एक नई सोच, एक नई धारा

531 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक गिरफ्तार

आदित्यपुर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 531 ग्राम ब्राउन शूगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है है. गिरफ्तार युवक का नाम फिरदोष अंसारी, पितापरवेज अंसारी, निवासीएच रोड, नाला पार, मुस्लिम बस्ती, आदित्यपुर है.

1001980171

इस संबंध में आदित्यपुर थाना कांड संख्या_337/25, दिनांक 03.11.2025 के एनडीपीएस एक्ट की धारा 17(b)/21(b) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी नशे के कारोबार में संलिप्त है. इसके बाद छापेमारी कर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.

थाना प्रभारी ने बताया कि जब्त किए गए ब्राउन शुगर के नमूना को जांच के लिए भेजा गया है. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने नशे के कारोबार से जुड़ाव की बात स्वीकार की है. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है.

जमशेदपुर में ऑनलाइन निवेश घोटाला उजागर, निवेशकों ने किया तोड़फोड़, करोड़ों का है मामला

जमशेदपुरः आजाद नगर थाना और कपाली ओपी क्षेत्र में एक बड़ा ऑनलाइन निवेश घोटाला सामने आया है, जिससे सैकड़ों लोगों की मेहनत की कमाई डूब गई है। बताया जा रहा है कि “ग्लोबल ट्रेवल्स” नामक एक वेबसाइट ने नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर हजारों लोगों से लाखों रुपये ठग लिए। इस वेबसाइट में निवेश करने वाले लोगों ने दावा किया है कि यह वेबसाइट कुछ महीनों से ऑनलाइन चल रही थी और इसमें लकी ड्रॉ व इन्वेस्टमेंट रिटर्न का लालच देकर लोगों को जोड़ा गया था।

1001980045

जानकारी के अनुसार, वेबसाइट का मॉडल मल्टी-लेवल मार्केटिंग जैसा था। अगर कोई व्यक्ति वेबसाइट पर रजिस्टर होकर 1800 रुपये से लेकर लाखों रुपये तक इन्वेस्ट करता और फिर किसी और को अपने रेफरल लिंक से जोड़ता, तो पहले वाले को अतिरिक्त लाभमिलता था। इसी योजना के तहत हजारों लोग नेटवर्क की तरह जुड़ते गए और वेबसाइट पर भारी निवेश किया गया। निवेशकों को हर सप्ताह मुनाफा और लकी ड्रॉ के ज़रिए फ्रिज, एसी, कूलर, गोल्ड कॉइन जैसे आकर्षक उपहार भी दिए जाते थे, जिससे लोगों का भरोसा और बढ़ता गया।

हालांकि, शनिवार देर रात अचानक वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन आया जिसमें लिखा था कि “तकनीकी कारणों से रेडीम (पैसे निकालना) संभव नहीं है।” इस संदेश के बाद निवेशकों में हड़कंप मच गया। सैकड़ों लोग ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित जेसु भवन के पास शॉपिंग सेंटर अपार्टमेंट पहुंचे, जहां ग्लोबल ट्रेवल्स का ऑफिस बताया जा रहा था। लेकिन वहां पहुंचने पर जब कार्यालय खाली मिला और कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, तो गुस्साए निवेशकों ने ऑफिस में जमकर तोड़फोड़ कर दी।

लोगों ने वहां रखे फ्रिज, एसी, पंखे और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान तक उठा लिए। मौके पर तनावपूर्ण माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि इसी कंपनी का एक और ऑफिस कपाली ओपी क्षेत्र में भी संचालित था, जहां भी निवेशकों ने जमकर हंगामा किया।

सूत्रों के अनुसार, इस घोटाले की रकम करोड़ों रुपये में है। पुलिस को मामले की सूचना दी गई है और आजाद नगर थाना व कपाली ओपी की टीम जांच में जुट गई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वेबसाइट संचालकों की तलाश जारी है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

68d8fd108121a tejashwi yadav accuses nitish government 281659105 16x9 1
महागठबंधन ने महिलाओं को रिझाने के लिए किया बड़ा ऐलान, माई बहिन योजना के तहत देगी 30,000 रुपए

