एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20251116 200234
लाल किला धमाके में ‘मदर ऑफ शैतान’ के इस्तेमाल की आशंका

दिल्ली के लाल किला के पास हुए धमाके में जिस विस्फोटक का इस्तेमाल हुआ, वह बेहद खतरनाक था। जांच एजेंसियों को पहले शक है कि i20 कार में हुए धमाके में विस्फोटक ‘मदर ऑफ शैतान’ के नाम से कुख्यात ट्राईएसीटोन ट्राईपेरऑक्साइड (TATP) का इस्तेमाल हुआ होगा।

जांच अधिकारियों के अनुसार, ‘मदर ऑफ शैतान’ के नाम से कुख्यात ट्राईएसीटोन ट्राईपेरऑक्साइड इतना खतरनाक होता है कि डेटोनेटर के सिर्फ गर्मी से भी फट सकता है। फिहलाल फॉरेंसिक अधिकारी इसकी पुष्टि करने में जुटे हैं कि धमाके के पीछे TATP ही था या नहीं।

IMG 20251116 200234

क्या है मदर ऑफ शैतान?

दरअसल, लाल किले के पास i20 कार में हुए धमाके में पुलिस को पहले शक था कि इस धमाके में अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल हुआ था। लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार, (ट्राईएसीटोन ट्राईपेरऑक्साइड (TATP) बहुत संवेदनशील विस्फोटक है। यह हल्की सी रगड़, दबाव या तापमान में बदलाव से ब्लास्ट हो सकता है। इसे फटने के लिए किसी डेटोनेटर की जरूरत नहीं होती, जबकि अमोनियम नाइट्रेट रासायनिक और थर्मल रूप से स्थिर होता है और उसे विस्फोट के लिए बाहरी डेटोनेशन की जरूरत होती है।

ट्राईएसीटोन ट्राईपेरऑक्साइड विस्फोटक को ‘मदर ऑफ शैतान’ इसलिए कहा जाता है क्योंकि दुनिया भर में गैरकानूनी बम बनाने वालों ने इसका बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया है। इसके प्रमाण 2017 के बार्सिलोना हमले, 2015 के पेरिस अटैक, 2017 के मैनचेस्टर ब्लास्ट और 2016 के ब्रसेल्स धमाकों के बाद मिले थे। ऐसा माना जाता है कि इन विस्फोटकों के निर्माताओं को किसी न किसी रूप में आतंकवादी प्रशिक्षण प्राप्त हुआ था।

लाल किले के पास हुए धमाके वाली जगह पर जांच के दौरान ऐसे संकेत मिलते हैं कि इसमें TATP का इस्तेमाल हुआ हो सकता है। फॉरेंसिक टीमें मौके से मिले सैंपल की जांच कर रही हैं। यह भी जांच किया जा रहा है कि क्या यह धमाका गलती से हुआ या इसे किसी बड़े आतंकी ऑपरेशन के लिए ले जाया जा रहा था।

इसके साथ ही जांच एजेंसिया यह भी पता लगाने की कोशिश में हैं कि उमर ने TATP बनाने के लिए जरूरी केमिकल्स कैसे जुटाए, क्योंकि इसके लिए कई तरह की सामग्री चाहिए होती है। पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां उमर की डिजिटल ट्रेल, मूवमेंट लॉग और कम्युनिकेशन हिस्ट्री खंगाल रही हैं।

केबुल मुखी समाज गोलमुरी का प्रतिभा सम्मान समारोह – 2025 संपन्न

जमशेदपुर : केबुल मुखी समाज गोलमुरी का प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 का आयोजन गोलमुरी उत्कल समाज हॉल में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलित कर एवं बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जी एवं भगवान बिरसा मुंडा जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। यह कार्यक्रम भगवान बिरसा मुंडा जी की 150 वीं जयंती एवं झारखण्ड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सचिव गुरुचरण मुखी के नेतृत्व में किया गया।

1002023147

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू जी, विशिष्ट अतिथि जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार जी, जे. बेहरा जी एवं समाज के सभी मुखिया गण उपस्थित थे। सर्व प्रथम सचिव गुरुचरण मुखी जी ने अपने स्वागत संबोधन में कार्यक्रम की विशेषता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह 12 वीं वर्ष था।
मुख्य अतिथि पूर्णिमा साहू ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी समाज का विकास शिक्षा से ही संभव है और सभी बच्चों को शिक्षा पर ध्यान देकर एवं संघर्ष करते हुए आगे बढ़ना है। विशिष्ट अतिथि दिनेश कुमार ने कहा कि पहले मुखी समाज में कोई डॉक्टर नहीं होता था पर आज बच्चे डॉक्टर इंजीनियर भी बन रहें हैं खेलकूद में भी बच्चे आगे बढ़ रहे हैं यह बहुत ही अच्छा प्रयास है।

