एक नई सोच, एक नई धारा

मोस्ट वॉन्टेड दाऊद इब्राहिम की संपत्ति की नीलामी में नहीं लगी बोली, सरकार की कोशिश नाकाम

मुंबई: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के देश छोड़ने के कई दशक बाद भी उसका आतंक और डर आज भी कायम है। इसका ताजा उदाहरण रत्नागिरी जिले के खेड़ तालुका के मुंबके गांव में स्थित उसकी जब्त की गई संपत्ति की नीलामी में देखने को मिला, जहां किसी ने भी बोली लगाने की हिम्मत नहीं की।

1001985340

सरकार ने इन जमीनों की कीमत में 30 प्रतिशत तक की कटौती कर इन्हें नीलामी के लिए रखा था। बावजूद इसके, 4 नवंबर को हुई नीलामी में एक भी खरीदार सामने नहीं आया। इन चार कृषि भूखंडों के लिए कुल आरक्षित मूल्य 20 लाख रुपये तय किया गया था।

ये सभी संपत्तियां दाऊद की बहन हसीना पारकर के नाम पर पंजीकृत हैं और इन्हें SAFEMA (Smugglers and Foreign Exchange Manipulators Act) के तहत जब्त किया गया है। चारों प्लॉटों का कुल क्षेत्रफल लगभग 21,784 वर्ग मीटर है — जिसमें क्रमशः 171, 10,420, 8,953 और 2,240 वर्ग मीटर के भूखंड शामिल हैं।

नीलामी एजेंसियों के अनुसार, दाऊद के नाम से जुड़ी इन संपत्तियों में निवेश करने से लोग भय और विवादों के कारण दूर रहते हैं। सरकार अब इन संपत्तियों को दोबारा नीलामी के लिए लाने की संभावना पर विचार कर रही है।

📍रिपोर्ट: टीम तीसरी धारा, अंकित सिन्हा

प्रिंस खान गिरोह के 4 लोग गिरफ्तार, हथियार सहित लाखों बरामद

धनबाद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हैदर अली उर्फ प्रिंस खान गैंग के चार सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से ₹17 लाख 34 हजार 900 रुपये नगद, एक 6-चक्रीय पिस्टल, 47 जिंदा गोलियां, 70 से अधिक जमीन के डीड और एग्रीमेंट पेपर, 18 एटीएम कार्ड, 5 पासबुक और 1 चेकबुक बरामद किया है।

1001985185

गुप्त सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण व नगर) के नेतृत्व में 6 डीएसपी, 7 इंस्पेक्टर, 36 सब-इंस्पेक्टर और 60 पुलिसकर्मियों की टीम गठित कर छापेमारी की गई।
यह छापेमारी 4 नवंबर की सुबह बैंकमोड़, वासेपुर और भुली इलाके में की गई, जहां से आरोपितों के घरों से भारी मात्रा में नगद व दस्तावेज बरामद हुए।

गिरफ्तार अपराधियों में शामिल हैं —
1️⃣ परवेज खान (55 वर्ष) — नया बाजार, कबाड़ी पट्टी, धनबाद
2️⃣ सैफ आलम उर्फ राशिद (31 वर्ष) — कमरमखदुमी रोड, वासेपुर
3️⃣ तौशिफ आलम उर्फ मुसा (33 वर्ष) — मंदिर ग्राउंड, नवीनगर, वासेपुर
4️⃣ इम्तियाज अली उर्फ लाडले (46 वर्ष) — शमशेर नगर, भुली ओपी

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि ये चारों प्रिंस खान गिरोह के स्लीपर सेल के रूप में काम करते थे। वे गिरोह के लिए व्यापारियों व पेट्रोल पंप संचालकों से रंगदारी वसूली, जानकारी एकत्र करने, और गैंग के सदस्यों को ठहराने व सुविधाएं देने का काम करते थे।

पुलिस के अनुसार, वसूली की रकम को हवाला और क्रिप्टोकरेंसी (USDT) के जरिए प्रिंस खान तक पहुंचाया जाता था, जबकि कुछ राशि को जमीन कारोबार में निवेश कर वैध बनाया जाता था।

इस मामले में बैंकमोड़ थाना कांड संख्या 279/25 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब तकनीकी और वैज्ञानिक जांच के जरिये गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी है।

