एक नई सोच, एक नई धारा

1002042582
राजनगर : टोटो पर पलटा फ्लाईएश लदा हाइवा, दो लोगों की दबकर मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

जिले के राजनगर थाना अंतर्गत हाता- चाईबासा मुख्य मार्ग पर कुजू बांकसाई और 5 नंबर गेट के बीच शनिवार सुबह करीब 7 बजे एक भयावह सड़क हादसा हो गया. पश्चिम सिंहभूम के तांतनगर सिंदरी गांव से पूजा के लिए राजनगर आ रहे पाँच लोग टोटो में सवार थे. इसी दौरान फ्लाएश से लदा एक हाईवा अनियंत्रित होकर सीधे टोटो पर पलट गया.

1002042582

हाईवा के नीचे दबने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दो घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. दोनों को चाईबासा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला सहित दो की हालत गंभीर बनी हुई है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टोटो में एक पांच लोग सवार थे. हादसे से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर विरोध दर्ज कराया. जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ, प्रशिक्षु डीएसपी और राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटी है. समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था.

1002042555
टाटानगर रेलवे स्टेशन में खड़ी कार में लगी आग, कोई हताहत नहीं

टाटानगर रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के बाहर शनिवार सुबह करीब 9 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक होंडा जैज़ कार (जेएच 05 बीएन 5846) अचानक आग की लपटों में घिर गई। सुबह के समय स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ रहती है, ऐसे में कार से उठते धुएं और तेज लपटों ने वहां मौजूद लोगों को दहशत में डाल दिया। कार गम्हरिया निवासी श्रीनिवास नायक की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, श्रीनिवास अपनी पत्नी के साथ बेटे को दुरंतो एक्सप्रेस में बैठाने स्टेशन पहुंचे थे। तीनों भीतर गए हुए थे और जब वापस लौटे, तो कार को धू-धू कर जलते हुए देखकर हैरान रह गए। सौभाग्य से कार में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

1002042555

घटना की खबर मिलते ही रेल पुलिस, स्थानीय थाना की टीम और दमकल विभाग मौके पर पहुंचा। आग तेजी से फैल रही थी, जिसे नियंत्रित करने के लिए दमकल की एक गाड़ी लगाई गई। लपटों की तीव्रता को देखते हुए एक जेसीबी मशीन भी मंगाई गई, जिसकी मदद से आग बुझाने की प्रक्रिया को तेज किया गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली, जबकि कुछ देर के लिए स्टेशन मुख्य गेट के बाहर यातायात भी बाधित रहा।

पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे तकनीकी खराबी का मामला मान रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। आग लगते ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने हटाकर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की। समय रहते दमकल की तत्पर कार्रवाई से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में कुछ समय तक हड़कंप का माहौल कायम रहा।

1002039381
बागबेड़ा पंचायत में आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार का आयोजन

आज 21 नवंबर 2025 को बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत क्षेत्र में “आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार” कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित हुए और अपनी विभिन्न समस्याओं तथा आवश्यकताओं को लेकर आवेदन जमा किया।

1002039381

यह आयोजन पंचायत भवन के सामने मैदान, नियर राजेंद्र मध्य विद्यालय, में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चला।

लोगों ने सरकारी योजनाओं से जुड़े कई मुद्दे अधिकारियों के समक्ष रखे और मौके पर ही समाधान एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से इन मुद्दों पर आवेदन लिए गए:

मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना

हरा राशन कार्ड

1002039390

विधवा, वृद्धा एवं सर्वजन पेंशन योजना

आवासीय, आय एवं जाति प्रमाण पत्र

गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड

आयुष्मान कार्ड

दिव्यांगता प्रमाण पत्र

1002039387

सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना

बिजली बिल संबंधी शिकायत

जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र

आधार एवं राशन कार्ड में संशोधन

स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से योजनाओं का लाभ लेने में काफी सुविधा मिलती है।

बागबेड़ा से रिपोर्ट अंकित कुमार द्वारा

1002039270 scaled
उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर से 10 जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के पहले फेज में 21 से 28 नवम्बर तक मनाया जा रहा ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’

उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर से 10 जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा- सभी नागरिकों को झारखण्ड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध लाभ मिले यह सुनिश्चित किया जाएगा

1002039270

पूर्वी सिंहभूम जिला में “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम के प्रथम चरण के तहत 21 से 28 नवम्बर तक ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय परिसर से 10 जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । ये वाहन पूरे जिले में भ्रमण कर नागरिकों को झारखण्ड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011 के प्रावधानों, उपलब्ध सेवाओं तथा उनके लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में जागरूक करेंगे ।

उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष कार्यक्रम का थीम “झारखण्ड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011” रखा गया है । पंचायत स्तरीय शिविरों के माध्यन से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अधिनियम के अंतर्गत चिन्हित सभी सेवाओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन हो तथा प्रत्येक पात्र नागरिक को उसका वांछित लाभ मिले। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविरों में आने वाले आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें । उपायुक्त ने कहा कि ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ का उद्देश्य लोगों को उनके अधिकारों, सेवाओं की समय-सीमा तथा शिकायत निवारण तंत्र के बारे में जागरूक करना है, ताकि प्रत्येक नागरिक बिना किसी बाधा के सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सके।

1002039273

*कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिकता से स्वीकार किए जाने वाले प्रमुख सेवा प्रक्षेत्र(सर्विस फोकस एरिया)*

जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड, दाखिल–खारिज मामलों का निष्पादन, भूमि की मापी (Measurement of Land), भूमि धारण प्रमाण पत्र,

उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने निकटवर्ती शिविरों में अवश्य पहुँचे और निर्धारित सेवाओं का लाभ समयबद्ध रूप से प्राप्त करें।

1002038850
‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत 21 से 28 नवम्बर तक मनाया जा रहा ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’

राज्य सरकार द्वारा पूर्व निर्धारित “आपकी योजना-आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम को अब *“सेवा का अधिकार सप्ताह”* के रूप में  *21 से 28 नवम्बर 2025 तक* मनाये जाने का निर्णय लिया है। इस कार्यक्रम को “झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011” को प्राथमिकता देते हुए आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस कार्यक्रम अन्तर्गत पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन कर “झारखण्ड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011” में सूचीबद्ध राज्य सरकार के विभिन्न सेवाओं का अधिकाधिक लाभ शिविर में ही आमजनों को समयबद्ध रूप में उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। साथ ही इन शिविरों में सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी भी आम-जन तक पहुँचाने हेतु विशेष व्यवस्था रहेगी।

1002038850

इस कार्यक्रम अन्तर्गत जिले की सभी पंचायतों में कम-से-कम एक शिविर का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में निम्नांकित गतिविधियों का सम्पादन किया जाएगा :-

(क) शिविर में आवेदनों की प्राप्ति :-

(i) आम जनों से “झारखण्ड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011” में सूचीबद्ध सेवाओं एवं तत्सम्बंधी समस्याओं से सम्बन्धित आवेदन प्राप्त किया जाएगा एवं आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया जाएगा।

(ii) इस कार्यक्रम के अन्तर्गत निम्नलिखित मुख्य सेवा प्रक्षेत्र (सर्विस फोकस एरिया) के अन्तर्गत आवेदन पत्र प्राथमिकता के आधार पर प्राप्त किये जायेंगेः-
(ई) इस कार्यक्रम के अन्तर्गत निम्नलिखित मुख्य सेवा प्रक्षेत्र (सर्विस फोकस एरिया) के अन्तर्गत आवेदन पत्र प्राथमिकता के आधार पर प्राप्त किये जायेंगेः-

• जाति प्रमाण पत्र
• स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र
• आय प्रमाण पत्र
• जन्म प्रमाण पत्र
• मृत्यु प्रमाण पत्र
• नया राशन कार्ड
• दाखिल खारिज मामलों का निष्पादन
• भूमि की मापी (मेजरमेंट ऑफ लैंड)
• भूमि धारण प्रमाण पत्र
• विभिन्न प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की स्वीकृति से संबंधित आवेदन

(iii) उपरोक्त के अतिरिक्त झारखण्ड राज्य सेवा गारंटी अधिनियम, 2011 में सूचीबद्ध आम जनों से जुड़ी अन्य सेवाओं तथा लोक-कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किये जाएंगे।

(ख) ऑन-द-स्पॉट शिकायत निवारण :-

प्रत्येक शिविर में प्राप्त आवेदनों को पोर्टल पर पंजीकृत किया जायेगा। आवेदनों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट निवारण करते हुए समाधान / निष्पादन कागजात के साथ आवेदक की तस्वीर पोर्टल पर अपलोड किया जायेगा।

इस श्रेणी के तहत लोगों की शिकायतें शिविर में ही दर्ज की जायेगी और यह सुनिश्चित किया जायेगा कि ऐसी शिकायतों का समाधान उसी दिन किया जाएगा तथा अधिनियम में निर्धारित समय-सीमा के अन्दर आवेदन का निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। आवेदनों की ट्रेकिंग भी सॉफ्टवेयर के माध्यम से की जाएगी।

1002038869
कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में भूकंप के झटके, बांग्लादेश बना केंद्र

