एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20251213 WA0068 scaled
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक, सिकुई-दिकुई अभियान एवं विभागीय योजनाओं में प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं एवं अभियानों की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में सिकुई-दिकुई अभियान, ई-विद्यावाहिनी पोर्टल में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति, वॉकेशनल एजुकेशन इनरॉलमेंट, निपुण भारत मिशन, सिकुई-दिकुई अभियान, इको क्लब प्लांटेशन, एसएमसी बैठकों का आयोजन, मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना, विद्यार्थियों के बैंक खाते की अद्यतन स्थिति, तथा विद्यालयों में आधारभूत संरचना विकास से संबंधित विषयों पर क्रमवार समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने ई-विद्यावाहिनी में शिक्षकों एवं बच्चों की शत-प्रतिशत ऑनलाइन उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। U-DISE+ पोर्टल में लगभग 500 विद्यार्थियों का प्रोफाइल अद्यतन नहीं होने पर अप्रसन्नता जताते हुए संबंधित पदाधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर प्रोफाइल अपडेट कराने का स्पष्ट निर्देश दिया गया। सिकुई-दिकुई अभियान की समीक्षा में बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन में अपेक्षिक सुधार को लेकर उपस्थिति, रिविजन व अन्य जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।

1001232089

निपुण भारत मिशन के अंतर्गत कक्षा 2 एवं 3 के बच्चों के बेसलाइन सर्वे की प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया गया कि अब तक चार चरण पूर्ण हो चुके हैं तथा शेष दो चरणों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया। वहीं डहर योजना के तहत ड्रॉप-आउट बच्चों के सर्वे कार्य को लेकर उपायुक्त ने सख्त निर्देश दिया कि सर्वे कार्य में किसी भी प्रकार की खानापूर्ति नहीं होनी चाहिए और वास्तविक डाटा प्राप्त हो।

बैठक में विद्यालयों के आधारभूत संरचना विकास से संबंधित विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने भवनहीन विद्यालयों, जर्जर भवनों, मरम्मतीकरण की आवश्यकता वाले विद्यालय भवनों, तथा पेयजल एवं शौचालय निर्माण से संबंधित अद्यतन सूची शीघ्र समर्पित करने का निर्देश दिया, ताकि समयबद्ध ढंग से आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

इसके अतिरिक्त एमडीएम स्टीयरिंग कमिटी की बैठक में पटमदा प्रखंड के 45 विद्यालयों में विद्यार्थियों को सेंट्रलाइज्ड किचेन के माध्यम से मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि शिक्षा से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में आपसी समन्वय बनाए रखते हुए समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि जिले में शैक्षणिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सभी बीईईओ, बीपीओ व अन्य संबंधित पदाधिकारी-कर्मी उपस्थित थे।

IMG 20251213 WA0062
परिवहन विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया वाहन जांच अभियान, दो पहिया वाहन चालकों का हेलमेट, कार चालकों का सीट बेल्ट, बसों में ओवरलोडिंग की जांच की गई

जमशेदपुर : उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया । गालूडीह टोल प्लाजा के पास चलाए गए वाहन जांच अभियान का नेतृत्व जिला मोटरयान निरीक्षक (एमवीआई) श्री सूरज हेंब्रम ने किया। जांच अभियान मुख्य रूप से यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने पर केंद्रित था। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां सड़क दुर्घटनाओं की दर चिंताजनक रूप से बढ़ी है।

1001232048

अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने 143 से अधिक वाहनों की गहन जांच की। जांच में मुख्य रूप से मोटरसाइकिल में ओवरलोडिंग, हेलमेट, बसों में ओवरलोडिंग, कार में सीट बेल्ट और नियमों के विरुद्ध ब्लैक फिल्म के इस्तेमाल की जांच की गई। जांच के दौरान लापरवाही बरतने वाले 55 वाहनों वाहन चालकों से दंड स्वरूप 1,10,000 (एक लाख दस हजार रुपये) जुर्माना वसूला।