पटना: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बिहार की सियासत में मंगलवार को बड़ा धमाका हुआ। महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी तेजस्वी यादव ने महिलाओं और सरकारी कर्मचारियों को लुभाने के लिए नया ऐलान किया है।

68d8fd108121a tejashwi yadav accuses nitish government 281659105 16x9 1

प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है, तो महिलाओं के लिए ‘माई बहिन योजना’ शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत राज्य की हर पात्र महिला को एकमुश्त ₹30,000 की राशि दी जाएगी। तेजस्वी ने कहा, “सरकार बनने के बाद 14 जनवरी को हमारी सरकार माता बहनों के खाते में एक साल का पूरा पैसा डाल देगी।”

तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी। उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन सरकार बनने पर प्रदेश में रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी ऐतिहासिक फैसले लिए जाएंगे।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह ऐलान चुनाव से पहले महिला मतदाताओं को साधने की रणनीति का हिस्सा है। वहीं, विपक्ष ने इसे चुनावी जुमला करार दिया है।

परिवारिक रंजिश के कारण दो युवकों पर हमला, टीएमएच में भर्ती

आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित युशु भवन के पास रिवर व्यू एनक्लेव में सोमवार देर शाम दो युवकों की बुरी तरह पिटाई कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घायलों की पहचान परसुडीह थाना क्षेत्र के किताडिह मोहर्रम इमामबाड़ा निवासी उमर हुसैन के पुत्र अमान हुसैन (22) और उसके मित्र विकास प्रसाद (22) के रूप में हुई है.

1001979297

जानकारी के अनुसार, अमान और विकास अपने एक मित्र से मिलने मानगो गए थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अमान के रिश्तेदार शेख असलम और उसके परिवार के सदस्यों सहित अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया. दोनों को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया.

घटना की सूचना मिलते ही अमान के पिता मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

घायल अमान के परिजन शेख सलाउद्दीन ने बताया कि पारिवारिक विवाद को लेकर दोनों पक्षों में पिछले कुछ वर्षों से कहासुनी चल रही थी. इसी पुरानी रंजिश के कारण रविवार को यह हमला किया गया.

सूचना पाकर मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने पीड़ित पक्ष का बयान दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. परिजनों ने सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

IMG 20251104 125950
बिहार चुनाव से पहले हुई बड़ी कार्रवाई, होटल से बरामद हुआ भारी मात्रा में नगद

बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अररिया जिले के फारबिसगंज में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है.जहा एसएसटी और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त छापेमारी में 35 लाख 20 हजार नकद बरामद किए गए है.यह छापेमारी एसडीओ रंजीत कुमार रंजन के नेतृत्व में की गई, जिसमें फारबिसगंज स्थित ज्योति होटल परिसर के दो प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया.

1001979253

प्रतिष्ठानों के नाम पर साइबर कैफे और मनी ट्रांसफर सेंटर चलाए जा रहे थे

बताया जा रहा है कि इन प्रतिष्ठानों के नाम पर साइबर कैफे और मनी ट्रांसफर सेंटर चलाए जा रहे थे, जहाँ चुनावी उपयोग के लिए भारी मात्रा में नकदी का लेन-देन किया जा रहा था.प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि आचार संहिता लागू होने के बावजूद अवैध रूप से चुनावी धनराशि का आदान-प्रदान किया जा रहा है. सूचना की पुष्टि के बाद एसएसटी टीम ने होटल परिसर में दबिश दी और तलाशी के दौरान 35.20 लाख रुपये नकद बरामद किए.अधिकारियों ने बताया कि बरामद की गई पूरी राशि को आयकर विभाग को सौंपा जा रहा है ताकि यह जांच की जा सके कि यह रकम कहां से आई और इसका उपयोग किस उद्देश्य से होना था. प्रारंभिक जांच में यह संदेह जताया जा रहा है कि यह राशि चुनावी खर्च या अन्य अवैध गतिविधियों से जुड़ी हो सकती है.