कोलकाता : भारत के पड़ोसी देशों पाकिस्तान और बांग्लादेश में भूकंप आने के बाद भारत तक इसके झटके महसूस किए गए है। शुक्रवार को बांग्लादेश के नरसिंगडी से 13 km दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में तेज़ झटके महसूस किए गए। कोलकाता के साथ-साथ मालदा, कूचबिहार, नादिया, दक्षिण दिनाजपुर और सिलीगुड़ी में लोगों ने झटके महसूस किए, जिससे कई लोग डर के मारे इमारतों से बाहर निकल आए।

1002038869

भूकंप के झटके, हालांकि थोड़े समय के लिए थे, लेकिन भूकंप की कम गहराई के कारण पूरे इलाके में महसूस किए गए। GFZ के अनुसार, बांग्लादेश के नरसिंगडी से 13 km दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम में 04:38 UTC पर 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप 10 km की कम गहराई पर आया, जिससे इसके झटके आस-पास के इलाकों में ज़्यादा महसूस किए गए।

किसी नुकसान या चोट की तुरंत कोई रिपोर्ट नहीं आई है, लेकिन अधिकारी स्थिति पर नज़र रख रहे हैं। निवासियों ने भूकंप को “तेज़ और अचानक” बताया, जिससे शाम के रोज़ाना के कामों के दौरान कई लोग चौंक गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, यह शुक्रवार सुबह पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान में आए दो मीडियम-इंटेंसिटी वाले भूकंप के बाद आया है।

1001811065
सीनी में आवारा कुत्तों का आतंक, सुमन कारूवा ने प्रशासन से की अपील

सरायकेला खरसावां : सरायकेला खरसावां जिला में आवारा कुत्तों से लोग परेशान है। ज्ञात हो कि आये दिन विद्यालय आने जाने वाले विद्यार्थी आम जन इसका शिकार हो रहे हैं। आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। वे किसी आवश्यक कार्य से घर से बाहर निकल नहीं पा रहे हैं, स्थानीय सीनी कालोनी वासी अपने बच्चों को घर से बाहर खेलने नहीं भेज रहे हैं। रोजाना कुत्ते काटने के लिए हमला कर रहें हैं।

1001811065

इस विषय को गंभीरता से लेते हुए मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के सरायकेला खरसावां जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सुमन कारूवा ने जिला प्रशासन एवं जिला पशुपालन चिकित्सा पदाधिकारी से आग्रह किया है कि इससे रोकथाम के लिए आवारा कुत्तों का नसबंदी कराया जाए और इसे पकड़ कर अन्यत्र छोड़ा जाए जिससे आवारा कुत्तों से निजात मिलें।

1002035177
1002036874
भाजपा नेता हृदयनंद तिवारी ने बिहार में एनडीए सरकार बनने पर लड्डू वितरण किया

जमशेदपुर : नीतीश कुमार द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने और बिहार में एनडीए सरकार बनने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता हृदयनंद तिवारी के द्वारा बागबेड़ा लाल बिल्डिंग स्थित उनके कार्यालय में लड्डू वितरण समारोह रखा गया। जहां भाजपा के बहुत सारे वरिष्ठ नेता उपस्थित थे, साथ ही, पूर्व अध्यक्ष बॉबी शर्मा, हरेंद्र सिंह, डबलू पाण्डे, रवि सिंह, आसू कुमार, केशव सिंह, ओंकार झा, दीपक झा, कृपा शंकर तिवारी, आदि भाजपा के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

1002036874
1002036942
सिदगोड़ा टाउन हॉल में खाद्यान्न भंडारण एवं आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन पर प्रमंडलीय स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां एवं पश्चिमी सिंहभूम जिलों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए टाउन हॉल, सिदगोड़ा, जमशेदपुर में खाद्यान्न के सुरक्षित रख-रखाव, वैज्ञानिक पद्धति से भंडारण तथा आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन के प्रभावी संचालन से संबंधित प्रमंडलीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय खाद्य निगम (FCI) एवं झारखंड राज्य खाद्य निगम (JSFC) के वरीय अधिकारियों ने सहभागिता की। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को खाद्यान्न भंडारण के वैज्ञानिक मानकों, गोदाम प्रबंधन, क्षति न्यूनीकरण, गुणवत्ता नियंत्रण, परिवहन समन्वय तथा खाद्यान्न वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने से संबंधित तकनीकी जानकारियाँ प्रदान कीं।

