एक नई सोच, एक नई धारा

चंपई सोरेन ने भाजपा में जाकर राजनीतिक आत्महत्या कर ली – सुप्रियो भट्टाचार्य

रांची : सुप्रियो भट्टाचार्य शुक्रवार को हरमू स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि विनाश काले विपरीत बुद्धि, किसी का दुर्घटना में घायल हो जाना अलग बात है, उसका इलाज हो सकता है, लेकिन कोई आत्महत्या ही कर ले तो क्या उपाय है, उसी तरह चंपई सोरेन ने भाजपा में जाकर अपनी राजनीतिक आत्महत्या कर ली.

1002017315

घाटशिला उपचुनाव के नतीजों पर उन्होंने कहा कि वहां की जनता ने भारी मतों से झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन को विजयी बनाकर सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व पर मुहर लगाई है और दिशोम गुरु शिबू सोरेन तथा रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि दी है.

भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जिस प्रकार की नकारात्मक राजनीति वहां की, प्रपंच किया, उसका करारा जवाब घाटशिला की जनता ने दिया है. अब भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को विचार करना होगा कि ऐसी नकारात्मक राजनीति करने वाले को संगठन से विदाई दें.

उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव के नतीजे जनादेश नहीं, ज्ञानादेश हैं. यह लोकतंत्र की हत्या है. वहां का कोई भी मतदाता इस नतीजे को पचा ले, यह असंभव है. हमने कभी नहीं देखा कि कोई पार्टी 100 सीटों पर लड़े और 95 सीटें हासिल कर ले.

उन्होंने कहा कि यदि झामुमो महागठबंधन के साथ बिहार चुनाव में लड़ी होती तो निश्चित रूप से महागठबंधन मजबूत होता. कांग्रेस, राजद और वाम दलों को आदिवासी, दलित और शोषित के संघर्ष की पूरी जानकारी नहीं है. इसलिए ऐसे नतीजे आए हैं, यदि उन्हें समझ होती तो हम उस चुनाव का हिस्सा होते.

उन्होंने कहा कि उपचुनाव के नतीजे के बाद हम समीक्षा करेंगे. यदि उपचुनाव से पहले रांची आकर तेजस्वी यादव हेमंत सोरेन से बात कर लेते तो नतीजे कुछ और होते. हारे का हेमंत सोरेन है सहारा यह, मंत्र कांग्रेस और राजदवालों को जपना चाहिए.

आदित्यपुर : कल्पनापुरी में लगी भीषण आग में रेडीमेड कपड़ों का गोदाम जलकर हुई राख

कल्पनापुरी कॉलोनी, आदित्यपुर के रिहायशी इलाके में आज दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कॉलोनी के रोड नंबर-2 स्थित एक मकान में भीषण आग लग गई. घटना शाम लगभग 3:45 बजे की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, रोड नंबर-02 के मकान संख्या 139/88, जो अक्षय कुमार का है, उसकी तीसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम में आज दोपहर के समय अचानक आग भड़क उठी.

1002017310

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया. स्थानीय लोगों ने छत से उठते घने धुएं और आग की लपटों को देखा तो आदित्यपुर नगर निगम को इसकी सूचना दी. सूचना मिलने पर नगर निगम की टीम वहां पहुंची तथा उसके बाद नगर निगम की टीम ने पास स्थित छत की टंकी से पानी निकालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया.

हालांकि आग इतनी तेज थी कि स्थानीय प्रयास पर्याप्त नहीं हो सके. उसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. परन्तु तब-तक गोदाम में रखा पूरा रेडीमेड कपड़ों का स्टॉक जलकर राख हो चुका था. बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार पहले दिल्ली में रेडीमेड गारमेंट का कारोबार करते थे. परन्तु लॉकडाउन के बाद कल्पनापुरी स्थित अपने घर लौटकर वे इसी मकान की छत पर कपड़ों का छोटा गोदाम बनाकर व्यवसाय कर रहे थे.

