा है। डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की विशेष ड्यूटी लगाई गई है ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।राजधानी रांची में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त रूप से एहतियाती कदम उठाते हुए रिम्स (राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान) और सदर अस्पताल को हाई अलर्ट पर रखा है। पटाखों से जलने, आग लगने और अन्य दुर्घटनाओं से निपटने के लिए डॉक्टरों और नर्सों की विशेष ड्यूटी तय की गई है।

पिछले साल दिवाली के दौरान रिम्स में पटाखों से झुलसने और आग की घटनाओं में 65 से अधिक मरीज भर्ती हुए थे। उनमें से कई की हालत गंभीर थी। इसी अनुभव से सीख लेते हुए इस बार प्रशासन ने पहले से तैयारी पूरी कर ली है। रिम्स प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि बर्न वार्ड (Burn Ward) को विशेष रूप से अलर्ट पर रखा गया है। सभी डॉक्टरों और नर्सों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और त्योहार के अगले दिन तक 24 घंटे ड्यूटी पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. डी.के. सिन्हा को विशेष निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। अस्पताल में पर्याप्त बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, दवाइयां और बर्न केस के लिए आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था की गई है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी आपात स्थिति में एंबुलेंस और चिकित्सीय परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर भी सक्रिय रहेंगे।

सेवा संपर्क नंबर:

• एंबुलेंस सेवा: 108

• चिकित्सीय परामर्श: 104

• रिम्स कंट्रोल रूम: 9263614358

• सिविल सर्जन रांची: 7543026162

सदर अस्पताल को भी अलर्ट मोड में रखा गया है। सिविल सर्जन डॉ. विनोद कुमार ने सभी चिकित्सकों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ को विशेष निर्देश जारी किए हैं। अस्पताल में लगभग 12 डॉक्टरों की इमरजेंसी ड्यूटी 24 घंटे के लिए तय की गई है। साथ ही, बर्न केस और पटाखा हादसों से घायल मरीजों के तत्काल इलाज के लिए अलग टीम गठित की गई है।

अस्पताल प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि त्योहार के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें, बच्चों को पटाखों से दूर रखें और किसी भी दुर्घटना की स्थिति में तुरंत नजदीकी अस्पताल या हेल्पलाइन से संपर्क करें।

बागबेड़ा में चोरी की बड़ी वारदात, 3 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ

बागबेड़ा थाना अंतर्गत बागबेड़ा कॉलोनी में शनिवार रात चोरी की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। गणेश पूजा मैदान के पास रोड नंबर-2 स्थित ब्लॉक नंबर 66/2/1 में रहने वाले गौरव कुमार सिन्हा के घर अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर करीब 3 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन और नकद चोरी कर लिए। घटना के बाद से पूरे परिवार में दहशत का माहौल है।

पीड़ित गौरव सिन्हा के अनुसार, चोरी की वारदात देर रात 1 से 3 बजे के बीच हुई। चोर घर की छत से अंदर घुसे और रसोईघर के रास्ते अलमारी तक पहुंचे। उन्होंने अलमारी से सोने का मांगटीका, झुमका, चांदी की पायल, चार बिछिया, एक एप्पल मोबाइल फोन, हेडफोन और करीब 1500 रुपये नकद निकाल लिए। चोरी का पता तब चला जब गौरव की बहन की नींद खुली और उसने देखा कि कमरे का दरवाजा व अलमारी खुला है। जब परिवार के अन्य सदस्य जागे तो देखा कि सामान बिखरा हुआ है और ऊपर वाले फ्लोर में भी कागजात अस्त-व्यस्त पड़े हैं।

1001921839

घटना की सूचना तुरंत बागबेड़ा थाना को दी गई। शुरुआत में स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं मिली, लेकिन बाद में थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सुबह 7 बजे पीड़ित परिवार ने थाना में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई। पुलिस फिंगरप्रिंट और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।

घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उपमुखिया संतोष ठाकुर और समाजसेवी मुदिता सिंह भी मौके पर पहुंचे और परिवार को ढाढ़स बंधाया। प्रतिनिधियों ने कहा कि पंचायत परिवार के साथ है और जल्द कार्रवाई की मांग की। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले पंचायत भवन में हुई चोरी का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है, जिससे लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

चिन्मया विद्यालय की 13 वर्षीय छात्रा की आत्महत्या, पुलिस जांच तेज

गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जनता मार्केट देव नगर में रहने वाली 13 वर्षीय श्रेया राज की मौत से पूरे इलाके में शोक छा गया है। श्रेया चिन्मया विद्यालय की कक्षा 7 की छात्रा थी। जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर को स्कूल में पेरेंट-टीचर मीटिंग आयोजित की गई थी। मीटिंग के दौरान शिक्षकों ने श्रेया के व्यवहार और स्कूल में बदमाशी की शिकायत पर परिजनों से बात की। बताया जा रहा है कि इन बातों से वह मानसिक रूप से काफी आहत हो गई थी।

घर लौटने के बाद श्रेया की मां पड़ोसी के घर गई हुई थीं। उसी दौरान मौका देखते हुए श्रेया ने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने तुरंत उसे टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन 18 अक्टूबर को श्रेया ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी अस्पताल प्रबंधन द्वारा गोविंदपुर पुलिस को दी गई।

1001921869

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 19 अक्टूबर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और मोहल्ले में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

गोविंदपुर थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का है, हालांकि बच्ची ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी गहराई से जांच की जा रही है। स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के वास्तविक कारण सामने आ सकें। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है।

यह घटना समाज को यह सोचने पर मजबूर करती है कि बच्चों की भावनाओं को समझना और उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाना कितना आवश्यक है। छोटी-सी बात भी बच्चों के लिए बड़ी हो सकती है, जिसे समय पर समझना जरूरी है।

मानगो में युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत दाईघुटु स्थित धोबी लाइन रोड नंबर 6 में शनिवार देर शाम एक युवक ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान 20 वर्षीय विशाल प्रमाणिक के रूप में हुई है, जो पेशे से ऑटो चालक था। उसका 1.5 साल का एक बेटा भी है। घटना के बाद परिवार समेत आसपास के क्षेत्र में शोक की छाया है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम किसी बात को लेकर विशाल का पत्नी से विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर वह गुस्से में घर के बाथरूम में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। जब काफी देर तक बाहर नहीं आया तो परिजनों को आशंका हुई। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो वह फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। परिजन तुरंत उसे एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

1001921821

सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अब मामले की जांच के दौरान पारिवारिक तनाव और अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल कर रही है।

युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। विशेष रूप से उसकी पत्नी और मासूम बेटे की हालत देख आस-पड़ोस के लोग भी भावुक हैं। पड़ोसियों के अनुसार, विशाल शांत स्वभाव का और मेहनती युवक था, जो ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत से पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है और लोग परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।

रांची के कांके रोड के चौपाटी रेस्टोरेंट संचालक की गोली मारकर हत्या…बिरयानी की डिमांड पर हुआ मर्डर

रांची के कांके रोड पर शनिवार देर रात एक चौंकाने वाली वारदात हुई, जिसमें चौपाटी रेस्टोरेंट के संचालक विजय नाग (50 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रात लगभग 11:45 बजे की बताई जा रही है।

1001921311

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रेस्टोरेंट बंद करने की तैयारी चल रही थी, तभी एक युवक बाइक से आया और बिरयानी की मांग की। विजय नाग ने बताया कि रेस्टोरेंट अब बंद है और बिरयानी उपलब्ध नहीं है। इस पर युवक भड़क गया और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। कुछ ही क्षणों में आरोपी ने पिस्टल निकालकर विजय नाग पर फायर कर दिया। गोली सीने में लगने से वह मौके पर ही गिर पड़े।

कांके थाना प्रभारी, ग्रामीण एसपी और अन्य पुलिस अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पूरे इलाके में नाकाबंदी और व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन आरोपी का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला।