1002036942

प्रशिक्षण के दौरान यह भी सुनिश्चित किया गया कि प्रत्येक प्रखंड स्तर पर कार्यरत कर्मी खाद्यान्न की सुरक्षा, उचित स्टॉक पोजीशन, समयबद्ध आपूर्ति, तथा ई-टूल्स के उपयोग द्वारा पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करें। कार्यक्रम का उद्देश्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक कुशल, व्यवस्थित एवं जनहितकारी बनाना रहा। अंत में FCI एवं JSFC के अधिकारियों द्वारा प्रतिभागियों के साथ संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें गोदाम प्रबंधन से जुड़ी चुनौतियों तथा उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा हुई।

1002036939
1002036936
पूर्वी सिंहभूम जिले में 21 नवंबर से किया जा रहा ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन, 11 पंचायत और तीन नगरीय निकाय क्षेत्र में लगेंगे शिविर

राज्य सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देश के आलोक में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिले में 21 नवंबर 2025 से ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है। पहले दिन 11 पंचायतों एवं तीन नगरीय निकाय क्षेत्रों में शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य पात्र लाभुकों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ते हुए त्वरित सेवा उपलब्ध कराना है।

1002036936

इस कार्यक्रम में आमजन की समस्याओं का समाधान, विभिन्न योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्राप्ति तथा ऑन-द-स्पॉट लाभ वितरण जैसे कार्य एक ही स्थान पर सुनिश्चित किए जाएंगे।
*शिविरों में संचालित की जाने वाली प्रमुख गतिविधियां*

(क) योजनाओं से संबंधित आवेदनों की प्राप्ति

1. आमजनों को राज्य सरकार की सभी लोक-कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

2. विभिन्न योजनाओं एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन शिविर में ही प्राप्त कर उनका त्वरित निष्पादन किया जाएगा।

3. प्राप्त सभी आवेदनों और ऑन-द-स्पॉट लाभ वितरण की जानकारी को अनिवार्य रूप से पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा।

4. जिन योजनाओं में लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होंगे, उनके लिए प्रतीक्षा सूची तैयार की जाएगी तथा प्राथमिकता के आधार पर लाभ प्रदान किया जाएगा।


(ख) लाभुक उन्मुख योजनाओं हेतु आवेदन (Saturation Mode)

*राज्य सरकार जिन योजनाओं को सैचुरेशन मोड में लागू कर रही है, उनके लिए छूटे हुए योग्य व्यक्तियों से भी आवेदन लिए जाएंगे। इनमें प्रमुख रूप से—*

सभी प्रकार की पेंशन योजनाएँ, आयुष्मान भारत कार्ड वितरण से संबंधित आवेदन एवं ऑन-द-स्पॉट वितरण की जानकारी भी पोर्टल पर अपडेट की जाएगी।

ऑन-द-स्पॉट परिसंपत्तियों एवं सरकारी लाभों का वितरण । प्रत्येक शिविर में ‘कल्याण मंच’ स्थापित किया जाएगा। इसके माध्यम से निम्नलिखित लाभ तत्काल प्रदान किए जाएंगे—

स्कूली बच्चों के अवितरित जाति प्रमाण पत्रों का लैमिनेशन कर वितरण, SHG/क्लस्टर सदस्यों को ID कार्ड वितरण, धोती–साड़ी–लुंगी वितरण, कंबल वितरण, विभिन्न योजनाओं की परिसंपत्तियों का वितरण, ऑन-द-स्पॉट शिकायत निवारण

*शिविर में प्राप्त शिकायतों को पोर्टल पर पंजीकृत कर, उनका तत्काल समाधान किया जाएगा। समाधान/निष्पादन का प्रमाण एवं आवेदक की तस्वीर पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। प्राथमिकता के तहत निम्न कार्य किए जाएंगे—*

राजस्व अभिलेखों में संशोधन, जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र में आवश्यक सुधार, आधार एवं राशन कार्ड में सुधार, बिजली बिल से संबंधित शिकायतों का निवारण, चिन्हित योजनाओं का उद्घाटन एवं परिसंपत्तियों का वितरण,

*शिविरों के दौरान निम्न योजनाओं के लाभ भी प्रदान किए जाएंगे—*

बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना
मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना
वन पट्टा वितरण
किसान क्रेडिट कार्ड वितरण
अन्य लोक-कल्याणकारी योजनाओं से लाभ का वितरण

प्रत्येक योजना के लिए शिविर स्थल पर अलग-अलग स्टॉल स्थापित किए जाएंगे ताकि लाभुकों को एक ही स्थान पर सहज, सुगम और पारदर्शी सेवा मिल सके। उपायुक्त ने सभी लाभुकों तथा आम नागरिकों से अपील किया है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करें और अपनी लंबित समस्याओं का शिविर में ही समाधान कराएं।

error: Content is protected !!