1002017300

वहीं, आगजनी की इस घटना से पूरी कॉलोनी में हड़कंप मचा गया. आस-पास के लोग भी अपने-अपने मकान से बाहर निकल आए. घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. समाचार लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड की टीम गोदाम में धधक रहे हिस्सों को पूरी तरह ठंडा करने में लगी हुई थी.

राज्य सरकार ने कल छुट्टी की घोषित, स्कूल-कॉलेज व दफ्तर रहेंगे बंद

झारखंड में कल स्कूल-कालेज और दफ्तर बंद रहेंगे। राज्य सरकार ने कल छुट्टी का ऐलान किया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के मुताबिक सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा जयंती और राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 15 नवंबर 2025 (शनिवार) को छुट्टी घोषित की है। कार्मिक विभाग के संयुक्त सचिव आसिफ हसन द्वारा 14 नवंबर को जारी किया है।

एन.आई. एक्ट के तहत भी घोषित हुआ अवकाश
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कार्मिक विभाग की पूर्व अधिसूचना संख्या-6776, दिनांक 14.10.2024 के तहत 15 नवंबर 2025 को कार्यपालक आदेश के आधार पर अवकाश निर्धारित किया गया था। अब इस अवकाश को एन.आई. एक्ट (Negotiable Instruments Act) के अंतर्गत भी वैध सार्वजनिक अवकाश के रूप में शामिल कर लिया गया है।

1002016629

इसका अर्थ है कि इस दिन सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ बैंक और अन्य वित्तीय संस्थान भी बंद रहेंगे। आदेश में आगे कहा गया है कि कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की अधिसूचना संख्या-6778, दिनांक 14.10.2024 को इस आदेश के अनुरूप संशोधित समझा जाए।

राज्य स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा का योगदान

आपको बता दें कि 15 नवंबर झारखंड के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन है। इसी दिन वर्ष 2000 में झारखंड राज्य का गठन हुआ था। इसके अलावा यह तारीख भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के रूप में पूरे राज्य में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाती है।भगवान बिरसा मुंडा ने उन्नीसवीं सदी में अंग्रेजों और जमींदारी शोषण के खिलाफ उलगुलान आंदोलन का नेतृत्व किया था। उनकी विरासत और संघर्ष आज भी आदिवासी समाज और पूरे झारखंड के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

सरकार द्वारा इस दिन को एन.आई. एक्ट के तहत अवकाश घोषित किए जाने से यह और अधिक प्रभावी तरीके से पूरे प्रदेश में मनाया जा सकेगा।

सरकारी कार्यक्रम और तैयारियां
राज्य सरकार हर वर्ष की तरह इस बार भी 15 नवंबर को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रांची में मुख्य समारोह आयोजित होने की संभावना है, जिसमें मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल के सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

922153fed09b36ff88dcd08271f1a8030d85a705e504b6a1d8f6de8f1729e0b2.0
घाटशिला उपचुनाव : झामुमो के सोमेश सोरेन की शानदार जीत, पिता की तरह बेटे को भी मिला जनता का विश्वास

झारखंड की चर्चित घाटशिला विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने एक बार फिर अपनी चुनावी ताकत का प्रदर्शन किया है. दिवंगत विधायक रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन ने भारी मतों से जीत दर्ज कर पहली बार झारखंड विधानसभा में प्रवेश करने की राह पर हैं.

1002016211

रामदास सोरेन: जमीन से जुड़े नेता, जनता का गहरा विश्वास
दिवंगत रामदास सोरेन घाटशिला की राजनीति में एक सरल व लोकप्रिय जननेता के रूप में स्थापित रहे. आदिवासी समाज की आवाज उठाने, स्थानीय विकास को गति देने और खनन प्रभावित क्षेत्रों में जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के कारण उन्होंने एक मजबूत जनाधार तैयार किया था.