यह वारदात शहर में पिछले कुछ दिनों में हुई हिंसक घटनाओं का हिस्सा है। चार दिन पहले कटहल मोड़ के पास तीन अपराधियों ने सीमेंट-छड़ कारोबारी राधेश्याम साहू पर पांच गोलियां चलाई थीं। उनका इलाज अभी चल रहा है। लगातार इन दोनों घटनाओं ने रांची में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

बागबेड़ा की महिला की जान गई हादसे में, पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

जमशेदपुर : बागबेड़ा नया बस्ती की रहने वाली वंदना देवी की गुरुवार को सड़क हादसे में जान चली गई. घटना के बाद उसे पहले तो टीएमएच में भर्ती कराया गया था उसके बाद आर्थिक तंगी के अभाव में रिम्स रेफर किया गया. यहां पर उसने ईलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद परिवार के लोगों ने टीएमएच पर ठीक से ईलाज नहीं करने का आरोप लगाया है.

स्पीड ब्रेक बना कारण

बदना देवी के बारे में बताया जा रहा है कि वह टेंपो से बिष्टुपुर जा रही थी. इस बीच ही स्पीड ब्रेकर के कारण टेंपो चालक ने जैसे ही ब्रेक लगाया था कि पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी. इसके पहले ब्रेक लगाने से वंदना देवी सड़क पर गिर गयी थी. कार के ठीक पीछे से एक बस आ रही थी. बस ने भी कार को टक्कर मारी थी.

1001921116

17 अक्टूबर को तोड़ा दम

वंदना देवी ने ईलाज के दौरान 17 अक्टूबर को दम तोड़ दिया. उसे गंभीर चोटें आई थी. इसके पहले परिवार के लोगों ने टीएमएच में भर्ती करवाया था. वहां पर डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा का बिल आया है.

जुगसलाई थाने में दर्ज नहीं हुआ मामला

पटना के बाद परिवार के लोगों ने जुगसलाई थाने में मामला दर्ज कराना चाहा था, लेकिन पुलिस ने यह कहकर उन्हें चलता कर दिया कि मामला दर्ज कर कोई फायदा नहीं होने वाला है. मुआवजा भी नहीं मिलेगा, हालाकि पुलिस ने घटना के बाद कार और बस को थाना परिसर में लाकर रखी हुई है.

घाटशिला उपचुनाव में विधायक मंगल कालिंदी ने चलाया जनसंपर्क अभियान

घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में चल रहे उपचुनाव के दौरान जुगसलाई विधायक श्री मंगल कालिंदी ने सक्रिय जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अभियान के तहत विधायक ने मौ भंडार में मुखी समाज के सम्मानित सदस्यों से मुलाकात कर क्षेत्रीय विकास और समाजिक हितों पर चर्चा की।

1001920013

इसी उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के सुपुत्र सोमेश सोरेन के पक्ष में समर्थन का ऐलान किया। विधायक के अभियान और जेएमएम के समर्थन को स्थानीय जनता और समर्थकों ने उत्साहपूर्वक स्वीकार किया। यह पहल घाटशिला में जनता और नेतृत्व के बीच मजबूत संवाद का प्रतीक मानी जा रही है।

1001920016
धनतेरस में जमशेदपुर का बाजार रहा गुलजार

धनतेरस को लेकर जमशेदपुर का बाजार गुलजार रहा. जीएसटी की दरों में आई कमी का असर धनतेरस के बाजार पर दिखा. वाहनों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक का बाजार अपने पूरे शबाब पर रहा. शनिवार होने के चलते 10 से लेकर 20 फीसदी ग्राहकों ने खरीददारी और डिलीवरी को रविवार तक टाल दिया. फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के रीजनल डायरेक्टर (झारखंड) कृष्णा भालोटिया ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस साल धनतेरस पर वाहनों का बाजार काफी अच्छा रहा. एक अनुमान के अनुसार धनतेरस के रोज लगभग 1500 चारपहिया वाहनों की बिक्री होने जा रही है, जो एक रिकॉर्ड है. शनिवार को लगभग 1100 वाहन बिके हैं. रविवार को भी 300-400 वाहन बिकेंगे. यही नहीं 2500 से लेकर 3000 तक दो पहिया वाहन बिके हैं. वाहन बाजार पर जीएसटी का साफ असर दिखा है. कुछ लोगों ने शनिवार होने के चलते अपनी डिलीवरी को रविवार 19 अक्टूबर तक टाल दिया.