📍रिपोर्ट: टीम तीसरी धारा, अंकित सिन्हा

bjp rjd
आरजेडी की सभा में बच्चे ने दिखाई रंगदारी, भाजपा ने वायरल किया वीडियो

बिहार विधानसभा चुनाव के माहौल में राष्ट्रीय जनता दल की एक चुनावी सभा से वायरल हुए एक वीडियो ने बड़ा सियासी भूचाल ला दिया है। समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर में आयोजित तेजस्वी यादव की रैली में एक नाबालिग बच्चे द्वारा दिए गए विवादित और हिंसक बयान पर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड ने राजद को घेर लिया है और इसे ‘जंगलराज’ की संस्कृति का प्रमाण बताया है।

मंच से रंगदारी की बात

विवाद उस समय शुरू हुआ जब मोहनपुर के जीएमआरडी कॉलेज में तेजस्वी यादव की सभा चल रही थी। तेजस्वी के मंच पर पहुँचने से पहले, हरे रंग का गमछा पहने एक छोटे बच्चे ने माइक संभाला। बच्चे ने मैथिली भाषा में जो बातें कहीं, उन्होंने विपक्ष को राजद पर हमला करने का सीधा मौका दे दिया।

बच्चे ने क्या कहा

बच्चे ने स्टेज से गाना गया जिसके बोल थे, “लाठिया ले के घुमछी त कहय छही गवार गे, बन दही सीएम तेजस्वी भैया के त कट्टा लेके घुमबऊ ने त कहिहन रंगदार गे।” हिंदी में इसका अर्थ है कि, ‘अगर हम लाठी लेकर घूमते हैं तो लोग हमें गंवार कहते हैं, लेकिन तेजस्वी भैया को मुख्यमंत्री बनने दो, फिर हम कट्टा लेकर घूमेंगे तो लोग हमें रंगदार कहेंगे।’

बच्चे ने यह भी जोड़ा कि “हम्मर चलावल गोली, तेजस्वी भैया के बोलल बोली, कहियो ना खाली जाय छैय हो।” (हमारी चलाई गोली और तेजस्वी भैया की कही गई बात कभी खाली नहीं जाती)।

विपक्ष के तीखे वार: ‘क’ से कट्टा और संस्कार

इस वीडियो के वायरल होते ही, जदयू और बीजेपी ने राजद की राजनीति पर तीखा हमला बोल दिया। सत्ता पक्ष का कहना है कि यह बयान राजद के उस आपराधिक इतिहास की ओर इशारा करता है, जिसके लिए 90 के दशक के लालू-राबड़ी शासनकाल को जाना जाता था।

जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे महिला विरोधी और हिंसक सोच करार दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “तेजस्वी यादव के मंच से बच्चा इस तरह की हिंसक और आपत्तिजनक भाषा बोलता है, और वहाँ मौजूद नेता शाबाशी देते हैं! यही है राजद का संस्कार?”

वहीं, बिहार बीजेपी ने अपने X हैंडल पर पोस्ट करते हुए इसे ‘तेजस्वी शिक्षा मॉडल’ बताया। बीजेपी ने लिखा, “राजद का तेजस्वी शिक्षा मॉडल! इनके स्कूल का बच्चा-बच्चा, सीखता है “क” से कट्टा-कट्टा। राजद और हिंसा एक-दूसरे से इतना घुल-मिले हैं एक छोटा बच्चा भी जानता है कि राजद की सरकार आने पर कट्टा और रंगदारी दोनों का कारोबार चालू हो जाएगा।”

सवाल राजद पर

सबसे बड़ा सवाल यह है कि एक नाबालिग बच्चा, जो राजनीति और इसके गंभीर परिणामों को समझने में सक्षम नहीं है, उसकी जुबान पर ‘कट्टा’, ‘गोली’ और ‘रंगदारी’ जैसे शब्द कहाँ से आए? क्या यह किसी राजनैतिक दुष्प्रचार या जंगलराज की संस्कृति को बढ़ावा देने की रणनीति का हिस्सा है?

हालांकि तेजस्वी यादव मंच पर मौजूद नहीं थे, लेकिन मंच पर मौजूद स्थानीय नेताओं का बच्चे को शाबाशी देना और उसके हिंसक बयान पर आपत्ति न जताना, राजद के नेताओं की मानसिकता पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। इस घटना ने बिहार के चुनावी माहौल में विकास और रोज़गार के मुद्दों को किनारे करते हुए, एक बार फिर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के मुद्दे को केंद्र में ला दिया है।

मिर्जापुर में बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से श्रद्धालुओं की मौत

चुनार रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ। रेल लाइन पार करते समय हावड़ा-कालका मेल ट्रेन की चपेट में आने से छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसा के शव क्षत-विक्षत हो गए, जिन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने शवों के टुकड़े इकट्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