उनके असामयिक निधन के बाद उपचुनाव में जनता ने भावनात्मक समर्थन और विश्वास के साथ उनके पुत्र सोमेश को आगे बढ़ने का मौका दिया.

पहली बार विधानसभा पहुँचने जा रहे सोमेश सोरेन—युवा नेतृत्व की नई उम्मीद
उपचुनाव में सोमेश सोरेन ने पहली बार चुनावी मैदान में उतरते हुए बेहद सादगीपूर्ण और जमीनी अभियान चलाया. गांव–गांव जाकर जनता से संवाद करने और अपने पिता के अधूरे कार्यों को पूरा करने के संकल्प ने उन्हें अपार समर्थन दिलाया.

युवा और साफ छवि वाले सोमेश को विशेषकर आदिवासी समुदाय, खनन क्षेत्रों के मजदूरों, ग्रामीण महिलाओं और युवाओं का भारी समर्थन मिला., अब तक की मतगणना ने साबित कर दिया कि जनता ने अपने नए प्रतिनिधि के रूप में उन्हें पूरी तरह स्वीकार करने का मन लगभग बना लिया है.

झामुमो का दबदबा बरकरार, विपक्ष की रणनीति फेल
घाटशिला उपचुनाव झामुमो के लिए उत्साहजनक संदेश लेकर आया है. यह साबित करता है कि पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और क्षेत्रीय नेतृत्व पर जनता का भरोसा अभी भी कायम है.

वहीं दूसरी ओर भाजपा सहित विपक्षी दलों के लिए यह मतगणना का अब तक का रुझान निराशाजनक रहा, जो पूरी ताकत के साथ इस उपचुनाव में उतरे थे.

मतगणना- राउंड 20 (अंतिम राउंड)

1. बाबूलाल सोरेन, भाजपा- 66270

2. सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो- 104794

3. पंचानन सोरेन, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) – 1047

4. पार्वती हांसदा, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया(डेमोक्रेटिक) – 386

5. रामदास मुर्मू, जेएलकेएम- 11542

6. नारायण सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी- 197

7. परमेश्वर टुडू, निर्दलीय- 152

8. बसंत कुमार तोपनो, निर्दलीय- 129

9. मनसा राम हांसदा, निर्दलीय प्रत्याशी- 903

10. मनोज कुमार सिंह, निर्दलीय- 369

11. रामकृष्ण कांति माहली, निर्दलीय- 340

12. विकास हेम्ब्रम, निर्दलीय- 917

13. डॉ. श्रीलाल किस्कू, निर्दलीय- 1503

14. NOTA- 276

5

922153fed09b36ff88dcd08271f1a8030d85a705e504b6a1d8f6de8f1729e0b2.0
45-घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा उपचुनाव

मतगणना- राउंड 16

1. बाबूलाल सोरेन, भाजपा- 53496

2. सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो- 84796

3. पंचानन सोरेन, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) – 877

4. पार्वती हांसदा, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया(डेमोक्रेटिक) – 315

5. रामदास मुर्मू, जेएलकेएम- 11095

6. नारायण सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी- 179

7. परमेश्वर टुडू, निर्दलीय- 127

8. बसंत कुमार तोपनो, निर्दलीय- 119

9. मनसा राम हांसदा, निर्दलीय प्रत्याशी- 825

10. मनोज कुमार सिंह, निर्दलीय- 330

11. रामकृष्ण कांति माहली, निर्दलीय- 276

12. विकास हेम्ब्रम, निर्दलीय- 822

13. डॉ. श्रीलाल किस्कू, निर्दलीय- 1303

14. NOTA- 237

9

922153fed09b36ff88dcd08271f1a8030d85a705e504b6a1d8f6de8f1729e0b2.0
45-घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा उपचुनाव

मतगणना- राउंड 15

घाटशिला उपचुनाव : 15वें राउंड में 29000 मत से भाजपा पीछे, 79547 मत के साथ झामुमो की बढ़त