1002023149

विभिन्न बोर्ड की 10 वीं एवं 12 वीं की परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने वाले 200 बच्चों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित सम्मानित किया गया एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दस बच्चों को भी सम्मानित किया गया। जिनमें बॉक्सिंग के लिए सनाया मुखी, आर्यन मुखी, क्रिकेट के लिए शिवम मुखी एवं रुद्रा मुखी, आर्ट में हरिपोदो मुखी, फुटबॉल के लिए नवीन मुखी विद्यालय में टॉपर होने के लिए अंश मुखी, मेडिकल में प्राची महाकुड को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया एवं बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया गया।

1002023145

कार्यक्रम का संचालन संजना मुखी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन देवेश मुखी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में निम्नलिखित सदस्यों ने योगदान दिया : रूपेश मुखी, डेविड मुखी, कार्तिक मुखी, नदीप मुखी, संजय मुखी, सुजल मुखी, निखिल मुखी, टिंकू मुखी, प्रेम मुखी, मिहिर मुखी, डब्लू, राजा, गुरबचन मुखी आदि ।

बिहार चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने जताया मतदाताओं का आभार

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 202 सीट जीतकर ऐतिहासिक सफलता हासिल की. इसमें भाजपा रिकॉर्ड सीट के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. नंबर दो पर जदयू और नंबर तीन पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) रही.

1002019621

एनडीए की इस ऐतिहासिक जीत पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने बिहार को लोकतंत्र की जननी करार देते हुए मतदाताओं का आभार जताया और कहा कि उन्होंने विकास को चुना है.

आईएएनएस से बातचीत में पूर्व सीएम ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी है. बिहार के लोगों ने अपने प्रचंड जनादेश के माध्यम से विकास, सुशासन और कार्य-निष्पादन के प्रति अपना समर्थन प्रदर्शित किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि बुनियादी ढांचा, महिला सशक्तीकरण और अन्य सरकारी कार्यक्रम समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें. यही कारण है कि बिहार की जनता जातिवाद और सांप्रदायिकता से ऊपर उठकर विकसित बिहार बनाने के हित में जनादेश दे दिया है. इससे सिद्ध हो गया कि बिहार लोकतंत्र की जननी है. यह प्रचंड वोटिंग और प्रचंड बहुमत विभाजनकारी पार्टियों को सबक है. जनता ने विकास की राजनीति और प्रदर्शन की राजनीति पर विश्वास जताया है.

झारखंड के स्थापना दिवस को लेकर उन्होंने कहा कि प्राकृतिक छटाओं और संसाधनों से भरपूर प्रदेश झारखंड के स्थापना दिवस की सभी को हार्दिक बधाई. प्राकृतिक सौंदर्य, कला, संस्कृति, नृत्य-संगीत और मेहनतकश तथा ईमानदार लोग झारखंड की पहचान है. बाबा बैद्यनाथ झारखंडवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाएं, यह कामना करता हूं. झारखंड राज्य के निर्माणकर्ता पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को शत शत नमन.

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उन्होंने कहा कि गुलामी और शोषण के खिलाफ उलगुलान कर अंग्रेजी हुकूमत की जड़े हिलानेवाले अमर बलिदानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर शत-शत नमन. भगवान बिरसा मुंडा ने धर्म और आदि संस्कृति की रक्षा करने का आह्वान कर समाज में चेतना जागृत की. अन्याय के खिलाफ उनका संघर्ष पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा. समस्त देशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस की सुधीर कुमार पप्पू ने दी शुभकामनाएं

जमशेदपुर : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ। अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि इस पावन दिन पर हम उन महान बलिदानों और संघर्षों को नमन करते हैं जिन्होंने देश की स्वतंत्रता और जनजातीय समाज की अस्मिता को नई दिशा दी।

1001918628 1

भारतीय जनता पार्टी सदैव आदिवासी समाज को मात्र वोट बैंक नहीं, बल्कि अपने विशाल परिवार का अभिन्न हिस्सा मानती है। बिरसा मुंडा जी के आदर्श—स्वाभिमान, संघर्ष और समाज उत्थान—हम सभी को प्रेरणा देते रहेंगे।

साथ ही झारखंड राज्य के रजत जयंती समारोह पर समस्त झारखंडवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
यह 25 वर्षों की यात्रा हमारे राज्य की संस्कृति, संघर्ष, विकास और पहचान का प्रतीक है। आने वाले वर्षों में झारखंड नई ऊँचाइयों को छुए, यही कामना है।