1001232047

मोटरयान निरीक्षक (एमवीआई) श्री सूरज हेंब्रम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब परिवहन विभाग की जांच लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क हादसे अधिक हो रहे हैं। इन हादसों को कम करने के लिए ओवरलोडिंग और हेलमेट न पहनने वालों पर सख्ती बरती जा रही है। उन्होंने विशेष रूप से हेलमेट के प्रति जागरूकता पर जोर दिया और आम जनता से अपील की कि वे घरों से ही हेलमेट पहनकर निकलें ताकि किसी भी दुर्घटना की स्थिति में जान-माल का नुकसान रोका जा सके।

IMG 20251213 WA0021 scaled
बजरंगदल के नेतृत्व में भाव्य शौर्यसभा व शौर्य संचालन कल – अरूण सिंह

जमशेदपुर : बजरंगदल जमशेदपुर महानगर के नेतृत्व मे1992 मे बाबरी ढांचा विध्वंस किया गया था उसी दिन गीता जयंती था इसलिए शौर्य यात्रा पूरे विश्व भर में गीता जयंती के दिन मनाया जाता है। जमशेदपुर महानगर में यह कार्यक्रम कल होना तय हुआ है।

यह यात्रा कल बिष्टुपुर राम मंदिर से तुलसी भवन तक जायेगी, राममंदिर बिष्टुपुर मे पहले शोर्य सभा होगा एवं बलिदान हुये कोठारी बंधु और कारसेवकों को श्रद्धांजली अर्पित की जाएगी। इस कार्यक्रम को संबोधन झारखंड प्रांत के बजरंग दल संयोजक करेंगे, बजरंग दल के सैकड़ो कार्यकर्ता इस कार्यक्रम पर भाग लेंगे। यह कार्यक्रम पूरे देश भर में 1 दिसंबर से 14 दिसंबर तक होना है।

यह शौर्य दिवस हिंदुओं के महत्वपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष में मनाया जाता है। कल पूरे जमशेदपुर के कोने-कोने से बजरंग दल के सभी कार्यकर्ता इस यात्रा पर सम्मिलित होंगे और सभी हिंदू समाज के अनेक लोग सम्मिलित होंगे यह कार्यक्रम दोपहर 2:00 से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा,इस कार्यक्रम को सफल बनाने के विहिप के सिंहभूम विभाग के मंत्री अरूण सिंह के नेतृत्व मे जमशेदपुर के विहिप एवं बजरंगदल के सभी कार्यकर्तागण लगे हुए है।

IMG 20251213 WA0016
केरला समाजम हिन्दी स्कूल में वार्षिक खेलकूद समारोह प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन

जमशेदपुर : केरला समाजम हिन्दी स्कूल में शनिवार को 24वीं वार्षिक खेलकूद समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमान टी.के सुकुमारन ट्रस्टी फाइनेंस केरला समाजम सह विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान अनुरंजन सर द्वारा विद्यालय के ध्वजारोहण के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन के सदस्य सह प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में खेलों के प्रति आत्मविश्वास, सहनशीलता, अनुशासन और निष्पक्षता जैसे गुण जागृत होते हैं। खेलों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्व पर प्रेरणादायक संदेश भी दिए।

प्रतियोगिता जिसमें के.जी कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में नि:स्वार्थ, प्रगति, साहस और तन्मय हाउस के सब जूनियर, जूनियर और सीनियर बच्चों ने भाग लिया।इस प्रतियोगिता में मुख्य रूप से 50m रेस,100 m रेस, 200m रेस, बैलेंसिंग रेस, सेक रेस, स्पून मार्बल रेस और 400 रिले रेस में बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। खेल प्रतियोगिता का आयोजन खेल शिक्षक सी. हेंब्रम सर के मार्गदर्शन में किया गया। इस प्रतियोगिता में तन्मय हाउस 108 अंकों के साथ विजेता रहा। साहस हाउस 96 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहा। बेस्ट एथलेटिक्स में छात्रों में एमडी सरफराज और छात्राओं में परिनीता सिक्का ने बेस्ट एथलीट होने का गौरव प्राप्त किया।

खेल का संचालन प्रभारी प्रीति कुमारी के द्वारा बड़े प्रभावशाली ढंग से किया गया। इस अवसर पर खेल शिक्षक सी. हेमब्रम, शिक्षक- शिक्षिकाओं, बच्चों के अभिभावक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। विजेता बच्चों को विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान अनुरंजन सर ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

1002119713
चाईबासा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता 70 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शनिवार को चाईबासा में बड़ी कार्रवाई करते हुए भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता अरुण कुमार सिंह को 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. अरुण कुमार सिंह भवन निर्माण विभाग में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर पदस्थापित हैं.