1. बाबूलाल सोरेन, भाजपा- 50314

2. सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो- 79547

3. पंचानन सोरेन, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) – 828

4. पार्वती हांसदा, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया(डेमोक्रेटिक) – 306

5. रामदास मुर्मू, जेएलकेएम- 10956

6. नारायण सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी- 173

7. परमेश्वर टुडू, निर्दलीय- 117

8. बसंत कुमार तोपनो, निर्दलीय- 118

9. मनसा राम हांसदा, निर्दलीय प्रत्याशी- 783

10. मनोज कुमार सिंह, निर्दलीय- 317

11. रामकृष्ण कांति माहली, निर्दलीय- 263

12. विकास हेम्ब्रम, निर्दलीय- 784

13. डॉ. श्रीलाल किस्कू, निर्दलीय- 1229

14. NOTA- 2251

922153fed09b36ff88dcd08271f1a8030d85a705e504b6a1d8f6de8f1729e0b2.0
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव : 7762 वोट से भाजपा पीछे, सातवें राउंड की गिनती पूरी

1. बाबूलाल सोरेन, भाजपा- 27883

2. सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो- 39163

3. पंचानन सोरेन, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) -360

4. पार्वती हांसदा, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया(डेमोक्रेटिक) -153

5. रामदास मुर्मू, जेएलकेएम-6903

6. नारायण सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी-97

7. परमेश्वर टुडू, निर्दलीय-75

8. बसंत कुमार तोपनो, निर्दलीय-57

9. मनसा राम हांसदा, निर्दलीय प्रत्याशी-497

10. मनोज कुमार सिंह, निर्दलीय- 180

11. रामकृष्ण कांति माहली, निर्दलीय- 116

12. विकास हेम्ब्रम, निर्दलीय-386

13. डॉ. श्रीलाल किस्कू, निर्दलीय- 624

14. NOTA- 117

8

biahr
50 से भी नीचे पहुंचा महागठबंधन का आंकड़ा, बीजेपी- जदयू का जलवा, देखिये अन्य पार्टियों का हाल

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं. सुबह 11:30 बजे तक ECI पर आये आंकड़े के मुताबिक NDA भारी बहुमत की ओर बढ़ रहा है. विपक्षी महागठबंधन के सभी दलों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक दिखाई दे रहा है.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के शुरूआती नतीजों में NDA प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रहा है. खबर लिखे जाने तक NDA में शामिल बीजेपी – 82, जदयू- 75, लोजपा (रा)- 22, रालोमो- 3 और हम पार्टी – 4 सीटों पर आगे है.

महागठबंधन का हाल बेहद खराब
विपक्षी गठबंधन के दलों की बात करें तो राजद- 35, कांग्रेस- 5, सीपीआई (ML)- 6, CPI- 1 और VIP- 1 सीटों पर आगे है.

तेजस्वी राघोपुर से पीछे
महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव राघोपुर से मैदान में हैं. बीजेपी के सतीश कुमार को चौथे राउंड की गिनती खत्म होने तक 20158 वोट मिले हैं. तेजस्वी यादव को अब तक 20052 वोट मिले हैं. दूसरे और तीसरे राउंड की गिनती में भी बीजेपी उम्मीदवार तेजस्वी से बढ़त बनाये हुए थे.

तेज प्रताप यादव चौथे स्थान पर
लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव इस बार महुआ सीट से मैदान में हैं. इस सीट पर छठे राउंड की गिनती खत्म होने तक वो चौथे स्थान पर हैं. उनका दावा था कि इस सीट पर उन्हें जनता का समर्थन मिलेगा और यहां विकास करेंगे.