जय झारखंड • जय बिरसा मुंडा
वंदे मातरम्

छात्राओं से भरी बस गिरी खाई में, चालक सहित कई छात्राओं की हालत गंभीर

छात्राओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस सड़क हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गयी। घटना कोडरमा घाटी के नौवां माइल के पास की है। बताया जा रहा है कि इस घटना में 21 छात्राओं की हालत गंभीर बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक शैक्षणिक भ्रमण पर जा रही जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्राओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

1002019607

बस के खाई में गिरने से चालक सहित 21 छात्राएं घायल हो गईं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल कोडरमा में जारी है। प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंचकर हालचाल ले रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्राओं से भरी बस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान कोडरमा घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा नौवां माइल के पास उस वक्त हुआ, जब बस चालक एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था।

अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण बस ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई और सड़क किनारे स्थित खाई में जा गिरी। इस घटना में चालक सहित 21 छात्राएं घायल हो गईं, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल अमिताभ कुमार ने बताया कि कक्षा 11वीं की 75 छात्राएं पीएम श्री योजना के तहत शैक्षणिक भ्रमण के लिए राजगीर जा रही थीं।

विद्यालय प्रशासन हर वर्ष छात्रों को ऐतिहासिक और शैक्षणिक महत्व के स्थलों का भ्रमण कराता है, जिससे उन्हें पुस्तकों से इतर वास्तविक ज्ञान प्राप्त हो सके। लेकिन इस बार यात्रा एक हादसे का कारण बन गई और भ्रमण को तत्काल रद्द कर दिया गया।

कैसे हुआ हादसा
चश्मदीद और घायल छात्रा सानिया कुमारी ने बताया कि बस सुबह विद्यालय से रवाना हुई थी और छात्राएं इस भ्रमण को लेकर बेहद उत्साहित थीं। लेकिन नौवां माइल की घाटी में अचानक बस एक ट्रक से टकराकर खाई में जा गिरी। छात्रा ने कहा कि जब बस खाई में गिरी तो कुछ समझ नहीं आ पाया और सभी छात्राएं घबरा गईं। चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े।

सानिया ने बताया कि उनके आगे छात्रों की दूसरी बस भी चल रही थी, जिसके शिक्षक और छात्र घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद सभी घायलों को एम्बुलेंस से सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे
हादसे की खबर मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया। उपायुक्त ऋतुराज सहित कई वरिष्ठ अधिकारी तुरंत सदर अस्पताल पहुंचे और घायल छात्राओं का हालचाल जाना। उपायुक्त ने बताया कि कुछ छात्राओं को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अधिकांश को हल्की-फुल्की चोटें लगी हैं। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिया है कि सभी घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए। साथ ही घटना की जांच करने और सुरक्षा मानकों का पालन कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

भ्रमण रद्द, छात्राएं वापस विद्यालय भेजी गईं
प्रिंसिपल अमिताभ कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद शैक्षणिक भ्रमण को रद्द कर दिया गया है। जो छात्राएं घायल नहीं थीं, उन्हें दूसरी बस से सुरक्षित वापस विद्यालय भेज दिया गया है। विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों को भी घटना की जानकारी दे दी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता आकाश शाह ने दिया बयान, बिहार में ऐतिहासिक परिणाम जनता के विश्वास का प्रतीक

जमशेदपुर : जनता दल (यू) पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिला प्रवक्ता आकाश शाह ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के ऐतिहासिक परिणामों में बिहार की जनता ने एनडीए के पक्ष में प्रचंड जनादेश देकर यह स्पष्ट कर दिया है कि राज्य की जनता विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व के प्रति पूर्णतः आश्वस्त है. इस चुनाव में जनता दल यूनाइटेड, भाजपा सहित एनडीए के अन्य सहयोगी दलों ने भी उम्मीद से कहीं अधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जनता के अटूट विश्वास और समर्थन का प्रतीक है.

1002018303

उन्होंने कहा कि एनडीए की यह शानदार जीत लोकतंत्र में जनता की उम्मीदों, विश्वास और बेहतर भविष्य की आकांक्षाओं को दर्शाती है. यह सिद्ध करता है कि जब राजनीति जनहित, पारदर्शिता और सुशासन के संकल्प के साथ आगे बढ़ती है, तब जनता उसे भरपूर समर्थन देती है. नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व और सुशासन के मॉडल ने बिहार की राजनीतिक दिशा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है. जनता द्वारा जदयू और एनडीए को मिला अपार समर्थन पूरे गठबंधन के लिए ऊर्जा, प्रेरणा और दायित्व को और मजबूत करता है.