1001984398

सोनभद्र की ओर से आने वाली गोमो-प्रयागराज बरवाडीह पैसेंजर ट्रेन सुबह करीब सवा नौ बजे प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंची। उसमें सवार श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए चुनार आए थे। प्लेटफार्म नंबर चार पर उतरने के बाद वह विपरीत दिशा में प्लेटफार्म नंबर तीन की ओर जाने के लिए रेल लाइन पार करने लगे।

1001984348

इसी दौरान थ्रू जा रही कालका मेल की चपेट में आ गए। हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। जीआरपी व आरपीएफ मृतकों की पहचान कराने में जुटी है।

1001984347

एएनआई के मुताबिक इंडियन रेलवे ने कहा, ट्रेन नंबर 13309 चोपन – प्रयागराज एक्सप्रेस चुनार स्टेशन के प्लेटफॉर्म 4 पर पहुंची। कुछ यात्री गलत साइड से उतर गए और मेन लाइन से ट्रैक पार कर रहे थे, जबकि फुट ओवर ब्रिज मौजूद था। ट्रेन नंबर 12311 नेताजी एक्सप्रेस मेन लाइन से गुजर रही थी जिससे तीन-चार लोग चपेट में आ गए।

झारखंड डीजीपी अनुराग गुप्ता का इस्तीफा, डीजीपी बनाए जाने पर केंद्र की थी आपत्ति

झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया है। आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन उनके नजदीकी सूत्र इसे सच बता रहे हैं।

1001983040

1990 बैच के इस आइपीएस अधिकारी को सेवानिवृत्ति के बाद डीजीपी बनाए जाने के फैसले को कोर्ट में भी चुनौती दी गई थी। इस मामले में भाजपा के बड़े नेता और झारखंड में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका को खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि राजनीतिक उद्देश्यों के लिए दायर अवमानना याचिका स्वीकृत नहीं की जा सकती है।

मामले में केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को लगातार तीन चिट्ठियां लिखकर नियुक्ति को नियम विरुद्ध करार दिया था। उन्हें आइपीएस अधिकारियों की प्रोन्नति से संबंधित यूपीएससी की बैठक में भी आने के लिए निमंत्रित नहीं किया गया था।

झारखंड के डीएसपी रैंक के अधिकारियों को प्रोन्नति से संबंधित मामले में डीजीपी अनुराग गुप्ता की भूमिका पर सवाल उठे थे। केंद्रीय लोक सेवा आयोग ने गुप्ता के कार्यकाल विस्तार की स्थिति स्पष्ट न होने के कारण कुछ प्रमोशन मामलों पर फैसला टाल दिया गया था।

बड़ी खबर जमशेदपुर से — धालभूमगढ़ थाना प्रभारी सस्पेंड

जमशेदपुर जिले के धालभूमगढ़ थाना के थाना प्रभारी पवन कुमार को एक महिला आरक्षी के साथ छेड़छाड़ के गंभीर आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। यह मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में भारी हलचल मच गई है।

1001982325

जानकारी के मुताबिक, महिला आरक्षी ने थाना प्रभारी पवन कुमार पर अनुचित व्यवहार और शारीरिक छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत प्राप्त होने के बाद, वरीय अधिकारियों ने तुरंत मामले की प्रारंभिक जांच शुरू की। जांच के शुरुआती निष्कर्षों में आरोप सही प्रतीत होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने थाना प्रभारी पवन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह कदम विभाग की गरिमा और अनुशासन को बनाए रखने के लिए उठाया गया है। वहीं, जिले के पुलिस अधिकारी इस पूरे प्रकरण पर आंतरिक जांच समिति के माध्यम से विस्तृत जांच कर रहे हैं।

इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में चर्चाओं का दौर जारी है। कई अधिकारी इसे एक गंभीर अनुशासनहीनता का मामला बताते हुए महिला कर्मियों की सुरक्षा को लेकर कड़े दिशा-निर्देश लागू करने की मांग कर रहे हैं।

📰 टीम तीसरी धारा | अंकित सिन्हा की रिपोर्ट | जमशेदपुर

7th सरायकेला-खरसावां जिला शक्ति कराटे प्रतियोगिता 2025 का हुआ भव्य आयोजन
1001981180