आसपास के इलाके में हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद पूरे ज्योति होटल परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि यह फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी नकदी बरामदगी है.प्रशासन ने यह भी संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में जिले के अन्य प्रतिष्ठानों पर भी इसी तरह की छापेमारी की जा सकती है.एसडीओ रंजीत कुमार रंजन ने कहा कि चुनाव के दौरान अवैध लेन-देन पर सख्त नजर रखी जा रही है.किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी.

घाटशिला विजय पर झामुमो का फोकस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद संभाली कमान

घाटशिला विधानसभा की अपनी सीट पर दोबारा कब्जा जमाने के लिए झामुमो ने अपने स्टार प्रचारक को उतार दिया है। पर्व-त्योहार खत्म होने के बाद अब खुद पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रचार की कमान संभाली है।

मुख्यमंत्री ने इसकी शुरुआत सोमवार को मुसाबनी के कुईलीसुता मैदान में चुनावी सभा ने की। मुख्यमंत्री यहां 8 ननंबर तक लगातार प्रचार करेंगे और उनके साथ कई जगहों पर स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन मंच साझा करेंगी। पार्टी की ओर से न सिर्फ जनसभाओं का कार्यक्रम जारी किया गया है, बल्कि रोड शो भी शामिल हैं। कल्पना मंगलवार से क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के पक्ष में प्रचार करेंगी। घाटशिला में मतदान 11 नवंबर को होगा।

1001960955

झामुमो के कद्दावर नेता और प्रदेश के मंत्री रामदास सोरेन के निधन से खाली इस सीट पर भाजपा ने पुराने चेहरे पर ही दांव खेला है। पार्टी ने यहां से पूर्व सीएम के बेटे बाबूलाल सोरेन को प्रत्याशी बनाया है, जबकि झामुमो ने रामदास के बेटे के चुनावी रण में उतार इमोशनल कार्ड खेला है। सोमेश अपने पिता के साथ कार्यक्रम में शरीक होते रहे हैं, ऐसे में जनता के बीच उन्हें नया चेहरा नहीं माना जा रहा है। बाबूलाल वर्ष 2024 के चुनाव में भी भाजपा के प्रत्याशी थे।

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में झामुमो ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सीएम के साथ कल्पना सोरने की सभा से पार्टी यहां निवर्तमान विधायक रामदास सोरेन की छवि और सहानुभूति लहर के सहारे चुनावी नैया को पार लगाने के प्रयास में जुटी है। पार्टी ने इसे ‘मिशन घाटशिला विजय’ नाम दिया है। झामुमो की रणनीति स्पष्ट है कि आदिवासी और पिछड़ा वर्ग के पारंपरिक वोट बैंक को मजबूत पकड़ में रखना। घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में करीब 46 फीसदी आदिवासी और 45 फीसदी ओबीसी मतदाता हैं, जो किसी भी उम्मीदवार की जीत का फैसला तय कर सकते हैं। इसी समीकरण को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन अपने प्रचार अभियान में ग्रामीण इलाकों और आदिवासी बहुल पंचायतों पर विशेष जोर दे रहे हैं। मुसाबनी में मुख्यमंत्री धालभूमगढ़, दामपाड़ा और घाटशिला के विभिन्न हिस्सों में सभाएं करेंगे। दूसरी ओर कल्पना सोरेन गालूडीह के आंचलिक मैदान से प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी। वे मऊभंडार से मुसाबनी तक रोड शो करेंगी। बीच-बीच में सिदो-कान्हो चौक, सुरदा क्रॉसिंग और मुसाबनी बस स्टैंड पर नुक्कड़ सभाएं भी होंगी।

1001965514

झामुमो का फोकस आदिवासी अस्मिता

झामुमो नेताओं का फोकस इस बार सीधे तौर पर आदिवासी अस्मिता और महिलाओं के सम्मान पर है। ‘मईयां सम्मान योजना’ जैसी योजनाओं को हाइलाइट करते हुए वे मतदाताओं से झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन को जिताने की अपील कर रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि हेमंत और कल्पना सोरेन का संयुक्त प्रचार न केवल झामुमो के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करेगा, बल्कि कार्यकर्ताओं के मनोबल को भी ऊंचा उठाएगा। आने वाले दिनों में इनकी रैलियों से घाटशिला का चुनावी माहौल पूरी तरह गरमाने वाला है।

महिला हॉकी खिलाड़ियों को सरकार ने दिया सम्मान

सरकार ने राज्य की अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ियों सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को बड़ा तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार (3 नवंबर) को हुई कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया कि दोनों खिलाड़ियों को आवंटित भूखंडों के लिए स्टांप शुल्क और पंजीकरण शुल्क में पूरी छूट दी जाएगी. सरकार का यह कदम खिलाड़ियों के सम्मान और प्रोत्साहन के रूप में देखा जा रहा है.