1002119713

सूत्रों के अनुसार अभियंता द्वारा यह राशि कमीशन के रूप में मांगी गई थी, जिसकी शिकायत एसीबी को पूर्व में मिली थी. शिकायत के आधार पर एसीबी ने प्राथमिक सत्यापन कर मामला सही पाए जाने पर विधिवत जाल बिछाया. तय योजना के तहत जैसे ही कार्यपालक अभियंता ने 70 हजार रुपये की घूस की राशि स्वीकार की, एसीबी की टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रंगे हाथ दबोच लिया.

एसीबी की इस कार्रवाई के बाद भवन निर्माण विभाग में हड़कंप मच गया है. घटना की जानकारी फैलते ही विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा‑तफरी का माहौल देखा गया. बताया जा रहा है कि एसीबी की टीम आरोपी अभियंता से गहन पूछताछ कर रही है और उससे जुड़े अन्य वित्तीय लेन‑देन एवं संभावित संलिप्त अधिकारियों की भी जानकारी एकत्र की जा रही है.

एसीबी सूत्रों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे और भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका की पड़ताल की जा सकती है. फिलहाल एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा आरोपी कार्यपालक अभियंता के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. इस कार्रवाई को प्रशासन और आम लोगों के बीच भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी सफलता और सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है.

1002116279
सिदगोड़ा में फंदे से लटकर युवक ने दी जान, बेरोजगारी बनी वजह

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुननगर बी ब्लॉक, निर्मल रोड में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब 54 वर्षीय प्रभाकर राव का शव घर में फंदे से लटका मिला. परिजनों को घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब उनकी पत्नी उन्हें उठाने कमरे में गईं. दरवाज़ा खोलते ही उन्होंने प्रभाकर राव को पंखे से लटका देखा. घबराकर उन्होंने शोर मचाया और पड़ोसियों की सहायता से तुरंत पुलिस को सूचना दी.

1002116279

सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया. पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है.

परिवार का कहना है कि प्रभाकर ने कभी अपनी परेशानी खुलकर साझा नहीं की, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनका व्यवहार और भी बदला हुआ दिख रहा था. पुलिस को आशंका है कि लगातार बढ़ते तनाव और आर्थिक दबाव के कारण ही उन्होंने यह कदम उठाया.

मृतक के परिवार में पत्नी और एक बच्चा है. घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है और परिवार के सदस्य सदमे में हैं. पड़ोसियों का कहना है कि प्रभाकर शांत और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे तथा किसी से उनका विवाद नहीं था. फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है.

1002116174
इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द रांची में हंगामा, जानें कब से मिलेगी राहत और क्या है हेल्पलाइन नंबर”

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर गुरुवार को अधिकांश उड़ानें समय पर रहीं और परिचालन सामान्य दिखाई दिया। हालांकि, रांची एयरपोर्ट इंडिगो कैंसिल मुद्दा लगातार छठे दिन भी बना रहा, क्योंकि इंडिगो की दिल्ली और हैदराबाद रूट की तीन प्रमुख उड़ानें रद्द रहीं। एयरलाइन ने बताया कि क्रू मेंबर्स की कमी होने के कारण कई एयरक्राफ्ट के स्टाफ को पुनर्स्थापित करना पड़ रहा है, जिसके चलते इन उड़ानों का संचालन संभव नहीं हो पा रहा है।

1002116174

बीते कुछ दिनों से इंडिगो के परिचालन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अचानक क्रू शेड्यूल में बदलाव के बाद उपलब्ध स्टाफ कम पड़ गया। इस कारण 6E5071/2294, 6E186/191 और 6E5339/6031 जैसी उड़ानें लगातार छह दिन से नहीं उड़ सकी हैं। एयरलाइन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और 15 दिसंबर से परिचालन फिर से सामान्य होने की उम्मीद है।

गुरुवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, इंडिगो और सीआईएफ की संयुक्त टीमों ने यात्रियों की सहायता के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएँ कीं। यात्रियों को विकल्प, समयबद्ध अपडेट और सुविधाओं की जानकारी दी गई। यात्रियों ने बताया कि उन्हें कोई बड़ी असुविधा नहीं हुई, क्योंकि एयरलाइन और एयरपोर्ट दोनों ओर से लगातार सहयोग मिलता रहा।

फिलहाल, सभी रद्द उड़ानों के यात्रियों को एयरलाइन द्वारा रीबुकिंग, रिफंड और आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है। इंडिगो का कहना है कि वह जल्द से जल्द सामान्य शेड्यूल बहाल करने पर काम कर रही है ताकि यात्रियों को बिना रुकावट यात्रा अनुभव मिल सके।

1002115897
देश में E-सिगरेट बैन, क्या सदन में पीने की इजाजत है? अनुराग ठाकुर के इस सवाल पर संसद में हंगामा

लोकसभा में गुरुवार 10 दिसंबर को उस समय हंगामा हो गया जब बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक सांसद ने सदन के भीतर ई-सिगरेट पी रहे थे।

1002115897

उन्होंने प्रश्नकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए पूछा कि जब देशभर में ई-सिगरेट बैन है, तो क्या लोकसभा में इसकी अनुमति दी गई है।

अनुराग ठाकुर ने पूछा-सदन में ई-सिगरेट की अनुमति है?

अनुराग ठाकुर ने स्पीकर ओम बिड़ला से सवाल किया कि क्या उन्होंने सदन में ई-सिगरेट की अनुमति दी है। स्पीकर ने साफ कहा, ‘नहीं, किसी को इसकी अनुमति नहीं है।’ इसके बाद ठाकुर ने आरोप लगाया कि कुछ TMC सांसद इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने मांग की कि इस पर कार्रवाई की जाए।

सदन में शोर-शराबा बढ़ा

इस आरोप के बाद सदन में शोर-शराबा बढ़ गया। स्पीकर ने कहा कि सदन के नियम सभी सांसदों पर समान रूप से लागू होते हैं और यदि इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी सांसदों से सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील की। स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि अगर किसी सांसद की ओर से इस मुद्दे पर लिखित शिकायत आती है, तो वे निश्चित रूप से कार्रवाई करेंगे। उन्होंने दोहराया कि सदन की मर्यादा और शिष्टाचार बनाए रखना सभी सांसदों की जिम्मेदारी है।
ई-सिगरेट क्या है?

ई-सिगरेट या वेप एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो पारंपरिक तंबाकू धूम्रपान की नकल करता है। इसमें बैटरी, एटोमाइज़र और निकोटीन वाले तरल की एक छोटी टंकी या कार्ट्रिज होती है। धुएँ की जगह इसमें से वाष्प निकलती है, जिसे “वेपिंग” कहा जाता है।

भारत में ई-सिगरेट पर प्रतिबंध

भारत सरकार ने 2019 में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट के उत्पादन, बिक्री, आयात-निर्यात, वितरण, भंडारण और विज्ञापन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए कानून बनाया। 18 सितंबर 2019 से लागू हुए इस कानून का उद्देश्य युवाओं में बढ़ते ई-सिगरेट के उपयोग और इसके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को रोकना था।

1002115856
देश के गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और लोकसभा अध्यक्ष रहे शिवराज पाटिल का महाराष्ट्र के लातूर में निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का लातूर में निधन हो गया। वे 91 वर्ष के थे। शिवराज पाटिल ने सुबह लगभग 6:30 बजे लातूर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

1002115856

वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज लातूर में ही चल रहा था। शिवराज पाटिल ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वह लोकसभा अध्यक्ष भी रहे। वह केंद्रीय मंत्रिमंडल में विभिन्न प्रमुख विभाग में भी रहे।

शिवराज पाटिल महाराष्ट्र के लातूर से सात बार सांसद रहे। वह पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के एडमिनिस्ट्रेटर भी रहे। यूपीए सरकार में शिवराज पाटिल को गृह मंत्री बनाया गया था। वह देश के रक्षा मंत्री भी थे।