महुआ सीट से चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रा) के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह को 19106 वोट मिले हैं. दूसरे नंबर पर राजद के मुकेश रौशन हैं, जिन्हें अब तक 13828 वोट मिले हैं. तीसरे नंबर पर AIMIM उम्मीदवार अमित ठाकुर हैं. उन्हें 6875 वोट मिले हैं. 4399 वोट के साथ तेज प्रताप चौथे नंबर पर हैं.

सीतामढ़ी में NDA का जलवा
शुरूआती नतीजों में सीतामढ़ी जिले में NDA का जलवा दिखाई दे रहा है. सीतामढ़ी, बाजपट्टी, रुन्नी सैदपुर, बेलसंड, रीगा, बथनाहा और परिहार सीट पर NDA उम्मीदवार बढ़त बनाये हुए हैं. जिले की सुरसंड सीट से राजद उम्मीदवार सैयद अबू दोजना फिलहाल 4112 वोटों से बढ़त बनाये हुए हैं.

शिवहर की एक मात्र पर जदयू उम्मीदवार आगे
सीतामढ़ी से सटे जिले शिवहर की सीट पर भी NDA का जलवा दिखाई दे रहा है. पिछली बार इस सीट से राजद उम्मीदवार चेतन आनंद को जीत मिली थी. इस बार जदयू ने यहां से श्वेता गुप्ता का उम्मीदवार बनाया. राजद ने उनके सामने पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा के पोते नवनीत झा को उतारा. तीन राउंड की काउंटिंग के बाद जदयू उम्मीदवार श्वेता गुप्ता लगभग 5000 वोटों से आगे है. जन सुराज उम्मीदवार नीरज सिंह को 1244 वोट मिले हैं.

922153fed09b36ff88dcd08271f1a8030d85a705e504b6a1d8f6de8f1729e0b2.0
45-घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा उपचुनाव के चौथे राउंड के मतगणना में देखें किसे कितने मत मिले

1. बाबूलाल सोरेन, भाजपा- 12612

2. सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो- 20026

3. पंचानन सोरेन, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) -179

4. पार्वती हांसदा, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया(डेमोक्रेटिक) – 75

5. रामदास मुर्मू, जेएलकेएम-5481

6. नारायण सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी-65

7. परमेश्वर टुडू, निर्दलीय-46

8. बसंत कुमार तोपनो, निर्दलीय-33

9. मनसा राम हांसदा, निर्दलीय प्रत्याशी-153

10. मनोज कुमार सिंह, निर्दलीय- 120

11. रामकृष्ण कांति माहली, निर्दलीय- 70

12. विकास हेम्ब्रम, निर्दलीय-225

13. डॉ. श्रीलाल किस्कू, निर्दलीय- 339

14. NOTA- 599

922153fed09b36ff88dcd08271f1a8030d85a705e504b6a1d8f6de8f1729e0b2.0
घाटशिला वि०स० उपचुनाव काउंटिंग जारी तीसरे राउंड की गिनती पूरी किसको कितना मिला मत देखे

जमशेदपुर:घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है किस प्रत्याशी को कितना मत मिला उस पर एक नजर। शुरू से ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन अपने निकटतम भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन से आगे चल रहे हैं देखें

1. बाबूलाल सोरेन, भाजपा-8569

2. सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो- 16110

3. पंचानन सोरेन, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) -157

4. पार्वती हांसदा, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया(डेमोक्रेटिक) – 60

5. रामदास मुर्मू, जेएलकेएम-5278

6. नारायण सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी-60

7. परमेश्वर टुडू, निर्दलीय-39

8. बसंत कुमार तोपनो, निर्दलीय-31

9. मनसा राम हांसदा, निर्दलीय प्रत्याशी-106

10. मनोज कुमार सिंह, निर्दलीय- 114

11. रामकृष्ण कांति माहली, निर्दलीय- 66

12. विकास हेम्ब्रम, निर्दलीय-212

13. डॉ. श्रीलाल किस्कू, निर्दलीय- 306

14. NOTA- 50

5

error: Content is protected !!