1001919921

टीवी की बिक्री सर्वाधिक

इलेक्ट्रोक्रॉफ्ट के किशोर सिंघानिया ने बताया कि जीएसटी का असर साफ दिख रहा है. सबसे ज्यादा टीवी की बिक्री हो रही है. आलम यह है कि हर ब्रांड के टीवी बिक गये हैं, क्योंकि कंपनी ने जितना उत्पादन किया था, उसके मुकाबले में टीवी की मांग ज्यादा रही. बाकी प्रोडक्ट भी बिक रहे हैं, मगर टीवी की मांग ज्यादा है. शनिवार के चलते अधिकतर लोगों ने अपनी खरीददारी रविवार को टाल दी है. ऐसे में माना जा रहा है कि रविवार को पहले हॉफ में भी जमकर खरीददारी होगी, क्योंकि दोपहर तक धनतेरस है.

आसमान छूती कीमत के बावजूद आभूषण का बाजार भी गुलजार रहा
धनतेरस पर आभूषण का बाजार भी गुलजार रहा. जीएसटी की दरों की कमी के दायरे में नहीं आने और सोने-चांदी की आसमान छूती कीमत के बावजूद शहरवासियों ने जमकर खरीददारी की. केशवजी छगनलाल ज्वेलर्स साकची और बिष्टुपुर के बिपीन आदेसरा ने बताया कि सोने और चांदी की कीमत बेहद वोलटाइल हो गई है. आज अन्तर्राष्ट्रीय बाजार बंद होने के चलते कोई बदलाव नहीं रहा. जमशेदपुर का ग्राहक काफी जानकार और मेच्योर्ड है. आजकल सोशल मीडिया से भी लोगों को बहुत कुछ जानकारी मिल जाती है. उन्हें पता है कि बाजार कभी भी ऊपर-नीचे जा सकता है. ऐसे में वे अपनी जरूरतों के हिसाब से खरीददारी करते हैं. उन्होंने कहा कि इस साल भी धनतेरस का बाजार अच्छा रहा. सोने और चांदी की कीमत ज्यादा होने के बावजूद भी खरीददारी पर कोई खास असर नहीं दिखा.

झारखंड में पटाखा को लेकर एडवाइजरी जारी, पढ़िये क्या लिखा है एडवाइजरी में…

इस बार झारखंड में मनमाने तरीके से पटाखे नहीं छोड़ सकेंगे। नियमों का पालन करना जरूरी होगा, इसे लेकर जिला पशासन ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें पटाखा विक्रेताओं से लेकर आम नागरिकों तक के लिए विस्तृत गाइडलाइन दी गई है, ताकि आगजनी, दुर्घटनाओं और आपातकालीन स्थितियों से बचा जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

1001919852

प्रशासन ने पटाखा विक्रेताओं से अपील की है कि वे केवल पूर्व निर्धारित स्थलों पर ही पटाखों की बिक्री करें और आवश्यक अनुमति या अनापत्ति प्रमाणपत्र लेना सुनिश्चित करें।जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो भी विक्रेता या व्यक्ति इन दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आपात स्थिति में नागरिक जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं — दूरभाष संख्या: 0651-2215855, 8987790664, 7667985619 और 7070440888

पटाखा विक्रेताओं के लिए प्रमुख निर्देश:

• पटाखों की बिक्री केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही की जाए।