इंदिरा गांधी सरकार में रहे रक्षा मंत्री

शिवराज पाटिल का जन्म 12 अक्टूबर 1935 को हुआ था। वह 2004 से 2008 तक भारत के गृह मंत्री रहे। उन्होंने 1991 से 1996 तक लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर काम किया। वह भारत के 10वें लोकसभा अध्यक्ष थे। उन्होंने 2010 से 2015 तक पंजाब राज्य के राज्यपाल और चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक के तौर काम किया। शिवराज पाटिल ने 1980 के दशक में इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के मंत्रिमंडलों में रक्षा मंत्री के रूप में काम किया।
मुंबई हमलों की ली थी नैतिक जिम्मेदारी

2008 के मुंबई हमलों के बाद हुई व्यापक आलोचना के बाद शिवराज पाटिल ने 30 नवंबर 2008 को अपने गृह मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने हमलों के लिए जिम्मेदार सुरक्षा चूक की नैतिक जिम्मेदारी ली थी।
सत्य साई बाबा के कट्टर अनुयायी थे

शिवराज पाटिल ने हैदराबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय से विज्ञान में डिग्री प्राप्त की और बॉम्बे विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की। 1967-69 के दौरान, वे स्थानीय सरकार (लातूर नगर पालिका) में कार्यरत रहे। केशवराव सोनावाने और माणिकराव सोनावाने ने शिवराज पाटिल को लातूर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने का पहला मौका दिलाने में मदद की। पाटिल पंचमसाली लिंगायत समुदाय से थे। उन्होंने जून 1963 में विजया पाटिल से शादी की थी। उनके दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं। वह सत्य साई बाबा के कट्टर अनुयायी भी थे।

n6925925451765452523490249b3836ab543cf14711dd65cbbf9719a65f0f8852dff7b54eaffd2b26e81b6b
जम्मू-कश्मीर में कोडरमा के जवान ने खुद को मारी गोली, शाम तक गांव पहुंचेगा पार्थिव शरीर

कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड के देवीपुर गांव का बेटा और सीआरपीएफ जवान सुजीत सिंह (27) ने जम्मू-कश्मीर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बुधवार देर रात लगभग 11 बजे यह घटना घटी।

1002113120

स्थानीय ग्रामीणों और जवान के परिजन को गुरुवार सुबह घटना की सूचना मिलने के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। स्वजन के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, वहीं गांव का माहौल गमगीन है।

बड़ा भाई भी सीआरपीएफ में जवान

जानकारी के अनुसार, सुजीत सिंह देवीपुर पंचायत के बाभन टोला निवासी थे। उनके पिता सिकंदर प्रसाद सिंह किसान होने के साथ समाजसेवी भी हैं, जबकि मां इलमा देवी गृहिणी हैं। सुजीत का चयन वर्ष 2023 में सीआरपीएफ में हुआ था। सुजीत की बहाली हुए अभी महज दो साल का समय गुजरा हे।

सुजीत का बड़ा भाई भी सीआरपीएफ में जवान है उसकी बहाली वर्ष 2021 में हुई थी। नौ माह पूर्व ही सुजीत की शादी गिरिडीह जिले के मिर्जागंज के बदडीहा गांव में हुई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि परिवार के सदस्य स्तब्ध और शोकाकुल हैं।

सुजीत सिंह के पिता सिकंदर प्रसाद सिंह।

1002113121

प्रशासन की ओर से भी अंतिम संस्कार की व्यवस्था

बताया गया है कि सुजीत का पार्थिव शरीर आज (गुरुवार) शाम तक मरकच्चो पहुंचने की संभावना है। स्वजन और प्रशासन की ओर से जवान के अंतिम संस्कार की व्यवस्था की जा रही है।

मृतक सीआरपीएफ जवान सुजीत सिंह ने ऐसा घातक कदम क्यों उठाया इस संबंध में और अधिक जानकारी प्राप्त होने का इंतजार है। परिवारवालों के अनुसार, सुजीत सिंह छठ की छुट्टी में घर आया था। इसके बाद ड्यूटी के लिए श्रीनगर लौटा था।

परिवार का रो – रो कर बुरा हाल

1002113127
error: Content is protected !!