घाटशिला उपचुनाव: सोमेश सोरेन की ऐतिहासिक जीत पर अभिषेक मोहंती की प्रतिक्रिया

घाटशिला उपचुनाव में सोमेश सोरेन की धमाकेदार और ऐतिहासिक जीत ने पूरे इलाके में उत्साह का माहौल बना दिया है।
कदमा–सोनारी कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक मोहंती ने इस प्रचंड बहुमत को जनता के भरोसे और महागठबंधन की एकजुटता की जीत बताया है।

1002017392

अभिषेक मोहंती ने कहा कि —
“यह सिर्फ एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि झारखंड की जनता के विश्वास, अधिकार और विकास की राजनीति का प्रचंड संदेश है।
यह जीत स्वर्गीय रामदास सोरेन को सच्ची श्रद्धांजलि है और महागठबंधन के सामूहिक संघर्ष का प्रतिफल है।”

उन्होंने आगे कहा कि घाटशिला की यह जीत साफ़ दर्शाती है कि जनता नफरत की राजनीति को नहीं,
बल्कि सामाजिक न्याय, विकास और भाईचारे के रास्ते को चुन रही है।

अंत में अभिषेक मोहंती ने झामुमो परिवार, महागठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं और घाटशिला की सम्मानित जनता को धन्यवाद देते हुए कहा—
“हम सब मिलकर झारखंड को नए विकास की दिशा देंगे…
घाटशिला की जीत महागठबंधन की ताकत की जीत है,
और सोमेश सोरेन की जीत जनता की उम्मीदों की जीत है।”

बिहार विजय : जनता ने बताया जो विकास करेगा वही शासन करेगा – अमित अग्रवाल

जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल ने बिहार विस चुनाव में भाजपा गठबंधन की प्रचंड जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह जीत केवल राजनीतिक परिणाम नहीं, बल्कि बिहार की जनता द्वारा विकास, स्थिरता और सुशासन के प्रति अभूतपूर्व विश्वास का प्रतीक है. अमित ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने धरातल पर जो विकास कार्य किए, उनकी वास्तविक गूंज जनता तक पहुंची और जनता ने उसी विश्वास को जनादेश की सुनामी में बदल दिया. आज बिहार की जनता ने यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि जो विकास करेगा, वही शासन करेगा.

1002018301

उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और वंचित समाज के लिए अभूतपूर्व योजनाएँ चलाईं. हर वर्ग की आवाज़ को सुना, हर दरवाज़े तक सेवा पहुंचाई, और इसी सेवा भाव ने जनता के दिल में गहरी जगह बनाई. बिहार ने जंगलराज को सदा के लिए समाप्त करने का संकल्प लिया है. यह चुनाव परिणाम अपराध और अराजकता की राजनीति के खिलाफ जनता का कठोरतम निर्णय है.

श्रीनगर में पुलिस स्टेशन के अंदर भीषण धमाका, 7 की मौत, 27 घायल

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार देर रात एक भीषण धमाका हुआ, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई और 27 लोग घायल हुए। अधिकारियों का कहना है कि घायलों में 5 की हालत बेहद गंभीर है, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

1002019592

कैसे हुआ धमाका?

नौगाम थाना परिसर में जब्त किए गए विस्फोटकों का बड़ा जखीरा रखा गया था। फॉरेंसिक टीम और पुलिसकर्मी इन विस्फोटकों की जांच और सैंपलिंग कर रहे थे तभी अचानक भारी धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि पुलिस स्टेशन की इमारत का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस स्टेशन के अंदर आग लग गई और दूर तक धुआं फैल गया।

कौन-कौन हुए प्रभावित?

मारे गए लोगों में ज्यादातर पुलिसकर्मी और फॉरेंसिक विशेषज्ञ शामिल हैं। एक नायब तहसीलदार और प्रशासन के एक अन्य अधिकारी की भी मौत हुई है। घायलों को सेना के 92 बेस अस्पताल और SKIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है

बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा

यह वही नौगाम थाना है जिसने हाल ही में जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था। इन पोस्टरों में कश्मीर में सुरक्षा बलों और बाहरी लोगों पर बड़े हमले की धमकी दी गई थी।

‘टेरर डॉक्टर’ का नेटवर्क सामने आया

जांच में पता चला कि यह मॉड्यूल उच्च शिक्षित प्रोफेशनल्स चला रहे थे,इन्हें पुलिस ने ‘व्हाइट-कॉलर टेरर मॉड्यूल’ नाम दिया है।