• बिक्री से पहले अग्निशमन विभाग और प्रशासन से अनुमति पत्र लेना अनिवार्य है।

• बाजार, सड़क किनारे, पेट्रोल पंप, गैस गोदाम या भीड़भाड़ वाले इलाकों में बिक्री सख्त वर्जित है।

• केवल पर्यावरण-अनुकूल और कम ध्वनि वाले पटाखे ही बेचें (ध्वनि स्तर 125 डेसिबल से अधिक न हो)।

• नाबालिगों को बिक्री कार्य में शामिल न करें।

• बिजली की वायरिंग प्रशिक्षित इलेक्ट्रिशियन से कराएं और ISI मार्क वाले कॉपर तारों का ही उपयोग करें।

1001919851

• पंडाल के पास पानी, बालू और अग्निशमन यंत्र की पर्याप्त व्यवस्था रखें।

• पंडाल में ज्वलनशील पदार्थों (डीजल, पेट्रोल, केरोसिन आदि) को रखने की मनाही है।

• पंडाल में प्राथमिक उपचार किट और प्रशिक्षित स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित करें।

नागरिकों के लिए सुरक्षा सलाह:

• पटाखे अधिकृत विक्रेताओं या मान्यता प्राप्त निर्माताओं से ही खरीदें।

• रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक पटाखे न जलाएं।

• घरों के अंदर, सड़कों या भीड़ वाले क्षेत्रों में पटाखे न जलाएं।

• पटाखे फोड़ने के लिए लंबी लकड़ी या फुलझड़ी का प्रयोग करें — माचिस का सीधा प्रयोग न करें।

• अधजले पटाखों को हाथ से उठाने के बजाय उन पर पानी डालकर निष्क्रिय करें।

• पटाखे छोड़ते समय ढीले कपड़े न पहनें और पास में कंबल, पानी और बालू रखें।

• अगर कपड़ों में आग लगे तो जमीन पर लेटकर उलट-पलट कर आग बुझाने की कोशिश करें।

• बहुमंजिला मकानों में खिड़कियां-दरवाजे बंद रखें ताकि जलते हुए पटाखे घर में प्रवेश न करें।

• पास में प्राथमिक चिकित्सा किट अवश्य रखें और गंभीर स्थिति में तत्काल अस्पताल पहुंचें।

रांची जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी व्यक्ति इन दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने अपील की है कि सभी नागरिक सुरक्षित, जिम्मेदार और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से दीपावली मनाएं, ताकि त्योहार खुशियों के साथ-साथ सुरक्षित भी बना रहे।

बिहार में जेएमएम का बड़ा दांव — झारखंड की राजनीति में भी हलचल तेज!

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गठबंधन से अलग होकर 6 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
इन सीटों पर जेएमएम अपने उम्मीदवार उतारेगा —

1️⃣ चकाई (पाकुड़ सीमा क्षेत्र)
2️⃣ धमदाहा
3️⃣ कटोरिया (ST)
4️⃣ मनीहारी (ST)
5️⃣ जमुई
6️⃣ पीरपैंती

1001918967

JMM का यह फैसला सिर्फ बिहार की राजनीति तक सीमित नहीं रहेगा,
बल्कि इसका असर झारखंड की सियासत पर भी गहराई से पड़ने वाला है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बिहार में गठबंधन से अलग चुनाव लड़ने का मतलब राजद और कांग्रेस से बढ़ती दूरी का संकेत है। यह कदम झारखंड में महागठबंधन के अंदर नए समीकरणों और अविश्वास की स्थिति को जन्म दे सकता है।

JMM सूत्रों के अनुसार, पार्टी संथाल परगना से सटे इन सीमावर्ती इलाकों में अपना संगठन और जनाधार दोनों मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।

राजनीतिक पर्यवेक्षक कह रहे हैं , “यह सिर्फ बिहार का फैसला नहीं, बल्कि JMM की भावी रणनीति का हिस्सा है, जो झारखंड की सत्ता के समीकरणों को भी हिला सकता है।”
रिपोर्ट —टीम तीसरी धारा, रिपोर्ट अंकित सिन्हा द्वारा

error: Content is protected !!