सरायकेला खरसावां : सरायकेला खरसावां में इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन द्वारा आयोजित एक भव्य कराटे प्रतियोगिता में कुल 12 स्कूलों के 150 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ शुक्ला मोहंती (Academic Advisor of Govt of odisa) उपस्थित थे। जिनके द्वारा प्रतियोगिता शुभारंभ किया गया तथा इस प्रतियोगिता के प्रमुख अतिथि के रूप में सैन्सैई नंदजी प्रशाद (AIKF महासचिव), आर.एन मोहंती (Director of Insitute for education), निरंजन पांडे (महासचिव ) सैन्सैई राहुल गोप (सचिव, KAJ), कुंशुक मोहंती (Organizing committee President) , सैन्सैई राजेश कुमार मोहंती (Tresurer of KAJ) डॉ रूपा सरकार (Chairperson of Sports Council ARKA JAIN University) रश्मि गिरी जिन्होंने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।

1001981183

इस प्रतियोगिता में पीएम श्री केजीबीभी गम्हरिया ने प्रथम स्थान हासिल किया तथा बेहतरीन प्रदर्शन में यूपीजी न्यू कॉलोनी आदित्यपुर, अर्का जैन यूनिवर्सिटी, आरकेएमएस एवं अन्य संस्थाओं के प्रतिभागी शामिल थे।
कार्यक्रम का सफल आयोजन कराटे – द ऐसोसिएशन ऑफ् सरायकेला खरसावां की महासचिव संगीता दास एवं डॉ स्वीटी सिन्हा (Principal of Institute for Education) के नेतृत्व में हुआ।

19 वर्षीय युवक ने नाबालिग गर्भवती प्रेमिका की गला काटकर हत्या की

झारखंड के गुमला जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 19 वर्षीय युवक ने अपनी नाबालिग गर्भवती प्रेमिका की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी।

1001981074 edited

यह वारदात रायडीह थाना क्षेत्र के पुराना रायडीह गांव की है। पुलिस के अनुसार, मृतका मूल रूप से छत्तीसगढ़ की रहने वाली थी और करीब 5 महीने की गर्भवती थी।

घटना की पुष्टि करते हुए सिविल सर्जन डॉ. शंभू एन. चौधरी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गर्भावस्था की पुष्टि हुई है। वहीं थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव ने बताया कि आरोपी युवक सुमन यादव (19) को हिरासत में ले लिया गया है और हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने गुस्से में हत्या करने की बात कबूल की है। फिलहाल हत्या की असली वजह की जांच की जा रही है।

इस दर्दनाक घटना से रायडीह गांव में सनसनी फैल गई है, और स्थानीय लोग इस वारदात से स्तब्ध हैं।

📍गुमला से रिपोर्ट —
टीम तीसरी धारा | अंकित सिन्हा | न्यूज स्प्रिट

झारखंड में ठंड ने पकड़ी रफ्तार ❄️

झारखंड में मौसम ने करवट ले ली है। उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के प्रभाव से राज्यभर में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

1001981171

रांची में बीते 24 घंटे में पारा 2.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जिससे सुबह और देर शाम ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं जमशेदपुर, बोकारो और धनबाद समेत कई जिलों में भी ठंडी हवाओं का असर महसूस किया जा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। राज्य के उत्तरी और पठारी इलाकों में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को सुबह-शाम गरम कपड़े पहनने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।

📍रांची से रिपोर्ट —
टीम तीसरी धारा | अंकित सिन्हा | न्यूज स्प्रिट

जादूगोड़ा नारवा : खूबसूरती नहीं, अब खतरे का ठिकाना बनता जा रहा है!

जमशेदपुर के पास स्थित जादूगोड़ा नारवा पुल इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चित जगह बन गया है। यहां रोजाना दर्जनों युवा इंस्टाग्राम और फेसबुक के लिए फोटो व रील बनाने के चक्कर में पुल के ऊपर चढ़ जाते हैं, जिससे हादसे की आशंका लगातार बढ़ती जा रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार युवक तेज रफ्तार वाहनों के बीच सेल्फी लेते नजर आते हैं, जो बेहद खतरनाक है। पुल की ऊंचाई और संकरी जगह के कारण जरा सी गलती बड़ा हादसा बन सकती है।

1001980863

स्थानीय प्रशासन ने भी लोगों को चेताया है कि ऐसी हरकतें न केवल जानलेवा हैं, बल्कि कानूनन अपराध भी मानी जाती हैं। इसके बावजूद कुछ युवा सोशल मीडिया की लोकप्रियता के लालच में जोखिम उठाने से नहीं चूक रहे।

टीम तीसरी धारा की अपील है —
सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए अपनी जिंदगी को खतरे में न डालें। असली हीरो वही है जो समझदारी से काम ले और दूसरों को भी सुरक्षित रहने की प्रेरणा दे।

न्यूज़ स्प्रिट — टीम तीसरी धारा, अंकित सिन्हा

error: Content is protected !!