दोनों खिलाड़ियों को रांची में मिली जमीन

झारखंड हाउसिंग बोर्ड ने रांची की हरमू आवासीय कॉलोनी में सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को 3,750 वर्ग फुट के भूखंड आवंटित किए हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसी साल 29 जनवरी को दोनों खिलाड़ियों को भूमि आवंटन पत्र सौंपे थे. अब सरकार ने स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन शुल्क में छूट देकर उनका आर्थिक बोझ भी कम कर दिया है.

ओलंपिक तक पहुंची दोनों हॉकी स्टार

सलीमा टेटे और निक्की प्रधान दोनों भारत की महिला हॉकी टीम की अहम सदस्य रही हैं. ये दोनों खिलाड़ी ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और देश का नाम रोशन किया है.

1001979311

खास बात यह है कि दोनों का ताल्लुक झारखंड के सुदूर ग्रामीण इलाकों से है, लेकिन मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई. राज्य सरकार ने अब उनके योगदान को सम्मानित करते हुए यह कदम उठाया है.

खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए सरकार की पहल

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कई मौकों पर कहा है कि झारखंड प्रतिभाओं की धरती है और सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी खिलाड़ी संसाधनों की कमी के कारण पीछे न रह जाए. इस फैसले से न सिर्फ सलीमा और निक्की को राहत मिलेगी बल्कि आने वाले युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी कि सरकार उनके साथ खड़ी है.

कैबिनेट में पास हुए 13 अहम प्रस्ताव

कैबिनेट बैठक में कुल 13 एजेंडे पारित किए गए. इनमें कैम्बो मेगालिफ्ट सिंचाई परियोजना को मंजूरी देना भी शामिल है, जिससे राज्य के कई इलाकों में सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी. इसके अलावा कई अन्य विकास से जुड़े प्रस्तावों पर भी मुहर लगी.

गमहरिया के पाकुड़गोड़ा गांव के समीप रेल पटरी पर मिले शव मामले में जांच हो : रंजन

सरायकेला : अखिल भारतीय अनूसूचित जाति जनजाति एकता मंच के जिला संरक्षक रंजन कारूवा एवं मूलवासी कारुवा समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरूचरण मुखी ने संयुक्त रूप से बयान जारी करते हुए कहा कि गमहरिया थाना अंतर्गत पाकुड़गोड़ा निवासी राकेश कारूवा 22 वर्षीय का पाकुड़गोड़ा गांव के समीप रेल पटरी पर शव मिलना बहुत ही रहस्यमय मामला है। घटनास्थल पर राकेश कारूवा के शव के कानो से खून निकलना, माथे के पिछले हिस्से में गंभीर चोट के निशान देखें परिवारवालों का कहना है कि अज्ञात अपराधकर्मीयों द्वारा घटना को अंजाम देने के पश्चात रेल पटरी पर रख दिया गया।

1001977866

इधर इस मामले को अखिल भारतीय अनूसूचित जाति जनजाति एकता मंच सरायकेला खरसावां जिला संरक्षक रंजन कारूवा एवं मूलवासी कारुवा समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरूचरण मुखी ने संयुक्त रूप से मांग की है कि पीड़ित परिवार को मुआवजा एवं उच्चस्तरीय तकनीकी यंत्र से गहनशीलता पूर्वक जांच पड़ताल करने पर घटित हुई घटना का रहस्यमय पर्दा उजागर हो जायेगा। इस संबंध में जिला उपायुक्त, आरक्षी अधीक्षक एवं अनुमंडलपदाधिकरी सरायकेला को मांग पत्र दिया गया। इस दौरान रंजन कारूवा, गुरूचरण मुखी, राजकुमार बेहरा, संतोष कारूवा, श्रवण बेहरा उपस्थित थे।