अब तक गिरफ्तार किए गए प्रमुख लोग:

डॉ. अदील अहमद राथर – अनंतनाग मेडिकल कॉलेज में कार्यरत

डॉ. मुज़म्मिल शकील – हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह मेडिकल कॉलेज में कार्यरत

डॉ. शाहीन सईद – उसी कॉलेज से गिरफ्तार

इन डॉक्टरों के ठिकानों से पुलिस ने करीब 3,000 किलो अमोनियम नाइट्रेट,हथियार और कई डिजिटल उपकरण जब्त किए थे।

दिल्ली ब्लास्ट से कनेक्शन

कुछ दिन पहले दिल्ली में लाल किले के पास हुई कार ब्लास्ट (जिसमें 13 लोग मारे गए) की जांच ने इस पूरे मॉड्यूल को बेनकाब किया। NIA के अनुसार हॉरर कार ब्लास्ट वाली Hyundai i20 डॉक्टर उमर नबी चला रहा था। संदिग्धों ने संभवतः घबराहट में IED गलत तरीके से असेंबल किया, इसलिए विस्फोट अत्यधिक विनाशकारी नहीं हो पाया।

विस्फोटक कहां से आया?

फरीदाबाद के एक घर से बरामद भारी मात्रा में विस्फोटक (3000 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट) का हिस्सा जांच के लिए श्रीनगर लाया गया था। इसी की सैंपलिंग के दौरान नौगाम पुलिस स्टेशन में घातक विस्फोट हो गया।

घाटशिला उपचुनाव के हार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा – “रास्ता काफी जटिल है, लेकिन हम झुकेंगे नहीं”

घाटशिला उपचुनाव में झामुमो उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने 20वें राउंड की गिनती के बाद 38,524 वोटों से जीत दर्ज की. उन्हें कुल 1,04,794 वोट मिले.

बीजेपी उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन को 66,270 वोट और जेएलकेएम के रामदास मुर्मू को 11,542 वोट मिले. बीजेपी को मिली इस हार के बाद पार्टी नेता और प्रदेश के पूर्व सीएम चंपई सोरेन की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफा़ॅर्म एक्स पर लिखा-झारखंड में हमारी लड़ाई घुसपैठियों की वजह से बदलती डेमोग्राफी एवं धर्मांतरण के खिलाफ, तथा आदिवासी समाज की भाषा, संस्कृति, परंपरा एवं अस्तित्व को बचाने के लिए है.

1002017396

यह रास्ता काफी जटिल है, बोले चंपई सोरेन

आगे चंपई सोरेन ने लिखा, ”मुझे पता है कि यह रास्ता काफी जटिल है, और इसमें कई बाधाएं आयेंगी, लेकिन हम झुकेंगे नहीं. घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के सभी समर्थकों को धन्यवाद. इस बार, शायद हम जनता को अपनी बातें समझाने में सफल नहीं हो पाये, इसीलिए… मेरा स्पष्ट तौर पर मानना है कि चुनाव आते-जाते रहेंगे, हार- जीत होती रहेगी, लेकिन हमारा समाज बचना चाहिए, हमारा अस्तित्व बचे रहना चाहिए, आदिवासियत बची रहनी चाहिए, नहीं तो सब कुछ खत्म हो जायेगा.”

….उस दिन हम हार जायेंगे

उन्होंने आगे लिखा, ”जिस दिन हम पाकुड़, साहिबगंज समेत कई जिलों में अल्पसंख्यक हो चुके आदिवासी समाज एवं भूमिपुत्रों की जमीनों और वहां रहने वाली बहू-बेटियों की अस्मत की रक्षा ना कर सके, उस दिन हम हार जायेंगे. झारखंड के आदिवासियों एवं मूलवासियों की जमीन एवं धर्म- संस्कृति की रक्षा के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा. जब कभी भी इस राज्य में आदिवासियों पर अत्याचार होगा, उनके अधिकार छीने जायेंगे, हर बार हम विरोध करते रहेंगे.जय झारखंड!

मतगणना 20 चरणों में हुई घाटशिला सीट पर

घाटशिला सीट पर 11 नवंबर को हुए उपचुनाव में 74.63% मतदान हुआ था. पूर्वी सिंहभूम के जिला निर्वाचन अधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि मतगणना 20 चरणों में हुई. इस सीट से 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला झामुमो के सोमेश चंद्र सोरेन और बीजेपी उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन (पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र) के बीच देखा गया.

error: Content is protected !!