1001978542
जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार मतदाता सूचना पर्ची का किया रहा वितरण, सभी मतदाताओं के घर-घर पहुंचकर मतदान के लिए किया जा रहा प्रोत्साहित

जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार घाटशिला उप चुनाव में 5 नवंबर तक मतदाता सूचना पर्ची (वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप) वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में सभी बीएलओ द्वारा मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदाता सूचना पर्ची का वितरण करते हुए आगामी 11 नवंबर को बूथ पर जाकर मतदान करने की अपील की जा रही है।

1001977845

जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा आरओ, एआरओ को बीएलओ के माध्यम से शत प्रतिशत मतदाताओं के बीच मतदाता सूचना पर्ची वितरण कराने हेतु निर्देशित किया गया है। 300 मतदान केन्द्रों से जुड़े बूथ लेवल ऑफिसर मतदाता सूचना पर्ची के साथ रंगीन वोटर गाइड भी मतदाताओं को उपलब्ध करा रहे हैं जिसमें चित्रों के माध्यम से मतदाता ईवीएम से कैसे अपना मतदान करें तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी जा रही सुविधा जैसे सक्षम-ईसीआई एप, वोटर हेल्पलाइन ऐप, अपने अभ्यर्थी को जाने (नो योर कैन्डिडेट) ऐप तथा सी-विजिल ऐप की जानकारी दी गयी है। इसके साथ ही पंजीकरण, मतदान, दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को घर से मतदान तथा डाक मतपत्र की सुविधा के बारे में भी बताया गया है।

1001977847

मतदाता सूचना पर्ची आगे भाग पर निर्वाचक नामावली में भाग संख्या व नाम, क्रम संख्या, पोलिंग स्टेशन का नाम तथा मतदान का दिनांक, क्यू आर कोड इत्यादि का उल्लेख है। मतदाता सूचना पर्ची के पीछे के भाग पर पोलिंग स्टेशन का नक्शा तथा बीएलओ का नाम, बीएलओ का कॉन्टेक्ट नम्बर, मतदान करने के लिए आयोग द्वारा निर्धारित वैकल्पिक दस्तावेज का विवरण तथा अन्य महत्वपूर्ण निर्देश आदि उल्लिखित है । मतदाता सूचना पर्ची प्राप्त नहीं होने पर मतदाता 1950 हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं, संबंधित बीएलओ द्वारा आपके निवास स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा।

1001977848
उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी ने ब्लड बैंकों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी द्वारा एमजीएम अस्पताल, सदर अस्पताल एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ब्लड बैंक संचालन की स्थिति, ब्लड स्टोरेज, टेस्टिंग, रिकॉर्ड संधारण तथा सुरक्षा मानकों का विस्तृत अवलोकन किया गया। उपायुक्त ने ब्लड बैंक संचालन में भारत सरकार के गाइडलाइन एवं झारखंड सरकार के दिशा-निर्देशों के अक्षरशः अनुपालन करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। उन्होंने यह भी कहा कि रक्तदान, रक्त संचयन एवं वितरण की प्रत्येक प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुरक्षित ढंग से सुनिश्चित की जाए।

1001977470

एमजीएम अस्पताल में निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने CB NAT मशीन की व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए स्वास्थ्य विभाग से समुचित पत्राचार करने को कहा। वहीं, सदर अस्पताल जमशेदपुर में ब्लड सेपरेशन यूनिट की स्थापना हेतु विभागीय पत्राचार शीघ्र कराने का निर्देश दिया।

1001977473

निरीक्षण के क्रम में जमशेदपुर ब्लड बैंक की व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया गया। उपायुक्त ने प्रबंधन को सरकार द्वारा निर्गत गाइडलाइन का पालन करते हुए रक्तदान एवं ब्लड बैंक संचालन कार्यों को और अधिक सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल व स्वास्थ्य विभागीय अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!